UP Board Solutions Class 10 Science Chapter 15 Our Environment

Get the most accurate UP Board Solutions for Class 10 Science Chapter 15 हमारा पर्यावरण here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 10 Science. Our expert-created answers for Class 10 Science are available for free download in PDF format.

Detailed Chapter 15 हमारा पर्यावरण UP Board Solutions for Class 10 Science

For Class 10 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 10 Science solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 15 हमारा पर्यावरण solutions will improve your exam performance.

Class 10 Science Chapter 15 हमारा पर्यावरण UP Board Solutions PDF

Up Board Solutions For Class 10 Science Chapter 15 Our Environment (हमारा पर्यावरण)

पाठगत हल प्रश्न

[NCERT In-Text Questions Solved]

खंड 15.1 (पृष्ठ संख्या 289)

 

Question 1. क्या कारण है कि कुछ पदार्थ जैव निम्नीकरणीय होते हैं और कुछ अजैव निम्नीकरणीय?


Answer: कुछ पदार्थों का जीवाणु अथवा दूसरे मृतजीवियों (saprophytes) द्वारा अपघटन हो जाता है परंतु कुछ पदार्थों का जैविक प्रक्रम द्वारा अपघटन नहीं हो पाता है। अतः सब्ज़ियों के अपशिष्ट, जंतुओं के अपशिष्ट, पत्ते आदि जैव निम्नीकरणीय हैं क्योंकि जीवाणु और कवक जैसे सूक्ष्मजीव इन्हें जटिल से सरल कार्बनिक पदार्थों में बदल देते हैं। जबकि प्लास्टिक, पॉलीथीन आदि अजैव निम्नीकरणीय हैं क्योंकि इनका अपघटन नहीं हो पाता है।
In simple words: Some substances are broken down by microbes (biodegradable), while others like plastic are not (non-biodegradable) because microbes cannot decompose them into simpler forms.

🎯 Exam Tip: Understanding the difference between biodegradable and non-biodegradable substances is crucial for environmental science questions.

 

Question 2. ऐसे दो तरीके सुझाइए जिनमें जैव निम्नीकरणीय पदार्थ पर्यावरण को प्रभावित करते हैं।


Answer: जैव निम्नीकरणीय पदार्थ पर्यावरण को निम्न दो तरीकों से प्रभावित करते हैं
1. पौधों तथा जंतुओं के अवशेष के अपघटन (decomposition) से वातावरण दूषित होता है तथा दुर्गध (foul - smell) फैलती है, जिससे आस-पास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है।
2. कूड़े-कचरे के ढेर पर अनेक प्रकार की मक्खियाँ, मच्छर आदि पैदा होते हैं, जो कई प्रकार के रोगों के वाहक होते हैं।
3. मिथेन गैस, हाइड्रोजन सल्फाइड गैस, CO2 गैस अपघटन प्रक्रम में निकलते हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ता है।
In simple words: Biodegradable waste can pollute the environment by releasing foul smells during decomposition, acting as breeding grounds for disease-carrying insects, and producing harmful gases like methane.

🎯 Exam Tip: When discussing environmental impact, focus on both direct pollution (smell, disease vectors) and indirect pollution (gas emissions).

 

Question 3. ऐसे दो तरीके बताइए जिनमें अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ पर्यावरण को प्रभावित करते हैं।


Answer:
1. अजैव निम्नीकरणीय पदार्थों; जैसे-प्लास्टिक, पॉलीथीन, पीड़कनाशक (DDT) एवं रसायन आदि का अपघटन नहीं होता। ये पदार्थ लंबे समय तक पर्यावरण में बने रहते हैं तथा जल एवं मृदा प्रदूषण फैलाते हैं।
2. अजैव निम्नीकरणीय रासायनिक उर्वरक के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी या तो अम्लीय या क्षारीय हो जाती है, जिससे उर्वरा शक्ति घट जाती है।
3. DDT जैसे पीड़कनाशक खाद्यान्न, सब्जियों, फलों आदि के माध्यम से हमारे शरीर में पहुँच जाते हैं तथा हमारे स्वास्थ्य को हानि पहुँचाते हैं।
In simple words: Non-biodegradable substances like plastics and pesticides persist in the environment, causing soil and water pollution, reducing soil fertility, and entering the food chain to harm human health.

🎯 Exam Tip: Emphasize the long-term persistence and bioaccumulation aspects when explaining the impact of non-biodegradable waste.

 

खंड 15.2 (पृष्ठ संख्या 294)

 

Question 1. पोषी स्तर क्या है? एक आहार श्रृंखला का उदाहरण दीजिए तथा इसमें विभिन्न पोषी स्तर बताइए।


Answer: पोषी स्तर-किसी आहार श्रृंखला के विभिन्न स्तरों (या चरणों) को पोषी स्तर कहते हैं जिसमें प्रत्येक चरणों पर भोजन का स्थानांतरण होता है।
ℹ️ चित्र व्याख्या (Diagram Explanation): यह एक खाद्य श्रृंखला को दर्शाता है जिसमें भोजन का ऊर्जा के रूप में स्थानांतरण होता है। घास उत्पादक है, कीट प्राथमिक उपभोक्ता हैं जो घास खाते हैं। मेंढक द्वितीयक उपभोक्ता है जो कीटों को खाता है, साँप तृतीयक उपभोक्ता है जो मेंढक को खाता है, और पक्षी (चील/बाज) चतुर्थ उपभोक्ता है जो साँप को खाता है। यह खाद्य ऊर्जा के प्रवाह को पांच पोषी स्तरों में दिखाता है। \[ \text{घास} \rightarrow \text{कीट (टिड्डा)} \rightarrow \text{मेंढक} \rightarrow \text{साँप} \rightarrow \text{पक्षी (चील/बाज)} \] पोषी स्तर :
I II III IV V
उपर्युक्त वर्णित खाद्य श्रृंखला में पाँच पोषी स्तर हैं।
यहाँ, I-पोषी स्तर \( \rightarrow \) घास (उत्पादक (प्रथम पोषी स्तर))
II-पोषी स्तर \( \rightarrow \) कीट (प्राथमिक उपभोक्ता (शाकाहारी))
III-पोषी स्तर \( \rightarrow \) मेंढक (द्वितीय उपभोक्ता (मांसाहारी))
IV-पोषी स्तर \( \rightarrow \) साँप (तृतीय उपभोक्ता (मांसाहारी))
V-पोषी स्तर \( \rightarrow \) बाज/चील (चतुर्थ उपभोक्ता (मांसाहारी))
In simple words: Trophic levels are the different steps in a food chain where energy is transferred. For example, in a grassland ecosystem, grass is the producer, insects are primary consumers, frogs are secondary consumers, snakes are tertiary consumers, and eagles are quaternary consumers, each forming a distinct trophic level.

🎯 Exam Tip: Clearly defining trophic levels and providing a well-labeled food chain example are key to scoring well on this question.

 

Question 2. पारितंत्र में अपमार्जकों (Decomposers) की क्या भूमिका है?


Answer:
1. जीवाणु और कवक जैसे सूक्ष्म जीव मृतजैव अवशेषों का अपमार्जन करके जटिल कार्बनिक पदार्थों को सरल कार्बनिक पदार्थों में बदल देते हैं ताकि पौधों द्वारा पुनः उपयोग में लाए जा सकें।
2. मृत पौधे और जंतुओं के शरीर में स्थित विभिन्न तत्वों को मिट्टी, जल तथा वायु में पुनः वापस लाते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बढ़ती है तथा प्रकृति में संतुलन बना रहता है। जैसे-मृत जीव को आमेनिया में बदलना।
3. अपमार्जक पर्यावरण को साफ़ रखने में सहायता करता है।
In simple words: Decomposers like bacteria and fungi break down dead organic matter, returning essential nutrients to the soil for reuse by plants, thus maintaining ecosystem balance and keeping the environment clean.

🎯 Exam Tip: Highlight their role in nutrient cycling and environmental sanitation as the two main functions of decomposers.

 

खंड 15.3 (पृष्ठ संख्या 296)

 

Question 1. ओजोन क्या है तथा यह किसी पारितंत्र को किस प्रकार प्रभावित करती है।


Answer: ऑक्सीजन के तीन परमाणु मिलकर ओजोन (O3) के एक अणु का निर्माण करते हैं। वायुमंडल के उच्चतर स्तर पर पराबैंगनी (UV) विकिरण के कारण ऑक्सीजन (O2) अणुओं से ओजोन बनती है। उच्च ऊर्जा वाले पराबैंगनी विकिरण ऑक्सीजन अणुओं (O2) को विघटित कर स्वतंत्र ऑक्सीजन (O) परमाणु मुक्त करते हैं। ऑक्सीजन के ये स्वतंत्र परमाणु संयुक्त होकर ओजोन बनाते हैं जैसा कि समीकरण में दिखाया गया है। \[ \text{O}_2 \xrightarrow{\text{पराबैंगनी (UV)}} \text{O} + \text{O} \] \[ \text{O} + \text{O}_2 \rightarrow \text{O}_3 \] वायुमंडल के ऊपरी स्तर पर ओजोन का आवरण सूर्य से आने वाले पराबैंगनी विकिरण से पृथ्वी को सुरक्षा प्रदान करती है। यह विकिरण जीवों के लिए अत्यंत हानिकारक होता है। उदाहरण के लिए, यह विकिरण मानव में त्वचा का कैंसर उत्पन्न करती है। अतः ओजोन पारितंत्र को नष्ट होने से बचाती है।
In simple words: Ozone (O3) is a molecule formed from three oxygen atoms that exists in the upper atmosphere, protecting life on Earth by absorbing harmful ultraviolet (UV) radiation from the sun. Depletion of this ozone layer would lead to increased UV exposure, causing skin cancer and other damage to living organisms.

🎯 Exam Tip: Remember to include both the formation of ozone and its protective role against UV radiation, as well as the negative impacts if it's depleted.

 

Question 2. आप कचरा निपटाने की समस्या कम करने में क्या योगदान कर सकते हैं? किन्हीं दो तरीकों का वर्णन कीजिए।


Answer: कचरा निपटान की समस्या कम करने के तरीके निम्नलिखित हैं :
1. कचरा फेंकने के पूर्व जैव निम्नीकरणीय तथा अजैव निम्नीकरणीय पदार्थों का पृथक (अलग) कर लीजिए।
2. ऐसे सभी पदार्थों को अलग कर लीजिए जिनका पुनः चक्रण संभव है; जैसे-कागज़, शीशा, धातुएँ, रबर इत्यादि।
3. हमें जैव निम्नीकरणीय पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए।
In simple words: We can reduce waste by separating biodegradable and non-biodegradable materials for proper disposal, recycling items like paper, glass, and metals, and prioritizing the use of biodegradable products to lessen environmental burden.

🎯 Exam Tip: Focus on practical and actionable steps like segregation, recycling, and responsible consumption, which are easy to recall and demonstrate understanding.

 

पाठ्यपुस्तक से हल प्रश्न

[NCERT Textbook Questions Solved]

 

Question 1. निम्न में से कौन-से समूहों में केवल जैव निम्नीकरणीय पदार्थ हैं
(a) घास, पुष्प तथा चमड़ा
(b) घास, लकड़ी तथा प्लास्टिक
(c) फलों के छिलके, केक एवं नींबू का रस
(d) केक, लकड़ी एवं घास


Answer: (c) फलों के छिलके, केक एवं नींबू का रस
In simple words: Biodegradable substances are those that can be broken down naturally by microorganisms. Fruit peels, cake, and lemon juice are all organic and thus biodegradable.

🎯 Exam Tip: To identify biodegradable substances, look for organic materials (plant or animal origin) that can decompose, avoiding synthetic or inorganic items.

 

Question 2. निम्न से कौन आहार श्रृंखला का निर्माण करते हैं-
(a) घास, गेहूँ तथा आम
(b) घास, बकरी तथा मानव
(c) बकरी, गाय तथा हाथी
(d) घास, मछली तथा बकरी


Answer: (b) घास, बकरी तथा मानव
In simple words: A food chain shows who eats whom. In option (b), grass is eaten by a goat, and the goat is eaten by a human, representing a valid flow of energy.

🎯 Exam Tip: For food chain questions, ensure there is a clear producer-consumer relationship with energy flowing from one organism to the next in a realistic sequence.

 

Question 3. निम्न में से कौन पर्यावरण-मित्र व्यवहार कहलाते हैं
(a) बाज़ार जाते समय सामान के लिए कपड़े का थैला ले जाना।
(b) कार्य समाप्त हो जाने पर लाइट (बल्ब) तथा पंखे का स्विच बंद करना।
(c) माँ द्वारा स्कूटर से विद्यालय छोड़ने के बजाय तुम्हारा विद्यालय तक पैदल जाना
(d) उपरोक्त सभी


Answer: (d) उपरोक्त सभी
In simple words: All the listed actions - using cloth bags, switching off lights and fans, and walking instead of using a scooter - are eco-friendly behaviors that help conserve resources and reduce pollution.

🎯 Exam Tip: Environmental-friendly behaviors typically involve reducing consumption, reusing items, recycling, and conserving energy/resources. If multiple options fit, "All of the above" is often correct.

 

Question 4. क्या होगा यदि हम एक पोषी स्तर के सभी जीवों को समाप्त कर दें (मार डालें)?


Answer: यदि एक पोषी स्तर के सभी जीवों को मार दिया जाए, तो इससे पहले वाले स्तर के जीवों की संख्या बहुत अधिक हो जाएगी। जिससे उनका भोजन तीव्रता से खत्म हो जाएगा, जबकि उससे बाद आने वाले पोषी स्तर को भोजन नहीं मिल पाएगा। अतः वे भोजन के अभाव में मर जाएँगे अथवा किसी अन्य स्थान पर चले जाएँगे। इसे एक उदाहरण द्वारा समझा जा सकता है। यदि सभी शाकाहारी जंतु; जैसे-हिरण, खरगोश आदि मर जाएँगे तो अगले पोषी स्तर वाले जीव शेर, बाघ आदि को भोजन नहीं मिलेगा और वे या तो मर जाएँगे या गाँवों, शहरों की ओर पलायन करेंगे। इसी प्रकार हिरण, गाय, खरगोश आदि नहीं होने पर घास पौधे बहुत अधिक होंगे क्योंकि इसका भक्षण नहीं होगा। इस तरह हम कह सकते हैं कि आहार श्रृंखला के टूटने से पारितंत्र में असंतुलन उत्पन्न हो जाएगा।
In simple words: Eliminating all organisms at one trophic level would cause an imbalance in the ecosystem. Organisms at the preceding level would overpopulate due to lack of predators, while those at the subsequent level would face starvation and extinction due to lack of food, leading to a complete disruption of the food chain.

🎯 Exam Tip: Focus on the ripple effect across the entire food chain, impacting both the trophic level below (overpopulation) and above (starvation), leading to ecosystem instability.

 

Question 5. क्या किसी पोषी स्तर के सभी सदस्यों को हटाने का प्रभाव भिन्न-भिन्न पोषी स्तरों के लिए अलग-अलग होगा? क्या किसी पोषी स्तर के जीवों को पारितंत्र को प्रभावित किए बिना हटाना संभव है?


Answer:
(a) हाँ, किसी पोषी स्तर के सभी सदस्यों को हटाने का प्रभाव भिन्न-भिन्न पोषी स्तर के लिए अलग-अलग होगा। इसे एक उदाहरण द्वारा समझा जा सकता है-
स्थिति I - यदि सभी हिरणों को हटा दें तो शेर भूख से मर जाएँगे तथा पादप (घास, पेड़, पौधों) की संख्या बढ़ेगी।
स्थिति II - यदि सभी शेरों को हटा दें तो हिरणों की संख्या बढ़ेगी, जिससे जंगल खत्म हो सकते हैं तथा रेगिस्तान में परिवर्तित हो सकते हैं।
(b) नहीं, किसी पारितंत्र को क्षति पहुँचाए बिना (अर्थात् प्रभावित किए बिना) किसी पोषी स्तर के सभी जीवों को हटाना संभव नहीं है।
In simple words: Yes, removing organisms from different trophic levels has varying impacts; for example, removing deer harms predators and increases plant life, while removing lions causes herbivores to overpopulate. It is not possible to remove any trophic level without negatively affecting the ecosystem's balance.

🎯 Exam Tip: Illustrate with specific examples of trophic levels (e.g., herbivores, carnivores) to demonstrate the distinct and cascading effects of removal. Emphasize that all components are interconnected.

 

Question 6. जैविक आवर्धन (biological magnificatation) क्या है? क्या पारितंत्र के विभिन्न स्तरों पर जैविक आवर्धन का प्रभाव भी भिन्न-भिन्न होगा?


Answer: फसलों की सुरक्षा के लिए पीड़कनाशक एवं रसायन जैसे अजैव निम्नीकरणीय पदार्थों का उपयोग किया जाता है। यह प्रत्येक पोषी स्तर पर जीवों एवं पादपों के शरीर में संचित होते हैं, जिसे जैविक आवर्धन कहते हैं। भिन्न स्तरों पर जैविक आवर्धन भिन्न-भिन्न होता है। स्तरों के ऊपर की तरफ़ बढ़ने पर आवर्धन बढ़ता जाता है। चूंकि आहार श्रृंखला में मनुष्य शीर्षस्थ है। अतः हमारे शरीर में इसकी मात्रा सर्वाधिक होती है।
In simple words: Biomagnification is the increasing concentration of toxic substances, like pesticides, as they move up the food chain. Yes, its effect is different at each trophic level; the concentration is highest in top predators, including humans, because they accumulate toxins from all lower levels.

🎯 Exam Tip: Define biomagnification clearly and explain *why* concentrations increase at higher trophic levels (accumulation from multiple lower-level organisms). Mentioning humans as top consumers is a good point.

 

Question 7. हमारे द्वारा उत्पादित अजैव निम्नीकरणीय कचरे से कौन-सी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं?


Answer: अजैव निम्नीकरणीय कचरों से उत्पन्न होने वाली समस्याएँ निम्न हैं।
1. चूंकि इनका विघटन नहीं हो पाता है इसलिए लंबे समय तक बने रहने के कारण काफ़ी मात्रा में एकत्र हो जाते हैं। तथा पारितंत्र में असंतुलन पैदा करते हैं तथा पर्यावरण के अन्य सदस्यों को हानि पहुँचाते हैं।
2. पॉलीथीन की थैलियाँ कुछ पालतू जानवर खा लेते हैं, जिससे उनकी मृत्यु तक हो जाती है।
3. नालियाँ जाम हो जाती हैं, जिससे मल-मूत्र आदि गंदे पदार्थों का वहन नहीं हो पाता है तथा गंदगी फैलती है और अनेक प्रकार की बीमारियाँ होती हैं।
4. प्लास्टिक की बोतलें, डिब्बों आदि में जल जमा होने के कारण डेंगू, मलेरिया जैसे खतरनाक रोगों की संभावनाएँ बढ़ती हैं।
5. दवाइयों के स्ट्रिप्स बोतलों, कीटनाशी एवं रसायन आदि से जल एवं मृदा प्रदूषण होता है।
6. मिट्टी के अंदर दबे रहने के कारण फसलों की वृद्धि में रुकावट होती है तथा उर्वरा शक्ति कम हो जाती है।
7. इससे जैविक आवर्धन भी होता है।
8. इसे जलाने पर हानिकारक गैसें निकलती हैं, जो वायु प्रदूषण करता है।
In simple words: Non-biodegradable waste causes persistent pollution, harms animals, clogs drainage systems leading to disease, and contaminates water and soil. It also contributes to biomagnification and releases toxic fumes when burned, creating a range of environmental and health problems.

🎯 Exam Tip: List a variety of problems, including direct environmental harm (pollution, blockage), harm to wildlife, health risks, and long-term ecosystem effects like biomagnification.

 

Question 8. यदि हमारे द्वारा उत्पादित सारा कचरा जैव निम्नीकरणीय हो तो क्या इनका हमारे पर्यावरण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा?


Answer: हाँ, यहाँ तक कि यदि उत्पादित सारा कचरा जैव निम्नीकरणीय हो तब भी इनका हमारे पर्यावरण पर प्रभाव पड़ेगा परंतु लंबे समय के लिए नहीं। अधिक मात्रा में कचरा होने के कारण सूक्ष्म जीव (बैक्टिरिया एवं कवक) सही समय पर इनका विघटन नहीं कर पाएँगे, जिससे ये कचरा जमा हो जाएगा और मक्खियों, मच्छरों आदि को पनपने का अवसर मिलेगा, दुर्गंध फैलेगी, वायु प्रदूषण होगा, बीमारियाँ फैलेंगी, तथा आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो जाएगा। यदि इसका निपटान सही तरीके से होगा; जैसे-जैविक खाद बनाकर, तो कुछ ही समय में ये दुष्प्रभाव ख़त्म हो जाएँगे तथा पर्यावरण को कोई क्षति नहीं होगा।
In simple words: Even if all waste were biodegradable, excessive amounts would still negatively impact the environment by overwhelming decomposers, leading to waste accumulation, foul odors, insect breeding, and disease outbreaks. However, with proper management like composting, these effects would be temporary and less damaging.

🎯 Exam Tip: Acknowledge that even biodegradable waste can cause problems if its volume exceeds the environment's processing capacity. Emphasize that proper waste management is crucial for all types of waste.

 

Question 9. ओजोन परत की क्षति हमारे लिए चिंता का विषय क्यों है? इस क्षति को सीमित करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?


Answer: स्ट्राटोस्फेयर में ओजोन परत होती है, जो सूर्य से आने वाली पराबैंगनी विकिरण (UV) से पृथ्वी पर रहने वाले जीवों को सुरक्षा प्रदान करती है। UV के कारण त्वचा कैंसर, मोतियाबिंद (cataract), प्रति रक्षा-तंत्र की क्षति तथा पौधों को क्षति पहुँचाती है, जिसके कारण फसलों की उपज कम जो जाती है। क्लोरोफ्लुओरो कार्बन (CFCs) का प्रयोग अग्निशमन यंत्रों एवं रेफ्रीजरेटर (शीतलन) में किया जाता है, जो ओजोन परत को क्षति पहुँचाते हैं। 1987 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम [UNEP : United Nations Environment Programme] में सर्वानुमति बनी कि CFC के उत्पादन को 1986 के स्तर पर ही सीमित रखा जाए।
In simple words: Ozone layer depletion is concerning because it protects Earth from harmful UV radiation, which causes skin cancer, cataracts, and crop damage. To limit this, international agreements like the 1987 Montreal Protocol (under UNEP) were made to reduce the production of ozone-depleting substances like CFCs.

🎯 Exam Tip: Clearly state the primary function of the ozone layer and the specific health and environmental consequences of its depletion. Also, mention the key contributing chemicals (CFCs) and the international efforts (Montreal Protocol/UNEP) to address the issue.

UP Board Solutions Class 10 Science Chapter 15 हमारा पर्यावरण

Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 15 हमारा पर्यावरण prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 10 Science textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.

Detailed Explanations for Chapter 15 हमारा पर्यावरण

Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 10 Science chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 10 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.

Benefits of using Science Class 10 Solved Papers

Using our Science solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 10 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 15 हमारा पर्यावरण to get a complete preparation experience.

FAQs

Where can I find the latest UP Board Solutions Class 10 Science Chapter 15 हमारा पर्यावरण for the 2026 27 session?

The complete and updated UP Board Solutions Class 10 Science Chapter 15 हमारा पर्यावरण is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Science are as per latest UP Board curriculum.

Are the Science UP Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 10 Science Chapter 15 हमारा पर्यावरण as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 UP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 10 Science Chapter 15 हमारा पर्यावरण will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer UP Board Solutions Class 10 Science Chapter 15 हमारा पर्यावरण in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Science. You can access UP Board Solutions Class 10 Science Chapter 15 हमारा पर्यावरण in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Science UP Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 10 Science Chapter 15 हमारा पर्यावरण in printable PDF format for offline study on any device.