GSEB Class 10 Hindi Vyakaran विशेषण Solutions

Download GSEB Solutions for Class 10 Hindi विशेषण

Explore reliable textbook solutions for विशेषण tailored for Class 10 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final GSEB evaluations.

Access GSEB Solutions and Answers

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

GSEB Std 10 Hindi Vyakaran विशेषण

विशेषण के बारे में प्रश्न इस प्रकार होंगे:

  • दिए हुए चार विशेषण में से सूचित विशेषण बता
  • दिए हुए चार जोड़ में से विशेषण की सही जोड़ चुनना।

विशेषण का सामान्य अर्थ है- विशेषता-वाचक शब्द। संसार के प्रत्येक प्राणी, वस्तु या स्थान की कोई न कोई विशेषता होती है। जैसे - कोई मनुष्य अच्छा या बुरा, काला या गोरा, कैसा या ठिगना, पढ़ा-लिखा या अनपढ़ होता है। कोई वस्तु सस्ती या महंगी, सादी या रंगबिरंगी, गोल, चौकोर या लंबी होती है। कोई स्थान ऊंचा या नीचा, सुंदर या असुंदर, साफ-सुथरा या गंदा होता है। इस प्रकार प्रत्येक संज्ञा में एक न एक विशेषता अवश्य होती है। संज्ञा की विशेषता बतानेवाले शब्द को विशेषण कहते हैं।

नीचे दिए हुए वाक्य पढ़िए:

1. यह पुराना किला है।
2. वहाँ हजारों दर्शक खड़े थे।
3. ऑपरेशन में दो घंटे लगे।
4. कैसा सुहावना समय है!

पहले वाक्य में 'पुराना' शब्द 'किला' संज्ञा की विशेषता बताता है। दूसरे वाक्य में 'हजारों' शब्द से संज्ञा 'दर्शकों' की विशेषता प्रकट होती है। तीसरे वाक्य में 'घंटे' शब्द संज्ञा है और 'दो' यह संख्यावाचक शब्द उसकी विशेषता प्रकट करता है। चौथे वाक्य में 'समय' शब्द संज्ञा है और 'सुहावना' शब्द से उसकी विशेषता सूचित होती है। इस प्रकार विशेषण अपने से संबंध रखनेवाली संज्ञा की विशेषता बताता है।

विशेषण के मुख्य प्रकार:

1. गुणवाचक विशेषण: जैसे - अच्छा (लड़का), चतुर (मंत्री)।
2. संख्यावाचक विशेषण: जैसे - पाँच (पांडव), आधी (रोटी)।
3. परिमाणवाचक विशेषण: जैसे - बहुत (गर्मी), थोड़ा (दूध)।
4. सार्वनामिक विशेषण: जैसे - यह (लड़का), कोई (बात), कौन (व्यक्ति)।

विशेष: कुछ विशेषण विकारी होते हैं। लिंग और वचन के अनुसार विशेषण शब्दों में विकार अर्थात् परिवर्तन होता है। जैसे -

प्यारा, प्यारी
रंगीला, रंगीली
प्यारे, प्यारियाँ
रंगीले, रंगीलियाँ

विशेषण प्रायः संज्ञा या क्रियाओं से बनते हैं। विशेषण बनाने के लिए इन शब्दों में प्रत्यय लगाए जाते हैं। जैसे

  • प्यार + आ = प्यारा।
  • कल्पना + इक = काल्पनिक।
  • आत्मा + ईय = आत्मीय।
  • कमाना + ऊ = कमान।

कभी-कभी संज्ञा शब्दों के साथ उपसर्ग लगाकर भी विशेषण बनते हैं। जैसे -

  • ला + इलाज = लाइलाज।
  • ला + परवाह = लापरवाह।
  • बे + शर्म = बेशर्म।
  • बद + नसीब = बदनसीब।

नीचे विशेषण बनानेवाले कुछ मुख्य प्रत्यय और उनके उदाहरण दिए गए हैं:

प्रत्ययमूल शब्दविशेषण
अवनासुहानासुहावना
लुभानालुभावना
डरानाडरावना
अनीयचिन्तनचिन्तनीय
दर्शनदर्शनीय
वर्णनवर्णनीय
भूखभूखा
प्यासप्यासा
प्यारप्यारा
आऊकमानाकमाऊ
उड़ानाउड़ाऊ
बिकनाबिकाऊ
आरदूधदुधार
गाँवगँवार
आलुदयादयालु
कृपाकृपालु
श्रद्धाश्रद्धालु
प्रत्ययमूल शब्दविशेषण
इकवर्षवार्षिक
विज्ञानवैज्ञानिक
मुखमौखिक
इतहर्षहर्षित
जीवनजीवित
प्रचलनप्रचलित
मेहनतमेहनती
आलसआलसी
कीमतकीमती
ईनरंगरंगीन
उदासउदासीन
शौकशौकीन
ईयदर्शनदर्शनीय
भारतभारतीय
स्मरणस्मरणीय
ईलारंगरंगीला
रसरसीला
फुर्तीफुर्तीला
पेटपेटू
बाजारबाजारू
प्रत्ययमूल शब्दविशेषण
ऐलाविषविषैला
वनवनैला
दारमालमालदार
शानशानदार
थानाथानेदार
देहआरामआरामदेह
नुकसाननुकसानदेह
तकलीफतकलीफदेह
नाकखतराखतरनाक
दर्ददर्दनाक
शर्मशर्मनाक
मंदअक्लअक्लमंद
एहसानएहसानमंद
जरूरतजरूरतमंद
वरताकतताकतवर
नामनामवर
पेशापेशेवर

कुछ विशेषण रूप:

  • डर - डरपोक
  • रक्त - रक्तिम
  • पृथ्वी - पार्थिव
  • बात - बातूनी
  • साल - सालाना
  • चमक - चमकीला
  • देह - दैहिक

Free study material for Hindi

GSEB Solutions for Class 10 Hindi विशेषण

Official GSEB Solutions for विशेषण

Access structured GSEB textbook solutions for विशेषण. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 10 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Step-by-Step Explanations for विशेषण

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of विशेषण concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Next Steps in Your Hindi Revision

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 10 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest GSEB Class 10 Hindi Vyakaran विशेषण Solutions for the 2026-27 session?

The complete and updated GSEB Class 10 Hindi Vyakaran विशेषण Solutions is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest GSEB curriculum.

Are the Hindi GSEB solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the GSEB Class 10 Hindi Vyakaran विशेषण Solutions as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 GSEB solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 10 Hindi Vyakaran विशेषण Solutions will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer GSEB Class 10 Hindi Vyakaran विशेषण Solutions in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access GSEB Class 10 Hindi Vyakaran विशेषण Solutions in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi GSEB solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire GSEB Class 10 Hindi Vyakaran विशेषण Solutions in printable PDF format for offline study on any device.