UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 2 Kaaki

Official UP Board Solutions for Class 8 Hindi: Chapter 02 काकी

Review structured textbook solutions for Class 8 Hindi Chapter 02 काकी. Built according to UP Board guidelines for the 2026 27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Chapter-wise Solutions for Hindi: Chapter 02 काकी

Access the complete solution PDF for Class 8 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

महत्वपूर्ण गद्यांश की व्याख्या यद्यपि

यद्यपि बुद्धिमान ......ताका करता । संदर्भ- प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक 'मंजरी' के 'काकी' नामक पाठ से लिया गया है। इसके लेखक सियारामशरण गुप्त हैं। प्रसंग- प्रस्तुत कहानी में एक अबोध बालक का अपनी माँ के प्रति गहरा प्रेम प्रदर्शित किया गया है। श्यामू की माता 'काकी' को लोग श्मशान ले गए। अबोध श्यामू घर पर ही रहा। व्याख्या- बालक श्याम को अबोध जानकर उसे माँ की अनुपस्थिति में दिलासा देने के विचार से बड़े लोगों ने उसे बहका दिया था। उन्होंने उसे बताया कि काकी को मामा ले गया है। लेकिन धीरे-धीरे श्यामू को यह बात मालूम हुई कि काकी भगवान के पास गई है, जो ऊपर आसमान में रहता है। श्यामू काकी से मिलने के लिए कई दिन तक रोता रहा। जब वह नहीं आई तो उसने रोना बन्द कर दिया । क्योंकि यह स्वाभाविक बात थी। आखिर उसे रोना बन्द तो करना ही पड़ता। फिर भी काकी से न मिल पाने का हृदय में गहरा दुख था। वह अकेला बैठा-बैठा यह सोचता रहता कि काकी आसमान से किस प्रकार उसके पास आए। वह अबोध बालक दुख से ऊपर आसमान की ओर टकटकी लगाए रहता ।

पाठ का सार (सारांश)

श्यामू की माँ 'काकी' को लोग श्मशान ले जाकर दाहकर्म कर आए थे। लोगों ने श्यामू को बताया कि काकी मामा के घर गई हैं। धीरे-धीरे श्यामू का रोना तो बंद हो गया परन्तु मन का शोक दूर नहीं हुआ । श्यामू ने अपने पिता विश्वेश्वर से एक पतंग ला देने को कहा। विश्वेश्वर के ऐसा न कर सकने पर श्यामू ने उसके कोट से चवन्नी निकालकर पतंग मँगाई और भोला को बताया कि यह पतंग ऊपर राम के यहाँ जाएगी। इसको पकड़कर काकी नीचे आएगी। भोला ने सुझाव दिया कि पतंग की रस्सी मोटी होनी चाहिए। श्यामू ने विश्वेश्वर के कोट से रुपया निकालकर मोटी रस्सी मँगाई। रुपये की चोरी के कारण श्यामू की पिटाई हुई और विश्वेश्वर ने उसकी पतंग फाड़ दी और रस्सियों के बारे में पूछा । भोला ने बताया कि श्यामू रस्सियों से पतंग तानकर काकी को राम के यहाँ से नीचे उतारेगा। हतबुद्ध विश्वेश्वर ने फटी पतंग पर चिपके कागज पर लिखा देखा- 'काकी' ।

प्रश्न-अभ्यास

 

Question. कुछ करने को-
Answer: नोट- विद्यार्थी स्वयं करें ।
In simple words: Students are encouraged to engage in self-directed activities for this section.

🎯 Exam Tip: Engaging with self-study and activities enhances conceptual understanding and critical thinking skills.

 

Question. विचार और कल्पना-
Answer: नोट- विद्यार्थी स्वयं करें ।
In simple words: Students should use their own thoughts and imagination to address this part.

🎯 Exam Tip: Thought-provoking and imaginative responses can demonstrate a deeper grasp of the subject matter.

 

Question 1. पतंग इतनी ऊँचाई तक कैसे उड़ती है, जबकि एक कागज का सादा पन्ना नहीं उड़ता है, कारण स्पष्ट कीजिए ।
Answer: पतंग अपने विशेष आकार और बनावट के कारण ऊँची उड़ती है, परन्तु सादे कागज की आकृति पतंग के अनुरूप नहीं होती इसलिए यह अधिक ऊँचाई तक नहीं उड़ता।
In simple words: Kites fly high due to their specific shape and design, unlike a plain piece of paper which lacks these aerodynamic qualities.

🎯 Exam Tip: Understanding the principles of aerodynamics and design helps explain the flight of kites.

 

Question 2. श्यामू लिखना नहीं जानता था। इसलिए वह पतंग पर अपनी काकी का नाम नहीं लिख पाया। आप बताएँ, जो लोग लिखना नहीं जानते, उनको किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता होगा।
Answer: जो लोग लिखना नहीं जानते, उन्हें विवश होकर यह कार्य दूसरों से कराना पड़ता है।
In simple words: People who cannot read or write often need help from others for tasks that require literacy.

🎯 Exam Tip: Highlighting the practical challenges faced by illiterate individuals shows empathy and understanding.

 

Question 3.
Answer: नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।
In simple words: Students are encouraged to engage in self-directed learning for this question.

🎯 Exam Tip: Self-study and active participation are crucial for deeper learning and retention.

 

Question 4. पाठ में आपने पढ़ा कि श्यामू ने विवशता में पिता जी की कोट के जेब से पैसे निकाल लिये थे, आपके विचार से ऐसा करना उचित था अथवा अनुचित? कारण भी बताएँ।
Answer: श्यामू एक छोटा-सा बालक था। वह अपने पिता से डरता भी था। अपनी स्वर्गवासिनी माँ के लिए अत्यधिक स्नेह ने उसे पिता की कोट के जेब से पैसे निकाल लेने को मजबूर किया। वह इतना नादान था कि उसे भी मालूम नहीं था कि उसकी माँ मर चुकी है और माँ तक पतंग नहीं जा सकती। उसे उचित-अनुचित का ज्ञान नहीं था, वह एक निर्बोध बालक था। इसलिए पिता की जेब से पैसे निकाल लेना इस दृष्टिकोण से अनुचित नहीं कहा जा सकता।
In simple words: Shyamu, being an innocent and grieving child, took money out of his father's pocket out of love for his deceased mother and lacked the understanding of right and wrong, so his action shouldn't be judged as inappropriate from his perspective.

🎯 Exam Tip: Emphasize the emotional context and the child's innocence when evaluating such actions in a story.

कहानी से-

 

Question 1. समूह 'ख' से नामों को छाँटकर समूह 'क' से सम्बन्धित शब्दों के सम्मुख लिखिए-
Answer:

कख
श्यामू के पिताविश्वेश्वर
श्यामू का साथीभोला
श्यामू के भैयाजवाहिर
श्यामू के साथी की बहनजीजी
श्यामू की माँकाकी
श्यामू के साथी की माँसुखिया

In simple words: This table matches characters from Group 'क' with their respective names from Group 'ख' as described in the story.

🎯 Exam Tip: Accurate character identification and relationship mapping are essential for demonstrating comprehension of the narrative.

 

Question 2. श्यामू ने भोला के सामने कौन-सा रहस्य खोला?
Answer: श्यामू ने भोला के सामने पतंग को ऊपर राम के पास भेजने का रहस्य खोला। ‘उसपर बैठकर काकी नीचे उतरेगी यह बात भोला को बताई ।
In simple words: Shyamu revealed to Bhola his plan to send a kite to Lord Rama's abode, believing his mother, Kaaki, would sit on it and descend.

🎯 Exam Tip: Focus on identifying key plot points and character motivations in your answers.

 

Question 3. श्यामू ने जवाहिर भैया से कागज पर 'काकी' क्यों लिखवाया?
Answer: श्यामू ने जवाहिर भैया से कागज पर 'काकी' शब्द इसलिए लिखवाया ताकि पतंग सीधे काकी को ही मिले।
In simple words: Shyamu had 'Kaaki' written on the kite by Jawahir Bhaiya to ensure that the kite, carrying his message, would directly reach his deceased mother.

🎯 Exam Tip: Understanding character actions and their underlying child-like logic is important for narrative analysis.

 

Question 4. उड़ती हुई पतंग को देखकर क्या सोचकर श्यामू का हृदय एकदम खिल उठा?
Answer: श्यामू का हृदय उड़ती पतंग को देखकर एकदम खिल उठा क्योंकि इससे उसके दिमाग में एक युक्ति आई कि वह भी पतंग बनाकर आसमान में उड़ाएगी और पतंग की डोरी पकड़ कर ऊपर बैठी काकी नीचे उतर आएगी।
In simple words: Seeing a flying kite made Shyamu joyful as it gave him the idea that he could fly a kite to the sky, and his mother, Kaaki, could descend by holding its string.

🎯 Exam Tip: Identify emotional triggers and their subsequent influence on character's thoughts and plans.

 

Question 5. 'भोला एक ही डाँट से मुखबिर हो गया। इस वाक्य से क्या तात्पर्य है?
Answer: भोला ने विश्वेश्वर यानी श्यामू के पिता की एक ही डाँट में एकदम से श्यामू द्वारा पतंग और रस्सियाँ मँगाने की बात का रहस्य खोल दिया।
In simple words: This sentence means that with just one scolding from Shyamu's father, Vishveshwar, Bhola immediately revealed Shyamu's secret plan about ordering a kite and ropes.

🎯 Exam Tip: Interpret idiomatic expressions and phrases accurately to grasp the full meaning of the narrative.

 

Question 6. 'रस्सी से पतंग तानकर काकी को राम के यहाँ से नीचे उतारेंगे। भोला से यह बात सुनकर विश्वेश्वर हतबुद्धि क्यों हो गए?
Answer: विश्वेश्वर को श्यामू की काकी को बुलाने की योजना का पता चल गया, जिससे श्यामू की मासूमियत और उसका काकी के प्रति गहरा प्रेम प्रकट होता है। इस कारण विश्वेश्वर हतबुद्धि हो गए।
In simple words: Vishveshwar was stunned because he understood Shyamu's innocent plan to bring Kaaki back using a kite, which revealed the profound love and innocence of his son.

🎯 Exam Tip: Analyze character reactions to understand deeper themes like innocence, grief, and parental emotions in a story.

 

Question 7. कहानी के आधार पर दो सवाल बनाइये ।
Answer:
(i) यदि विश्वेश्वर ने श्यामू को पतंग मॅगा दी होती तो कहानी का अंत क्या होता?
(ii) विश्वेश्वर को जब श्यामू की सच्चाई भोला द्वारा पता चली और उन्होंने पतंग पर 'काकी' लिखा देखा, तब उसके बाद विश्वेश्वर ने श्यामू के साथ कैसा व्यवहार किया होगा?
In simple words: This question asks students to formulate two questions based on the story, prompting them to think critically about alternate plot developments and character interactions.

🎯 Exam Tip: Developing insightful questions demonstrates a high level of critical engagement with the text and creative thinking.

भाषा की बात

 

Question 1. 'श्यामू पतंग के लिए बहुत उत्कंठित था।' वाक्य में 'श्यामू' और 'पतंग' संज्ञा है। श्यामू व्यक्तिवाचक और पतंग जातिवाचक संज्ञा है। नीचे लिखे वाक्य में आए संज्ञा पदों को पहचान कर लिखिए तथा उनके भेद बताइए । एक जगह खूटी पर विश्वेश्वर का कोट हँगा था।
Answer:
जगह-जातिवाचक संज्ञा
पँटी-जातिवाचक संज्ञा
विश्वेश्वर-व्यक्तिवाचक संज्ञा
कोट-जातिवाचक संज्ञा
In simple words: This answer identifies the nouns 'जगह', 'पँटी', 'विश्वेश्वर', and 'कोट' from the given sentence and classifies them as common or proper nouns.

🎯 Exam Tip: Accurately identifying and classifying different types of nouns is fundamental for grammatical understanding.

 

Question 2. जो बुद्धिवाला हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द है-'बुद्धिमान' । इसी प्रकार नीचे लिखे वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए (शब्द लिखकर)-
Answer:
(क) जिस पर विश्वास न किया जा सके । - अविश्वसनीय
(ख) जिसका स्वर्गवास हो गया हो। - स्वर्गीय
(ग) जो अपने मन को एकाग्र रखता हो। - एकाग्रचित्त
(घ) वह स्थान जहाँ शव जलाए जाते हों। - श्मशान
In simple words: This section defines specific phrases using a single, appropriate Hindi word.

🎯 Exam Tip: Mastering single-word substitutions enhances vocabulary and provides more concise expression. Ensure accurate spelling and meaning.

 

Question 3. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ बताइए और अपने वाक्यों में उनका प्रयोग कीजिए। (वाक्य प्रयोग करके)
Answer:
कुहराम मचना- (बहुव्र शोर शराबा होना ।) रेल-दुर्घटना की खबर सुनकर रेलयात्रियों में कुहराम मच गया।
हृदय का खिलना- (बहुत प्रसन्न होना ।) परीक्षा में प्रथम श्रेणी में पास होने की खबर सुनकर रमेश का हृदय खिल उठा।
चिन्ता का मारा होना- (परेशानी में होना ।) सामान खो जाने पर यात्री चिन्ता के मारे सो न सका।
रहस्य खोलना- (भेद बता देना ।) चोरी का रहस्य खुल जाने पर पुलिस ने चोर को पकड़ लिया।
हतबुद्धि होना- (अचम्भे में होना ।) छोटे बच्चे ने लाल कपड़ा दिखाकर रेलगाड़ी रुकवा दी। दुर्घटना होते-होते रह गई। सब यात्री हतबुद्धि हो गए।
In simple words: This section provides the meaning and usage of common Hindi idioms in sentences, demonstrating their contextual application.

🎯 Exam Tip: Understanding and correctly using idioms enriches language skills and improves scores in descriptive writing and comprehension.

 

Question 4. 'समझदार' शब्द में 'समझ' संज्ञा है, उसमें 'दार' प्रत्यय लगाकर विशेषण पद बना दिया गया है। संज्ञा शब्दों में दार, इक, इत, ई, ईय, मान तथा वान आदि प्रत्ययों को लगाने से विशेषण शब्द बनता है। नीचे लिखे शब्दों में उचित प्रत्यय लगाकर विशेषण बनाइए
Answer:
बुधि - बुद्धिमान
चौकी - चौकीदार
उपद्रव - उपद्रवी
करुण - करुणा
बल - बलवान
प्रान्त - प्रान्तीय
उत्कंठा - उत्कण्ठित
In simple words: This task explains how adjectives are formed by adding suffixes like '-दार', '-इक', etc., to nouns, and asks to apply this rule to given words.

🎯 Exam Tip: Knowing how to form adjectives from nouns using suffixes is crucial for vocabulary expansion and grammatical accuracy.

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 02 काकी

Accessing Chapter 02 काकी Solutions

Review comprehensive exercise answers for Class 8 Hindi Chapter 02 काकी. Fully updated to match current UP Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Concept-Driven Answers for Class 8 Hindi

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 8 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Maximizing Study Efficiency

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 02 काकी with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 2 काकी for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 2 काकी is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest UP Board curriculum.

Are the Hindi UP Board solutions for Class 8 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 2 काकी as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 8 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 2 काकी will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 2 काकी in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 2 काकी in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi UP Board solutions for Class 8 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 8 Hindi Chapter 2 काकी in printable PDF format for offline study on any device.