TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 3 समता का संवाद

Solutions for Class 11 Hindi: Poem 03 Samta Ka Samvad

Review structured textbook solutions for Class 11 Hindi Poem 03 Samta Ka Samvad. Built according to TS Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Practice Class 11 Hindi Solutions: Poem 03 Samta Ka Samvad

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

दीर्घ समाधान प्रश्न

Question 1: ‘समता का संवाद’ कविता का सारांश लगभग पाँच-छह वाक्यों में लिखिए।

Answer:

‘समता का संवाद’ कविता श्री मैथिलीशरण गुप्त द्वारा लिखी गई है। इसमें भारत के सभी धर्मों, संस्कृतियों और आचार-विचारों को समान रूप से दिखाकर देश में एकता स्थापित करने का संदेश दिया गया है। हमारा देश भारत माता का मंदिर है और हम सब उनकी संतान हैं। सब लोग मिलकर सुख-दुख बाँटेंगे और शत्रुता छोड़कर प्रेम की भावना फैलाएँगे। हम भारत माता का जयगान करेंगे और उनके प्रति अपना कर्तव्य निभाएँगे। इससे हम सबका कल्याण होगा और हम सबकी इच्छाएँ पूरी हो जाएँगी।

Exam Tips:

a) सारांश में कवि का नाम, कविता का मुख्य संदेश (भारत की एकता और समानता) और ‘भारत माता का मंदिर’ की कल्पना अवश्य लिखें।
b) पाँच-छह वाक्यों की सीमा का ध्यान रखें; पूरी कविता की पंक्तियाँ उद्धृत न करें, अपने शब्दों में लिखें।

 

Question 2: गुप्त जी के अनुसार भारत देश की विशेषता क्या है ?

Answer:

गुप्त जी के अनुसार भारत देश अनेक धर्मों, संस्कृतियों और आचार-विचारों का संगम स्थान है। यहाँ सब लोग मिलकर समता का संवाद करते हैं। सब लोग मिल-जुलकर भारत माता की आराधना करते हैं और प्रेम भावना के साथ अपने-अपने चरित्र का निर्माण करते हैं। हम सब उन्हीं की संतान हैं। इसलिए हम सबको साथ रहकर सुख-दुख बाँटना चाहिए और देश के लिए अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। तभी हम सबका कल्याण होगा और भारत माता की कृपा से सबकी इच्छाएँ पूरी हो जाएँगी।

Exam Tips:

a) उत्तर में ‘अनेक धर्मों, संस्कृतियों और आचार-विचारों का संगम’ — यह मुख्य बिंदु पहले वाक्य में ही लिखें।
b) अंत में यह बताएँ कि सबको मिलकर सुख-दुख बाँटना और देश के प्रति कर्तव्य निभाना चाहिए।

 

Question 3: मैथिली शरण गुप्त का संक्षिप्त परिचय लिखिए।

Answer:

मैथिलीशरण गुप्त जी का जन्म सन् 1886 में झाँसी के चिरगाँव में हुआ। वे राष्ट्रकवि के रूप में प्रसिद्ध थे। उन्होंने अनेक राष्ट्रीय आंदोलनों में भी भाग लिया। भारत सरकार ने उन्हें पद्मभूषण आदि से सम्मानित किया। सन् 1964 में उनकी मृत्यु हो गई। साकेत, जयभारत, यशोधरा, भारत-भारती उनकी प्रसिद्ध रचनाएँ हैं। उन्होंने मानवता को अपनी कविता का आदर्श बनाया। त्याग और प्रेम को उन्होंने महानता दी। प्रस्तुत ‘समता का संवाद’ कविता में उन्होंने भारत के सभी धर्मों, संस्कृतियों, आचार-विचारों आदि को समान रूप से बल देकर देश में एकता स्थापित करने का प्रयत्न किया। उनकी भाषा सरल खड़ीबोली है।

Exam Tips:

a) परिचय में जन्म (1886, चिरगाँव, झाँसी), मृत्यु (1964), उपाधि (राष्ट्रकवि), सम्मान (पद्मभूषण) और रचनाएँ (साकेत, यशोधरा, भारत-भारती, जयभारत) क्रम से लिखें।
b) अंत में कवि की भाषा (सरल खड़ीबोली) और काव्य की विशेषता (मानवता, त्याग, प्रेम) का उल्लेख करें।

 

एक शब्द में उत्तर दीजिए

Question 1: समता का संवाद कविता के कवि कौन है ?

Answer:

‘समता का संवाद’ कविता के कवि श्री मैथिलीशरण गुप्त जी हैं।

Exam Tips:

a) एक शब्द/एक वाक्य वाले प्रश्नों में पूरा वाक्य बनाकर उत्तर दें — ‘मैथिलीशरण गुप्त’ नाम की वर्तनी सही लिखें।

 

Question 2: भारत माता के मंदिर में किसका व्यवधान नहीं है ?

Answer:

भारत माता के मंदिर में जाति, धर्म या संप्रदाय का भेदभाव (व्यवधान) नहीं है।

Exam Tips:

a) ‘व्यवधान’ का अर्थ है रुकावट या भेदभाव; उत्तर में जाति, धर्म और संप्रदाय — तीनों का उल्लेख करें।

 

Question 3: मैथिलीशरण गुप्त का प्रमुख महाकाव्य कौन सा है ?

Answer:

साकेत मैथिलीशरण गुप्त का प्रमुख महाकाव्य है।

Exam Tips:

a) ‘साकेत’ गुप्त जी का प्रमुख महाकाव्य है; इसे ‘भारत-भारती’ (राष्ट्रीय काव्य) से भ्रमित न करें।

 

Question 4: समता शब्द का अर्थ क्या है ?

Answer:

‘समता’ शब्द का अर्थ समानता या बराबरी है।

Exam Tips:

a) ‘समता’ का अर्थ समानता/बराबरी लिखें; चाहें तो इसका विलोम ‘विषमता’ भी बता सकते हैं।

 

संदर्भ सहित व्याख्याएँ

Question 1: भारत माता का मंदिर यह,
समता का संवाद जहाँ।
सबका शिव कल्याण यहाँ है,
पावें सभी प्रसाद यहाँ।

Answer:

संदर्भ: यह पद्य ‘समता का संवाद’ नामक कविता से लिया गया है। इसके कवि मैथिलीशरण गुप्त जी हैं। इसमें देश की एकता पर बल दिया गया है।
व्याख्या: कवि का कहना है कि हमारा यह देश भारत माता का मंदिर है। यहाँ समता का संवाद होता है, अर्थात् सभी जाति, मत और संप्रदायों में एकता दिखाई पड़ती है। ऐसे इस देश में हम सबका शुभ होता है। हम सबकी इच्छाएँ पूरी होती हैं और हम सब पर समान रूप से कृपा दिखाई जाती है।
विशेषता: कवि की भाषा सरल खड़ीबोली है।

Exam Tips:

a) संदर्भ सहित व्याख्या में तीन भाग लिखें — संदर्भ (कविता और कवि का नाम), व्याख्या (अपने शब्दों में अर्थ) और विशेषता (भाषा, भाव)।
b) ‘समता का संवाद’ का अर्थ स्पष्ट करें — सभी जाति, मत और संप्रदायों में एकता।

 

Question 2: सब तीर्थों का एक तीर्थ यह … एक चरित्र बना ले हम।

Answer:

संदर्भ: यह पद्य ‘समता का संवाद’ नामक कविता से लिया गया है। इसके कवि मैथिलीशरण गुप्त जी हैं। इसमें कवि सबको आदर्शमय जीवन बिताने का संदेश देते हैं।
व्याख्या: कवि का कहना है कि हमारे देश में अनेक तीर्थस्थल हैं। उनके समान हम अपने हृदय को भी पवित्र बनाएँगे। हम अजातशत्रु बनकर सबसे मित्रता करेंगे। अपने मनोभावों को एक निश्चित रूप देंगे और उनसे अपना चरित्र आदर्श बनाएँगे।
विशेषता: कवि की भाषा सरल खड़ीबोली है।

Exam Tips:

a) व्याख्या में ‘अजातशत्रु’ (जिसका कोई शत्रु न हो) शब्द का अर्थ अवश्य स्पष्ट करें।
b) संदर्भ, व्याख्या और विशेषता अलग-अलग शीर्षकों में लिखने से पूरे अंक मिलते हैं।

 

कविता का सारांश

हमारा देश भारत माता का मंदिर है। यहाँ सब लोग समान हैं और सबकी वाणी एक ही है। यहाँ पर सबका शुभ हो जाएगा और सभी को भारत माता की कृपा मिलेगी।

इस देश में जाति, धर्म, संप्रदाय का कोई भेदभाव नहीं है। सभी का समान रूप से स्वागत किया जाता है और सबका समान आदर मिल जाता है। राम, रहीम, बुद्ध, ईसा सबकी पूजा की जाती है। भिन्न-भिन्न संस्कृतियाँ होने पर भी सभी का समान गौरव और सभी से समान ज्ञान प्राप्त होता है। सभी लोग प्रेम को चाहते हैं, पर शत्रुता को नहीं। इस देश में सभी का शुभ मंगल होगा और सबकी इच्छाएँ पूरी हो जाएँगी।

इस देश में अनेक तीर्थस्थल हैं। पर हम अपने हृदय को ही पवित्र बनाकर तीर्थस्थल बनाएँगे। यहाँ पर हम अजातशत्रु बनकर सब को मित्र बनाएँगे। हम अपने मन की रेखाओं से एक चित्र बनाते हैं। अनेक आदर्शों से हम अपने चरित्र का निर्माण करते हैं।

भारत माता के समक्ष रहने वाले हम सब भाई-बहन हैं। हम सब उसी माँ की गोद से पले संतान हैं। हम सब लोग मिलकर सुख-दुख को बाँट देंगे। सभी का कल्याण होगा और सभी की इच्छाएँ पूरी हो जाएँगी।

भारत माँ की सेवा में हम पुजारी हैं। उन्हीं के कहने पर सब काम करते हैं। इस जीवन से लाभ उठाकर मुक्ति पाना हमारा कर्तव्य है। हम सब उसके अनुचर हैं। इस देश के करोड़ों लोग मिलकर भारत माता का जयगान करेंगे। इस देश में हम सबका कल्याण होगा और हम सब पर उनकी कृपा रहेगी।

इस प्रकार भारत देश की महानता और भारत माता को एक देवी के रूप में चित्रण करके उसके प्रति हमारा कर्तव्य निभाने का संदेश कवि दे रहे हैं। उनकी भाषा सरल खड़ीबोली है।

Free study material for Hindi

Free TS Board Textbook Explanations: Class 11 Hindi Poem 03 Samta Ka Samvad

Official TS Board Solutions for Poem 03 Samta Ka Samvad

Review comprehensive exercise answers for Class 11 Hindi Poem 03 Samta Ka Samvad. Fully updated to match current TS Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Step-by-Step Explanations for Poem 03 Samta Ka Samvad

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Poem 03 Samta Ka Samvad concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Next Steps in Your Hindi Revision

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 3 समता का संवाद for the 2026-27 session?

The complete and updated TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 3 समता का संवाद is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest TS Board curriculum.

Are the Hindi TS Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 3 समता का संवाद as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 TS Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using TS Board language because TS Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 3 समता का संवाद will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 3 समता का संवाद in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 3 समता का संवाद in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi TS Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire TS Inter 1st Year Hindi Study Material Poem 3 समता का संवाद in printable PDF format for offline study on any device.