UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 9 Goswami Tulsidas

Download UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 09 गोस्वामी तुलसीदास

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 09 गोस्वामी तुलसीदास using the official curriculum guides for Class 8 Hindi. Designed to align with the 2026 27 UP Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Access UP Board Solutions and Answers

View or download the dedicated Chapter 09 गोस्वामी तुलसीदास solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026 27 curriculum for Hindi.

पाठ का सारांश

इनका जन्म यमुना तट पर स्थित राजापुर (चित्रकूट) में हुआ। बचपन में ही इनके पिता आत्माराम दूबे और माता हुलसी का देहावसान होने पर इन्हें सन्त नरहरिदास ने अपने आश्रम में आश्रय दिया। पन्द्रह वर्ष तक अध्ययन करके ये राजापुर आए और रत्नावली से विवाह किया। पत्नी की तीखी बातों से विरक्त होकर ये साधु वेश धारण करके श्रीराम की भक्ति को समर्पित हो गए।

भक्ति में लीन तुलसी को काशी में हनुमान और चित्रकूट में श्रीराम के दर्शन हुए। चित्रकूट से तुलसी अयोध्या आए। यहीं संवत् 1631 ई० में उन्होंने 'रामचरितमानस' की रचना आरम्भ की। यह दो वर्ष सात माह और छब्बीस दिनों में संवत् 1633 में पूरी हुई । जनभाषा में लिखा यह ग्रन्थ- रामचरितमानस, न केवल भारतीय साहित्य का बल्कि विश्व साहित्य का अद्वितीय ग्रन्थ है। इसका अनुवाद अन्य भारतीय भाषाओं के साथ विश्व की अनेक भाषाओं में हुआ है।

रामचरितमानस में श्रीराम के चरित्र का वर्णन है। इसमें जीवन के सभी पहलुओं का नीतिगत वर्णन है। भाई का भाई के साथ, पति का पत्नी से, पत्नी का पति से, गुरु को शिष्य के प्रति, प्रजा का राजा से और राजा का प्रजा से कैसा व्यवहार होना चाहिए, उसका सजीव चित्रण है। राम की रावण पर विजय इस बात का प्रतीक है कि अच्छाई की बुराई पर, सत्य की असत्य पर विजय होती है। तुलसी ने जीवन में सुख के लिए-न्याय, सत्य और प्राणीमात्र से प्रेम को अनिवार्य माना है। तुलसी ने रामचरितमानस जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान प्रस्तुत किया है। इसके अलावा तुलसी ने अन्य ग्रन्थ जैस विनयपत्रिका, कवितावली, दोहावली व गीतावली आदि भी लिखे ।

तुलसीदास समन्वयवादी थे । बड़े विद्वान और कवि अब्दुर्रहीम खानखाना, जो तुलसी के मित्र थे, उनकी प्रशंसा में लिखा है-“गोद लिए हुलसी फिरे, तुलसी सो सुत होय ।” तुलसीदास अपने अन्तिम समय में काशी में अस्सीघाट पर रहते थे। वहीं इनका देहावसान संवत् 1680 में हुआ । भक्त व साहित्यकार तुलसी हिन्दी भाषा के अमूल्य रत्न हैं।

अभ्यास-प्रश्न

 

Question 1. तुलसीदास का जन्म कहाँ हुआ था?
Answer: लसीदास का जन्म राजापुर (चित्रकूट) में हुआ ।
In simple words: तुलसीदास का जन्म उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के राजापुर गाँव में हुआ था।

🎯 Exam Tip: जन्म स्थान जैसे तथ्यात्मक जानकारी सीधे उत्तर दें और सटीकता पर ध्यान दें।

 

Question 2. तुलसीदास में रामभक्ति कैसे उत्पन्न हुई?
Answer: तुलसीदास में रामभक्ति पत्नी की तीखी बातों के कारण उत्पन्न हुई ।
In simple words: पत्नी की कड़वी बातों से प्रभावित होकर तुलसीदास का मन वैराग्य की ओर मुड़ गया और उनमें राम के प्रति भक्ति जागृत हुई।

🎯 Exam Tip: यह प्रश्न तुलसीदास के जीवन के एक महत्वपूर्ण मोड़ को उजागर करता है; उनकी पत्नी रत्नावली के वचनों का प्रभाव उनके भक्ति मार्ग पर पड़ने का उल्लेख करें।

 

Question 3. रामचरित मानस की रचना कब प्रारम्भ हुई? यह कितने समय में पूर्ण हुई?
Answer: रामचरित मानस की रचना संवत् 1631 में प्रारम्भ हुई। यह दो वर्ष, सात माह और छब्बीस दिनों में संवत् 1633 में पूरी हुई।
In simple words: रामचरितमानस की रचना संवत् 1631 में शुरू हुई और इसे पूरा होने में 2 साल, 7 महीने और 26 दिन लगे, जो संवत् 1633 में समाप्त हुई।

🎯 Exam Tip: रामचरितमानस की रचना का आरंभिक वर्ष और पूर्ण होने में लगा समय दोनों महत्वपूर्ण हैं; इन्हें सटीक रूप से याद रखें।

 

Question 4. रामचरित मानस में तुलसी ने किन सामाजिक व्यवहारों का वर्णन किया है?
Answer: रामचरित मानस में तुलसी ने भाई को भाई से, पत्नी का पति से, पति का पत्नी से, गुरु और शिष्य के प्रति, राजा का प्रजा से कैसा व्यवहार होना चाहिए, इसका सजीव चित्रण किया है।
In simple words: रामचरितमानस में तुलसीदास ने परिवार (भाई-भाई, पति-पत्नी) और समाज (गुरु-शिष्य, राजा-प्रजा) के बीच आदर्श संबंधों और कर्तव्यों का वर्णन किया है।

🎯 Exam Tip: विभिन्न सामाजिक संबंधों का उल्लेख करें और बताएं कि तुलसीदास ने इन भूमिकाओं के नैतिक चित्रण पर जोर दिया है।

 

Question 5. अब्दुर्रहीम खानखाना ने तुलसी की प्रशंसा में कौन सा दोहा लिखा था?
Answer: अब्दुर्रहीम खानखाना ने तुलसी की प्रशंसा में निम्न दोहा लिखा था
सुरतिय, नरतिय, नागतिय, यह चाहत सब कोय ।
गोद लिए हुलसी फिरै, तुलसी सो सुत होय ।
In simple words: रहीम ने तुलसीदास की प्रशंसा करते हुए कहा कि जैसी पुत्र की इच्छा देवताओं, मनुष्यों और नागों सभी को होती है, वैसे ही तुलसीदास हुलसी के ऐसे ही श्रेष्ठ पुत्र थे।

🎯 Exam Tip: यह दोहा तुलसीदास के महत्व और रहीम जैसे समकालीन विद्वानों द्वारा उनके सम्मान को दर्शाता है; इसे सटीक रूप से लिखें।

 

Question 6. सबसे बड़ा धर्म क्या है?
Answer: दूसरों की भलाई की प्रवृत्ति ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है।
In simple words: तुलसीदास के अनुसार, दूसरों की मदद करना और उनका भला सोचना ही सबसे बड़ा मानवीय धर्म है।

🎯 Exam Tip: इस प्रश्न का उत्तर एक नैतिक मूल्य पर आधारित है; 'परोपकार' या 'दूसरों की भलाई' जैसे केंद्रीय विचार को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें।

 

Question 7. सही वाक्य पर (√) और गलत वाक्य पर (X) का निशान लगाइए (सही-गलत का निशान लगाकर)
(क) तुलसीदास समन्वयवादी कवि थे । (√)
(ख) हरिद्वार में तुलसी को श्रीराम के दर्शन हुए। (X)
(ग) रामचरितमानस विश्व का अद्वितीय ग्रन्थ है। (√)
(घ) तुलसीदास ने सम्पूर्ण भारत की यात्रा की। (X)
Answer:
(क) तुलसीदास समन्वयवादी कवि थे । (√)
(ख) हरिद्वार में तुलसी को श्रीराम के दर्शन हुए। (X)
(ग) रामचरितमानस विश्व का अद्वितीय ग्रन्थ है। (√)
(घ) तुलसीदास ने सम्पूर्ण भारत की यात्रा की। (X)
In simple words: इस प्रश्न में तुलसीदास से संबंधित विभिन्न कथनों की सत्यता (सही) या असत्यता (गलत) की पहचान करनी है।

🎯 Exam Tip: प्रत्येक कथन को ध्यान से पढ़ें और पाठ में दी गई जानकारी के आधार पर सत्य या असत्य निर्धारित करें। तुलसीदास के जीवन और कृतियों के मुख्य बिंदुओं को याद रखना महत्वपूर्ण है।

Step-by-Step Textbook Answers: Class 8 Hindi Chapter 09 गोस्वामी तुलसीदास

Chapter Exercise Answers for Class 8 Hindi

Review comprehensive exercise answers for Class 8 Hindi Chapter 09 गोस्वामी तुलसीदास. Fully updated to match current UP Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Detailed Answer Guides for Chapter 09 गोस्वामी तुलसीदास

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 8 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Complete Preparation Kit for Class 8 Exams

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 8 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 9 गोस्वामी तुलसीदास for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 9 गोस्वामी तुलसीदास is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest UP Board curriculum.

Are the Hindi UP Board solutions for Class 8 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 9 गोस्वामी तुलसीदास as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 8 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 9 गोस्वामी तुलसीदास will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 9 गोस्वामी तुलसीदास in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 9 गोस्वामी तुलसीदास in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi UP Board solutions for Class 8 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 9 गोस्वामी तुलसीदास in printable PDF format for offline study on any device.