NCERT Solutions for Class 10 Hindi: पत्र लेखन
Explore reliable textbook solutions for पत्र लेखन tailored for Class 10 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final GSEB evaluations.
Practice Class 10 Hindi Solutions: पत्र लेखन
View or download the dedicated पत्र लेखन solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
प्रश्नपत्र में किसी सामाजिक अथवा कार्यालयीन विषय पर पत्र लिखने के लिए कहा जाता है।
पत्र-लेखन के लिए ध्यान में रखने योग्य बातें:
1. स्थान और तिथि (तारीख) : पत्र भेजनेवाले को, कागज के सबसे ऊपर दाहिने किनारे पर अपना पता और उसके नीचे तिथि (तारीख) लिखनी चाहिए। जैसे –
5, मृणाल सोसायटी,
महात्मा गांधी मार्ग,
राजकोट - 360 0011
25 जून, 2019
2. संबोधन (प्रशस्ति) और अभिवादन (शिष्टाचार):
(अ) घरेलू पत्र : जिसके नाम पत्र लिखा जाता है, उसके साथ पत्र-लेखक के संबंध के अनुसार बायीं ओर संबोधन लिखा जाता है। जैसे – पूज्य पिताजी..., प्रिय मित्र आदि। इसके नीचे दूसरी पंक्ति में उचित अभिवादन लिखना चाहिए। जैसे – सादर प्रणाम..., सप्रेम नमस्कार आदि।
(ब) कार्यालयीन पत्र : कार्यालयीन पत्रों में सबसे पहले बायीं ओर 'सेवा में' लिखा जाता है। फिर जिसे पत्र लिखना हो, उसका नाम और पता लिखा जाता है। उसके बाद 'विषय' या 'संदर्भ' शीर्षक लिखकर उसमें कम-से-कम शब्दों में पत्र का उद्देश्य स्पष्ट किया जाता है। फिर उचित संबोधन लिखा जाता है।
(क) व्यावसायिक पत्र : व्यावसायिक पत्रों में 'सेवा में' के स्थान पर 'प्रति' लिखा जाता है। शेष भाग 'कार्यालयीन पत्रों' के समान ही होता है।
पत्र-लेखक और जिसको पत्र लिखा जाता है, उसके आपसी संबंध के अनुसार संबोधन, अभिवादन और समाप्ति में भिन्नता होती है, यह इस तालिका से स्पष्ट होगा।
| जिसे पत्र लिखा जाता है | संबोधन अथवा प्रशस्ति | अभिवादन या शिष्टाचार | समाप्ति |
|---|---|---|---|
| 1. पत्र-लेखक से बड़ा और उसका निकट संबंधी : पिता, माता, दादा, नाना, ताऊ, चाचा, गुरु, बड़े भाई, दीदी आदि | पूज्य, पूज्या, परम पूज्य, परम पूज्या, पूजनीय, पूजनीया, आदरणीय, आदरणीया, माननीय, माननीया, श्रद्धेय, मान्यवर आदि | सादर प्रणाम, सादर चरण-स्पर्श, साष्टांग दण्डवत्, सादर वंदन आदि | आपका आज्ञाकारी पुत्र, आपका शिष्य या सेवक, आपका कृपाभिलाषी, आपका कृपाकांक्षी, आपका स्नेह-भाजन आदि |
| 2. पत्र-लेखक से बड़ा, परंतु उसका साधारण संबंधी | माननीय, माननीया, श्रीमान्, श्रीमती | सादर प्रणाम, सप्रेम प्रणाम आदि | आपका कृपाभिलाषी, आपका दर्शना-भिलाषी, आपका अनुगृहीत आदि |
| 3. पत्र-लेखक की बराबरीवाला और उसके निकट संबंधी, मित्र आदि | प्रिय, प्रियवर, प्रिय मित्र, मित्रवर, बंधुवर आदि | सप्रेम नमस्ते, सप्रेम नमस्कार, सस्नेह नमस्कार आदि | आपका, भवदीय, सस्नेह तुम्हारा ही, तुम्हारा आदि |
| 4. पत्र-लेखक की बराबरीवाला और उसका साधारण संबंधी | महोदय, महोदया, श्रीमान्, श्रीमतीजी, महाशय, महाशया | सादर अभिवादन, सस्नेह नमस्कार आदि | आपका, भवदीय आदि |
| 5. पत्र-लेखक से छोटा और उसका निकट संबंधी पुत्र, शिष्य आदि | प्रिय, वत्स, चिरंजीव, चिरंजीवी, आयुष्मान्, आयुषमती | आशिष, शुभाशीर्वाद आदि | तुम्हारा शुभेच्छु, तुम्हारा शुभचिंतक, तुम्हारा शुभाकांक्षी आदि |
| 6. पत्र-लेखक से छोटा और उसका साधारण संबंधी | प्रिय, प्रियवर आदि | शुभाशीर्वाद आदि | तुम्हारा आदि |
3. पत्र का कलेवर (विषय) : संबोधन और अभिवादन के नीचे से पत्र के कलेवर का आरंभ होता है। पत्र को उचित अनुच्छेदों में बाँटकर लिखना चाहिए।
4. समाप्ति : अंत में पत्र लिखनेवाले का रिश्ता और हस्ताक्षर दायीं ओर सबसे नीचे लिखा जाता है। जैसे –
आपका आज्ञाकारी पुत्र,
अनिल
टिप्पणी : विद्यार्थी को विषय से संबंधित बातें भलीभांति लिखनी चाहिए, क्योंकि स्थान-तिथि, संबोधन, अभिवादन, समाप्ति आदि रहने पर भी पत्र के कलेवर (विषय) के बारे में कुछ भी न लिखने पर अंक नहीं दिए जाते।
पत्रों के नमूने
प्रश्न – निम्नानुसार पत्र लिखिए :
Question 1. सिटी पॉइन्ट, सूरत से सागर कालाणी आणंद-निवासी अपने मित्र समीर को उसके छोटे भाई भोलु के अवसान पर आश्वासन देते हुए पत्र लिखता है।
Answer:
सिटी पॉइन्ट,
सूरत -395003
15 दिसम्बर, 2019
प्रिय मित्र समीर,
नमस्ते।
मुझे कल रात को ही पता चला कि तुम्हारे छोटे भाई भोलु का अचानक निधन हो गया है। यह खबर सुनकर दिल को बहुत चोट लगी। मेरे माता-पिता भी बहुत दुःखी हुए।
भोलु का प्यारा शरारती चेहरा कभी नहीं भूलता। पिछली बार मैं तुम्हारे घर आया था, तब उसने मुझसे बहुत देर तक खूब बातें की थीं। उसकी तेज याददाश्त देखकर मैं हैरान रह गया था। परंतु मित्र, समय तो अपने हिसाब से चलता है, उस पर हमारा कोई जोर नहीं है। जो जितने दिन के लिए दुनिया में आया है, वह उतने दिन ही यहाँ रहेगा। प्यारे भोलु की असमय मौत को भी हमें इसी तरह से मानना होगा और इस भारी दुख को सहना पड़ेगा।
आशा है कि भगवान तुम सबको यह दुख सहन करने की शक्ति देंगे।
तुम्हारा मित्र,
सागर कालाणी
Exam Tip: जब आप किसी दोस्त को सांत्वना पत्र लिखते हैं, तो अपनी संवेदनाएं व्यक्त करें, भावनात्मक समर्थन दें, और आशा का संचार करें।
Question 2. 5, आनंदनगर, शाहपुर, अहमदाबाद -380001 से रवि शास्त्री दूर गांव में रहनेवाले अपने मित्र चैतन्य जोशी को हमारे जीवन में वृक्षों का महत्व बताता हुआ पत्र लिखता है।
Answer:
5, आनंदनगर,
शाहपुर,
अहमदाबाद - 380001
25 अगस्त, 2019
प्रिय मित्र चैतन्य,
सप्रेम नमस्कार।
आज पहली ही डाक से तुम्हारा पत्र मिला। अंतरविद्यालय संगीत प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार जीतने पर मेरी ओर से तुम्हें ढेर सारी बधाई। परंतु मुझे यह बात समझ नहीं आई कि तुमने अपनी पाठशाला के वृक्षारोपण कार्यक्रम के प्रति इतनी उदासीनता क्यों दिखाई। क्या इसलिए कि वृक्ष तुम्हारे संगीत पर सराहना नहीं दे सकते?
तुम तो पढ़े-लिखे व्यक्ति हो। विज्ञान और भूगोल दोनों विषयों में वनों और पेड़ों के महत्व के बारे में तुमने पढ़ा है। तुम जानते हो कि पेड़ों के कारण ही हमारा पर्यावरण शुद्ध रहता है और हवा में ताजगी बनी रहती है। जीवनदायिनी वर्षा के लिए भी पेड़ बहुत उपयोगी हैं। भूमि की उर्वरता बनाए रखने में पेड़ों का बड़ा योगदान होता है। पेड़ों की हरियाली, उनकी ठंडी छाया, उनके फलों तथा उनके औषधीय गुणों का तो महत्व ही खास है। पेड़ अपने हर हिस्से से हमारी सेवा करते हैं। वे चुप रहकर भी हमारे सच्चे दोस्त हैं। सचमुच, ये पेड़ तो गाँव की सुंदरता बढ़ाते हैं। इसलिए पेड़ों के प्रति तुम्हारी उदासीनता देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। मुझे उम्मीद है, अगले वृक्षारोपण के कार्यक्रम में तुम उत्साहपूर्वक भाग लोगे।
माताजी को मेरा प्रणाम तथा गुडी को बहुत सारा स्नेह।
तुम्हारा मित्र,
रवि शास्त्री
Exam Tip: पर्यावरण संबंधी पत्रों में वृक्षों के लाभों को विस्तार से बताएं, जैसे ऑक्सीजन, वर्षा, मिट्टी का कटाव रोकना, और औषधीय गुण।
Question 3. 3, सुरोही पार्क, सुभाष रोड, सूरत – 395 001 से चिंतन वर्मा, अहमदाबाद-निवासी अपने मित्र वरुण देसाई को रक्तदान का महत्त्व बताते हुए पत्र लिखता है।
Answer:
3, सुरोही पार्क,
सुभाष रोड,
सूरत – 395001
13 दिसम्बर, 2019
प्रिय वरुण,
सप्रेम नमस्ते।
तुम्हारा पत्र मिला। यह पढ़कर खुशी हुई कि तुमने अपने स्कूल में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक अपनी सेवाएं दीं।
अगर देखा जाए तो आज रक्तदान सबसे बड़ा दान बन गया है। रक्तदान से इकट्ठा किया गया रक्त रक्तबैंकों में सुरक्षित रखा जाता है। रक्तबैंकों में जमा रक्त घायलों और रक्त की कमी वाले मरीजों को दिया जाता है। युद्ध में घायल हुए सैनिकों के लिए रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं। कुछ बीमारियों के उपचार में बाहर से रक्त देना बहुत जरूरी हो जाता है। उचित रक्त की व्यवस्था के बिना डॉक्टर ऑपरेशन के लिए भी तैयार नहीं होते।
रक्तदान में खास बात यह है कि रक्त स्वस्थ व्यक्तियों का ही लेना चाहिए। रक्तदान से रक्तदाता को न कमजोरी आती है, न अन्य कोई हानि होती है। रक्तदान के बाद उसे एक प्रमाण-पत्र दिया जाता है। इस प्रमाण-पत्र के आधार पर जरूरत पड़ने पर रक्तदाता या उसके किसी सगे-संबंधी को आसानी से रक्त मिल सकता है। इस तरह देखें तो रक्तदान आज के समय की एक विशेष जरूरत बन गया है।
तुम्हारी माताजी की तबीयत अब कैसी है? उन्हें तथा पिताजी को मेरा प्रणाम कहना।
तुम्हारा मित्र,
चिंतन वर्मा
Exam Tip: रक्तदान के महत्व पर पत्र लिखते समय, इसके सामाजिक लाभों, स्वास्थ्य संबंधी तथ्यों, और यह कैसे जीवन बचाता है, इन सभी बातों को स्पष्ट करें।
Question 4. 18, सुवास नगर सोसायटी, शास्त्री मार्ग, अहमदाबाद से राधिका जोशी राजकोट-निवासी अपनी सहेली प्रांजल उपाध्याय को 'प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक' की जानकारी देते हुए पत्र लिखती है।
Answer:
18, सुवास नगर सोसायटी,
शास्त्री मार्ग,
अहमदाबाद
25 अगस्त, 2020
प्रिय सखी,
सप्रेम नमस्कार।
तुम्हारा पत्र मिला। यह पढ़कर खुशी हुई कि तुमने अपने स्कूल में आयोजित 'पर्यावरण बचाओ' कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह देखा जाए तो 'पर्यावरण की सुरक्षा' बहुत जरूरी हो गई है, अगर हमें इस दुनिया को बचाना है तो पर्यावरण को स्वस्थ रखना होगा। पर्यावरण की देखभाल करनी हो तो हमारी धरती को 'सिंगल यूज प्लास्टिक' से मुक्त करना होगा। 'सिंगल यूज प्लास्टिक' को हम 'डिस्पोजेबल प्लास्टिक' भी कह सकते हैं। इसका मतलब यह है कि जब हम किसी ऐसे प्लास्टिक से बनी चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिसे हम एक बार उपयोग करने के बाद दोबारा किसी काम में नहीं ले सकते, वे सभी चीजें सिंगल यूज प्लास्टिक होती हैं।
इस तरह के उत्पादों का मुख्य आधार पेट्रोलियम होता है। इसके उत्पादन में बहुत कम पैसे लगते हैं, इसे खरीदने और उपयोग करने में भी मामूली खर्च होता है। इसीलिए आजकल इसका उपयोग बहुत बढ़ गया है, किंतु इसका उपयोग करना अच्छा नहीं है। इससे हमारी प्रकृति को बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। हम एक बार इसका उपयोग करके इसे फेंक देते हैं तो इसका कचरा बढ़ता ही जा रहा है, यह कचरा खत्म नहीं होता है। हम जो सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते हैं वे हैं कैरी बैग, प्लास्टिक की बोतल, कप, खाने के खाली पैकेट, प्लास्टिक की किराना बैग, प्लास्टिक के पानी के पाउच, स्ट्रॉ, प्लास्टिक के रैपर आदि।
हमारी 'उपयोग और फेंक' नीति के कारण हमने इस खूबसूरत दुनिया को खतरे में डाल दिया है। दुनिया के 9 बिलियन टन प्लास्टिक में से केवल 9 प्रतिशत ही रीसायकल होता है। बाकी का अधिकतर प्लास्टिक जल मार्गों से नदियों और समुद्रों में जमा होता है। वहाँ के जीव-जंतुओं के लिए ये खतरनाक है, क्योंकि इसमें कई हानिकारक रसायन होते हैं। गटरों में अटक जाने की वजह से कई बार बाढ़ आने का खतरा बन जाता है। कचरा पेटियों में गाय, भैंस, बकरियाँ इसे खाती हैं तो उनके अंदरूनी अंगों को बहुत नुकसान होता है; उनके दूध में भी इसका बुरा असर आता है। यह जल्दी खराब नहीं होता, इसके मिट्टी में मिलने से कई रसायन भी मिट्टी में मिल जाते हैं और फसलों पर भी इसका असर पड़ता है।
हम सबको मिलकर 'सिंगल यूज प्लास्टिक' का बहिष्कार करके इसे जल्दी प्रतिबंधित करवाना चाहिए और इसके नुकसान से हमारी सुंदर दुनिया को बचाना चाहिए।
आशा करती हूँ कि तुम्हें यह सुझाव अच्छे लगे होंगे और तुम इन पर अमल करोगी। माता-पिता को वंदन।
तुम्हारी सखी,
राधिका
Exam Tip: 'सिंगल यूज प्लास्टिक' जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर पत्र लिखते समय, इसके दुष्प्रभावों, उत्पादन प्रक्रिया, और समाधानों को स्पष्ट रूप से बताएं।
Question 5. श्याम सदन, इन्फोसिटी रोड, सरगासन रोड, गांधीनगर -382 421 से नरेश पंड्या ने रजत वांच कंपनी, पायधुनी, सूरत-395003 से एक घड़ी खरीदी है, किन्तु वह ठीक समय नहीं देती। नरेश कंपनी के मैनेजर को शिकायती पत्र लिखता है।
Answer:
श्याम सदन,
इन्फोसिटी रोड,
सरगासन रोड,
गांधीनगर – 382 421
20 दिसम्बर, 2019
प्रति,
मैनजर,
रजत वॉच कंपनी,
पायधुनी,
सूरत – 395 003
विषय : नई खरीदी घड़ी के बारे में शिकायत महोदय,
कुछ दिनों बाद मेरी सत्र परीक्षा शुरू होनेवाली है। परीक्षा में समय का बहुत महत्व है। इसी बात को ध्यान में रखकर मैंने आपकी प्रसिद्ध दुकान से नई घड़ी खरीदी थी। इसका बिल नंबर 356 है। आपके सेल्समैन ने घड़ी बहुत अच्छी होने का भरोसा दिलाया था। परंतु बड़े दुख के साथ लिखना पड़ रहा है कि वह घड़ी तीसरे दिन से खराब होने लगी।
वह चलते-चलते अचानक बंद हो जाती है। ऐसी घड़ी पहनकर मैं परीक्षा में समय का ध्यान कैसे रख पाऊँगा? मेरे पास यह आकर न कभी गिरी है, न किसीने उसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की है। इसलिए मजबूर होकर उसके बारे में आपसे यह शिकायत कर रहा हूँ। मैं चाहता हूँ कि आप इस घड़ी को बदल दें और मुझे नई घड़ी देने की कृपा करें। मेरा एक दोस्त कल आपके यहाँ आ रहा है। उसके हाथ में मैं यह घड़ी बिल के साथ भेज रहा हूँ। आप नई घड़ी उसीके हाथ भिजवा दें।
आपका विश्वासी,
नरेश पंड्या
Exam Tip: शिकायती पत्र लिखते समय, समस्या को स्पष्ट रूप से बताएं, खरीदे गए सामान का विवरण (बिल नंबर, तारीख) दें, और अपेक्षित समाधान (बदलाव, मरम्मत) का उल्लेख करें।
Question 6. 10, आरोग्यभवन, गांधी मार्ग, नवसारी-396445 से अशोक पारेख, व्यवस्थापक, हिन्दी ग्रन्थरत्नाकर, सी. पी. टॅन्क, मुंबई-400 004 को पत्र लिखकर कुछ पुस्तकें मंगवाता है।
Answer:
10, आरोग्यभवन,
गांधी मार्ग,
नवसारी – 396445
15 जुलाई, 2019
प्रति
श्री व्यवस्थापक,
हिन्दी ग्रन्थरत्नाकर,
सी. पी. टॅन्क,
मुंबई - 400 004
विषय : पुस्तकें मंगाना।
महाशय,
आपका सूचीपत्र कल ही प्राप्त हुआ। कृपया निम्नलिखित पुस्तकें : (प्रत्येक की एक प्रति) जल्दी ही ऊपर लिखे पते पर वी. पी. पी. द्वारा – भेजने का कष्ट करें।
300 रुपये अग्रिम मूल्य के रूप में मनीऑर्डर से भेज रहा हूँ।
पुस्तकों के नाम और लेखक:
1. चित्रलेखा - भगवतीचरण वर्मा
2. मानसरोवर : भाग 1 और 2 - प्रेमचन्द
3. चन्द्रगुप्त - जयशंकर प्रसाद
4. साकेत - मैथिलीशरण गुप्त
यह विश्वास रखें कि मैं वी. पी. पी. मिलते ही छुड़ा लूंगा। मुझे उम्मीद है कि आप अपनी सूची में प्रकाशित जानकारी के अनुसार इन पुस्तकों पर दस प्रतिशत छूट अवश्य देंगे।
कष्ट के लिए क्षमाप्रार्थी हूँ।
भवदीय,
अशोक पारेख
Exam Tip: पुस्तक मंगवाने के पत्र में पुस्तकों के नाम और लेखक साफ-साफ लिखें। भुगतान के तरीके (जैसे वी.पी.पी. या मनीऑर्डर) और किसी छूट की उम्मीद का भी जिक्र करें।
Question 7. 32, बहुचरनगर, मकरपुरा, वडोदरा-390010 से नंदा घोष, हेल्थ ऑफिसर, वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को, अपने मुहल्ले की अनारोग्य हालत के बारे में शिकायत करती हुई एक पत्र लिखती है।
Answer:
32, बहुचरनगर,
मकरपुरा,
वडोदरा -390010
5 नवम्बर, 2019
सेवा में
श्री आरोग्य अधिकारी (हेल्थ ऑफिसर),
वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन,
वडोदरा।
विषय : मुहल्ले की अनारोग्य हालत के बारे में शिकायत।
महोदय,
मैं वडोदरा शहर की निवासी हूँ और मकरपुरा में रहती हूँ। मुहल्ले के निवासियों की प्रतिनिधि के रूप में मैं इस पत्र द्वारा एक गंभीर बात की ओर आपका ध्यान दिलाना चाहती हूँ।
बहुत दुख के साथ लिखना पड़ रहा है कि हमारे मुहल्ले 'मकरपुरा' में आजकल गंदगी बहुत फैल गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। उनसे निकलनेवाली बदबू के कारण नागरिकों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। मच्छरों के कारण लोगों की नींद खराब हो गई है।
गटरों से भी गंदा पानी बह रहा है। इन सबके कारण मुहल्ले की हालत बहुत खराब होती जा रही है। यहाँ के निवासियों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया है। आज तक बुखार के कई मामले हो चुके हैं।
म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का आरोग्य-विभाग यह सब देखकर भी अनदेखा कर रहा है। पता नहीं अधिकारी लोग किस गहरी नींद में सो रहे हैं। नागरिकों की शिकायतों पर कोई ध्यान ही नहीं दिया जाता।
आशा करती हूँ कि आप इस आवेदन-पत्र पर जल्दी ध्यान देंगे और मुहल्ले की खराब हालत सुधारने के लिए तुरंत सही कार्यवाही करेंगे।
आपकी विश्वासी,
नंदा घोष
Exam Tip: शिकायत पत्र में समस्या का स्पष्ट विवरण दें, उसके कारण और प्रभावों को बताएं, और संबंधित विभाग से तुरंत कार्रवाई का अनुरोध करें।
Free study material for Hindi
Free GSEB Textbook Explanations: Class 10 Hindi पत्र लेखन
Textbook Solutions for Class 10 Hindi पत्र लेखन
Review comprehensive exercise answers for Class 10 Hindi पत्र लेखन. Fully updated to match current GSEB syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of पत्र लेखन concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 10 Hindi.
FAQs
The complete and updated GSEB Class 10 Hindi Rachana पत्र-लेखन Solutions is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest GSEB curriculum.
Yes, our experts have revised the GSEB Class 10 Hindi Rachana पत्र-लेखन Solutions as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using GSEB language because GSEB marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our GSEB Class 10 Hindi Rachana पत्र-लेखन Solutions will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access GSEB Class 10 Hindi Rachana पत्र-लेखन Solutions in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire GSEB Class 10 Hindi Rachana पत्र-लेखन Solutions in printable PDF format for offline study on any device.