Download TS Board Solutions for Class 11 Hindi Chapter 01 Education (Shiksha)
Review structured textbook solutions for Class 11 Hindi Chapter 01 Education (Shiksha). Built according to TS Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Access TS Board Solutions and Answers
Access the complete solution PDF for Class 11 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-चार वाक्यों में दीजिए
Question 1: रवींद्र का लक्ष्य क्या था?
Answer:
रवींद्र एक छोटे-से गाँव का लड़का था। गरीब परिवार का रवींद्र अपने बलबूते पर पढ़ता चला गया। वह हर परीक्षा में प्रथम रहता था। दसवीं कक्षा में जिले में प्रथम आने पर रवींद्र का उत्साह दुगुना हो गया और वह अधिक लगन से पढ़ने लगा। उसका एकमात्र लक्ष्य खूब पढ़कर आई.ए.एस. अधिकारी बनना था। उसने अपना ध्यान आई.ए.एस. की परीक्षा पास करके अधिकारी बनने पर केंद्रित किया और अंत में वह कलेक्टर बन गया।
Exam Tips:
a) उत्तर में स्पष्ट लिखें कि लक्ष्य ‘आई.ए.एस. बनकर कलेक्टर बनना’ था – यही मुख्य बिंदु है।
b) दसवीं में जिले में प्रथम, बारहवीं में राज्य में प्रथम – ये उपलब्धियाँ प्रमाण के रूप में जोड़ें।
Question 2: रवींद्र नौकरी क्यों नहीं करना चाहता था?
Answer:
रवींद्र के गाँव के पास एक कारखाना शुरू हो गया। यह कारखाना कार बनाने का था। गाँव के गरीब परिवारों को मजदूरी मिलने लगी और नौजवान कारखाने में भरती होने लगे। रवींद्र के माता-पिता भी उसे कारखाने में भरती होने के लिए कहते थे। लेकिन रवींद्र कारखाने में नौकरी नहीं करना चाहता था, क्योंकि वहाँ नौकरी करके वह जिंदगी भर क्लर्क ही बना रहता। यदि वह आगे पढ़कर आई.ए.एस. बनता, तो कलेक्टर बनकर पूरे जिले का अधिकारी बनता। नौकरी करने से उसका सपना कभी पूरा नहीं होता, इसलिए रवींद्र नौकरी करने से इनकार करता था।
Exam Tips:
a) कारण साफ़ लिखें: कारखाने में वह जीवन भर क्लर्क रहता, जबकि पढ़कर कलेक्टर बन सकता था।
b) माता-पिता के दबाव और कारखाने के खुलने की पृष्ठभूमि एक-दो वाक्यों में दें, फिर निष्कर्ष लिखें।
लेखक परिचय
मनमोहन भाटिया का जन्म सन् 1958 में दिल्ली में हुआ। उन्होंने हिंदू कॉलेज, दिल्ली से बी.कॉम. और कैंपस लॉ सेंटर से एल.एल.बी. की उपाधि प्राप्त की। उन्हें बचपन से ही कहानियाँ लिखने में बड़ी रुचि थी। भारत की कई प्रसिद्ध पत्र-पत्रिकाओं में उनकी कहानियाँ प्रकाशित हुई हैं।
उनकी प्रसिद्ध कहानियों में ‘बड़ी दादी’, ‘ब्लू टरबन’, ‘अखबार वाला’, ‘अहंकार’, ‘मोबाइल-लत’, ‘लाइसेंस’ और ‘शिक्षा’ प्रमुख हैं।
प्रस्तुत कहानी ‘शिक्षा’ अभिव्यक्ति कथा महोत्सव द्वारा पुरस्कृत की गई है। इस कहानी में रवींद्र नामक बालक के माध्यम से शिक्षा का महत्व बताया गया है। शिक्षा में ज्ञान, उचित आचरण, तकनीकी दक्षता, शिक्षण और विद्या-प्राप्ति आदि समाविष्ट हैं। इस प्रकार शिक्षा कौशलों (Skills), व्यापारों या व्यवसायों तथा मानसिक, नैतिक और सौंदर्य-विषयक उत्कर्ष पर केंद्रित है। शिक्षा व्यक्ति की अंतर्निहित क्षमता तथा उसके व्यक्तित्व को विकसित करने वाली प्रक्रिया है।
सारांश
मुख्य राजमार्ग से कटती एक संकरी सड़क आठ किलोमीटर के बाद नहर पर समाप्त हो जाती है। नहर पार जाने के लिए कच्चा पुल ही एकमात्र साधन है। जब नहर में अधिक पानी छोड़ा जाता है, तब पुल टूट जाता है और नाव से नहर पार की जाती है। यह अस्थायी पुल, जिसे नहर पार के गाँव वाले खुद बनाते हैं, बरसात के महीनों में भी अधिक पानी आ जाने पर टूट जाता है।
सरकार ने कभी पुल को पक्का करने की नहीं सोची। नहर के पार के गाँवों में गरीब परिवारों की संख्या अधिक है। वे छोटे-छोटे खेतों में फसल बोकर और दूध बेचकर गुज़ारा करते हैं।
शिक्षा से गाँव वालों का दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। ऐसा लगता था कि नहर के पार आधुनिक सभ्यता ने अभी तक अपने पैर नहीं रखे हैं। नहर से पहले के गाँव में एक स्कूल है, जहाँ नहर पार के गाँवों के बच्चे इसलिए पढ़ने जाते हैं, क्योंकि सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और दोपहर का खाना मिलता है। इसके अतिरिक्त गाँव वाले अपने बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित नहीं करते; जब कोई बच्चा फेल होता, तो उसे स्कूल से निकाल लिया जाता।
इस सबके बावजूद कुछ बच्चों पर सरस्वती मेहरबान है; प्रकृति चाहती है कि वे पढ़-लिखकर अज्ञानता को दूर करें और ज्ञान का प्रकाश चारों तरफ फैलाएँ। ऐसे ही बच्चों में रवींद्र प्रमुख था। गरीब परिवार का रवींद्र अपने बलबूते पर पढ़ता चला गया। जिस स्कूल का रिज़ल्ट कभी दस प्रतिशत से अधिक नहीं आया, उसी स्कूल का रवींद्र दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पूरे जिले में प्रथम आया। जिले में प्रथम आने पर रवींद्र का उत्साह दुगुना हो गया और वह अधिक लगन से पढ़ने लगा। प्रिंसिपल ने पढ़ाई में रवींद्र की श्रद्धा देखकर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया और दो वर्ष के लिए छात्रवृत्ति भी दिलवा दी। उन्हीं दिनों गाँव के पास कार बनाने का एक कारखाना खुला और गाँव के नौजवान उसमें भरती होने लगे। रवींद्र के पिता ने कहा – “मेरी बात मानकर तू कारखाने में काम पर लग जा। इतनी अच्छी नौकरी हाथ से छूट जाए, उससे पहले ही भरती हो जा।”
रवींद्र ने लाख समझाने की कोशिश की, लेकिन सब बेकार। आखिर थककर उसने कारखाने में नौकरी कर ली। रवींद्र को स्टोर में ड्यूटी दी गई। छह हज़ार रुपये का वेतन पाकर घर वाले तो खुश हो गए, लेकिन रवींद्र का मन दुखी था। दो महीने उसने जैसे-तैसे काटे। फिर बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिज़ल्ट घोषित हुआ। दसवीं कक्षा में रवींद्र जिले में प्रथम आया था, इस बार वह पूरे राज्य में प्रथम रहा।
राज्य सरकार ने आगे पढ़ने के लिए उसे छात्रवृत्ति देने की घोषणा की, जिससे उत्साहित होकर रवींद्र ने कॉलेज में दाखिला लिया और नौकरी छोड़ दी। नौकरी छोड़ने की खबर मिलते ही रवींद्र के माता-पिता दोनों बहुत नाराज़ हुए और प्रिंसिपल को कोसने लगे। रवि के पिता रमाशंकर ने दो-तीन पड़ोसियों को साथ लेकर प्रिंसिपल के क्वार्टर में जाकर गालियाँ दीं। प्रिंसिपल ने बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रभाव न पड़ा। थककर प्रिंसिपल ने कहा कि आपका लड़का है, जो आप उचित समझें, वही करें।
प्रिंसिपल ने रवि को समझाया कि उसकी छात्रवृत्ति पढ़ाई का खर्च उठा लेगी; यदि वह अपने परिवार को समझा सके, तो भविष्य के लिए उत्तम रहेगा। रवींद्र के पिता ने रवि से कहा – “आगे पढ़ने की कोई ज़रूरत नहीं। नौकरी करेगा तो पैसे कमाएगा, पढ़ाई करेगा तो पैसे खर्च होंगे। तू अब पढ़-लिख गया है, अपने आप हिसाब लगा ले। नौकरी में पूरा वेतन मिलेगा।”
रवींद्र ने पिता से कहा कि कारखाने की नौकरी में मैं पूरी ज़िंदगी क्लर्क बनकर रह जाऊँगा। “मेरा एकमात्र लक्ष्य आई.ए.एस. बनना है। मैं उसके लिए खूब पढ़ूँगा और अधिकारी बनकर आपको दिखाऊँगा।” पिता ने धमकी दी – “घर में रहना है तो पढ़ने का भूत उतारना होगा।” लेकिन रवींद्र को पढ़ने की धुन थी, उसने कॉलेज में दाखिला ले लिया। यह सुनते ही रमाशंकर आगबबूला हो गया और रवि को घर से बाहर निकाल दिया। माँ ने दरवाज़ा बंद कर दिया।
रवींद्र अब क्या करता! उसने प्रिंसिपल सर के पास जाकर रहने के लिए जगह माँगी, तो उन्होंने अपने क्वार्टर में रहने के लिए कमरा दे दिया। लेकिन रवींद्र के माता-पिता ने गाँव वालों के संग प्रिंसिपल के घर धावा बोल दिया और खुले शब्दों में कहा कि गाँव के बच्चों को भड़काना बंद कर दो, वरना तुम्हें स्कूल में रहने नहीं देंगे। अब प्रिंसिपल रवींद्र को अपने घर में नहीं रख सकते थे, इसलिए रवींद्र को प्रिंसिपल का घर भी छोड़ना पड़ा। वह सीधे शहर के लिए रवाना हो गया। कॉलेज के पास एक मंदिर था, वह वहाँ कुछ देर बैठा रहा। रात को मंदिर बंद हो गया। उसकी जेब में फूटी कौड़ी नहीं थी; वह बस एक पैंट-कमीज़ में घर से निकला था।
उसने सारी रात मंदिर परिसर में गुज़ार दी और भक्तों के दिए प्रसाद से पेट की भूख शांत की। मंदिर का पुजारी दो दिनों से रवि को देख रहा था। उसने रवि से पूछा कि तुम मंदिर में क्यों सो रहे हो? रवींद्र ने अपनी कहानी सुना दी और कॉलेज में दाखिले तथा छात्रवृत्ति के कागज़ दिखाए, तब पुजारी को यकीन आया कि रवींद्र सच बोल रहा है। पुजारी ने शर्त रखी कि यदि तुम मंदिर में रहकर कॉलेज जाना चाहते हो, तो मेरे दोनों बच्चों को पढ़ाना होगा और मंदिर की सफाई करनी होगी। रवि ने शर्तें मान लीं। कॉलेज में पढ़ाई और शाम को पुजारी के बच्चों को पढ़ाना – यही उसकी दिनचर्या बन गई। प्रिंसिपल उसका मार्गदर्शन करते रहे और हौसला बढ़ाते रहे।
सारे कॉलेज में वह ‘मिस्टर पढ़ाकू’ के नाम से मशहूर हो गया। पुराने कपड़ों में उसकी गरीबी झलकती थी, वह पैदल आया-जाया करता था, जिसके कारण कोई उसे अपने पास नहीं आने देता था। लेक्चरर और प्रोफेसर ही उसके साथी थे। पहला वर्ष पूरा हुआ। परीक्षाओं में वह कॉलेज में प्रथम रहा और उसके जितने अंक कॉलेज के इतिहास में किसी के नहीं आए थे! अब सब उससे दोस्ती करने लगे। पुजारी के बच्चे भी अच्छे नंबरों से पास हुए। रवि बड़ी श्रद्धा से मंदिर की सफाई करता था; मंदिर की सफाई देखकर भक्तों की संख्या बढ़ गई। पढ़ने की लगन से वह पूरी यूनिवर्सिटी में प्रथम रहा और उसने आई.ए.एस. की परीक्षा पहली ही कोशिश में मेरिट के साथ पास की।
सब लोगों ने रवि की तारीफ़ की। प्रिंसिपल साहब, जिन्होंने बचपन से रवि को कलेक्टर बनने के लिए प्रोत्साहन दिया था, आज बहुत खुश हुए। उन्होंने रवि से कहा कि तुमने अपने नाम को सार्थक कर दिया। “हमेशा सत्य की राह पर चलो, किसी रुकावट से मत डरना – यही मेरी शिक्षा है और तुम्हें आशीर्वाद है।”
ट्रेनिंग के बाद जहाँ बाकी आई.ए.एस. अफसरों ने शहरों में अपनी पोस्टिंग चाही, वहीं रवींद्र ने अपना पिछड़ा जिला चुना। पहला काम उसने नहर पर पक्का पुल बनवाने का किया। रवींद्र के माता-पिता खुशी से फूले न समाए। उन्होंने प्रिंसिपल साहब से माफ़ी माँगी। प्रधानाचार्य ने कहा – “तुम गाँव निवासी अज्ञानता का पर्दा उतार दो, पढ़ाई की महिमा को समझो, यही मेरा सपना है और यही मेरी माफ़ी है।” पाँच साल बाद रवि अपने गाँव आया। पूरा गाँव रवींद्र के स्वागत में खड़ा था। माता-पिता ने अपने बेटे को गले लगाया। तीनों की आँखें नम थीं।
विशेषताएँ: अनपढ़ परिवार में पले-बढ़े रवींद्र ने कलेक्टर बनना चाहा और आई.ए.एस. परीक्षाओं के लिए बहुत मेहनत की। कलेक्टर बनने के लिए उसने जो रास्ता चुना, उसमें कितनी ही तकलीफ़ें आईं, फिर भी उनका सामना करते हुए वह अपने लक्ष्य आई.ए.एस. तक पहुँचा। गरीब परिवार का बच्चा होने पर भी सरस्वती की कृपा से वह अपनी मंज़िल तक पहुँचा। रवींद्र ने कितने दिन-रात परिश्रम किया, यह भगवान ही जाने; अंत में उसे परिश्रम का फल मिला। रवींद्र जैसे बच्चे सबके लिए आदर्श हैं। यह कहानी पढ़ने के बाद सबके मन में किसी-न-किसी उच्च पद को प्राप्त करने की आशा जागेगी।
Free study material for Hindi
Free TS Board Textbook Explanations: Class 11 Hindi Chapter 01 Education (Shiksha)
Official TS Board Solutions for Chapter 01 Education (Shiksha)
Access structured TS Board textbook solutions for Chapter 01 Education (Shiksha). Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 11 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Step-by-Step Explanations for Chapter 01 Education (Shiksha)
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 01 Education (Shiksha) concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Next Steps in Your Hindi Revision
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 01 Education (Shiksha) with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 1 शिक्षा is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest TS Board curriculum.
Yes, our experts have revised the TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 1 शिक्षा as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using TS Board language because TS Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 1 शिक्षा will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 1 शिक्षा in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire TS Inter 1st Year Hindi उपवाचक Chapter 1 शिक्षा in printable PDF format for offline study on any device.