Step-by-Step Textbook Solutions for Class 9 Home Science Hindi Medium Chapter 04 घरेलू सफ़ाई
Review structured textbook solutions for Class 9 Home Science Hindi Medium Chapter 04 घरेलू सफ़ाई. Built according to Punjab Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Download Hindi Medium Chapter 04 घरेलू सफ़ाई Textbook Solutions PDF
Navigate directly to the solved Home Science textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
Question 1: घर की सफाई में किस प्रकार का सामान प्रयोग में आता है?
Answer:
घर की सफाई में पाँच प्रकार का सामान काम आता है: (1) पोचा तथा पुराने कपड़े, (2) झाड़ तथा ब्रुश, (3) बर्तन (डस्टबिन, डिब्बे आदि), (4) साबुन तथा अन्य सफाई-पदार्थ, (5) सफाई करने वाले यन्त्र।
Exam Tips:
a) सामान के पाँचों प्रकार क्रम से लिखें।
b) प्रत्येक प्रकार का एक उदाहरण देने से पूरे अंक मिलते हैं।
Question 2: सफाई करने के कौन-कौन से ढंग हैं?
Answer:
सफाई कई ढंगों से की जाती है: झाड़ तथा ब्रुश से, पानी से धोकर, कपड़े से झाड़-पोंछकर तथा बिजली की मशीन (वैक्यूम क्लीनर) से।
Exam Tips:
a) चारों ढंग गिनकर लिखें।
Question 3: दैनिक सफाई और मासिक सफाई में क्या अन्तर है?
Answer:
दैनिक सफाई: यह प्रतिदिन की जाती है। इसमें हर कमरे में झाड़-पोचा लगाया जाता है।
मासिक सफाई: यह महीने में एक बार की जाती है, जैसे रसोई तथा अल्मारियों की सफाई।
Exam Tips:
a) अन्तर बताते समय दोनों के उदाहरण अवश्य दें।
b) उत्तर को दो अलग शीर्षकों में लिखें।
Question 4: वैक्यूम क्लीनर कैसा उपकरण है?
Answer:
वैक्यूम क्लीनर बिजली से चलने वाली मशीन है। बिजली से जोड़कर चलाने पर यह सारी धूल-मिट्टी अपने अन्दर खींच लेती है, जो एक थैली में जमा हो जाती है। इससे धूल उड़ती नहीं और सफाई अच्छी तरह होती है।
Exam Tips:
a) "बिजली से चलने वाली" और "धूल नहीं उड़ती" ये दोनों बिन्दु लिखें।
लघु उत्तरीय प्रश्न
Question 5: घर की सफाई क्यों ज़रूरी होती है?
Answer:
1. सफाई से घर साफ़ और सुन्दर दिखता है, जो गृहिणी की सुघड़ता का सूचक है।
2. गन्दे घर की हवा दूषित होती है, जिससे स्वास्थ्य बिगड़ता है। सफाई से हवा शुद्ध रहती है।
3. गन्दगी से घर का सामान जल्दी खराब होता है और गन्दी जगह बैठने का मन नहीं करता।
4. गन्दे घर में कीटाणु, मक्खी-मच्छर पनपते हैं जो बीमारियाँ फैलाते हैं।
Exam Tips:
a) कम-से-कम तीन कारण बिन्दुवार लिखें।
b) स्वास्थ्य वाला कारण अवश्य लिखें।
Question 6: घर की सफाई करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
Answer:
1. घर के सभी सदस्यों की सफाई में रुचि हो और सहयोग मिले।
2. सफाई से पहले योजना बना लें, नहीं तो समय व्यर्थ जाता है।
3. ज़रूरत का सारा सामान पहले एक जगह इकट्ठा कर लें।
4. प्रयोग के बाद सफाई के साधनों को साफ़ करके रखें, जैसे पॉलिश के बाद ब्रुश मिट्टी के तेल से धोना।
5. काम के अनुसार ठीक सामग्री का प्रयोग करें, इससे समय और शक्ति बचती है।
6. सफाई ध्यान से करें; लापरवाही से घर और भी गन्दा लगता है।
Exam Tips:
a) छह बिन्दुओं में से कम-से-कम चार लिखें।
b) योजना और सहयोग वाले बिन्दु न भूलें।
Question 7: घर की सफाई करने के लिए कौन-कौन सा सामान चाहिए?
Answer:
घर की सफाई के लिए निम्नलिखित सामान चाहिए:
1. पोचा तथा पुराने कपड़े: दरवाज़े-खिड़कियाँ झाड़ने के लिए चारों ओर से मुड़ा मोटा कपड़ा; फर्श के लिए खद्दर, टाट या खेस का टुकड़ा; चमकाने के लिए फलालेन जैसा कपड़ा; शीशे के लिए पुराना सिल्क का कपड़ा।
2. झाड़ तथा ब्रुश: कालीन-दरी के लिए सख्त ब्रुश, बोतलों के लिए लम्बा नर्म ब्रुश, रसोई की हौदी के लिए छोटा सख्त ब्रुश, फर्श के लिए तीलियों का ब्रुश; सूखा कूड़ा इकट्ठा करने के लिए नर्म झाड़ और धुलाई के लिए बाँस का झाड़।
3. बर्तन: रसोई में छिलके डालने के लिए ढक्कन वाला डस्टबिन तथा अन्य कमरों में प्लास्टिक के डिब्बे या टोकरियाँ, जिन्हें रोज़ खाली किया जाए।
4. साबुन आदि: सफाई के लिए साबुन, सोडा, नमक, सर्फ़, पैराफिन; दाग हटाने के लिए नींबू, सिरका, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल; कीटाणु मारने के लिए फिनाइल, डी०डी०टी० आदि।
5. उपकरण: वैक्यूम क्लीनर, जिससे फर्श, सोफे, गद्दियों की धूल साफ़ की जाती है।
Exam Tips:
a) पाँचों वर्ग शीर्षक सहित लिखें और हर वर्ग का उदाहरण दें।
Question 8: सफाई करने के कौन-कौन से ढंग हैं?
Answer:
सफाई कई ढंगों से हो सकती है: झाड़ और ब्रुश से, पानी से धोकर, कपड़े से झाड़-पोंछकर तथा बिजली की मशीन से।
सीमेंट, चिप्स या पत्थर के फर्श पर झाड़ से सफाई की जाती है, जबकि घास और कालीन के लिए तीलियों वाला झाड़ काम आता है।
बाथरूम और रसोई को रोज़ धोकर साफ़ किया जाता है।
घर के साज-सामान की धूल कपड़े से झाड़-पोंछकर हटाई जाती है।
Exam Tips:
a) ढंग के साथ यह भी लिखें कि कौन-सा ढंग किस जगह के लिए ठीक है।
Question 9: सफाई करने के लिए क्या बिजली की कोई मशीन है? यदि हाँ, तो कौन-सी और कैसे प्रयोग में लाई जाती है?
Answer:
हाँ, बिजली से चलने वाली सफाई मशीन वैक्यूम क्लीनर है। इससे फर्श, पर्दे, दीवारें, सोफा, दरी, फर्नीचर और कालीन साफ़ किए जा सकते हैं।
यह ऊँचे हैंडल वाली मोटर होती है जिसमें एक थैली लगी रहती है। चलाने पर सारी मिट्टी थैली में जमा हो जाती है। सफाई के बाद थैली उतारकर झाड़ ली जाती है। इसके प्रयोग से धूल उड़ती नहीं और सफाई अच्छी होती है।
Exam Tips:
a) उत्तर में उसका नाम, काम करने का ढंग और लाभ तीनों लिखें।
Question 10: सफाई करने के लिए कौन-कौन से झाड़ और ब्रुश की ज़रूरत पड़ती है?
Answer:
ब्रुश: ब्रुश उसी काम के अनुसार खरीदना चाहिए जिसके लिए उसका प्रयोग करना हो। कालीन-दरी के लिए सख्त ब्रुश; रसोई की हौदी के लिए छोटा सख्त ब्रुश; दीवारों के लिए नर्म ब्रुश; फर्श के लिए तीलियों का ब्रुश; बोतलों के लिए लम्बा नर्म ब्रुश; छोटी वस्तुओं के लिए दाँतों वाला ब्रुश; फर्श की काई उतारने के लिए तारों वाला सख्त ब्रुश; फर्नीचर पॉलिश के लिए नर्म ब्रुश; सफेदी के लिए मूँज की कूची; रंग-पॉलिश के लिए डेढ़ इंच के और डिस्टैंपर के लिए तीन-चार इंच के ब्रुश; फ्लश साफ़ करने के लिए गोल नर्म ब्रुश; जाले उतारने के लिए लम्बी डण्डी वाला ब्रुश।
झाड़: सूखा कूड़ा इकट्ठा करने के लिए नर्म झाड़; फर्श की धुलाई या घास पर फेरने के लिए तीलियों वाला मोटे बाँस का झाड़; कई बार खजूर या नारियल के पत्तों के झाड़ भी काम आते हैं। आजकल लम्बे डण्डे वाले झाड़नुमा ब्रुश भी मिलते हैं जिनसे खड़े-खड़े फर्श साफ़ हो जाता है।
Exam Tips:
a) ब्रुश और झाड़ को अलग-अलग शीर्षक देकर लिखें।
b) हर ब्रुश के साथ उसका काम लिखें।
Question 11: घर में सफाई की व्यवस्था कैसे की जा सकती है?
Answer:
घर की सफाई की व्यवस्था को पाँच भागों में बाँटा जा सकता है: (1) दैनिक सफाई, (2) साप्ताहिक सफाई, (3) मासिक सफाई, (4) वार्षिक सफाई, (5) विशेष अवसरों पर सफाई।
Exam Tips:
a) पाँचों प्रकार क्रम से लिखें।
Question 12: दैनिक सफाई से आप क्या समझते हो? इसके क्या लाभ हैं?
Answer:
दैनिक सफाई में वे कार्य आते हैं जो प्रतिदिन किए जाते हैं।
लाभ: रोज़ सफाई करने से सामान अधिक गन्दा नहीं होता। बहुत गन्दा सामान साफ़ करने में समय, शक्ति और धन अधिक लगता है, पर रोज़ की सफाई में थकान महसूस नहीं होती। यह सुबह करनी चाहिए, क्योंकि रात भर जमी धूल बाद में हटाना कठिन होता है। इसके लिए अधिक योजना नहीं चाहिए, क्योंकि यह आदत बन जाती है। इसे गृहिणी स्वयं, परिवार के सदस्य या नौकर करते हैं।
ढंग: सबसे पहले पर्दे हटाकर खिड़कियाँ खोलें ताकि ताज़ा हवा और रोशनी आए। चादरें झाड़कर बिछाएँ, बिखरा सामान ठिकाने पर रखें, कूड़ेदान खाली करें और कमरे, बरामदे, आँगन में झाड़ू लगाएँ। फिर कपड़े से मेज़-कुर्सी आदि की झाड़-पोंछ करें, कपड़े को ज़ोर से न फटकारें, नहीं तो धूल दूसरी जगह जम जाती है और चीज़ें टूट सकती हैं। अन्त में गीले मोटे कपड़े से पोचा लगाएँ। कच्ची जगह पर पहले हल्का पानी छिड़कें ताकि धूल कम उड़े।
Exam Tips:
a) परिभाषा, लाभ और ढंग तीनों भाग लिखें।
b) सुबह के समय सफाई का कारण अवश्य बताएँ।
Question 13: दैनिक तथा साप्ताहिक सफाई में क्या अन्तर है?
Answer:
दैनिक सफाई: इसमें वे कार्य आते हैं जो रोज़ किए जाते हैं।
साप्ताहिक सफाई: यह सप्ताह में एक बार की जाती है। गृहिणी के पास समय सीमित होता है और कुछ चीज़ों की रोज़ सफाई की ज़रूरत भी नहीं होती, जैसे चादरें, गिलाफ़ और सोफे के कपड़े रोज़ नहीं बदले जाते। कालीन, गिलाफ़, फ्रिज, रसोई की शैल्फ, गैस स्टोव, रसोई के डिब्बे, बाथरूम की बाल्टी, मग और साबुनदानी की सफाई साप्ताहिक सफाई में आती है। समय हो तो कपड़ों की अल्मारियाँ भी साफ़ की जा सकती हैं और सब कमरों से जाले उतारना ज़रूरी है। गृहिणी को इस सप्ताह के कार्यों की योजना मौखिक या लिखित रूप में बना लेनी चाहिए।
Exam Tips:
a) अन्तर के लिए दोनों के दो-दो उदाहरण दें।
Question 14: वार्षिक सफाई और विशेष अवसर पर सफाई कैसे की जाती है?
Answer:
1. वार्षिक सफाई: यह रोज़ाना, साप्ताहिक और मासिक सफाई से कहीं बड़ी होती है और कम-से-कम छह-सात दिन लेती है। इसमें समय, शक्ति और धन अधिक लगता है, इसलिए पूरी योजना बनाकर परिवार के सदस्यों और नौकरों में काम बाँटे जाते हैं। सारा सामान हटाकर विस्तार से सफाई की जाती है ताकि धूल और कीड़े-मकौड़े समाप्त हों। टूटे सामान की मरम्मत और पॉलिश होती है, अनावश्यक सामान निकाला जाता है, कीड़े मारने के लिए सफेदी करवाई जाती है और पेटियों-अल्मारियों के सामान को धूप लगवाई जाती है।
2. विशेष अवसरों और त्योहारों पर सफाई: दीवाली जैसे त्योहारों पर सफेदी और सफाई की जाती है। परिवार में विवाह हो तो वार्षिक सफाई जैसे सभी काम किए जाते हैं। कई अवसरों पर घर का कुछ हिस्सा ही सजाया जाता है, जैसे जन्मदिन या किसी परिवार को भोजन पर बुलाने पर केवल ड्राइंग-रूम की विशेष सफाई की जाती है।
Exam Tips:
a) दोनों प्रकार की सफाई के उदाहरण दें।
b) वार्षिक सफाई के लिए योजना की आवश्यकता लिखें।
निबन्धात्मक प्रश्न
Question 15: घर की सफाई गृहिणी की सुघड़ता का सूचक है। कैसे?
Answer:
साफ़-सुथरा और सजा हुआ घर गृहिणी की सूझ-बूझ और कुशलता को दर्शाता है। कारण:
1. सफाई न होने से घर की हवा दूषित हो जाती है और साँस लेने से स्वास्थ्य बिगड़ता है।
2. गन्दी जगह मक्खी-मच्छर और रोग फैलाने वाले कीटाणु बढ़ते हैं, जो बीमारियों की जड़ हैं।
3. गन्दे घर में काम करने का मन नहीं करता और पड़ोसी भी वहाँ आना पसन्द नहीं करते।
4. सफाई से घर सजा हुआ लगता है; न करें तो हर वस्तु पर धूल-कूड़ा जमता है और सामान खराब होने लगता है।
5. साफ़-सुथरे घर से गृहिणी की समझदारी का पता चलता है, इसलिए सफाई घर का महत्त्वपूर्ण कार्य है।
Exam Tips:
a) पाँचों कारण उदाहरण सहित लिखें।
b) निष्कर्ष की एक पंक्ति अवश्य जोड़ें।
Question 16: घर की सफाई कैसे की जाती है और इसके लिए क्या सामान आवश्यक है?
Answer:
सफाई कई ढंगों से हो सकती है: झाड़ और ब्रुश से, पानी से धोकर, कपड़े से झाड़-पोंछकर तथा बिजली की मशीन से।
सीमेंट, चिप्स या पत्थर के फर्श पर झाड़ से सफाई की जाती है, जबकि घास और कालीन के लिए तीलियों वाला झाड़ काम आता है।
बाथरूम और रसोई को रोज़ धोकर साफ़ किया जाता है।
घर के साज-सामान की धूल कपड़े से झाड़-पोंछकर हटाई जाती है।
आवश्यक सामान:
1. पोचा तथा पुराने कपड़े: दरवाज़े-खिड़कियाँ झाड़ने के लिए चारों ओर से मुड़ा मोटा कपड़ा; फर्श के लिए खद्दर, टाट या खेस का टुकड़ा; चमकाने के लिए फलालेन जैसा कपड़ा; शीशे के लिए पुराना सिल्क का कपड़ा।
2. झाड़ तथा ब्रुश: कालीन-दरी के लिए सख्त ब्रुश, बोतलों के लिए लम्बा नर्म ब्रुश, रसोई की हौदी के लिए छोटा सख्त ब्रुश, फर्श के लिए तीलियों का ब्रुश; सूखा कूड़ा इकट्ठा करने के लिए नर्म झाड़ और धुलाई के लिए बाँस का झाड़।
3. बर्तन: रसोई में छिलके डालने के लिए ढक्कन वाला डस्टबिन तथा अन्य कमरों में प्लास्टिक के डिब्बे या टोकरियाँ, जिन्हें रोज़ खाली किया जाए।
4. साबुन आदि: सफाई के लिए साबुन, सोडा, नमक, सर्फ़, पैराफिन; दाग हटाने के लिए नींबू, सिरका, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल; कीटाणु मारने के लिए फिनाइल, डी०डी०टी० आदि।
5. उपकरण: वैक्यूम क्लीनर, जिससे फर्श, सोफे, गद्दियों की धूल साफ़ की जाती है।
Exam Tips:
a) पहले ढंग और फिर सामान, इस क्रम में लिखें।
Question 17: घर की सफाई की व्यवस्था कैसे और किस आधार पर की जाती है?
Answer:
गृहिणी रोज़ सारे घर की सफाई नहीं कर सकती क्योंकि यह थका देने वाला काम है। इसलिए सूझ-बूझ से योजना बनाकर अपनी सुविधा के अनुसार सफाई की जाती है। व्यवस्था पाँच भागों में बँटी है:
1. रोज़ाना सफाई: उठने-बैठने, पढ़ने, सोने के कमरे, रसोई, आँगन, बाथरूम, बरामदे और शौचालय की रोज़ सफाई। इसमें बिखरी चीज़ें सजाना, फर्नीचर झाड़ना-पोंछना, झाड़ू तथा गीला पोचा लगाना आता है।
2. साप्ताहिक सफाई: जो चीज़ें रोज़ साफ़ नहीं होतीं, उन्हें सप्ताह या पन्द्रह दिन में एक बार साफ़ करना, नहीं तो छतों और दरवाज़ों पर जाले जम जाते हैं। इसमें दरवाज़े-खिड़कियों के शीशे, फर्नीचर की सफाई, बिस्तर झाड़कर धूप लगवाना, अल्मारियाँ तथा दरी-कालीन झाड़ना आता है।
3. मासिक सफाई: जो सफाई सप्ताह में न हो सके, वह महीने में एक बार। महीने भर का राशन भण्डार-गृह में रखने से पहले उसे साफ़ करना चाहिए। अनाज, दालों, अचार, मुरब्बे और मसालों को धूप लगवाना, अल्मारियों के जाले और बल्बों के शेड साफ़ करना इसमें आता है।
4. वार्षिक सफाई: साल में एक बार पूरे घर की सफाई। इसमें सफेदी, टूट-फूट और दरवाज़ों-खिड़कियों की मरम्मत, रंग-रोगन, फर्नीचर की वार्निश-पॉलिश, फर्श की रगड़ाई, दाग हटाना, सामान को फिर से सजाना तथा रज़ाई-गद्दों की रुई की धुनाई आती है। यह वर्षा ऋतु के बाद, दशहरे या दीवाली के समय की जाती है। इससे सुन्दरता बढ़ती है और रोग फैलाने वाले कीटाणु भी नष्ट होते हैं।
5. विशेष अवसरों पर सफाई: दीवाली, विवाह, जन्मदिन या मेहमानों के आने जैसे अवसरों पर पूरे घर या कुछ हिस्से, जैसे ड्राइंग-रूम, की विशेष सफाई।
Exam Tips:
a) पाँचों प्रकार शीर्षक देकर लिखें।
b) हर प्रकार के साथ एक-दो कार्य अवश्य बताएँ।
c) "योजना" शब्द का प्रयोग उत्तर के शुरू में करें।
महत्त्वपूर्ण प्रश्न
Question 1: रिक्त स्थान भरें: (1) रसोई तथा अल्मारियों की सफ़ाई ………… सफ़ाई है। (2) घर के सभी सदस्यों की ………… के प्रति रुचि होनी चाहिए। (3) सूखा कूड़ा एकत्र करने के लिए ………… झाड़ का प्रयोग करें। (4) पॉलिश करने तथा चीज़ों को चमकाने के लिए ………… कपड़े का प्रयोग करें।
Answer:
(1) मासिक
(2) सफ़ाई
(3) नर्म
(4) फलालेन (या लिनन)
Exam Tips:
a) रिक्त स्थान में केवल सही शब्द लिखें।
Question 2: शीशे को चमकाने के लिए कैसे कपड़े का प्रयोग ठीक रहता है?
Answer:
सिल्क के कपड़े का।
Exam Tips:
a) शीशे के लिए पुराना सिल्क का कपड़ा ठीक रहता है।
Question 3: चाँदी की सफाई के लिए पॉलिश का नाम बताएँ।
Answer:
सिल्वो।
Exam Tips:
a) एक शब्द में उत्तर लिखें।
Question 4: सबसे पहले किस कमरे की सफाई करनी चाहिए?
Answer:
खाना बनाने वाले कमरे (रसोई) की।
Exam Tips:
a) रसोई स्वास्थ्य से जुड़ी है, इसलिए पहले उसकी सफाई करें।
Question 5: फ्रिज को कब साफ़ करना चाहिए?
Answer:
सप्ताह में एक बार।
Exam Tips:
a) फ्रिज की सफाई साप्ताहिक कार्य है।
Question 6: ठीक/ग़लत बताएँ: (1) घर की सफ़ाई के प्रति सभी सदस्यों की रुचि होनी चाहिए। (2) मासिक सफ़ाई महीने बाद की जाती है। (3) स्नानागृह को महीने बाद धोना चाहिए, प्रतिदिन नहीं। (4) बिजली से चलने वाली सफ़ाई मशीन माइक्रोवेव है। (5) धूल के कण गन्दगी का प्राकृतिक कारण हैं। (6) पेंट वाली लकड़ी को प्रतिदिन झाड़न से पोंछें।
Answer:
(1) ठीक
(2) ठीक
(3) ग़लत
(4) ग़लत (यह वैक्यूम क्लीनर है)
(5) ठीक
(6) ठीक
Exam Tips:
a) ग़लत कथन का सही रूप भी याद रखें।
Question 7: मानव विकार है: (A) कफ़ (B) थूक (C) पसीना (D) सभी
Answer:
(D) सभी
Exam Tips:
a) मल-मूत्र, कफ, थूक, पसीना आदि मानव विकार हैं।
Question 8: ठीक तथ्य हैं: (A) गन्दे घर में बैठकर कार्य करने का मन नहीं करता (B) साफ़ सुन्दर सजे घर से गृहिणी की सूझबूझ का पता चलता है (C) साप्ताहिक सफ़ाई सप्ताह में एक बार की जाती है (D) सभी ठीक
Answer:
(D) सभी ठीक
Exam Tips:
a) सभी विकल्प पढ़कर ही उत्तर चुनें।
Question 9: सफ़ाई के लिए प्रयोग वाला सामान है: (A) झाड़ (B) बिजली की मशीन (C) ब्रश (D) सभी ठीक
Answer:
(D) सभी ठीक
Exam Tips:
a) झाड़, ब्रुश और मशीन तीनों सफाई के साधन हैं।
Question 10: दैनिक सफ़ाई में क्या-क्या कार्य करने आवश्यक होते हैं?
Answer:
1. सारे कमरों के फर्श, खिड़कियों, दरवाज़ों, मेज़-कुर्सी की झाड़-पोंछ करना।
2. कूड़ेदान आदि की सफाई करना।
3. शौचालय और स्नानघर की सफाई करना।
4. रसोई के बर्तनों की सफाई और रख-रखाव।
Exam Tips:
a) चारों कार्य बिन्दुओं में लिखें।
Question 11: घर में गन्दगी होने के मुख्य कारण क्या हैं?
Answer:
1. प्राकृतिक कारण: धूल के कण, वर्षा और बाढ़ के पानी से आने वाली गन्दगी, मकड़ी के जाले, पक्षियों व अन्य जीवों द्वारा फैलाई गन्दगी।
2. मानव विकार: मल-मूत्र, कफ, थूक, खाँसी, पसीना और बालों का झड़ना।
3. घरेलू कार्य: खाना बनाने की गन्दगी, सब्ज़ी-फल के छिलके, बर्तन और कपड़े धोने से निकला पानी, साबुन की झाग, मैल, नील, स्टार्च, रद्दी कागज़, सिलाई के कपड़ों की कतरनें, रुई आदि।
Exam Tips:
a) तीनों कारण उदाहरण सहित लिखें।
Question 12: दैनिक सफ़ाई क्यों आवश्यक है तथा घर की सफ़ाई कैसे करनी चाहिए?
Answer:
दैनिक सफ़ाई वह है जो घर में रोज़ की जाती है। इसलिए गृहिणी को उठने-बैठने, पढ़ने-लिखने, सोने के कमरे, रसोई, आँगन, बाथरूम, बरामदे और शौचालय की रोज़ सफ़ाई करनी चाहिए। इसमें बिखरी वस्तुओं को ठिकाने पर रखना, फर्नीचर की झाड़-पोंछ, फर्श पर झाड़ू और गीला पोचा लगाना आता है।
Exam Tips:
a) आवश्यकता और ढंग दोनों भाग लिखें।
Question 13: शौचालय और बाथरूम में फिनाइल क्यों छिड़की जाती है?
Answer:
शौचालय और बाथरूम को रोज़ फिनाइल से धोना चाहिए और उन्हें खुली हवा मिलनी चाहिए। ऐसा न करने पर वे मक्खी-मच्छरों के घर बन जाते हैं, जिससे कई बीमारियाँ हो सकती हैं।
Exam Tips:
a) फिनाइल कीटाणुनाशक है, यह बात लिखें।
Question 14: घर में फर्नीचर की पॉलिश कैसे तैयार की जाती है?
Answer:
फर्नीचर की पॉलिश बनाने के लिए अलसी का तेल दो भाग तथा तारपीन का तेल, सिरका और मैथिलेटेड स्पिरिट एक-एक भाग लेकर मिला लें। इस प्रकार पॉलिश तैयार हो जाती है।
Exam Tips:
a) मात्राएँ (2:1:1:1) याद रखें।
Question 15: फर्नीचर की देखभाल कैसे की जाती है?
Answer:
लकड़ी के फर्नीचर को नर्म साफ़ कपड़े से साफ़ करें, क्योंकि कठोर ब्रुश से खरोंच पड़ सकती है। लकड़ी को गीला नहीं करना चाहिए। फर्नीचर पर पेंट या पॉलिश की जाती है।
पॉलिश की लकड़ी: रोज़ नर्म कपड़े से साफ़ करें। अधिक गन्दी हो तो साबुन वाले पानी से धोकर फलालेन से पोंछ दें। कम गन्दी लकड़ी के लिए आधा लीटर गुनगुने पानी में दो बड़े चम्मच सिरका मिलाएँ और उसमें भीगे फलालेन से साफ़ करें। पॉलिश खराब हो या चमक घट जाए तो मैन्शन पॉलिश या क्रीम लगाएँ। सनमाइका वाला फर्नीचर गीले कपड़े से पोंछा जा सकता है और दाग साबुन से छूट जाते हैं।
पेंट की लकड़ी: रोज़ झाड़न से पोंछें; ज़रूरत हो तो कुछ दिन बाद साबुन वाले गुनगुने पानी और फलालेन से साफ़ करें। कोनों को अच्छी तरह साफ़ करें और अधिक गन्दे हिस्सों पर साफ़ ब्रुश चलाएँ। चिकनाई के दाग हटाने के लिए पानी में थोड़ी पैराफिन मिलाएँ, पर अधिक पैराफिन से पेंट खराब हो जाता है।
कपड़ा चढ़ा फर्नीचर: रोज़ सूखे कपड़े से झाड़ें और कभी-कभी कपड़े साफ़ करने वाले ब्रुश से साफ़ करें। रैक्सीन या चमड़े वाले फर्नीचर को गीले कपड़े से पोंछें। चिकनाई के दाग साबुन वाले गुनगुने पानी में भीगे कपड़े से रगड़कर हटाएँ। कभी-कभी थोड़ा अलसी का तेल लगाने से चमड़ा मुलायम रहता है और दरारें नहीं पड़तीं।
Exam Tips:
a) लकड़ी के प्रकार के अनुसार अलग-अलग शीर्षक दें।
b) पेंट पर अधिक पैराफिन न लगाने की बात लिखें।
Free study material for Home Science
Home Science Class 9 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 04 घरेलू सफ़ाई
Official Punjab Board Solutions for Hindi Medium Chapter 04 घरेलू सफ़ाई
Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 04 घरेलू सफ़ाई. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 9 Home Science, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Step-by-Step Explanations for Hindi Medium Chapter 04 घरेलू सफ़ाई
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 9 Home Science text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Next Steps in Your Home Science Revision
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 9 Home Science.
FAQs
The complete and updated PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 4 घरेलू सफ़ाई is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Home Science are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 4 घरेलू सफ़ाई as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Home Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 4 घरेलू सफ़ाई will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Home Science. You can access PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 4 घरेलू सफ़ाई in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 9th Class Home Science Solutions Chapter 4 घरेलू सफ़ाई in printable PDF format for offline study on any device.