PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 12 घर्षण

Download Punjab Board Solutions for Class 8 Science Hindi Medium Chapter 12 घर्षण (Friction)

Review structured textbook solutions for Class 8 Science Hindi Medium Chapter 12 घर्षण (Friction). Built according to Punjab Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Access Punjab Board Solutions and Answers

Navigate directly to the solved Science textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

अभ्यास

Question 1: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) घर्षण एक-दूसरे के संपर्क में रखी दो वस्तुओं के पृष्ठों के बीच …………… का विरोध करता है।
(ख) घर्षण पृष्ठों के …………… पर निर्भर करता है।
(ग) घर्षण से …………… उत्पन्न होती है।
(घ) कैरम बोर्ड पर पाउडर छिड़कने से घर्षण …………… हो जाता है।
(ङ) सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से …………… होता है।

Answer:

(क) गति
(ख) चिकनेपन
(ग) ऊष्मा
(घ) कम
(ङ) कम

Exam Tips:

a) घर्षण सदैव गति का विरोध करता है।
b) प्रत्येक रिक्त स्थान के लिए एक शब्द ही लिखिए।

 

Question 2: चार बच्चों को लोटनिक, स्थैतिक तथा सर्पी घर्षण के कारण बलों को घटते क्रम में व्यवस्थित करने के लिए कहा गया। उनकी व्यवस्था नीचे दी गई है। सही व्यवस्था का चयन कीजिए-
(क) लोटनिक, स्थैतिक, सर्पी
(ख) लोटनिक, सर्पी, स्थैतिक
(ग) स्थैतिक, सर्पी, लोटनिक
(घ) सर्पी, स्थैतिक, लोटनिक

Answer:

(ग) स्थैतिक, सर्पी, लोटनिक।

Exam Tips:

a) क्रम याद रखिए: स्थैतिक घर्षण सबसे अधिक और लोटनिक घर्षण सबसे कम होता है।

 

Question 3: आलिदा अपनी खिलौना कार को संगमरमर के सूखे फर्श, संगमरमर के गीले फर्श, फर्श पर बिछे समाचार-पत्र तथा तौलिए पर चलाती है। कार पर विभिन्न पृष्ठों द्वारा लगे घर्षण बल का बढ़ता क्रम होगा-
(क) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, समाचार-पत्र, तौलिया
(ख) समाचार-पत्र, तौलिया, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श
(ग) तौलिया, समाचार-पत्र, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श
(घ) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, तौलिया, समाचार-पत्र

Answer:

(क) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, समाचार-पत्र, तौलिया।

Exam Tips:

a) सतह जितनी चिकनी होगी, घर्षण उतना कम होगा; तौलिया सबसे खुरदरा है, इसलिए उस पर घर्षण सबसे अधिक है।

 

Question 4: मान लीजिए आप अपने डेस्क को थोड़ा झुकाते हैं। उस पर रखी कोई पुस्तक नीचे की ओर सरकना आरंभ कर देती है। इस पर लगे घर्षण बल की दिशा दर्शाइए।

Answer:

पुस्तक पर घर्षण बल ऊपर की दिशा में लगता है।

Exam Tips:

a) घर्षण बल सदैव गति की दिशा के विपरीत लगता है; पुस्तक नीचे सरक रही है, इसलिए घर्षण ऊपर की ओर होगा।

 

Question 5: मान लीजिए दुर्घटनावश साबुन के पानी से भरी बाल्टी संगमरमर के किसी फर्श पर उलट जाए। इस गीले फर्श पर आपके लिए चलना आसान होगा या कठिन? अपने उत्तर का कारण बताइए।

Answer:

चलने में सुगमता के लिए एक सीमा तक घर्षण का होना आवश्यक है। साबुन का पानी गिरने से फर्श पर चिकने साबुन के पानी की पतली परत बन जाती है। इससे पृष्ठों की अनियमितताओं का आपस में फँसना (अंतर्बंधन) काफ़ी हद तक कम हो जाता है और घर्षण घट जाता है। इसलिए उस फर्श पर चलना कठिन होगा।

Exam Tips:

a) उत्तर में लिखिए कि चलने के लिए घर्षण आवश्यक है।
b) कारण में "चिकनी परत से घर्षण कम होना" अवश्य लिखिए।

 

Question 6: खिलाड़ी कीलदार जूते (स्पाइक्स) क्यों पहनते हैं? व्याख्या कीजिए।

Answer:

कीलदार जूतों की फर्श पर पकड़ मज़बूत होती है और वे फिसलने से बचाते हैं। इसलिए खिलाड़ी कीलदार जूते पहनते हैं।

Exam Tips:

a) "पकड़ मज़बूत होना" और "फिसलने से बचाव" दोनों बिंदु लिखिए।

 

Question 7: इकबाल को हलकी पेटिका धकेलनी है तथा सीमा को उसी फर्श पर भारी पेटिका धकेलनी है। कौन अधिक घर्षण बल अनुभव करेगा और क्यों?

Answer:

हम जानते हैं कि दाब बढ़ने से घर्षण बल भी बढ़ता है। भारी पेटिका हलकी पेटिका की अपेक्षा फर्श पर अधिक दाब डालती है, इसलिए सीमा को अधिक घर्षण बल अनुभव होगा।

Exam Tips:

a) नाम (सीमा) के साथ कारण भी अवश्य लिखिए।
b) याद रखिए: जितना अधिक भार, उतना अधिक घर्षण।

 

Question 8: व्याख्या कीजिए, सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम क्यों होता है?

Answer:

जब वस्तु विराम अवस्था में होती है, तो वस्तु और धरती की सतह के पृष्ठों की अनियमितताएँ एक-दूसरे में अच्छी तरह फँसी रहती हैं, इसलिए घर्षण अधिक होता है।
परंतु जब वस्तु गति की स्थिति में होती है, तो अनियमितताओं को एक-दूसरे में धँसने का अधिक अवसर नहीं मिलता, जिससे घर्षण कम हो जाता है। इसलिए सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम होता है।

Exam Tips:

a) उत्तर में विराम और गति दोनों अवस्थाओं की तुलना कीजिए।

 

Question 9: वर्णन कीजिए, घर्षण किस प्रकार शत्रु एवं मित्र दोनों है?

Answer:

घर्षण एक आवश्यक हानिकारक बल है, क्योंकि यह शत्रु भी है और मित्र भी।
मित्र के रूप में, क्योंकि यह सहायता करता है-
1. चलने में
2. मोटर और मशीन चलाने में
3. ब्रेक लगाने में।
शत्रु के रूप में, क्योंकि-
1. यह टूट-फूट (घिसावट) का कारण है।
2. इसके कारण ऊर्जा ऊष्मा के रूप में व्यर्थ होती है।
3. यह मशीनों की कार्यक्षमता घटाता है।
4. मशीनों के पुर्ज़ों को चिकना (स्नेहक) करने में काफ़ी धन खर्च होता है।

Exam Tips:

a) उत्तर को "मित्र" और "शत्रु" दो भागों में बाँटकर बिंदुवार लिखिए।
b) प्रत्येक भाग में कम से कम तीन उदाहरण/बिंदु दीजिए।

 

Question 10: वर्णन कीजिए, तरल में गति करने वाली वस्तुओं की आकृति विशेष प्रकार की क्यों बनाई जाती है?

Answer:

तरल में गति कर रही वस्तु को उस पर लगे घर्षण बल को पार करने में ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है। इस ऊर्जा की क्षति को घटाने और गति सुगम बनाने के लिए वस्तुओं को मछली या पक्षी जैसी विशेष आकृति दी जाती है।

Exam Tips:

a) "ऊर्जा की बचत" और "सुगम गति" दोनों कारण लिखिए।

 

TYPE-I (अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न)

Question 1: घर्षण बल किस दिशा में कार्यरत होता है?

Answer:

घर्षण बल वस्तु पर लग रहे बल की दिशा से विपरीत दिशा में कार्य करता है।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य में "विपरीत दिशा" लिखिए।

 

Question 2: साइकिल की ब्रेक लगाते हुए उसे सड़क पर चलाना मुश्किल क्यों है?

Answer:

क्योंकि सर्पी घर्षण लोटनिक घर्षण से अधिक होता है।

Exam Tips:

a) दोनों घर्षणों की तुलना करके लिखिए।

 

Question 3: लुढ़कती हुई गेंद कुछ समय बाद रुक क्यों जाती है?

Answer:

गेंद और धरती की सतहों के बीच घर्षण बल लगता है। यह बल गति का विरोध करता है, इसलिए गेंद रुक जाती है।

Exam Tips:

a) घर्षण का नाम लेकर कारण स्पष्ट कीजिए।

 

Question 4: घर्षण क्या है?

Answer:

घर्षण एक ऐसा प्रतिरोध है, जो एक वस्तु की दूसरी वस्तु के सापेक्ष गति को कम करता है।

Exam Tips:

a) परिभाषा में "विरोध" शब्द अवश्य लिखिए।

 

Question 5: टायर वृत्ताकार क्यों बनाए जाते हैं?

Answer:

क्योंकि लोटनिक घर्षण सर्पी घर्षण से कम होता है।

Exam Tips:

a) लोटनिक और सर्पी घर्षण की तुलना कीजिए।

 

Question 6: घर्षण स्व-अनुकूलित होता है। क्या यह सत्य है?

Answer:

हाँ। जब तक वस्तु विराम में रहती है, घर्षण बल स्वयं को इस प्रकार समायोजित कर लेता है कि वह लगाए गए बल के बराबर और उसकी उलटी दिशा में हो।

Exam Tips:

a) एक वाक्य में कारण भी लिखिए।

 

Question 7: कौन-सी अधिक चिकनी है-गीली मिट्टी अथवा सीमेंट का फर्श?

Answer:

गीली मिट्टी।

Exam Tips:

a) एक शब्द या एक वाक्य का उत्तर पर्याप्त है।

 

Question 8: कमानीदार तुला (Spring Balance) किस काम आती है?

Answer:

कमानीदार तुला एक ऐसा यंत्र है, जिससे वस्तु पर लगे बल (गुरुत्वीय बल) को मापा जाता है।

Exam Tips:

a) यंत्र का कार्य एक वाक्य में लिखिए।

 

TYPE-II (लघु उत्तरात्मक प्रश्न)

Question 1: तांगा चलाते समय अधिक बल क्यों चाहिए?

Answer:

शुरू में घोड़े को तांगे के घर्षण बल पर काबू पाने के लिए और उसे गति (संवेग) देने के लिए, अर्थात् गतिज ऊर्जा बढ़ाने के लिए, अधिक बल लगाना पड़ता है। इसके बाद केवल घर्षण बल पर काबू पाने के लिए बल लगाना पड़ता है।

Exam Tips:

a) "शुरू में" और "बाद में" का अंतर स्पष्ट कीजिए।

 

Question 2: घर्षण बल के कुछ उदाहरण दीजिए।

Answer:

दैनिक जीवन में घर्षण बल के उदाहरण इस प्रकार हैं-
1. बड़े कमरे के चिकने फर्श पर गेंद अधिक दूरी तक लुढ़कती है, जबकि खुरदरे फर्श पर कम दूरी तय करती है।
2. कमरे की पॉलिश की गई टाइलों पर चलने वाला व्यक्ति डरता है, विशेषकर जब टाइलें गीली हों।
3. कैरम बोर्ड पर बोरिक पाउडर छिड़कने से गोटियाँ आराम से और अधिक दूर तक सरकती हैं।
4. वाहन चालक द्वारा ब्रेक लगाने से वाहन रुक जाता है।

Exam Tips:

a) कम से कम तीन उदाहरण अवश्य लिखिए।
b) रोज़ के जीवन से जुड़े उदाहरण चुनिए।

 

Question 3: घर्षण ऊष्मा पैदा करता है। कैसे?

Answer:

घर्षण से ऊष्मा उत्पन्न होती है। इसे इन उदाहरणों से समझा जा सकता है-
1. हाथों को परस्पर रगड़ने से हाथ गर्म हो जाते हैं।
2. माचिस की तीली रगड़ने से आग उत्पन्न होती है।
3. मिक्सर का जार कुछ देर चलने के बाद गर्म हो जाता है।

Exam Tips:

a) दो उदाहरण देने से उत्तर पूरा हो जाता है।

 

TYPE-III (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)

Question 1: घर्षण को परिभाषित कीजिए। घर्षण का कारण क्या है? कौन-से कारक घर्षण के लिए उत्तरदायी हैं? वर्णन कीजिए कि घर्षण हानिकारक है, परंतु आवश्यक भी है।

Answer:

घर्षण: वह प्रतिरोधी बल जो किसी वस्तु के किसी सतह पर चलने के समय लगता है, घर्षण बल कहलाता है।
जब किसी वस्तु को धीरे से धक्का दिया जाए, तो वह नहीं हिलती। इसका अर्थ है कि जिस सतह पर वस्तु रखी है, वह लगाए गए बल की उलटी दिशा में प्रतिरोधक बल लगा रही है। यह प्रतिरोधक बल ही घर्षण बल है।
घर्षण का कारण: सभी सतहें अनियमित होती हैं, अर्थात् उन पर उभार और गड्ढे होते हैं। जब एक सतह दूसरी पर सरकती है, तो ये अनियमितताएँ एक-दूसरे में फँस जाती हैं और प्रतिरोध उत्पन्न करती हैं। यही घर्षण बल है। अतः घर्षण बल पृष्ठों के खुरदरेपन के कारण होता है।
घर्षण के उत्तरदायी कारक:
1. दो संपर्की सतहों/पृष्ठों की प्रकृति
2. संपर्क क्षेत्र
3. वह बल जिससे दोनों पृष्ठों को दबाया जाता है।
घर्षण के लाभ (हमारे दैनिक जीवन में महत्त्वपूर्ण):
1. टहलने, दौड़ने, पर्वतों और पेड़ों पर चढ़ने में घर्षण काम आता है। सीढ़ियों पर फिसलन से बचने के लिए खाँचे/पायदान बनाए जाते हैं।
2. गतिशील वाहन केवल ब्रेक लगाकर ही रोके जा सकते हैं। कीचड़ में घर्षण न होने के कारण वाहन चलाना बहुत कठिन है। टायरों पर खाँचे इसलिए बनाए जाते हैं कि फिसलन न हो।
3. घर्षण के बिना गाँठ नहीं बाँधी जा सकती, लकड़ी में कील नहीं लगाई जा सकती, इमारतें गिर पड़तीं, खाद्य पदार्थ न हाथों में पकड़े जाते और न दाँतों से चबाए जाते, कपड़े सिले नहीं जा सकते और पेन से लिखना असंभव होता।
घर्षण की हानियाँ:
1. यह टूट-फूट (घिसावट) का कारण है।
2. घर्षण से ऊर्जा की क्षति होती है और मशीनों की कार्यक्षमता घटती है।
3. घर्षण से उत्पन्न ऊष्मा मशीनों को नष्ट करती है।
इससे स्पष्ट है कि घर्षण हानिकारक है, परंतु आवश्यक भी है।

Exam Tips:

a) उत्तर को परिभाषा, कारण, कारक, लाभ और हानि शीर्षकों में बाँटकर लिखिए।
b) यह प्रश्न पाँच अंकों का है, इसलिए लाभ और हानि दोनों के बिंदु अवश्य दीजिए।

 

Question 2: सीमांत घर्षण (Limiting Friction) तथा सर्पी घर्षण (Sliding Friction) क्या हैं?

Answer:

जब किसी वस्तु पर कोई बल नहीं लग रहा होता, तो उस पर कोई घर्षण बल भी नहीं लगता और वस्तु विराम अवस्था में रहती है। जैसे-जैसे लगाया गया बल बढ़ता है, घर्षण बल भी उसी परिमाण में एक सीमा तक बढ़ता जाता है। O से L तक वस्तु विराम अवस्था में रहती है; इसे स्थैतिक घर्षण कहते हैं।
यदि बल को L से थोड़ा-सा और बढ़ा दें, तो वस्तु दूसरी वस्तु पर सरकना आरंभ कर देती है। घर्षण का यह अधिकतम मान सीमांत घर्षण (Limiting friction) कहलाता है।
इसके बाद घर्षण बल थोड़ा कम हो जाता है और वस्तु सरलता से सरकती है। इस घर्षण बल को सर्पी (गतिज) घर्षण कहते हैं।

Exam Tips:

a) पाठ्यपुस्तक का बल-घर्षण ग्राफ़ (O, L बिंदुओं सहित) देखकर समझिए।
b) तीनों नाम-स्थैतिक, सीमांत और सर्पी घर्षण-की परिभाषाएँ अलग-अलग लिखिए।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 8 Science Hindi Medium Chapter 12 घर्षण (Friction)

Accessing Hindi Medium Chapter 12 घर्षण (Friction) Solutions

Review comprehensive exercise answers for Class 8 Science Hindi Medium Chapter 12 घर्षण (Friction). Fully updated to match current Punjab Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Concept-Driven Answers for Class 8 Science

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 12 घर्षण (Friction) concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Maximizing Study Efficiency

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 8 Science.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 12 घर्षण for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 12 घर्षण is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Science are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Science Punjab Board solutions for Class 8 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 12 घर्षण as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 8 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 12 घर्षण will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 12 घर्षण in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 8 Science. You can access PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 12 घर्षण in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Science Punjab Board solutions for Class 8 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 12 घर्षण in printable PDF format for offline study on any device.