PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 6 रसोई का प्रबन्ध

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 9 Home Science Hindi Medium Chapter 06 रसोई का प्रबन्ध

Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 06 रसोई का प्रबन्ध using the official curriculum guides for Class 9 Home Science. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Download Hindi Medium Chapter 06 रसोई का प्रबन्ध Textbook Solutions PDF

View or download the dedicated Hindi Medium Chapter 06 रसोई का प्रबन्ध solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Home Science.

अति लघु उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: रसोई घर का महत्त्वपूर्ण भाग क्यों होती है?

Answer:

रसोई में घर के सदस्यों के लिए खाना तैयार किया जाता है। गृहिणी का मुख्य कार्य रसोई में ही होता है और उसका अधिक समय वहीं बीतता है। इसलिए रसोई घर का एक महत्त्वपूर्ण भाग है।

Exam Tips:

a) "भोजन तैयार होना" और "गृहिणी का अधिक समय" दोनों कारण लिखें।

 

Question 2: पुरानी किस्म और नई किस्म की रसोई में मुख्य अन्तर क्या है?

Answer:

पुरानी किस्म की रसोई में सारा काम ज़मीन पर बैठकर किया जाता था; खाना पकाने और खाने के लिए पटड़े या पीढ़ी पर बैठा जाता था।
नई किस्म की रसोई में सारा काम खड़े होकर किया जाता है, इसलिए बार-बार उठने-बैठने में समय और शक्ति नष्ट नहीं होती। फ्रिज आदि भी रसोई में ही रखा होता है।

Exam Tips:

a) "बैठकर" और "खड़े होकर" का अन्तर स्पष्ट लिखें।

 

Question 3: कार्य-व्यवस्था से क्या भाव है?

Answer:

रसोई में कार्य किस प्रकार किया जाए, अर्थात् विभिन्न कार्यों के प्रबन्ध को कार्य-व्यवस्था कहा जाता है।
रसोई के कार्य को तीन कार्य-क्षेत्रों में बाँटा गया है: (i) भोजन की तैयारी, (ii) पकाना तथा परोसना, (iii) हौदी।

Exam Tips:

a) तीनों कार्य-क्षेत्रों के नाम अवश्य लिखें।

 

Question 4: रसोई कितने प्रकार की हो सकती हैं?

Answer:

नई रसोई में खड़े होकर काम करने के लिए शैल्फें होती हैं। शैल्फों के अनुसार रसोइयाँ पाँच प्रकार की हो सकती हैं:
1. एक दीवार वाली
2. दो दीवारों वाली
3. एल (L) आकार वाली
4. यू (U) आकार वाली
5. टूटे यू (U) आकार वाली

Exam Tips:

a) पाँचों किस्में क्रम से सूची बनाकर लिखें।

 

Question 5: रसोई में बिजली के स्विच कैसे होने चाहिएँ?

Answer:

रसोई में बिजली के उपकरणों के प्रयोग के हिसाब से ही स्विच होने चाहिएँ। अनावश्यक स्विच नहीं लगाने चाहिएँ।

Exam Tips:

a) "आवश्यकता के अनुसार" शब्द उत्तर में अवश्य लिखें।

 

Question 6: रसोई में कैसे रंगों का प्रयोग करना चाहिए और क्यों?

Answer:

रसोई में हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि हल्के रंग खुलेपन का अनुभव कराते हैं।

Exam Tips:

a) रंग के साथ उसका कारण भी लिखें।

 

Question 7: रसोई के साथ स्टोर की ज़रूरत कब और क्यों होती है?

Answer:

जिन घरों में रसोई का सामान इकट्ठा खरीदा जाता है, उनमें रसोई के साथ स्टोर भी होना चाहिए, ताकि सामान सुरक्षित रखा जा सके। स्टोर के जाली वाले दरवाज़े हमेशा बन्द रखने चाहिएँ और रसोई साफ़-सुथरी होनी चाहिए।

Exam Tips:

a) "कब" (सामान इकट्ठा खरीदने पर) और "क्यों" दोनों भाग लिखें।

 

Question 8: मक्खी-मच्छर से बचाव के लिए आप रसोई में क्या प्रबन्ध करोगे?

Answer:

मक्खी-मच्छर से बचाव के लिए रसोई के दरवाज़ों तथा खिड़कियों पर जाली लगी होनी चाहिए और जाली वाले दरवाज़े हमेशा बन्द रखने चाहिएँ। रसोई साफ़-सुथरी भी रखनी चाहिए।

Exam Tips:

a) जाली और सफ़ाई, दोनों उपाय लिखें।

 

Question 9: रसोई की सफ़ाई क्यों ज़रूरी है?

Answer:

रसोई की सफ़ाई बहुत ज़रूरी है, क्योंकि गन्दी रसोई में खाद्य पदार्थ आसानी से मिलने के कारण कई जीव-जन्तुओं को अपना घर बनाने का अवसर मिल जाता है। रसोई में ज़हरीली दवाइयों का प्रयोग भी नहीं किया जा सकता, इसलिए रसोई की सफ़ाई का विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है।

Exam Tips:

a) "ज़हरीली दवाइयाँ नहीं डाल सकते" यह कारण अवश्य लिखें।

 

लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 10: घर में रसोई का चयन कैसे करना चाहिए?

Answer:

1. रसोई का चुनाव घर और घर के सदस्यों की संख्या के अनुसार करना चाहिए।
2. रसोई ऐसे स्थान पर होनी चाहिए जहाँ हवा तथा सीधी रोशनी पहुँच सके।
3. दरवाज़े और खिड़कियाँ हवा की दिशा में होनी चाहिएँ।
4. रसोई में आग की गर्मी होती है, इसलिए वहाँ धूप नहीं आनी चाहिए, नहीं तो गर्मियों में रसोई अधिक गर्म हो जाएगी।
5. रसोई न बहुत बड़ी हो, न बहुत छोटी। छोटी रसोई में काम करना कठिन होता है और बहुत बड़ी रसोई में अधिक मेहनत करनी पड़ती है।
6. रसोई को शौचालय और नालियों से दूर बनाना चाहिए ताकि उनकी दुर्गन्ध रसोई तक न पहुँचे।

Exam Tips:

a) छह बिन्दुओं में से कम-से-कम चार लिखें: आकार, हवा-रोशनी, धूप, शौचालय से दूरी।

 

Question 11: रसोई घर का सबसे महत्त्वपूर्ण भाग है। इस तथ्य को स्पष्ट करो।

Answer:

मनुष्य काम-काज करने की ऊर्जा भोजन से प्राप्त करता है और भोजन रसोई में पकाया जाता है। इस प्रकार मनुष्य के जीवन में रसोई का बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान है। गृहिणी रसोई की स्वामिनी होती है और उसका काफ़ी समय रसोई में बीतता है। इसलिए कहा जा सकता है कि रसोई घर का सबसे महत्त्वपूर्ण भाग है।

Exam Tips:

a) भोजन से ऊर्जा और गृहिणी का समय, दोनों तर्क दें।

 

Question 12: रसोई में काम करने के मुख्य केन्द्र कौन-से हैं? और वहाँ क्या-क्या कार्य किए जाते हैं?

Answer:

रसोई में काम करने के तीन मुख्य केन्द्र हैं: 1. भोजन की तैयारी, 2. भोजन पकाना तथा परोसना, 3. हौदी।
1. भोजन की तैयारी: भोजन पकाने से पहले सब्ज़ियाँ छीलने, काटने, चुनने आदि की तैयारी यहीं की जाती है और खाना पकाने से सम्बन्धित अन्य कार्य भी यहीं होते हैं। इसलिए यह स्थान खुला होना चाहिए। समय तथा शक्ति बचाने के लिए हौदी और खाना पकाने की जगह साथ-साथ होनी चाहिए तथा रेफ्रिजरेटर का दरवाज़ा काउण्टर (शैल्फ) की ओर नहीं खुलना चाहिए, नहीं तो फ्रिज से सामान निकालकर शैल्फ पर रखने में परेशानी होगी।
2. भोजन पकाने तथा परोसने की जगह: रसोई के इस भाग में खाना पकाकर गर्म-गर्म परोसा जाता है। यहाँ बिजली का चूल्हा, गैस, स्टोव या अँगीठी रखी जाती है, जिसके आस-पास जगह खुली होनी चाहिए ताकि खाना पकाने में आसानी रहे। खाना पकाने के बर्तन, कड़छियाँ, चम्मच आदि इस जगह के नज़दीक शैल्फ या खूँटियों पर रखे जाने चाहिएँ।
3. हौदी: हौदी का प्रयोग प्रायः बर्तन साफ़ करने के लिए होता है। रेफ्रिजरेटर में रखने से पहले भोजन-पदार्थों को अच्छी तरह धोने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है। खाना पकाने और उसकी तैयारी के समय भी पानी यहाँ लगी टोंटी से लिया जाता है। इसलिए हौदी आसान पहुँच के भीतर होनी चाहिए, कोने में नहीं। इसके नज़दीक बर्तन तथा आवश्यक सामान रखने का स्थान भी होना चाहिए और आस-पास का पानी निचुड़कर हौदी में ही गिरना चाहिए।

Exam Tips:

a) तीनों केन्द्रों के नाम पहले लिखें, फिर प्रत्येक के कार्य अलग-अलग अनुच्छेद में।
b) हौदी का कोने में न होना और नज़दीक सामान रखने का स्थान, ये बिन्दु अंक दिलाते हैं।

 

Question 13: नई और पुरानी किस्म की रसोई में क्या अन्तर होता है?

Answer:

पुरानी किस्म की रसोई में सारा काम ज़मीन पर बैठकर किया जाता है, जबकि नई किस्म की रसोइयों में सारा काम खड़े होकर किया जाता है। इसलिए नई रसोई में शैल्फें बनाई जाती हैं, जिनकी ऊँचाई प्रायः फ़र्श से 2½ फुट होती है; पर यह गृहिणी की लम्बाई के अनुसार अधिक या कम भी हो सकती है।

Exam Tips:

a) शैल्फ की ऊँचाई (2½ फुट) का उल्लेख अवश्य करें।

 

Question 14: नई किस्म की किन्हीं तीन रसोइयों के बारे में बताओ।

Answer:

रसोई में पाई जाने वाली शैल्फों के अनुसार रसोइयाँ पाँच प्रकार की होती हैं। इनमें से तीन का विवरण इस प्रकार है:
1. एल (L) आकार की रसोई: साधारण घरों में यही रसोई प्रचलित है। इसकी एक बाजू लम्बी और दूसरी छोटी होती है। प्रायः लम्बी बाजू की ओर काम करने के दो केन्द्र (हौदी तथा तैयारी का केन्द्र) होते हैं और छोटी बाजू की ओर खाना पकाने का केन्द्र होता है।
2. यू (U) आकार की रसोई: सब किस्मों में यू आकार की रसोई सबसे अच्छी मानी जाती है और काफ़ी प्रचलित भी है। इसमें खाना पकाने का केन्द्र एक बाजू के बीच में होता है और दूसरी बाजू तैयारी के केन्द्र के रूप में प्रयोग होती है। हौदी यू के तल पर हो सकती है। इसमें काम करने और सामान रखने के लिए अलमारियाँ बनाने की काफ़ी जगह होती है। अधिक चलना-फिरना भी नहीं पड़ता और रसोई रास्ता नहीं बनती।
3. टूटे यू (U) आकार की रसोई: इसमें यू के तल वाली ओर शैल्फ पूरी नहीं होती, पर यू आकार की रसोई की तरह इसमें काम करने और सामान रखने के लिए काफ़ी जगह होती है।

Exam Tips:

a) तीन किस्में चुनकर प्रत्येक का आकार, केन्द्रों की स्थिति और लाभ लिखें।

 

Question 15: रसोई का सामान रखने के लिए क्या-क्या प्रबन्ध किए जा सकते हैं?

Answer:

रसोई में सामान रखने के लिए दीवारों में अलमारियाँ अथवा रैक बनाए जाते हैं। आवश्यकता के अनुसार अलमारियाँ कम या अधिक बनाई जा सकती हैं। शैल्फें, रैक या अलमारियाँ काम करने के केन्द्रों, अर्थात् भोजन की तैयारी, पकाने के केन्द्र तथा हौदी के अनुसार ही बनाई जाती हैं। बर्तन रखने के लिए एल्यूमीनियम या स्टील के स्टैण्ड भी लगाए जा सकते हैं, जो दीवार में फिट हो जाते हैं; इनमें प्लेटें, कटोरियाँ, गिलास आदि रखने के लिए अलग-अलग जगह बनी होती है। खाने की वस्तुओं को रेफ्रिजरेटर अथवा जालीदार अलमारी में रखना चाहिए; कोई भी वस्तु खुली नहीं छोड़नी चाहिए।

Exam Tips:

a) अलमारी, रैक, स्टैण्ड और जालीदार अलमारी, चारों साधनों का उल्लेख करें।

 

Question 16: रसोई की योजना बनाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

Answer:

रसोई की योजना बनाते समय विचार करने योग्य बातें ये हैं:
1. पानी के लिए हौदी में टोंटी का प्रबन्ध होना चाहिए, अथवा किसी बाल्टी आदि में टोंटी लगाकर उसे पानी से भरकर रख लेना चाहिए।
2. सामान रखने के लिए अलमारियाँ, रैक आदि और कड़छियाँ, चम्मच, चाकू आदि टाँगने के लिए खूँटियाँ होनी चाहिएँ।
3. रसोई का फ़र्श पक्का (संगमरमर, टाइलों, लिनोलियम आदि का), जल्दी साफ़ होने वाला और ढलानदार होना चाहिए ताकि उसे आसानी से धोया जा सके, पर वह फिसलन वाला नहीं होना चाहिए।
4. फ़र्श की तरह रसोई की दीवारें भी साफ़ हो सकने वाली होनी चाहिएँ। उन पर पेंट या धोए जा सकने वाले कागज़ (वॉलपेपर) का प्रयोग किया जा सकता है।
5. रसोई में एक ही दरवाज़ा रखना चाहिए, क्योंकि अधिक दरवाज़े काम करने की जगह घटाते हैं और चलने-फिरने व सामान रखने में रुकावट डालते हैं।
6. धुआँ बाहर निकालने के लिए चूल्हे के ऊपर चिमनी (अथवा एग्ज़ॉस्ट फ़ैन) अवश्य होनी चाहिए, नहीं तो धुआँ दूसरे कमरों में फैल जाएगा।
7. बिजली के स्विच उपकरणों के प्रयोग के अनुसार ही लगाने चाहिएँ।
8. रसोई में हमेशा हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि हल्के रंग खुलेपन का अनुभव कराते हैं।

Exam Tips:

a) आठ बिन्दुओं में से अधिकतम बिन्दु क्रमांक देकर लिखें।
b) फ़र्श, दरवाज़ा और चिमनी वाले बिन्दु लगभग हर बार पूछे जाते हैं।

 

Question 17: रसोई की सफ़ाई से आप क्या समझते हो?

Answer:

रसोई के प्रत्येक स्थान को धो-पोंछकर साफ़ रखना रसोई की सफ़ाई है। भोजन समाप्त होने पर बचा हुआ भोजन दूसरे साफ़ बर्तनों में रखकर जालीदार अलमारी अथवा रेफ्रिजरेटर में रख देना चाहिए। जूठे बर्तन साफ़ करने के स्थान पर ही साफ़ किए जाने चाहिएँ। भोजन पकाने और परोसने के स्थान को पहले गीले और फिर सूखे कपड़े से पोंछना चाहिए। बर्तनों को साफ़ करके उचित स्थान पर टिकाकर रखना चाहिए। नल, फ़र्श और हौदी को साफ़ करके सूखा रखने का प्रयास करना चाहिए। रसोई में चौकी, तख़्त, मेज़-कुर्सी की सफ़ाई भी रोज़ होनी चाहिए, फ़र्श रोज़ पानी से धोना चाहिए और हौदी को झाड़ू या कूची से रगड़कर धोना चाहिए।

Exam Tips:

a) बचे भोजन को ढककर रखना, बर्तन और फ़र्श की सफ़ाई, तीनों बिन्दु लिखें।

 

निबन्धात्मक प्रश्न

Question 18: रसोई हमारे घर का ज़रूरी अंग है, क्यों?

Answer:

मनुष्य की सारी भाग-दौड़ का मुख्य कारण पेट की भूख मिटाना है, और भाग-दौड़ तभी की जा सकती है जब पेट भरा हो। "भूखे पेट भजन न होय" वाली कहावत सब जानते हैं। भोजन मनुष्य को काम-काज के लिए आवश्यक ऊर्जा देता है और उसे जीवित रखने में भी सहायक है।
भोजन बनाया कहाँ जाता है? रसोई में। इस प्रकार मनुष्य के जीवन में रसोई का विशेष महत्त्व है। पुराने समय से यह बँटवारा रहा है कि बाहर का काम पुरुष करेगा और घर के काम, जैसे भोजन पकाना, गृहिणी करेगी। यदि पुरुष सारा दिन घर से बाहर काम करता है तो गृहिणी भी लगभग सारा दिन स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन की तैयारी में रसोई में बिताती है। इसलिए रसोई हमारे घर और जीवन का आवश्यक अंग है।

Exam Tips:

a) भोजन से ऊर्जा और गृहिणी का रसोई में समय, ये दो मुख्य तर्क हैं।

 

Question 19: रसोई बनाते समय आप कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखोगे?

Answer:

रसोई बनाते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए:
1. रसोई के दरवाज़ों और खिड़कियों पर जाली लगी होनी चाहिए और जाली वाले दरवाज़े हमेशा बन्द रखने चाहिएँ, ताकि मक्खी-मच्छर रसोई में न आ सकें।
2. रसोई में रोशनदान अवश्य होने चाहिएँ।
3. रसोई का धुआँ निकालने के लिए चिमनी अथवा एग्ज़ॉस्ट पंखा लगाना चाहिए।
4. साधारण परिवार के लिए रसोई का आकार 9×10 फुट ठीक रहता है, पर यह घर के आकार के अनुसार भी हो सकता है।
5. रसोई ऐसे स्थान पर हो जहाँ हवा और रोशनी पहुँचे, तथा शौचालय या नालियों से दूर हो।
6. फ़र्श पक्का और दीवारें साफ़ हो सकने वाली हों; रसोई में हल्के रंग हों और एक ही दरवाज़ा हो।

Exam Tips:

a) जाली, रोशनदान, चिमनी और 9×10 फुट आकार, ये चारों बिन्दु अवश्य लिखें।

 

Question 20: नई और पुरानी किस्म की रसोई के बारे में बताओ। इनमें क्या अन्तर है?

Answer:

रसोई की किस्में:
1. पुरानी किस्म: पुरानी किस्म की रसोई में प्रायः सारा काम ज़मीन पर बैठकर किया जाता है। भारत के अधिकांश घरों में, विशेषकर गाँवों में, इसी प्रकार की रसोइयाँ हैं। ऐसी रसोई में अँगीठी या चूल्हा ज़मीन पर ही बनाया जाता है। बैठने के लिए पटड़े या पीढ़ी का प्रयोग होता है और रसोई में ही पीढ़ी या पटड़े पर बैठकर खाना खा लिया जाता है।
बैठकर खाना पकाते समय बर्तन, भोजन, पानी या कोई भी वस्तु लेने-रखने के लिए बार-बार उठना पड़ता है। इस प्रकार उठने-बैठने में काफ़ी समय और शक्ति लग जाती है, क्योंकि सारा सामान बैठने वाले के नज़दीक नहीं रखा जा सकता। समय के साथ शक्ति अधिक लगने से शरीर को अधिक कष्ट होता है। सफ़ाई की दृष्टि से भी यह तरीका सही नहीं कहा जा सकता, क्योंकि काम करते हुए सारा सामान ज़मीन पर रखना पड़ता है।
2. नई किस्म की रसोइयाँ: विज्ञान की उन्नति से नए-नए उपकरणों की खोज हुई और उनके प्रयोग से काम आसानी से तथा कम समय में होने लगा। समय तथा शक्ति की बचत के लिए नई किस्म की रसोइयाँ बनने लगी हैं। इनमें सभी काम खड़े-खड़े हो जाते हैं, बार-बार उठने-बैठने में समय और शक्ति व्यर्थ नहीं जाती। फ्रिज के लिए भी प्रायः रसोई में ही जगह बना ली जाती है। काम करने की शैल्फ के अनुसार पाँच प्रकार की रसोइयाँ होती हैं: (i) एक दीवार वाली, (ii) दो दीवारों वाली, (iii) एल (L) आकार वाली, (iv) यू (U) आकार वाली, (v) टूटे यू (U) आकार वाली।
नई तथा पुरानी किस्म की रसोई में अन्तर:

नई किस्मपुरानी किस्म
सभी काम खड़े होकर किए जाते हैं।सभी काम बैठकर किए जाते हैं।
गैस चूल्हे अथवा अन्य नए उपकरणों का प्रयोग किया जाता है।वही पुराने चूल्हों, स्टोव तथा अँगीठियों का प्रयोग किया जाता है।
समय तथा शक्ति की बचत हो जाती है।समय तथा शक्ति दोनों व्यर्थ होते हैं।
भोजन पकाते समय सफ़ाई का ध्यान रखा जा सकता है।सारा सामान ज़मीन पर रखना पड़ता है, इसलिए सफ़ाई की दृष्टि से भी यह रसोई अच्छी नहीं है।

Exam Tips:

a) अन्त में दोनों का अन्तर तालिका बनाकर लिखें।
b) नई रसोई की पाँचों किस्मों के नाम लिखें।

 

Question 21: रसोई की सफ़ाई क्यों ज़रूरी है? इसके अन्तर्गत क्या-क्या आता है?

Answer:

रसोई की सफ़ाई बहुत ज़रूरी है, क्योंकि रसोई में खाद्य पदार्थ रखे होते हैं और सफ़ाई न रखने पर कई तरह के जीव-जन्तु पैदा हो जाते हैं। खाद्य पदार्थों वाली अलमारियों में ज़हरीले रसायन या कीटनाशक दवाइयों का प्रयोग नहीं किया जा सकता। जीव-जन्तु पैदा न हों, इसलिए रसोई की सफ़ाई करते रहना आवश्यक है।
सफ़ाई के अन्तर्गत ये बातें आती हैं:
1. रसोई की सफ़ाई आसानी से हो सके, इसके लिए फ़र्श पक्का होना चाहिए। खाना पकाने के बाद रसोई को अच्छी तरह धोएँ और सप्ताह में एक बार साबुन, डिटर्जेंट अथवा सोडे वाले गर्म पानी से अवश्य साफ़ करें। धोने के बाद पोचा फेरकर सुखा लें। चूल्हे की सफ़ाई भी हर रोज़ करनी चाहिए।
2. रसोई की अलमारियों, डिब्बे रखने के स्थानों, दीवारों तथा छत को भी सप्ताह या पन्द्रह दिन में एक बार अवश्य साफ़ करें।
3. रसोई में अनावश्यक सामान इकट्ठा न करें। फ़ालतू बर्तन और डिब्बे स्टोर में रख दें और कभी-कभी उनकी तथा स्टोर की भी सफ़ाई करें।
4. रसोई की दीवारों पर नमी न हो। फफूँदी लग जाए तो दवाई आदि से उसे दूर करें।
5. रसोई में ढक्कन वाले कूड़ेदान का प्रयोग करें और कूड़ा इकट्ठा न होने दें, नहीं तो मक्खी-मच्छर पैदा हो जाते हैं।
6. रसोई के अन्दर अलग जूते-चप्पल प्रयोग करें, क्योंकि बाहर के जूतों पर गन्दगी लगी हो सकती है। रसोई के आगे पायदान रखें ताकि हर कोई पैर पोंछकर ही अन्दर आए।

Exam Tips:

a) पहले सफ़ाई का कारण लिखें, फिर रोज़ाना, साप्ताहिक और पाक्षिक सफ़ाई के काम अलग-अलग गिनाएँ।
b) ढक्कन वाला कूड़ेदान और पायदान जैसे व्यावहारिक बिन्दु जोड़ें।

 

रिक्त स्थान भरें

Question 1: पुरानी किस्म की रसोई में सारे काम …………………… कर किए जाते थे।

Answer:

बैठकर।

Exam Tips:

a) नई रसोई में सारे काम खड़े होकर किए जाते हैं।

 

Question 2: रसोई के काम करने के …………………. केन्द्र होते हैं।

Answer:

तीन।

Exam Tips:

a) तीन केन्द्र: भोजन की तैयारी, पकाना व परोसना, हौदी।

 

Question 3: साधारण परिवार के लिए रसोई का आकार .. ………………. होता है।

Answer:

9×10 फुट।

Exam Tips:

a) आकार घर के अनुसार बदल भी सकता है।

 

Question 4: नई किस्म की रसोइयाँ …………………….. प्रकार की होती हैं।

Answer:

पाँच।

Exam Tips:

a) पाँचों किस्में एक दीवार, दो दीवारों, L, U और टूटे U आकार वाली हैं।

 

Question 5: रसोई में फफूँदी से बचाव के लिए नीले थोथे तथा …………………. के घोल का प्रयोग करें।

Answer:

बोरिक पाउडर।

Exam Tips:

a) नीला थोथा 2 हिस्से अथवा बोरिक पाउडर 1 हिस्सा, 20 हिस्से पानी में घोला जाता है।

 

एक शब्द में उत्तर दें

Question 1: रसोई में शैल्फों की साधारण ऊँचाई कितनी होती है?

Answer:

ढाई (2½) फुट।

Exam Tips:

a) ऊँचाई गृहिणी के कद के अनुसार कम-अधिक हो सकती है।

 

Question 2: रसोई का फ़र्श कैसा होना चाहिए?

Answer:

पक्का।

Exam Tips:

a) फ़र्श साफ़ करने में आसान और फिसलन-रहित होना चाहिए।

 

Question 3: रसोई में कितने दरवाज़े होने चाहिएँ?

Answer:

एक ही।

Exam Tips:

a) अधिक दरवाज़े जगह घटाते हैं और रुकावट बनते हैं।

 

Question 4: रसोई में कैसे रंगों का प्रयोग करना चाहिए?

Answer:

हल्के रंगों का।

Exam Tips:

a) हल्के रंग खुलेपन का अनुभव कराते हैं।

 

Question 5: रसोई में कैसे कूड़ेदान होने चाहिएँ?

Answer:

ढक्कन वाले।

Exam Tips:

a) खुले कूड़े से मक्खी-मच्छर पैदा होते हैं।

 

ठीक/ग़लत बताएँ

Question 1: रसोई के कार्य को तीन भागों में बाँटा गया है। कथन को ध्यान से पढ़कर ही ठीक या ग़लत लिखें।

Answer:

ठीक।

Exam Tips:

a) तीन भाग: भोजन की तैयारी, पकाना-परोसना और हौदी।

 

Question 2: रसोई में हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए। कथन को ध्यान से पढ़कर ही ठीक या ग़लत लिखें।

Answer:

ठीक।

Exam Tips:

a) हल्के रंग खुलापन देते हैं।

 

Question 3: रसोई के द्वार खुले रखने चाहिएँ। कथन को ध्यान से पढ़कर ही ठीक या ग़लत लिखें।

Answer:

ग़लत।

Exam Tips:

a) जाली वाले द्वार बन्द रखने चाहिएँ ताकि मक्खी-मच्छर न आएँ।

 

Question 4: आम घरों में L आकार की रसोई प्रचलित है। कथन को ध्यान से पढ़कर ही ठीक या ग़लत लिखें।

Answer:

ठीक।

Exam Tips:

a) L आकार की रसोई साधारण घरों में प्रचलित है।

 

Question 5: रसोई की शैल्फों की ऊँचाई ढाई (2½) फुट होती है। कथन को ध्यान से पढ़कर ही ठीक या ग़लत लिखें।

Answer:

ठीक।

Exam Tips:

a) गृहिणी के कद के अनुसार इसमें अन्तर हो सकता है।

 

Question 6: रसोई का फ़र्श पक्का होना चाहिए। कथन को ध्यान से पढ़कर ही ठीक या ग़लत लिखें।

Answer:

ठीक।

Exam Tips:

a) पक्का फ़र्श आसानी से धोया जा सकता है।

 

बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: निम्न में ठीक तथ्य हैं:
(क) पुरानी किस्म की रसोई में सारा कार्य धरती पर बैठकर किया जाता है
(ख) नई किस्म की रसोई में समय तथा शक्ति की बचत हो जाती है
(ग) रसोई की दीवारों पर सीलन नहीं होनी चाहिए
(घ) सभी ठीक

Answer:

(घ) सभी ठीक

Exam Tips:

a) तीनों कथन पाठ से मेल खाते हैं।

 

Question 2: ग़लत तथ्य हैं:
(क) रसोई ऐसे स्थान पर होनी चाहिए जहाँ हवा तथा प्रकाश पहुँच सके
(ख) रसोई के दरवाज़ों तथा खिड़कियों पर जाली लगी होनी चाहिए तथा दरवाज़े सदा खुले रखने चाहिएँ
(ग) गृहिणी रसोई की स्वामिनी होती है, उसका अधिकतम समय रसोई में व्यतीत होता है
(घ) सभी ग़लत

Answer:

(ख) रसोई के दरवाज़ों तथा खिड़कियों पर जाली लगी होनी चाहिए तथा दरवाज़े सदा खुले रखने चाहिएँ

Exam Tips:

a) जाली वाले दरवाज़े बन्द रखे जाते हैं, इसलिए कथन (ख) ग़लत है।

 

लघु उत्तरीय प्रश्न (अतिरिक्त)

Question 1: पहले चूल्हे एक तरफ़ आँगन में क्यों बनाए जाते थे?

Answer:

पहले धुएँ वाला ईंधन प्रयोग किया जाता था, इसलिए कमरों के अन्दर रसोई का चूल्हा नहीं बनाया जा सकता था। इसलिए चूल्हा एक तरफ़ आँगन में ही बनाया जाता था।

Exam Tips:

a) "धुएँ वाला ईंधन" कारण अवश्य लिखें।

 

Question 2: आजकल रसोई में कौन-से ईंधनों का प्रयोग किया जाता है?

Answer:

आजकल मिट्टी का तेल, गोबर गैस, खाना पकाने वाली गैस तथा बिजली आदि का प्रयोग किया जाता है।

Exam Tips:

a) कम-से-कम तीन ईंधनों के नाम लिखें।

 

Question 3: विशेष पकवान बनाते समय योजना क्यों बनानी चाहिए?

Answer:

विशेष पकवान के लिए ख़ास वस्तुओं और खाद्य पदार्थों की ज़रूरत होती है। इसलिए पहले आवश्यक वस्तुओं की सूची और पकाने की योजना बना लेनी चाहिए। मान लो बिना योजना के केसर कुल्फ़ी बनाने लग जाएँ और बाद में घर में केसर न हो, तो निराशा का सामना करना पड़ेगा।

Exam Tips:

a) उदाहरण (केसर कुल्फ़ी) देने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

Question 4: रसोई में शैल्फों की ऊँचाई कितनी होनी चाहिए?

Answer:

रसोई में साधारणतः शैल्फों की ऊँचाई 2½ फुट होती है, पर गृहिणी की लम्बाई के अनुसार यह अधिक या कम भी हो सकती है।

Exam Tips:

a) 2½ फुट तथा "गृहिणी के कद के अनुसार" दोनों बातें लिखें।

 

Question 5: पुरानी किस्म की रसोई में समय तथा शक्ति कैसे नष्ट होते हैं?

Answer:

ऐसी रसोई में बार-बार उठने-बैठने से समय तथा शक्ति नष्ट होते हैं, क्योंकि सारा सामान ज़मीन पर बैठने वाले के नज़दीक नहीं रखा जा सकता।

Exam Tips:

a) "बार-बार उठना-बैठना" मुख्य कारण है।

 

Question 6: रसोई में काम करने के केन्द्रों की योजना किस तरह की होनी चाहिए?

Answer:

योजना ऐसी बनानी चाहिए कि काम करने वाले को अधिक-से-अधिक जगह उपलब्ध हो और कम-से-कम चलना पड़े। काम करने के तीनों केन्द्रों में तालमेल होना चाहिए।

Exam Tips:

a) "कम चलना" और "तालमेल" शब्द लिखें।

 

Question 7: रसोई में अधिक दरवाज़े क्यों नहीं होने चाहिएँ?

Answer:

अधिक दरवाज़े एक तो जगह अधिक घेरते हैं और दूसरे काम में रुकावट डालते हैं।

Exam Tips:

a) जगह घटना और रुकावट, दोनों कारण लिखें।

 

Question 8: रसोई में फफूँदी का नियन्त्रण कैसे किया जा सकता है?

Answer:

रसोई में फफूँदी का नियन्त्रण करने के लिए नीला थोथा दो हिस्से अथवा बोरिक पाउडर एक हिस्सा लेकर उसे 20 हिस्से पानी में घोल लें और उस घोल से फफूँदी वाला स्थान धो लें।

Exam Tips:

a) अनुपात (2:20 या 1:20) याद रखें।

 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Question 1: एक दीवार वाली तथा दो दीवारों वाली रसोई के बारे में बताएँ।

Answer:

1. एक दीवार वाली रसोई: इसमें भोजन की तैयारी, खाना पकाने व परोसने का केन्द्र और हौदी सब कुछ एक ही दीवार के साथ होते हैं, इसलिए इसमें अधिक चलना-फिरना पड़ता है। इस प्रकार समय तथा शक्ति अधिक लगते हैं।
2. दो दीवारों वाली रसोई: इसमें आमने-सामने की दोनों दीवारों पर शैल्फें बनी होती हैं। काम के दो केन्द्र एक दीवार के साथ और तीसरा केन्द्र सामने वाली दीवार के साथ होता है। ऐसी रसोई में काफ़ी जगह होती है और जगह की कमी नहीं रहती, परन्तु यदि दोनों ओर दरवाज़े हों तो रसोई रास्ता बन जाती है।

Exam Tips:

a) दोनों रसोइयों के लाभ-हानि अलग-अलग लिखें।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 9 Home Science Hindi Medium Chapter 06 रसोई का प्रबन्ध

Accessing Hindi Medium Chapter 06 रसोई का प्रबन्ध Solutions

Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 06 रसोई का प्रबन्ध. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 9 Home Science, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Concept-Driven Answers for Class 9 Home Science

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 9 Home Science module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.

Maximizing Study Efficiency

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Hindi Medium Chapter 06 रसोई का प्रबन्ध with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 6 रसोई का प्रबन्ध for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 6 रसोई का प्रबन्ध is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Home Science are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Home Science Punjab Board solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 6 रसोई का प्रबन्ध as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Home Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 6 रसोई का प्रबन्ध will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 6 रसोई का प्रबन्ध in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Home Science. You can access PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 6 रसोई का प्रबन्ध in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Home Science Punjab Board solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 6 रसोई का प्रबन्ध in printable PDF format for offline study on any device.