UP Board Solutions Class 11 Biology Chapter 20 Locomotion and Movement

Get the most accurate UP Board Solutions for Class 11 Biology Chapter 20 गति और हलचल here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 11 Biology. Our expert-created answers for Class 11 Biology are available for free download in PDF format.

Detailed Chapter 20 गति और हलचल UP Board Solutions for Class 11 Biology

For Class 11 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 11 Biology solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 20 गति और हलचल solutions will improve your exam performance.

Class 11 Biology Chapter 20 गति और हलचल UP Board Solutions PDF

UP Board Solutions for Class 11 Biology Chapter 20 Locomotion and Movement (गमन एवं संचलन)

अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर

 

Question 1. कंकाल पेशी के एक सार्कोमियर का चित्र बनाइए और विभिन्न भागों को चिह्नित कीजिए।
Answer: कंकाल पेशी के सार्कीमियर की संरचना
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह चित्र कंकाल पेशी के सार्कोमियर की संरचना को दर्शाता है, जिसमें पेशी तन्तुक, सार्कोमियर, A-बैंड और I-बैंड जैसे विभिन्न भाग तथा Z-डिस्क और H-ज़ोन जैसी संरचनाएँ प्रदर्शित हैं। इसमें विश्रामावस्था में एक सार्कोमियर, इसका एक पेशीखण्ड विश्रामावस्था में और एक संकुचित पेशीखण्ड को क्रमशः (A), (B), और (C) द्वारा दर्शाया गया है। यह पेशी संकुचन की मूलभूत इकाई को समझने में मदद करता है।
In simple words: This diagram illustrates the structure of a sarcomere in skeletal muscle, showing its various parts like A-band, I-band, Z-disc, and H-zone in both relaxed and contracted states. It helps visualize the basic contractile unit of muscle.

🎯 Exam Tip: Accurately drawing and labeling all components of a sarcomere (A-band, I-band, Z-disc, H-zone, actin, myosin filaments) is crucial for scoring well. Clearly distinguish between relaxed and contracted states.

 

Question 2. पेशी संकुचन के सप तन्तु सिद्धान्त को परिभाषित कीजिए।
Answer: हक्सले (Huxley, 1954) ने रेखित पेशी तन्तुओं का इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी द्वारा अध्ययन करके इनमें उपस्थित एक्टिन तथा मायोसिन छड़ों (actin and myosin filaments) का विशिष्ट विन्यास देखा। इस विन्यास को देखते हुए इन्होंने पेशी तन्तु संकुचन का सप तन्तु या छड़ विसर्पण सिद्धान्त (sliding filament theory) दिया।

रेखित पेशियों के संकुचन की कार्य-विधि

रेखित पेशियों में संकुचन तन्त्रिका उद्दीपन के फलस्वरूप होता है। एक्टिन छड़े मायोसिन छड़ों के ऊपर फिसलकर इनके भीतर (सामियर के केन्द्र की ओर) प्रवेश कर जाती हैं, जिससे पेशी तन्तु में संकुचन हो जाता है।

पेशी संकुचन का सप तन्तु या छड़ विसर्पण सिद्धान्त

सामान्य अवस्था में सार्कोमियर (sarcomere) में ATP तथा मैग्नीशियम आयन होते हैं; कैल्सियम आयन भी सूक्ष्म मात्रा में होते हैं। एक्टिन छड़े ट्रोपोमायोसिन (tropomyosin) के साथ इस प्रकार जुड़ी रहती हैं कि ये मायोसिन छड़ों के साथ नहीं जुड़ सकतीं। जब पेशी तन्तु को तन्त्रिका आवेग द्वारा श्रेशहोल्ड उद्दीपन (threshold stimulus) प्राप्त होता है, तब पेशी तन्तु के अन्तर्द्रव्यीय जाल (ER) से Ca++ (कैल्सियम आयन) सार्कोमियर में मुक्त हो जाते हैं। ये कैल्सियम आयन ट्रोपोमायोसिन के साथ संयुक्त (bind) हो जाते हैं और एक्टिन छड़े (actin filaments) स्वतन्त्र हो जाती हैं। इसी समय ATP के जल विघटन (hydrolysis) के फलस्वरूप ऊर्जा मुक्त होती है। इस ऊर्जा की उपस्थिति में एक्टिने तथा मायोसिन सक्रिय हो जाते हैं और नए सेतु बन्धों (across bridges) की रचना होती है। इसके फलस्वरूप एक्टिन छड़े मायोसिन छड़ों के ऊपर फिसलकर साकमियर के केन्द्र की ओर चली जाती हैं। एक्टिन तथा मायोसिन मिलकर एक्टोमायोसिन (actomyosin) की रचना करते हैं।
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह चित्र पेशी संकुचन के दौरान क्रॉस-ब्रिज के निर्माण और टूटने की अवस्थाओं को दर्शाता है। इसमें एक्टिन और मायोसिन फिलामेंट्स के बीच ATP की भूमिका, ADP और फॉस्फेट के निर्माण, और क्रॉस-ब्रिज के बनने तथा टूटने की प्रक्रिया को दिखाया गया है, जिससे पेशियों में स्लाइडिंग और रोटेशन होता है। यह दर्शाता है कि कैसे ऊर्जा का उपयोग करके पेशियाँ संकुचित होती हैं।

इस प्रक्रिया में पेशी तन्तु की लम्बाई कम हो जाती है अर्थात् संकुचन हो जाता है। जब उद्दीपन समाप्त हो जाता है, तब सक्रिय पम्पिंग द्वारा कैल्सियम आयनों को अन्तर्रव्यीय जाल में पम्प कर दिया जाता है। ट्रोपोमायोसिन स्वतन्त्र हो जाता है, इससे एक्टिन व मायोसिन के बीच के सेतु बन्ध टूट जाते हैं। एक्टिन फिर ट्रोपोमायोसिन के साथ संयुक्त (bind) हो जाता है। पेशी तन्तु वापस अपनी पुरानी लम्बाई में लौट आता है। मृत्यु के पश्चात् ATP के न बनने के कारण Ca++ वापस सार्कोप्लाज्मिक जाल में नहीं जा सकते; अतः पेशियाँ सिकुड़ी रह जाती हैं और शरीर अकड़ा रह जाता है।

ऊर्जा आपूर्ति (Energy supply) : पेशी संकुचन के लिए ऊर्जा की आपूर्ति ATP द्वारा होती है। पेशियों में ATP का निर्माण ग्लाइकोजन के अपचय (catabolism) के फलस्वरूप होता है।

पेशी संकुचन के समय ATP के जल विघटन (hydrolysis) से ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

पेशियों में एक और उच्च ऊर्जा यौगिक उपस्थित होता है, जिसे क्रिएटिन फॉस्फेट (creatine phosphate-PCr) कहते हैं। इसका प्रयोग भी ATP निर्माण में होता है।

विश्रामावस्था में ATP द्वारा फिर से क्रिएटिन फॉस्फेट का निर्माण हो जाता है।

इस प्रकार पेशी में क्रिएटिन फॉस्फेट का भण्डार बना रहता है, जो आवश्यकता पड़ने पर ATP प्रदान कर सकता है।
In simple words: The sliding filament theory explains muscle contraction as actin filaments sliding past myosin filaments, shortening the sarcomere. Calcium ions and ATP are essential: calcium initiates the binding of actin and myosin, and ATP hydrolysis provides the energy for this process.

🎯 Exam Tip: Focus on the roles of actin, myosin, calcium ions, and ATP in the sliding filament theory. Understanding the cross-bridge cycle and energy supply mechanisms is critical for a comprehensive answer.

 

Question 3. पेशी संकुचन के प्रमुख चरणों का वर्णन कीजिए।
Answer: [संकेत-कृपया उपर्युक्त प्रश्न 2 का उत्तर देखें]
In simple words: The main steps of muscle contraction involve the release of calcium ions, binding of actin and myosin to form cross-bridges, the power stroke where filaments slide, and ATP-dependent detachment, followed by calcium reuptake for relaxation.

🎯 Exam Tip: When asked to describe the steps, clearly list and explain the events from nerve impulse to muscle relaxation, focusing on the interactions between actin, myosin, calcium, and ATP as described in the sliding filament theory.

 

Question 4. 'सही' या 'गलत लिखें
(क) एक्टिन पतले तन्तु में स्थित होता है।
(ख) रेखित पेशी रेशे का H-क्षेत्र मोटे और पतले, दोनों तन्तुओं को प्रदर्शित करता है।
(ग) मानव कंकाल में 206 अस्थियाँ होती हैं।
(घ) मनुष्य में 11 जोड़ी पसलियाँ होती हैं।
(ङ) उरोस्थि शरीर के अधर भाग में स्थित होती है।
Answer:
(क) सही
(ख) गलत
(ग) सही
(घ) गलत
(ङ) सही ।
In simple words: Actin is found in thin filaments (correct), the H-zone only contains thick filaments (incorrect), the human skeleton has 206 bones (correct), humans have 12 pairs of ribs, not 11 (incorrect), and the sternum is located ventrally in the body (correct).

🎯 Exam Tip: For true/false questions, know the basic anatomical facts about muscle structure and skeletal system. Pay attention to details like the composition of muscle bands and the exact number of bones/ribs.

 

Question 5. इनके बीच अन्तर बताइए
(क) एक्टिन और मायोसिन
(ख) लाल और श्वेत पेशियाँ
(ग) अंस और श्रोणि मेखला।
Answer:
(क)

एक्टिन और मायोसिन में अन्तर

क्र० सं०एक्टिन (Actin)मायोसिन (Myosin)
1.ये 'I' बैण्ड में पाए जाते हैं और 'A' बैण्ड में भी उभरे रहते हैं।ये केवल 'A' बैण्ड में पाए जाते हैं।
2.ये मायोसिन तन्तुओं से पतले (लगभग 50Å मोटे) होते हैं। इनकी संख्या कम होती है।ये एक्टिन की तुलना में मोटे (लगभग 100Å मोटे) होते हैं। इनकी संख्या अधिक होती है।
3.प्रत्येक मायोफाइब्रिल में लगभग 300 पेशी तन्तु होते हैं।प्रत्येक मायोफाइब्रिल में लगभग 1500 मायोसिन तन्तु होते हैं।
4.इनका अणुभार लगभग 46,000 डाल्टन होता है।इनका अणुभार लगभग 4,70,000 डाल्टन होता है।
5.सेतु बन्धन (cross bridge) अनुपस्थित होता है।सेतु बन्धन (cross bridges) पाए जाते हैं।

(ख)

लाल तथा श्वेत पेशियों में अन्तर

क्र० सं०लाल पेशीय तन्तु (Red muscle fibres)श्वेत पेशीय तन्तु (White muscle fibres)
1.मायोग्लोबिन (myoglobin) पाया जाता है।मायोग्लोबिन नहीं पाया जाता।
2.ये पतले, गहरे, लाल रंग के होते हैं।ये मोटे तथा हल्के रंग के होते हैं।
3.इनमें ऑक्सीश्वसन के फलस्वरूप ऊर्जा प्राप्त होती है।इनमें अनॉक्सीश्वसन द्वारा ऊर्जा प्राप्त होती है।
4.सार्कोप्लाज्मिक जालिका कम होती है।सार्कोप्लाज्मिक जालिका अधिक होती है।
5.रक्त केशिकाएँ अपेक्षाकृत अधिक संख्या में पाई जाती हैं।रक्त केशिकाएँ अपेक्षाकृत कम संख्या में पाई जाती हैं।
6.लाल पेशियाँ थकावट महसूस नहीं करतीं।श्वेत पेशियाँ शीघ्र थकावट महसूस करती हैं।

(ग)

अंस तथा श्रोशिमेखला में अन्तर

क्र० सं०अंसमेखला (Pectoral girdle)श्रोणिमेखला (Pelvic girdle)
1.प्रत्येक अर्द्धांश में स्कैपुला तथा क्लैविकल (scapula and clavicle) अस्थियाँ होती हैं।प्रत्येक अर्द्धांश में इलियम, इस्चियम और प्यूबिस (ileum, ischium and pubis) अस्थियाँ होती हैं।
2.चपटे स्कैपुला में ग्लीनॉइड (glenoid) गुहा होती है। इसमें अग्रपाद की ह्यूमस का शीर्ष लगा होता है।उक्त अस्थियों के सन्धि तल पर ऐसीटाबुलम गुहा (acetabulum cavity) होती है। इसमें पश्चपाद की फीमर का शीर्ष लगा होता है।
3.प्रत्येक क्लैविकल को सामान्यतः जत्रुक (collar bone) कहते हैं।श्रोणिमेखला के दोनों अर्द्धश मिलकर प्यूबिक संलयन (pubic symphysis) बनाते हैं।

In simple words: Actin and myosin are the primary contractile proteins, differing in thickness and location within the sarcomere. Red and white muscles vary in myoglobin content, color, and fatigue resistance. The pectoral and pelvic girdles are bony structures that attach limbs to the axial skeleton, with differences in their constituent bones and joint structures.

🎯 Exam Tip: When comparing, always use a tabular format to clearly highlight distinguishing features. Ensure you cover key differences like protein structure, physiological properties, and anatomical components for each pair.

 

Question 6. स्तम्भ I का स्तम्भ II से मिलान करें
स्तम्भ-I स्तम्भ-II
(i) चिकनी पेशी (क) मायोग्लोबिन
(ii) ट्रोपोमायोसिन (ख) पतले तन्तु
(iii) लाल पेशी (ग) सीवन (suture)
(iv) कपाल (घ) अनैच्छिक
Answer:
(i) (घ)
(ii) (ख)
(iii) (क)
(iv) (ग)
In simple words: Smooth muscle is involuntary, tropomyosin is part of thin filaments, red muscle contains myoglobin, and the skull bones are connected by sutures.

🎯 Exam Tip: For matching questions, relate each term in Column I to its most appropriate description or characteristic in Column II. A strong understanding of definitions and functions is key.

 

Question 7. मानव शरीर की कोशिकाओं द्वारा प्रदर्शित विभिन्न गतियाँ कौन-सी हैं?
Answer: मानव शरीर की कोशिकाओं में मुख्यतः निम्नलिखित तीन प्रकार की गतियाँ होती हैं

1. अमीबीय या कूटपादी गति (Amoeboid or Pseudopodial Movement) : मानव शरीर में पाई जाने वाली श्वेत रुधिराणु (leucocytes) एवं महाभक्षकाणु (macrophages) कोशिकाएँ कूटपाद द्वारा अमीबा की भाँति गति करती हैं।

2. पक्ष्माभी गति (Ciliary movement) : स्तनियों (मानव) में शुक्रवाहिनियों, अण्डवाहिनियों, श्वास नाल में पक्ष्माभ (cilia) पाए जाते हैं। इनकी गति से शुक्रवाहिनियों में शुक्राणु और अण्डवाहिनियों में अण्डाणु का परिवहन होता है। श्वासनाल के पक्ष्माभ श्लेष्मा को बाहर की ओर धकेलते हैं।

3. पेशीय गति (Muscular Movement) : हमारे उपांगों (अग्रपाद, पश्चपाद), जबड़ों, जिह्वा, नेत्रपेशियों, आहारनाल, हृदय आदि में पेशीय गति होती है। पेशीय गति में कंकाल, पेशियाँ तथा तन्त्रिकाएँ सम्मलित होती हैं।
(i) नेत्र गोलक-नेत्र कोटर में अरेखित पेशियों द्वारा गति करता है। आइरिस तथा सिलियरी काय (iris and ciliary body) पेशियाँ नेत्र में जाने वाले प्रकाश की मात्रा का नियमन करती हैं।
(ii) हृदय की हृदपेशियाँ तथा रक्त वाहिनियों की अरेखित पेशियाँ रक्त परिसंचरण में सहायक होती हैं।
(iii) डायफ्राम तथा पसलियों के मध्य स्थित अरेखित पेशियों के संकुचन एवं शिथिलन के फलस्वरूप श्वास क्रिया (breathing) सम्पन्न होती है।
(iv) आहारनाल की पेशियों में क्रमाकुचन गतियों के कारण भोजन आगे खिसकता है। भोजन की लुगदी (chyme) बनती है।
(v) कंकालीय पेशियाँ (skeletal muscles) कंकाल से जुड़ी होती हैं। प्रचलन एवं अंगों की गति से ये सीधे सम्बन्धित होती हैं। कंकाल या रेखित पेशियों के संकुचन एवं शिथिलन के कारण प्रचलन/गति होती है।
In simple words: Human cells exhibit amoeboid movement (e.g., white blood cells), ciliary movement (e.g., sperm, oviduct, trachea), and muscular movement (e.g., limbs, heart, digestive tract) for various functions like immune response, transport, and locomotion.

🎯 Exam Tip: Remember to provide specific examples for each type of movement (amoeboid, ciliary, muscular) in the human body to demonstrate a clear understanding of where and how these movements occur.

 

Question 8. आप किस प्रकार से एक कंकाल पेशी और हृद पेशी में विभेद करेंगे?
Answer:

कंकाल (रेखिल) पेशी और हृद पेशी में अन्तर

क्र० सं०कंकाल / रेखित पेशियाँ (Striped Muscles)हृद पेशियाँ (Cardiac Muscles)
1.पेशी तन्तु सामान्यतः 2 से 4 सेमी लम्बे, 10-30 µ मोटे अशाखित तथा बेलनाकार होते हैं।पेशी तन्तु लगभग 50-100 µ लम्बे तथा 20 µ मोटे एवं शाखित होते हैं और शाखाएँ आपस में एक-दूसरे से मिलकर जाल बनाती हैं।
2.पेशी तन्तु के चारों ओर स्पष्ट सार्कोलेमा (sarcolemma) होता है।सार्कोलेमा स्पष्ट नहीं होता।
3.प्रत्येक पेशी तन्तु बहुकेन्द्रकीय होता है।प्रत्येक पेशी तन्तु में एक या दो केन्द्रक होते हैं।
4.प्रत्येक पेशी तन्तु में अनेक समानान्तर तन्तुक (myofilaments) होते हैं जिनके बीच-बीच में पेशीद्रव्य (sarcoplasm) होता है।इसमें भी समान होता है।
5.प्रत्येक तन्तुक में गहरी तथा हल्की पट्टियाँ (bands) होती हैं।इसमें भी गहरे तथा हल्के रंग की पट्टियाँ पाई जाती हैं।
6.अन्तर्विष्ट पट्टियाँ नहीं पाई जातीं।तन्तुओं के सिरों पर अनुप्रस्थ पट्टियाँ, अन्तर्विष्ट पट्टियाँ (intercalated discs) होती हैं।
7.रेखित पेशियाँ ऐच्छिक तथा थकने वाली होती हैं।हृद पेशियाँ अनैच्छिक तथा न थकने वाली होती हैं।

In simple words: Skeletal muscles are voluntary, striated, multinucleated, unbranched, and fatigue easily, while cardiac muscles are involuntary, striated, typically uninucleated, branched with intercalated discs, and resistant to fatigue.

🎯 Exam Tip: Present the differences in a table, covering key features like voluntary/involuntary nature, striations, branching, number of nuclei, and presence of intercalated discs. These are critical distinguishing characteristics.

 

Question 9. निम्नलिखित जोड़ों के प्रकार बताइए
(क) एटलस/अक्ष (एक्सिस)
(ख) अंगूठे के कार्पल/मेटाकार्पल
(ग) फैलेंजेज के बीच
(घ) फीमर/एसीटेबुलम
(ङ) कपालीय अस्थियों के बीच
(च) श्रोणि मेखला की प्यूबिक अस्थियों के बीच
Answer:
(क) उपास्थिमय संधि
(ख) सेडल संधि
(ग) कब्जा संधि
(घ) कंदुक खल्लिका संधि
(ङ) सीवन
(च) उपास्थिमय संधि ।
In simple words: The atlas and axis form a cartilaginous joint, the thumb's carpals and metacarpals form a saddle joint, phalanges have hinge joints, the femur and acetabulum form a ball-and-socket joint, skull bones are connected by sutures, and pubic bones in the pelvic girdle have a cartilaginous joint.

🎯 Exam Tip: Memorize the different types of joints and their classic examples in the human body. Understanding the range of motion and structure of each joint type will help in accurate classification.

 

Question 10. रिक्त स्थानों में उचित शब्दों को भरिए
(क) सभी स्तनधारियों में (कुछ को छोड़कर) ग्रीवा कशेरुक होते हैं।
(ख) प्रत्येक मानव पाद में फैलेंजेज की संख्या......... है।
(ग) मायोफाइब्रिले के पतले तन्तुओं में 2 'F' एक्टिन और दो अन्य दूसरे प्रोटीन, जैसे........और....... होते हैं ।
(घ) पेशी रेशे में कैल्सियम.......... में भण्डारित रहता है।
(च) ........ मनुष्य का कपाल........ अस्थियों से बना होता है।
Answer:
(क) सात ।
(ख) 14 फैलेंजेज ।
(ग) ट्रोपोनिन (troponin), ट्रोपोमायोसिन (tropomyosin)
(घ) सार्कोप्लाज्मिक जालक (sarcoplasmic reticulum)
(च) 11वीं, 12वीं।
(छ) 8
In simple words: All mammals have seven cervical vertebrae (with few exceptions). Each human limb has 14 phalanges. Thin myofibrils contain two F-actin strands along with troponin and tropomyosin. Calcium is stored in the sarcoplasmic reticulum within muscle fibers. The human skull is composed of 8 cranial bones.

🎯 Exam Tip: For fill-in-the-blanks, precise anatomical numbers, protein names, and organelle locations are important. Review numerical facts about the skeletal system and biochemical components of muscle contraction.

परीक्षोपयोगी प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न

 

Question 1. एक पेशी एक भाग को दूसरे पर झुकाती है, वह है
(क) फ्लेक्सर
(ख) एक्सटेन्सर
(ग) एबडेक्टर
(घ) एडेक्टर
Answer: (क) फ्लेक्सर
In simple words: A flexor muscle is responsible for bending one part over another, decreasing the angle between bones at a joint.

🎯 Exam Tip: Understand the primary actions of different muscle types: flexors bend, extensors straighten, abductors move away from the midline, and adductors move towards the midline.

 

Question 2. मानव शरीर में प्लावी पसलियों की संख्या है
(क) 6 जोड़ी
(ख) 5 जोड़ी
(ग) 3 जोड़ी
(घ) 2 जोड़ी
Answer: (घ) 2 जोड़ी
In simple words: In the human body, there are two pairs of floating ribs, which are the last two pairs (11th and 12th) that do not attach to the sternum or to other ribs anteriorly.

🎯 Exam Tip: Know the different types of ribs (true, false, floating) and their respective numbers in the human skeletal system. This is a common factual question.

 

Question 3. अंसमेखला का भाग कौन-सा है?
(क) ग्लीनॉएड गुहा
(ख) उरोस्थि
(ग) इलियम
(घ) श्रोणि उलूखने
Answer: (क) ग्लीनॉएड गुहा
In simple words: The glenoid cavity is a part of the pectoral girdle (shoulder girdle) where the head of the humerus articulates to form the shoulder joint.

🎯 Exam Tip: Differentiate between the components of the pectoral (shoulder) and pelvic girdles. Glenoid cavity is characteristic of the pectoral girdle, while ilium and acetabulum are part of the pelvic girdle.

 

Question 4. मानव करोटि की हड्डियों के बीच संधि है
(क) कब्जा संधि
(ख) साइनोवियल संधि
(ग) उपास्थिमय संधि
(घ) तन्तुमय संधि
Answer: (घ) तन्तुमय संधि
In simple words: The joints between the bones of the human skull are immovable fibrous joints called sutures, which provide strong, rigid connections.

🎯 Exam Tip: Remember that skull bones are connected by fibrous joints (sutures), which are typically immovable. This distinguishes them from synovial, cartilaginous, or hinge joints found elsewhere.

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

 

Question 1. पेशियों में पाये जाने वाले दो प्रकार की प्रोटीन्स के नाम लिखिए ।
Answer: ऐक्टिन, तथा मायोसीन प्रोटीन ।
In simple words: The two main proteins found in muscles are actin and myosin, which are essential for muscle contraction.

🎯 Exam Tip: Directly recall the primary contractile proteins, actin and myosin. These are fundamental to understanding muscle physiology.

 

Question 2. मनुष्य के अन्तःकंकाल तन्त्र को कितने भागों में बाँटा गया है? उनके नाम लिखिए।
Answer: मनुष्य के अन्तः कंकाल को दो भागों में बाँटते हैं
(क) अक्षीय कंकाल : इसके अन्तर्गत खोपड़ी, कशेरुक दण्ड, पसलियाँ एवं स्टर्नम आते हैं।
(ख) उपांगीय कंकाल : इसके अन्तर्गत मेखलाएँ तथा हाथ-पैर की अस्थियाँ आती हैं।
In simple words: The human endoskeleton is divided into two main parts: the axial skeleton (skull, vertebral column, ribs, sternum) and the appendicular skeleton (girdles and limb bones).

🎯 Exam Tip: Clearly list the two main divisions of the human skeleton and specify the major bones/structures belonging to each category. This demonstrates a clear understanding of skeletal organization.

 

Question 3. शशक के निचले जबड़े की मुख्य अस्थि का नाम लिखिए।
Answer: मैन्डिबल (mandible)
In simple words: The main bone of the lower jaw in a rabbit is the mandible.

🎯 Exam Tip: Recognize specific bone names, especially for common laboratory animals like rabbits, as they might appear in questions testing comparative anatomy.

 

Question 4. सैडल संधि (saddle joint) कहाँ पायी जाती हैं?
Answer: अंगूठे के कार्पल और मेटा कार्पल के बीच ।
In simple words: A saddle joint is found at the base of the thumb, specifically between the carpal (trapezium) and metacarpal bones, allowing for versatile movements.

🎯 Exam Tip: Identify the unique location of saddle joints, particularly in the thumb, which allows for distinct movements like opposition.

लघु उत्तरीय प्रश्न

 

Question 1. गति के पक्ष्माभी (सिलिअरी) तथा कशाभि (फ्लैजेलर) प्रकारों का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
Answer: मानव के शरीर की अनेक कोशिकाएँ: जैसे-श्वासनली के भीतरी स्तर की दीवार की कोशिका, मादा अंग अंडवाहिनी (oviduct) की भीतरी दीवार की कोशिका में महीन रोम, पक्ष्माभ (cilia) पाए जाते हैं, जो पैरामीशियम की पक्ष्माभी गति को प्रदर्शित करते हैं। इसके विपरीत नर में निर्मित शुक्राणु (sperm) अपनी पूंछ (tail) द्वारा कशाभि गति (flagellar movement) प्रदर्शित करते हैं।
In simple words: Ciliary movement involves coordinated beating of cilia, seen in the trachea and oviduct to move substances. Flagellar movement uses flagella, like the tail of sperm, for propulsion.

🎯 Exam Tip: Provide clear examples for both ciliary and flagellar movements in humans, highlighting their distinct structures (cilia vs. flagella) and functions in transport or locomotion.

 

Question 2. मनुष्य की ग्रीवा की प्रथम कशेरुका को स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए (वर्णन की आवश्यकता नहीं)।
Answer:
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह चित्र एटलस कशेरुका (ग्रीवा की प्रथम कशेरुका) के ऊपरी दृश्य को दर्शाता है। इसमें पोस्टीरियर आर्क, सुपीरियर आर्टिकुलर फेसेट, ट्रांसवर्स पोर, ट्रांसवर्स प्रोसेस, एंटीरियर आर्क और ओडोंटॉइड प्रोसेस के लिए आर्टिकुलर फेसेट जैसे विभिन्न भागों को नामांकित किया गया है। यह एटलस की विशिष्ट संरचना को प्रदर्शित करता है जो सिर को सहारा देने और उसकी गति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
In simple words: This diagram shows the superior view of the atlas vertebra (first cervical vertebra), highlighting its key features like posterior and anterior arches, transverse processes, and articular facets that articulate with the skull and axis.

🎯 Exam Tip: For diagram questions, accurately draw and label all significant anatomical structures. Even without a description, correct labeling is crucial for full marks.

 

Question 3. अंसमेखला तथा उसके कार्यों का विस्तार से वर्णन कीजिए ।
Answer:

अंसमेखला

मनुष्य में अंसमेखला पूरी तरह अलग-अलग दो अर्द्ध-भागों से मिलकर बनी होती है, जिसका प्रत्येक अर्द्ध-भाग मुख्यतः एक तिकोनी और चपटी अस्थि से बना होता है। इसे अंसफलक या स्कैपुला (scapula) कहते हैं और यह पीठ व गर्दन के दोनों ओर तथा पसलियों के पीछे स्थित होता है। अस्थि का चौड़ा भाग ऊपर की ओर तथा नुकीला भाग नीचे की ओर रहता है। स्कैपुला के पश्च भाग में एक उभार होता है, जो एक उठी हुई छोटी-सी भित्ति के समान दिखाई देता है तथा कण्टक (spine) कहलाता है। इसी के कारण अंसमेखला दो भागों में विभाजित दिखाई देती है। कण्टक का बाहर निकला हुआ ऊपरी भाग चपटा हो जाता है। इसे ऐक्रोमियन प्रवर्ध (acromian process) कहते हैं।

इसी प्रवर्ध से हँसली की अस्थि या क्लैविकल (collar bone or clavicle) जुड़ी रहती है, जिससे हमारे उठे हुए कन्धे (shoulders) बनते हैं। इस प्रवर्ध के पास स्कैपुला में एक गड्डा अंस उलूखल (glenoid cavity) होता है। अंस उलूखेल में अग्रबाहु की प्रगण्डिका (humerus) का गोल सिर स्थित रहता है और कन्दुक-खल्लिका सन्धि बनाता है। इस सन्धि के कारण ही हमारी भुजाएँ चारों ओर सुविधापूर्वक घूम सकती हैं। अंसमेखला पसलियों के साथ केवल मांसपेशियों से ही जुड़ी रहती है। हँसली की अस्थि अंसमेखला की दूसरी अस्थि है, जो 'F' अक्षर की भाँति दिखाई देती है। यह एक ओर अंसकूट प्रवर्ध (acromian process) और दूसरी ओर उरोस्थि से जुड़ी रहती है। यह अस्थि बाहु के भार को सम्भाले रखती है।

अंसमेखला के कार्य

अंसमेखला के द्वारा ही कन्धे का निर्माण होता है। इसकी हँसली की अस्थि बाहु को सम्भालने में सहायता करती है तथा अंस उलूखल में अग्रबाहु (प्रगण्डिका) का सिर कन्दुक-खल्लिका सन्धि बनाता है। इस सन्धि के होने से ही बाहु चारों ओर आसानी से घुमायी जा सकती है।
In simple words: The pectoral girdle, consisting of the scapula and clavicle, forms the shoulder joint by articulating with the humerus in the glenoid cavity. Its functions include supporting the upper limbs and providing a wide range of motion for the arm.

🎯 Exam Tip: When describing the pectoral girdle, detail its constituent bones (scapula, clavicle), important landmarks (glenoid cavity, acromion process), and clearly explain how it articulates with the humerus and its role in shoulder movement and limb support.

 

Question 4. मानव की श्रोणि मेखला का नामांकित चित्र बनाइए।
Answer:
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह चित्र मानव की श्रोणि मेखला (पेल्विक गर्डल) को दर्शाता है, जिसमें इलियम, सेक्रम, कॉक्सिक्स, ऐसीटाबुलम, प्यूबिस, इस्कियम, ऑबटुरेटर फोरमैन और प्यूबिक सिम्फिसिस जैसे मुख्य घटक नामांकित हैं। यह संरचना शरीर के ऊपरी भाग का वजन पैरों तक पहुँचाने, अंगों को सहारा देने और गति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
In simple words: This diagram illustrates the human pelvic girdle, labeling key components like the ilium, sacrum, coccyx, acetabulum, pubis, ischium, obturator foramen, and pubic symphysis, depicting its structure that supports the body's weight and connects the lower limbs.

🎯 Exam Tip: For diagram questions on the pelvic girdle, accurately draw and label its main bones (ilium, ischium, pubis), the acetabulum, sacrum, and pubic symphysis. Precision in labeling is crucial for clarity.

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

 

Question 1. पेशी ऊतंक कितने प्रकार के होते हैं? अरेखित पेशी ऊतक की संरचना चित्र सहित समझाइए ।
Answer:

पेशी ऊतक तथा उनके प्रकार

पेशी ऊतक की उत्पत्ति भ्रूण (embryo) के मध्य जनन स्तर या मीसोडर्म (mesodem) से होती है। पेशी ऊतक शरीर को 40-50% भाग बनाता है। पेशी ऊतक का निर्माण लम्बी, सँकरी, तरूपी, सकुंचनशील कोशिकाओं या तन्तुओं से होता है। पेशी ऊतक तीन प्रकार के होते हैं

1. अरेखित (Unstriped or Smooth)
2. रेखित (Striped or Striated) तथा
3. C (Cardiac)

अरेखित पेशी ऊतक

अरेखित पेशियों के आकुंचन पर जन्तु की इच्छा का कोई नियन्त्रण नहीं होता। ये शरीर की कार्यिकी (physiology) तथा आन्तरिक वातावरण के प्रभाव से स्वतः ही क्रियाशील होती हैं; अतः इन्हें अनैच्छिक पेशियाँ (involuntary muscles) भी कहते हैं। इन पेशियों को सम्बन्ध आंतरांगों से होने के कारण इन्हें आंतरांगी (visceral) पेशियाँ भी कहते हैं सामान्यतः खोखले आंतरांगों की भित्तियों; जैसे-आहारनाल (alimentary canal), श्वास नली, गर्भाशय, रुधिर वाहिनियों, पित्ताशय, पित्त नली, शिश्न आदि, में उपस्थित होती हैं।
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह चित्र अरेखित या अनैच्छिक पेशी तन्तु की संरचना को दर्शाता है। इसमें मायोफाइब्रिल्स, सार्कोप्लाज्म, सार्कोलेमा और एक स्पष्ट न्यूक्लियस (केंद्रक) जैसे महत्वपूर्ण घटक दिखाए गए हैं। यह स्पिंडल-आकार की कोशिकाओं को प्रदर्शित करता है जो अनैच्छिक गतिविधियों के लिए जिम्मेदार होती हैं और पाचन तंत्र जैसे आंतरिक अंगों में पाई जाती हैं।

संरचना इनकी संरचना सरल होती है। इनके तन्तु (fibres) 100-200µ तथा 10µ व्यास के पतले (सँकरे) तथा तरूप होते हैं। इन कोशिकाओं के बीच-बीच में कोशिकाविहीन, तन्तुमय संयोजी ऊतक (connective tissue) होता है। पेशी तन्तु या पेशी कोशिका सार्कोलेमा (sarcolemma) नामक कोशिका कला से घिरी होती है। कोशिका के पेशीद्रव्य (sarcoplasm) में एक्टोमायोसिन (actomyocin) प्रोटीन के बने समानान्तर पेशी तन्तुक (myofibrils) तथा एक बड़ा केन्द्रक (nucleus) होता है। पेशी की सकुंचनशीलता इन्हीं तन्तुओं के कारण होती है।

अरेखित पेशियाँ अपने समूहीकरण के आधार पर एकल इकाई (single unit) अथवा बहु-इकाई (multi-unit) के रूप में होती हैं। बहु-इकाई अरेखित पेशियों में तन्तु स्वतन्त्र रूप में कार्य करते हैं, जबकि एकल इकाई में ये आपस में बँधे रहते हैं तथा मिलकर कार्य करते हैं। नेत्रों में सिलियरी पेशियाँ, उपतारा की पेशियाँ आदि बहु-इकाई पेशियाँ हैं। आंतरांगों में अरेखित पेशियाँ एकल प्रकार की होती हैं। छिद्र के चारों ओर ये पेशियाँ संवरणी (sphincter) बनाती हैं।
In simple words: Muscle tissue originates from mesoderm and forms 40-50% of the body. There are three types: smooth (unstriped), skeletal (striated), and cardiac. Smooth muscle is involuntary, found in visceral organs, and appears spindle-shaped with a single nucleus, responsible for slow, sustained contractions.

🎯 Exam Tip: For this detailed question, first state the origin and general characteristics of muscle tissue. Then, list and briefly describe the three types. For smooth muscle, focus on its involuntary nature, location (viscera), microscopic structure (spindle shape, single nucleus, no striations), and its role in organ function. Include a well-labeled diagram.

UP Board Solutions Class 11 Biology Chapter 20 गति और हलचल

Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 20 गति और हलचल prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 11 Biology textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.

Detailed Explanations for Chapter 20 गति और हलचल

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 11 Biology chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 11 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Biology Class 11 Solved Papers

Using our Biology solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 11 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 20 गति और हलचल to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 11 Biology Chapter 20 गति और हलचल for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 11 Biology Chapter 20 गति और हलचल is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Biology are as per latest UP Board curriculum.

Are the Biology UP Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 11 Biology Chapter 20 गति और हलचल as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Biology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 11 Biology Chapter 20 गति और हलचल will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 11 Biology Chapter 20 गति और हलचल in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Biology. You can access UP Board Solutions Class 11 Biology Chapter 20 गति और हलचल in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Biology UP Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 11 Biology Chapter 20 गति और हलचल in printable PDF format for offline study on any device.