GSEB Class 11 Hindi Aaroh Solutions Chapter 10 आत्मा का ताप

Get the most accurate GSEB Solutions for Class 11 Hindi Chapter 10 आत्मा का ताप here. Updated for the 2026-27 academic session, these solutions are based on the latest GSEB textbooks for Class 11 Hindi. Our expert-created answers for Class 11 Hindi are available for free download in PDF format.

Detailed Chapter 10 आत्मा का ताप GSEB Solutions for Class 11 Hindi

For Class 11 students, solving GSEB textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 11 Hindi solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 10 आत्मा का ताप solutions will improve your exam performance.

Class 11 Hindi Chapter 10 आत्मा का ताप GSEB Solutions PDF

Exercise

 

Question 1. रजा ने अकोला में ड्राइंग अध्यापक की नौकरी की पेशकश क्यों नहीं स्वीकार की ?
Answer: लेखक को मध्य प्रांत की सरकार की तरफ से बंबई के जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट्स में दाखिला लेने के लिए स्कॉलरशिप मिली थी. जब वे अमरावती के गवर्नमेंट नॉर्मल स्कूल से इस्तीफा देकर बंबई पहुँचे, तब तक एडमिशन बंद हो चुके थे. सरकार ने उनकी स्कॉलरशिप वापस ले ली और उन्हें अकोला में ड्राइंग टीचर की नौकरी देने की पेशकश की थी.
लेखक ने यह पेशकश स्वीकार नहीं की, क्योंकि उन्होंने बंबई शहर में रहकर ही अपनी पढ़ाई पूरी करने का फैसला कर लिया था. उन्हें यहाँ का माहौल, गैलरी और दोस्त पसंद आ गए थे. चित्रकारी की गहराई को जानने-समझने के लिए बंबई एक अच्छी जगह थी. पेंटिंग सीखने की तीव्र इच्छा के कारण उन्होंने यह नौकरी ठुकरा दी.
In simple words: The author rejected the drawing teacher's job in Akola because he wanted to continue his art studies in Mumbai, where he loved the environment and galleries, and had a strong passion for painting.

Exam Tip: When answering, always clearly state the character's decision and provide all supporting reasons mentioned in the text for their choice.

 

Question 2. बंबई में रहकर कला के अध्ययन के लिए रज़ा ने क्या-क्या संघर्ष किए ?
Answer: बंबई में रहकर कला की पढ़ाई के लिए रज़ा ने बहुत संघर्ष किया. सबसे पहले उन्हें एक्सप्रेस ब्लॉक स्टूडियो में डिजाइनर की नौकरी मिली. वे सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक वहाँ काम करते थे. फिर वे मोहन आर्ट क्लब जाकर पढ़ाई करते और आखिर में जैकब सर्कल में एक परिचित ड्राइवर के ठिकाने पर रात बिताने के लिए जाते थे.
कुछ दिनों बाद उन्हें स्टूडियो के आर्ट डिपार्टमेंट में एक कमरा मिल गया. उन्हें जमीन पर सोना पड़ता था. वे रात के ग्यारह-बारह बजे तक चित्र और रेखाचित्र बनाते थे. उनकी मेहनत देखकर उन्हें मुख्य डिजाइनर बना दिया गया. कठिन परिश्रम के कारण उन्हें मुंबई आर्ट्स सोसायटी का स्वर्ण पदक मिला. साल 1943 में, उनके दो चित्र आर्ट्स सोसायटी ऑफ इंडिया की प्रदर्शनी में रखे गए थे, लेकिन उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया.
उनके चित्रों की सराहना हुई. उनके चित्र 40-40 रुपये में बिक गए. वेनिस अकादमी के प्रोफेसर वाल्टर लैंगहमर ने उन्हें अपना स्टूडियो दिया. लेखक दिनभर मेहनत करके चित्र बनाता था और लैंगहैमर उन्हें देखते तथा खरीद भी लेते थे. इस प्रकार लेखक ने नौकरी छोड़कर जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट का नियमित छात्र बन गया.
In simple words: Raza faced many challenges studying art in Mumbai, including working as a designer, sleeping on the floor, and drawing late into the night. His hard work eventually earned him recognition and a studio, allowing him to become a full-time student.

Exam Tip: For questions about struggles, describe specific instances and their outcomes to highlight the character's determination.

 

Question 3. भले ही 1947 और 1948 में महत्त्वपूर्ण घटनाएँ घटी हों, मेरे लिए वे कठिन बरस थे – रज़ा ने ऐसा क्यों कहा ?
Answer: रज़ा ने इन्हें कठिन साल इसलिए कहा, क्योंकि इस दौरान उनकी माँ का निधन हो गया. पिता जी को मंडला वापस लौटना पड़ा और अगले साल उनका भी निधन हो गया. इस प्रकार उनके कंधों पर सारी जिम्मेदारियाँ आ गईं. साल 1947 में भारत आजाद हुआ था, लेकिन विभाजन की दुखद घटनाएँ भी थीं, और गांधी की हत्या भी साल 1948 में हुई थी. इन सभी घटनाओं ने लेखक को बहुत गहरा धक्का पहुँचाया. इसलिए, वह इन्हें कठिन वर्ष कहते हैं.
In simple words: Raza called 1947-1948 difficult years because he lost both his mother and father, taking on all family responsibilities amidst the partition of India and Gandhi's assassination.

Exam Tip: When explaining personal statements, link the character's emotional state directly to the historical or personal events that impacted them.

 

Question 4. रजा के पसंदीदा फ्रेंच कलाकार कौन थे ?
Answer: रज़ा के पसंदीदा फ्रेंच कलाकारों में सेज़ों, वॉन गॉग, गोगा, पिकासो, मातीस, शागाल और ब्रॉक थे. इनमें वे पिकासो से सबसे ज्यादा प्रभावित थे.
In simple words: Raza's favorite French artists were Cezanne, Van Gogh, Gauguin, Picasso, Matisse, Chagall, and Braque, with Picasso influencing him the most.

Exam Tip: When listing names, ensure correct spellings and mention any specific influences or preferences if highlighted in the text.

 

Question 5. तुम्हारे चित्रों में रंग है, भावना है, लेकिन रचना नहीं है । तुम्हें मालूम होना चाहिए कि चित्र इमारत की ही तरह बनाया जाता है, आधार, नींव, दीवारें, बीम, छत और तब जाकर वह टिकता है – यह बात
क. किसने, किस संदर्भ में कही ?
ख. रज़ा पर इसका क्या प्रभाव पड़ा ?

Answer:
क. यह बात प्रख्यात फोटोग्राफर हेनरी कार्तिए-बेसाँ ने श्रीनगर की यात्रा के दौरान सैयद हैदर रजा के चित्रों को देखकर कही थी. उनका मानना था कि चित्र में भवन-निर्माण के समान सभी तत्व मौजूद होने चाहिए. चित्रकारी में रचनात्मकता की जरूरत होती है. उसने लेखक को सेजों के चित्र देखने की सलाह दी.
ख. फ्रेंच फोटोग्राफर की सलाह का रज़ा पर गहरा प्रभाव पड़ा. मुंबई लौटकर उन्होंने फ्रेंच सीखने के लिए अलायंस फ्रांसे में दाखिला लिया. उनकी रुचि फ्रेंच पेंटिंग में पहले से ही थी. अब वे उसकी बारीकियों को समझने का प्रयास करने लगे. इस कारण उन्हें फ्रांस जाने का अवसर भी मिला. उनकी कला में और भी निखार आया. सबसे बड़ा प्रभाव यह पड़ा कि रज़ा की कलाकृतियों में सर्जनात्मकता का समावेश हो गया.
In simple words: Renowned photographer Henri Cartier-Bresson told Raza that his paintings had color and emotion but lacked structure, suggesting that a painting, like a building, needs a strong foundation. This advice deeply influenced Raza, leading him to study French painting, refine his art, and incorporate more creativity into his works.

Exam Tip: For multi-part questions, address each part separately and clearly, ensuring all requested information is provided concisely.

पाठ के आस-पास

 

Question 1. रज़ा को जलील साहब जैसे लोगों का सहारा न मिला होता तो क्या तब भी वे एक जाने-माने चित्रकार होते ? तर्क सहित लिखिए ।
Answer: रज़ा को जलील साहब जैसे लोगों का सहारा न मिला होता, तो भी वे एक जाने-माने चित्रकार होते! इसका कारण यह है – उनके अंदर चित्रकार बनने की अदम्य इच्छा थी. लेखक बचपन से ही बहुत प्रतिभाशाली था. उसे आजीविका का साधन मिल गया था, लेकिन उसने सरकारी नौकरी छोड़कर चित्रकला सीखने के लिए कड़ी मेहनत की. मेहनत करनेवालों का साथ कोई-न-कोई अवश्य दे देता है.
जलील साहब ने भी उसकी प्रतिभा, लगन और मेहनत को देखकर सहायता की. लेखक का उत्साह, संघर्ष करने की क्षमता, काम करने की इच्छा ही उसे महान चित्रकार बनाती है. सच बात तो यह है कि सच्चे कलाकार जन्म लेते हैं, कहीं बनाए नहीं जाते.
हाँ, इतना जरूर है कि किसी का साथ-सहकार मिल जाने से कलाकार का जीवन-संघर्ष कम हो जाता है, और उसके कला सर्जन का मार्ग सरल हो जाता है. मगर कलाकार न किसी की कृपा का मोहताज होता है न उसकी कला किसी की मोहताज होती है. सच्ची प्रतिभा दैवीय प्रेरणा से स्वयंस्फूर्त होती है.
In simple words: Even without support from people like Jaleel Saheb, Raza would likely still have been a renowned painter because he had an innate passion and immense talent for art, along with strong determination to work hard. While support can ease the journey, true artistic genius is born, not made, driven by an inner, divine inspiration.

Exam Tip: When asked to argue a point, present both sides (if applicable) and then firmly state and support your main assertion with textual evidence.

 

Question 2. चित्रकला व्यवसाय नहीं, अंतरात्मा की पुकार हैं – इस कथन के आलोक में कला के वर्तमान और भविष्य पर विचार कीजिए ।
Answer: लेखक का यह कथन बिलकुल सही है. जो व्यक्ति इस कला को सीखना चाहता है, उन्हें व्यावसायिकता छोड़नी होती है. व्यवसाय में व्यक्ति अपनी इच्छा से अभिव्यक्ति नहीं कर सकता. यह धन के लालच में कला के तमाम नियम तोड़ देता है और ग्राहक की इच्छानुसार कार्य करता है. उसकी रचनाओं में भी गहराई नहीं होती. ऐसे लोगों का भविष्य कुछ नहीं होता.
जो कलाकार मन व कर्म से कलाकर्म करते हैं, वे अमर हो जाते हैं. उनकी कृतियाँ कालजयी होती हैं, उन्हें पैसे की कमी भी नहीं रहती, क्योंकि उच्चस्तर की रचनाएँ बहुत महँगी मिलती हैं. आज भी कला को समर्पित कलाकारों की कमी नहीं है. उनकी कला साधना ने एक से एक उत्तम कलाकृतियाँ प्रस्तुत की हैं, क्योंकि कला उनके लिए व्यवसाय नहीं, आत्मा की पुकार है. अतः कला के वर्तमान को देखकर अनंत संभावनाएँ जगती हैं और चित्रकला का भविष्य उज्ज्वल है.
In simple words: The author rightly states that painting is not just a business but a calling from within. Artists driven by commercial motives often compromise their creativity and produce shallow work, limiting their future. However, true artists who dedicate themselves fully create timeless masterpieces, ensuring a bright future for art, as their work is valued highly and emerges from a deeper, heartfelt place.

Exam Tip: For interpretive questions, first affirm or dispute the statement, then elaborate with logical arguments and supporting details from the context to justify your view on the current and future state of the art.

 

Question 3. 'हमें लगता था कि हम पहाड़ हिला सकते हैं। आप किन क्षणों में ऐसा सोचते हैं ?
Answer: जब व्यक्ति में कुछ करने की क्षमता और उत्साह होता है, तब वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाता है. मेरे अंदर इतना आत्मविश्वास तब आता है जब कोई समस्या आती है. मैं उस पर गंभीरता से विचार करता हूँ और उसका सबसे सही हल निकालने की कोशिश करता हूँ. ऐसे समय में मैं अपने मित्रों और सहयोगियों का साथ लेता हूँ.
समस्या के जल्दी हल होने पर हमें लगता है कि हम कोई भी काम कर सकते हैं. जब हमारे छोटे-छोटे साहस सफलता में बदलने लगते हैं, तब हमारा आत्मविश्वास बढ़ने लगता है, हमारा हौसला बढ़ने लगता है. तब हम बड़ी चुनौतियों को भी आसानी से स्वीकार करने लगते हैं. हमारे काम की चारों ओर सराहना होने लगती है. ऐसे में हमें लगता है कि 'हम पहाड़ भी हिला सकते हैं' अर्थात् असंभव को संभव बनाने का हौसला बनाते हैं.
In simple words: I feel I can "move mountains" when I have the ability and enthusiasm to achieve something, especially when facing a problem. This self-assurance grows as I calmly consider solutions, seek help from friends, and successfully overcome small challenges. Each small victory boosts my confidence and courage, making me feel capable of tackling even the biggest hurdles, inspiring me to achieve the impossible.

Exam Tip: When reflecting on personal experiences, describe specific situations where you felt a strong sense of capability and link those feelings to the outcomes and growth achieved.

 

Question 4. राजा रवि वर्मा, मकबूल फिदा हुसैन, अमृता शेरगिल के प्रसिद्ध चित्रों का एक अलबम बनाइए । सहायता के लिए इंटरनेट या किसी आर्ट गैलरी से संपर्क करें ।
Answer: यह एक गतिविधि-आधारित प्रश्न है. प्रसिद्ध चित्रकारों राजा रवि वर्मा, मकबूल फिदा हुसैन, और अमृता शेरगिल के चित्रों का एक अलबम बनाने के लिए, छात्रों को इंटरनेट या किसी आर्ट गैलरी से संपर्क करना होगा. इसमें उनके प्रमुख कार्यों की तस्वीरें एकत्र करना और उनके बारे में जानकारी संकलित करना शामिल है.
In simple words: This question requires you to create an album of famous paintings by Raja Ravi Varma, M.F. Husain, and Amrita Sher-Gil. You can gather pictures and information from the internet or an art gallery to complete this task.

Exam Tip: For activity-based questions, describe the steps involved in completing the task and the resources needed, demonstrating an understanding of the activity.

भाषा की बात

 

Question 1. जब तक मैं बंबई पहुँचा, तब तक जे. जे. स्कूल में दाखिला बंद हो चुका था – इस वाक्य को हम दूसरे तरीके से भी कह सकते हैं। मेरे बंबई पहुंचने से पहले जे. जे. स्कूल में दाखिला बंद हो चुका था। नीचे दिए गए वाक्यों को इस दूसरे तरीके से लिखिए :
(क) जब तक मैं प्लेटफॉर्म पहुँचती तब तक गाड़ी जा चुकी थी।
(ख) जब तक डॉक्टर हवेली पहुँचता तब तक सेठजी की मृत्यु हो चुकी थी।
(ग) जब तक रोहित दरवाजा बंद करता तब तक उसके साथी होली का रंग लेकर अंदर आ चुके थे।
(घ) जब तक रूचि कैनवास हटाती तब तक बारिश शुरू हो चुकी थी।

Answer:
(क) मेरे प्लेटफॉर्म पर पहुँचने से पहले गाड़ी जा चुकी थी.
(ख) डॉक्टर के हवेली पहुँचने से पहले सेठजी की मृत्यु हो चुकी थी.
(ग) रोहित के दरवाजा बंद करने से पहले उसके साथी होली का रंग लेकर अंदर आ चुके थे.
(घ) रूचि के कैनवास हटाने से पहले बारिश शुरू हो चुकी थी.
In simple words: The task is to rephrase sentences from "When X happened, Y had already happened" to "Before X happened, Y had already happened." This changes the sentence structure while keeping the same meaning.

Exam Tip: Pay close attention to the verb tenses and the sequence of events when rephrasing sentences, ensuring the meaning remains consistent.

 

Question 2. 'आत्मा का ताप' पाठ में कई शब्द ऐसे आए हैं जिनमें ओं का इस्तेमाल हुआ है; जैसे – ऑफ, ब्लॉक, नॉर्मल। नीचे दिए गए शब्दों में यदि ऑ का इस्तेमाल किया जाए तो शब्द के अर्थ में क्या परिवर्तन आएगा ? दोनों शब्दों का वाक्य-प्रयोग करते हुए अर्थ के अंतर को स्पष्ट कीजिए।
Answer:
1. हाल – दशा, स्थिति
दिनेश का हाल अब अच्छा है.
हॉल – बड़ा कमरा
सम्मान समारोह तिलक हॉल में संपन्न होगा.
2. कॉपी – नकल, प्रतिलिपि
तुम्हारे लिये इतना कार्य पर्याप्त है.
कॉफी – एक पेय पदार्थ
आप चाय लेंगे या कॉफी ?
3. बाल – केश
राधा के बाल काले और लम्बे हैं.
चॉल – गेंद
युवराजसिंह ने छः बॉल में छः छक्के लगाकर रिकार्ड बना दिया.
In simple words: The question asks to show how adding 'ऑ' changes the meaning of a word in Hindi. For example, 'हाल' means 'condition,' but 'हॉल' (with ऑ) means 'a large room.' Similarly, 'कॉपी' (without ऑ) means 'copy' or 'to copy,' while 'कॉफी' (with ऑ) means 'the beverage.' 'बाल' means 'hair,' but 'बॉल' (with ऑ) means 'a ball.' Each pair shows a distinct change in meaning and is clarified with example sentences.

Exam Tip: For questions on word meaning and usage, provide clear definitions and simple, illustrative example sentences for each word to highlight the differences.

पाठ के साथ

 

Question 1. लेखक ने नौकरी से त्यागपत्र क्यों दिया ?
Answer: लेखक के पिता जी रिटायर हो जाने के बाद उन्हें नौकरी की तलाश थी. तब उन्हें गोंदिया में ड्राइंग का अध्यापक बना दिया गया. महीने-भर में ही उन्हें बंबई में 'जे. जे. स्कूल ऑफ़ आर्ट' में पढ़ाई के लिए मध्य प्रांत की सरकारी स्कॉलरशिप मिली. इसलिए उन्होंने सितंबर, 1943 में अमरावती के गवर्नमेंट नॉर्मल स्कूल से इस्तीफा दे दिया.
In simple words: The author resigned from his job because he received a government scholarship to study at the J.J. School of Art in Mumbai, making it possible for him to pursue higher education in art.

Exam Tip: Always specify the exact reason for the action mentioned in the question, including relevant dates or institutions if available.

 

Question 2. लेखक की छात्रवृत्ति वापस लेने का कारण बताइए।
Answer: लेखक को जे. जे. स्कूल में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप मिली, लेकिन इस्तीफा देने और अन्य कारणों से वह मुंबई देर से पहुँचा. तब तक इस स्कूल में एडमिशन बंद हो चुके थे. यदि एडमिशन हो भी जाता तो उपस्थिति का प्रतिशत पूरा नहीं हो पाता. अतः एडमिशन न लेने के कारण स्कॉलरशिप वापस ले ली गई.
In simple words: The author's scholarship was withdrawn because he arrived late in Mumbai after resigning from his previous job, and by then, admissions to the J.J. School were closed, meaning he could not meet the attendance requirements.

Exam Tip: Clearly state all contributing factors to the event in question, detailing the sequence of actions and their consequences.

 

Question 3. सरकार ने उन्हें क्या पेशकश की ?
Answer: लेखक ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था और उसे जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट में एडमिशन भी नहीं मिला था. अब वह बेरोजगार था. अतः सरकार ने उसे अकोला में ड्राइंग अध्यापक की नौकरी देने की पेशकश की.
In simple words: After the author resigned and failed to get admission to the J.J. School of Art, he was unemployed, so the government offered him a job as a drawing teacher in Akola.

Exam Tip: State the exact offer made and briefly mention the circumstances that led to that offer.

 

Question 5. विश्व प्रसिद्ध चित्रकारों के फोटोग्राफ इकट्ठा कीजिए।
Answer: यह एक गतिविधि-आधारित प्रश्न है. छात्रों को विश्व प्रसिद्ध चित्रकारों जैसे लियोनार्डो दा विंची, विंसेंट वैन गॉग, पाब्लो पिकासो, और अन्य के फोटोग्राफ इकट्ठा करने होंगे. इसमें उनकी कलाकृतियों के साथ-साथ उनके जीवन और शैली के बारे में जानकारी भी शामिल की जा सकती है.
In simple words: This activity asks you to collect photographs of world-famous painters, along with information about their art and lives.

Exam Tip: For activity-based questions, describe the scope of the activity and what type of information or materials would be involved.

अतिरिक्त प्रश्न

 

Question 1. कश्मीर के प्रधानमंत्री ने लेखक को कैसा पत्र दिया था ? उसका उसे क्या फायदा हुआ ?
Answer: कश्मीर के तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला ने उन्हें एक पत्र दिया था, जिसमें लिखा था कि यह एक भारतीय कलाकार है, इन्हें जहाँ चाहें वहाँ जाने दिया जाए और इनकी हर संभव सहायता की जाए. एक बार लेखक बस से बारामूला से लौट रहा था. वहाँ पुलिसवाले ने शहरी आदमी को देखकर उन्हें बस से उतार लिया. पुलिसवाले ने पूछताछ की तो लेखक ने उसे शेन साहब की चिट्ठी दिखाई. पुलिसवाले ने वह चिट्ठी देखते ही अपनी गलती तथा उनकी परेशानी के लिए माफी मांगता हुआ सलाम ठोका.
In simple words: The Prime Minister of Kashmir gave the author a letter asking for his full support as an Indian artist. This letter helped the author when a policeman stopped him; after seeing the letter, the policeman apologized and saluted him.

Exam Tip: When describing the benefit of an action, provide a clear example from the text that illustrates its impact.

 

Question 2. लेखक को आर्ट्स सोसाइटी ऑफ इंडिया की प्रदर्शनी में आमंत्रित क्यों नहीं किया गया ?
Answer: साल 1943 में आर्ट्स सोसाइटी ऑफ इंडिया की तरफ से मुंबई में एक चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई थी. इसमें सभी बड़े-बड़े नामी चित्रकारों को आमंत्रित किया गया था. लेखक उन दिनों सामान्य कलाकार था. वह प्रसिद्ध नहीं था. इसलिए उसे आमंत्रित नहीं किया गया. हालाँकि उनके दो चित्र उस प्रदर्शनी में रखे गए थे.
In simple words: The author was not invited to the Arts Society of India exhibition in 1943 because he was not yet a famous artist, despite having two of his paintings displayed there.

Exam Tip: Focus on the specific reasons for non-invitation, emphasizing the author's status at that particular time.

 

Question 3. प्रोफेसर लैंगहैमर कौन थे ? उन्होंने रज़ा की कैसे सहायता की ?
Answer: प्रोफेसर लैंगहैमर वेनिस अकादमी में प्रोफेसर थे. रज़ा के चित्र देखकर उन्होंने सराहना की और काम करने के लिए उसे अपना स्टूडियो दे दिया. वे द टाइम्स ऑफ इंडिया में आर्ट डायरेक्टर थे. लेखक दिन में उनके स्टूडियो में चित्र बनाता था तथा शाम को उन्हें चित्र दिखाता था. प्रोफेसर उन चित्रों का बारीकी से विश्लेषण करते थे. धीरे-धीरे वे उसके चित्र खरीदने भी लगे. इस प्रकार उन्होंने रज़ा को आगे बढ़ने में सहायता दी.
In simple words: Professor Langhammer was a professor at the Venice Academy and an art director. Impressed by Raza's work, he provided him with a studio, critiqued his paintings, and eventually bought them, significantly helping Raza advance his artistic career.

Exam Tip: Detail the specific actions and roles of individuals who provided support, showing how their contributions directly benefited the person in question.

 

Question 4. कला के विषय में रज़ा के विचारों पर प्रकाश डालिए।
Answer: रज़ा का मत है कि चित्रकला व्यवसाय नहीं बल्कि अंतरात्मा की पुकार है. इसे अपना सर्वस्व देकर ही कुछ ठोस परिणाम मिल पाते हैं. वे कठिन परिश्रम को महत्त्वपूर्ण मानते हैं. उन्हें हैरानी है कि अच्छे संपन्न परिवारों के बच्चे काम नहीं कर रहे, जबकि उनमें तमाम संभावनाएँ हैं. युवाओं को कुछ घटने का इंतजार नहीं करना चाहिए तथा खुद नया करना चाहिए.
In simple words: Raza believed that art is a soulful calling, not a business, and requires complete dedication and hard work for true results. He was puzzled why talented youth from wealthy families were not pursuing their potential and urged young people to take initiative instead of waiting for things to happen.

Exam Tip: Summarize the core philosophy or main points of view clearly and concisely, highlighting key beliefs and advice.

 

Question 5. धन के बारे में हैदर रज़ा की क्या राय है ?
Answer: रज़ा का कहना है कि पैसा कमाना महत्त्वपूर्ण होता है. वैसे वह अंततः महत्त्वपूर्ण नहीं ही होता. उनका मानना है कि उत्तरदायित्व होते हैं, किराया देना होता है, फीस देनी होती है, अध्ययन करना होता है. वे धन को प्रमुख मानते हैं. उनका मानना है कि पैसा कमाना महत्त्वपूर्ण होता है.
In simple words: Raza believed that earning money is important, especially for meeting responsibilities like paying rent, fees, and funding education, even though he felt it's not ultimately the most important thing in life.

Exam Tip: Present both aspects of the opinion (importance and ultimate value) to provide a complete answer regarding complex viewpoints.

 

Question 6. 'आत्मा का ताप' पाठ का प्रतिपाद्य बताइए।
Answer: यह पाठ रज़ा की आत्मकथात्मक पुस्तक 'आत्मा का ताप' का एक अध्याय है. इसका अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद मधु बी. जोशी ने किया है. इसमें रजा ने चित्रकला के क्षेत्र में अपने आरंभिक संघर्षों और सफलताओं के बारे में बताया है. एक कलाकार का जीवन-संघर्ष और कला-संघर्ष उसकी सर्जनात्मक बेचैनी, अपनी रचना में सर्वस्व झोंक देने का उसका जुनून ये सारी चीजें रोचक शैली में बताई गई हैं.
In simple words: 'Aatma ka Tap' is a chapter from Raza's autobiography, translated by Madhu B. Joshi. It vividly describes Raza's initial struggles and successes in the art world, highlighting an artist's life, creative restlessness, and unwavering passion for their work.

Exam Tip: When asked for the theme or central idea of a text, summarize its main content and key messages in a concise manner, mentioning the author and context if relevant.

 

Question 7. सैयद हैदर रज़ा की कला के समय का उल्लेख अपने शब्दों में कीजिए।
Answer: सैयद हैदर रज़ा की कला की जड़ें बीसवीं सदी से जुड़ी हुई हैं. यह वो समय है जब हिन्दुस्तान को उपनिवेश बना दिया गया था, यह पूरी तरह से गरीब था तथा लोग स्वतंत्रता के लिए मचल रहे थे. कलाकारों को बार-बार यह कहा जा रहा था कि उनके लिए विक्टोरिया के तरीके और स्लेड स्कूल ही सीखने का सही रास्ता थे.
आदिवासी प्रतीकों, पेरिस के सपनों, स्वतंत्रता और रंगों के दर्शन शास्त्रों के साथ, प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप में शामिल रज़ा तथा कई अन्य लोगों ने औपनिवेशिक बंधनों को तोड़ दिया तथा आधुनिक भारतीय कला को जन्म दिया. अंग्रेजों द्वारा अपमानित प्राचीन तकनीकें और प्रतीक, एक बार फिर भारत के कलाकारों को धरातल तथा आकार दे रहे थे. फ्रांस को तकनीक के एक शिक्षक के रूप में महत्त्व दिया गया था.
In simple words: Syed Haider Raza's art emerged in the 20th century, a period when India was a poor colony yearning for independence, with artists often pressured to follow Western styles. However, Raza, along with other Progressive Art Group members, broke free from colonial influences by incorporating indigenous symbols, Parisian inspirations, and philosophical colors, thus giving birth to modern Indian art and re-establishing the value of ancient Indian techniques.

Exam Tip: When describing an artistic period, contextualize it with historical, social, and political events, and explain how these factors influenced the art and artists.

योग्य विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

 

Question 1. हैदर रजा ........................ स्कूल की परीक्षा में प्रथम आये।
(A) सिंगापुर
(B) नागपुर
(C) उदयपुर
(D) जोधपुर
Answer: (B) नागपुर
In simple words: The correct option is Nagpur, as Haider Raza topped the school exams there.

Exam Tip: Always double-check factual details like names of places or institutions in multiple-choice questions to ensure accuracy.

 

Question 2. लेखक ने ........................ नामक गवर्नमेंट नॉर्मल स्कूल से त्यागपत्र दे दिया।
(A) अमरावती
(B) सरस्वती
(C) कमलावती
(D) बारदा मंदिर
Answer: (A) अमरावती
In simple words: The author resigned from the Government Normal School in Amravati.

Exam Tip: For fill-in-the-blank questions, recall specific names or locations mentioned in the text to complete the sentence correctly.

 

Question 3. लेखक के दोनों चित्र...................रुपये में बिक गए।
(A) 100-100
(B) 50-50
(C) 500-500
(D) 40-40
Answer: (D)40-40
In simple words: The author's two paintings each sold for Rs 40.

Exam Tip: Remember specific numerical details, like prices or dates, as they are often tested in objective questions.

 

Question 4. हैदर रज़ा के पिताजी की मौत सन्... में हुई।
(A) 1920
(B) 1940
(C) 1948
(D) 1950
Answer: (C) 1948
In simple words: Haider Raza's father passed away in 1948.

Exam Tip: Factual questions about dates require precise recall; always verify the exact year mentioned in the text.

 

Question 5. लेखक ने पुलिसवाले को ............ की चिट्ठी दिखाई।
(A) शेख अब्दुल्ला
(B) अब्दुल शेख
(C) परवेज खान
(D) अफजल
Answer: (A) शेख साहब
In simple words: The author showed the policeman the letter from Sheikh Abdullah.

Exam Tip: Identify the specific person or document involved in the incident to answer correctly.

 

Question 6. शेख लेखक ............ को मार्सेई पहुँचा।
(A) 5 सितम्बर, 1935
(B) 14 जनवरी, 1948
(C) 15 जून, 1920
(D) 2 अक्टूबर, 1950
Answer: (D) 2 अक्टूबर, 1950
In simple words: The author reached Marseille on October 2, 1950.

Exam Tip: Pay attention to specific dates and locations when a timeline of events is mentioned.

 

Question 7. लेखक का जन्म सन् ........... में हुआ था।
(A) 1922
(B) 1948
(C) 1935
(D) 1940
Answer: (A) 1922
In simple words: The author was born in the year 1922.

Exam Tip: Birth dates are important biographical facts; ensure you recall the exact year.

 

Question 8. लेखक की मृत्यु सन् ............ में हुई थी।
(A) 1998
(B) 2016
(C) 2001
(D) 1948
Answer: (B) 2016
In simple words: The author passed away in the year 2016.

Exam Tip: Death dates, like birth dates, are crucial biographical details; verify the correct year from the text.

 

Question 9. सैयद हैदर रज़ा का विवाह सन् ............ में हुआ था।
(A) 1959
(B) 1947
(C) 1948
(D) 1950
Answer: (A) 1959
In simple words: Syed Haider Raza got married in 1959.

Exam Tip: Specific years related to significant life events, such as marriage, are important for biographical accuracy.

 

Question 10. सैयद हैदर रज़ा की माता का नाम ............ था।
(A) ताहिरा बेगम
(B) मुस्कान बानु
(C) नाजीरा बानु
(D) रजिया बेगम
Answer: (A) ताहिरा बेगम
In simple words: Syed Haider Raza's mother's name was Tahira Begum.

Exam Tip: Recall specific names of family members, as these are often tested for direct information recall.

एक-दो वाक्यों में उत्तर दीजिए।

 

Question 1. सैयद हैदर रज़ा की पहली एकल प्रदर्शनी कब और कहाँ प्रदर्शित हुई थी ?
Answer: सैयद हैदर रज़ा की पहली एकल प्रदर्शनी साल 1946 में बॉम्बे आर्ट सोसाइटी सैलून में प्रदर्शित हुई थी.
In simple words: Syed Haider Raza's first solo exhibition was held in 1946 at the Bombay Art Society Salon.

Exam Tip: For specific event details, ensure both the year and the location are accurately stated.

 

Question 2. सैयद हैदर रज़ा का विवाह कब और किसके साथ हुआ था ?
Answer: सैयद हैदर रज़ा का विवाह साल 1959 में, फ्रांसीसी कलाकार जेनाइन मोंगिल्लेट के साथ हुआ था.
In simple words: Syed Haider Raza married French artist Janine Mongillet in 1959.

Exam Tip: When asked about a personal event, provide both the date and the name of the person involved.

 

Question 3. रज़ा के 'सिटी स्केप' और 'बारामुला इन रूइन्स' चित्र हिन्दुस्तान के किन दृश्यों को दशति हैं ?
Answer: रज़ा के 'सिटी स्केप' और 'बारामुला इन रूइन्स' चित्र हिन्दुस्तान के विभाजन तथा मुंबई के दंगों में मुसलमानों के उत्पीड़न के दौरान प्रकट होनेवाले उनके दुःख तथा पीड़ा को दर्शाते हैं.
In simple words: Raza's paintings 'City Scape' and 'Baramulla in Ruins' show the sorrow and suffering experienced by Muslims in India during the partition and the Mumbai riots.

Exam Tip: When interpreting artworks, explain the specific themes or emotions they convey, linking them to historical or social contexts.

 

Question 4. सैयद हैदर रज़ा ने भारतीय युवाओं को कला में प्रोत्साहन देने के लिए क्या किया ?
Answer: सैयद हैदर रज़ा ने भारतीय युवाओं को कला के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के लिए भारत में रज़ा फाउन्डेशन की स्थापना की, जो युवा कलाकारों को वार्षिक 'रज़ा फाउन्डेशन पुरस्कार' प्रदान करता है.
In simple words: To encourage young Indian artists, Syed Haider Raza established the Raza Foundation in India, which gives an annual 'Raza Foundation Award' to emerging artists.

Exam Tip: When asked about initiatives, name the organization or program and describe its main purpose or activity.

 

Question 5. सैयद हैदर रज़ा की पत्नी की मृत्यु कब और कहाँ हुई ?
Answer: सैयद हैदर रज़ा की पत्नी की मृत्यु 5 अप्रैल, 2002 को पेरिस में हुई थी.
In simple words: Syed Haider Raza's wife passed away on April 5, 2002, in Paris.

Exam Tip: Provide both the exact date and the location for events like deaths or other significant life occurrences.

 

Question 6. हैदर रजा भारत के सबसे महँगे और आधुनिक कलाकार कब और कैसे बने ?
Answer: हैदर रजा 10 जून, 2010 को भारत के सबसे महँगे आधुनिक कलाकार बन गए, जब क्रिस्टी की नीलामी में 88 वर्षीय रज़ा का 'सौराष्ट्र' नामक एक सृजनात्मक चित्र 16.42 करोड़ रुपयों में बिका. तब वह भारत के सबसे महँगे और आधुनिक कलाकार बन गये.
In simple words: Haider Raza became India's most expensive modern artist on June 10, 2010, when his 88-year-old painting 'Saurashtra' sold for Rs 16.42 crore at a Christie's auction.

Exam Tip: For questions about achievements, specify the date, the achievement itself, and the key details that marked that milestone.

 

Question 7. हैदर रज़ा को 1956 के दौरान किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया और कहाँ ?
Answer: हैदर रजा को साल 1956 के दौरान पेरिस में प्रिक्स डे ला क्रिटिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
In simple words: Haider Raza received the Prix de la Critique award in Paris in 1956.

Exam Tip: When listing awards, ensure to include the name of the award, the year it was received, and the location of the ceremony.

 

Question 8. हैदर रजा के लिए 1947 और 1948 का वर्ष क्यों बहुत महत्त्वपूर्ण वर्ष सावित हुआ ?
Answer: हैदर रज़ा के लिए 1947 और 1948 का वर्ष इसलिए महत्त्वपूर्ण रहा क्योंकि 1947 में उनकी माँ की मृत्यु हो गई तथा 1948 में मंडला में उनके पिता की मृत्यु हो गई. इस तरह से अपने माता-पिता को खोने के कारण 1947 और 1948 का वर्ष उनके लिए बहुत महत्त्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ.
In simple words: The years 1947 and 1948 were significant for Haider Raza because he lost both his mother in 1947 and his father in 1948 in Mandla, making these years extremely impactful due to the profound personal losses.

Exam Tip: When explaining the importance of specific years, clearly link them to the major events that occurred and their personal significance for the individual.

 

Question 9. हैदर रज़ा के परिवार में उनके अलावा और कौन-कौन थे?
Answer: हैदर रज़ा के परिवार में उनके अलावा चार भाई और एक बहन थी.
In simple words: Besides Haider Raza himself, his family included four brothers and one sister.

Exam Tip: For questions about family, state the number and relation of each family member clearly.

 

Question 10. 1962 में हैदर रज़ा किस विश्वविद्यालय के अंशकालिक व्याख्याता बन गए ? ससंदर्भ व्याख्या कीजिए। 'तुम्हारे चित्रों में रंग है, भावना है, लेकिन रचना नहीं है। तुम्हें मालुम होना चाहिए, कि चित्र इमारत की ही तरह बनाया जाता है – आधार, नींव, दीवारें, चीम, छत और तब जाकर वह टिकता है।
Answer: 1962 में हैदर रज़ा अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के अंशकालिक व्याख्याता बन गए. ससंदर्भ व्याख्या कीजिए.
संदर्भ: प्रस्तुत गद्यांश सैयद हैदर रज़ा द्वारा लिखित आत्मकथा – 'आत्मा का ताप' से लिया गया है. यह बात प्रसिद्ध फ्रेंच फोटोग्राफर हेनरी कार्तिए-ब्रेसॉ ने श्रीनगर में रज़ा के चित्रों को देखने के बाद कही.
व्याख्या :- उपरोक्त बात विश्व विख्यात फोटोग्राफर हेनरी कार्तिए-ब्रेसों ने श्रीनगर की यात्रा के दौरान सैयद हैदर रज़ा के चित्रों को देखकर कही थी. उन्होंने रज़ा को अच्छी चित्रकारी का मर्म समझाते हुए यह बात कहीं थी.
रज़ा के चित्रों को देखकर उन्हें ऐसा लगा कि रज़ा के चित्रों में रंगों और भावनाओं का सामंजस्य है, मगर रचना तत्व का अभाव है. इसकी पूर्ति के लिए फ्रेंच फोटोग्राफर ने रज़ा को यह सलाह दी कि कलात्मक चित्रों में रंगों – भावनाओं के साथ-साथ रचनात्मक का होना भी जरूरी है.
In simple words: In 1962, Haider Raza became a part-time lecturer at the University of California. The statement, "Your paintings have color, emotion, but no composition. You should know that a painting is built like a building – foundation, base, walls, beams, roof, and then it stands," was made by famous French photographer Henri Cartier-Bresson after seeing Raza's paintings in Srinagar. He advised Raza that artistic paintings need composition along with color and emotion, which Raza's works were lacking at the time.

Exam Tip: For "contextual explanation" questions, first identify the speaker and situation (संदर्भ), then explain the meaning and impact of the statement (व्याख्या).

विशेष

  • यहाँ कलासाधना का महत्त्व उजागर हुआ है.
  • कला में सर्जनात्मकता – रचनात्मकता का होना आवश्यक है.

सही गलत के निशान लगाइए।

 

Question 1.
1. दिन भर काम करने के बाद लेखक पढ़ने के लिए मोहन आर्ट क्लब जाता था.
2. लेखक जेकब सर्कल में टैक्सी ड्राइवर के घर सोता था.
3. जलील साहब ने कई दिनों तक लेखक को देर रात तक स्केच बनाते हुए देखा था.
4. नवंबर, 1943 में आर्ट्स सोसायटी ऑफ इंडिया की प्रदर्शनी में लेखक के दो चित्र प्रदर्शित हुए.
5. मुंबई आकर रज़ा ने अलयांस फ्रांसे में मराठी भाषा सीखी.
6. 1943 में आर्ट्स सोसाइटी ऑफ इंडिया की प्रदर्शनी के उद्घाटन में लेखक को आमंत्रित किया गया.
7. मुंबई में लेखक की मुलाकात फ्रेंच फोटोग्राफर हेनरी कार्तिए ब्रेसाँ से हुई.
8. 'तुम्हारे चित्रों में रंग है, भावना है, लेकिन रचना नहीं है।' यह वाक्य सैयद हैदर रजा का है
9. सरकार ने लेखक को अकोला में ड्राइंग अध्यापक की नौकरी देने की पेशकश की.
10. आर्ट्स सोसाइटी ऑफ इंडिया की प्रदर्शनी में लेखक के चित्र 20-20 रुपये में बिक गए.
Answer:
1. सही
2. सही
3. सही
4. सही
5. गलत
6. गलत
7. गलत
8. गलत
9. सही
10. गलत
In simple words: This section asks you to identify whether each given statement is true or false based on the text. The answers confirm that statements 1, 2, 3, 4, and 9 are correct, while statements 5, 6, 7, 8, and 10 are incorrect according to the provided information.

Exam Tip: For True/False questions, read each statement carefully and cross-reference it with the exact details provided in the text to avoid errors, especially with names, dates, or specific events.

अपठित गद्यांश

नीचे दिए गए गद्यखंड को पढ़कर उस पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

यदि सभी लोग अपने-अपने धर्म का पालन करें तो सभी सुखी और समृद्ध रह सकें। परन्तु आज ऐसा नहीं हो रहा है। धर्म का स्थान गौणातिगौण हो गया है, इसलिए सुख और समृद्धि भी गूलर का फूल हो गई है। यदि एक सुखी और सम्पन्न है तो पचास – दुःखी और दरिद्र है। साधनों की कमी नहीं है परन्तु धर्मबुद्धि के विकसित न होने से उनका उपयोग नहीं हो रहा है।
कुछ स्वार्थी और युयुत्स प्रकृति के प्राणी तो स्यात् समाज में सभी कालों में रहे हैं और रहेंगे, परन्तु आजकल ऐसी व्यवस्था है कि ऐसे लोगों को अपनी प्रवृत्ति के अनुसार काम करने का खुला अवसर मिल जाता है और उनकी सफलता दूसरों को इनका अनुगामी बना देती है। दूसरी ओर जो लोग सचमुच सदाचारी है, उनके मार्ग में पदे-पदे अड़चने पड़ती है। मनुष्य का सबसे बड़ा पुरुषार्थ मोक्ष है।
परन्तु समाज किसी में हठात् आत्मसाक्षात्कार की इच्छा उत्पन्न नहीं कर सकता। न कोई योगी बनने के लिए विवश किया जा सकता है, न ब्रह्मविवित्सुओं के लिये सार्वजनिक पाठशालाएँ खोली जा सकती है। बलात् कोई धर्मात्मा भी नहीं बनाया जा सकता।
परन्तु समाज का संव्यूहन ऐसा हो सकता है कि सबके सामने आत्मज्ञान का आदर्श रहे, वैयक्तिक और सामूहिक जीवन का मूलमंत्र प्रतिस्पर्धा की जगह सहयोग हो और सबको अपनी सहज योग्यताओं के विकास का अवसर मिले। यदि ऐसी अवस्था हो तो धर्म का स्वतः प्रोत्साहन और मुमुक्षा को अनुकूल वातावरण मिल जायेगा। इसके साथ ही यह बात भी आपही सिद्ध हो जायगी कि जिन लोगों की धर्मबुद्धि उबुद्ध नहीं है, वे समाज की बहुत क्षति न कर सकें।

 

Question 1. लेखक के मतानुसार लोगों के दुःख तथा दरिद्रता का कारण है ?
Answer: लेखक के मतानुसार लोगों के दुःख तथा दरिद्रता का कारण यह है कि लोग अपने-अपने धर्म का पालन नहीं कर रहे हैं. साधनों की कमी नहीं है, किन्तु धर्मबुद्धि के विकसित न होने से उनका उपयोग नहीं हो रहा है.
In simple words: According to the author, people's sorrow and poverty stem from not following their Dharma. Resources are plentiful, but without developed spiritual wisdom, they are not being utilized effectively.

Exam Tip: For comprehension questions, extract the precise reason directly from the passage, summarizing it clearly and accurately.

 

Question 2. 'सुख और समृद्धि गूलर का फूल हो गई है' – का क्या आशय है ?
Answer: 'सुख और समृद्धि गूलर का फूल हो गई है' – लेखक के इस कथन का यह आशय है कि धर्म का स्थान अत्यंत गौण हो जाने से समाज में यदि एक व्यक्ति सुखी है तो पचास दुःखी तथा दरिद्र हैं. सुख-समृद्धि अदृश्य हो गए हैं.
In simple words: The phrase "happiness and prosperity have become like the flower of the gular" means that as religion has become insignificant in society, for every happy person, there are fifty unhappy and poor ones. Happiness and prosperity have become invisible or rare.

Exam Tip: When explaining a figurative expression, interpret its meaning in the context of the passage, detailing the underlying message it conveys.

 

Question 3. लेखक वर्तमान व्यवस्था की किस बड़ी कमी की ओर हमारा ध्यान आकृष्ट कर रहा है ?
Answer: लेखक कह रहा है कि स्वार्थी प्रकृति के लोग तो सभी युगों में समाज में रहे, रहेंगे किन्तु वर्तमान युग में ऐसी व्यवस्था है कि लोगों को अपनी – प्रवृत्ति के अनुसार काम करने का खुला अवसर मिल जाता है और उनकी सफलता दूसरों को उनका अनुगामी बना देती है.
In simple words: The author highlights a major flaw in the current system where selfish individuals easily find opportunities to act according to their nature, and their success leads others to follow them. This creates an imbalance where integrity is overlooked.

Exam Tip: Identify the specific societal issue or flaw the author is pointing out, and explain how the current system contributes to it, using evidence from the text.

No output is generated as per the explicit directive to process content only from page 15 to page 21. Within this range, there are no question-answer pairs or other educational content blocks that fit the specified formatting rules. The content consists of summaries, biographical information, glossaries, section headings, and website navigation elements, all of which are to be skipped according to the established rules.

Free study material for Hindi

GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 10 आत्मा का ताप

Students can now access the GSEB Solutions for Chapter 10 आत्मा का ताप prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 11 Hindi textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest GSEB syllabus.

Detailed Explanations for Chapter 10 आत्मा का ताप

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 11 Hindi chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 11 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these GSEB Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Hindi Class 11 Solved Papers

Using our Hindi solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 11 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 10 आत्मा का ताप to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest GSEB Class 11 Hindi Aaroh Solutions Chapter 10 आत्मा का ताप for the 2026-27 session?

The complete and updated GSEB Class 11 Hindi Aaroh Solutions Chapter 10 आत्मा का ताप is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest GSEB curriculum.

Are the Hindi GSEB solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the GSEB Class 11 Hindi Aaroh Solutions Chapter 10 आत्मा का ताप as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 GSEB solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 11 Hindi Aaroh Solutions Chapter 10 आत्मा का ताप will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer GSEB Class 11 Hindi Aaroh Solutions Chapter 10 आत्मा का ताप in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access GSEB Class 11 Hindi Aaroh Solutions Chapter 10 आत्मा का ताप in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi GSEB solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire GSEB Class 11 Hindi Aaroh Solutions Chapter 10 आत्मा का ताप in printable PDF format for offline study on any device.