Download TS Board Solutions for Class 11 Hindi Poem 05 The First Ray (Pratham Rashmi)
Explore reliable textbook solutions for Poem 05 The First Ray (Pratham Rashmi) tailored for Class 11 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final TS Board evaluations.
Access TS Board Solutions and Answers
Access the complete solution PDF for Class 11 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
दीर्घ समाधान प्रश्न
Question 1: ‘प्रथम रश्मि’ कविता का सारांश पाँच-छह वाक्यों में लिखिए।
Answer:
‘प्रथम रश्मि’ कविता सुमित्रानंदन पंत द्वारा लिखी गई है। इसमें प्रकृति की सहज सुंदरता वर्णित है। प्रातःकाल के समय सूर्य की पहली किरण को पहचानकर बाल विहंगिनी (छोटी चिड़िया) गीत गाने लगती है। कवि आश्चर्य करता है कि उसे कैसे मालूम हुआ कि सूर्योदय हो गया है। चंद्रमा की किरणों से उतरकर आए नभचर नई कोमल कलियों को चूमकर मुस्कुराना सिखा रहे हैं। रात के तारे मंद पड़ गए हैं। अंधकार समाप्त होकर सूर्योदय हो रहा है और इसके स्वागत में कोयल गीत गा रही है। कवि प्रश्न करता है कि हे अंतर्यामिनी! तुम्हें किसने बताया कि सूर्योदय हुआ है। इस प्रकार कवि का हृदय प्रकृति की सहज सुंदरता का स्पर्श कर रहा है।
Exam Tips:
a) सारांश में बाल विहंगिनी, जुगनू, कलियाँ, तारे और कोयल – इन सभी प्राकृतिक दृश्यों को क्रम से लिखें।
b) कवि का मुख्य प्रश्न – ‘तूने कैसे पहचाना?’ – उत्तर में अवश्य लिखें; यही कविता का केंद्रीय भाव है।
नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर तीन-चार वाक्यों में दीजिए
Question 1: सुमित्रानंदन पंत का कवि परिचय लिखिए।
Answer:
सुमित्रानंदन पंत का जन्म सन् 1900 ई. में अल्मोड़ा जिले के कौसानी नामक गाँव में हुआ था। वे ‘कोमलता के कवि’ कहे जाते हैं। वे शांत स्वभाव के थे। उन्होंने असहयोग आंदोलन में भाग लिया। उन पर आध्यात्मिक ग्रंथों का भी प्रभाव था। उनकी रचनाओं में प्रकृति-सौंदर्य, आदर्शवादी विचारधारा और अरविंद दर्शन का क्रमशः प्रभाव दिखाई देता है। सन् 1977 में उनकी मृत्यु हो गई। वीणा, ग्रंथि, पल्लव, युगांत उनकी प्रसिद्ध रचनाएँ हैं। ‘चिदंबरा’ काव्य के लिए उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला। वे प्रकृति-सौंदर्य के अद्वितीय कवि माने जाते हैं। प्रस्तुत ‘प्रथम रश्मि’ कविता में उन्होंने प्रातःकाल के प्रकृति-सौंदर्य का सुंदर वर्णन किया है।
Exam Tips:
a) जन्म (1900, कौसानी, अल्मोड़ा), मृत्यु (1977), रचनाएँ और ज्ञानपीठ (‘चिदंबरा’) – ये चार तथ्य जरूर लिखें।
b) ‘प्रकृति के सुकुमार कवि’ या ‘कोमलता के कवि’ विशेषण लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।
Question 2: कवि ने प्रातःकाल का वर्णन किस प्रकार किया है?
Answer:
पंत जी ने प्रातःकाल का सुंदर वर्णन किया है। उषाकाल में सूरज की प्रथम किरण धरती को छूने से कितने सुंदर परिवर्तन होते हैं, इसका उन्होंने सुंदर वर्णन किया है। सूर्योदय के स्वागत में नन्ही-सी चिड़िया का मधुर स्वर में गाना, चंद्र-किरणों से उतरे नभचरों के स्पर्श से नन्ही कलियों का मुस्कुराना, रात के चमकीले तारों का मंद पड़ जाना और सूर्योदय का स्वागत करते हुए कोयल का गाना – सबका सुंदर वर्णन करके कवि यह प्रश्न करता है कि सूर्योदय के आगमन के बारे में इन सबको कैसे पता चल गया।
Exam Tips:
a) प्रातःकाल के दृश्यों को क्रम से लिखें: पहली किरण, चिड़िया का गीत, कलियों का मुस्कुराना, तारों का मंद होना, कोयल का गाना।
b) अंत में कवि के आश्चर्य भरे प्रश्न का उल्लेख करें।
एक शब्द में उत्तर दीजिए
Question 1: ‘प्रथम रश्मि’ कविता के कवि कौन हैं?
Answer:
‘प्रथम रश्मि’ कविता के कवि सुमित्रानंदन पंत हैं।
Exam Tips:
a) कवि का पूरा नाम ‘सुमित्रानंदन पंत’ सही वर्तनी में लिखें।
Question 2: किस काव्य के लिए पंत जी को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला?
Answer:
‘चिदंबरा’ काव्य के लिए पंत जी को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला।
Exam Tips:
a) ‘चिदंबरा’ को ‘युगांत’ या ‘पल्लव’ से भ्रमित न करें – ज्ञानपीठ ‘चिदंबरा’ पर मिला (1968)।
Question 3: ‘प्रथम रश्मि’ कविता में कौन स्वागत गीत गा रहा है?
Answer:
‘प्रथम रश्मि’ कविता में पेड़ पर रहने वाली कोयल (तरुवासिनी) स्वागत गीत गा रही है।
Exam Tips:
a) उत्तर ‘कोयल’ है; कविता में उसे ‘तरुवासिनी’ कहा गया है – यह शब्द भी लिख सकते हैं।
Question 4: ‘प्रथम रश्मि’ कविता में पक्षियों के घोंसलों के पास कौन पहरा दे रहे थे?
Answer:
‘प्रथम रश्मि’ कविता में पक्षियों के घोंसलों के पास जुगनू पहरा दे रहे थे।
Exam Tips:
a) उत्तर ‘जुगनू’ है – कविता में उन्हें ‘प्रहरी’ (पहरेदार) कहा गया है।
संदर्भ सहित व्याख्याएँ
Question 1: प्रथम रश्मि का आना ……………..
Answer:
संदर्भ: यह पद्य ‘प्रथम रश्मि’ नामक कविता से लिया गया है। सुमित्रानंदन पंत इसके कवि हैं। इसमें कवि सूर्योदय का सुंदर वर्णन कर रहे हैं।
व्याख्या: कवि बाल विहंगिनी से पूछ रहा है कि तुम अभी-अभी नींद से जागी हो, फिर तुम्हें प्रातःकाल की पहली किरण के आने की पहचान कैसे हुई? यह जानकर तुम इतना सुंदर गीत कैसे गा रही हो? तुमने यह गाना कहाँ से सीखा?
विशेषता: प्रकृति की सहज सुंदरता इसमें वर्णित है। भाषा सरल खड़ीबोली है।
Exam Tips:
a) संदर्भ, व्याख्या और विशेषता – तीनों भाग अलग-अलग लिखें।
b) ‘रंगिणि! तूने कैसे पहचाना’ वाले प्रश्न का भाव स्पष्ट करें – चिड़िया को बिना देखे सूर्योदय का ज्ञान कैसे हुआ।
Question 2: शशि-किरणों से उतर-उतरकर ………
Answer:
संदर्भ: यह पद्य ‘प्रथम रश्मि’ नामक कविता से लिया गया है। इसके कवि श्री सुमित्रानंदन पंत हैं। इसमें प्रातःकाल की सुंदरता का वर्णन किया गया है।
व्याख्या: कवि कहते हैं कि परिवेश के अनुरूप अपना रूप बदलने वाले (कामरूप) नभचर – जैसे तितलियाँ – चंद्रमा की किरणों के सहारे धरती पर उतरकर नई कोमल कलियों के मृदु मुख को चूम रहे थे और उन्हें मुस्कुराना सिखा रहे थे।
विशेषता: प्रकृति का कोमल वर्णन इसमें किया गया है। भाषा सरल खड़ीबोली है।
Exam Tips:
a) ‘कामरूप नभचर’ का अर्थ (इच्छानुसार रूप बदलने वाले आकाशचारी) व्याख्या में लिखें।
b) कलियों के ‘मुस्कुराने’ को खिलने का प्रतीक बताकर मानवीकरण अलंकार का उल्लेख करें।
कवि परिचय
सुमित्रानंदन पंत का जन्म सन् 1900 ई. में अल्मोड़ा जिले के कौसानी नामक गाँव में हुआ था। वे ‘कोमलता के कवि’ कहे जाते हैं। वे शांत स्वभाव के थे। उन्होंने असहयोग आंदोलन में भाग लिया। उन पर आध्यात्मिक ग्रंथों का भी प्रभाव था। उनकी रचनाओं में प्रकृति-सौंदर्य, आदर्शवादी विचारधारा और अरविंद दर्शन का क्रमशः प्रभाव दिखाई देता है। सन् 1977 में उनकी मृत्यु हो गई। वीणा, ग्रंथि, पल्लव, युगांत उनकी प्रसिद्ध रचनाएँ हैं। ‘चिदंबरा’ काव्य के लिए उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला। वे प्रकृति-सौंदर्य के अद्वितीय कवि माने जाते हैं।
सारांश
कवि बाल विहंगिनी को संबोधित करके पूछ रहा है – हे रंगिणी! उषाकाल में सूरज की प्रथम किरण का आना तुमने कैसे पहचान लिया? इस समय तुम इतना सुंदर गा रही हो, यह गाना तुमने कहाँ से सीखा? तुम तो स्वप्नों के घोंसले में पंखों में छिपकर सुख से सो रही थीं। रात भर अनेक जुगनू पहरेदारों की तरह तुम्हारे घोंसले के चारों ओर ऊँघते हुए घूम रहे थे। फिर तुमने कैसे जान लिया कि सूर्योदय हो गया है?
परिवेश के अनुरूप अपना रूप बदलने वाले सुंदर नभचर चंद्र-किरणों के सहारे जमीन पर उतरकर नई कोमल कलियों को चूम-चूमकर मुस्कुराना सिखा रहे हैं।
प्रातःकाल में चारों ओर प्रकृति प्रशांत थी। रात भर चमकने वाले तारे अब अपनी चमक खो रहे थे। वृक्षों के पत्ते भी निस्तब्ध थे, मानो स्वप्न में विचरण कर रहे हों। चारों ओर अभी अंधकार छाया हुआ था। उसी समय सहसा कोयल स्वागत का गीत गाने लगी। कवि पूछ रहा है – हे कोयल! तुझे कैसे पता चला कि सूर्योदय हुआ है?
इस प्रकार कवि प्रकृति का सुंदर वर्णन करते हुए प्रकृति के माध्यम से ईश्वर की महिमा का गुणगान कर रहा है। उनकी भाषा सुंदर खड़ीबोली है।
Free study material for Hindi
Free TS Board Textbook Explanations: Class 11 Hindi Poem 05 The First Ray (Pratham Rashmi)
Accessing Poem 05 The First Ray (Pratham Rashmi) Solutions
Review comprehensive exercise answers for Class 11 Hindi Poem 05 The First Ray (Pratham Rashmi). Fully updated to match current TS Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Concept-Driven Answers for Class 11 Hindi
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 11 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Maximizing Study Efficiency
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 Hindi.
FAQs
The complete and updated TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 5 प्रथम रश्मि is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest TS Board curriculum.
Yes, our experts have revised the TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 5 प्रथम रश्मि as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using TS Board language because TS Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 5 प्रथम रश्मि will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 5 प्रथम रश्मि in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 5 प्रथम रश्मि in printable PDF format for offline study on any device.