CBSE Class 11 History Early Cities Hindi Assignment

School Assignments for Class 11 History: Themes In World History Chapter 01 Writing And City Life

Explore structured practice materials through the CBSE Class 11 History Early Cities Hindi Assignment. Tailored for Class 11 learners, utilizing these History assignments ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final CBSE evaluations.

Practice Class 11 History Assignments: Themes In World History Chapter 01 Writing And City Life

Navigate directly to the solved History assignments using the digital viewer below. Each practice set includes detailed step-by-step solutions, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

अनुभाग-एक

विषय-2 लेखन कला और शहरी जीवन

अति लघु प्रश्न ( 2 अंक वाले )

Question 1. श्रम-विभाजन शहरी जीवन की विशेषता है। दो बिंदु दीजिए।
Answer: 1. नगर के सब लोग एक-दूसरे पर निर्भर हैं।
2. एक पत्थर की मुद्रा तराशने वाले को काँसे के औजारों की आवश्यकता होती है क्योंकि उसकी विशेषता केवल पत्थर उकेरने (नक्काशी) तक ही सीमित होती है। काँसे के औजार बनाने वाले को भी तांबा, रांगा (टिन) और साथ ही लकड़ी के कोयले की आवश्यकता होती है।
In simple words: शहरी जीवन में लोग अपनी हर जरूरत के लिए एक-दूसरे पर निर्भर रहते हैं।

Exam Tip: उत्तर में परस्पर निर्भरता और श्रम के बँटवारे के उदाहरण को स्पष्ट रूप से लिखें।

 

Question 2. मेसोपोटामिया में सामान के आयात-निर्यात किस प्रकार होता था?
Answer: 1. मेसोपोटामिया में खनिज-संसाधनों का अभाव था, इसलिए वे लकड़ी, तांबा, रांगा, चाँदी, सोना, सीप और अन्य कीमती पत्थरों का तुर्की व ईरान से आयात करते थे।
2. वे अपना कपड़ा और कृषि-उत्पाद काफी मात्रा में निर्यात करते थे।
In simple words: मेसोपोटामिया में धातुओं और पत्थरों की कमी थी, जिसे वे बाहर से मँगवाते थे और बदले में अपने कृषि उत्पाद भेजते थे।

Exam Tip: आयातित और निर्यातित वस्तुओं के नाम ठीक-ठीक उल्लेख करें।

 

Question 3. मेसोपोटामिया में भाषा के इस्तेमाल का वर्णन कीजिए।
Answer: भाषा का इस्तेमाल निम्नलिखित कार्यों में होता था:
1. हिसाब-किताब रखने में।
2. शब्दकोश बनाने में।
3. भूमि हस्तांतरण को कानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए।
4. कानूनों में परिवर्तन करने के लिए।
5. राजाओं के कार्यों का वर्णन करने तथा आदेश जारी करने में।
In simple words: भाषा और लेखन का उपयोग प्रशासन, व्यापार, और कानून व्यवस्था को चलाने के लिए किया जाता था।

Exam Tip: कम से कम तीन प्रमुख उपयोगों के बिंदु अवश्य लिखें।

 

Question 4. मुखिया अपने आस-पास लोगों को क्यों बसाता था? तर्क दीजिए।
Answer: 1. आवश्यकता पड़ने पर सेना तैयार मिले।
2. आस-पास बसने से वे अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें।
In simple words: सुरक्षा और सैन्य बल बढ़ाने के लिए मुखिया लोगों को अपने पास बसाता था।

Exam Tip: सुरक्षा और सैन्य आवश्यकता मुख्य तर्क हैं, इन्हें संक्षेप में समझाएँ।

 

Question 5. मेसोपोटामिया में बहुत कम लोग पढ़-लिख पाते थे? तर्क देकर स्पष्ट कीजिए।
Answer: 1. मेसोपोटामिया के बहुत कम लोग पढ़-लिख सकते थे क्योंकि प्रतीकों या चिन्हों की संख्या सैकड़ों में थी तथा वे अत्यधिक पेचदार और कठिन थे।
In simple words: किलकारी लिपि के चिन्ह बहुत अधिक और जटिल थे, जिस कारण सामान्य लोग शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते थे।

Exam Tip: लिपि की जटिलता और चिन्हों की अधिकता को कारण के रूप में बताएँ।

 

Question 6. मारी नगर के राजमहल की किन्हीं दो विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
Answer: 1. मारी नगर का विशाल राजमहल वहाँ के शाही परिवार का निवास-स्थान था।
2. यह राजमहल प्रशासन तथा कीमती धातुओं के निर्माण का मुख्य केन्द्र था।
3. राजा के भोजन की मेज पर हर रोज भारी मात्रा में खाद्य पदार्थ जैसे आटा, रोटी, मांस, मछली, फल, मदिरा व बियर आदि रखे जाते थे।
4. इस विशाल महल में 260 कक्ष थे।
In simple words: मारी का राजमहल बहुत बड़ा था जिसमें 260 कमरे थे और यह शाही गतिविधियों का केन्द्र था।

Exam Tip: कमरों की संख्या (260) और शाही निवास की विशेषता का उल्लेख जरूर करें।

 

Question 7. मेसोपोटामिया शब्द का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
Answer: मेसोपोटामिया नाम यूनानी भाषा के दो शब्दों 'मेसोस' अर्थात् 'मध्य' और 'पोटामोस' अर्थात् 'नदी' से मिलकर बना है। इसलिए मेसोपोटामिया शब्द दजला व फरात नदियों के बीच की उपजाऊ धरती को माना जाता है। यह ऐतिहासिक भूमि आजकल इराक गणराज्य का हिस्सा है।
In simple words: यह दो नदियों (दजला और फरात) के बीच की उपजाऊ भूमि है, जिसे यूनानी भाषा में मेसोपोटामिया कहा जाता है।

Exam Tip: यूनानी शब्दों के मूल अर्थ (मेसोस और पोटामोस) को लिखना आवश्यक है।

 

लघु प्रश्न ( 5 अंक वाले )

Question 8. मेसोपोटामिया की भौगोलिक स्थिति का वर्णन कीजिए।
Answer: 1. इराक भौगोलिक विविधता का देश है।
2. इसके पूर्वोत्तर भाग में हरे-भरे मैदान हैं जिनमें छायादार पेड़ व पर्वत श्रृंखलाएँ हैं।
3. यहाँ पर्याप्त वर्षा होने से अच्छी फसल हो जाती है।
4. भेड़-बकरियाँ यहाँ उगने वाली छोटी-छोटी झाड़ियों और घास से अपना पेट भर लेती हैं।
5. पूर्व में दजला की सहायक नदियाँ ईरान के पहाड़ी प्रदेशों में जाने के लिए परिवहन का अच्छा साधन हैं।
6. दजला व फरात नदियों ने इस मैदान को सुन्दर, रमणीय, हरा-भरा तथा उपजाऊ बनाया है।
In simple words: मेसोपोटामिया उत्तर-पूर्व में पहाड़ियों और हरे-भरे मैदानों तथा दक्षिण में उपजाऊ नदी घाटियों से घिरा क्षेत्र था।

Exam Tip: उत्तर-पूर्व की पहाड़ियों और दजला-फरात नदियों के योगदान का वर्णन विस्तार से करें।

 

Question 9. मेसोपोटामिया की कृषि-व्यवस्था का वर्णन कीजिए।
Answer: 1. यहाँ 7,000 से 6,000 ई.पू. के बीच खेती आरंभ हो गयी थी।
2. यहाँ की मुख्य फसलें गेहूँ, जौ, मटर, मसूर हैं। गर्मियों में खजूर के पेड़ अत्यधिक फल देते थे।
3. समकालीन सभ्यताओं में सबसे अच्छी खेती यहीं पर होती थी।
4. ऊँचाई वाले इलाकों में, भारी मात्रा में मांस, दूध, ऊन आदि वस्तुएँ मिल जाती हैं।
5. स्टेपी घास के मैदानों में पशुपालन भी आजीविका का अच्छा साधन है।
6. दजला व फरात कई धाराओं में बँटकर नहरों के रूप में खेतों की सिंचाई करती हैं।
7. अच्छी खेती ही शहरी जीवन का आधार है।
In simple words: यहाँ नहरों के पानी से गेहूँ, जौ जैसी फसलें उगाई जाती थीं और कृषि ही शहरी अर्थव्यवस्था की नींव थी।

Exam Tip: प्रमुख फसलों, सिंचाई के साधनों और कृषि के समय का उल्लेख करना न भूलें।

 

Question 10. मेसोपोटामिया में शहरीकरण का क्या महत्व था? विवेचना कीजिए।
Answer: 1. खाद्य उत्पादन के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियाँ विकसित होने लगती हैं।
2. जनसंख्या का घनत्व बढ़ने से कस्बे बसने लगते हैं।
3. धीरे-धीरे कारोबार बढ़ने से व्यापार के केन्द्र बन जाते हैं।
4. शहरी अर्थव्यवस्था को अपना हिसाब-किताब लिखित रूप में रखना होता है।
5. श्रम-विभाजन का भी शहरी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है।
6. कुशल परिवहन व्यवस्था का भी इस सभ्यता में महत्वपूर्ण योगदान है।
In simple words: शहरीकरण से व्यापार, कुशल श्रम, लिखित हिसाब-किताब और आर्थिक समृद्धि का विकास हुआ।

Exam Tip: व्यापार, श्रम विभाजन और लिखित अभिलेखों को शहरीकरण के मुख्य महत्व के रूप में दर्शाएँ।

 

Question 11. लेखन कला के क्रमबद्ध विकास का वर्णन कीजिए।
Answer: 1. मेसोपोटामिया के लोग मिट्टी की पट्टिकाओं पर लिखा करते थे।
2. चिकनी मिट्टी को आकार देकर सुखाया जाता था।
3. लिखने वाली सतह चिकनी बनाई जाती थी।
4. सरकंडे की तीली की नोक से पट्टी पर लिखा जाता था।
5. पट्टी धूप में सूखकर पक्की हो जाती थी।
6. यहाँ पर खुदाई से सैकड़ों पट्टिकाएँ मिली हैं।
In simple words: चिकनी मिट्टी की पट्टियों पर सरकंडे की नोक से लिखकर उन्हें धूप में सुखाया जाता था, यही मेसोपोटामिया की लेखन शैली थी।

Exam Tip: मिट्टी की पट्टिकाओं और सरकंडे की तीली के प्रयोग की प्रक्रिया को क्रमबद्ध लिखें।

 

Question 12. दक्षिणी मेसोपोटामिया के इलाके में ग्रामीण लोगों के मध्य झगड़े क्यों होते थे? स्पष्ट कीजिए।
Answer: 1. ग्रामीण क्षेत्रों में पानी व जमीन के लिए झगड़े बार-बार होते थे।
2. नदियों के रास्ता बदलने से लोग पुनः स्थापित होते रहते थे।
3. नदी की जल धाराओं के ऊपर रहने वाले लोग सारा पानी अपने खेतों में इस्तेमाल कर लेते थे।
4. कभी-कभी नदी में गाद जमने से नदी का बहाव रुक जाता था।
5. इसलिए नीचे वाले लोगों को पानी नहीं मिलता था और उनके खेत सूखे रह जाते थे।
In simple words: पानी की कमी, नदियों के मार्ग बदलने और ऊपरी इलाकों द्वारा सारा पानी रोक लेने के कारण ग्रामीण आपस में लड़ते थे।

Exam Tip: जल वितरण और नदी मार्ग परिवर्तन को मुख्य कारण के रूप में स्पष्ट करें।

 

Question 13. मेसोपोटामिया में परिवार व शादी के लिए कैसे नियम थे? स्पष्ट कीजिए।
Answer: 1. समाज में एकल परिवार ही आदर्श माना जाता था।
2. पिता परिवार का मुखिया होता था।
3. शादी की शुरुआत में वधू के माता-पिता अपनी सहमति देते थे।
4. विवाह की रस्म पूरी होने पर दोनों पक्ष उपहारों का आदान-प्रदान करते थे।
5. एक साथ बैठकर भोजन करते थे।
6. मंदिर में पूजा करने के बाद, सास नववधू को लेने आती थी।
7. शादी के बाद पुत्र माता-पिता के पास ही रहता था।
8. पिता का घर, पशु धन, खेत आदि उसके पुत्रों को ही मिलता था।
In simple words: एकल परिवार की प्रथा थी जहाँ पिता मुखिया होता था और विवाह संबंधी सभी नियम रीति-रिवाजों से तय होते थे।

Exam Tip: पितृसत्तात्मक व्यवस्था और एकल परिवार की विशेषता का विशेष उल्लेख करें।

 

Question 14. 'उर' शहर की नगर-योजना का वर्णन कीजिए।
Answer: 1. 'उर' नगर में गलियाँ संकरी, टेढ़ी-मेढ़ी थीं।
2. अनाज के बोरे, ईंधन के गठ्ठर गधे पर लाद कर घर पर लाए जाते थे।
3. गलियाँ बहुत घुमावदार व पतली थीं।
4. जल निकासी के लिए नालियाँ, सड़कों के किनारे न होकर घरों के भीतर पायी गयी हैं।
5. लोग वर्षा के जल के लिए घर में हौज बनाते जिससे बाहर गली में कीचड़ न हो जाए।
In simple words: उर शहर की गलियाँ संकरी और घुमावदार थीं तथा जल निकासी घरों के भीतर से होती थी।

Exam Tip: संकरी गलियों और घरों के अंदर जल निकासी व्यवस्था को अवश्य दर्शाएँ।

 

Question 15. यह कहना क्यों सही होगा कि खानाबदोश पशुचार्क निश्चित रूप से शहरी जीवन के लिए खतरा थे?
Answer: 1. मारी नगर में किसान तथा पशुचार्क दोनों ही रहते थे।
2. पशुचार्कों को जब अनाज, धातु के औजारों आदि की आवश्यकता होती थी तब वे अपने पशुओं तथा उनके पनीर, चमड़ा, व मांस आदि के बदले ये चीजें प्राप्त करते थे।
3. गोबर की खाद भी किसानों के लिए बहुत उपयोगी थी।
4. गड़रिए कई बार अपनी भेड़-बकरियों को पानी पिलाने के लिए बोए हुए खेतों से गुजर कर जाते थे। परिणामस्वरूप किसानों की फसल को हानि पहुँचती थी।
5. गड़रिए (खानाबदोश) कई बार किसानों की बस्ती पर हमला बोल देते थे।
6. किसान भी कई बार नदी-नहर तक जाने से गड़रियों को रोक देते थे।
7. इसलिए दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे।
In simple words: पशु चरावाहों द्वारा फसल नुकसान पहुँचाने और बस्तियों पर हमले करने के कारण वे शहरी जीवन के लिए खतरा माने जाते थे।

Exam Tip: किसानों और गड़रियों के बीच फसल व पानी को लेकर होने वाले संघर्षों के बिंदुओं को लिखें।

 

Question 16. मारी नगर एक प्रसिद्ध व्यापारिक नगर था तर्क देकर स्पष्ट कीजिए।
Answer: 1. मारी नगर एक महत्वपूर्ण व्यापारिक स्थल पर स्थित था। यहाँ से लकड़ी, तांबा, रांगा, तेल, मदिरा आदि माल फरात नदी से तुर्की, सीरिया, लेबनान आदि के साथ व्यापार होता था।
2. दक्षिणी नगरों को जाने वाले पोत जो पत्थर, चक्की, लकड़ी, शराब व तेल के पीपों से लदे होते थे मारी में रुकते थे।
3. लदे माल पर 10% कर वसूल किया जाता था।
4. यह नगर उन दिनों तांबे व टिन के व्यापार के लिए प्रसिद्ध था।
5. कांसा औजार बनाने के लिए प्रयोग किया जाता था।
6. मारी नगर व्यापार के लिए संपन्न व समृद्ध नगर था।
In simple words: फरात नदी के रास्ते व्यापारिक जहाजों का केंद्र होने और कर वसूली के कारण मारी एक समृद्ध व्यापारिक नगर था।

Exam Tip: 10% कर और नदी मार्ग के व्यापारिक महत्व का उल्लेख अवश्य करें।

 

Question 17. मेसोपोटामिया सभ्यता में लेखन कला की क्या देन है? स्पष्ट कीजिए।
Answer: 1. कुछ किस्से कहानियों को तो मौखिक रूप से याद रखते हैं।
2. परन्तु विज्ञान, गणित को जीवित रखने के लिए दस्तावेजों, किताबों की आवश्यकता होती है।
3. कालगणना का लेखा-जोखा भी लिखित रूप में मिला है।
4. सूर्य, चन्द्र ग्रहण का हिसाब रखा जाता था।
5. विद्यार्थीगण पुरानी पट्टिकाओं को पढ़ते थे।
6. कुछ छात्रों को इतना संपन्न बनाया जाता था कि बौद्धिक उपलब्धियों को सँवार कर अगली पीढ़ी को प्रदान करें।
7. यह सब लेखन कला की ही देन है जिससे हम मेसोपोटामिया की उपलब्धियाँ जान पाये हैं।
In simple words: लेखन कला के कारण ही विज्ञान, गणित, कालगणना और ऐतिहासिक ज्ञान सुरक्षित रहकर अगली पीढ़ी तक पहुँच सका।

Exam Tip: ज्ञान के संरक्षण और विज्ञान-गणित के विकास में लेखन के योगदान को स्पष्ट करें।

 

दीर्घ प्रश्न ( 10 अंक वाले )

Question 18. मेसोपोटामिया की प्रमुख उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
Answer: 1. **लेखन कला:** मेसोपोटामिया की किलकारी (क्यूनिफॉर्म) लिपि उनकी सबसे महत्वपूर्ण देन है, जिससे व्यापार, कानून और साहित्य का लिखित रिकॉर्ड रखा गया।
2. **गणितीय विकास:** वे गुणा, भाग, वर्गमूल और चक्रवृद्धि ब्याज जैसी जटिल गणितीय प्रणालियों से परिचित थे।
3. **खगोल-शास्त्र:** उन्होंने सूर्य और चंद्र ग्रहण का हिसाब रखना शुरू किया और वर्ष को 12 महीनों, दिन को 24 घंटों तथा घंटे को 60 मिनट में विभाजित किया।
4. **कानूनी दस्तावेज:** दुनिया के सबसे पहले लिखित कानून और कोड यहीं विकसित किए गए।
5. **शहरी जीवन और वास्तुकला:** उर और मारी जैसे विकसित नगर, भव्य राजमहल, मंदिर और उन्नत नगर योजना उनकी प्रमुख उपलब्धियाँ थीं।
In simple words: लेखन, उन्नत गणित, खगोल विज्ञान, नगर निर्माण और लिखित कानून मेसोपोटामिया की महान उपलब्धियाँ थीं।

Exam Tip: इस दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में गणित, लेखन, खगोल विज्ञान और कानून के बिंदुओं को विस्तार से लिखें।

 

Question 19. 'उर' नगर की नगर-योजना को विस्तार से समझाइए।
Answer: 1. 'उर' मेसोपोटामिया का एक प्रमुख और प्राचीन नगर था जिसकी सबसे पहले खुदाई की गई थी।
2. इस नगर की गलियाँ बहुत संकरी, पतली और घुमावदार थीं, जिसके कारण पहिए वाली गाड़ियाँ हर घर तक नहीं पहुँच पाती थीं।
3. अनाज के बोरे और ईंधन गधों पर लादकर घरों तक पहुँचाए जाते थे।
4. नगर नियोजन की वैज्ञानिक पद्धति का अभाव था।
5. जल निकासी के लिए नालियाँ सड़कों के किनारे न होकर घरों के भीतर पायी गई हैं।
6. वर्षा के जल के संग्रहण के लिए लोग अपने आँगनों में हौज बनाते थे ताकि बाहर गली में कीचड़ न हो।
7. घरों के निर्माण से जुड़े कई अंधविश्वास और शकुन-अपशकुन की बातें प्रचलित थीं।
In simple words: उर नगर की योजना अव्यवस्थित थी, जहाँ संकरी गलियाँ, घरों के अंदर नालियाँ और आँगनों में जल संचयन की व्यवस्था थी।

Exam Tip: संकरी गलियों, परिवहन के साधन (गधे) और आंतरिक जल निकासी प्रणाली का वर्णन जरूर करें।

 

अनुच्छेद - वॉर्का शीर्ष

निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

3000 ई.पू. उरुक नगर में स्त्री का यह सिर एक सफेद संगमरमर को तराशकर बनाया गया था। इसकी आँखों और भौहों में क्रमशः नीले लाजवर्ध तथा सफेद सीप और काले डामर की जड़ाई की गई होगी। सिर के ऊपर एक खांचा बना हुआ जो शायद गहना पहनने के लिए बनाया गया था। यह मूर्तिकला का एक विश्व-प्रसिद्ध नमूना है, इसके मुख, ठोड़ी और गालों की सुकोमल-सुंदर बनावट के लिए इसकी प्रशंसा की जाती है। यह ऐसे कठोर पत्थर में तराशा गया है जिसे काफी अधिक दूरी से लाना पड़ा होगा।

Question 1. स्त्री का यह सिर कितने वर्ष पुराना है?
Answer: स्त्री का यह सिर लगभग 3000 ई.पू. यानी आज से लगभग 5000 वर्ष पुराना है।
In simple words: यह लगभग 3000 ई.पू. (5000 वर्ष पूर्व) पुराना है।

Exam Tip: अनुच्छेद में दी गई समयावधि का स्पष्ट उल्लेख करें।

 

Question 2. आँखों व भौहों पर कौन-कौन सा सजावट का सामान लगाया है?
Answer: आँखों और भौहों में क्रमशः नीले लाजवर्ध तथा सफेद सीप और काले डामर की जड़ाई की गई है।
In simple words: नीला लाजवर्ध, सफेद सीप और काला डामर लगाया गया है।

Exam Tip: सभी तीनों सामग्रियों (लाजवर्ध, सीप, डामर) के नाम सही क्रम में लिखें।

 

Question 3. यह मूर्ति कला का कैसा नमूना है?
Answer: यह मूर्तिकला का एक विश्व-प्रसिद्ध नमूना है, जिसकी मुख, ठोड़ी और गालों की सुकोमल-सुंदर बनावट के लिए प्रशंसा की जाती है।
In simple words: यह एक विश्व-प्रसिद्ध और सुंदर बनावट वाला मूर्तिकला का नमूना है।

Exam Tip: 'विश्व-प्रसिद्ध नमूना' और सुकोमल बनावट जैसे मुख्य शब्दों का प्रयोग करें।

 

Question 4. उपरोक्त वर्णित शहर का नाम बताइए।
Answer: उपरोक्त वर्णित शहर का नाम 'उरुक' है।
In simple words: शहर का नाम उरुक है।

Exam Tip: शहर का नाम सटीक रूप से 'उरुक' लिखें।

 

एक पुराकालीन पुस्तकालय

निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

लौहयुग में, उत्तरी प्रदेशों के असीरियाई लोगों ने एक साम्राज्य की स्थापना की जो 720 से 610 ई.पू. तक अपनी उन्नति के शिखर पर रहा। यह साम्राज्य मिश्र तक फैला हुआ था। राज्य की अर्थव्यवस्था उन दिनों लूटमार की हो गई थी क्योंकि अधीनस्थ प्रजाजनों को दबाकर उनसे खाद्य-सामग्री, पशु, धातु तथा शिल्प की वस्तुओं के रूप में बेगार और नजराना जबरदस्ती लिया जाता था। बड़े-बड़े असीरियाई शासक जो बाहर से आकर बसे थे, दक्षिणी क्षेत्र बेबीलोनिया को उच्च संस्कृति का केंद्र मानते थे। उनमें से आखरी राजा असुरबनिपाल (668-627 ई.पू.) ने उत्तर में स्थित अपनी राजधानी निनवे में एक पुस्तकालय की स्थापना की। उसने इतिहास, महाकाव्य, शकुन साहित्य, ज्योतिष विद्या, स्तुतियों और कविताओं की पट्टिकाओं को इकट्ठा करने का बहुत प्रयत्न किया और उसमें सफल रहा। उसने अपने लिपिकों को दक्षिण में पुरानी पट्टिकाओं का पता लगाने के लिए भेजा। क्योंकि दक्षिण में लिपिकों को विद्यालयों में पढ़ना-लिखना सिखाया जाता था, जहाँ उन्हें दर्जनों की संख्या में पट्टिकाओं की नकलें तैयार करनी होती थीं। बेबीलोनिया में ऐसे भी नगर थे जो पट्टिकाओं के विशाल संग्रह तैयार किए जाने और प्राप्त करने के लिए मशहूर थे। हालाँकि लगभग 1800 ई.पू. के बाद सुमेरियन भाषा बोली जानी बंद हो गई थी, लेकिन विद्यालयों में वह शब्दावलीयों, संकेतों-सूचियों, द्विभाषी (सुमेररी और अकद्दी) पट्टिकाओं आदि के माध्यम से अब भी पढ़ाई जाती थी। इसलिए 650 ई.पू. में भी 2000 ई.पू. तक पुरानी कीलकार अक्षरों में लिखी पट्टिकाएँ पढ़ी और समझी जा सकती थीं- और असुरबनिपाल के आदमी यह जानते थे कि पुरानी पट्टिकाओं और उनकी प्रतिकृतियों को कहाँ खोजा और प्राप्त किया जा सकता है।

Question 1. उच्च संस्कृति के केन्द्र का नाम बताइए।
Answer: उच्च संस्कृति का केंद्र दक्षिणी क्षेत्र 'बेबीलोनिया' को माना जाता था।
In simple words: बेबीलोनिया को उच्च संस्कृति का केंद्र माना जाता था।

Exam Tip: बेबीलोनिया का नाम स्पष्ट रूप से उल्लेख करें।

 

Question 2. पुस्तकालय की स्थापना किस शहर में हुई?
Answer: पुस्तकालय की स्थापना उत्तरी क्षेत्र में स्थित राजधानी 'निनवे' में हुई थी।
In simple words: इसकी स्थापना निनवे शहर में हुई थी।

Exam Tip: राजा असुरबनिपाल द्वारा स्थापित राजधानी 'निनवे' का नाम लिखें।

 

Question 3. पुस्तकालय में रखने के लिए कौन-कौन से विषय की पुस्तक एकत्रित की थी?
Answer: पुस्तकालय में इतिहास, महाकाव्य, शकुन साहित्य, ज्योतिष विद्या, स्तुतियों और कविताओं की पट्टिकाएँ एकत्रित की गई थीं।
In simple words: इतिहास, ज्योतिष, महाकाव्य और साहित्य से जुड़ी पट्टिकाएँ एकत्र की गईं।

Exam Tip: इतिहास, ज्योतिष और महाकाव्य जैसे प्रमुख विषयों का उल्लेख करें।

 

Question 4. बेबीलोनिया के नगर किस बात के लिए मशहूर थे?
Answer: बेबीलोनिया के नगर पट्टिकाओं के विशाल संग्रह तैयार किए जाने और उन्हें प्राप्त करने के लिए मशहूर थे।
In simple words: वे पट्टिकाओं के विशाल संग्रह के लिए प्रसिद्ध थे।

Exam Tip: पट्टिकाओं के विशाल संग्रह की विशेषता को उत्तर में शामिल करें।

 

विषय-2 पश्चिम एशिया मानचित्र अभ्यास

दिए गए पश्चिम एशिया के मानचित्र में निम्नलिखित को अंकित कीजिए:
1. दजला नदी, 2. ईरान, 3. उर, 4. बेबीलोन, 5. मारी

 

Question 1. मानचित्र पर दिए गए स्थानों (1 से 5) को पहचानकर उनके नाम लिखिए।
Answer: 1. दजला नदी
2. ईरान
3. उर
4. बेबीलोन
5. मारी
In simple words: मानचित्र में दिए गए अंक क्रमशः दजला नदी, ईरान, उर, बेबीलोन और मारी को दर्शाते हैं।

Exam Tip: मानचित्र आधारित प्रश्नों में स्थानों की भौगोलिक स्थिति का अभ्यास करें।

 

Chapter Assignment & Practice Material for Class 11 History Themes In World History Chapter 01 Writing And City Life

Revision Assignment: Themes In World History Chapter 01 Writing And City Life (CBSE)

Review targeted chapter assignments for Class 11 History Themes In World History Chapter 01 Writing And City Life. Built according to official CBSE guidelines, these downloadable problem sets help students build accuracy and prepare effectively for school tests.

Why Practice Class 11 History Assignments?

  • Syllabus Compliance: Sets reflect current CBSE evaluation criteria and official marking frameworks.
  • Multi-Format Practice: Includes varied problem types designed to deepen comprehension across all sub-topics.
  • Time Management: Routine practice optimizes pacing to finish school examinations comfortably within schedule.

How to Approach History Themes In World History Chapter 01 Writing And City Life Assignments

  1. Textbook Review: Always study the core NCERT book for Class 11 History prior to beginning the assignment.
  2. Independent Attempt: Solve Themes In World History Chapter 01 Writing And City Life questions on your own initially before cross-checking with expert solutions.
  3. Error Tracking: Record challenging concepts in a dedicated notebook and practice online MCQ tests for revision.

FAQs

Where can I download the latest CBSE Class 11 History Themes In World History Chapter 01 Writing And City Life assignments?

You can download free PDF assignments for Class 11 History Themes In World History Chapter 01 Writing And City Life from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.

Do these History Themes In World History Chapter 01 Writing And City Life assignments include solved questions?

Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 11 History Themes In World History Chapter 01 Writing And City Life assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.

Are the assignments for Class 11 History Themes In World History Chapter 01 Writing And City Life based on the 2026 exam pattern?

Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Themes In World History Chapter 01 Writing And City Life.

How can practicing Themes In World History Chapter 01 Writing And City Life assignments help in History preparation?

Practicing topicw wise assignments will help Class 11 students understand every sub-topic of Themes In World History Chapter 01 Writing And City Life. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.

Can I download History Themes In World History Chapter 01 Writing And City Life assignments for free on mobile?

Yes, all printable assignments for Class 11 History Themes In World History Chapter 01 Writing And City Life are available for free download in mobile-friendly PDF format.