Get the most accurate UP Board Solutions for Class 12 Pedagogy Chapter 3 मध्यकालीन भारतीय शिक्षा here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 12 Pedagogy. Our expert-created answers for Class 12 Pedagogy are available for free download in PDF format.
Detailed Chapter 3 मध्यकालीन भारतीय शिक्षा UP Board Solutions for Class 12 Pedagogy
For Class 12 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 12 Pedagogy solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 3 मध्यकालीन भारतीय शिक्षा solutions will improve your exam performance.
Class 12 Pedagogy Chapter 3 मध्यकालीन भारतीय शिक्षा UP Board Solutions PDF
UP Board Solutions for Class 12 Pedagogy Chapter 3 Medieval Indian Education (मध्यकालीन भारतीय शिक्षा)
विस्तृत उत्तरीय प्रश्न
Question 1. मध्यकालीन शिक्षा से आप क्या समझते हैं? इस काल की शिक्षा की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। या मध्यकालीन मुस्लिम शिक्षा की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
Answer: उत्तर मध्यकालीन शिक्षा का अर्थ भारतीय इतिहास में शैक्षिक दृष्टिकोण से मध्यकाल नितान्त भिन्न काल था। इस काल में भारत में मुख्य रूप से विदेशी मुस्लिम शासकों का शासन था। इस शासन के ही कारण भारत में एक भिन्न शिक्षा प्रणाली को लागू किया गया जो पारम्परिक भारतीय शिक्षा-प्रणाली से नितान्त भिन्न प्रकार की थी। इस शिक्षा-प्रणाली को मुस्लिम शिक्षा-प्रणाली के नाम से भी जाना जाता है। वास्तव में इस शिक्षा का मुख्य उद्देश्य इस्लाम धर्म का प्रसार एवं प्रचार करना भी था। मध्यकालीन अथवा मुस्लिम शिक्षा का सामान्य परिचय डॉ० केई ने इन शब्दों में प्रस्तुत किया है, “मुस्लिम शिक्षा एक विदेशी प्रणाली थी जिसका भारत में प्रतिरोपण किया गया और जो ब्राह्मणीय शिक्षा से अति अल्प सम्बन्ध रखकर, अपनी नवीन भूमि में विकसित हुई ।”
मध्यकालीन शिक्षा की प्रमुख विशेषताएँ
मध्यकालीन भारतीय शिक्षा की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित थीं-
1. शिक्षा का संरक्षण-मध्यकाल में शिक्षा-व्यवस्था राज्य के संरक्षण या नियन्त्रण में थी। मुस्लिम शासकों ने भी शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रुचि ली थी। उनके राज्य के विभिन्न भागों में मकतबों, मदरसों एवं पुस्तकालयों की स्थापना की गई। राज्य की ओर से छात्रों को छात्रवृत्तियाँ और शिष्यवृत्तियाँ भी दी गयी। इन सब सुविधाओं के कारण इस युग में शिक्षा का पर्याप्त प्रसार हुआ ।
2. शिक्षा में व्यापकता का अभाव-यद्यपि मध्यकाल में शिक्षा का प्रसार बहुत तेजी से हुआ, लेकिन उसमें व्यापकता का सर्वथा अभाव था। शिक्षा पर धार्मिक कट्टरता की छाप लगी हुई थी और शिक्षा की जो भी व्यवस्था थी, वह केवले नगरों में उच्च तथा मध्यम वर्गों के बालकों के लिए ही थी। फलतः जनसाधारण के बालकों के ज्ञानार्जन का कोई सुलभ साधन नहीं था।
3. शिक्षा के लौकिक पक्ष पर बल-मुस्लिम शिक्षा का एकमात्र उद्देश्य लौकिक यश, सुख तथा ऐश्वर्य की प्राप्ति माना गया था। मुसलमानों को ध्यान लौकिक जीवन की ओर अधिक आकृष्ट था। अतः मुस्लिम शिक्षा में लौकिक पक्ष पर बहुत अधिक बल दिया गया और इसमें भारतीय आध्यात्मिकता का अभाव रखा गया।
4. प्रान्तीय भाषाओं की उपेक्षा-मध्यकाल में अरबी और फारसी भाषा के माध्यम से शिक्षा दी। जाती थी। इस कारण प्रान्तीय भाषाओं की पूर्णतः उपेक्षा हो गई । उच्च पद के इच्छुक व्यक्तियों ने भी मातृभाषा की उपेक्षा करके अरबी और फारसी भाषा का अध्ययन किया।
5. निःशुल्क शिक्षा- इस काल में बालकों की शिक्षा पूर्णतः निःशुल्क थी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता था। उनकी पढ़ाई का पूरा व्यय धनी व्यक्तियों और शासकों को वहन करना पड़ता था।
6. परीक्षाएँ-मुस्लिम काल में आजकल के समान सार्वजनिक परीक्षाओं का प्रचार नहीं था। शिक्षक वाद-विवाद और शास्त्रार्थ के द्वारा विद्यार्थियों को एक कक्षा से दूसरी कक्षा में भेजता था।
7. उपाधियाँ-मुस्लिम काल में छात्रों की शिक्षा समाप्ति के बाद उपाधियाँ प्रदान करने की व्यवस्था थी। धर्म की शिक्षा प्राप्त करने पर आलिम' की उपाधि, तर्कशास्त्र और दर्शनशास्त्र की शिक्षा प्राप्त करने पर फाजिल की उपाधि और साहित्य का अध्ययन करने वाले छात्र को ‘कामिल' की उपाधि दी जाती थी।
8. गुरु-शिष्य सम्बन्ध-इस काल में भी गुरु को सम्मानपूर्ण स्थान प्राप्त होता था। शिष्य अपने गुरु का बहुत आदर करते थे, और गुरु अपने शिष्य को पुत्रवत् मानते थे। छात्रावासों में गुरु और शिष्य एक साथ रहते थे, जिसके फलस्वरूप दोनों में निकट सम्पर्क स्थापित रहता था।
9. अनुशासन और दण्ड-इस काल में गुरु-शिष्य सम्बन्ध । शिक्षा की प्रमुख विशेषताएँ मधुर होने के कारण शिक्षकों के सामने अनुशासनहीनता की समस्या न थी, लेकिन अनुशासनहीन छात्रों को बेंत, कोड़े और चूंसे मारकर शारीरिक दण्ड दिया जाता था। इनका प्रयोग करने के लिए शिक्षकों को स्वतन्त्र छोड़ दिया गया था। कठोर दण्ड का प्रावधान होने के शिक्षा के लौकिक पक्ष पर बल कारण सामान्य रूप से अनुशासनहीनता की समस्या प्रबल नहीं थी।
10. छात्रावास - मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए। छात्रावासों की व्यवस्था थी, जिनका व्यय भार धनी व्यक्ति उठाते इन छात्रावासों में शिक्षकों और विद्यार्थियों के सुख तथा आनन्द उपाधियाँ की अनेक सुविधाएँ प्रदान की जाती थीं।
11. स्त्री-शिक्षा-परदा-प्रथा के कारण इस काल में स्त्री-शिक्षा की प्रगति प्राचीनकाल की अपेक्षा कम थी। निम्न वर्ग की बालिकाओं को शिक्षा का अवसर प्राप्त नहीं होता था, जब कि धनी तथा उच्च घराने में उत्पन्न हुई बालिकाओं की शिक्षा के लिए अनेक साधन थे। छोटी आंयु में मोहल्ले की बालिकाएँ एकत्र होकर मकतब जाती थीं और लिखना-पढ़ना सीख लेती थीं। सम्पन्न परिवार की बालिकाओं को घर पर व्यक्तिगत शिक्षकों द्वारा शिक्षा दी जाती थी। कुछ स्त्रियाँ साहित्य, धर्मशास्त्र, गृहशास्त्र, संगीत इत्यादि में निपुण थीं, जिनमें नूरजहाँ, रजिया बेगम, जहाँआरा, गुलबदन बेगम आदि प्रमुख हैं।
12. व्यावसायिक शिक्षा-मध्यकाल में व्यावसायिक शिक्षा की ओर पर्याप्त ध्यान दिया गया था। जीविका उपार्जन सम्बन्धी शिक्षा के लिए मुहम्मद तुगलक ने अनेक कारखानों की स्थापना की थी, जो अकबर के समय दीवाने वयूतात के अधीन थे। इन कारखानों में चित्रकला, सुनारगिरी, वस्त्र बनाना, दरी और परदे बनाना, अस्त्र-शस्त्र बनाना, दर्जी का काम, जूते बनाना, मलमल तैयार करना आदि काम सिखाए जाते थे।
13. सैन्य शिक्षा-राज्य के सैनिकों द्वारा बालकों को सैन्य शिक्षा दी जाती थी। इसके द्वारा वे देश में अपना प्रभुत्व स्थापित करना चाहते थे। इस युग में सैनिक विद्यालयों की स्थापना नहीं हो पाई थी। बालकों को गोली चलाने और हाथियों पर बैठकर युद्ध करने की शिक्षा दी जाती थी ।।
14. ओषधिशास्त्र की शिक्षा-मध्यकाल में ओषधिशास्त्र की शिक्षा को विशेष प्रोत्साहन दिया गया था। ओषधिशास्त्र की संस्कृत की पुस्तकों का फारसी भाषा में अनुवाद किया गया। अनेक मुस्लिम संस्थाओं में इस प्रकार की शिक्षा दी जाती थी।
15. ललित कलाओं की शिक्षा-मध्यकाल में भवन-निर्माण कला, चित्रकला, नृत्यकला और संगीत के प्रशिक्षण के लिए अनेक सुविधाएँ प्राप्त थीं। इन सभी कलाओं को राजाओं एवं अमीरों का संरक्षण प्राप्त था। शाहजहाँ भवन-निर्माण कला में विख्यात था। जहाँगीर चित्रों का पारखी था और अकबर कुशल संगीतज्ञ था।
In simple words: Medieval education in India, primarily Muslim education, differed significantly from traditional Indian systems. It was state-controlled, focused on the spread of Islam, and emphasized worldly achievements, with free education and formal degrees.
🎯 Exam Tip: When discussing medieval education, focus on its distinct features like religious influence, state patronage, and the role of institutions like maktabs and madrasas.
Question 2. मध्यकालीन शिक्षा के मुख्य गुणों का सामान्य विवरण प्रस्तुत कीजिए।
Answer: उत्तर मध्यकालीन शिक्षा के गुण
मध्यकालीन शिक्षा में निम्नांकित गुण थे
1. अनिवार्य शिक्षा-इस्लाम धर्म के अनुसार शिक्षा ईश्वर की प्राप्ति में सहायता करती थी, इसलिए शिक्षा को अनिवार्य स्वीकार किया गया था। बालिकाओं के लिए शिक्षा अनिवार्य नहीं थी।
2. धार्मिक एवं लौकिक शिक्षा को समेस्वय-इस युग की शिक्षा की प्रमुख विशेषता धार्मिक और लौकिक शिक्षा में समन्वय की स्थापना थी। शिक्षा के द्वारा बालकों को धार्मिक आचरण के लिए प्रेरित किया जाता था। शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य इस्लाम धर्म का प्रचार करना था। मुसलमान धर्म को केवल स्वर्ग-प्राप्ति का साधन नहीं मानते थे, लेकिन हिन्दू इसे सांसारिक सुख तथा समृद्धि-प्राप्ति का साधन मानते थे। इसीलिए धार्मिक भावना के साथ-साथ विद्यार्थियों के रहन-सहन और जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं को भी ध्यान में रखा जाता था। इस प्रकार ईश्वर की प्राप्ति का लक्ष्य रखते हुए भी विद्यार्थियों में सांसारिक भावना प्रधान रहती थी।
3. निःशुल्क शिक्षा-मध्यकाल में छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता था, वरन् पूर्णतया निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था थी।
4. शिक्षा संस्थाओं का उपयुक्त वातावरण- शिक्षा | मध्यकालीन शिक्षा के गुण संस्थाओं में छात्रों को अध्ययन के लिए उपयुक्त वातावरण मिलता अनिवार्य शिक्षा था। उन्हें शान्त, कोलाहलहीन व मनोरम स्थानों में बनवाया जाता था । धार्मिक एवं लौकिक शिक्षा का
5. व्यापक पापक्रम-मध्यकाल में बहुत विस्तृत व व्यापक समन्वय पाठयक्रम लागू किया गया था। छात्रों को साहित्य, भाषा, व्याकरण, निःशुल्क शिक्षा गणित, ज्योतिष, इतिहास, भूगोल, कानून, दर्शन, तर्कशास्त्र, कृषि, शिक्षा संस्थाओं का उपयुक्त चिकित्सा, अर्थशास्त्र इत्यादि विषय पढ़ाए जाते थे । वातावरण
6. व्यावहारिक शिक्षा-मध्यकाल में व्यावहारिक शिक्षा पर में व्यापक पाठ्यक्रम बहुत अधिक बल दिया गया था। बालकों को ऐसे विषयों का ज्ञान व्यावहारिक शिक्षा दिया जाता था, जो जीवन में उपयोगी होते थे। पुरस्कार और छात्रवृत्तियों ।
7. पुरस्कार और छात्रवृत्तियाँ-इस युग में छात्रों के लिए हुचरित्र-निर्माण पुरस्कार और छात्रवृत्तियाँ की व्यवस्था की जाती थी, जिससे छात्र अविगत सके । पढ़ने के लिए अधिक-से-अधिक प्रोत्साहित हो सकें। सरस साहित्य को विकास
8. चरित्र-निर्माण-बालकों को ऐसी शिक्षा दी जाती थी, के इतिहास रचना : जिससे बालकों में नैतिकता का विकास होता था और उनका चरित्र आदर्श बनता था।
9. व्यक्तिगत सम्पर्क- मध्यकाल में शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच बहुत मधुर सम्बन्ध रहते थे, क्योंकि एक ही छात्रावास में शिक्षक और विद्यार्थी दोनों रहा करते थे।
10. सरस साहित्य का विकास-मध्यकाल में श्रृंगार रस को प्रधानता दी जाती थी। इस काल में इसी कारण सरस साहित्य और कलाओं को अत्यधिक प्रोत्साहन मिला।
11. इतिहास रचना-मुस्लिम शासकों में अपने समय का इतिहास स्वयं लिखने की प्रवृत्ति थी। अतः तत्कालीन बातों की जानकारी उनके विवरण से प्राप्त होती है।
12. विशिष्ट शिक्षाओं को प्रोत्साहन-मध्यकाल में सैनिक शिक्षा, संगीत, वास्तुकला, शिल्पकला जैसी विशिष्ट शिक्षाओं को विशेष प्रोत्साहन प्राप्त हुआ ।
In simple words: Medieval education had several merits, including its focus on compulsory religious education for boys, the blend of religious and worldly knowledge, free education, a conducive learning environment, and a broad, practical curriculum. It also emphasized character building and offered scholarships.
🎯 Exam Tip: Highlight the balance between religious and secular education, the provision of free education, and the strong teacher-student relationship as key positive aspects.
Question 3. मध्यकालीन भारतीय शिक्षा के मुख्य दोष बताइए।
Answer: उत्तर मध्यकालीन शिक्षा के दोष
मध्यकालीन शिक्षा में निम्नलिखित दोष थे-
1. सांसारिकता की प्रधानत-मध्यकाल में विलासिता, मध्यकालीन शिक्षा के दोष ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं पर अधिक बल दिया गया था, सांसारिकता की प्रधानता। इसलिए विद्यार्थियों का ध्यान भी आध्यात्मिकता से हटकर सांसारिक भोग-विलास में लग जाता था।
2. धार्मिक कट्टरता-मध्यकाल में शिक्षा के द्वारा इस्लाम धर्म जनसाधारण की शिक्षा का अभाव के प्रचार पर ही बल दिया जाता था, इसलिए व्यक्तियों में धार्मिक अमनोवैज्ञानिकता कट्टरता फैलने लगी। इससे समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा ।
3. शिक्षा-केन्द्रों का अस्थायित्व-विद्यालयों की स्थापना लेखन व पाठन में समन्वय का और संचालन का उत्तरदायित्व धनी व्यक्तियों के ऊपर निर्भर था। अभाव इस कारण धनी व्यक्तियों की मृत्यु के साथ ही प्रायः विद्यालय भी बन्द हो जाता था। इस कारण बालकों की शिक्षा व्यवस्थित रूप से नहीं चल पाती थी।
4. जनसाधारण की शिक्षा का अभाव-मध्य युग में धनी व्यक्ति ही विद्यालयों की स्थापना करते थे। इसलिए पर्याप्त संख्या में विद्यालयों का अभाव था। इस कारण जनसाधारण के बालकों को शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा नहीं मिलती थी।
5. अमनोवैज्ञानिकता-इस युग में बालकों को मनोवैज्ञानिक ढंग से शिक्षा नहीं दी जाती थी, क्योंकि शिक्षा देते समय बालकों की व्यक्तिगत विशेषताओं को ध्यान में नहीं रखा जाता था।
6. नारी शिक्षा की उपेक्षा-मध्य युग में स्त्री की शिक्षा पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता था, जिससे समाज का एक महत्त्वपूर्ण वर्ग एवं भाग अविकसित रह जाता था । |
7. शारीरिक दण्ड की प्रधानता-इस युग में शिक्षक छात्रों को बड़ी निर्दयता के साथ शारीरिक दण्ड देते थे, जिससे उनकी रुचि अध्ययन की ओर नहीं हो पाती थी।
8. लेखन व पाठन में समन्वय का अभाव-इस युग में पहले बालकों को पढ़ना सिखाया जाता था और उसके पश्चात् उन्हें लिखने की शिक्षा दी जाती थी। इस प्रकार लेखन और पाठन में समन्वय का अभाव था।
9. अरबी-फारसी की प्रधानता-मध्यकाल में अरबी और फारसी भाषा को अधिक महत्त्व दिया जाता था और हिन्दी एवं अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा की गई थी।
10. दोषपूर्ण पाठयक्रम-पाठयक्रम में धार्मिकता की प्रधानता और वैधानिकता का अभाव था। इस कारण असन्तुलित पाठयक्रम द्वारा बालकों को शिक्षा दी जाती थी। निष्कर्ष-उपर्युक्त विवेचन से हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि मध्यकालीन शिक्षा सामाजिक जीवन की वास्तविकताओं के अनुकूल नहीं थी। धर्म प्रधान शिक्षा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र का समुचित विकास करने में सक्षम नहीं थी। डॉ० युसूफ हुसैन ने ठीक ही लिखा है-“मध्यकालीन शिक्षा प्रणाली का मुख्य दोष यह था कि उसमें छात्रों के परिशुद्ध निरीक्षण तथा व्यावहारिक निर्णय प्रदान करने की क्षमता नहीं थी। यह बड़ी असभ्य, निर्जीव और पुस्तकीय थी ।”
In simple words: Medieval education suffered from a focus on worldliness, religious fanaticism, instability of educational centers, lack of access for common people, and a non-psychological approach to teaching. It also neglected female education, relied on severe corporal punishment, and had an Arabic-Persian dominated, unbalanced curriculum.
🎯 Exam Tip: When detailing the drawbacks, emphasize the narrow focus, religious bias, and socio-economic exclusion that characterized the medieval education system.
Question 4. प्राचीन व मध्यकालीन शैक्षिक विशेषताओं की तुलना निम्न बिन्दुओं के आधार पर कीजिए- (i) शिक्षा का उद्देश्य, (ii) पाठयक्रम, (iii) शिक्षा के केन्द्र ।
Answer: उत्तर
(i) शिक्षा का उद्देश्य
1. प्राचीन काल में भारतीय समाज आदर्शवादी था जिसका मुख्य उद्देश्य ज्ञान तथा अनुभव को अर्जित करना था, जबकि इसके विपरीत मध्यकाल में भारतीय शिक्षा के उद्देश्यों की निर्धारण इस्लाम धर्म की मान्यताओं के अनुसार होने के कारण ज्ञान का अधिक-से-अधिक प्रसार करना था।
2. प्राचीन काल में भारतीय समाज धर्मप्रधान था जिस कारण भारतीय शिक्षा भी धार्मिकता की और उन्मुख थी। शिक्षा का उद्देश्य छात्रों में धार्मिक प्रवृत्ति तथा ईश्वर-भक्ति को विकसित करना था। इसके विपरीत मध्य काल में भारतीय शासृक मुसलमान थे और अधिकांश भारतीय जनता हिन्दू थी। अतः मुस्लिम शासकों ने भारत में इस्लाम धर्म के प्रचार व प्रसार हेतु शिक्षा को एक साधन के रूप में इस्तेमाल किया तथा इस्लाम धर्म के नियमों के अनुसार ही छात्रों में इस्लाम धर्म की प्रवृत्ति को गति देने हेतु शैक्षणिक गतिविधियों को प्रचलित किया।
(ii) पाठ्यक्रम
प्राचीन तथा मध्यकाल में पाठयक्रम को तीन वर्गों में विभाजित किया गया था-
1. प्राथमिक स्तर का पाठयक्रम
प्राचीन काल में प्राथमिक शिक्षा की समयावधि 6 वर्ष की होती थी तथा 6 से 11 वर्ष के आयु वर्ग के बालकों को प्राथमिक स्तर की शिक्षा हेतु सुयोग्य माना जाता था। प्राथमिक शिक्षा मौखिक होती थी जिसमें बालकों को वैदिक मन्त्रों के उच्चारण का अभ्यास कराया जाता था। इसके उपरान्त छात्र पढ़ना-लिखना व व्याकरण सीखते थे । प्राथमिक स्तर की शिक्षा में सामान्य या प्रारम्भिक भाषा विज्ञान, प्रारम्भिक व्याकरण, प्रारम्भिक छन्द शास्त्र तथा प्रारम्भिक गणित आदि विषय सम्मिलित थे।
मध्ये काल में प्राश्चमिक शिक्षा की आयु 4 वर्ष, 4 माह तथा 4 दिन निर्धारित की गई थी। बालकों को इस आयु सीमा को प्राप्त करने के अवसर पर एक संस्कार या धार्मिक रस्म पूर्ण करनी होती थी; जिसे 'बिस्मिल्लाह-खानी' केहा जाता था। इस काल में प्राथमिक स्तर की शिक्षा मौखिक विधि द्वारा ही प्रदान की जाती थी। मौलवियों द्वारा सम्बन्धित विषय को निरन्तर अभ्यास द्वारा कंठस्थ करवा दिया जाता था। इसके साथ ही लकड़ी की तख्तीपर लेखन का अभ्यास भी करवाया जाता था। साधारण वर्ग के परिवारों के बच्चों को प्राथमिक स्तर पर मुख्य रूप से पढ़ने-लिखने तथा प्रारम्भिक अंकगणित की ही शिक्षा दी जाती थी। मौखिक रूप से कुरान शरीफ की आयतों को सही उच्चारण में कंठस्थ करवाया जाता था। इसके उपरान्त लेखन, व्याकरण तथा फारसी भाषा का ज्ञान प्रदान किया जाता था।
बच्चों के चरित्र-निर्माण तथा साहित्यिक बोध के विकास का भी समुचित ध्यान रखा जाता था। प्राथमिक शिक्षा के अन्तर्गत इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए महापुरुषों की कथाएँ तथा शेख सादी की 'बोस्ताँ एवं गुलिस्ताँ' जैसी पुस्तकों को पढ़ाया जाता था। इनके साथ-ही-साथ कुछ प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय प्रेमकाव्यों को भी रुचिपूर्वक पढ़ाया जाता था। इसे वर्ग के मुख्य काव्य-संग्रह थे-लैला-मजनू, युसूफ-जुलेखा तथा सिकन्दरनामा आदि। जहाँ तक शाही-परिवारों तथा कुछ सम्पन्न परिवारों के बच्चों की शिक्षा का प्रश्न है, उसकी अलग से व्यवस्था होती थी तथा उन्हें व्यक्तिगत रूप से महत्त्वपूर्ण विषयों का ज्ञान प्रदान किया जाता था।
2. उच्च स्तर का पाठयक्रम
प्राचीनकालीन उच्चस्तरीय शिक्षा-प्राचीनकालीन भारतीय शैक्षिक-व्यवस्था में उच्चस्तरीय शिक्षा की अलग से व्यवस्था थी। इस शिक्षा को विशिष्ट शिक्षा के रूप में जाना जाता था। वर्ण-व्यवस्था की मान्यताओं के अनुसार केवल ब्राह्मण, क्षत्रिय तथा वैश्य वर्ग के बालकों को ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार प्राप्त था। उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में विविधता तथा विकल्प उपलब्ध थे। आध्यात्मिक ज्ञान अर्जित करने के लिए छात्रों द्वारा वेद, वेदांग, पुराण, दर्शन, उपनिषद् आदि का अध्ययन किया जाता था। लेकिन ज्ञान अर्जित करने के लिए छात्रों द्वारा मुख्य रूप से भौतिकशास्त्र, भूगर्भशास्त्र, तर्कशास्त्र, इतिहास आदि विषयों का व्यवस्थित अध्ययन किया जाता था। उच्चस्तरीय शिक्षा का स्वरूप भी मौखिक ही था। गुरु द्वारा दिए गए व्याख्यान के साथ ही चिन्तन, मनन, स्वाध्याय तथा पुनरावृत्ति के माध्यम से अर्जित ज्ञान को आत्मसात् किया जाता था। मध्यकालीन शैक्षिक व्यवस्था के अन्तर्गत उच्च-स्तरीय शिक्षा की अवधि सामान्य रूप से 10-12 वर्ष हुआ करती थी। इस काल में भी उच्च-स्तरीय शिक्षा के दो प्रकार के पाठ्यक्रमों की व्यवस्था थी। एक वर्ग के पाठ्यक्रम में धार्मिक विषयों की शिक्षा प्रदान की जाती थी तथा दूसरे वर्ग के पाठ्यक्रम में लौकिक विषयों की शिक्षा का प्रावधान था।
इसके साथ-ही-साथ इस्लाम धर्म के इतिहास, इस्लामी-कानून तथा इस्लामी सामाजिक मूल्यों एवं परम्पराओं का भी व्यवस्थित अध्ययन किया । जाता था। धार्मिक पाठयक्रम के अतिरिक्त लौकिक पाठयक्रम में सर्वप्रथम अरबी-फारसी भाषा साहित्य तथा व्याकरण का व्यापक अध्ययन किया जाता था। मध्यकाल के उच्च स्तर के मुख्य विषय थे-भूगोल, गणित, कृषि, अर्थशास्त्र, ज्योतिष, दर्शन घेवं नीतिशास्त्र, कानून तथा यूनानी-चिकित्सा पद्धति कहा जा सकता है। कि मध्यकालीन उच्च शिक्षा भी मौखिक ही थी। सभी शिक्षक अपने विषय को व्याख्यान के रूप में प्रस्तुत करते थे तथा छात्र उसे सुनकर संमझ लेते थे। इसके अतिरिक्त संगीत, चित्रकला तथा चिकित्सा शास्त्र आदि विषयों की शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयोगात्मक विधि को भी अपनाया जाता था।
3. व्यावसायिक स्तर का पाठयक्रम
शिक्षा का एक पक्ष व्यावसायिक शिक्षा भी होता था। व्यावसायिक शिक्षा के आधार पर ही प्राचीन भारत अपने आर्थिक जीवन और वैभव का निर्माण करने में सफल हुआ था। अतः प्राचीनकालीन व्यावसायिक शिक्षा को मुख्य रूप से चार भागों में बाँटा था-सैन्य शिक्षा, वाणिज्य सम्बन्धी शिक्षा, चिकित्साशास्त्र सम्बन्धी शिक्षा, कला-कौशल सम्बन्धी शिक्षा तथा पुरोहित शिक्षा ।
मध्यकालीन भारतीय शिक्षा का एक मुख्य उद्देश्य लौकिक उन्नति एवं प्रगति को निर्धारित करना था। अतः इस काल की शिक्षा-व्यवस्था में व्यावसायिक शिक्षा को भी समुचित महत्त्व दिया गया था। मध्यकालीन भारतीय शिक्षा-व्यवस्था में व्यावसायिक शिक्षा के रूप में मुख्य रूप से हस्तकलाओं की शिक्षा, चिकित्सा सम्बन्धी शिक्षा, सैन्य शिक्षा तथा ललित-कलाओं की शिक्षा की व्यवस्था की गयी थी।
(iii) शिक्षा केन्द्र
प्राचीन काल में शिक्षा के केन्द्र–टोल, चारण, घटिका, परिषद्, गुरुकुल, विद्यापीठ, विशिष्ट विद्यालय, मन्दिर, महाविद्यालय, ब्राह्मणीय महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय आदि थे। इसके विपरीत मध्य काल में शिक्षा के केन्द्र-मकतब, मदरसा, दरगाहें, खानकाहें, कुरान स्कूल, फारसी स्कूल, फारसी व कुरान स्कूल तथा अरबी भाषा के स्कूल आदि थे।
In simple words: Ancient Indian education was idealistic, focused on spiritual knowledge and character building, taught orally in Sanskrit/Pali, and centered around gurukuls. Medieval education, in contrast, was Islamic-centric, aimed at worldly success and religious propagation, involved a 'Bismillah' ceremony, was taught in Arabic/Persian, and used maktabs/madrasas.
🎯 Exam Tip: For comparative questions, create a mental table comparing key aspects like objectives, medium of instruction, and institutions to ensure all points are covered comprehensively.
लघु उत्तेरीय प्रश्न
Question 1. मध्यकालीन शिक्षा के मुख्य उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए।
Answer: उत्तर भारतीय शिक्षा के मध्यकाल को मुस्लिम अथवा इस्लामी शिक्षा का काल कहते हैं। 712 ई० से भारत पर मुसलमानों के आक्रमण आरम्भ हुए और प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणाली को नष्ट करने का प्रयत्न आरम्भ हो गया। 1206 ई० में भारत में मुस्लिम सत्ता की स्थापना हो गई। इसके बाद अलाउद्दीन खिलजी, फिरोज तुगलक व औरंगजेब जैसे शासकों ने भारतीय शिक्षा-प्रणाली को समूल नष्ट करने का भरसक प्रयास किया। परिणामस्वरूप शिक्षा-प्रणाली का स्वरूप बिल्कुल बदल गया और भारत में एक नई शिक्षा प्रणाली का विकास हुआ । इसे मध्यकालीन शिक्षा के नाम से जाना जाता है। मध्यकालीन शिक्षा के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित थे-
1. इस्लाम धर्म का प्रचार करना।
2. ज्ञानार्जन करना।
3. नैतिकता का विकास करना, यद्यपि इस काल की नैतिकता प्राचीनकाल से भिन्न थी।
4. शिक्षा के द्वारा ऐसी राजनीतिक व्यवस्था का निर्माण करना, जिससे इस्लामी शासन भारत में स्थायी रूप ले सके और उसके विरोधियों का शासन न हो सके ।
5. व्यक्ति का चरित्र-निर्माण करना।
6. भौतिक उन्नति करना और सांसारिक वैभव प्राप्त करना।
7. मुस्लिम सिद्धान्तों, कानूनों एवं सामाजिक प्रथाओं का विकास
In simple words: The main objectives of medieval education were to propagate Islam, acquire knowledge, foster a distinct morality, establish a stable Islamic political system, build character, achieve material prosperity, and develop Muslim principles and laws.
🎯 Exam Tip: Remember that the primary goal of medieval education was religious propagation alongside the development of worldly skills and character based on Islamic principles.
Question 2. मध्यकालीन शिक्षा के सन्दर्भ में प्राथमिक शिक्षा तथा मकतब का सामान्य परिचय प्रस्तुत कीजिए।
Answer: उत्तर मध्य युग की प्राथमिक शिक्षा सम्बन्धी प्रमुख बातें निम्नलिखित हैं
1. मकतब का अर्थ-इस युग में प्राथमिक शिक्षा मकतबों में दी जाती थी, जो अधिकतर मस्जिदों के साथ जुड़े होते थे । मकतब शब्द की व्युत्पत्ति अरबी भाषा के 'कुतुब' शब्द से हुई है, जिसका अर्थ है, 'उसने लिखा। अतः मकतब लिखना-पढ़ना सीखने वाले स्थान को कहा जाता है। धनी लोग अपने बालकों की प्राथमिक शिक्षा का प्रबन्ध मौलवीयों द्वारा घर पर ही करते थे।
2. प्रवेश-मकतब में बालकों को इस्लामी ढंग से एक प्रकार की रस्म पूरी कराकर प्रविष्ट किया जाता था। इस रस्म को 'बिस्मिल्लाह' कहते थे। बालक की चार वर्ष, चार माह और चार दिन की आयु पूरी करने पर बिस्मिल्लाह की रस्म पूरी की जाती थी। इस अवसर पर उसे कुरान की भूमिका, 55वां तथा 87वाँ अध्याय पढ़ाया जाता था। यदि बालक कुरान की आयतों को दोहराने में सफल नहीं होता था तो उसका बिस्मिल्लाह कहना ही पर्याप्त समझा जाता था।
3. पाठयक्रम-मकतबों के पाठ्यक्रम में विभिन्नता पाई जाती है। उन्हें लिपि का ज्ञान कराया जाता था और वर्णमाला कण्ठस्थ कराई जाती थी। बालकों को कुरान का तीसवाँ अध्याय पढ़ाया जाता था। सुन्दर लेख और उच्चारण की शुद्धता को विशेष महत्त्व दिया जाता था। पाठयक्रम में साधारण गणित, फारसी एवं व्याकरण की शिक्षा सम्मिलित थी। इसके अतिरिक्त बालकों को पैगम्बरों की कहानियाँ, मुस्लिम फकीरों की कथाएँ एवं फारसी कवियों की कुछ कविताओं का ज्ञान कराया जाता था। उन्हें लेखन, बातचीत का ढंग आदि व्यावहारिक बातों की भी शिक्षा दी जाती थी।
4. शिक्षण विधि-मकतबों में मौखिक शिक्षण विधि के प्रयोग से बालकों को शिक्षा दी जाती थी। बालकों को कलमा एवं कुरान की आयतें रटनी पड़ती थीं। कक्षा के सभी छात्र एक साथ पहाड़े बोलकर कण्ठस्थ करते थे। प्रेरम्भ में सरकण्डे की कलम से तख्ती पर लिखना सिखाया जाता था और बाद में कलम से कागज पर लिखना सिखाया जाता था।
In simple words: Maktabs were primary education centers, often attached to mosques, where children learned reading and writing. Admission involved the 'Bismillah' ceremony at 4 years, 4 months, and 4 days, where they recited Quranic verses. The curriculum included basic arithmetic, Persian, grammar, and practical skills, taught primarily through oral methods and rote memorization.
🎯 Exam Tip: Focus on the 'Bismillah' ceremony, the curriculum's blend of religious texts and practical skills, and the oral teaching methods prevalent in maktabs.
Question 3. मध्यकालीन शिक्षा के सन्दर्भ में मदरसा तथा उच्च शिक्षा का सामान्य परिचय प्रस्तुत कीजिए।
Answer: उत्तर मदरसा तथा उच्च शिक्षा का सामान्य परिचय निम्न प्रकार है
1. मदरसा का अर्थ-मध्य युग में बालकों को उच्च शिक्षा मदरसों में दी जाती थी। मदरसा शब्द का निर्माण अरबी भाषा में 'दरस' शब्द से हुआ है, जिसका अर्थ है 'भाषण देना। अतः मदरसा वह स्थान था, जहाँ भाषण दिए जाते हैं। मदरसे भी दो प्रकार के होते थे—प्रथम, वे जहाँ धार्मिक, साहित्यिक तथा सामाजिक शिक्षा दी जाती थी और द्वितीय, वे जहाँ चिकित्साशास्त्र और अन्यान्य प्रकार की शिक्षा दी जाती थी। मदरसों में छात्रों के रहने की भी व्यवस्था होती थी तथा वहाँ उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को पर्याप्त सुविधाएँ उपलब्ध होती थीं। मदरसों का शैक्षिक वातावरण सराहनीय होता था क्योंकि शिक्षक-शिष्य सम्बन्ध घनिष्ठ तथा मधुर होते थे ।
2. पाठयक्रम-मदरसों के पाठयक्रम को दो भागों में बाँटा जा सकता है
• लौकिक शिक्षा-इसके अन्तर्गत अरबी साहित्य, व्याकरण एवं गद्य, इतिहास, गणित, दर्शनशास्त्र, नीतिशास्त्र, यूनानी शिक्षा, ज्योतिष, कानून आदि विषय सम्मिलित थे ।
• धार्मिक शिक्षा-इसके अन्तर्गत कुरान, मुहम्मद साहब की परम्परा, इस्लामी कानून (शरीयत) तथा इस्लामी इतिहास की शिक्षा दी जाती थी।
3. शिक्षण विधि-मदरसों में भाषण की प्रधानता थी। छात्रों को स्वाध्याय की ओर प्रेरित करके ग्रन्थावलोकन का अभ्यास कराया जाता था। विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक और सैद्धान्तिक दोनों प्रकार की शिक्षा दी जाती थी।
In simple words: Madrasas were higher education institutions where discourses (daras) were given. They offered both religious (Quran, Islamic law, history) and secular (Arabic literature, grammar, mathematics, philosophy, medicine, law) education. Teaching methods emphasized lectures, self-study, and practical application, with a strong teacher-student bond and residential facilities.
🎯 Exam Tip: Differentiate maktabs (primary) from madrasas (higher education) and note the dual curriculum (religious and secular) and the emphasis on lectures and self-study in madrasas.
Question 4. भारतीय शैक्षिक विकास के सन्दर्भ में प्राचीन तथा मध्यकालीन शैक्षिक व्यवस्था में अन्तर स्पष्ट कीजिए। प्राचीनकाल और मध्यकाल की शैक्षिक विशेषताओं का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत कीजिए।
Answer: उत्तर भारतीय शैक्षिक विकास के इतिहास पर दृष्टिपात करते हुए प्राचीन तथा मध्यकालीन शैक्षिक व्यवस्था के निम्नलिखित अन्तरों का उल्लेख किया जा सकता है
1. प्राचीनकालीन भारतीय शिक्षा-व्यवस्था का आधार हिन्दू (वैदिक) धार्मिक एवं दार्शनिक सिद्धान्त ही थे। इससे भिन्न मध्यकालीन शिक्षा का विकास शुद्ध रूप से इस्लाम धर्म के सिद्धान्तों के आधार पर हुआ था।
2. प्राचीनकालीन भारतीय शिक्षा का मुख्य उद्देश्य ज्ञान की प्राप्ति तथा आध्यात्मिक विकासे स्वीकार किया गया था। इससे भिन्न मध्यकालीन शिक्षा के अन्तर्गत भले ही ज्ञान प्राप्ति को समुचित महत्त्व प्रदान किया गया था परन्तु इस काल में शिक्षा का एक मुख्य उद्देश्य लौकिक जीवन को अधिक-से-अधिक सम्पन्न, समृद्ध एवं सुखी बनाना भी था।
3. प्राचीन वैदिक परम्परा के अनुसार बालक की शिक्षा को आरम्भ करते समय उपनयन नामक संस्कार सम्पन्न किया जाता था। इससे भिन्न मध्यकाल में शिक्षा-आरम्भ के अवसर पर 'बिस्मिल्लाह' या 'बिस्मिल्लाहखानी' रस्म को सम्पन्न किया जाता था।
4. प्राचीनकाल अथवा वैदिककाल में गुरुकुल ही मुख्य शिक्षण संस्थाएँ थी। इससे भिन्न मध्यकाल की मुख्य शिक्षण-संस्थाएँ मकतब तथा मदरसे थीं।
5. प्राचीन भारतीय शैक्षिक मान्यताओं के अनुसार शिक्षा ग्रहण करने के काल में छात्रों के लिए सादा एवं सरल जीवन व्यतीत करना अनिवार्य था। उन्हें सामान्य रूप से जीवन की समस्त सुख-सुविधाओं से दूर रहना पड़ता था। इससे भिन्न मध्यकालीन प्रचलन के अनुसार मदरसों में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को जीवन की समस्त सुख-सुविधाएँ उपलब्ध हुआ करती थीं जिससे वे ऐश एवं आराम का जीवन व्यतीत करते थे।
6. प्राचीनकालीन भारतीय शिक्षा शुद्ध रूप से हिन्दू धर्म-संस्कृति की समर्थक एवं पोषक थी। इनसे भिन्न मध्यकालीन शिक्षा की घनिष्ठ सम्बन्ध इस्लामिक धर्म-संस्कृति से था।
7. प्राचीन भारतीय शिक्षा (वैदिक शिक्षा) का माध्यम संस्कृत भाषा थी, बौद्ध काल में यह स्थान पालि भाषा ने ले लिया था परन्तु मध्यकाल में फारसी भाषा को ही शिक्षा का मुख्य माध्यम बना लिया गया था।
8. प्राचीनकालीन शैक्षिक व्यवस्था में कठोर एवं दण्ड पर आधारित अनुशासन का कोई प्रावधान नहीं था परन्तु मध्यकालीन शैक्षिक व्यवस्था के अन्तर्गत अनुशासन बनाए रखने के लिए शारीरिक दण्ड का भी प्रावधान था।
In simple words: Ancient education focused on spiritual development, used Sanskrit/Pali, began with Upanayan, and centered around Gurukuls, promoting a simple life. Medieval education was Islamic, aimed at worldly success, used Arabic/Persian, began with Bismillah, and was conducted in maktabs/madrasas, often offering a more comfortable student life and corporal punishment for discipline.
🎯 Exam Tip: When comparing, create clear contrasting points for objectives, entry rituals, institutions, medium of instruction, and disciplinary methods between the two periods.
Question 5. बौद्धकालीन शिक्षा (बौद्ध शिक्षा) तथा मुस्लिम शिक्षा (मध्यकालीन शिक्षा) में अन्तर बताइए।
Answer: उत्तर बौद्ध-शिक्षा तथा मुस्लिम अर्थात् मध्यकालीन भारतीय शिक्षा में मुख्य अन्तर इस प्रकार थे|
1. बौद्ध-शिक्षा बौद्ध धर्म एवं दर्शन पर आधारित थी, जबकि मध्यकालीन शिक्षा इस्लाम धर्म की पोषक थी ।
2. बौद्ध-शिक्षा का माध्यम पालि भाषा थी, जबकि मध्यकालीन शिक्षा का माध्यम अरबी-फारसी भाषा थी।
3. बौद्ध-शिक्षा में अनुशासन की कठोर व्यवस्था नहीं थी, जबकि मध्यकालीन शिक्षा में कठोर अनुशासन-व्यवस्था को लागू किया गया था। इसके लिए दण्ड का भी प्रावधान था।
4. बौद्धकालीन शिक्षा बौद्ध मठों तथा कुछ अन्य संस्थानों के माध्यम से प्रदान की जाती थी, जबकि मध्यकालीन शिक्षा मकतबों, मदरसों तथा खागाहों के माध्यम से दी जाती थी।
5. बौद्धकालीन शिक्षा प्रारम्भ करते समय प्रव्रज्या संस्कार सम्पन्न किया जाता था, जबकि मध्यकालीन शिक्षा 'बिस्मिल्लाह-खानी' नामक रस्में से प्रारम्भ होती थी।
6. बौद्ध-शिक्षा का परम उद्देश्य निर्माण प्राप्ति था, जबकि मध्यकालीन शिक्षा में लौकिक उन्नति का अधिक महत्त्व दिया जाता था ।
In simple words: Buddhist education focused on Nirvana, used Pali, started with Pravrajya, and was conducted in monasteries with lenient discipline. Muslim education aimed at worldly success, used Arabic/Persian, began with Bismillah-Khani, was in maktabs/madrasas, and employed strict discipline, including corporal punishment.
🎯 Exam Tip: Focus on the fundamental religious basis, language of instruction, initiation ceremonies, and institutional structures when differentiating between Buddhist and Muslim education systems.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1. मध्यकालीन भारतीय समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक का क्या स्थान था ?
Answer: उत्तर मध्यकालीन भारतीय समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक की स्थिति को स्पष्ट करते हुए जाफर ने लिखा है, “शिक्षकों को समाज में उच्च स्थान था, यद्यपि उनका वेतन अल्प था, तथापि उनको सार्वजनिक सम्मान और विश्वास प्राप्त था।” भारतीय समाज में सदैव ही शिक्षक को समुचित सम्मान दिया जाता रहा है। मध्यकाल भी इसका अपवाद नहीं था। वास्तव में शिक्षा प्रदान करना एक महान् कार्य माना जाता था तथा यह सार्वजनिक धारणा थी कि शिक्षक चरित्रवान व्यक्ति होते हैं। डॉ० केई ने भी मध्यकालीन समाज में शिक्षक की स्थिति स्पष्ट करते हुए लिखा है, “शिक्षकों की सामाजिक स्थिति उच्च थी और वे साधारण तथा चरित्रवान मनुष्य थे, जिनको व्यक्तियों का विश्वास और सम्मान प्राप्त था।”
In simple words: In medieval Indian society, teachers held a high social status and commanded public respect and trust, despite often receiving modest salaries. They were considered character-rich individuals, and their role in imparting education was highly valued.
🎯 Exam Tip: Emphasize the teacher's respected social position and their ethical role, contrasting it with potentially low financial remuneration, to show a holistic understanding.
Question 2. मध्यकालीन शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन एवं दण्ड की क्या स्थिति थी ?
Answer: उत्तर शैक्षिक व्यवस्था के अन्तर्गत अनुशासन का विशेष महत्त्व है। अनुशासन बनाए रखने का एक प्रचलित उपायु दण्ड का प्रावधान भी है। मध्यकालीन शैक्षिक व्यवस्था के अन्तर्गत अनुशासन बनाए रखने के लिए कठोर शारीरिक दण्ड का प्रावधान था। इस काल की दण्ड-व्यवस्था को स्पष्ट करते हुए एडम ने लिखा है, “छात्र को मुर्गा बनाना, उसकी पीठ या गर्दन पर निश्चित समय के लिए ईंट या लकड़ी को भारी टुकड़ा रखना, उसे पैरों के बल वृक्ष की शाखा से लटकाना, उसे बन्द करना, उसे भूमि पर पेट के बल लिटाकर शरीर को निश्चित दूरी तक घसीटना शारीरिक दण्ड के कुछ उदाहरण थे। इस प्रकार के कठोर दण्डों के प्रावधान के कारण मध्यकाल में शैक्षिक अनुशासनहीनता की समस्या प्रायः गम्भीर नहीं थी।
In simple words: Medieval education featured strict disciplinary measures, including severe corporal punishment like making students assume uncomfortable physical positions, carrying heavy loads, or dragging them on the ground. This harsh approach ensured that academic indiscipline was rarely a significant issue.
🎯 Exam Tip: Highlight the use of physical and often harsh punishments as a primary method of maintaining discipline, and its perceived effectiveness in reducing indiscipline.
Question 3. मध्यकालीन शिक्षा के केन्द्रों के बारे में लिखिए। मध्यकालीन शिक्षण संस्थाओं के रूप में मकतब तथा ‘मदरसों का सामान्य परिचय दीजिए।
Answer: उत्तर मकतबों में मौखिक शिक्षण विधि के प्रयोग से बालकों को शिक्षा दी जाती थी। बालकों को कलमा एवं कुरान की आयतें रटनी पड़ती थीं। कक्षा के सभी छात्र एक साथ पहाड़े बोलकर कण्ठस्थ' करते थे। प्रारम्भ में सरकण्डे की कलम से तख्ती पर लिखना सिखाया जाता था और बाद में कलम से कागज पर लिखना सिखाया जाता था। मध्य युग में बालकों को उच्च शिक्षा मदरसों में दी जाती थी। मदरसे भी दो प्रकार के होते थे— प्रथम, वे जहाँ धार्मिक, साहित्यिक तथा सामाजिक शिक्षा दी जाती थी और द्वितीय, वे जहाँ चिकित्साशास्त्र और अन्यान्य प्रकार की शिक्षा दी जाती थी। मदरसों में छात्रों के रहने की भी व्यवस्था होती थी और अन्य आवश्यक सुविधाएँ भी ।
In simple words: Maktabs provided primary education through oral methods, rote memorization of Kalma and Quranic verses, and early writing practice. Madrasas offered higher education, specializing in either religious/literary/social studies or medicine/other subjects, often with residential facilities and amenities for students.
🎯 Exam Tip: Clearly distinguish between Maktabs (primary, oral, rote learning) and Madrasas (higher, specialized, residential) as the main educational centers of the medieval period.
निश्चित उत्तरीय प्रश्न
Question 1. मध्यकाल में भारत में किनका शासन था ?
Answer: उत्तर मध्यकाल में भारत में मुख्य रूप से मुस्लिम शासकों का शासन था।
In simple words: During the medieval period, India was primarily governed by Muslim rulers.
🎯 Exam Tip: This is a factual recall; remember the dominant political force of the era directly influenced the education system.
Question 2. मध्यकालीन भारतीय शिक्षा-प्रणाली को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?
Answer: उत्तर मध्यकालीन भारतीय शिक्षा-प्रणाली को 'मुस्लिम शिक्षा' के नाम से भी जाना जाता है।
In simple words: Medieval Indian education is also referred to as 'Muslim education' due to the influence of Muslim rulers and Islamic principles.
🎯 Exam Tip: Be aware of the interchangeable terminology to describe the educational system of this period.
Question 3. मुस्लिम काल में शिक्षा का प्रारम्भ किस संस्कार से होता था?
Answer: उत्तर मुस्लिम काल में शिक्षा का प्रारम्भ बिस्मिल्लाह संस्कार से होता था।
In simple words: Education during the Muslim period began with a ceremonial ritual known as 'Bismillah'.
🎯 Exam Tip: This specific initiation ceremony is a key characteristic of Muslim primary education.
Question 4. मध्यकालीन भारतीय शिक्षा-प्रणाली किस धर्म पर आधारित थी?
Answer: उत्तर मध्यकालीन भारतीय शिक्षा-प्रणाली इस्लाम धर्म पर आधारित थी।
In simple words: The medieval Indian education system was fundamentally based on Islamic religious principles.
🎯 Exam Tip: Recognizing the religious foundation is crucial to understanding the objectives and curriculum of medieval education.
Question 5. मुस्लिम शिक्षा कितने स्तरों में विभाजित थी ?
Answer: उत्तर मध्यकालीन भारतीय शिक्षा के मुख्य रूप से दो स्तर थे—
1. प्राथमिक शिक्षा तथा
2. उच्च शिक्षा ।
In simple words: Muslim education was broadly divided into two main levels: primary education and higher education.
🎯 Exam Tip: Understand this two-tier structure (primary in maktabs, higher in madrasas) as fundamental to the system's organization.
Question 6. मध्यकाल में किन संस्थाओं में प्राथमिक शिक्षा प्रदान की जाती थी ?
Answer: उत्तर मध्यकाल में प्राथमिक शिक्षा मकतबों में प्रदान की जाती थी।
In simple words: Primary education during the medieval period was provided in institutions called maktabs.
🎯 Exam Tip: Remember maktabs were dedicated to elementary learning for young children.
Question 7. मकतब क्या है?
Answer: उत्तर मकतब प्राथमिक स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाली शिक्षण संस्थाएँ हैं।
In simple words: A maktab is an educational institution that provided primary-level education.
🎯 Exam Tip: This definition is core to understanding the structure of medieval education.
Question 8. मध्यकाल में उच्च शिक्षा की व्यवस्था किन शिक्षण संस्थाओं में होती थी ?
Answer: उत्तर मध्यकाल में उच्च शिक्षा की व्यवस्था मदरसों में होती थी।
In simple words: Higher education during the medieval period was imparted in institutions known as madrasas.
🎯 Exam Tip: Contrast madrasas with maktabs to show a clear understanding of the educational hierarchy.
Question 9. मध्यकालीन शिक्षा-प्रणाली में प्राथमिक शिक्षा के लिए मुख्य रूप से किस विधि को अपनाया जाता था ?
Answer: उत्तर मध्यक़ालीन शिक्षा प्रणाली में प्राथमिक शिक्षा के लिए मौखिक विधि को अपनाया जाता था।
In simple words: The primary method of teaching for elementary education in the medieval period was oral instruction.
🎯 Exam Tip: Oral methods and rote learning were characteristic features, especially at the primary level.
Question 10. मध्यकाल में भारतीय समाज में स्त्री-शिक्षा की क्या स्थिति थी ?
Answer: उत्तर मध्यकाल में भारतीय समाज में स्त्री-शिक्षा की स्थिति दयनीय थी।
In simple words: The status of female education in medieval Indian society was generally poor or neglected.
🎯 Exam Tip: Note that female education, particularly for common women, was largely overlooked due to prevailing social norms like the purdah system.
Question 11. मध्यकालीन शैक्षिक-व्यवस्था के अन्तर्गत शिक्षक-शिष्य सम्बन्ध किस प्रकार के होते - थे?
Answer: उत्तर मध्यकालीन शैक्षिक-व्यवस्था के अन्तर्गत शिक्षक-शिष्य सम्बन्ध मधुर तथा घनिष्ठ होते थे। पारस्परिक स्नेह, सम्मान तथा कर्तव्यों का ध्यान रखा जाता था।
In simple words: The teacher-student relationships in the medieval education system were characterized by warmth, closeness, mutual affection, respect, and a strong sense of duty.
🎯 Exam Tip: Emphasize the strong personal bond and mutual respect, often likened to a family relationship, as a significant feature.
Question 12. भारत में मध्यकाल में शिक्षा के मुख्य केन्द्र कौन-कौन-से थे ? या मुगलकालीन शिक्षा के प्रमुख चार केन्द्रों के नाम लिखिए।
Answer: उत्तर भारत में मध्यकाल में शिक्षा के मुख्य केन्द्र-आगरा, दिल्ली, लाहौर, अजमेर, मुल्तान, मालवा, गुजरात तथा जौनपुर में थे।
In simple words: Prominent educational centers in medieval India included Agra, Delhi, Lahore, Ajmer, Multan, Malwa, Gujarat, and Jaunpur.
🎯 Exam Tip: Be able to name a few key cities that served as important hubs for learning during the Mughal era.
Question 13. मध्यकालीन शिक्षा-व्यवस्था में उच्च शिक्षा के छात्रों को कौन-कौन-सी मुख्य उपाधियाँ दी जाती थीं?
Answer: उत्तर मध्यकाल में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को कामिल फाजिल तथा आलिम नामक उपाधियाँ दी जाती थीं।
In simple words: Students who completed higher education in medieval India were awarded titles such as Kamil, Fazil, and Aalím.
🎯 Exam Tip: These titles signified specialization: 'Aalim' (religious studies), 'Fazil' (logic/philosophy), and 'Kamil' (literature).
Question 14. मध्यकाल में व्यावसायिक शिक्षा के कौन-कौन-से रूप प्रचलित थे ?
Answer: उत्तर मध्यकाल में व्यावसायिक शिक्षा के प्रचलित मुख्य रूप थे—
1. हस्तकलाओं की शिक्षा,
2. चिकित्साशास्त्र की शिक्षा,
3. सैन्य शिक्षा तथा
4. विभिन्न ललित कलाओं की शिक्षा ।
In simple words: Vocational education in medieval times included training in handicrafts, medicine, military skills, and various fine arts.
🎯 Exam Tip: Note the practical nature of vocational training, focusing on skills essential for crafts, health, defense, and cultural pursuits.
Question 15. मुस्लिम काल में प्राथमिक शिक्षा प्रारम्भ करने की क्या आयु थी?
Answer: उत्तर मुस्लिम काल (मध्य काल) में बालक की प्राथमिक शिक्षा प्रारम्भ करने की आयु 4 वर्ष, 4 माह, 4 दिन थी।
In simple words: In the Muslim period, primary education typically commenced when a child reached the age of 4 years, 4 months, and 4 days.
🎯 Exam Tip: This specific age is a detail associated with the 'Bismillah' ceremony, marking the formal start of primary education.
Question 16. निम्नलिखित कथन सत्य हैं या असत्य-
1. मध्यकाल में शिक्षा का नितान्तै अभाव था।
2. मध्यकाल में शिक्षा का आधार इस्लाम धर्म था ।
3. मध्यकाल में स्त्री-शिक्षा के लिए अलग से व्यापक व्यवस्था थी।
4. मध्यकालीन शिक्षा का ऍकृ मुख्य उद्देश्य, लौकिक प्रगति एवं सुख-समृद्धि प्राप्त करना भी था।
5. मध्यकालीन शिक्षा का मुख्य माध्यम फारसी भाषा ही थी।
Answer: उत्तर
1. असत्य,
2. सत्य,
3. असत्य,
4. सत्य,
5. सत्य
In simple words: Medieval education was based on Islam, aimed for worldly progress, and had Persian as its main medium, but it was not entirely absent and lacked a comprehensive system for women's education.
🎯 Exam Tip: Carefully evaluate each statement based on the core characteristics of medieval education regarding its basis, objectives, and social provisions.
बहुविकल्पीय प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों में दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चुनाव कीजिए
Question 1. मध्यकालीन शिक्षा किस धर्म से प्रभावित थी ?
(क) इस्लाम धर्म
(ख) पारसी धर्म
(ग) यहूदी धर्म
(घ) अरबी धर्म
Answer: (क) इस्लाम धर्म
In simple words: Medieval education was predominantly influenced by Islamic principles and teachings.
🎯 Exam Tip: Recognize Islam as the foundational religion for the medieval education system in India.
Question 2. मध्यकालीन शिक्षा का माध्यम कौन-सी भाषा थी ?
(क) तुर्की
(ख) अरबी
(ग) फ़ारसी
(घ) उर्दू
Answer: (ग) फारसी
In simple words: The primary medium of instruction in medieval education was Persian.
🎯 Exam Tip: Persian, being the court language, became the dominant language of instruction during this period.
Question 3. मध्यकालीन शिक्षा का आरम्भ किस संस्कार से होता है ?
(क) प्रव्रज्या
(ख) उपसम्पदा
(ग) उपर्नयन
(घ) बिस्मिल्लाह
Answer: (घ) बिस्मिल्लाह
In simple words: Medieval education formally began with the 'Bismillah' ceremony.
🎯 Exam Tip: The 'Bismillah' ceremony marked the initiation of primary education for Muslim children.
Question 4. मुस्लिम काल में बिस्मिल्लाह रस्म अदा की जाती थी जब बालक हो जाता था
(क) 3 वर्ष, 3 माह, 3 दिने का
(ख) 4 वर्ष, 4 माहे, 4 दिन का
(ग) 5 वर्ष, 5 माह, 5 दिन का
(घ) 6 वर्ष, 6 माह, 6 दिन का
Answer: (ख) 4 वर्ष, 4 माह, 4 दिन का
In simple words: The 'Bismillah' ritual was performed when a child reached the age of 4 years, 4 months, and 4 days.
🎯 Exam Tip: Remember the precise age (4 years, 4 months, 4 days) associated with the 'Bismillah' ceremony.
Question 5. 4 वर्ष, 4 माह, 4 दिन की आयु पर कौन-सा शिक्षा संस्कार होता है?
(क) उपनयन
(ख) प्रव्रज्या
(ग) बिस्मिल्लाह
(घ) उपसम्पदा
Answer: (ग) बिस्मिल्लाह
In simple words: At the age of 4 years, 4 months, and 4 days, the 'Bismillah' educational ceremony was performed.
🎯 Exam Tip: This question tests your knowledge of the 'Bismillah' ceremony and its specific timing.
Question 6. मध्यकाल में प्राथमिक शिक्षा के केन्द्र थे ?
(क) मदरसा
(ख) मकतब
(ग) खानकाह
(घ) दरगाह
Answer: (ख) मकतब
In simple words: Maktabs served as the primary centers for elementary education during the medieval period.
🎯 Exam Tip: Recall that maktabs were basic schools, often attached to mosques, for initial learning.
Question 7. मध्यकालीन भारत में उच्च मुस्लिम शिक्षा के केन्द्रों को कहा जाता था?
(क) मकतब
(ख) मदरसा
(ग) खानकाह
(घ) दरगाह
Answer: (ख) मदरसा
In simple words: Madrasas were the institutions designated for higher education in medieval Muslim India.
🎯 Exam Tip: Madrasas were advanced centers of learning, distinct from primary maktabs.
Question 8. मध्यकाल में शिक्षा का प्रबन्ध व संरक्षण का दायित्व किस पर था?
(क) राज्य पर,
(ख) मन्त्रिपरिषद् पुर
(ग) सुल्तान पर,
(घ) स्थानीय लोगों पर
Answer: (क) राज्य पर
In simple words: During the medieval period, the responsibility for managing and protecting education primarily rested with the state.
🎯 Exam Tip: State patronage and control were significant features of the medieval education system.
Question 9. मध्यकाल में शिक्षा की प्रगति किस बादशाह के काल में सर्वाधिक हुई?
(क) फिरोज तुगलक
(ख) हुमायूं
(ग) शेरशाह
(घ) अकबर
Answer: (घ) अकबर
In simple words: Education saw its maximum progress during the reign of Emperor Akbar.
🎯 Exam Tip: Akbar's reign is noted for its cultural and intellectual patronage, which extended to educational advancements.
Question 10. मध्य युग में साहित्य में निष्णात छात्र को कहा जाता था
(क) आलिम
(ख) फाजिल
(ग) कामिल
(घ) स्नातक
Answer: (ग) कामिल
In simple words: A student who was proficient in literature during the medieval period was awarded the title 'Kamil'.
🎯 Exam Tip: Remember 'Kamil' specifically denoted excellence in literature, distinguishing it from other academic titles.
Question 11. तर्क और दर्शनशास्त्र में प्रबुद्ध छात्रों को क्या उपाधि दी जाती थी ?
(क) फाजिले
(ख) आलिम
(ग) मनसबदार
(घ) कामिल
Answer: (क) फाजिल
In simple words: Students who excelled in logic and philosophy were granted the title 'Fazil'.
🎯 Exam Tip: 'Fazil' indicates specialization in rational sciences, contrasting with 'Aalim' for religious studies and 'Kamil' for literature.
Question 12. “मुस्लिम शिक्षा एक विदेशी प्रणाली थी, जिसका भारत में प्रतिरोपण किया गया और जो ब्राह्मणीय शिक्षा से अति अल्प सम्बन्ध रखकर, अपनी नवीन भूमि में विकसित हुई।” यह कथन किसका है?
(क) डॉ० केई का
(ख) डॉ० जाकिर हुसैन का
(ग) डॉ० यूसुफ हुसैन का
(घ) इनमें से किसी को नहीं
Answer: (क) डॉ० केई का
In simple words: This quote, which describes Muslim education as a foreign system transplanted into India with little connection to Brahmanical education, is attributed to Dr. K.E.
🎯 Exam Tip: Attributing key quotes to the correct historians or scholars can demonstrate a deeper understanding of historical perspectives.
Question 13. 'बिस्मिल्लाह संस्कार का सम्बन्ध है-
(क) वैदिक काल से
(ख) बौद्ध काल से
(ग) मुस्लिम काल से
(घ) ब्रिटिश काल से
Answer: (ग) मुस्लिम काल से
In simple words: The 'Bismillah' ceremony is associated with the Muslim period in Indian history.
🎯 Exam Tip: This ritual is a defining characteristic of educational initiation during the Islamic era in India.
Question 14. मध्यकालीन (मुगलकालीन) शिक्षा के समय में महिला इतिहासकार कौन थीं?
(क) नूरजहाँ
(ख) रजिया बेगम
(ग) अब्बासी
(घ) गुलबदन बेगम
Answer: (घ) गुलबदन बेगम
In simple words: Gulbadan Begum was a notable female historian during the medieval (Mughal) period of education.
🎯 Exam Tip: Recognizing prominent female figures, especially in intellectual fields, adds depth to your knowledge of the period.
Question 15. निम्नलिखित में से मध्यकालीन समय में कौन-सा शिक्षा का केन्द्र नहीं था ?
(क) आगरा
(ख) जौनपुर
(ग) मालवा
(घ) तक्षशिला
Answer: (घ) तक्षशिला
In simple words: Among the given options, Taxila was not a center of education during the medieval period; it belonged to ancient Indian education.
🎯 Exam Tip: Distinguish between major educational centers of different historical periods (e.g., Taxila and Nalanda for ancient, Agra and Jaunpur for medieval).
Free study material for Pedagogy
UP Board Solutions Class 12 Pedagogy Chapter 3 मध्यकालीन भारतीय शिक्षा
Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 3 मध्यकालीन भारतीय शिक्षा prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 12 Pedagogy textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.
Detailed Explanations for Chapter 3 मध्यकालीन भारतीय शिक्षा
Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 12 Pedagogy chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 12 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.
Benefits of using Pedagogy Class 12 Solved Papers
Using our Pedagogy solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 12 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 3 मध्यकालीन भारतीय शिक्षा to get a complete preparation experience.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 12 Pedagogy Chapter 3 मध्यकालीन भारतीय शिक्षा is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Pedagogy are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 12 Pedagogy Chapter 3 मध्यकालीन भारतीय शिक्षा as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Pedagogy concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 12 Pedagogy Chapter 3 मध्यकालीन भारतीय शिक्षा will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Pedagogy. You can access UP Board Solutions Class 12 Pedagogy Chapter 3 मध्यकालीन भारतीय शिक्षा in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 12 Pedagogy Chapter 3 मध्यकालीन भारतीय शिक्षा in printable PDF format for offline study on any device.