Step-by-Step Textbook Solutions for Class 11 Hindi Chapter 04 Paar Nazar Ke
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 04 Paar Nazar Ke using the official curriculum guides for Class 11 Hindi. Designed to align with the 2026-27 TS Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Download Chapter 04 Paar Nazar Ke Textbook Solutions PDF
View or download the dedicated Chapter 04 Paar Nazar Ke solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
Question 1: पृथ्वी के वैज्ञानिक मंगल ग्रह की मिट्टी का अध्ययन करने के लिए क्यों उत्सुक थे ?
Answer:
अंतरिक्षयान को पृथ्वी के वैज्ञानिकों ने भेजा था। वे यह पता लगाना चाहते थे कि पृथ्वी की तरह मंगल ग्रह पर भी जीव सृष्टि का अस्तित्व है या नहीं। मिट्टी के नमूनों से ही यह पता लगाया जा सकता था। इसलिए पृथ्वी के वैज्ञानिक मंगल ग्रह की मिट्टी का अध्ययन करने के लिए बड़े उत्सुक थे। वाइकिंग मिशन ने इस जिज्ञासा का नकारात्मक उत्तर दिया, फिर भी यह प्रश्न आज भी एक रहस्य है।
Exam Tips:
a) उत्तर का मूल बिंदु लिखें – वैज्ञानिक मंगल ग्रह पर जीवन (जीव सृष्टि) है या नहीं, यह जानना चाहते थे।
b) ‘वाइकिंग मिशन’ और ‘मिट्टी के नमूने’ जैसे पाठ के शब्दों का प्रयोग करें; अंत में लिखें कि प्रश्न आज भी रहस्य है।
Question 2: छोटू को सुरंग में जाने की अनुमति क्यों नहीं थी ?
Answer:
छोटू को सुरंग में जाने की इजाज़त इसलिए नहीं थी, क्योंकि वह छोटा था और यंत्रों की सुरक्षा के बारे में नहीं जानता था। सुरंग का रास्ता ऊपर ज़मीन पर जाता था। वहाँ जाने के लिए स्पेस सूट पहनना पड़ता था, जिससे ऑक्सीजन मिलती थी, और खास किस्म के जूते पहनने होते थे। आम व्यक्ति को सुरंग में जाने की मनाही थी। केवल कुछ चुनिंदा लोगों को ही ज़मीन पर चलने का प्रशिक्षण दिया गया था। इस कारण छोटू को सुरंग में जाने की अनुमति नहीं थी।
Exam Tips:
a) कम से कम दो कारण स्पष्ट लिखें – छोटू की कम उम्र/यंत्रों की जानकारी न होना और विशेष प्रशिक्षण व स्पेस सूट की आवश्यकता।
b) यह कहानी मंगल ग्रह के निवासियों की दृष्टि से लिखी गई है – यह बात समझकर लिखने से उत्तर अधिक सटीक बनता है।
लेखक परिचय
प्रो. जयंत विष्णु नार्लीकर का जन्म 19 जुलाई सन् 1938 को कोल्हापुर, महाराष्ट्र में हुआ था । उनके पिता विष्णु वासुदेव नार्लीकर बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में गणित के अध्यापक थे तथा माँ संस्कृत की विदुषी थीं। नार्लीकर की प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी में हुई । बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि लेने के बाद वे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय चले गये । उन्होंने कैम्ब्रिज से गणित की उपाधि ली और खगोल-शास्त्र एवं खगोल भौतिकी में दक्षता प्राप्त की।
आजकल यह माना जाता है कि ब्रह्मांड की उत्पत्ति विशाल विस्फोट (बिग बैंग) के द्वारा हुई थी, पर इसके साथ ब्रह्मांड की उत्पत्ति के बारे में एक और सिद्धांत प्रतिपादित है, जिसका नाम स्थायी अवस्था सिद्धांत (Steady State Theory) है। इस सिद्धांत के जनकों में फ्रेड हॉयल प्रमुख हैं। इसके साथ ही उन्होंने (हॉयल और नार्लीकर ने) आइंस्टीन के आपेक्षिकता सिद्धांत और माख सिद्धांत को मिलाते हुए हॉयल-नार्लीकर सिद्धांत का प्रतिपादन किया।
साहित्य में विज्ञान का तालमेल कठिन कार्य है । किंतु इस कार्य को नार्लीकर ने अपनी लेखनी से सरल बनाया और सामान्य पाठकों को भी विज्ञान की ओर आकर्षित किया । ‘कृष्णविवर और अन्य विज्ञान कथाएँ’ में उनकी चर्चित कहानियाँ हैं, जिनमें ‘कृष्णविवर’, ‘नौलखा हार’ और ‘धूमकेतु’ भी शामिल हैं।
जयंत विष्णु नार्लीकर जी का जन्म 19 जुलाई 1938 को हुआ। वे प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक (खगोल भौतिकविद्) थे, जिन्होंने विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए अंग्रेजी, हिन्दी और मराठी में पुस्तकें लिखी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी में हुई । बनारस से स्नातक की उपाधि लेने के बाद कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय चले गए। वहाँ से उन्होंने गणित, खगोल-शास्त्र व भौतिकी में दक्षता प्राप्त की। 1972 में वे भारत वापस लौट आए और टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान (TIFR) से जुड़े। अंग्रेज़ी में ‘The Return of Vaman’ उनके द्वारा लिखित विज्ञान-कथा उपन्यास है। वे पद्म भूषण, एडम्स पुरस्कार व इंदिरा गांधी पुरस्कार से भी सम्मानित हुए। उनका निधन 20 मई 2025 को पुणे में हुआ।
सारांश
इसमें एक ऐसी स्थिति की परिकल्पना की गई है, जब सूर्य अपना ताप और ऊर्जा देना बंद कर देगा, तब लोगों को धरती के अंदर सुरंग बनाकर यंत्रों के सहारे जीवन बिताना पड़ेगा। एक बार छुट्टी वाले दिन छोटू के पापा घर पर आराम कर रहे थे। तो छोटू उनका सिक्योरिटी पास लेकर सुरंग में चला गया। उसने देखा कि सुरंग का रास्ता ऊपर ज़मीन पर जाता है। छोटू जहाँ रहता था वह जगह ज़मीन के नीचे थी। यह एक मंगलग्रह की कहानी थी। वह बहुत खुश था लेकिन यह मौका जल्द ही उसके हाथ से निकल गया ।
सुरंग में जगह-जगह निरीक्षण यंत्र लगे थे। इतने छोटे बच्चे को देख वहाँ के सिपाहियों ने पकड़ लिया। छोटू अपने पापा की वजह से वहाँ से छूट गया। उसके पापा उसे समझाते हैं कि वहाँ आम आदमी नहीं जा सकते, क्योंकि वहाँ जाने के लिए एक स्पेस सूट पहनना पड़ता है, जिससे ऑक्सीजन मिलती है और साँस ले सकते हैं। खास किस्म के जूते पहनने होते हैं। ज़मीन पर चलने का प्रशिक्षण दिया जाता है। उसके पापा बताते हैं कि एक समय था जब उनके पूर्वज जमीन पर रहते थे।
धीरे धीरे वहाँ के वातावरण में सूर्य के कारण परिवर्तन हुआ । सूर्य से ऊर्जा, रोशनी मिलती थी वह बंद हो गई, जिससे जीवों का पोषण होता था । पशु-पक्षी पेड़ पौधे व अन्य जीव मरने लगे। हमारे पूर्वजों ने तकनीकी ज्ञान से जमीन के नीचे घर बना लिए । विभिन्न यंत्रों की मदद से सूर्य शक्ति, रोशनी, गर्मी का प्रयोग करते थे । इसी कारण हम आज धरती के नीचे जीवित हैं। ये यंत्र ठीक से चलते रहें, इसके लिए सतर्कता की ज़रूरत है। छोटू बड़ा होकर वहाँ जाने की इच्छा प्रकट करता है।
एक दिन एक अद्भुत घटना होती है। पता चलता है कि एक अंतरिक्षयान उनकी तरफ बढ़ता दिखाई देता है। एक यान इर्द-गिर्द चक्कर काट रहा है, दूसरा अभी दूर है। सब एक योजना बनाते हैं। उनके पास इन्हें भस्म करने की पूरी क्षमता है, लेकिन इससे उन्हें यान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलेगी। इसलिए तय होता है कि जैसे ही यान ज़मीन पर उतरे, उसे काबू में कर लें। तभी खबर आती है कि अंतरिक्षयान धरती पर उतर चुका है । छोटू बहुत खुश है। पापा उसे कंट्रोल रूम लेकर गये थे। वे कहते हैं कि अभी कुछ बताया नहीं जा सकता। वे अपना ध्यान केंद्रित करते हैं। उसके पापा ने उसे एक कंसोल दिखाया जिस पर कई बटन लगे थे। सभी का ध्यान यान पर था, तभी एक यांत्रिक हाथ बाहर निकलता है । वह जमीन से मिट्टी लेना चाहता है। छोटू का ध्यान कंसोल पर लगे बटनों पर था, कंसोल एक ऐसा साधन है जो बिलकुल कंप्यूटर जैसा होता है। छोटू बटन दबाने की इच्छा को रोक नहीं पाता । उसके बटन दबाते ही खतरे की घंटी बज उठी, जिससे यांत्रिक हाथ रुक गया।
छोटू के पापा उसे मारते हैं और बटन को पूर्व स्थिति में रखते हैं। यंत्र बेकार हो जाता है। नासा के वैज्ञानिक इसके बारे में जाँच करते हैं और यांत्रिक हाथ को ठीक करने में सफल होते हैं। उन्होंने मंगल ग्रह की मिट्टी के नमूने लेने आरंभ कर दिए। मिट्टी के नमूने से ही यह पता लगाया जा सकता है कि मंगल ग्रह पर भी जीव सृष्टि है या नहीं। परंतु वाइकिंग मिशन ने इस जिज्ञासा का नकारात्मक उत्तर दिया। यह प्रश्न आज भी एक रहस्य है ।
विशेषताएँ : छोटू के पापा उसे बताते हैं कि पहले उनके मंगल ग्रह पर जन जीवन था । उन्हें किसी यन्त्र विशेष की ज़रूरत नहीं थी। लेकिन वातावरण में परिवर्तन के कारण प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया । सूर्य की उष्मा, रोशनी कम हो गई थी जिसके कारण पेड़ – पौधे पशु-पक्षी व अन्य जीव मरने लगे। तकनीकी ज्ञान से उन्होंने जमीन के नीचे घर बनाए व सूर्य की रोशनी व शक्ति प्राप्त की। अंतरिक्षयान को पृथ्वी के वैज्ञानिकों ने भेजा था। वे यह पता लगाना चाहते थे कि पृथ्वी की तरह मंगल ग्रह पर भी जीव सृष्टि का अस्तित्व है या नहीं।
Free study material for Hindi
Free TS Board Textbook Explanations: Class 11 Hindi Chapter 04 Paar Nazar Ke
Official TS Board Solutions for Chapter 04 Paar Nazar Ke
Review comprehensive exercise answers for Class 11 Hindi Chapter 04 Paar Nazar Ke. Fully updated to match current TS Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Step-by-Step Explanations for Chapter 04 Paar Nazar Ke
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for TS Board exams.
Next Steps in Your Hindi Revision
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 11 Hindi.
FAQs
The complete and updated TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 4 पार नज़र के is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest TS Board curriculum.
Yes, our experts have revised the TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 4 पार नज़र के as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using TS Board language because TS Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 4 पार नज़र के will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 4 पार नज़र के in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 4 पार नज़र के in printable PDF format for offline study on any device.