Get the most accurate UP Board Solutions for Class 10 Science Chapter 14 ऊर्जा के स्रोत here. Updated for the 2026 27 academic session, these solutions are based on the latest UP Board textbooks for Class 10 Science. Our expert-created answers for Class 10 Science are available for free download in PDF format.
Detailed Chapter 14 ऊर्जा के स्रोत UP Board Solutions for Class 10 Science
For Class 10 students, solving UP Board textbook questions is the most effective way to build a strong conceptual foundation. Our Class 10 Science solutions follow a detailed, step-by-step approach to ensure you understand the logic behind every answer. Practicing these Chapter 14 ऊर्जा के स्रोत solutions will improve your exam performance.
Class 10 Science Chapter 14 ऊर्जा के स्रोत UP Board Solutions PDF
UP Board Solutions for Class 10 Science Chapter 14 Sources of Energy (उर्जा के स्रोत)
पाठगत हल प्रश्न
[NCERT IN-TEXT QUESTIONS SOLVED]
खंड 14.1 (पृष्ठ संख्या 273)
Question 1. ऊर्जा का उत्तम स्रोत किसे कहते हैं?
Answer: ऊर्जा का उत्तम स्रोत वह है, जो
1. प्रति एकांक आयतन अथवा प्रति एकांक द्रव्यमान अधिक कार्य करे ।
2. जो आसानी से उपलब्ध हो।
3. भंडारण तथा परिवहन में आसान हो ।
4. वह सस्ता हो ।
5. जलने पर प्रदूषण न फैलाए।
In simple words: An ideal energy source provides high output per unit, is easily accessible and affordable, can be stored and transported conveniently, and causes no pollution when used.
🎯 Exam Tip: Focus on listing all five desirable characteristics of an ideal energy source for full marks.
Question 2. उत्तम ईंधन किसे कहते हैं?
Answer: उत्तम ईंधन में निम्नलिखित गुण होने चाहिए-
1. दहन के बाद प्रति एकांक द्रव्यमान से अधिक ऊष्मा मुक्त हो ।
2. यह आसानी से, सस्ती दर पर उपलब्ध हो।
3. जलने पर अत्यधिक धुआँ उत्पन्न न करे ।
4. इसका ज्वलन ताप उपयुक्त हो तथा ऊष्मीय मान उच्च हो।।
In simple words: A good fuel releases a lot of heat per unit mass, is cheap and readily available, produces minimal smoke upon burning, and has an appropriate ignition temperature along with a high calorific value.
🎯 Exam Tip: Remember to include both efficiency (high heat, high calorific value) and environmental factors (less smoke) when defining a good fuel.
Question 3. यदि आप अपने भोजन को गर्म करने के लिए किसी भी ऊर्जा-स्रोत का उपयोग कर सकते हैं, तो आप किसका उपयोग करेंगे और क्यों?
Answer: हम LPG गैस या विद्युतीय उपकरण का उपयोग करेंगे क्योंकि
1. इससे अधिक ऊष्मा उत्पन्न होती है।
2. इसके दहन से धुआँ नहीं निकलता है।
3. यह आसानी से उपलब्ध है तथा इसका उपयोग सुगमतापूर्वक किसी भी समय किया जा सकता है।
4. यह सस्ता है तथा इसका भंडारण एवं परिवहन आसानी से किया जा सकता है।
5. इससे वांछित ऊर्जा आवश्यकतानुसार प्राप्त कर सकते हैं।
In simple words: LPG gas or electric appliances are preferred for heating food because they generate high heat efficiently, produce no smoke, are easily available and convenient to use at any time, are cost-effective to store and transport, and can provide the exact amount of energy needed.
🎯 Exam Tip: When justifying your choice, highlight the advantages in terms of efficiency, cleanliness, convenience, and cost-effectiveness.
खण्ड 14.2 (पृष्ठ संख्या 279)
Question 1. जीवाश्मी ईंधन की क्या हानियाँ हैं?
Answer: जीवाश्मी ईंधन के उपयोग से निम्नलिखित हानियाँ हैं
1. जीवाश्मी ईंधन बनने में करोड़ों वर्ष लगते हैं तथा इनके भंडार सीमित हैं।
2. जीवाश्मी ईंधन ऊर्जा के अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत हैं।
3. जीवाश्मी ईंधन जलने से वायु प्रदूषण होता है, जिसके फलस्वरूप कार्बन, नाइट्रोजन और सल्फर के अम्लीय आक्साइड; जैसे-CO2, NO2, SO2 आदि गैसें मुक्त होती हैं, जो अम्लीय वर्षा कराती हैं तथा जल एवं मृदा के संसाधनों को प्रभावित करती हैं।
4. अतिरिक्त CO2 के कारण ग्रीन हाउस प्रभाव होता है।
5. वायु प्रदूषण के कारण श्वसन संबंधी रोग होते हैं।
In simple words: Fossil fuels have limited reserves that take millions of years to form, are non-renewable, and their combustion causes air pollution by releasing acidic gases that lead to acid rain and excess CO2, contributing to the greenhouse effect and respiratory diseases.
🎯 Exam Tip: Emphasize both the finite nature of fossil fuels and their significant environmental impact, including acid rain and the greenhouse effect.
Question 2. हम ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की ओर क्यों ध्यान दे रहे हैं?
Answer: हम जानते हैं कि जीवाश्मी ईंधन ऊर्जा के अनवीकरणीय स्रोत हैं। अतः इन्हें संरक्षित करने की आवश्यकता है। पृथ्वी के गर्भ में कोयले, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि ईंधन सीमित मात्रा में मौजूद हैं। यदि हम इनका उपयोग इसी प्रकार करते रहे तो ये शीघ्र ही समाप्त हो जाएँगे। अतः हमें ऊर्जा के संकट से निपटने हेतु वैकल्पिक स्रोतों की ओर ध्यान देना चाहिए ।
In simple words: We are looking towards alternative energy sources because fossil fuels are non-renewable and finite, risking depletion if current consumption continues, thus necessitating the exploration of sustainable alternatives to mitigate future energy crises.
🎯 Exam Tip: Clearly state the primary reason: the limited and non-renewable nature of fossil fuels, leading to the need for sustainable alternatives.
Question 3. हमारी सुविधा के लिए पवन तथा जल ऊर्जा के पारंपरिक उपयोग में किस प्रकार के सुधार किए गए हैं?
Answer:
1. किसी एक पवन-चक्की द्वारा उत्पन्न विद्युत बहुत कम होती है जिसका व्यापारिक उपयोग नहीं हो सकता। अतः किसी विशाल क्षेत्र में बहुत-सी पवन चक्कियाँ लगाई जाती हैं तथा इन्हें युग्मित कर लिया जाता है, जिसके कारण प्राप्त कुल (नेट) ऊर्जा सभी पवन-चक्कियों द्वारा उत्पन्न विद्युत ऊर्जाओं के योग के तुल्य हो जाती है।
2. जल विद्युत उत्पन्न करने हेतु नदियों के बहाव को रोक कर बड़े जलाशयों (कृत्रिम झीलों) में जल एकत्र करने के लिए ऊँचे-ऊँचे बाँध बनाए जाते हैं। बाँध के ऊपरी भाग से पाइपों द्वारा जल, बाँध के आधार के पास स्थापित टरबाइन के ब्लेडों पर मुक्त रूप से गिराया जाता है, फलस्वरूप टरबाइन के ब्लेड घूर्णन गति करते हैं और जनित्र द्वारा विद्युत उत्पादन होता है।
In simple words: For wind energy, multiple wind turbines are now installed in large areas and linked together to produce commercially viable electricity, overcoming the low output of individual turbines. For hydropower, tall dams create large reservoirs, allowing water to fall from a height onto turbines, generating electricity more efficiently.
🎯 Exam Tip: For each energy source, explain how the traditional method was limited and what specific improvements were made to enhance its utility and scale.
खंड 14.3 (पृष्ठ संख्या 285)
Question 1. सौर कुकर के लिए कौन-सा दर्पण-अवतल, उत्तल अथवा समतल-सर्वाधिक उपयुक्त होता है? क्यों?
Answer: सौर कुकर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त दर्पण-अवतल दर्पण होता है, क्योंकि यह एक अभिसारी दर्पण (Converging mirror) है, जो सूर्य की किरणों को एक बिंदु पर फोकसित करता है, जिसके कारण शीघ्र ही इसका ताप और बढ़ जाता है।
In simple words: A concave mirror is most suitable for a solar cooker because it's a converging mirror that focuses sunlight onto a single point, significantly increasing the temperature for cooking.
🎯 Exam Tip: Clearly state the type of mirror and then explain its focusing property as the key reason for its suitability.
Question 2. महासागरों से प्राप्त हो सकने वाली ऊर्जाओं की क्या सीमाएँ हैं?
Answer: महासागरों से प्राप्त हो सकने वाली ऊजाओं की निम्न सीमाएँ हैं
1. ज्वारीय ऊर्जा का दोहन सागर से किसी संकीर्ण क्षेत्र पर बाँध का निर्माण करके किया जाता है, परंतु इस प्रकार के स्थान बहुत कम हैं, जहाँ बाँध बनाए जा सकते हैं।
2. तरंग ऊर्जा का वहीं पर व्यावहारिक उपयोग हो सकता है जहाँ तरंगें अत्यंत प्रबल हों।
3. ऊर्जा संयंत्रों (plant) के निर्माण की लागत बहुत अधिक है और इनके द्वारा ऊर्जा उत्पादन की दक्षता का मान बहुत कम है।
4. समुद्र में या समुद्र के किनारे स्थित विद्युत ऊर्जा संयंत्र के रखरखाव उच्चस्तरीय होनी चाहिए अन्यथा इसके क्षरण की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है।
In simple words: The limitations of ocean energy sources include the scarcity of suitable sites for tidal dam construction, the need for extremely strong waves for practical wave energy, high installation costs for power plants, low energy production efficiency, and demanding maintenance requirements for coastal infrastructure due to corrosive marine environments.
🎯 Exam Tip: List both the geographical/environmental constraints and the economic/maintenance challenges associated with harnessing ocean energy.
Question 3. भूतापीय ऊर्जा क्या होती है?
Answer: पृथ्वी के अंदर गहराइयों में ताप परिवर्तन के फलस्वरूप कुछ पिघली चट्टानें ऊपर धकेल दी जाती हैं, जो कुछ क्षेत्रों में एकत्र हो जाती हैं। इन क्षेत्रों को तप्त स्थल कहते हैं। जब भूमिगत जल इन तप्त स्थलों के संपर्क में आता है, तो भाप उत्पन्न होती है। इन तप्त स्थलों से प्राप्त ऊष्मा या ऊष्मीय ऊर्जा भूतापीय ऊर्जा कहलाती है। इसे पाइपों द्वारा भी बाहर निकाला जाता है तथा उच्चदाब पर निकली इस भाप से टरबाइनों को घुमाकर जनित्र द्वारा विद्युत उत्पन्न की जा सकती है।
In simple words: Geothermal energy is the heat from the Earth's interior, originating from molten rocks that push upwards into 'hot spots.' When underground water comes into contact with these hot spots, it turns into high-pressure steam, which can then be piped to the surface to drive turbines and generate electricity.
🎯 Exam Tip: Define geothermal energy by explaining its origin (Earth's interior heat, hot spots) and the process of electricity generation (steam driving turbines).
Question 4. नाभिकीय ऊर्जा का क्या महत्त्व है?
Answer: नाभिकीय ऊर्जा के निम्नलिखित महत्त्व होते हैं
1. बहुत अधिक मात्रा में ऊर्जा मुक्त होती है। उदाहरण के लिए, यूरेनियम के 1 परमाणु के विखंडन से जो ऊर्जा मुक्त होती है, वह कोयले के 1 कार्बन परमाणु के दहन से उत्पन्न ऊर्जा की तुलना में 1 करोड़ गुनी अधिक होती है।
2. इससे किसी प्रकार का धुआँ या हानिकारक गैसें नहीं निकलतीं, जिससे वायु प्रदूषण नहीं होता है।
3. यह ऊर्जा का शक्तिशाली स्रोत है तथा इसके द्वारा ऊर्जा की आवश्यकता का बड़ा भाग प्राप्त किया जा सकता है।
4. नाभिकीय विद्युत संयंत्र किसी भी स्थान पर स्थापित किए जा सकते हैं।
In simple words: Nuclear energy is highly significant because it releases immense amounts of power-millions of times more than burning coal-without producing smoke or harmful gases, making it a powerful and clean energy source that can be deployed almost anywhere to meet large energy demands.
🎯 Exam Tip: Focus on the high energy yield and the environmental benefit of zero air pollution as the primary advantages of nuclear energy.
खंड 14.4 (पृष्ठ संख्या 285)
Question 1. क्या कोई ऊर्जा स्रोत प्रदूषण मुक्त हो सकता है? क्यों अथवा क्यों नहीं?
Answer: हाँ, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, समुद्रों से प्राप्त ऊर्जा तथा जल ऊर्जा प्रदूषण मुक्त होते हैं परंतु पूर्णतः नहीं। उदाहरण के लिए सौर-सेल जैसी कुछ युक्तियों का वास्तविक प्रचालन प्रदूषण मुक्त होता है परंतु इस युक्ति के संयोजन में पर्यावरण की क्षति होती है।
In simple words: While sources like solar, wind, and hydro energy are largely pollution-free during operation, no energy source is completely pollution-free when considering their entire lifecycle, as their manufacturing and installation processes can still cause environmental damage.
🎯 Exam Tip: Acknowledge that some sources are "pollution-free" in operation, but also explain the nuance that their overall lifecycle (manufacturing, installation) might still have environmental impacts.
Question 2. रॉकेट ईंधन के रूप में हाइड्रोजन का उपयोग किया जाता रहा है? क्या आप इसे CNG की तुलना में अधिक स्वच्छ ईंधन मानते हैं? क्यों अथवा क्यों नहीं?
Answer: हाँ, हाइड्रोजन, CNG की तुलना में स्वच्छ ईंधन है क्योंकि हाइड्रोजन के दहन से केवल जल उत्पन्न होता है जबकि CNG में उपस्थित मिथेन के दहन से CO2 जैसी ग्रीन हाउस गैसें उत्पन्न होती हैं।
In simple words: Yes, hydrogen is considered a cleaner fuel than CNG because its combustion produces only water, whereas CNG, composed mainly of methane, releases greenhouse gases like CO2 when burned.
🎯 Exam Tip: The key distinction lies in the by-products of combustion: water for hydrogen (clean) versus CO2 for CNG (greenhouse gas).
खंड 14.5 (पृष्ठ संख्या 286)
Question 1. ऐसे दो ऊर्जा स्रोतों के नाम लिखिए जिन्हें आप नवीकरणीय मानते हैं। अपने चयन के लिए तर्क दीजिए।
Answer: नवीकरणीय ऊर्जा के दो स्रोत निम्न हैं
1. सौर ऊर्जा-सौर ऊर्जा एक अनवरत ऊर्जा स्रोत है जो प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है तथा इसका भंडार कभी खत्म नहीं हो सकता ।
2. जल विद्युत ऊर्जा-सूर्य के ताप के कारण जल चक्र सदैव चलता रहता है, जिससे विद्युत संयंत्रों के जलाशय में जल पुनः भर जाते हैं, अतः यह एक सदैव चलने वाली (अक्षय) ऊर्जा स्रोत है। साथ ही उपर्युक्त दोनों ऊर्जा स्रोतों से किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता है।
In simple words: Solar energy is renewable because it's an inexhaustible source available in abundance, and hydroelectric energy is renewable due to the continuous water cycle driven by solar heat, which constantly replenishes reservoirs; both sources also produce no pollution.
🎯 Exam Tip: For each renewable source, clearly state why it's renewable (inexhaustible, continuous cycle) and mention its environmental benefit (no pollution).
Question 2. ऐसे दो ऊर्जा स्रोतों के नाम लिखिए जिन्हें आप समाप्य मानते हैं। अपने चयन के लिए तर्क दीजिए।
Answer: कोयला और पेट्रोलियम दो समाप्य (Exhaustible) ऊर्जा के स्रोतों के उदाहरण हैं। ये दोनों जीवाश्मी ईंधन हैं, जो करोड़ों वर्षों में बने हैं तथा केवल सीमित भंडार ही शेष हैं। जीवाश्मी ईंधन ऊर्जा के अनवीकरणीय स्रोत हैं, जिन्हें पुनः नहीं बनाया जा सकता है। यदि इसी तरह इनका उपयोग करते रहेंगे, तो इनके भंडार शीघ्र ही खत्म हो जाएँगे ।
In simple words: Coal and petroleum are considered exhaustible because they are fossil fuels formed over millions of years with limited reserves that cannot be replenished quickly, meaning their continued consumption will lead to their eventual depletion.
🎯 Exam Tip: Explain that exhaustible sources are non-renewable and finite, emphasizing their long formation time and limited reserves.
पाठ्यपुस्तक से हल प्रश्न
[NCERT TEXTBOOK QUESTIONS SOLVED]
Question 1. गर्म जल प्राप्त करने के लिए हम सौर जल तापक का उपयोग किस दिन नहीं कर सकते? |
(a) धूप वाले दिन ।
(b) बादलों वाले दिन
(c) गर्म दिन
(d) पवन (वायु) वाले दिन
Answer: (b) बादलों वाले दिन
In simple words: We cannot use a solar water heater on cloudy days because it relies on direct sunlight to heat water, which is unavailable under heavy cloud cover.
🎯 Exam Tip: Understand that solar devices are dependent on the presence of direct sunlight, making them ineffective on cloudy or sunless days.
Question 2. निम्नलिखित में से कौन जैवमात्रा ऊर्जा स्रोत का उदाहरण नहीं है?
(a) लकड़ी
(b) गोबर गैस
(c) नाभिकीय ऊर्जा
(d) कोयला
Answer: (c) नाभिकीय ऊर्जा
In simple words: Nuclear energy is not a biomass energy source because it is derived from atomic fission of elements like uranium, not from organic matter or biological materials like wood or biogas.
🎯 Exam Tip: Differentiate biomass (derived from organic matter) from nuclear energy (derived from atomic processes) to correctly identify the non-example.
Question 3. जितने ऊर्जा स्रोत हम उपयोग में लाते हैं, उनमें से अधिकांश सौर ऊर्जा को निरूपित करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा ऊर्जा स्रोत अंततः सौर ऊर्जा से व्युत्पन्न नहीं है?
(a) भूतापीय |
(b) पवन ऊर्जा
(c) नाभिकीय ऊर्जा
(d) जैवमात्रा
Answer: (c) नाभिकीय ऊर्जा
In simple words: Nuclear energy is the only option not derived from solar energy, as it comes from the fission of radioactive elements, whereas geothermal, wind, and biomass energy all indirectly originate from solar processes.
🎯 Exam Tip: Most energy sources on Earth (wind, biomass, fossil fuels indirectly, hydropower indirectly, ocean thermal) are ultimately solar-derived; identify the exception like nuclear or tidal which have different origins.
Question 4. ऊर्जा स्रोत के रूम में जीवाश्मी ईंधनों तथा सूर्य की तुलना कीजिए और उनमें अंतर लिखिए।
Answer:
| जीवाश्मी ईंधन (Fossil Fuels) | सौर ऊर्जा (Solar Energy) |
|---|---|
| 1. ये ऊर्जा के अनवीकरणीय तथा समाप्य स्रोत हैं। | 1. ये ऊर्जा के नवीकरणीय तथा असमाप्य स्रोत हैं। |
| 2. इससे प्रदूषण फैलता है तथा ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती है। | 2. इससे प्रदूषण नहीं होता है तथा पर्यावरण को किसी प्रकार की क्षति नहीं होती। |
| 3. यह महंगे होते हैं तथा इसका निष्कर्षण कठिन होता है। | 3. यह सस्ता एवं आसानी से उपलब्ध है। |
| 4. इसका भंडार सीमित है। | 4. यह एक चिरस्थायी एवं अक्षय स्त्रोत है। |
In simple words: Fossil fuels are non-renewable, finite, expensive, and cause significant pollution and global warming, while solar energy is renewable, inexhaustible, affordable, and a clean, eternal source that does not harm the environment.
🎯 Exam Tip: Structure your comparison clearly using a table format, highlighting key differences in renewability, environmental impact, cost, and availability.
Question 5. जैवमात्रा तथा ऊर्जा स्रोत के रूप में जल वैद्युत की तुलना कीजिए और उनमें अंतर लिखिए।
Answer:
| जैवमात्रा (Bio-mass) | जल वैद्युत (Hydroelectricity) |
|---|---|
| 1. इससे प्रदूषण होता है। | 1. इससे प्रदूषण नहीं होता। |
| 2. इसके जलाने पर अधिक ऊष्मा उत्पन्न नहीं होती है। तथा इन्हें जलाने पर धुआँ निकलता है। | 2. इससे पर्याप्त मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न होती है तथा स्वच्छ होते हैं। |
| 3. इसमें फसलों के कटने के बाद बचे अपशिष्ट, गोबर, सब्ज़ियों के अपशिष्ट तथा वाहित मल आदि को ऊर्जा स्त्रोत के रूप में प्रयोग किया जाता है। | 3. इसमें बहते हुए पानी की गतिज ऊर्जा तथा किसी ऊँचाई जैसे बाँध (डेम) में संचित जल की स्थितिज ऊर्जा का प्रयोग विद्युत प्राप्त करने के लिए किया जाता है। |
| 4. जैव गैस (बायो गैस) प्लांट का निर्माण सस्ती तथा घरेलू एवं छोटे आकार का है जो एक या कुछ घरों के लिए पर्याप्त है। | 4. इसके प्लांट का निर्माण महँगी तथा इससे उत्पन्न विद्युत ऊर्जा अत्यधिक होती है, जिसका आकार वृहत होता है, जिसे कहीं भी ले जाया जा सकता है। |
| 5. यह अपशिष्ट पदार्थों के निपटारे का अच्छा उपाय है जो खाद तथा ईंधन दोनों के लिए सहायक होता है। | 5. यह एक स्वच्छ ऊर्जा का स्त्रोत है। |
In simple words: Biomass energy involves burning organic waste, leading to pollution and less heat output, and is suitable for small-scale use, while hydroelectricity harnesses kinetic and potential energy of moving water in dams to generate large amounts of clean, pollution-free power for widespread distribution.
🎯 Exam Tip: Highlight the source material, environmental impact, and scale of application for both biomass and hydroelectricity in your comparison.
Question 6. निम्नलिखित में ऊर्जा निष्कर्षित करने की सीमाएँ लिखिए
(a) पवनें
(b) तरंगें
(c) ज्वार-भाटा
Answer:
(a) पवन ऊर्जा की सीमाएँ
1. इसके संयंत्र केवल उसी स्थान पर स्थापित किए जा सकते हैं, जहाँ ज्यादातर सालभर तीव्र हवा चलती है।
2. पवन ऊर्जा फार्म के लिए विशाल भूखंड तथा अत्यधिक प्रारंभिक लागत की आवश्यकता होती है।
3. टरबाइनों की गति बनाए रखने के लिए पवनों की न्यूनतम चाल 15mk/h से अधिक होनी चाहिए।
4. इसके रखरखाव उच्चस्तरीय होना चाहिए, क्योंकि पवन चक्कियाँ धूप, वर्षा आदि से प्रभावित हो सकती हैं।
5. इसकी दक्षता कम होती है।
(b) तरंग ऊर्जा की सीमाएँ
1. तरंग ऊर्जा का सिर्फ वहीं पर व्यावहारिक उपयोग हो सकता है जहाँ तरंगें बहुत प्रबल हों।
2. प्रारंभिक लागत, रखरखाव का खर्च अधिक है तथा तकनीकी दृष्टि से कठिन भी है।
3. इससे लगातार एक-समान विद्युत शक्ति प्राप्त नहीं की जा सकती है।
4. इसकी दक्षता निम्न होती है।
(c) ज्वार-भाटा-
1. ज्वारीय ऊर्जा का दोहन हम सागर के किसी संकीर्ण क्षेत्र पर बाँध का निर्माण करके कर सकते हैं। ऐसे बाँध सिर्फ सीमित स्थानों पर ही बनाए जा सकते हैं।
2. इसकी दक्षता बहुत निम्न है।
3. इसके प्लांट की लागत अधिक है।
4. ज्वार आने की आवृत्ति कम है। अतः इस ऊर्जा का प्रयोग सीमित है।
In simple words: Wind energy is limited by specific high-wind locations, large land requirements, high initial costs, and maintenance, plus dependence on minimum wind speed. Wave energy requires strong waves, involves high costs and complex technology, and provides inconsistent power due to its low efficiency. Tidal energy is restricted to a few suitable narrow coastal areas, has low efficiency, high plant costs, and limited usage due to the infrequent occurrence of tides.
🎯 Exam Tip: For each energy type, identify geographical constraints, technological challenges, efficiency issues, and cost factors as key limitations.
Question 7. ऊर्जा स्रोतों का वर्गीकरण निम्नलिखित वर्गों में किस आधार पर करेंगे
(a) नवीकरणीय तथा अनवीकरणीय
(b) समाप्य तथा अक्षय क्या
(c) तथा
(d) के विकल्प समान हैं?
Answer:
(a) नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत वे होते हैं, जिसका प्रयोग बार-बार करने के बाद भी स्रोत में कमी नहीं आए। वे पुनः प्राप्त हो जाते हैं तथा इसका भंडार अक्षय रहता है; जैसे-सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा इत्यादि ।
(b) ऊर्जा के अनवीकरणीय स्रोत वे हैं, जिनको एक बार प्रयुक्त कर लेने पर पुनः तुरंत नहीं बनाया जा सकता इसे बनाने में करोड़ों वर्ष लग जाते हैं अर्थात् यदि इसी प्रकार तथा इसी दर से प्रयोग किया जाए, तो यह संभावना है कि निकट भविष्य में कभी भी इसके भंडार समाप्त हो सकते हैं। ऐसे स्रोत जे खत्म हो सकते हैं समाप्य स्रोत कहलाते हैं। जैसे-जीवाश्मी ईंधन (कोयला, पेट्रोल, प्राकृतिक गैस)। अतः (a) और (b) के विकल्प समान हैं क्योंकि ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत अक्षय हैं, परंतु अनवीकरणीय स्रोत समाप्य स्रोत हैं।
In simple words: Renewable energy sources are those that replenish naturally and are inexhaustible, like solar or wind power. Non-renewable sources are finite and take millions of years to form, like fossil fuels, meaning they can be depleted, which is why the terms "renewable" and "inexhaustible" are synonymous, as are "non-renewable" and "exhaustible."
🎯 Exam Tip: Clearly define renewable/inexhaustible sources by their ability to replenish and non-renewable/exhaustible sources by their finite nature and long formation time. Explicitly state that (a) and (b) categories are equivalent.
Question 8. ऊर्जा के आदर्श स्रोत में क्या गुण होते हैं?
Answer: एक आदर्श स्रोत के निम्नलिखित गुण होने चाहिए
1. उस ऊर्जा स्रोत से ऊर्जा प्राप्त करने में सरलता हो।
2. उस ऊर्जा स्रोत से ऊर्जा, प्राप्त करना सस्ता हो।
3. स्रोत से प्राप्त ऊर्जा का भंडारण और परिवहन आसानी से किया जा सके।
4. इसका उच्च ऊष्मीय मान तथा उपयुक्त ज्वलन ताप होनी चाहिए।
5. उस ऊर्जा स्रोत से ऊर्जा प्राप्त करने की दक्षता उच्च होनी चाहिए।
6. इससे पर्यावरण को क्षति नहीं होनी चाहिए।
7. दहन के बाद प्रति एकांक द्रव्यमान से अधिक ऊष्मा मुक्त हो ।
In simple words: An ideal energy source should be easy and inexpensive to extract, store, and transport, possess a high calorific value and appropriate ignition temperature, be highly efficient, cause no environmental harm, and release maximum heat per unit mass upon combustion.
🎯 Exam Tip: List a comprehensive set of qualities covering ease of access, cost, storage, efficiency, environmental impact, and energy output for an ideal energy source.
Question 9. सौर कुकर का उपयोग करने के क्या लाभ तथा हानियाँ हैं? क्या ऐसे भी क्षेत्र हैं जहाँ सौर कुकरों की सीमित उपयोगिता है?
Answer:
सौर कुकर के लाभ-
1. सौर कुकर के उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता है।
2. इसमें ईंधन की लागत शून्य है।
3. खाना बनाने के बाद राख या अपशिष्ट नहीं बनता है।
4. भोजन का पोषक तत्व नष्ट नहीं होता है।
5. यह सस्ता है एवं इसका इस्तेमाल भी सरल है।
6. सौर कुकर में एक समय में चार खाद्य पदार्थ पकाए जा सकते हैं।
7. इसके रखरखाव पर कोई लागत नहीं आती ।
सौर कुकर की सीमाएँ-
1. सौर कुकर द्वारा रात के समय भोजन नहीं पकाया जा सकता।
2. खराब मौसम में सौर कुकर में भोजन नहीं पकाया जा सकता है।
3. इसमें खाना बनाने की प्रक्रिया धीमी है।
4. यह हर प्रकार के भोजन बनाने के लिए उपयुक्त नहीं है।
5. सिर्फ़ तेज धूप में ही इसका उपयोग किया जा सकता है।
6. अधिक उच्च ताप पर खाना बनाना; जैसे-तलना इत्यादि संभव नहीं है।
In simple words: Solar cookers offer benefits like no pollution, zero fuel cost, no waste, preservation of nutrients, affordability, ease of use, and multi-dish cooking with no maintenance. However, their limitations include inability to cook at night or in bad weather, slow cooking, unsuitability for all food types, reliance on strong sunlight, and inability to achieve very high temperatures for frying.
🎯 Exam Tip: Provide distinct lists for advantages and disadvantages. For limitations, specifically mention the dependence on sunlight and temperature constraints.
Question 10. ऊर्जा की बढ़ती माँग के पर्यावरणीय परिणाम क्या हैं? ऊर्जा की खपत को कम करने के उपाय लिखिए।
Answer: ऊर्जा की बढ़ती माँग की पूर्ति ज्यादातर जीवाश्म ईंधनों कोयला और पेट्रोलियम द्वारा पूरी की जाती है। परंतु ये स्रोत अनवीकरणीय एवं समाप्य हैं।
इसके दहन से वायुमंडल में प्रदूषण होता है। SO2, NO2 आदि गैसें मुक्त होती हैं, जिससे अम्लीय वर्षा होती है, जिसके कारण जल तथा मृदा के संसाधन प्रभावित होते हैं। इमारतों, लोहे की वस्तुओं, पुल इत्यादि को संक्षरित कर देते हैं। CO2 गैस ग्रीन हाउस प्रभाव उत्पन्न करती है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग बढ़ जाता है तथा हिम के पिघलने पर समुद्र तल बढ़ता है। समुद्रीय तट पर स्थित क्षेत्र तथा टापुओं के डूबने का खतरा बढ़ जाता है। वायुमंडल में कोयले तथा पेट्रोलियम के दहन से अवांछनीय कण जैसे-शीशा (lead) धूल कण इत्यादि बढ़ जाते हैं। इस तरह हमारे परिस्थितिक तंत्र के नष्ट हो जाने का भय होता है।
ऊर्जा की खपत कम करने के उपाय-
1. नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोतों का उपयोग अधिक-से-अधिक करना; जैसे-सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल विद्युत ऊर्जा इत्यादि ।
2. कोयले के स्थान पर ग्रामीण क्षेत्रों में बायो गैस का प्रयोग करना।
3. विद्युत उपकरणों को अनावश्यक रूप से नहीं चलाना चाहिए।
4. सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का अधिक-से-अधिक उपयोग करना।
5. वाहनों में CNG का प्रयोग करना।
6. रेड लाइटों पर इंजन बंद कर देना।
In simple words: The growing demand for energy, largely met by fossil fuels, leads to severe environmental consequences like air pollution (acid rain, lead dust), greenhouse effect from CO2 causing global warming and sea-level rise, threatening ecosystems. To reduce consumption, we should maximize renewable energy use, adopt biogas in rural areas, use electrical appliances judiciously, increase public transport usage, switch to cleaner fuels like CNG in vehicles, and turn off engines at red lights.
🎯 Exam Tip: Divide your answer into two distinct parts: detailing the environmental impacts (acid rain, global warming, air particulates) and then listing practical, actionable steps for energy conservation and sustainable energy adoption.
Free study material for Science
UP Board Solutions Class 10 Science Chapter 14 ऊर्जा के स्रोत
Students can now access the UP Board Solutions for Chapter 14 ऊर्जा के स्रोत prepared by teachers on our website. These solutions cover all questions in exercise in your Class 10 Science textbook. Each answer is updated based on the current academic session as per the latest UP Board syllabus.
Detailed Explanations for Chapter 14 ऊर्जा के स्रोत
Our expert teachers have provided step-by-step explanations for all the difficult questions in the Class 10 Science chapter. Along with the final answers, we have also explained the concept behind it to help you build stronger understanding of each topic. This will be really helpful for Class 10 students who want to understand both theoretical and practical questions. By studying these UP Board Questions and Answers your basic concepts will improve a lot.
Benefits of using Science Class 10 Solved Papers
Using our Science solutions regularly students will be able to improve their logical thinking and problem-solving speed. These Class 10 solutions are a guide for self-study and homework assistance. Along with the chapter-wise solutions, you should also refer to our Revision Notes and Sample Papers for Chapter 14 ऊर्जा के स्रोत to get a complete preparation experience.
FAQs
The complete and updated UP Board Solutions Class 10 Science Chapter 14 ऊर्जा के स्रोत is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Science are as per latest UP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the UP Board Solutions Class 10 Science Chapter 14 ऊर्जा के स्रोत as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using UP Board language because UP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our UP Board Solutions Class 10 Science Chapter 14 ऊर्जा के स्रोत will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 10 Science. You can access UP Board Solutions Class 10 Science Chapter 14 ऊर्जा के स्रोत in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire UP Board Solutions Class 10 Science Chapter 14 ऊर्जा के स्रोत in printable PDF format for offline study on any device.