RBSE Solutions Class 5 Hindi रचना पत्र लेखन

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 5 Hindi रचना पत्र लेखन

Review structured textbook solutions for Class 5 Hindi रचना पत्र लेखन. Built according to RBSE guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Download रचना पत्र लेखन Textbook Solutions PDF

Access the complete solution PDF for Class 5 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

Question 2. टी.सी. प्राप्ति के लिए प्रार्थना-पत्र
Answer: सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक
महोदय,
मोदीखाना उच्च प्राथमिक विद्यालय,
जयपुर।
विषय- टी.सी. प्राप्ति हेतु प्रार्थना-पत्र।
महोदय,
नम्र निवेदन है कि मेरे पिताजी का स्थानान्तरण यहाँ से अजमेर हो गया है। मैं भी उनके साथ जाकर वहीं पढूंगा।
अतः प्रार्थना है कि मुझे शाला स्थानान्तरण प्रमाणपत्र (टी.सी.) देने की कृपा करें।
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
दिनांक 17/9/20__
रमेशचन्द्र वर्मा
कक्षा 5
In simple words: यह टी.सी. प्राप्त करने के लिए प्रधानाध्यापक को लिखा गया आवेदन पत्र है। इसमें बताया गया है कि पिताजी के स्थानान्तरण के कारण बच्चे को दूसरे शहर जाना पड़ रहा है।

🎯 Exam Tip: टी.सी. के आवेदन में हमेशा स्थानांतरण का कारण और नया विद्यालय कहाँ होगा, यह स्पष्ट रूप से लिखें।

 

Question 3. पुस्तकें प्राप्त करने हेतु प्रार्थना-पत्र
Answer: सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक महोदय,
आदर्श बाल मन्दिर,
कोटा।
विषय- निर्धन छात्र कोष से पुस्तकें प्राप्त करने
In simple words: यह पत्र स्कूल के प्रधानाध्यापक को लिखा गया है ताकि गरीब बच्चों के लिए बने कोष से किताबें मिल सकें। इसमें सिर्फ पत्र का शुरुआती प्रारूप दिया गया है।

🎯 Exam Tip: पुस्तकें प्राप्त करने के पत्र में अपनी आर्थिक स्थिति का वर्णन विनम्रता से करें और यह भी बताएं कि किताबें पढ़ाई के लिए क्यों जरूरी हैं।

 

Question 4. आवश्यक कार्य हेतु अवकाश के लिए प्रार्थना-पत्र
Answer: सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक महोदय,
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,
भीलवाड़ा।
विषय- आवश्यक कार्य हेतु अवकाश प्राप्ति के लिए।
महोदय,
नम्र निवेदन है कि मुझे कल घरे पर एक अति आवश्यक कार्य है।
अतः मुझे 10 जनवरी का अवकाश देने की कृपा करें।
धन्यवाद!
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
दिनांक 9 जनवरी, 20__
मुनेश सिंह
कक्षा-5
In simple words: यह पत्र प्रधानाध्यापक को किसी जरूरी काम के लिए छुट्टी मांगने के लिए लिखा गया है। इसमें विद्यार्थी छुट्टी का कारण और अवधि बताता है।

🎯 Exam Tip: अवकाश के पत्र में हमेशा कारण स्पष्ट लिखें और छुट्टी की तारीखें भी बताएं।

 

Question 5. प्रधानाध्यापकजी को शुल्क-मुक्ति हेतु प्रार्थना-पत्र
Answer: सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक महोदय,
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,
महापुरा।
विषय- शुल्क मुक्ति हेतु
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा-5 में पढ़ता हूँ। मेरे पिताजी का स्वर्गवास दो वर्ष पूर्व हो गया था। मेरी विधवा माँ के पास स्थायी रूप में आजीविका का कोई साधन नहीं है। मेरे अलावा घर में दो भाई-बहिन और हैं।
अतः प्रार्थना है कि मेरी गरीबी हालत पर विचार करते हुए मुझे विद्यालय शुल्क से पूर्णतया मुक्ति प्रदान करने की कृपा करें जिससे मैं अपनी कक्षा की पढ़ाई जारी रख सकें।। आपकी महान् कृपा होगी।
In simple words: यह पत्र प्रधानाध्यापक को फीस माफ करवाने के लिए लिखा गया है। इसमें विद्यार्थी अपनी खराब आर्थिक स्थिति बताता है और फीस माफी का अनुरोध करता है ताकि वह पढ़ाई जारी रख सके।

🎯 Exam Tip: फीस माफी के आवेदन में परिवार की स्थिति का ईमानदारी से उल्लेख करें और स्पष्ट करें कि शिक्षा आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण है।

 

Question 6. बीमारी के कारण अवकाश प्राप्ति हेतु प्रार्थना-पत्र
Answer: सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक महोदय,
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,
सांगानेर।।
विषय-बीमार होने के कारण तीन दिन के अवकाश प्राप्ति हेतु
महोदय,
नम्र निवेदन है कि मुझे कल शाम से तेज बुखार हो गया है तथा खांसी भी हो गई है। डॉक्टर ने तीन दिन विश्राम करने की सलाह दी है।
अतः आपसे निवेदन है कि मुझे तीन दिन का अवकाश प्रदान करें।
धन्यवाद!
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
दिनांक 9 जनवरी,
2018 किशन
कक्षा-5'ब' ।
In simple words: यह पत्र बीमारी के कारण स्कूल से छुट्टी मांगने के लिए है। इसमें विद्यार्थी बताता है कि उसे बुखार और खांसी है, और डॉक्टर ने आराम करने को कहा है।

🎯 Exam Tip: बीमारी के कारण छुट्टी के आवेदन में डॉक्टर की सलाह का उल्लेख करना अच्छा रहता है और छुट्टी की अवधि स्पष्ट बताएं।

 

Question 7. पिताजी को पत्र (पढ़ाई के सम्बन्ध में)
Answer: 25, कृष्णानगर,
भरतपुर ।
दिनांक : 25-8-20
पूजनीय पिताजी,
सादर प्रणाम। - आपका कुशल-पत्र मिला। यहाँ के समाचार ठीक हैं। मेरी पढ़ाई अच्छी चल रही है। प्रथम और द्वितीय टेस्ट में मेरे अच्छे नम्बर आये हैं। अब मैं छमाही परीक्षा की तैयारी कर रहा हूँ। मुझे आशा है कि मैं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर लूंगा। आप मेरी चिन्ता न करें। पूज्या माताजी को प्रणाम, पिंकी को प्यार।
आपका आज्ञाकारी पुत्रे,
पुष्पेन्द्र
In simple words: यह पुत्र द्वारा अपने पिताजी को लिखा गया पत्र है। इसमें वह अपनी पढ़ाई की प्रगति, अच्छे अंक और आने वाली परीक्षा की तैयारी के बारे में बताता है, और परिवार के बाकी सदस्यों को प्यार भेजता है।

🎯 Exam Tip: माता-पिता को पत्र लिखते समय अपनी कुशल-क्षेम और महत्वपूर्ण बातों को स्पष्ट और सम्मानपूर्वक बताएं।

 

Question 8. मित्र को कुशल-क्षेम का पत्र
Answer: तुम्हारा पत्र कल ही मिला। समाचार पढ़कर खुशी हुई। यहाँ के समाचार ठीक हैं। मेरी पढ़ाई भी ठीक ही चल रही है। यह जगह मेरे लिए नयी है, पर विद्यालय में कई अच्छे साथी मिल गये हैं। इनके साथ पढ़ाई करने में आनन्द मिलता है। उदयपुर शहर घूमने लायक है। दीवाली के अवकाश पर तुम भी यहाँ आ जाओ तो मुझे खुशी होगी।
शेष कुशल। अपने पिताजी-माताजी को मेरा प्रणाम। और छोटी बहिन को प्यार। पत्र भेजते रहना।
तुम्हारा मित्र,
तरुण कुमार
In simple words: यह मित्र को कुशल-क्षेम पूछने और अपनी पढ़ाई व नए शहर के बारे में बताने का पत्र है। इसमें दोस्त को दीवाली पर मिलने आने का निमंत्रण भी दिया गया है।

🎯 Exam Tip: मित्र को पत्र में अपनी भावनाएं और बातें खुलकर लिखें, और उन्हें मिलने का न्योता देना दोस्ती को मजबूत करता है।

 

Question 9. मित्र को बधाई-पत्र
Answer: 59, नया चौक,
दौसा।
दिनांक : 5-9-20__
प्रिय मित्र
सप्रेम नमस्ते,
तुम्हारा पत्र मिला। पढ़कर हार्दिक प्रसन्नता हुई कि तुम्हारा चयन 'कब स्काउट' के लिए हुआ है। इस सफलता के लिए मैं अपनी ओर से बधाई भेज रहा हूँ। आगे भी तुम्हें ऐसी सफलता मिलती रहे, यही कामना करता हूँ।, सभी परिचित साथियों को नमस्ते। पत्रोत्तर देना।
तुम्हारा मित्र,
राधेकान्त
In simple words: यह पत्र एक मित्र को उसकी 'कब स्काउट' में सफलता के लिए बधाई देने हेतु लिखा गया है। पत्र में उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

🎯 Exam Tip: बधाई पत्र में मित्र की उपलब्धि की सराहना करें और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दें, जिससे उसे प्रोत्साहन मिलेगा।

 

Question 10. अपने भाई की शादी में मित्र को बुलाने हेतु पत्र
Answer: सरस कुंज,
जयपुर।
दिनांक : 10 नवम्बर, 20__
प्रिय मनीष
सप्रेम नमस्ते !
तुम्हें जानकर प्रसन्नता होगी कि दिनांक 22 नवम्बर, 20__ को मेरे बड़े भाई अजय के शुभ-विवाह का दिन निश्चित हुआ है। बारात बस द्वारा अजमेर जाएगी। इस मांगलिक अवसर पर उपस्थित होकर तुम मुझे अनुगृहीत करोगे; इसी आशा के साथ पत्र भेज रहा हूँ।
तुम्हारा स्नेही,
दीपक सिंह
In simple words: यह पत्र एक मित्र को अपने बड़े भाई की शादी में आमंत्रित करने के लिए लिखा गया है। इसमें शादी की तारीख और बारात कहाँ जाएगी, यह बताया गया है, और मित्र से उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

🎯 Exam Tip: शादी के निमंत्रण पत्र में तारीख, समय और स्थान स्पष्ट रूप से लिखें, और मित्र को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करें।

Free study material for Hindi

Hindi Class 5 Curriculum Solutions: रचना पत्र लेखन

Textbook Solutions for Class 5 Hindi रचना पत्र लेखन

Access structured RBSE textbook solutions for रचना पत्र लेखन. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 5 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 5 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Effective Self-Study and Homework Assistance

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of रचना पत्र लेखन with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest RBSE Solutions Class 5 Hindi रचना पत्र लेखन for the 2026-27 session?

The complete and updated RBSE Solutions Class 5 Hindi रचना पत्र लेखन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 5 Hindi are as per latest RBSE curriculum.

Are the Hindi RBSE solutions for Class 5 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the RBSE Solutions Class 5 Hindi रचना पत्र लेखन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 5 RBSE solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using RBSE language because RBSE marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our RBSE Solutions Class 5 Hindi रचना पत्र लेखन will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer RBSE Solutions Class 5 Hindi रचना पत्र लेखन in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 5 Hindi. You can access RBSE Solutions Class 5 Hindi रचना पत्र लेखन in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi RBSE solutions for Class 5 as a PDF?

Yes, you can download the entire RBSE Solutions Class 5 Hindi रचना पत्र लेखन in printable PDF format for offline study on any device.