GSEB Class 11 Hindi Aaroh Solutions Chapter 14 वे आँखें

Get the most accurate GSEB Solutions for Class 11 Hindi Chapter 14 वे आँखें here. Updated for the 2026-27 academic session, these solutions are based on the latest GSEB textbooks for Class 11 Hindi. Our expert-created answers for Class 11 Hindi are available for free download in PDF format.

Detailed Chapter 14 वे आँखें GSEB Solutions for Class 11 Hindi

For Class 11 students, solving GSEB textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 11 Hindi solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 14 वे आँखें solutions will improve your exam performance.

Class 11 Hindi Chapter 14 वे आँखें GSEB Solutions PDF

अभ्यास

कविता के साथ

 

Question 1. 'अंधकार की गुहा सरीखी उन आँखों से डरता है मन ।'
(क) आम तौर पर हमें डर किन बातों से लगता है ?
Answer: आमतौर पर हमें लड़ाई-झगड़े, डरावनी चीखों, जंगली हिंसक प्राणियों, मौत, आँधी-तूफ़ान, घनघोर अंधेरा, बादलों के ज़ोर से गरजने, बिजली के चमकने आदि से भय लगता है ।
In simple words: Generally, we feel scared of conflicts, frightening screams, wild predatory animals, death, storms, deep darkness, loud thunder, and lightning flashes.

Exam Tip: When listing common fears, remember to include both natural phenomena and social conflicts for a comprehensive answer.

 

Question 1. (ख) 'उन आँखों से' किसकी ओर संकेत किया गया है ?
Answer: 'उन आँखों से' का मतलब किसान की पथराई हुई आँखें हैं । जिन आँखों में गरीबी, शोषण, अभाव, लाचारी, हताशा और निराशा का गहरा अंधेरा छाया हुआ है ।
In simple words: The term "those eyes" refers to the farmer's lifeless eyes, which reflect deep poverty, exploitation, lack, helplessness, despair, and disappointment.

Exam Tip: When analyzing symbolic phrases like 'उन आँखों से', always link them back to the central character and their emotional state in the poem.

 

Question 1. (ग) कवि को उन आँखों से डर क्यों लगता है ?
Answer: कवि अपने आपमें एक संवेदनशील व्यक्ति है । वह दूसरों के दुख को उसी भावना के साथ महसूस कर सकता है । भारतीय किसानों की दयनीय स्थिति से उसका हृदय बहुत व्यथित हो जाता है । वह किसानों की आँखों में छाई बेबसी का सामना नहीं कर पाता । इसलिए कवि को उन आँखों से भय लगता है ।
In simple words: The poet is sensitive and feels others' pain deeply. The sad state of Indian farmers makes his heart ache, and he cannot face the helplessness in their eyes, which is why he fears them.

Exam Tip: Highlight the poet's empathy and the profound impact of the farmers' suffering on his psyche when explaining his fear.

 

Question 1. (घ) डरते हुए भी कवि ने उस किसान की आँखों की पीड़ा का वर्णन क्यों किया है ?
Answer: साहित्य सिर्फ़ मनोरंजन का माध्यम नहीं होता, बल्कि कई बार समाज में बदलाव लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । वह भूले भटकों को सही राह दिखाता है, गिरे हुए लोगों को ऊपर उठाता है । यहाँ कवि भारतीय किसानों की बुरी हालत की सच्चाई से अवगत करवाना चाहता है और अप्रत्यक्ष रूप से उनके जीवन में सुधार चाहता है ।
In simple words: Literature is more than entertainment; it helps bring social change. The poet describes the farmer's pain to show the truth of their plight and hopes to improve their lives indirectly.

Exam Tip: Focus on the transformative power of literature and the poet's social responsibility as the core reasons for describing the pain.

 

Question 1. (ङ) यदि कवि इन आँखों से नहीं डरता क्या तब भी वह कविता लिखता ?
Answer: कवि के द्वारा देखा या अनुभव किया गया यथार्थ ही अंत में कविता का संवेदनशील संसार बनता है । यदि कवि को किसानों की दयनीय स्थिति का ज्ञान ही नहीं होता, वह उनकी निराशा भरी आँखों में झाँकता ही नहीं, तो वह डरता कैसे ? कवि में किसानों के प्रति संवेदनशीलता कैसे उत्पन्न होती ? इसलिए यदि कवि इन आँखों से नहीं डरता तो वह कविता नहीं लिखता ।
In simple words: A poet's real-life experiences shape their poetry. If the poet hadn't understood the farmers' misery and seen their despair, he wouldn't have felt scared or sensitive to their situation, and thus, he wouldn't have written the poem.

Exam Tip: Emphasize that a poet's personal emotional response and observation of reality are crucial for the creation of impactful poetry.

 

Question 2. कविता में किसान की पीड़ा के लिए किन्हें जिम्मेदार बताया गया है ?
Answer: कविता में किसान की पीड़ा के लिए जमींदार, महाजन, कोतवाल आदि को उत्तरदायी बताया गया है । जमींदार और महाजन किसानों का मनमाने ढंग से आर्थिक, शारीरिक और मानसिक शोषण करते हैं । इनका शोषण तंत्र इतना कठोर है कि किसानों का घर, बैल, गाय, खेत, खलिहान सब कुछ हड़प लेने पर भी दया नहीं खाता । इन शोषकों और अत्याचारों की वजह से ही गरीब किसान अपने परिवारजनों का इलाज नहीं करवा पाते, जवान बेटे की हत्या के बाद रो-धोकर चुपचाप भयभीत स्थिति में सहमकर बैठ जाते हैं । पुत्रवधू के शारीरिक शोषण और आत्महत्या को भी चुपचाप सहन कर जाते हैं । समाज, सरकार और व्यवस्था की लापरवाही भी उतनी ही जिम्मेदार है ।
In simple words: The poem blames landlords, moneylenders, and police for the farmer's suffering. These exploiters financially, physically, and mentally abuse farmers, seizing their homes, cattle, and land without mercy. Because of this exploitation, farmers can't treat their family members, endure their young son's murder, and their daughter-in-law faces physical abuse and suicide. Society, government, and the system's negligence are also responsible.

Exam Tip: List the specific individuals and systemic issues responsible for the farmer's plight, detailing how each contributes to their suffering.

 

Question 3. 'पिछले सुख की स्मृति आँखों में क्षणभर एक चमक है लाती' इसमें किसान के किन पिछले सुखों की ओर संकेत किया गया है ?
Answer: 'पिछले सुख की स्मृति आँखों में क्षण भर एक चमक है लाती' इसमें किसान के अतीत के निम्नलिखित सुखों की ओर इशारा किया गया है -

  • उसका अपना खेत और लहलहाती फसल
  • उसका अपना घर
  • उसके बैलों की जोड़ी
  • दुधारू गाय (उजली)
  • पत्नी, बिटिया
  • जवान बेटा और पुत्रवधू आदि ।

In simple words: This line means the farmer remembers his past happiness, which included his own farm, a lush harvest, his home, his pair of bullocks, his milky white cow, his wife, daughter, young son, and daughter-in-law.

Exam Tip: Clearly list all the elements of the farmer's past happiness mentioned in the poem, ensuring each is distinct and accurately represented.

 

Question 4. संदर्भ सहित आशय स्पष्ट करें :
(क) उजरी उसके सिवा किसे कब पास दुहाने आने देती ?

Answer:
सन्दर्भ: यह काव्यांश पाठ्यपुस्तक आरोह भाग-1 में संकलित कवि सुमित्रानंदन पंत द्वारा रचित 'वे आँखें' कविता से लिया गया है । इन पंक्तियों में महाजनी अत्याचार से पीड़ित किसान की दयनीय स्थिति का वर्णन किया गया है ।
व्याख्या: कवि किसान की दयनीय स्थिति का वर्णन करते हुए कहते हैं कि किसान कर्ज में डूब गया । महाजन ने पैसे और ब्याज की वसूली के लिए किसान की स्थायी संपत्ति-घर, बैल, और वे सभी चीजें जो उसके रोजगार के साधन थे-सब कुछ नीलाम कर दिए । किसान अपनी प्रिय गाय 'उजरी' को भी याद करता है । दुधारू गाय किसान के घर-आंगन की शोभा थी । वह गाय उसके सिवा किसी और को दूध दुहने के लिए पास नहीं आने देती थी । मजबूरी के कारण उसे अपनी प्रिय उजरी (गाय) को भी बेचना पड़ा । इन सभी बातों को याद करके किसान बहुत दुखी होता है ।
In simple words: These lines are from 'Ve Aankhen' by Sumitranandan Pant, showing the farmer's sad state due to moneylenders' cruelty. The farmer lost everything, including his home, cattle, and tools, to repay debts. He especially misses his beloved cow, Ujri, who wouldn't let anyone else milk her. He had to sell her due to helplessness, which makes him very upset.
विशेष :

  • किसान पर महाजनों के अत्याचारों का सजीव वर्णन है ।
  • गरीबी के कारण अपनी प्रिय गाय बेचने का दृश्य कारुणिक है ।
  • देशज शब्द 'उजरी' तथा 'दुहाने' का सटीक प्रयोग है ।
  • ग्रामीण परिवेश साकार हो उठा है ।

Exam Tip: When explaining poetic lines, first provide the context (सन्दर्भ), then a detailed explanation (व्याख्या), and finally, highlight the key literary and thematic aspects (विशेष).

 

Question 4. (ख) घर में विधवा रही पतोहू
लछमी थी, यद्यपि पति घातिन

Answer:
सन्दर्भ: यह काव्यांश पाठ्यपुस्तक आरोह भाग-1 में संकलित कवि सुमित्रानंदन पंत द्वारा रचित 'ये आँखें' नामक कविता से लिया गया है । इन पंक्तियों में किसान के बेटे की हत्या का दोषी उसकी पुत्रवधू को बताया जाता है । यह नारी पर होने वाले अत्याचारों की पराकाष्ठा है ।
व्याख्या: कवि किसान की पारिवारिक स्थिति का वर्णन करते हुए बताते हैं कि उसकी पत्नी दवा-दारू के अभाव में मर गई । पत्नी की मृत्यु के बाद उस पर आश्रित किसान की नन्हीं बच्ची भी दो दिन बाद मर गई । किसान के जवान बेटे की हत्या हो जाने से अब घर में उसकी जवान पुत्रवधू बची थी । उसका नाम लछमी था, किंतु उसे 'पति घातिन' समझा जाता था । भारतीय समाज की रूढ़िवादी मान्यताओं के अनुसार यदि पति के रहते जवान पत्नी मर जाए तो उसे अच्छी नज़र से नहीं देखा जाता । उसे पति की हत्या का जिम्मेदार मान लिया जाता है । लछमी इस कलंक को कैसे सह पाती ? इतना ही नहीं, कोतवाल ने पूछताछ के बहाने उसे बुलाकर उसकी इज़्ज़त लूटी । रक्षक ही भक्षक बन गया । आखिर उसने कुएँ में कूदकर आत्महत्या कर ली । समाज में विधवा के प्रति नकारात्मक रवैया है । कसूर न होते हुए भी उसकी पुत्रवधू को पतिघातिन कहा जाता है ।
In simple words: This poem excerpt highlights the farmer's tragic family life. His wife died from lack of medicine, and their baby followed. After his young son's murder, only his daughter-in-law, Lachmi, remained. She was labeled a 'husband-killer' by society, facing harsh judgment. The police, meant to protect her, instead assaulted her during questioning. Unable to bear the shame and injustice, Lachmi committed suicide by jumping into a well. This shows society's cruel treatment of widows, blaming them without cause.
विशेष :

  • किसान की गरीबी, शोषण, लाचारी का सजीव वर्णन है ।
  • पति की हत्या के बाद नारी के प्रति समाज के कटु दृष्टिकोण का पता चलता है ।
  • खड़ी बोली है ।

Exam Tip: When discussing social issues, ensure to connect the character's personal tragedy to broader societal norms and injustices, such as the plight of widows.

 

Question 4. (ग) पिछले सुख की स्मृति आँखों में
क्षणभर एक चमक है लाती।
तुरंत शून्य में गड़ वह चितवन
तीखी नोक सदृश बन जाती ।

Answer:
सन्दर्भ: प्रस्तुत काव्यांश पाठ्यपुस्तक आरोह भाग-1 में संकलित कवि सुमित्रानंदन पंत द्वारा रचित 'वे आँखें' नामक कविता से लिया गया है । इन पंक्तियों में कवि ने भारतीय किसान के भयंकर शोषण व दयनीय स्थिति का वर्णन किया है ।
व्याख्या: कवि कहते हैं कि किसान को अपने खुशहाल दिनों की याद आते ही उसकी आँखों में खुशी की चमक या खुशी की लहर दौड़ जाती है । वे खुशी के दिन थे जब उसके पास अपना खेत था, घर था, बैलों की जोड़ी थी, प्यारी दुधारू गाय (उजली) थी, प्रिय पत्नी थी, प्यारी-सी नन्ही-सी बिटिया थी, जवान बेटा था, पुत्रवधू थी – यानी भरा-पूरा घर था । मगर जैसे ही उसे सच्चाई का अहसास होता है, वे सुखद और प्यारी यादें अचानक उसे बहुत निराश कर देती हैं । उसकी नज़र कहीं खालीपन में खोकर पत्थर जैसी हो जाती है । ऐसी स्थिति में वही सुखद यादें तीखी नोक के समान उसके रोम-रोम में चुभने लगती हैं ।
In simple words: These lines from 'Ve Aankhen' describe the farmer's extreme suffering. The poet explains that when the farmer remembers his happy past—his farm, home, bullocks, beloved cow Ujri, wife, daughter, son, and daughter-in-law—his eyes briefly light up with joy. However, as soon as he faces his harsh reality, these sweet memories turn into sharp, painful stabs, leaving his gaze fixed in a vacant, lifeless stare, causing him deep despair.
विशेष :

  • 'तीखी नोक सदृश' में उपमा अलंकार है ।
  • खड़ी बोली है ।
  • ग्रामीण परिवेश का चित्रण है ।

Exam Tip: Explain the contrast between the fleeting joy of past memories and the sharp pain of present reality, highlighting the use of simile ('तीखी नोक सदृश') and its effect.

 

Question 5. "घर में विधवा रही पतोहू..........। खैर पैर की जूती, जोरू / / एक न सही दूजी आती ।" इन पंक्तियों को ध्यान में रखते हुए 'वर्तमान समाज और स्त्री' विषय पर एक लेख लिखें ।
Answer: भारतीय समाज में नारी की स्थिति सदियों से विचारणीय रही है । प्रस्तुत कविता में कवि ने नारी के प्रति भारतीय समाज की रूढ़िवादी और बीमार मानसिकता को दर्शाया है । नारी को इस समाज में पशु से भी बदतर जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ा है । आंगन में बंधे प्राणियों तक का इलाज कराया जाता है, मगर स्त्री का इलाज करने की आवश्यकता ही नहीं समझी जाती । उसे पैरों की जूती समझकर एक वस्तु की तरह देखा जाता है । जैसे जूती फट जाने पर दूसरी खरीदी या पहन ली जाती है, उसी तरह पत्नी के मर जाने पर दूसरी औरत के साथ घर बसाया जा सकता है । समाज में आज भी नारी को उचित महत्व और सम्मान नहीं मिलता । विधवा नारी के प्रति तो समाज का रवैया और भी अधिक उपेक्षापूर्ण, कठोर और निर्दयी है । उस पर तमाम प्रकार की पाबंदियाँ और अयोग्यताएँ थोपी जाती हैं । इतना ही नहीं, उसे पतिनाशनी समझा जाता है । कई बार उसे शारीरिक शोषण का भी शिकार होना पड़ता है । यहाँ तक कि कुएँ में कूदकर आत्महत्या करने को विवश होना पड़ता है । इन बेबस स्त्रियों के लिए रक्षक ही भक्षक बन जाते हैं ।
In simple words: For centuries, the status of women in Indian society has been a concern. The poem highlights society's rigid and unhealthy mindset towards women, who are forced to live worse than animals. While livestock receive care, women's health is often ignored. Women are treated as mere objects, replaceable like worn-out shoes. Even today, women lack proper respect, and widows face extreme neglect and cruelty, burdened with restrictions and false blame like "husband-killer." They are often victims of sexual abuse and driven to suicide, with those meant to protect them becoming their tormentors.

Exam Tip: When writing an essay on social issues, draw parallels between the poem's depiction and current realities, emphasizing the continuity of patriarchal problems.

कविता के आसपास

 

Question 1. 'किसान अपने व्यवसाय से पलायन कर रहे हैं' इस विषय पर परिचर्चा आयोजित करें तथा कारणों की भी पड़ताल करें ।
Answer: भारत कृषि प्रधान देश है । देश के लगभग 75% लोग गाँवों में रहते हैं और खेती पर निर्भर रहते हैं । खेती उनके जीवन का मुख्य आधार है । खेती किसानों के लिए सिर्फ़ व्यवसाय नहीं बल्कि जीवन का अभिन्न अंग है । मगर किसानों की स्थिति हमेशा से ही उपेक्षापूर्ण रही है । वह शोषण का शिकार होता आया है । आज किसान गाँवों से शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं । इसके कुछ कारण निम्नलिखित हैं –

  • मेहनत की तुलना में उचित आय प्राप्त नहीं होती ।
  • अधिकांश किसानों के पास अपनी जमीन नहीं है ।
  • जमीन के बदले जमींदारों को उसकी मेहनत का बड़ा हिस्सा चला जाता है ।
  • प्रकृति-वर्षा की अनिश्चितता (अतिवृष्टि, अनावृष्टि) कृषि में बाधक बनती है ।
कृषि से संबंधित साधन-सामग्री, बीज-खाद, दवाइयाँ, ट्रैक्टर, पानी, बिजली, बुआई-कटाई के लिए मजदूरों की मजदूरी आदि की महँगाई की मार । तैयार हुई फसल का बाज़ार में उचित दाम न मिलना । सरकारों का उपेक्षापूर्ण रवैया । शहरों में शिक्षा, रोजगार आदि की संभावनाएँ जैसे अन्य कई कारण हैं ।
In simple words: India is an agricultural country, with about 75% of its population in villages relying on farming, which is central to their lives. However, farmers have always been neglected and exploited, leading them to migrate to cities today. Reasons include inadequate income for their hard work, lack of land ownership, landlords taking a large share of their labor, and unpredictable rainfall affecting crops. High costs of farm supplies, labor, unfair market prices, government neglect, and better education and job opportunities in cities also contribute to this migration.

Exam Tip: When discussing farmer migration, provide a balanced view by listing both economic challenges and systemic issues, including natural factors and government policies.

कविता के साथ

 

Question 1. 'वे आँखें' कविता का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए ।
Answer: प्रस्तुत कविता कवि पंत के प्रगतिशील विचारों को व्यक्त करती है । कविता के केंद्र में भारतीय गरीब, शोषित किसान है । किसान मेहनत करके भी भूखा ही सो जाता है । जगत का पेट भरनेवाला किसान (अन्नदाता) स्वयं भूखा ही सो जाता है । उसका महाजन, जमींदार आदि मनमाने ढंग से शोषण करते हैं । भारतीय किसान रात-दिन पसीना बहाकर भी भूखा और फटेहाल ही रह जाता है । जबकि महाजन, जमींदार आदि शोषक वर्ग कुछ न करके बहुत कुछ पा जाते हैं । अपना पेट ही नहीं, वे अपनी तिजोरियाँ भी भरते हैं । प्रस्तुत कविता में किसान के जीवन की त्रासदी को ब्याजखोरों के षड्यंत्रों द्वारा व्यक्त किया गया है । जिसमें किसान एक-एक करके अपना खेत, घर, बैलों की जोड़ी, दुधारू गाय, पत्नी, बिटिया, जवान बेटा और पुत्रवधू तक को खो देता है । सब कुछ लुट चुके किसान की आँखों में हताशा और निराशा के गहरे बादल छाए हुए हैं, कुछ न सुझनेवाला गहन अंधेरा छाया हुआ है । यही दिखाना तथा उसके जीवन में पुनः कैसे आनंद, उमंग और उजाला फैलाया जा सके, इसकी चिंता भी व्यक्त हुई है । अमीर और गरीब दो वर्गों में बँटे समाज की सच्ची तस्वीर उभारना भी इस कविता का उद्देश्य रहा है ।
In simple words: This poem shows Pant's progressive ideas, focusing on the poor, exploited Indian farmer. It reveals how the farmer, who feeds the world, remains hungry and distressed, while moneylenders and landlords exploit him. The poem highlights the tragic life of a farmer, losing his land, home, cattle, wife, daughter, son, and daughter-in-law due to exploitation. It portrays the deep despair in his eyes, emphasizing the need to restore joy and hope in his life, while also exposing the stark reality of a society divided by wealth.

Exam Tip: For explaining the purpose of a poem, discuss its central theme (farmer's plight), social commentary (exploitation), and the poet's message (despair and hope).

योग्य विकल्प पंसद करके रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।

 

Question 1. सुमित्रानंदन पंत का मूल नाम ........... था ।
(a) गोसाँई दत्त
(b) वासुदेव सिंह
(c) धनपतराय
(d) राजेन्द्र दत्त
Answer: (a) गोसाँई दत्त
In simple words: The original name of Sumitranandan Pant was Gosain Dutt.

Exam Tip: Always remember the birth names of famous literary figures as they often appear in general knowledge and literature exams.

 

Question 2. सुमित्रानंदन पंत का जन्म 20 मई, सन्..... में हुआ था ।
(a) 1800
(b) 1900
(c) 1700
(d) 1901
Answer: (b) 1900
In simple words: Sumitranandan Pant was born on May 20, 1900.

Exam Tip: Memorize important dates like birth years for key literary figures as they are common factual questions.

 

Question 3. सुमित्रानंदन पंत की माता का नाम ............ था ।
(a) विद्यादेवी
(b) लक्ष्मीदेवी
(c) सरस्वतीदेवी
(d) शारदादेवी
Answer: (c) सरस्वती देवी
In simple words: Sumitranandan Pant's mother's name was Saraswati Devi.

Exam Tip: Knowing family details of prominent personalities, especially mothers, is often tested in biographical questions.

 

Question 4. सुमित्रानंदन पंत जी के पिता का नाम ............ था ।
(a) रामदत्त
(b) रामनरेश त्रिपाठी
(c) श्यामलाल
(d) गंगा दत्त
Answer: (d) गंगा दत्त
In simple words: Sumitranandan Pant's father's name was Ganga Dutt.

Exam Tip: Factual details about parents of famous authors are crucial for biographical questions; ensure you recall both names correctly.

 

Question 5. 'कला और बूढ़ा चाँद' काव्य संग्रह के रचनाकार .............. हैं।
(a) सुमित्रानंदन पंत
(b) जयशंकर प्रसाद
(c) सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
(d) महादेवी वर्मा
Answer: (a) सुमित्रानंदन पंत
In simple words: The poetry collection 'Kala aur Burha Chand' was written by Sumitranandan Pant.

Exam Tip: Associate literary works with their respective authors to correctly answer questions about famous books and their creators.

 

Question 6. 'लोकायतन' और 'सत्यकाम' पंत रचित .............. है ।
(a) खण्डकाव्य
(b) महाकाव्य
(c) निबंध
(d) उपन्यास
Answer: (b) महाकाव्य
In simple words: 'Lokayatana' and 'Satyakam' are epic poems written by Pant.

Exam Tip: Understand the genre (e.g., epic poem, novel, essay) of literary works when identifying them in questions.

 

Question 7. ............... रचना के लिए कवि को सोवियत संघ तथा उत्तरप्रदेश सरकार से पुरस्कार प्राप्त हुआ ।
(a) सत्यकाम
(b) लोकायतन
(c) चिन्दबरा
(d) युगान्त
Answer: (b) लोकायतन
In simple words: The poet received awards from the Soviet Union and the Uttar Pradesh government for his work 'Lokayatana'.

Exam Tip: Note key awards and the specific works they recognize, as this information is often part of an author's profile.

 

Question 8. 'वे आँखें' कविता के रचनाकार.............. हैं ।
(a) जयशंकर प्रसाद
(b) त्रिलोचन शास्त्री
(c) सुमित्रानंदन पंत
(d) दुष्यंतकुमार
Answer: (c) सुमित्रानंदन पंत
In simple words: Sumitranandan Pant is the creator of the poem 'Ve Aankhen'.

Exam Tip: Always confirm the author of a specific poem, especially if it's a focus of your study.

 

Question 9. 'अंधकार की गुह गुहा सरीखी' पंक्ति में ............ अलंकार है ।
(a) रूपक
(b) उत्प्रेक्षा
(c) श्लेष
(d) उपमा
Answer: (d) उपमा
In simple words: The line 'Andhkar ki guha sarikhi' contains a simile.

Exam Tip: Identify figures of speech by recognizing comparisons using words like 'सरीखी', 'जैसा', or 'समान', which typically indicate a simile (उपमा अलंकार).

 

Question 10. 'दारूण्य दैन्य दुख' पंक्ति में .......... अलंकार है ।
(a) अनुप्रास
(b) रूपक
(c) उपमा
(d) श्लेष
Answer: (a) अनुप्रास
In simple words: The line 'Darunya dainya dukh' uses alliteration.

Exam Tip: Look for the repetition of the same consonant sound at the beginning of words in a line to identify alliteration (अनुप्रास अलंकार).

 

Question 11. कवि को किसान की ............ से डर लगता है।
(a) आँखों
(b) पत्नी
(c) बेटे
(d) कोई नहीं
Answer: (a) आँखों
In simple words: The poet is afraid of the farmer's eyes.

Exam Tip: Understand the central imagery of the poem; the farmer's eyes are a key symbol of his suffering and the poet's fear.

 

Question 12. कवि को किसान की आँखें अंधेरी ............. के समान दिखती है ।
(a) रात
(b) गुफा
(c) कोठरी
(d) गली
Answer: (b) गुफा
In simple words: The poet sees the farmer's eyes as being like a dark cave.

Exam Tip: Pay attention to similes and metaphors used to describe key elements; 'गुफा' here emphasizes the depth of despair.

 

Question 13. किसान की आँखों में भयानक ............ का दुख व्याप्त है ।।
(a) अमीरी
(b) गरीबी
(c) बीमारी
(d) कोई नहीं
Answer: (b) गरीबी
In simple words: The farmer's eyes show immense sadness due to poverty.

Exam Tip: Connect the emotional state of characters to their socio-economic circumstances as depicted in the text.

 

Question 14. 'जीवन की हरियाली' पंक्ति में ............ अलंकार है ।।
(a) उपमा
(b) पुनरुक्ति प्रकाश
(c) रूपक
(d) अनुप्रास
Answer: (c) रूपक
In simple words: The line 'Jeevan ki hariyali' uses a metaphor.

Exam Tip: Recognize metaphors (रूपक अलंकार) when two unlike things are directly equated without using comparison words like 'as' or 'like'.

 

Question 15. किसान की जमीन को ............ने कानूनों का सहारा लेकर हड़प लिया था ।
(a) कोतवालों
(b) जमींदारों
(c) पुलिस
(d) गुंडा
Answer: (b) जमींदारों
In simple words: The landlords had seized the farmer's land using legal pretexts.

Exam Tip: Identify the specific oppressors mentioned in the poem who exploited the farmer and his land.

 

Question 16. 'आँखों का तारा' किसान का जवान गवान ............ था ।
(a) बेटी
(b) पत्नी
(c) बेटा
(d) पुत्रवधू
Answer: (c) बेटा
In simple words: The farmer's young son was the apple of his eye.

Exam Tip: Understand common Hindi idioms like 'आँखों का तारा' (apple of one's eye) and to whom they refer in the poem.

 

Question 17. किसान के ............ की हत्या जमींदार के कारिंदों ने पीट-पीटकर कर दी थी ।
(a) बेटी
(b) बेटा
(c) पत्नी
(d) भाई
Answer: (b) बेटा
In simple words: The farmer's son was beaten to death by the landlord's men.

Exam Tip: Recall the specific tragic events in the farmer's life, especially the causes of death for his family members.

 

Question 18. उजारी किसान की प्रिय ............ थी ।
(a) बकरी
(b) बिल्ली
(c) भैंस
(d) गाय
Answer: (d) गाय
In simple words: Ujri was the farmer's beloved cow.

Exam Tip: Remember the names of significant possessions or animals mentioned in the poem and their relation to the main character.

 

Question 19. किसान के घर में उसकी ............ बची हुई थी ।
(a) विधवा
(b) सधवा
(c) बीमार
(d) सुन्दर
Answer: (a) विधवा
In simple words: Only his widowed daughter-in-law remained in the farmer's house.

Exam Tip: Focus on the remnants of the farmer's family and their status after the series of tragedies.

 

Question 20. किसान की विधवा पुत्रवधू को ............ कहा जाता था ।
(a) कुलनासी
(b) डायन
(c) पतिघातिन
(d) सभी
Answer: (c) पतिघातिन
In simple words: The farmer's widowed daughter-in-law was called a husband-killer.

Exam Tip: Understand the harsh social labels and stigmas imposed upon characters, particularly widows, in the narrative.

 

Question 21. किसान की ............ ने आत्महत्या की थी।
(a) बेटी
(b) बेटे
(c) पत्नी
(d) पतोहू
Answer: (d) पतोहू
In simple words: The farmer's daughter-in-law had committed suicide.

Exam Tip: Recall the tragic fate of each family member to correctly answer questions about their demise.

 

Question 22. किसान की पुत्रवधू का नाम ............ था।
(a) सरस्वती
(b) पार्वती
(c) लक्ष्मी
(d) सीता
Answer: (c) लक्ष्मी
In simple words: The farmer's daughter-in-law's name was Lakshmi.

Exam Tip: Remember specific names of characters as they are factual details from the poem.

 

Question 23. 'तन-तन' पंक्ति में...............अलंकार है ।
(a) उत्प्रेक्षा
(b) यमक
(c) पुनरुक्ति प्रकाश
(d) श्लेष
Answer: (c) पुनरुक्ति प्रकाश
In simple words: The line 'tan-tan' uses repetition for emphasis.

Exam Tip: Identify 'पुनरुक्ति प्रकाश' अलंकार when a word is repeated for emphasis or to create a particular effect, but its meaning remains the same.

 

Question 24. 'वे आँखें............. रसप्रधान कविता है।
(a) करुण
(b) वीर
(c) शांत
(d) श्रृंगार
Answer: (a) करुण
In simple words: 'Ve Aankhen' is primarily a poem of pathos.

Exam Tip: Determine the dominant emotion or 'rasa' of a literary work by analyzing its overall tone and themes of suffering and sorrow.

 

Question 25. पति की मृत्यु के लिए पत्नी को दोषी मानना समाज की............. मानसिकता का परिचायक है ।
(a) स्वस्थ
(b) श्रेष्ठ
(c) प्रबल
(d) रुग्ण
Answer: (d) रुग्ण
In simple words: Blaming the wife for her husband's death shows a sick mentality of society.

Exam Tip: Connect social biases and unfair blame to the concept of a 'sick' or 'unhealthy' societal mindset.

अपठित गद्यांश

इस कविता को पढ़कर नीचे पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।

हाय ! मृत्यु का ऐसा अमर, अपार्थिव पूजन ? जय विषण्ण, निर्जीव पड़ा हो जग का जीवन ! संग-सौंध में हो शृङ्गार मरण का शोभन, नग्न, क्षुधातुर वास विहीन रहें. जीवित जन ? मानव ! ऐसी भी विरक्ति क्या जीवन के प्रति ? आत्मा का अपमान, प्रेत औ, छाया से रति !! प्रेम अर्चना यही, करें हम मरण को वरण ? स्थापित कर कंकाल, भरे जीवन का प्राङ्गण ? शव को दें हम रूप, रंग, आदर मानव का मानव को हम कुत्सित चित्र बना दें शव का ? गत युग के मृत आदर्शों के ताज मनोहर मानव के मोहांध हृदय में किए हुए घर, भूल गये हम जीवन का संदेश अनश्वर, ! – सुमित्रानंदन पंत

 

Question 1. कवि ने ताजमहल को मृत्यु का अपार्थिव पूजन कहा है ?
Answer: कवि ने ताजमहल को मृत्यु का अपार्थिव पूजन बताया है ।
In simple words: The poet called the Taj Mahal a non-material worship of death.

Exam Tip: When a question refers to an external context like the Taj Mahal, ensure your answer directly addresses the poet's view on that context.

 

Question 2. कवि द्वारा जीवितजनों की दुर्दशा का चित्रण किस प्रकार किया गया है ?
Answer: जगत का जनजीवन अत्यंत उदास और प्राणहीन पड़ा है । लोग नग्न हैं, भूखे हैं । रहने के लिए उनके पास कोई आवास नहीं है ।
In simple words: The poet depicts humanity as extremely sad and lifeless. People are unclothed, hungry, and lack homes.

Exam Tip: When describing human suffering, list specific physical and existential deprivations to convey the full extent of their plight.

 

Question 3. कवि को ताज से क्या-क्या शिकायते हैं ?
Answer: कवि पूछता है कि मनुष्य जीवित आत्माओं का अपमान करते हुए जीवन से विरक्त हो रहा है क्या ? वह मृतात्मा की छायाप्रेत पूजा में रत है ? क्या यही प्रेम की अर्चना है कि हम मृत्यु का वरण करते हुए कंकालों से अपने जीवन-प्रांगण को भरेंगे ? शव को हम मानव जैसा रूप-रंग आदर देते हुए जीवित मनुष्य के जीवन को कुत्सित बनायेंगे ?
In simple words: The poet questions whether humans are disrespecting living souls and shunning life, opting instead to worship dead spirits. He asks if it is true love's devotion to embrace death, fill our lives with skeletons, and defile human life by adorning corpses.

Exam Tip: Structure the complaints as rhetorical questions, mirroring the poet's questioning tone to emphasize his philosophical dissent.

 

Question 4. इस कविता की भाषा कैसी है ?
Answer: इस कविता की भाषा तत्सम सामासिक पदावलीयुक्त खड़ीबोली है ।
In simple words: The language of this poem is Khari Boli, featuring compound words derived from Sanskrit.

Exam Tip: When describing the language of a poem, use precise literary terms like 'तत्सम', 'सामासिक', and 'खड़ीबोली' to show a clear understanding.

 

Question 5. 'क्षुधातुर' का विग्रह करते समास का नाम लिखिए ।
Answer: क्षुधातुर - क्षुधा (भूख) से आतुर (व्याकुल) में तत्पुरुष समास है ।
In simple words: 'Kshudhatur' breaks down to 'Kshudha se aatur', which is a Tatpurush Samas.

Exam Tip: For 'समास विग्रह' questions, always provide the breakdown of the compound word and correctly identify the type of 'समास'.

वे आँखें Summary in Hindi

जीवन परिचय : सुमित्रानंदन पंत का मूल नाम गोसाँई दत्त था । प्रकृति के सुकुमार कवि पंतजी का जन्म अल्मोड़ा जिले के कौसानी नामक गाँव में 20 मई, 1900 ई- को हुआ । माता सरस्वती देवी उन्हें जन्म देने के बाद मूर्छितावस्था में ही स्वर्गवासी हो गयी थीं, फलतः पिता गंगादत्तजी ने उन्हें माता-पिता दोनों का स्नेह प्रदान किया । साथ ही यह भी विचार है कि प्रकृति ही इनकी धात्री - रही । कवि की प्राथमिक शिक्षा घर पर ही हुई । फिर वाराणसी के जयनारायण कॉलेज में प्रवेश किया । यहाँ इनका नाम गुसाँई दत्त से सुमित्रानंदन पंत हो गया । उच्च शिक्षा हेतु आपने प्रयाग के म्योर सेंट्रल कॉलेज में प्रवेश लिया । अभी दो वर्ष ही वहाँ अध्ययन कर पाए थे कि गाँधीजी के आह्वाहन पर सन् 1921 में विलायती शिक्षा सदा के लिए छोड़ दी । तत्पश्चात् आपने स्वाध्याय और साहित्य साधना को ही जीवन का लक्ष्य बना लिया । कुछ समय आप काला कांकर राज्य में भी रहे । आपने मार्क्सवाद से प्रभावित होकर 'रूपाभ' पत्रिका के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए । तत्पश्चात् आकाशवाणी में भी काम किया । पंतजी का व्यक्तित्व बड़ा सौम्य, सरल और ऋषि तुल्य था । इंद्रनाथ मदान के शब्दों में - 'पंत मितभाषी हैं, जनभीरू हैं और स्वभाव से संकोचशील हैं । उनका व्यक्तित्व बड़ा ही सौम्य और आकर्षक है । धुंघराले, रेशम से लंबे-लंबे बाल, स्वच्छ और स्निग्ध आँखें, गंभीर और सरल मुखाकृति आकर्षण के साधन हैं । उनकी वेशभूषा अत्यंत सादी होने पर भी उसमें सुरुचि का प्रथम स्थान है । कुरूपता से उन्हें चिढ़ है । सौंदर्य से प्रेम, स्वाभिमानी और आत्मविश्वासी होने के साथ-साथ जीवन में संयम के पक्षपाती हैं ।' साहित्यिक परिचय : पंतजी जन्मजात कवि हैं । बचपन से ही कविता लिखने लगे थे । बाद में उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । उनकी रचनाओं को इस प्रकार वर्गीकृत कर सकते हैं -

शब्दार्थ:

  • सरीखी - समान
  • चितवन - दृष्टि
  • कारकुन - ज़मीदारों के कारिंदे, क्लर्क
  • बरों - बैलों
  • गुहा - गुफा
  • नीरव - शब्दरहित
  • खाधीन - स्वतंत्र
  • मैंझधार - समस्याओं के बीच
  • सदृश - समान
  • दृग - आँख
  • आँखों का तारा - बहुत प्यारा
  • कौड़ी - पैसे छोटा एक पुराना सिक्का (मूल्य हीन)
  • सिवा - बिना
  • आँखों में नाचना - बार-बार स्मृति में आना
  • पतोहू - पुत्रवधू
  • घातिन - मारनेवाली
  • सुध - याद
  • फटती छाती - बहुत दुख होना
  • चमक लाना - खुशी लाना
  • दारूण - घोर, निर्दय, कठोर
  • बेदखल - कब्जे से अलग करना
  • कुर्क - नीलामी
  • घरनी - घरवाली, पत्नी, जोरू
  • दैन्य - दीनता
  • रोदन - रोना
  • अभिमान - गर्व
  • कगार - किनारा
  • लहराते - लहलहाते, झूमते
  • तुन - तिनका, तृण
  • महाजन - साहूकार, ऋणदाता
  • उजरी - उजली
  • दुहाने - दूध दुहने के लिए
  • दुधमुंही - नहीं
  • लछमी - लक्ष्मी
  • पैर की जूती - उपेक्षित
  • साँप लोटना - अत्याधिक व्याकुल होना
  • स्मृति - याद
  • शून्य - आकाश

Free study material for Hindi

GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 14 वे आँखें

Students can now access the GSEB Solutions for Chapter 14 वे आँखें prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 11 Hindi textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest GSEB syllabus.

Detailed Explanations for Chapter 14 वे आँखें

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 11 Hindi chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 11 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these GSEB Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Hindi Class 11 Solved Papers

Using our Hindi solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 11 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 14 वे आँखें to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest GSEB Class 11 Hindi Aaroh Solutions Chapter 14 वे आँखें for the 2026-27 session?

The complete and updated GSEB Class 11 Hindi Aaroh Solutions Chapter 14 वे आँखें is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest GSEB curriculum.

Are the Hindi GSEB solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the GSEB Class 11 Hindi Aaroh Solutions Chapter 14 वे आँखें as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 GSEB solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 11 Hindi Aaroh Solutions Chapter 14 वे आँखें will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer GSEB Class 11 Hindi Aaroh Solutions Chapter 14 वे आँखें in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access GSEB Class 11 Hindi Aaroh Solutions Chapter 14 वे आँखें in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi GSEB solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire GSEB Class 11 Hindi Aaroh Solutions Chapter 14 वे आँखें in printable PDF format for offline study on any device.