UP Board Solutions Class 11 Pedagogy Chapter 2 Forms and Nature of Education

Get the most accurate UP Board Solutions for Class 11 Pedagogy Chapter 2 शिक्षा के स्वरूप और प्रकृति here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 11 Pedagogy. Our expert-created answers for Class 11 Pedagogy are available for free download in PDF format.

Detailed Chapter 2 शिक्षा के स्वरूप और प्रकृति UP Board Solutions for Class 11 Pedagogy

For Class 11 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 11 Pedagogy solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 2 शिक्षा के स्वरूप और प्रकृति solutions will improve your exam performance.

Class 11 Pedagogy Chapter 2 शिक्षा के स्वरूप और प्रकृति UP Board Solutions PDF

UP Board Solutions For Class 11 Pedagogy Chapter 2 Forms And Nature Of Education (शिक्षा के स्वरूप एवं प्रकृति)

वस्तुत उतरीय प्रश्न

Question 1. औपचारिक शिक्षा तथा अनौपचारिक शिक्षा का अर्थ स्पष्ट करते हुए इन दोनों का अन्तर : स्पष्ट कीजिए। या शिक्षा के औपचारिक स्वरूप का वर्णन कीजिए। या औपचारिक शिक्षा से क्या आशय है? या शिक्षा के औपचारिक एवं अनौपचारिक स्वरूपों का वर्णन कीजिए। या निरौपचारिक (अनौपचारिक) शिक्षा क्या है? उदाहरण दीजिए।
Answer: व्यक्ति एवं समाज दोनों ही के लिए शिक्षा का विशेष महत्त्व है। शिक्षा एक व्यापक प्रक्रिया है। शिक्षा के अनेक प्रकार अथवा स्वरूप देखे जा सकते हैं। शिक्षा के प्रकारों का निर्धारण भिन्न-भिन्न आधारों पर किया जा सकता है। जब हम शिक्षा के नियमों एवं उसकी व्यवस्था को आधार मानकर शिक्षा के प्रकारों का निर्धारण करते हैं, तब हमारे सम्मुख शिक्षा के मुख्य रूप से दो स्वरूप या प्रकार प्रस्तुत होते हैं, जिन्हें क्रमशः औपचारिक शिक्षा (Formal Education) तथा अनौपचारिक शिक्षा (Informal Education) कहा जाता है। शिक्षा के इन दोनों प्रकारों के अर्थ, साधनों एवं अन्तर आदि का विवरण निम्नवत् है
In simple words: Education is vital for individuals and society, encompassing various forms. Based on rules and system, it primarily takes two forms: formal education (structured learning in institutions) and informal education (lifelong learning from experience and environment).

🎯 Exam Tip: Students should focus on clearly distinguishing between formal and informal education, including their definitions, methods, and outcomes for full marks.

 

औपचारिक शिक्षा (Formal Education)

औपचारिक शिक्षा, जिसे नियमित या सांविधिक शिक्षा भी कहते हैं, बालकों को विचारपूर्ण तथा सुव्यवस्थित ढग से दी जाने वाली शिक्षा है। औपचारिक शिक्षा के अर्थ को स्पष्ट करते हुए जे- मोहन्नी ने लिखा है, “इस प्रकार की शिक्षा की योजना सोच-विचारकर और जान-बूझकर बनाई जाती है। इसके पाठ्यक्रम की रूपरेखा पहले से ही तैयार कर ली जाती है और इसके उद्देश्य भी पहले से ही निश्चित कर लिए जाते हैं।” स्पष्ट है इस शिक्षा की योजना पहले ही तैयार कर ली जाती है और इसका ध्येय भी निश्चित कर लिया जाता है। औपचारिक शिक्षा में पूर्व-निर्धारित रूपरेखा के अन्तर्गत बालकों को निश्चित समय पर निश्चित ज्ञान प्रदान किया जाता है। विशेष प्रकार की संस्थाओं में निश्चित व्यक्ति (शिक्षक) निश्चित विधियों के माध्यम से औपचारिक शिक्षा देते हैं। शिक्षा के इस स्वरूप में पाठयक्रम, समय-सारणी तथा पुस्तकें अत्यन्त आवश्यक समझी जाती हैं। शिक्षा के इस प्रकार के अन्तर्गत नियमित परीक्षाओं की व्यवस्था होती है तथा परीक्षाओं के आधार पर योग्यता का प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाता है। वर्तमान समाज में औपचारिक शिक्षा के मुख्यतम अभिकरण विद्यालय या स्कूल-कॉलेज हैं। इनके अतिरिक्त पुस्तकालय, वाचनालय तथा संग्रहालय एवं कलावीथियाँ आदि भी औपचारिक शिक्षा के अभिकरण हैं। औपचारिक शिक्षा केवल एक निश्चित अवधि तक ही चलती है।

अनौपचारिक शिक्षा (Informal Education)

अनौपचारिक शिक्षा को अनियमित या अविधिक या निरौपचारिक शिक्षा भी कहा जाता है। यह शिक्षा बालक को अनायास तथा आकस्मिक रूप से प्राप्त होती है और व्यक्ति के जीवन में जन्म से अन्त तक चलती रहती है। अनौपचारिक शिक्षा का कोई विचार, पूर्व-योजना, सुव्यवस्थित ढंग, सुनिश्चित स्थान, निश्चित समय और कोई निश्चित नियम नहीं होता। यह तो हर समय और हर स्थान पर किसी-न-किसी रूप में चलती रहती है। मुख्य रूप से अनौपचारिक शिक्षा अनुभवों पर आधारित शिक्षा है; अतः इसे अनुभव द्वारा प्राप्त की गई शिक्षा भी कहते हैं। यह शिक्षा किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी व्यक्ति को प्रदान की जा सकती है। परिवार, धर्म, राज्य, समाज, युवकों का समूह, खेल का मैदान, रेडियो, टेलीविजन, समाचार-पत्र तथा पत्रिकाएँ-अनौपचारिक शिक्षा के मुख्य साधन या अभिकरण हैं।

 

Question 2. शिक्षाशास्त्र एक विज्ञान है या कला अथवा दोनों ही? अपने मत के समर्थन में तर्क प्रस्तुत कीजिए। या शिक्षाशास्त्र की प्रकृति पर प्रकाश डालते हुए बताइए कि यह एक विज्ञान है या कला। या “शिक्षाशास्त्र न तो शुद्ध विज्ञनि है और न ही शुद्ध कला ।” आप इस कथन से कहाँ तक सहमत हैं? या “शिक्षा कलाा है।” स्पष्टतया समझाइए ।
Answer: उतरः

शिक्षाशास्त्र की प्रकृति : विज्ञान अथवा कला (Nature Of Education : Science Or Art)

शिक्षाशास्त्र की प्रकृति के सम्बन्ध में वैचारिक मतभेद दृष्टिगोचर होते हैं। शिक्षाशास्त्र एक विज्ञान है या कला?-आज यह एक विवादास्पद प्रश्न है, जिसके सम्बन्ध में शिक्षाविदों में मतैक्य नहीं है। कुछ विद्वानों के अनुसार शिक्षाशास्त्र एक विज्ञान है तो दूसरे विद्वानों के अनुसार यह एक कला है। अधिकांश विद्वानों की दृष्टि में शिक्षाशास्त्र न तो विशुद्ध विज्ञान है और न ही विशुद्ध कला, बल्कि शिक्षाशास्त्र अपने वैज्ञानिक और कलात्मक या व्यावहारिक पक्षों के कारण विज्ञान तथा कला दोनों है। शिक्षाशास्त्र की प्रकृति के विषय में सही निर्णय लेने से पहले आवश्यक है कि विज्ञान एवं कला की विशेषताओं से परिचय प्राप्त किया जाए। इसके साथ ही उन मौलिक सिद्धान्तों तथा मानदण्डों से परिचित भी होना चाहिए जिनके आधार पर ज्ञान की किसी शाखा को विज्ञान या कला की श्रेणी में रखा जाता है।
In simple words: Education is a subject of debate regarding whether it's a science or an art. Most scholars believe it embodies both scientific and artistic aspects due to its systematic methods and practical application, requiring an understanding of both scientific principles and creative skills.

🎯 Exam Tip: When discussing the nature of education, students should elaborate on both its scientific (systematic study, principles) and artistic (practical application, skill) dimensions, providing arguments for each and concluding with a balanced view.

 

शिक्षाशास्त्र का वैज्ञानिक पक्ष (Scientific Aspect Of Education)

विज्ञान क्या है? - प्रसिद्ध विचारक ग्रीन के अनुसार, “विज्ञान अन्वेषण का तरीका है।” विज्ञान सत्य या सच्चे ज्ञान का अन्वेषण (खोज) करता है, फिर उस ज्ञान को व्यवस्थित एवं क्रमबद्ध करके कुछ नियम या सिद्धान्त बनाता है, जो निश्चित एवं सर्वमान्य होते हैं और समान परिस्थितियों में समान रूप से लागू होते हैं। बर्नेट का कथन है, “विज्ञान सामान्यतः जाँचा गया अनुभव है, प्रदत्तों-निष्कर्षों तथा सामान्य नियमों का एक संगठन है, जो अनुभवों से प्राप्त होता है, जिसके आधार पर घटनाओं तथा परिस्थितियों की सर्वोत्तम ढंग से व्याख्या या आलोचना की जाती है। वस्तुतः विज्ञान स्वयं में कोई विषय-सामग्री नहीं, अपितु वैज्ञानिक पद्धति से प्राप्त किया गया व्यवस्थित ज्ञान है।

क्या शिक्षाशास्त्र विज्ञान है?- विज्ञान की भाँति शिक्षा के कुछ निश्चित नियम, सिद्धान्त एवं कार्य होते हैं। इन सभी को विज्ञान की तरह से निर्धारित किया जाता है, इनके परिणाम निकाले जाते हैं तथा मूल्यांकन किया जाता है। आजकल शिक्षा से सम्बन्धित प्रत्येक क्षेत्र में वैज्ञानिक पद्धति को ही अपनाया जा रहा है। शैक्षिक अध्ययनों में भी वैज्ञानिक अध्ययनों की तरह से प्रदत्तों का संग्रह, विश्लेषण, वर्गीकरण, प्रायोगीकरण, सत्य का निर्धारण तथा नियमीकरण किया जाता है। सैद्धान्तिक स्तर पर शिक्षा-शिक्षण के लक्ष्यों, उद्देश्यों, विधियों तथा नियमों का निर्धारण करती है, जिसमें वैज्ञानिक विधियों का आश्रय लिया जाता है। शिक्षा के पाठ्यक्रम से जुड़े अनेक अध्ययनों; जैसे-शैक्षिक मूल्यांकन, पाठ्यक्रम निर्माण के सिद्धान्त, कक्षा-शिक्षण, सीखने के नियम, स्मरण की विधियों, अवधान तथा थकान आदि के अन्तर्गत भी वैज्ञानिक सिद्धान्तों तथा नियमों का ही प्रयोग होता है।

क्या शिक्षाशास्त्र विशुद्ध विज्ञान है?- यद्यपि शिक्षाशास्त्र एक विज्ञान है तथापि भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित की भाँति इसे विशुद्ध विज्ञान नहीं कहा जा सकता। वस्तुतः विशुद्ध विज्ञानों का सम्बन्ध पदार्थों (Matter) से है, जब कि शिक्षाशास्त्र एक मानवीय विषय (Human Subject) है जिसका सम्बन्ध मनुष्य मात्र से होता है। इस प्रकार इसे सामाजिक विज्ञानों की श्रेणी में रखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त, विशुद्ध विज्ञान की तरह से शिक्षा के नियम तथा सिद्धान्त अपरिवर्तनशील, निश्चित एवं सार्वभौमिक नहीं होते । इनमें देश-काल, पात्र तथा व्यक्तिगत विभिन्नताओं के अनुसार परिवर्तन होता रहता है। सत्य तो यह है कि शिक्षा का मानव के मन और आचरण से सीधा सम्बन्ध है जिसके विषय में निश्चित नियमों का प्रतिपादन नहीं किया जा सकता। शिक्षा से सम्बन्धित नियमों एवं सिद्धान्तों को सामान्य परिस्थितियों में ही लागू किया जा सकता है। यही कारण है कि शिक्षा को 'विशुद्ध विज्ञान के स्थान पर 'व्यावहारिक विज्ञान' कहना अधिक उचित होगा ।

शिक्षाशास्त्र कला के रूप में (Education As An Art)

कला क्या है?- कला 'निर्माण' या 'उत्पादन' की एक प्रक्रिया है जिसमें मनुष्य का कौशल निहित है। कला का उद्देश्य कुछ जानना (अर्थात् ज्ञान) न होकर कुछ 'सृजन करना है। इस प्रकार विज्ञान एवं कला में उपयोगिता की दृष्टि से मौलिक भेद है। नृत्य, संगीत, मूर्तिकला, चित्रकारी तथा काष्ठकला आदि में निर्माण या सृजन का ही दृष्टिकोण प्रमुख होता है।

क्या शिक्षाशास्त्र कला है?- कला को एक ऐसी व्यावहारिक कुशलता कहा गया है जिसका प्रधान उद्देश्य रचना, निर्माण तथा सृजन है। शिक्षक एक कुशल कलाकार है और उसका शिक्षण-कार्य एक कला है। दूसरे शब्दों में, शिक्षक एक दक्ष कलाकार की तरह कक्षा में शिक्षण-कार्य करता है और बालकों के व्यक्तित्व का निर्माण करता है। उसके लिए विद्यालय एक कला-मन्दिर है, जिसमें अपने आदर्शों के अनुसार वह बालकों के मानस-पटल पर सुन्दर चित्र बनाता है। बालक के व्यवहार में वांछित परिवर्तन शिक्षक की शिक्षण-कला, पर निर्भर करता है। जो शिक्षक अपनी शिक्षण-कला में जितना अधिक पारंगत होता है, वह उतना ही अपने छात्रों का हित कर सकता है। इस दृष्टि से विचार करने पर शिक्षा को कला की संज्ञा दी जा सकती है।

क्या शिक्षाशास्त्र विशुद्ध कला है?- शिक्षा एक 'कला और शिक्षक 'कलाकार' अवश्य है, किन्तु शिक्षक-चित्रकार, शिल्पी या संगीतज्ञ की तरह अपनी शिक्षण-कला को विशुद्ध एवं स्वतन्त्र प्रदर्शन नहीं कर सकता। वह किन्हीं सीमाओं के भीतर रहकर ही शिक्षण कार्य करता है। उसके शिक्षण की पद्धति बालकों की व्यक्तिगत भिन्नताओं; जैसे-शारीरिक-मानसिक-बौद्धिक शक्तियों, रुचियों, अभिरुचियों तथा क्षमताओं आदि; पर आधारित होती है और तदनुसार परिवर्तित भी होती रहती है। हाँ, यदि शिक्षक एक स्वतन्त्र कलाकार की भाँति स्वेच्छा से शिक्षण-कार्य कर पाता तो शिक्षा को विशुद्ध कला कहा जा सकता था, किन्तु उपर्युक्त तर्कों के अन्तर्गत उसे विशुद्ध कला' क़ा नाम नहीं दिया जा सकता।

शिक्षाशास्त्र विज्ञान और कला दोनों ही है। (Education Is Both A Science And An Art)

शिक्षा के वैज्ञानिक तथा कलात्मकं पक्षों की समीक्षा के उपरान्त हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि शिक्षाशास्त्र को न तो विशुद्ध विज्ञान की श्रेणी में रखा जा सकता है और न ही विशुद्ध कला की श्रेणी में। जहाँ तक शिक्षा की पद्धति, विधि, पाठयक्रम, समय-चक्र तथा कार्य-प्रणाली का प्रश्न है-इन्हें निर्मित करते समय शिक्षा की वैज्ञानिक प्रकृति लाभकारी सिद्ध होती है, किन्तु व्यावहारिक दृष्टि से शिक्षण-कार्य के सन्दर्भ में शिक्षा की कलात्मक प्रकृति का ही महत्त्व है। निःसन्देह और सर्वमान्य रूप से, 'शिक्षाशास्त्र, विज्ञान और कला दोनों ही हैं।
In simple words: Education is neither a pure science nor a pure art. Its systematic development of methods, curriculum, and operations reflects a scientific nature, while its practical implementation in teaching, focusing on student individuality and development, is an art. Therefore, education is fundamentally both a science and an art.

🎯 Exam Tip: Students should emphasize that education integrates both scientific principles (structured methodology) and artistic application (adaptive teaching skills) to be considered effective, ensuring a holistic understanding of the subject's dual nature.

 

लघु उतरीय प्रश्न

Question 1. सामान्य शिक्षा तथा विशिष्ट शिक्षा से क्या आशय है? या विशिष्ट शिक्षा क्या है।
Answer:

समान्य तथा विशिष्ट शिक्षा (General And Specific Education)

शिक्षा के उद्देश्य के आधार पर शिक्षा के दो प्रकारों का निर्धारण किया गया है, जिन्हें क्रमशः सामान्य शिक्षा तथा विशिष्ट शिक्षा के रूप में जाना जाता है। शिक्षा के इन दोनों प्रकारों का संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित
1. सामान्य शिक्षा- यह शिक्षा बालकों को सामान्य जीवन के लिए तैयार करती है। इस शिक्षा का कोई विशेष उद्देश्य नहीं होता। इसके अन्तर्गत बालक को किसी व्यवसाय के लिए तैयार नहीं किया जाता, अपितु उसमें तत्परता लाने की दृष्टि से उसकी सामान्य बुद्धि को तीव्र करने का प्रयास किया जाता है। सामान्य शिक्षा को उदार शिक्षा भी कहा जाता है। भारत के माध्यमिक स्कूलों में इसी प्रकार की शिक्षा प्रदान की जाती है।
2. विशिष्ट शिक्षा- यह शिक्षा किसी विशेष उद्देश्य को ध्यान में रखकर प्रदान की जाती है। यह विशेष उद्देश्य बालक को किसी विशेष दिशा में अपरिहार्य गुणों, कार्य-कुशलताओं तथा क्षमताओं से परिपूर्ण कर देता है। इस शिक्षा को प्राप्त करने के उपरान्त बालक जीवन के एक विशेष या निश्चित क्षेत्र; जैसे-डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, चित्रकार या एकाउण्टेण्ट आदि; में कार्य करने के लिए कुशलता एवं योग्यता प्राप्त कर लेता है। वर्तमान युग में जीविका उपार्जन के लिए तथा किसी भी क्षेत्र में विशेषज्ञ का स्थान अर्जित करने के लिए विशिष्ट शिक्षा को ही आवश्यक माना जाता है।
In simple words: General education prepares individuals for life by enhancing their overall intelligence and general readiness without a specific career focus, often seen in secondary schools. Specific education, on the other hand, is goal-oriented, preparing individuals with specialized skills and knowledge for a particular profession like medicine or engineering.

🎯 Exam Tip: Clearly differentiate between the aims of general education (broad development) and specific education (specialized skill acquisition) and provide relevant examples to illustrate the practical implications of each type.

 

Question 2. वैयक्तिक शिक्षा तथा सामूहिक शिक्षा के अर्थ को स्पष्ट कीजिट ।
Answer:

वैयक्तिक तथा सामूहिक शिक्षा (Individual And Collective Education)

शिक्षक तथा विद्यार्थी या छात्र के आपसी सम्बन्धों के आधार पर शिक्षा के दो प्रकारों का निर्धारण किया गया है, जिन्हें क्रमशः वैयक्तिक शिक्षा तथा सामूहिक शिक्षा के रूप में जाना जाता है। शिक्षा के इन दोनों प्रकारों का संक्षिप्त विवरण अग्रलिखित है–
1. वैयक्तिक शिक्षा- यह शिक्षा सिर्फ एक बालक से सम्बन्धित शिक्षा है, जिसके अन्तर्गत बालक को व्यक्तिगत रूप से तथा अकेले सिखाया जाता है। शिक्षा देते समय बालक की प्रकृति, योग्यता, रुचि, अभिरुचि तथा व्यक्तिगत विभिन्नता को ध्यान में रखा जाता है और शिक्षण की समस्त क्रियाओं का प्रभाव भी उसी बालक पर केन्द्रित किया जाता है। इस शिक्षा में शिक्षक प्रचलित नवीन शिक्षण-विधियों का प्रयोग करता है। आधुनिक समय में वैयक्तिक शिक्षा पर काफी जोर दिया जा रहा है, परन्तु गरीब देशों में इस प्रकार की शिक्षा की व्यवस्था कर पाना बहुत कठिन है।
2. सामूहिक शिक्षा- सामूहिक शिक्षा बालकों के समूह से सम्बन्धित है, जिसके अन्तर्गत बहुत-से बालक कक्षा में एक साथ बैठकर एक ही प्रकार की शिक्षा प्राप्त करते हैं। सामूहिक शिक्षा में सभी बालकों को समान स्तर पर समान शिक्षण-विधियों द्वारा शिक्षा दी जाती है और उनकी व्यक्तिगत योग्यताओं, प्रवृत्तियों, रुचियों, अभिरुचियों तथा विभिन्नताओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। वर्तमान में विश्वभर के सभी स्कूलों में सामूहिक शिक्षा का ही प्रचलन है। सामूहिक शिक्षा से केवल औसत क्षमताओं वाले छात्र ही लाभान्वित होते हैं। इस प्रकार की शिक्षा औसत से निम्न तथा औसत से उच्च-स्तर के छात्रों के लिए अधिक लाभकारी सिद्ध नहीं होती है।
In simple words: Individual education focuses on a single student's unique needs, abilities, and interests, using tailored teaching methods. Collective education involves teaching many students simultaneously in a group setting, often with standardized methods that might not cater to individual differences, benefiting average students most.

🎯 Exam Tip: Students should highlight the key difference in focus: individual education caters to personalized learning, while collective education emphasizes group instruction. Mentioning the pros and cons of each in terms of student benefit and practical implementation can add value.

 

Question 3. प्रत्यक्ष शिक्षा तथा परोक्ष शिक्षा के अर्थ को स्पष्ट कीजिए।
Answer:

प्रत्यक्ष शिक्षा तथा परोक्ष (अप्रत्यक्ष) शिक्षा (Direct And Indirect Education)

शिष्य या विद्यार्थी पर शिक्षक के पड़ने वाले प्रभाव के आधार पर भी शिक्षा के प्रकारों का निर्धारण किया गया हैं, जिन्हें क्रमशः प्रत्यक्ष शिक्षा तथा परोक्ष शिक्षा के रूप में जाना जाता है। शिक्षा के इन दोनों प्रकारों का संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है-
1. प्रत्यक्ष शिक्षा - अनेक शिक्षाशास्त्रियों ने शिक्षा को अध्यापक तथा शिक्षार्थी के बीच एक द्विमुखी प्रक्रिया माना है। अध्यापक एक परिपक्व व्यक्तित्व होने के नाते अपने ज्ञान, आदर्श एवं चरित्र से बालक को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है, जिसके परिणामस्वरूप बालक अध्यापक का अनुसरण करता है। जब अध्यापक और बालक पूर्व निश्चित उद्देश्य के अनुसार सुनियोजित रूप से एक-दूसरे के सम्मुख बैठकर ज्ञान का आदान-प्रदान करते हैं, तो उसे प्रत्यक्ष शिक्षा कहा जाता है।
2. परोक्ष शिक्षा- परोक्ष शिक्षा में अध्यापक के व्यक्तित्व का प्रत्यक्ष (सीधा) प्रभाव बालक पर नहीं पड़ता। वह परोक्ष साधनों द्वारा प्रभावित होता है। इस शिक्षा का कोई उद्देश्य या योजना पहले से तय नहीं होती। इसके अन्तर्गत शिक्षा कार्यक्रमों के विषय में अधिकांश निर्देश परोक्ष रूप में दिए जाते हैं तथा बालक स्वतन्त्र वातावरण में परोक्ष साधनों द्वारा इच्छानुसार शिक्षा ग्रहण करता है। मनोवैज्ञानिक दृष्टि से परोक्ष शिक्षा को उत्तम माना जाता है।
In simple words: Direct education involves a teacher directly influencing a student's learning and character through planned interaction, where knowledge is explicitly transferred. Indirect education, on the other hand, minimizes direct teacher influence, allowing students to learn autonomously from resources and experiences in a free environment.

🎯 Exam Tip: Focus on the level of direct teacher involvement and the student's autonomy in learning to differentiate between direct and indirect education, highlighting the planned versus unplanned nature of each approach.

 

अतिलघु उतरीय प्रण

Question 1. औपचारिक शिक्षा के महत्व का उल्लेख कीजिए।
Answer: विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में व्यवस्थित रूप से प्रदान की जाने वाली शिक्षा को औपचारिक शिक्षा कहा जाता है। औपचारिक शिक्षा के महत्त्व का संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है
1. किसी विशेष क्षेत्र में व्यवस्थित ज्ञान अर्जित करने के लिए औपचारिक शिक्षा ही आवश्यक होती है। औपचारिक शिक्षा के अभाव में विशेष ज्ञान प्राप्त नहीं किया जा सकता।
2. भले ही औपचारिक शिक्षा का क्षेत्र संकुचित है, किन्तु आज का समाज उसी व्यक्ति को सुशिक्षित मानता है जिसने औपचारिक ढंग से किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा-संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रमाण-पत्र अर्जित किया है।
3. वर्तमान परिस्थितियों में जीविका उपार्जन के दृष्टिकोण से भी औपचारिक शिक्षा को ही अधिक महत्त्वपूर्ण माना जाता है। किसी सरकारी अथवा गैर-सरकारी प्रतिष्ठान में नौकरी पाने के लिए औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने के प्रमाण-पत्र के आधार पर ही अनिवार्य योग्यता निर्धारित की जाती है।
In simple words: Formal education is crucial for structured learning in specialized fields and is widely recognized by society through degrees and certifications. It is essential for career advancement, as formal qualifications are often mandatory for employment in government and private sectors today.

🎯 Exam Tip: When listing the importance of formal education, emphasize its role in specialized knowledge acquisition, societal recognition through certification, and its practical necessity for employment opportunities.

 

Question 2. अनौपचारिक शिक्षा के महत्त्व का उल्लेख कीजिए।
Answer: किसी भी स्रोत से ज्ञान प्राप्त करना ही अनौपचारिक शिक्षा है। अनौपचारिक शिक्षा का व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्त्व है। अनौपचारिक शिक्षा के महत्त्व का संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है
1. अनौपचारिक शिक्षा बालक के भावी जीवन की आधारशिला है। बालक अपने प्रारम्भिक जीवन में अनौपचारिक ढंग से ही शिक्षा प्राप्त करता है। शिक्षा मनोवैज्ञानिकों की दृष्टि में प्रारम्भ के पाँच वर्षों में बालक का व्यक्तित्व अनौपचारिक शिक्षा द्वारा ही निर्मित होता है।
2. अनौपचारिक शिक्षा व्यापक है। यह मानव-जीवन के सभी पक्षों से सम्बन्ध रखती है और व्यक्ति को जीवन की यथार्थ परिस्थितियों के साथ सामंजस्य सिखाती है।
3. अनौपचारिक शिक्षा द्वारा बालक का सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकसित होता है। बालक सद्-आचरण, व्यवहार, नैतिक-शिक्षा, सभ्यता एवं संस्कृति का अधिकाधिक ज्ञान इसी शिक्षा द्वारा प्राप्त करता है।
In simple words: Informal education is fundamental for a child's early development and shapes their personality in the initial years. It is a broad, lifelong process that helps individuals adapt to real-life situations and fosters holistic personality development, including good conduct, ethics, and cultural understanding.

🎯 Exam Tip: Highlight informal education's role in foundational development, its lifelong and pervasive nature, and its impact on personality, moral values, and social adaptation, ensuring a comprehensive answer.

 

Question 3. लोकतन्त्रात्मक राज्य में समाचार-पत्र और पत्रिकाओं की शैक्षिक भूमिका पर टिप्पणी कीजिए।
Answer: वर्तमान लोकतन्त्रात्मक राज्य एवं समाज में शिक्षा की अवधारणा अत्यधिक विस्तृत हो गयी है। तथा इस प्रक्रिया के लिए विभिन्न प्रकार के अभिकरण उपलब्ध हैं। समाचार-पत्र तथा पत्रिकाएँ शिक्षा के निरौपचारिक अभिकरण हैं। समाचार-पत्र तथा पत्रिकाएँ अनेक प्रकार की सूचनाएँ, जानकारी तथा ज्ञान प्रदान करने वाले स्रोत हैं। अतः इनका विशेष शैक्षिक महत्त्व एवं भूमिका है। शिक्षा के ये अभिकरण प्रत्येक व्यक्ति के लिए उपयोगी एवं महत्त्वपूर्ण हैं। सामान्य शिक्षा, दूरस्थ शिक्षा तथा प्रौढ़ या सामाजिक-शिक्षा के दृष्टिकोण से पत्र-पत्रिकाओं का विशेष महत्त्व है।
In simple words: In a democratic society, newspapers and magazines serve as vital informal educational agents, disseminating diverse information, knowledge, and perspectives. They are crucial for general, distance, and adult education, empowering individuals with continuous learning opportunities and fostering informed citizenship.

🎯 Exam Tip: Emphasize that newspapers and magazines act as informal educational tools in a democracy by providing information, fostering general knowledge, and supporting distance/adult education, which is crucial for an informed populace.

 

Question 4. सकारात्मक शिक्षा (Positive Education) से क्या आशय है?
Answer: सकारात्मक या निश्चयात्मक शिक्षा को उद्देश्य बालक को कुछ निश्चित तथ्यों, आदर्शों तथा मूल्यों (जैसे-सूर्य पूरब दिशा से निकलता है, पत्तियों का रंग हरा होता है, सदा सत्य बोलना चाहिए, निर्धनों की सहायता करनी चाहिए आदि) का ज्ञानं प्रदान करना है। यहाँ ज्ञान के हस्तान्तरण में शिक्षक की भूमिका प्रधान है। शिक्षा के इस स्वरूप के अन्तर्गत बालक बिना किसी तर्क-वितर्क के ही ज्ञान को स्वीकार कर लेता है। सकारात्मक शिक्षा को आदर्शवादी विचारधारा को समर्थन प्राप्त है।
In simple words: Positive education aims to instill fixed facts, ideals, and values in a child, where the teacher's role is primary in imparting knowledge. Students accept this knowledge without much questioning. This approach is supported by idealistic philosophies.

🎯 Exam Tip: Define positive education by its focus on direct knowledge transfer of established facts and values, highlighting the teacher's central role and the acceptance of information without debate, linking it to idealistic thought.

 

Question 5. नकारात्मक शिक्षा (Negative Education) के अर्थ को स्पष्ट कीजिए। या निषेधात्मक शिक्षा से आप क्या समझते हैं?
Answer: नकारात्मक या निषेधात्मक या अनिश्चयात्मक शिक्षा में बालक स्वयं अपने अनुभव तथा क्रियाओं द्वारा ज्ञान अर्जित करता है। अपने आदर्शों का निर्माता भी वह स्वयं है। अध्यापक की भूमिका एक मार्गदर्शक से अधिक नहीं होती जो उचित वातावरण तैयार करने में सहायता करता है। इस शिक्षा के अन्तर्गत बालक अपनी रुचियों, इच्छाओं तथा स्वाभाविक प्रवृत्तियों के अनुसार अपना शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास करता है। नकारात्मक शिक्षा का समर्थन प्रयोगवादी तथा प्रकृतिवादी विचारधारा के पक्षधर करते हैं।
In simple words: Negative education emphasizes learning through self-experience and activities, where the child is the creator of their own ideals. The teacher acts as a facilitator, creating an environment for the child to develop physically, mentally, and spiritually according to their interests and natural inclinations. This approach is supported by pragmatic and naturalistic philosophies.

🎯 Exam Tip: When explaining negative education, focus on its core principles of self-learning through experience, the child's autonomy in development, and the teacher's role as a guide, linking it to pragmatic and naturalistic educational philosophies.

 

निश्चित उतरीय प्रश्न

Question 1. शिक्षा के नियमों एवं व्यवस्था के आधार पर शिक्षा के कौन-कौन-से प्रकार या स्वरूप निर्धारित किए गए हैं?
Answer: शिक्षा के नियमों एवं व्यवस्था के आधार पर शिक्षा के दो प्रकार या स्वरूप निर्धारित किए गए। हैं-
• औपचारिक शिक्षा तथा
• अनौपचारिक शिक्षा ।
In simple words: Based on rules and structure, education is primarily categorized into two forms: formal education (structured, institutional learning) and informal education (spontaneous, lifelong learning).

🎯 Exam Tip: Remember these two fundamental classifications of education as they form the basis for understanding different learning environments.

 

Question 2. प्रवेश और प्रस्थान के निश्चित बिन्दु किस प्रकार की शिक्षा के लक्षण हैं?
Answer: प्रवेश और प्रस्थान के निश्चित बिन्दु औपचारिक शिक्षा के लक्षण हैं।
In simple words: Fixed entry and exit points, like admissions and graduations, are characteristics of formal education.

🎯 Exam Tip: The presence of structured timelines and defined endpoints is a key indicator of formal education systems.

 

Question 3. औपचारिक शिक्षा प्रदान करने वाले मुख्य अभिकरणों को क्या कहते हैं?
Answer: औपचारिक शिक्षा प्रदान करने वाले मुख्य अभिकरणों को विद्यालय अथवा स्कूल कहते हैं।
In simple words: The primary agencies providing formal education are schools and colleges.

🎯 Exam Tip: Identify schools and colleges as the core institutions responsible for delivering formal education.

 

Question 4. शिक्षा के उस स्वरूप को क्या कहते हैं, जो बिना निर्धारित पाठ्यक्रम, पुस्तकों एवं नियमों के । ही आजीवन चलती रहती है?
Answer: अनौपचारिक शिक्षा ।।
In simple words: The form of education that continues throughout life without a fixed curriculum, books, or rules is called informal education.

🎯 Exam Tip: Remember that informal education is continuous, flexible, and occurs naturally throughout life, unlike its structured counterpart.

 

Question 5. किसी व्यवस्थित संस्थान में कार्यरत होने के लिए किस प्रकार की शिक्षा को अनिवार्य योग्यता के रूप में स्वीकार किया जाता है?
Answer: औपचारिक शिक्षा को।।
In simple words: Formal education is considered a mandatory qualification for employment in organized institutions.

🎯 Exam Tip: Note that formal education, with its certifications, is usually a prerequisite for professional roles in structured organizations.

 

Question 6. जीवन में व्यावहारिक कुशलता अर्जित करने के लिए शिक्षा के किस स्वरूप को अधिक महत्त्वपूर्ण माना जाता है?
Answer: जीवन में व्यावहारिक कुशलता अर्जित करने के लिए अनौपचारिक शिक्षा को अधिक महत्त्वपूर्ण माना जाता है।
In simple words: Informal education is considered more significant for acquiring practical skills in life.

🎯 Exam Tip: Practical competence often comes from real-life experiences and incidental learning, which are hallmarks of informal education.

 

Question 7. कुशल व्यवसायी अर्थात् डॉक्टर, इन्जीनियर तथा वकील आदि बनने के लिए दी जाने वाली शिक्षा को क्या कहते हैं?
Answer: कुशल व्यवसायी बनने के लिए दी जाने वाली शिक्षा को विशिष्ट शिक्षा कहते हैं।
In simple words: The education provided to become a skilled professional like a doctor, engineer, or lawyer is known as specific education.

🎯 Exam Tip: Specialized professional training falls under the category of specific education, equipping individuals for particular vocations.

 

Question 8. व्यक्ति की व्यक्तिगत योग्यताओं, रुचियों, अभिरुचियों एवं क्षमताओं आदि को ध्यान में रखकर दी जाने वाली शिक्षा को क्या कहते हैं?
Answer: इस प्रकार की शिक्षा को वैयक्तिक शिक्षा कहते हैं।
In simple words: Education tailored to an individual's personal abilities, interests, aptitudes, and capacities is called individual education.

🎯 Exam Tip: Education customized for individual differences is known as individual education, emphasizing personalized learning paths.

 

Question 9. भिन्न-भिन्न योग्यताओं एवं अंमताओं वाले अनेक बालकों को एक ही प्रकार की एक साथ दी जाने वाली शिक्षा को क्या कहते हैं?
Answer: सामूहिक शिक्षा ।
In simple words: When many children with varying abilities and capacities are given the same type of education simultaneously, it is called collective education.

🎯 Exam Tip: Group instruction, where a single teaching method is applied to multiple students, irrespective of individual differences, is termed collective education.

 

Question 10. जब शिक्षक अपने विचारों, आदर्शों एवं मूल्यों आदि को शिक्षा के रूप में छात्रों पर थोपने का प्रयास करता है तब उस शिक्षा को क्या कहते हैं?
Answer: इस प्रकार की शिक्षा कों, प्रत्यक्ष शिक्षा कहते हैं।
In simple words: When a teacher attempts to impose their ideas, ideals, and values on students, this form of education is called direct education.

🎯 Exam Tip: Direct education involves the teacher's explicit influence and transmission of specific ideas or values to students.

 

Question 11. आप शिक्षा को किस प्रकार के विज्ञानों की श्रेणी में रखते हैं।
Answer: हम शिक्षा को व्यावहारिक विज्ञानों की श्रेणी में रखते हैं।
In simple words: Education is classified as a practical science.

🎯 Exam Tip: Understand that education, while having scientific aspects, is primarily applied in nature, making it a practical science rather than a pure one.

 

Question 12. शिक्षा की मूल प्रकृति को स्पष्ट कीजिए। या शिक्षा विज्ञान है अथवा कला या दोनों?
Answer: शिक्षा को हम न तो शुद्ध विज्ञान मान सकते हैं और न ही शुद्ध कला। यह विज्ञान तथा कला दोनों ही है।
In simple words: Education is fundamentally neither a pure science nor a pure art; it encompasses aspects of both science and art.

🎯 Exam Tip: A comprehensive answer acknowledges that education combines scientific methodologies with artistic application, making it a blend of both disciplines.

 

Question 13. किस शिक्षा-व्यवस्था में 'निषेधात्मक शिक्षा को विशेष महत्त्व दिया गया है।
Answer: प्रकृतिवादी शिक्षा-व्यवस्था में 'निषेधात्मक शिक्षा' को विशेष महत्त्व दिया गया है।
In simple words: 'Negative education' is given special importance in the naturalistic education system.

🎯 Exam Tip: Connect negative education with naturalism, as this philosophy champions learning through natural development and minimal interference.

 

Question 14. निम्नलिखित कथन सत्य हैं या असत्य
1. औपचारिक शिक्षा का मुख्य अभिकरण परिवार है। 2. अनौपचारिक शिक्षा की उत्तम व्यवस्था विद्यालय द्वारा की जाती है। 3. परिवार, समाज, खेल का मैदान, समाचार-पत्र आदि अनौपचारिक शिक्षा के मुख्य अभिकरण हैं। 4. बालक के व्यक्तित्व के सुचारु विकास के लिए वैयक्तिक शिक्षा की व्यवस्था ही लाभदायक होती है। 5. सकारात्मक शिक्षा को आदर्शवादी विचारधारा का समर्थन प्राप्त है। 6. शिक्षा मूल रूप से एक विशुद्ध विज्ञान है। 7. शिक्षा विज्ञान एवं कला दोनों ही है।
Answer:
1. असत्य,
2. असत्य,
3. सत्य,
4. सत्य,
5. सत्य,
6. असत्य,
7. सत्य ।
In simple words: This question tests understanding of different educational concepts and their characteristics. Formal education's main agency is school, not family. Informal education is not primarily managed by schools. Family, society, playgrounds, and media are indeed key agents of informal education. Individual education benefits personality development. Positive education aligns with idealism. Education is not a pure science, but a blend of both science and art.

🎯 Exam Tip: Pay close attention to the definitions and characteristics of each educational concept (formal, informal, individual, positive education, and the nature of education) to correctly identify true or false statements.

 

बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1. औपचारिक शिक्षा की प्रमुख विशेषता है
(क) नियमितता
(ख) व्यापकता
(ग) संकीर्णता
(घ) वैज्ञानिकता
Answer: (क) नियमितता
In simple words: Regularity is a main feature of formal education.

🎯 Exam Tip: Formal education is defined by its structured, regular, and systematic approach within institutions.

 

Question 2. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता औपचारिक शिक्षा पर लागू नहीं होती?
(क) पूर्व निर्धारित नियमों पर आधारित
(ख) योग्यता का प्रमाण-पत्र देने की व्यवस्था
(ग) सीमित अवधि तक चलती है।
(घ) जीवन-पर्यन्त चलती है।
Answer: (घ) जीवन-पर्यन्त चलती है।
In simple words: Formal education does not continue lifelong; it has a limited duration, unlike informal education.

🎯 Exam Tip: Understand that formal education is time-bound and ends with a degree/certificate, distinguishing it from lifelong informal learning.

 

Question 3. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता अनौपचारिक शिक्षा पर लागू नहीं होती?
(क) स्पष्ट रूप से निर्धारित पाठयक्रम का अभाव
(ख) नियमित रूप से परीक्षाओं का आयोजन
(ग) क्षेत्र की व्यापकता
(घ) आजीवन चलने वाली प्रक्रिया है
Answer: (ख) नियमित रूप से परीक्षाओं का आयोजन
In simple words: Regular examinations are not a characteristic of informal education, which is unstructured and does not have formal assessments.

🎯 Exam Tip: The absence of formal examinations is a key defining characteristic of informal education. Regular assessments are a feature of formal education.

 

Question 4. अनौपचारिक शिक्षा का अभिकरण नहीं है।
(क) परिवार
(ख) खेल समूह
(ग) तकनीकी शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान
(घ) आर्य समाज मन्दिर
Answer: (ग) तकनीकी शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान
In simple words: A technical education training institute is a formal agency, not an informal one.

🎯 Exam Tip: Distinguish between formal institutions (like training institutes) and informal agents (like family, community, media) when identifying types of educational agencies.

 

Question 5. औपचारिक शिक्षा का अभिकरण है
(क) गृह
(ख) विद्यालय
(ग) राज्य
(घ) समाज
Answer: (ख) विद्यालय
In simple words: A school is a primary agency for formal education.

🎯 Exam Tip: Schools are the quintessential example of formal educational institutions.

 

Question 6. हमारे देश की अधिकांश शिक्षण-संस्थाओं द्वारा दी जाने वाली शिक्षा का स्वरूप है।
(क) वैयक्तिक शिक्षा
(ख) सामूहिक शिक्षा
(ग) अति आवश्यक शिक्षा
(घ) अनावश्यक शिक्षा
Answer: (ख) सामूहिक शिक्षा
In simple words: Most educational institutions in our country provide collective education, teaching groups of students together.

🎯 Exam Tip: Recognize that group-based instruction is the prevailing mode of education in most schools and colleges due to practical and logistical reasons.

 

Question 7. शिक्षा किस प्रकार का विज्ञान है?
(क) यथार्थ विज्ञान
(ख) आदर्शात्मक विज्ञान
(ग) व्यावहारिक विज्ञान
(घ) विज्ञान है ही नहीं
Answer: (ग) व्यावहारिक विज्ञान
In simple words: Education is considered a practical science, applying principles to real-world teaching and learning.

🎯 Exam Tip: Remember that education is fundamentally an applied discipline, combining theoretical knowledge with practical implementation.

 

Question 8. शिक्षा की प्रकृति को स्पष्ट करने वाला कथन है-
(क) शिक्षा मूल रूप से एक शुद्ध कला है
(ख) शिक्षा मूल रूप से एक शुद्ध विज्ञान है।
(ग) शिक्षा न तो शुद्ध विज्ञान है और न ही शुद्ध कला
(घ) शिक्षा की प्रकृति अस्पष्ट है।
Answer: (ग) शिक्षा न तो शुद्ध विज्ञान है और न ही शुद्ध कला
In simple words: Education is best described as being neither a pure science nor a pure art, but rather a combination of both.

🎯 Exam Tip: The most accurate understanding of education's nature is that it integrates both scientific methodologies and artistic pedagogical approaches.

UP Board Solutions Class 11 Pedagogy Chapter 2 शिक्षा के स्वरूप और प्रकृति

Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 2 शिक्षा के स्वरूप और प्रकृति prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 11 Pedagogy textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.

Detailed Explanations for Chapter 2 शिक्षा के स्वरूप और प्रकृति

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 11 Pedagogy chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 11 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Pedagogy Class 11 Solved Papers

Using our Pedagogy solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 11 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 2 शिक्षा के स्वरूप और प्रकृति to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 11 Pedagogy Chapter 2 शिक्षा के स्वरूप और प्रकृति for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 11 Pedagogy Chapter 2 शिक्षा के स्वरूप और प्रकृति is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Pedagogy are as per latest UP Board curriculum.

Are the Pedagogy UP Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 11 Pedagogy Chapter 2 शिक्षा के स्वरूप और प्रकृति as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Pedagogy concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 11 Pedagogy Chapter 2 शिक्षा के स्वरूप और प्रकृति will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 11 Pedagogy Chapter 2 शिक्षा के स्वरूप और प्रकृति in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Pedagogy. You can access UP Board Solutions Class 11 Pedagogy Chapter 2 शिक्षा के स्वरूप और प्रकृति in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Pedagogy UP Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 11 Pedagogy Chapter 2 शिक्षा के स्वरूप और प्रकृति in printable PDF format for offline study on any device.