Class 10 Civics Practice Assignments: CBSE Class 10 Social Science Civics Democracy and Diversity Hindi Assignment
Access comprehensive school assignments for Democratic Politics II Chapter 03 Democracy And Diversity using the CBSE Class 10 Social Science Civics Democracy and Diversity Hindi Assignment. Designed to align with the 2026-27 CBSE academic guidelines, these practice sets help Class 10 Civics students reinforce core concepts and improve their problem-solving accuracy.
Download Democratic Politics II Chapter 03 Democracy And Diversity Assignment PDF with Solutions
View or download the dedicated CBSE Class 10 Social Science Civics Democracy and Diversity Hindi Assignment resource below. Engaging with these assignments under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum.
लोकतंत्र और विविधता
याद रखने योग्य बातें :-
(1) समरूप समाज - एक ऐसा समाज जिसमें सामुदायिक, सांस्कृतिक या जातीय विभिन्नताएँ ज्यादा गहरी नहीं होती हैं।
(2) दलित - भारत के निर्धन, भूमिहीन और समाज में सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति से पिछड़े लोग।
(3) अपवर्जक भेदभाव - समाज के किसी वर्ग या जाति से दूरी बनाए रखना या अपने समूह से निष्कासित करना। जैसे छुआछूत।
(4) एफ़्रो अमेरिकी - अमेरिका में अफ्रीका से लाए गए दासों की सन्तान
(5) बहुमत समाज - भिन्न भिन्न विचारों एवं पंथों वाला समाज।
(6) अश्वेत शक्ति प्रतीक - काले दस्ताने और बँधी हुई मुट्ठियाँ अश्वेत शक्ति का प्रतीक थीं।
(7) लोकतंत्र - जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा चलाई गई सरकार।
(8) अश्वेत शक्ति आंदोलन - अमेरिका में नस्लवाद मिटाने के लिए छेड़ा गया उग्र आंदोलन।
(9) प्रवासी - अस्थाई तौर पर आर्थिक अवसरों के लिए दूसरे देशों या नगरों में जाने वाले लोग।
(10) विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश - भारत।
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर
Question 1. 1968 ई. के ओलंपिक खेलों का आयोजन कहाँ हुआ था?
(क) मैकिसको
(ख) लंदन
(ग) पेरिस
(घ) मास्को
Answer: (क) मैकिसको
1968 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन मैक्सिको सिटी में किया गया था।
In simple words: 1968 के ओलंपिक खेल मैक्सिको में हुए थे।
Exam Tip: ओलंपिक खेलों के आयोजन वर्ष और स्थल से जुड़े प्रश्न बहुविकल्पीय परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं।
Question 2. निम्न में से कौन सा भारत में सामाजिक विभाजन का आधार नहीं है?
(क) जाति
(ख) धर्म
(ग) स्वास्थ्य
(घ) भाषा
Answer: (ग) स्वास्थ्य
जाति, धर्म और भाषा सामाजिक विभाजन के प्रमुख आधार हैं, जबकि स्वास्थ्य व्यक्तिगत शारीरिक स्थिति से संबंधित है, सामाजिक विभाजन का आधार नहीं।
In simple words: स्वास्थ्य सामाजिक विभाजन का कारण नहीं है।
Exam Tip: सामाजिक विभाजनों के आधारों में जन्म, जाति, धर्म और भाषा शामिल होते हैं।
Question 3. किन दो एफ़्रो-अमेरिकी खिलाड़ियों ने नस्लवाद की नीति के विरुद्ध 1968 में मैकिसको में होने वाले ओलम्पिक मुकाबलों में अपना विरोध प्रकट किया?
(क) पीटर नारमन
(ख) टामी स्मिथ
(ग) ऐडम स्मिथ
(घ) जॉन कार्लोस
Answer: (ख और घ) टामी स्मिथ और जॉन कार्लोस
टामी स्मिथ और जॉन कार्लोस दोनों एफ़्रो-अमेरिकी धावकों ने अमेरिका में होने वाले नस्लभेदी भेदभाव के विरोध में मैकिसको ओलंपिक में पदक समारोह के दौरान प्रदर्शन किया था।
In simple words: टामी स्मिथ और जॉन कार्लोस ने नस्लवाद के खिलाफ आवाज उठाई थी।
Exam Tip: खिलाड़ियों के नाम और उनके द्वारा किए गए विरोध के तरीके को अच्छी तरह याद रखें।
Question 4. स्मिथ और कार्लोस का ओलंपिक पदक वापस क्यों ले लिया गया?
(क) उन्हें गलती से दिया गया था।
(ख) उन पर डोपिंग का आरोप था।
(ग) उन्होंने संघ को वे पदक बेच दिए थे।
(घ) संघ ने उन्हें राजनीतिक बयान देकर ओलंपिक भावना का उल्लंघन करने का दोषी माना था।
Answer: (घ) संघ ने उन्हें राजनीतिक बयान देकर ओलंपिक भावना का उल्लंघन करने का दोषी माना था।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने इसे खेल मंच का राजनीतिक उपयोग मानकर उनके पदक वापस ले लिए और उन्हें दोषी ठहराया।
In simple words: राजनीतिक प्रदर्शन करने के कारण उनके पदक वापस ले लिए गए थे।
Exam Tip: यह घटना खेल और राजनीति के अंतर्संबंध को दर्शाती है।
Question 5. वह कौन सा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी था जिसने टामी स्मिथ और जॉन कार्लोस के पक्ष में विरोध किया?
(क) हेनरी बालपोल
(ख) जान कान्टेड़ ऐप्पल
(ग) मार्टिन लूथर
(घ) पीटर नारमन
Answer: (घ) पीटर नारमन
ऑस्टेलियाई धावक पीटर नारमन ने रजत पदक जीतने के बाद दोनों अमेरिकी खिलाड़ियों के समर्थन में अपने सीने पर मानवाधिकार का बिल्ला लगाकर समर्थन जताया था।
In simple words: पीटर नारमन ने दोनों अमेरिकी खिलाड़ियों का साथ दिया था।
Exam Tip: पीटर नारमन की भूमिका भी इस ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन का मुख्य हिस्सा थी।
Question 6. सामाजिक विभाजनों का मुख्य आधार क्या है?
(क) जन्म
(ख) जगहों में प्रस्थान
(ग) नए व्यवसाय अपनाना
(घ) धर्म परिवर्तन
Answer: (क) जन्म
अधिकांश सामाजिक विभाजन लोगों के जन्म पर आधारित होते हैं, जैसे किसी विशेष जाति, कुल या समुदाय में जन्म लेना।
In simple words: सामाजिक विभाजन का मुख्य आधार जन्म होता है।
Exam Tip: अधिकांश सामाजिक असमानताएँ जन्म आधारित होती हैं जिन्हें बदला नहीं जा सकता।
Question 7. श्रीलंका में किस तरह के सामाजिक विभेद है?
(क) भाषाई एवं प्रादेशिक
(ख) भाषाई एवं धार्मिक
(ग) शारीरिक रूप रंग एवं वर्ग संबंधी
(घ) जाति एवं आदिवासी संबंधित
Answer: (ख) भाषाई एवं धार्मिक
श्रीलंका में प्रमुख सामाजिक विभेद सिंहली और तमिल भाषाई समूहों के बीच तथा बौद्ध, हिन्दू, ईसाई एवं मुस्लिम धार्मिक समुदायों के बीच हैं।
In simple words: श्रीलंका में भाषा और धर्म के आधार पर सामाजिक विभेद हैं।
Exam Tip: श्रीलंका का जातीय संघर्ष भाषा और धर्म दोनों से जुड़ा है।
Question 8. 17 वीं एवं 19 वीं शताब्दी के मध्य अमेरिकी दास किस नाम से जाने जाते थे।
(क) एंग्लों-अमेरिकन
(ख) इंडियन - अमेरिकन
(ग) अफ्रीकी
(घ) एफ़्रो - अमेरिकन
Answer: (घ) एफ़्रो - अमेरिकन
17वीं से 19वीं शताब्दी के दौरान अफ्रीका से गुलाम बनाकर लाए गए लोगों के वंशजों को एफ़्रो-अमेरिकन कहा जाता है।
In simple words: अमेरिका में अफ्रीकी मूल के दासों को एफ़्रो-अमेरिकन कहा गया।
Exam Tip: एफ़्रो-अमेरिकन शब्द का इतिहास अमेरिकी नस्लवाद से जुड़ा है।
Question 9. यूगोस्लाविया के विघटन का इनमें से कौन-सा उत्तरदायी था?
(क) विदेशी आक्रमण
(ख) धर्म के आधार पर राजनीतिक बंटवारा
(ग) आर्थिक संकट
(घ) महामारी
Answer: (ख) धर्म के आधार पर राजनीतिक बंटवारा
यूगोस्लाविया में विभिन्न धार्मिक और जातीय समुदायों के बीच राजनीतिक संघर्ष और बँटवारे के कारण देश का विघटन हुआ।
In simple words: यूगोस्लाविया का टूटना धार्मिक और राजनीतिक बँटवारे का परिणाम था।
Exam Tip: यूगोस्लाविया का उदाहरण यह बताता है कि सामाजिक विभाजन देश को तोड़ सकते हैं।
Question 10. अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन किस अश्वेत नेता की अगुवाई में चलाया गया?
(क) आजिवर क्रामवैल
(ख) थामस क्राम्प्टन
(ग) थॉमस कुक
(घ) मार्टिन लूथर किंग जूनियर
Answer: (घ) मार्टिन लूथर किंग जूनियर
अमेरिका में अफ्रीकी-अमेरिकियों के खिलाफ हो रहे नस्लीय भेदभाव को समाप्त करने के लिए यह आंदोलन मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में चलाया गया था।
In simple words: मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने नागरिक अधिकार आंदोलन का नेतृत्व किया था।
Exam Tip: अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन और मार्टिन लूथर किंग का नाम परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
लघु/दीर्घ प्रश्नोत्तर (3/4 अंक)
Question 1. सामाजिक विभाजनों की राजनीति के परिणाम तय करने वाले तीन कारकों को बताइये।
Answer: (क) लोगों में राष्ट्रीय पहचान की भावना के प्रति विश्वास।
(ख) राजनीतिक दलों का संविधान के दायरे में रहकर कार्य करना।
(ग) सरकार विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रति कैसा रूख अपनाती है।
In simple words: राष्ट्रीय भावना, संविधान का पालन और सरकार का रवैया सामाजिक विभाजनों के परिणाम तय करते हैं।
Exam Tip: यह दीर्घ उत्तरीय प्रश्न सामाजिक विभाजन के राजनीतिक प्रभावों को स्पष्ट करता है।
Question 2. क्या बड़े विभाजन की जगह अनेक छोटे विभाजन लाभकर होते हैं? क्या राजनीति एकता पैदा करने वाली शक्ति है?
Answer: (क) विभाजन की उपस्थिति समाज के बहु सांस्कृतिक पहलू को दर्शाती है।
(ख) विभाजन छोटा हो या बड़ा यह इस बात पर निर्भर करता है कि लोग स्वयं की पहचान किस रूप में करते हैं।
(ग) लोगों की माँग को किस प्रकार उठाया जा रहा है।
(घ) राजनीति देश को एकीकृत करने वाली शक्ति है परन्तु यह इस बात पर निर्भर करता है कि विभिन्न समुदायों के राजनेता के दृष्टिकोण में कितना लचीलापन है।
In simple words: छोटे विभाजन समाज की विविधता दर्शाते हैं और राजनीति समुदायों को जोड़ने का कार्य करती है।
Exam Tip: राजनीति और सामाजिक विभाजनों के सकारात्मक व नकारात्मक दोनों पहलुओं को समझें।
Question 3. टामी स्मिथ और जॉन कार्लोस की तीन समानताएं बताइए।
Answer: (क) दोनों एफ़्रो - अमरीकी थे।
(ख) दोनों ही मैकिसको मुकाबलों में पदक जीते।
(ग) दोनों ने रंगभेद के विरोध में आवाज उठाई।
In simple words: दोनों खिलाड़ी एफ़्रो-अमेरिकी थे, पदक जीते थे और रंगभेद के खिलाफ थे।
Exam Tip: मैकिसको ओलंपिक की इस घटना के मुख्य बिंदुओं को स्पष्ट रूप से लिखें।
Question 4. लोकतंत्र से आप क्या समझते हैं? यह कितने प्रकार का होता है? संक्षेप में बताएं।
Answer: लोकतंत्र से अभिप्राय जनता के शासन से है। ऐसी शासन व्यवस्था जिसमें जनता के द्वारा चुने हुए लोग जनता के उद्देश्यों की पूर्ति करें और उनमें स्वार्थ सिद्धि की भावना न हो।
लोकतंत्र के प्रकार:
(1) प्रत्यक्ष लोकतंत्र - जनता स्वयं प्रत्यक्ष रूप से कानूनों का निर्माण करती है। जैसे स्विट्जरलैंड में।
(2) अप्रत्यक्ष लोकतंत्र - जनता के चुने हुए प्रतिनिधि शासन चलाते है जैसे भारत में।
In simple words: लोकतंत्र जनता की सरकार है और यह प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष दो प्रकार का होता है।
Exam Tip: लोकतंत्र की परिभाषा और उसके दोनों रूपों (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष) के उदाहरण अवश्य दें।
Question 5. उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए कि सामाजिक विभाजनों ने किस प्रकार राजनीति को प्रभावित किया है?
Answer: (1) सामाजिक विभाजन कभी-कभी राजनैतिक विभाजन बन जाते हैं।
(2) राज्य के विखण्डन का खतरा रहता है।
(3) उम्मीदवारों को दिए गए मतदान को प्रभावित करता है।
(4) राजनेता इन्हें वोट बैंक तथा अलगाव की राजनीति के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।
In simple words: सामाजिक विभाजन राजनीति को और अधिक जटिल व संप्रदाय आधारित बना सकते हैं।
Exam Tip: सामाजिक विभाजनों और राजनीति के अंतर्संबंधों को बिंदुओं के रूप में लिखें।
Question 6. 'सामाजिक विभाजन हमेशा खतरनाक नहीं होते हैं।' इस कथन के पक्ष में उदाहरण दीजिए।
Answer: (1) उत्तरी आयरलैंड और नीदरलैंड में अधिकांश लोग कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट ईसाई हैं।
(2) उत्तरी आयरलैंड में अधिकांश कैथोलिक गरीब और भेदभाव से पीड़ित है अतः तनाव रहता है।
(3) नीदरलैंड में कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट दोनों ही समान रूप से अमीर और गरीब हैं। इसलिए दोनों में भेदभाव नहीं है। यहाँ सामाजिक विभाजन खतरनाक नहीं है।
In simple words: यदि समाज में सभी वर्गों को समान अवसर मिलें तो विभाजन खतरनाक नहीं होते।
Exam Tip: उत्तरी आयरलैंड और नीदरलैंड के उदाहरण से इस बात को भली-भांति समझाया जा सकता है।
Question 7. भारत में भिन्नताओं को दर्शाने वाले तीन तत्वों का उल्लेख कीजिए।
Answer: (1) जातीय भिन्नता - आर्य, अनार्य़, तुर्क, मंगोल, मुगल, पारसी आदि।
(2) भाषाओं की भिन्नता - 1500 भाषाएं बोली जाती है। संविधान ने 22 भाषाओं को मान्यता दी है।
(3) धर्मों की भिन्नता - हिन्दू धर्म, सिक्ख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी व यहूदी धर्म के अनुयायी रहते हैं।
In simple words: भारत में जाति, भाषा और धर्म की विविधता प्रमुख भिन्नताएं हैं।
Exam Tip: भारतीय समाज की बहुलता को दर्शाने के लिए इन तीनों बिंदुओं का प्रयोग करें।
Question 8. टामी स्मिथ तथा जॉन कार्लोस ने 1968 में, मैकिसकों शहर में हुए ओलंपिक खेलों के समय, संयुक्त राष्ट्र में होने वाले रंगभेद के मसले के प्रति अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी का ध्यान किस प्रकार आकर्षित किया?
Answer: (1) बिना जूतों के केवल मोजे पहनकर पुरस्कार लिया।
(2) स्मिथ ने गले मे काला मफलर पहना।
(3) कार्लोस ने मारे गए अश्वेत लोगों की याद में काले मन को की एक माला पहनी थी।
In simple words: खिलाड़ियों ने काले मोजे, मफलर और माला पहनकर अनोखे तरीके से विरोध जताया।
Exam Tip: विरोध प्रदर्शन के तीनों प्रतीकों (जूते न पहनना, मफलर और माला) का उल्लेख सटीक रूप से करें।
Question 9. पीटर नारमन ने दोनों अमेरिकी खिलाड़ियों के प्रति समर्थन जताने के लिए क्या किया? नारमन को इस समर्थन के कारण क्या सजा दी गई?
Answer: (1) पीटर नारमन ने पुरस्कार समारोह में अपनी जर्सी पर मानवधिकार का बिल्ला लगाकर दोनों अमेरिकी खिलाड़ियों के प्रति अपना समर्थन जताया।
(2) नारमन को अगले ओलंपिक में आस्ट्रेलिया की टीम में जगह नहीं दी गई।
In simple words: पीटर नारमन ने मानवाधिकार का बिल्ला लगाया जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
Exam Tip: पीटर नारमन के समर्थन के तरीके और उसके परिणामों को स्पष्ट रूप से दर्शाएं।
Free study material for Social Science
Chapter Assignment & Practice Material for Class 10 Civics Democratic Politics II Chapter 03 Democracy And Diversity
Chapter Practice Questions for Class 10 Civics
Explore reliable practice questions for Democratic Politics II Chapter 03 Democracy And Diversity tailored for Class 10 learners. Use these structured worksheets to evaluate preparedness and strengthen core problem-solving skills.
Key Advantages of Solving Democratic Politics II Chapter 03 Democracy And Diversity Assignments
- Syllabus Compliance: Sets reflect current CBSE evaluation criteria and official marking frameworks.
- Multi-Format Practice: Includes varied problem types designed to deepen comprehension across all sub-topics.
- Time Management: Routine practice optimizes pacing to finish school examinations comfortably within schedule.
How to Approach Civics Democratic Politics II Chapter 03 Democracy And Diversity Assignments
- Concept Foundation: Review the NCERT book for Class 10 Civics thoroughly before diving into assignment tasks.
- Self-Evaluation: Solve exercises independently before inspecting professional answer guides.
- Progress Monitoring: Note down complex formulas or concepts, clearing them up using available online practice aids.
FAQs
You can download free PDF assignments for Class 10 Civics Democratic Politics II Chapter 03 Democracy And Diversity from StudiesToday.com. These practice sheets have been updated for the 2026-27 session covering all concepts from latest NCERT textbook.
Yes, our teachers have given solutions for all questions in the Class 10 Civics Democratic Politics II Chapter 03 Democracy And Diversity assignments. This will help you to understand step-by-step methodology to get full marks in school tests and exams.
Yes. These assignments are designed as per the latest CBSE syllabus for 2026. We have included huge variety of question formats such as MCQs, Case-study based questions and important diagram-based problems found in Democratic Politics II Chapter 03 Democracy And Diversity.
Practicing topicw wise assignments will help Class 10 students understand every sub-topic of Democratic Politics II Chapter 03 Democracy And Diversity. Daily practice will improve speed, accuracy and answering competency-based questions.
Yes, all printable assignments for Class 10 Civics Democratic Politics II Chapter 03 Democracy And Diversity are available for free download in mobile-friendly PDF format.