UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 12 Kedarnath Agrawal

Get the most accurate UP Board Solutions for Class 9 Hindi Chapter 12 केदारनाथ अग्रवाल here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 9 Hindi. Our expert-created answers for Class 9 Hindi are available for free download in PDF format.

Detailed Chapter 12 केदारनाथ अग्रवाल UP Board Solutions for Class 9 Hindi

For Class 9 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 9 Hindi solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 12 केदारनाथ अग्रवाल solutions will improve your exam performance.

Class 9 Hindi Chapter 12 केदारनाथ अग्रवाल UP Board Solutions PDF

विस्तृत उत्तरीय प्रश्न

 

Question 1. निम्नलिखित पद्यांशों की ससन्दर्भ व्याख्या कीजिए तथा काव्यगत सौन्दर्य भी स्पष्ट कीजिए :

(अच्छा होता)

1. अच्छा होता - - - - - - - - - - - - - - - कच्चा होता ।
सन्दर्भ – प्रस्तुत काव्य-पंक्तियाँ केदारनाथ अग्रवाल द्वारा रचित 'अच्छा होता' नामक कविता से उधृत की गयी हैं।
प्रसंग – प्रस्तुत पंक्तियों में कवि आदमी को एक अच्छा इन्सान बनाने की इच्छा करता है जो स्वार्थ रहित और सदचरित्र हो । क्योंकि आज व्यक्ति का चारित्रिक पतन हो चुका है। वह पूर्णतया स्वार्थी बन गया है। कवि एक स्वस्थ समाज की कल्पना करता है।
व्याख्या – कवि कहता है कि यह देश और समाज के लिए बहुत अच्छा होता जब एक आदमी दूसरे आदमी के हित में काम करता। वह स्वार्थी न होकर परोपकारी होता । उसकी नियति स्वच्छ और साफ होती तो यह देश और समाज के लिए बहुत अच्छा होता। वह स्वार्थी और दागी न होकर निःस्वार्थी और निष्कलंक होता तो बहुत बेहतर होता। आगे वह यह भी कहता है कि व्यक्ति को सचरित्र का होना चाहिए। कहीं भी व्यक्ति के चरित्र में खोट नहीं होना चाहिए। क्योंकि एक सचरित्रवान व्यक्ति ही अच्छे आचरण का व्यवहार करने में सक्षम है। कवि एक स्वच्छ समाज की कल्पना की है जिसमें जन-साधारण को भी कष्ट न हो।
In simple words: The poet desires a society where individuals are selfless, virtuous, and work for the welfare of others, lamenting the current moral decay and self-centeredness. He envisions a clean society free from deceit and suffering for the common people.

🎯 Exam Tip: Focus on explaining the poet's vision for an ideal society and the contrast with the current state mentioned in the 'प्रसंग' and 'व्याख्या'.

काव्यगत सौन्दर्य

  • इन पंक्तियों में कवि एक स्वच्छ समाज की कल्पना की है, जो परोपकार एवं निःस्वार्थपूर्ण हो ।
  • भाषा-सहज, स्वाभाविक एवं बोधगम्य।

 

2. अच्छा होता - - - - - - - - - - - - - - - बराती होता ।
सन्दर्भ – प्रस्तुत पद्म-पंक्तियाँ केदारनाथ अग्रवाल द्वारा रचित 'अच्छा होता' शीर्षक कविता से उद्धृत हैं।
प्रसंग – इन पंक्तियों में भी कवि ने समाज को मानवता का सन्देश दिया है। वह एक भयमुक्त एवं स्वार्थ-रहित समाज की कल्पना करता है।
व्याख्या – कवि कहता है कि यह कितना अच्छा होता कि जब आदमी, आदमी के लिए मर-मिटने को तैयार रहता। आदमी, आदमी के दुःख-दर्द में शामिल होता। दूसरे का हित करने वाला, दूसरे के सुख-दुःख को बाँटने वाला व्यक्ति सबको प्रिय होता है। आज आदमी ईमानदारी की धज्जियाँ उड़ा रहा है, ठगी में लिप्त है। चारों तरफ मौत का ताण्डव है। यदि ये सब न होते तो समाज कितना खुशहाल होता। समाज में अमन-चैन कायम हो जाता समाज में आज इतनी ठगी है, हिंसा एवं रक्तपात है जिसके चलते एक स्वच्छ समाज की कल्पना साकार नहीं हो सकती है।
In simple words: The poet expresses a longing for a humane and fearless society where people support each other in sorrow and joy, contrasting it with the current state of deceit, violence, and bloodshed. He dreams of a harmonious society free from such negativity.

🎯 Exam Tip: Highlight the poet's message of humanity and mutual support, emphasizing the negative consequences of a society lacking these values.

काव्यगत सौन्दर्य

  • प्रस्तुत पंक्तियों में कवि ने मानवता का संदेश दिया है। मैथिलीशरण गुप्त के शब्दों में, "वही मनुष्य, मनुष्य है जो मनुष्य के लिए मरे ।”
  • भाषा-सरल एवं बोधगम्य ।

(सितार-संगीत की रात)

 

1. आग के ओंठ - - - - - - - - - - - - - - चन्द्रमा के साथ ।
सन्दर्भ – प्रस्तुत पद्म-पंक्तियाँ केदारनाथ अग्रवाल द्वारा रचित 'सितार-संगीत की रात' शीर्षक से उद्धृत हैं।
प्रसंग – प्रस्तुत पंक्तियों में सितार की बोल का वर्णन है।
व्याख्या – कवि कहता है कि सितार की ध्वनि जब निकलती है तो शहदयुक्त पंखुड़ियाँ खुलती चली जाती हैं। अँगुलियाँ नृत्य करने लगती हैं। रात के खुले आसमान पर चन्द्रमा के साथ जो ध्वनियाँ निकलती हैं, वह अत्यन्त मोहक होती हैं। कवि ने अग्निवत ओंठ के बोल की तुलना सितार के बोल से की है।
In simple words: The poet describes the enchanting sound of the sitar, likening its emerging melody to opening honey-filled petals and dancing fingers. The music, in harmony with the moonlit sky, is portrayed as immensely captivating, comparing its vibrant sound to fiery lips.

🎯 Exam Tip: Focus on the sensory descriptions used by the poet to convey the beauty and charm of the sitar's music.

 

2. शताब्दियाँ - - - - - - - - - - - - - - - - विचरण करती हैं।
सन्दर्भ – प्रस्तुत पद्म-पंक्तियाँ केदारनाथ अग्रवाल द्वारा रचित 'सितार-संगीत की रात' शीर्षक से उद्धृत हैं।
प्रसंग – प्रस्तुत पंक्तियों में संगीत का वर्णन है।
व्याख्या – कवि कहता है कि अनंत आकाश की खिड़कियों से मानो शताब्दियाँ झाँक रही हों। संगीत के इस समारोह में कौमार्य झलकता है। हर्ष रूपी हंस मानो दूध पर तैर रहा है। ऐसा मालूम पड़ रहा है जैसे धरती की सरस्वती हंस पर सवार होकर काव्य लोक में भ्रमण कर रही हैं।
In simple words: The poet describes music as a timeless experience, suggesting that centuries seem to observe it from the windows of the infinite sky. The musical event radiates youthful purity and joy, feeling like a graceful swan gliding on milk, symbolizing the goddess Saraswati traversing the realm of poetry.

🎯 Exam Tip: Explain the abstract and ethereal qualities of music as depicted by the poet, particularly the personification of centuries and the mythological imagery.

 

Question 2. केदारनाथ अग्रवाल की जीवनी एवं रचनाओं का परिचय दीजिए। अथवा केदारनाथ की साहित्यिक सेवाओं एवं भाषा-शैली का उल्लेख कीजिए।
केदारनाथ अग्रवाल)
(स्मरणीय तथ)
जन्म - 1 अप्रैल, सन् 1911 ई० ।
मृत्यु - 22 जून, सन् 2000 ई०
जन्म - स्थान - बाँदा (कमासिन गाँव)।
पिता का नाम - श्री हनुमान प्रसाद
भाषा - सरल-सहज, सीधी-ठेठ ।।
जीवन - परिचय-केदारनाथ अग्रवाल हिन्दी प्रगतिशील कविता के अन्तिम रूप से गौरवपूर्ण स्तम्भ थे । ग्रामीण परिवेश और लोकजीवन को सशक्त वाणी प्रदान करनेवाले कवियों में केदारनाथ अग्रवाल विशिष्ट हैं। परम्परागत प्रतीकों को नया अर्थ सन्दर्भ देकर केदार जी ने वास्तुतत्त्व एवं रूपतत्त्व दोनों में नयेपन के आग्रह को स्थापित किया है। अग्रवाल जी प्रज्ञा और व्यक्तित्व-बोध को महत्त्व देनेवाले प्रगतिशील सोच के अग्रणी कवि हैं।
अमर कवि केदारनाथ अग्रवाल बाँदा की धरती में कमासिन गाँव में 1 अप्रैल, 1911 ई० को पैदा हुए। इनकी माँ का नाम घसिट्टो एवं पिता हनुमान प्रसाद थे, जो बहुत ही रसिक प्रवृत्ति के थे। रामलीला वगैरह में अभिनय करने के साथ ब्रजभाषा में कविता भी लिखते थे। केदार बाबू ने काव्य के संस्कार अपने पिता से ही ग्रहण किये थे।
केदार बाबू की शुरुआती शिक्षा अपने गाँव कमासिन में ही हुई कक्षा तीन पढ़ने के बाद रायबरेली पढ़ने के लिए भेजे अये, जहाँ उनके बाबा के भाई गया बाबा रहते थे। छठी कक्षा तक रायबरेली में शिक्षा पाकर, सातवीं-आठवीं की शिक्षा प्राप्त करने के लिए कटनी एवं जबलपुर भेजे गये, वह सातवीं में पढ़ ही रहे थे कि नैनी (इलाहाबाद) में एक धनी परिवार की लड़की पार्वती देवी से विवाह हो गया, जिसे उन्होंने पत्नी के रूप में नहीं प्रेमिका के रूप में लिया-गया, ब्याह में युवती लाने/प्रेम ब्याह कर संग में लाया।
विवाह के बाद उनकी शिक्षा इलाहाबाद में हुई। नवीं में पढ़ने के लिए उन्होंने इविंग क्रिश्चियन कालेज में दाखिला लिया। इण्टर की पढ़ाई पूरी करने के बाद केदार बाबू ने बी० ए० की पढ़ाई के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिला लिया।
यहाँ उनका सम्पर्क शमशेर और नरेन्द्र शर्मा से हुआ। घनिष्ठता बढ़ी। उनके काव्य संस्कारों में एक नया मोड़ आया। साहित्यिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ी। फलतः वह बी० ए० में फेल हो गये। इसके बाद वकालत पढ़ने कानपुर आये । यहाँ डी० ए० वी० कालेज में दाखिला लिया।
सन् 1937 में कानपुर से तकालत पास करने के बाद सन् 1938 में बाँदा आये इस समय उनके चाचा बाबू मुकुन्द लाल शहर के नामी वकीलों में से थे। उनके साथ रहकर वकालत करने लगे। वकालत केदार जी के लिए कभी पैसा कमाने का जरिया नहीं रही। कचहरी ने उनके दृष्टिकोण को मार्क्स के दर्शन के प्रति और आधारभूत दृढ़ता प्रदान की।
सन् 1963 से 1970 तक सरकारी वकील रहे। सन् 1972 ई० में बाँदा में अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ के सम्मेलन का आयोजन किया। सन् 1973 ई० में उनके काव्य संकलन, 'फूल नहीं रंग बोलते हैं के लिए उन्हें 'सोवियतलैण्ड नेहरू' सम्मान दिया गया। 1974 ई० में उन्होंने रूस की यात्रा सम्पन्न की। 1981 ई० में उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थाने ने पुरस्कृत एवं सम्मानित किया। 1981 ई० में मध्य प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ ने उनके कृतित्व के मूल्यांकन के लिए महत्त्व केदारनाथ अग्रवाल' का आयोजन किया। 1987 ई० में साहित्य अकादमी' ने उन्हें उनके 'अपूर्वा' काव्य संकलन के लिए अकादमी सम्मान से सम्मानित किया। वर्ष 1990-91 ई० में मध्य प्रदेश शासन ने उन्हें मैथिलीशरण गुप्त सम्मान से सम्मानित किया। वर्ष 1986 ई० में मध्य प्रदेश साहित्य परिषद् द्वारा 'तुलसी सम्मान' से सम्मानित किया गया। वर्ष 1993-94 ई० में उन्हें बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय ने डी० लिट्॰ की उपाधि प्रदान की और हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग ने 'साहित्य वाचस्पति' उपाधि से सम्मानित किया, 22 जून, 2000 ई० को केदारनाथ अग्रवाल का 90 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।
रचनाएँ – युग की गंगा (1947), नींद के बादल (1947), लोक और आलोक (1957), फूल नहीं रंग बोलते हैं। (1965), आग का आईना (1970), देश-देश की कविताएँ, अनुवाद (1970), गुल मेंहदी (1978), पंख और पतवार (1979), हे मेरी तुम (1981), मार प्यार की थापें (1981), कहे केदार खरी-खरी (1983), बम्बई का रक्त स्नान (1983), अपूर्वा (1984), बोले बोल अबोल (1985), जो शिलाएँ तोड़ते हैं (1985), जमुन जल तुम (1984), अनिहारी हरियाली (1990), खुली आँखें-खुले डैने (1992), आत्मगन्ध (1986), पुष्पदीप (1994), वसन्त में हुई प्रसन्न पृथ्वी (1996), कुहकी कोयल खड़े पेड़ की देह (1997), चेता नैया खेता (नयी कविताओं का संग्रह, परिमल प्रकाशन, इलाहाबाद)।
गद्य साहित्य – समय-समय पर (1970), विचार बोध (1980), विवेक-विवेचन (1980), यात्रा संस्मरण-बस्ती खिले गुलाबों की (1974), दतिया (उपन्यास, 1985), बैल बाजी मार ले गये (अधूरा उपन्यास) जो साक्षात्कार मध्य प्रदेश साहित्य परिषद् की पत्रिका में प्रकाशित ।
काव्य-भाषा – प्रगितवादी काव्य में जनसाधारण की चेतना को स्वर मिला है, अतः उसमें एक सरसता विद्यमान है। छायावादी काव्य की भाँति उसमें दूरारूढ़ कल्पना की उड़ान नहीं है। प्रायः सभी कवियों ने काव्य-भाषा के रूप में जनप्रचलित भाषा को ही प्रगतिवादी काव्य में अपनाया है परन्तु केदार कुछ मामलों में अन्य कवियों से विशिष्ट हैं। उनकी काव्य-भाषा में जहाँ एक ओर गाँव की सीधी-ठेठ शब्दावली जुड गयी है, वहीं प्राकृतिक दृश्यों की प्रमुखता के कारण भाषा में सरलता और कोमलता है। गाँव की गन्ध, वन-फूलों की महक, आँवई भाषा, सरल जीवन और आसपास के परिवेश को मिलाकर केदारनाथ अग्रवाल ने कविता को प्रगतिशील बौद्धिक चेतना से जोड़े रखकर भी मोहकता बनाये रखी है।
समग्रतः केदारनाथ अग्रवाल सूक्ष्म मानवीय संवेदनाओं, प्रगतिशील चेतना और सामाजिक परिवर्तन के पक्षधर कवि हैं। संवेदनशील होकर कला के प्रति बिना आग्रह रखे वे काव्य की जनवादी चेतना से जुड़े हैं। 'युग की गंगा' में उन्होंने लिखा है-"अब हिन्दी की कविता न रस की प्यासी है, न अलंकार की इच्छुक है और न संगीत के तुकान्त की भूखी है।” इन तीनों से मुक्त काव्य का प्रणयन करनेवाले केदारनाथ अग्रवाल के काव्य में रस, अलंकार और संगीतात्मकता के साथ प्रवहमान है और भावबोध एवं गहन संवेदना उनके काव्य की अन्यतम विशेषता है।
In simple words: Kedarnath Agarwal was a pivotal figure in Hindi progressive poetry, known for his deep connection to rural life and his simple, direct language. He was a prolific writer, recognized with numerous awards for his poetic and prose works, advocating for human sensitivity and social change through his art.

🎯 Exam Tip: When describing literary figures, ensure to include birth/death dates, key works, awards, and a brief description of their literary style and philosophy.

 

Question 3. 'अच्छा होता' का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
Answer: 'अच्छा होता' केदारनाथ अग्रवाल की चर्चित कविता है। प्रस्तुत कविता के माध्यम से कवि ने समाज में अमन-चैन एवं सच्ची मानवता की कामना की है। कवि कहता है कि व्यक्ति को व्यक्ति के सुख-दुःख में साथ रहना चाहिए मनुष्य को मनुष्य के कष्ट में भागीदार होना चाहिए। व्यक्ति को निःस्वार्थ होकर अपनी नियति को साफ रखना चाहिए। सच्चे आचरण वाला होना चाहिए। आदमी को ईमानदार एवं जनप्रिय होना चाहिए। आदमी को ठगी एवं हिंसा में लिप्त नहीं होना चाहिए। तभी एक स्वच्छ समाज की कल्पना की जा सकती है। यदि व्यक्ति एवं समाज का भला होगा तो राष्ट्र भी उन्मति के पथ पर अग्रसर होगा।
In simple words: 'Achha Hota' by Kedarnath Agarwal expresses the poet's desire for a peaceful and truly humane society. He emphasizes the importance of selflessness, honesty, and good conduct, advocating for mutual support and freedom from deceit and violence to achieve a clean and progressive society.

🎯 Exam Tip: Summarize the poem's core message by focusing on the poet's ideal vision for society and the human qualities he advocates.

 

Question 4. 'सितार-संगीत की रात' कविता का सारांश एवं मूल भाव अपने शब्दों में लिखिए ।
Answer: 'सितार-संगीत की रात' समकालीन कवि केदारनाथ अग्रवाल की चर्चित रचना है। कवि कहता है कि सितार की ध्वनि जब निकलती है तो हर्ष एवं उल्लास का माहौल छा जाता है। शहद से परिपूर्ण पंखुड़ियाँ खुलती चली जाती हैं। अँगुलियाँ जब सितार पर थिरकती हैं तो ऐसा मालूम पड़ता है जैसे वे नृत्य कर रही हैं। हर्ष रूपी हंस दूध पर तैरने लगता है जिस पर सवार होकर सरस्वती काव्यलोक में भ्रमण करती हैं।
In simple words: In 'Sitar-Sangeet Ki Raat,' Kedarnath Agarwal vividly describes the joyous and enchanting atmosphere created by sitar music. He uses metaphors like blooming, honey-filled petals and dancing fingers to convey the beauty of the sound, imagining it as a blissful swan carrying Saraswati, the goddess of art, through the realm of poetry.

🎯 Exam Tip: When explaining the essence of a poem, focus on the central theme, imagery, and the emotions it evokes.

लघु उत्तरीय प्रश्न

 

Question 1. 'अच्छा होता' में कवि ने मनुष्य की किन विशेषताओं को उजागर किया है?
Answer: 'अच्छा होता' कविता में कवि ने मनुष्य की सचरित्रता, ईमानदारी एवं निःस्वार्थ जैसी विशेषताओं को उजागर किया है।
In simple words: In 'Achha Hota', the poet highlights the virtues of good character, honesty, and selflessness as essential human qualities.

🎯 Exam Tip: Identify the key moral and ethical values the poet emphasizes for an ideal human being in the poem.

 

Question 2. 'सितार-संगीत की रात' कविता के आधार पर संगीत के प्रभाव का वर्णन कीजिए।
Answer: सितार के बोल जब बोलते हैं तो शहद से युक्त पंखुड़ियाँ खुल जाती हैं। हर्ष रूपी हंस दूध पर तैरने लगता है, जिस हंस पर सवार होकर सरस्वती काव्य लोक में विचरण करती हैं।
In simple words: According to the poem, sitar music creates an atmosphere of joy, beauty, and ethereal delight, likened to opening petals and a swan carrying the goddess Saraswati.

🎯 Exam Tip: Describe the transformative and evocative power of music as presented in the poem, using its imagery and metaphors.

 

Question 3. 'शहद की पंखुड़ियों' से कवि का क्या आशय है?
Answer: शहद की पंखुड़ियों से कवि का आशय है-ऐसी पंखुड़ियाँ जो शहद से भरी हुई हैं।
In simple words: By 'honey petals', the poet means very sweet and fragrant petals, symbolizing something beautiful and delightful.

🎯 Exam Tip: Explain the metaphorical meaning, connecting the image to the quality it represents (sweetness, beauty).

 

Question 4. 'शताब्दियाँ झाँकती हैं' कवि के इस कथन में छिपे भाव की व्याख्या कीजिए।
Answer: 'शताब्दियाँ झाँकती हैं' का अर्थ है-ऐसे तथ्य जो बरसों पहले घटित हुए हों, उनकी स्पष्ट झाँकी झलकती है।
In simple words: This phrase implies that the music is so profound and timeless that it echoes events or feelings from centuries past, offering a clear glimpse into history.

🎯 Exam Tip: Interpret the phrase to explain the sense of historical depth and enduring relevance that the poet attributes to the music.

 

Question 5. 'हृदय की थाती' का आशय समझाइए ।
Answer: हृदय की थाती का आशय है-हृदय को प्रिय
In simple words: 'Hridaya ki Thati' refers to something cherished and beloved by the heart, a treasure held deep within one's emotions.

🎯 Exam Tip: Focus on the emotional connection and value implied by the term 'thati' (treasure/deposit) when linked to 'hridaya' (heart).

 

Question 6. 'चरित्र का कच्चा' का क्या तात्पर्य है?
Answer: चरित्र का कच्चा का तात्पर्य है-चरित्रहीन मनुष्य को सचरित्र होना चाहिए जिससे वह मानवीय आचरण कर सके।
In simple words: 'Charitra ka Kaccha' refers to someone with weak or flawed character, implying a need for them to develop good moral conduct to behave humanely.

🎯 Exam Tip: Define the term in terms of moral weakness and then suggest the desired improvement in character.

 

Question 7. 'कौमार्य बरसता है' शब्दों द्वारा कवि क्या बताना चाहता है?
Answer: कुँआरापन झलकता है।
In simple words: Through 'Kaumarya Barasta Hai', the poet wants to convey a sense of untouched purity, freshness, and innocence, like a youthful glow.

🎯 Exam Tip: Explain that this phrase signifies purity, newness, and an untainted quality, often associated with youth and fresh beginnings.

 

Question 8. 'मौत का बाराती' कहने का क्या तात्पर्य है?
Answer: आज समाज में हिंसा एवं रक्तपात मचा हुआ है। बेगुनाह लोग मारे जा रहे हैं। कवि को आशंका है कि यह सम्पूर्ण समाज कहीं मौत का बराती न बन जाय ।
In simple words: 'Maut ka Barati' implies a society where violence and bloodshed are rampant, and innocent people are dying, leading the poet to fear that society itself is becoming a procession towards death.

🎯 Exam Tip: Connect the term to the prevailing social issues of violence and death, explaining the poet's fear for the future of society.

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

 

Question 1. केदारनाथ अग्रवाल किस काल के कवि हैं?
Answer: आधुनिक (समकालीन) काल के ।
In simple words: Kedarnath Agarwal is a poet of the modern (contemporary) period.

🎯 Exam Tip: Remember to specify the era or movement a poet belongs to, which is a common factual question.

 

Question 2. केदारनाथ अग्रवाल मूलतः कवि हैं या लेखक?
Answer: कवि ।
In simple words: Kedarnath Agarwal is primarily a poet.

🎯 Exam Tip: Differentiate between a poet and a writer based on their primary literary form.

 

Question 3. केदारनाथ अग्रवाल किस धारा के कवि हैं?
Answer: समकालीन धारा के।
In simple words: Kedarnath Agarwal belongs to the contemporary literary movement.

🎯 Exam Tip: Identify the specific literary stream or movement a poet is associated with for historical context.

 

Question 4. 'अच्छा होता' कविता में 'ठगैता ठाकुर' को अर्थ क्या है?
Answer: वर्तमान समाज में ठगी का बोलबाला है। आदमी आदमी को ही ठगने में लगा हुआ है। वह अपनी सारी दिगामी ऊर्जा दूसरे को परेशान करने में लगा रहा है।
In simple words: 'Thagaita Thakur' in 'Achha Hota' refers to a deceitful person, implying the widespread fraud and exploitation prevalent in society.

🎯 Exam Tip: Explain the meaning of the specific term and relate it to the broader social critique in the poem.

 

Question 5. 'हर्ष का हंस' में अलंकार बताइए ।
Answer: अनुप्रास अलंकार ।
In simple words: The figure of speech in 'Harsh ka Hans' is Alliteration (Anupras Alankar) due to the repetition of the 'ह' sound.

🎯 Exam Tip: Identify the common figures of speech, especially alliteration, by looking for repeated consonant sounds.

 

Question 6. 'अच्छा होता' कविता कवि के किस काव्य में संकलित है?
Answer: अपूर्वा में ।
In simple words: The poem 'Achha Hota' is collected in the poet's work titled 'Apurva'.

🎯 Exam Tip: Know the specific collections or anthologies where important poems are published.

 

Question 7. निम्नलिखित में से सही वाक्य के सम्मुख सही (√) का चिह्न लगाइए
(अ) अच्छा होता' कविता में कवि ने नैतिक मनुष्य की अभिलाषा की है। (√)
(ब) 'अच्छा होता' कविता में कवि ने मनुष्य को ठगैत ठाकुर बताया है। (X)
(स) दगैल-दागी मनुष्य ही नियति का सच्चा होता है। (X)
(द) अनंत की खिड़कियों से शताब्दियाँ झाँकती हैं। (√)
Answer: (अ) अच्छा होता' कविता में कवि ने नैतिक मनुष्य की अभिलाषा की है।
In simple words: The correct statement identifies the poet's desire for a moral human being in the poem 'Achha Hota'.

🎯 Exam Tip: Carefully read each option and verify it against the poem's content to select the most accurate statement.

काव्य-सौन्दर्य एवं व्याकरण-बोध

निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों का काव्य-सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए
(अ) अगर आदमी आदमी के लिए।
(ब) राग पर राग करते हैं किलोल ।
(स) संगीत के समारोह में कौमार्य बरसता है।
(द) हर्ष का हंस दूध पर तैरता है।
Answer:
(अ) काव्य-सौन्दर्य-

  • यदि आदमी आदमी के लिए जिये-मरे तथा उसके सुख-दुःख का साथी बना रहे तो यह समाज खुशहाल बन सकता है।
  • अलंकार-अनुप्रास
  • भाषा-सरल एवं बोधगम्य ।

(ब) काव्य-सौन्दर्य-

  • जब बीणा या सितार के बोल निकलते हैं तो यह अत्यन्त आकर्षक होता है।
  • राग पर राग में अनुप्रास अलंकार है।
  • भाषा-सरल, सहज एवं बोधगम्य

(स) काव्य-सौन्दर्य-

  • संगीत के समारोह में कौमार्य स्पष्ट झलकता है।
  • संगीत के समारोह में अनुप्रास अलंकार है।
  • भाषा-सरल एवं स्वाभाविक है।

(द) काव्य-सौन्दर्य-

  • हर्ष रूपी हंस मानो दूध पर तैर रहा है।
  • हर्ष का हंस में अनुप्रास अलंकार है।
  • भाषा-सहज एवं स्वाभाविक है।

In simple words: The poetic beauty of these lines lies in their depiction of mutual human support, the enchanting effect of music, and the purity and joy it evokes, using simple language and alliteration.

🎯 Exam Tip: When analyzing poetic beauty, focus on explaining the central theme, identifying any literary devices (like alliteration), and commenting on the language's effectiveness.

 

Question 2. 'आग के ओंठ' का काव्य-सौन्दर्य बताइए।
Answer: काव्य-सौन्दर्य-

  • ऐसा ओंठ जिससे आग की भाँति वचन निकलते हों।
  • आग के ओंठ में अनुप्रास अलंकार है।
  • भाषा-सरल एवं बोधगम्य ।

In simple words: The poetic beauty of 'Aag ke Onth' lies in its imagery of fiery speech, suggesting passionate and impactful words, and it uses alliteration for enhanced effect.

🎯 Exam Tip: Explain the vivid imagery and the specific figure of speech (alliteration) used in the phrase to describe its poetic impact.

 

Question 3. निम्नलिखित पंक्तियों में स्थायी भाव सहित रस का नाम लिखिए-
(अ) शताब्दियाँ झाँकती हैं, अनंत की खिड़कियों से ।
(ब) हर्ष का हंस दूध पर तैरता है, जिस पर सवार भूमि की सरस्वती काव्य लोक में विचरण करती हैं।
Answer:
(अ) शान्त रस-निर्वेद
(ब) श्रृंगार रस-रति
In simple words: The first line evokes a sense of tranquility (Shant Ras) with the permanent emotion of detachment (Nirved), while the second line expresses the aesthetic delight of love (Shringar Ras) with its permanent emotion of affection (Rati).

🎯 Exam Tip: Correctly identify the Rasa (aesthetic emotion) and its corresponding Sthayi Bhava (permanent emotion) by analyzing the underlying sentiment of each line.

UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 12 केदारनाथ अग्रवाल

Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 12 केदारनाथ अग्रवाल prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 9 Hindi textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.

Detailed Explanations for Chapter 12 केदारनाथ अग्रवाल

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 9 Hindi chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 9 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Hindi Class 9 Solved Papers

Using our Hindi solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 9 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 12 केदारनाथ अग्रवाल to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 12 केदारनाथ अग्रवाल for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 12 केदारनाथ अग्रवाल is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Hindi are as per latest UP Board curriculum.

Are the Hindi UP Board solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 12 केदारनाथ अग्रवाल as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 12 केदारनाथ अग्रवाल will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 12 केदारनाथ अग्रवाल in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 12 केदारनाथ अग्रवाल in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi UP Board solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 9 Hindi Chapter 12 केदारनाथ अग्रवाल in printable PDF format for offline study on any device.