Download CBSE Class 10 Hindi Assignments
Explore structured practice materials through the CBSE Class 10 Hindi Assignment Set 10. Tailored for Class 10 learners, utilizing these Hindi assignments ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final CBSE evaluations.
Access CBSE School Assignments and Answers
Navigate directly to the solved Hindi assignments using the digital viewer below. Each practice set includes detailed step-by-step solutions, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
ग्राम श्री
प्रश्न 1- कवि ने गाँव को हरता जन-मन क्यों कहा है?
Answer: मानव सुंदरता का उपासक रहा है। गाँव की हरियाली, कुसुमित सुमन, हरी-भरी फसलें, सूर्य की स्वर्णिम किरणें, नीला आकाश, सुगंधित हवा, फूलों पर मँडराती तितलियाँ इत्यादि मिलकर मनोहारी दृश्य उत्पन्न करती हैं जिसे देखकर जन-मानस मंत्र-मुग्ध होकर उसका रसपान करने लगता है। गाँव की हरियाली, उसकी सुंदरता, उसकी विविधता मानव मन को आसक्त करती है।
In simple words: गाँव का प्राकृतिक सौंदर्य और हरियाली इतनी मनमोहक होती है कि देखने वाले का मन मोह लेती है।
Exam Tip: प्राकृतिक उपादानों (हरियाली, फूल, पक्षी) के प्रभाव को स्पष्ट करते हुए उत्तर लिखें।
प्रश्न 2- कविता में किस मौसम के सौंदर्य का वर्णन है?
Answer: वसंत ऋतु में प्रकृति का सौंदर्य अपनी चरम-सीमा पर होता है। वसंत ऋतु में फूलों में रंग, पत्तों पर लावण्या, पेड़ों पर लगी मँजरियाँ तथा हवाओं में सुगंध व्याप्त होती है। कोयल के मीठे गीत, पीली-पीली सरसों, फल-फूल, सब्जियों तथा बहारों का मौसम होता है। कवि ऐसी ऋतु के सौंदर्य से स्वयं को मुक्त नहीं कर पाता।
In simple words: कविता में वसंत ऋतु के मादक और सुंदर रूप का वर्णन किया गया है।
Exam Tip: वसंत ऋतु की विशेषताएँ जैसे पीली सरसों, मँजरियाँ और कोयल के गीत का उल्लेख अवश्य करें।
प्रश्न 3- गाँव को 'मरकत डिब्बे सा खुला' क्यों कहा गया है?
Answer: 'मरकत' अर्थात पन्ना, हरे रंग का रत्न या मणि सबको आसक्त करती है। गाँव का सारा वातावरण भी हरा-भरा होता है जिस प्रकार पन्ने का खुला डिब्बा हरियाली युक्त आभा बिखेरता है उसी प्रकार गाँव का हरा-भरा आंचल बेशकीमती अथवा बहुमूल्य रत्न तथा सौंदर्य से युक्त होता है।
In simple words: पन्ना नामक हरे रत्न की तरह पूरा गाँव भी हरियाली से जगमगाता हुआ प्रतीत होता है।
Exam Tip: मरकत (पन्ना) शब्द का अर्थ स्पष्ट करते हुए उसकी तुलना गाँव की हरियाली से करें।
प्रश्न 4- अहरहर और सनई के खेत कवि को कैसे दिखाई देते हैं?
Answer: अहरहर और सनई के खेत सुनहरे रंग के होते हैं इसलिए कवि को वो सोने की किंकिणियों के समान दिखाई देते हैं। इसकी फलियाँ सूख कर आभूषणों के घुंघरुओं के समान बजने लगती हैं। इन खेतों की फलियाँ धरती माँ की करघनी के समान सुशोभित होती हैं।
In simple words: अहरहर और सनई के सुनहरे खेत ऐसे लगते हैं मानो धरती ने सोने के घुंघरुओं वाली करघनी पहन रखी हो।
Exam Tip: सोने की किंकिणियों और करघनी जैसे रूपकों का सही प्रयोग दर्शाएँ।
प्रश्न 5- भाव स्पष्ट कीजिए-
(क) बालू के साँपों से अंकित गंगा की सतنگی रेती
Answer: गंगा नदी के किनारे की रेत सूर्य की सप्तुरंगी आभा से युक्त होकर लहरों के साथ लहराते हुए साँपों जैसी प्रतीत होती है। कवि ने प्रकृति का सूक्ष्म अध्ययन कर अपनी कल्पना को शब्दों का सुन्दर आवरण ओढ़ाया है।
In simple words: गंगा किनारे की धूप और रेत मिलकर लहरदार साँपों जैसी सुंदर छवि बनाते हैं।
Exam Tip: 'सप्तुरंगी आभा' और 'बालू के साँप' के बिंब को स्पष्ट करें।
(ख) हँसमुख हरियाली हिम-आतप सुख से अलसाए-से सोए
Answer: प्रस्तुत पंक्ति का भाव यह है कि वसंत ऋतु में प्रसन्नचित्त हरियाली सर्दी की धूप में इस तरह आलस्य से युक्त हो गई है कि वह सोती हुई सी जान पड़ती है। प्रकृति के मानवीकरण द्वारा कवि ने हरियाली को सुख और प्रसन्नता के ऐश्वर्य से युक्त बताया है। इस ऐश्वर्य में सूर्य का प्रकाश भी निहित है।
In simple words: ठंडी धूप में खिली हुई हरियाली ऐसे सुस्ता रही है मानो वह आलस में सोई हुई हो।
Exam Tip: मानवीकरण अलंकार का प्रभाव और शीतकालीन धूप का वर्णन अवश्य लिखें।
प्रश्न 6- निम्न पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है?
तिनकों के हरे-हरे तन पर
हिल हरित रुधिर है रहा झलक
Answer: हरे-हरे = पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार
हिल-हरित = अनुप्रास अलंकार
तिनकों के तन पर = रूपक और मानवीकरण अलंकार
In simple words: इन पंक्तियों में शब्दों की आवृत्ति और मानवीय गुणों के आरोप से विभिन्न अलंकार उभरे हैं।
Exam Tip: अलंकारों के नाम उनके काव्य-सौंदर्य के आधार पर ही अलग-अलग पहचान कर लिखें।
प्रश्न 7- इस कविता में जिस गाँव का चित्रण हुआ है वह भारत के किस भू-भाग पर स्थित है?
Answer: इसमें भारत के उत्तरी भाग के अथवा गंगा, यमुना के मैदानों में फैले विस्तृत भू-भाग का कोई भी गाँव हो सकता है।
In simple words: यह चित्रण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की ग्रामीण सुंदरता को दर्शाता है।
Exam Tip: उत्तर भारत और गंगा-यमुना के मैदानों का संदर्भ देना उपयुक्त रहता है।
प्रश्न 8- भाव और भाषा की दृष्टि से आपको यह कविता कैसी लगी? उसका वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
Answer: भाव और भाषा की दृष्टि से यह :-
- कविता सर्वोत्तम है।
- पूरी कविता में प्रकृति का मनोहारी चित्रण किया गया है।
- प्रकृति पर मानवीय क्रियाओं का आरोप कर कवि ने अपनी अद्भुत कल्पना शक्ति का परिचय दिया है।
- भाषा सरल व सुबोध है।
- तत्सम शब्दों का प्रयोग जैसे वसुधा, करधनी इत्यादि का किया गया है।
- अनुप्रास, उपमा, रूपक, पुनरुक्ति प्रकाश तथा मानवीकरण अलंकार का सफल प्रयोग किया गया है।
In simple words: यह कविता अपनी सरल भाषा और सुंदर प्राकृतिक चित्रों के कारण अत्यंत आकर्षक और हृदयग्राही है।
Exam Tip: समीक्षात्मक प्रश्नों में भाव-पक्ष और कला-पक्ष दोनों बिंदुओं को अलग-अलग लिखें।
प्रश्न 9- आप जहाँ रहते हैं उस इलाके के किसी मौसम विशेष के सौंदर्य को कविता सा गद्य में वर्णित कीजिए।
Answer: दिल्लीवासी, दिल्ली की गर्मी, सर्दी तथा वर्षा का भरपूर आनंद लेते हैं, यह अलग बात है कि दिल्ली का कोई अपना मौसम नहीं है। आसपास के राज्यों की जल-वायु अधिक प्रभावित करती है। दिल्ली एक प्रदूषित राज्य है। निस्संदेह भारत का दिल है इसलिए इस महानगर में बड़ी-बड़ी मशीनों के बीच 'मशीनी मानव' भी नज़र आता है। ऐसे में वर्षा की रिमझिम फुहारें जब दिल्ली पर पड़ती है तो पूरी दिल्ली सजी सँवरी दुल्हन की तरह प्रकृति का नवीन आवरण ओढ़कर आने वाली चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करती है। राष्ट्र मंडल खेलों के उपरांत दिल्ली का निखार अपने पूरे उफान पर है। मुझे अपनी दिल्ली बेहद प्रिय है तथा मैं इसके सौंदर्य व स्वच्छता के प्रति कृतसंकल्प हूँ।
In simple words: अपने शहर या क्षेत्र के मौसम का सजीव और काव्यात्मक वर्णन अपने अनुभवों के आधार पर किया गया है।
Exam Tip: ऐसे रचनात्मक प्रश्नों में अपनी कल्पना और स्थानीय परिवेश का सुंदर तालमेल बिठाकर लिखें।
Free study material for Hindi
All topics Printable Assignments & Solutions for Class 10 Hindi
Chapter Practice Questions for Class 10 Hindi
Explore reliable practice questions for All topics tailored for Class 10 learners. Use these structured worksheets to evaluate preparedness and strengthen core problem-solving skills.
Key Advantages of Solving All topics Assignments
- Exam Alignment: Questions strictly follow contemporary CBSE sample papers and grading schemes.
- Comprehensive Coverage: Features objective drills, case studies, and structured descriptive problems for All topics.
- Pacing & Precision: Regular problem-solving builds critical calculation speed and test-taking accuracy.
Steps to Complete All topics Assignments Successfully
- Textbook Review: Always study the core NCERT book for Class 10 Hindi prior to beginning the assignment.
- Independent Attempt: Solve All topics questions on your own initially before cross-checking with expert solutions.
- Error Tracking: Record challenging concepts in a dedicated notebook and practice online MCQ tests for revision.
FAQs
You can download free PDF assignments for Class 10 Hindi All topics from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.
Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 10 Hindi All topics assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.
Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in All topics.
Practicing topicw wise assignments will help Class 10 students understand every sub-topic of All topics. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.
Yes, all printable assignments for Class 10 Hindi All topics are available for free download in mobile-friendly PDF format.