PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 6 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-3)

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 8 Computer Hindi Medium Chapter 06 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-3)

Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 06 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-3) using the official curriculum guides for Class 8 Computer. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Download Hindi Medium Chapter 06 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-3) Textbook Solutions PDF

View or download the dedicated Hindi Medium Chapter 06 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-3) solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Computer.

1. रिक्त स्थान भरें

Question 1: ……………………….. एक विज़ुअल तथा गति वाले प्रभाव होते हैं जो उस समय दिखाई देते हैं जब हम प्रेजेंटेशन के स्लाइड शो के दौरान एक स्लाइड से अगली स्लाइड पर जाते हैं।
(क) स्लाइड ट्रांजिशन
(ख) एनिमेशन
(ग) एनिमेशन स्कीम
(घ) स्लाइड शो

Answer:

(क) स्लाइड ट्रांजिशन

Exam Tips:

a) "एक स्लाइड से अगली स्लाइड पर जाते समय" – यही ट्रांजिशन की पहचान है।

 

Question 2: पावर प्वाइंट ………………………… किस्म की एनिमेशन प्रदान करता है।
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच

Answer:

(ग) चार

Exam Tips:

a) चार किस्में: एंट्रेंस, इफेक्ट (प्रभाव), एग्ज़िट और मोशन पाथ।

 

Question 3: पावर प्वाइंट पहले से परिभाषित एनिमेशन इफेक्ट्स का समूह प्रदान करता है जिनको ………………….. कहा जाता है।
(क) स्लाइड ट्रांजिशन
(ख) एनिमेशन
(ग) एनिमेशन स्कीम
(घ) स्लाइड शो

Answer:

(ग) एनिमेशन स्कीम

Exam Tips:

a) "पहले से परिभाषित इफेक्ट्स का समूह" एनिमेशन स्कीम है।

 

Question 4: PDF का पूरा नाम …………………….. है।
(क) पोर्टेबल डेटा फॉर्मेट
(ख) पोर्टेबल डॉक्युमेंट फोरम
(ग) पोर्टेबल डेटा फॉर्म
(घ) पोर्टेबल डॉक्युमेंट फॉर्मेट

Answer:

(घ) पोर्टेबल डॉक्युमेंट फॉर्मेट

Exam Tips:

a) PDF = Portable Document Format.

 

Question 5: हम पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन को पावर प्वाइंट शो की तरह ……………. एक्सटेंशन के साथ सेव कर सकते हैं।
(क) .ppsx
(ख) .ppt
(ग) .pptx
(घ) .pdf

Answer:

(क) .ppsx

Exam Tips:

a) पावर प्वाइंट शो की एक्सटेंशन .ppsx होती है।

 

2. पूरे नाम लिखो

Question 1: पूरे नाम लिखो:
1. JPEG
2. GIF
3. BMP
4. WMV
5. PNG

Answer:

1. JPEG – Joint Photographic Expert Group
2. GIF – Graphical Interchange Format
3. BMP – BitMap Picture
4. WMV – Windows Media Video
5. PNG – Portable Network Graphics

Exam Tips:

a) पूरे नाम अंग्रेज़ी में ही लिखें।
b) इन सबके अंत में "फॉर्मेट" यानी फाइल के प्रकार हैं।

 

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

Question 1: स्लाइड ट्रांजिशन क्या है?

Answer:

स्लाइड ट्रांजिशन विज़ुअल तथा गति से संबंधित इफेक्ट्स होते हैं जो उस समय दिखाई देते हैं जब हम प्रेजेंटेशन को स्लाइड शो के दौरान एक स्लाइड से अगली स्लाइड पर ले जाते हैं। हम ट्रांजिशन इफेक्ट की गति को नियंत्रित कर सकते हैं। उसमें आवाज़ भी दाखिल कर सकते हैं।

Exam Tips:

a) परिभाषा के साथ गति और आवाज़ वाली बात भी लिखें।

 

Question 2: एनिमेशन क्या होती है?

Answer:

एनिमेशन विज़ुअल इफेक्ट्स होते हैं जो प्रेजेंटेशन में ऑब्जेक्ट के ऊपर लगाए जाते हैं और जिनका मुख्य उद्देश्य ऑब्जेक्ट को गति प्रदान करना होता है। ये टेक्स्ट, तस्वीरों, स्मार्ट आर्ट, ग्राफिक शेप्स, वीडियो क्लिप आदि किसी पर भी लगाई जा सकती हैं। एनिमेशन प्रेजेंटेशन को गतिमान बनाने में सहायता करती है, जिससे वह बहुत प्रभावशाली बन जाती है।

Exam Tips:

a) "ऑब्जेक्ट को गति देना" मुख्य उद्देश्य है।
b) टेक्स्ट, तस्वीर, शेप जैसे उदाहरण लिखें।

 

Question 3: पावर प्वाइंट में एनिमेशन स्कीम क्या होती है?

Answer:

पावर प्वाइंट में पहले से तैयार एनिमेशन इफेक्ट्स का एक संग्रह होता है। एनिमेशन इफेक्ट्स के इस संग्रह को एनिमेशन स्कीम कहा जाता है।

Exam Tips:

a) "पहले से तैयार इफेक्ट्स का संग्रह" परिभाषा का मुख्य भाग है।

 

Question 4: आप पावर प्वाइंट में एनिमेशन का प्रयोग कैसे करोगे?

Answer:

पावर प्वाइंट में स्लाइड ऑब्जेक्ट पर एनिमेशन लागू करने के लिए ये स्टेप प्रयोग किए जाते हैं:
1. Animations टैब पर क्लिक करो।
2. उस ऑब्जेक्ट का चुनाव करो जिस पर एनिमेशन लागू करनी है।
3. Animation ग्रुप में More एरो बटन पर क्लिक करके मौजूद सारी एनिमेशन की किस्मों को देख सकते हैं।
4. एनिमेशन गैलरी में से अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी भी एनिमेशन इफेक्ट का चुनाव करो। यह चुनाव चार प्रकार की एनिमेशन में से किसी भी प्रकार के लिए किया जा सकता है।
आमतौर पर हम किसी ऑब्जेक्ट पर तीन प्रकार की एनिमेशन लगाते हैं: पहली उसकी एंट्री के लिए, दूसरी उसे प्रभावशाली बनाने के लिए और तीसरी उसके एग्ज़िट के लिए।

Exam Tips:

a) स्टेप क्रम से लिखें।
b) आखिर में एंट्री, प्रभाव और एग्ज़िट वाली बात भी जोड़ें।

 

Question 5: पावर प्वाइंट में मौजूद 4 किस्मों की एनिमेशन के नाम लिखो।

Answer:

पावर प्वाइंट में ये चार प्रकार की एनिमेशन मौजूद होती हैं:
1. एंट्रेंस
2. प्रभाव
3. एग्ज़िट
4. मोशन पाथ

Exam Tips:

a) चारों के नाम क्रम से लिखें।

 

4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

Question 1: एनिमेशन क्या है? पावर प्वाइंट में यह कितनी किस्म की होती है?

Answer:

एनिमेशन विज़ुअल इफेक्ट्स होते हैं। ये प्रेजेंटेशन में ऑब्जेक्ट के ऊपर लगाए जाते हैं और इनका मुख्य उद्देश्य ऑब्जेक्ट को गति प्रदान करना होता है। ये टेक्स्ट, तस्वीरों, स्मार्ट आर्ट ग्राफिक, शेप्स, वीडियो क्लिप आदि किसी पर भी लगाई जा सकती हैं। एनिमेशन प्रेजेंटेशन को गतिमान बनाने में सहायता करती है, जिससे वह बहुत प्रभावशाली बन जाती है।
पावर प्वाइंट में चार प्रकार की एनिमेशन उपलब्ध होती हैं:
1. एंट्रेंस (Entrance) – प्रेजेंटेशन के दौरान जब कोई ऑब्जेक्ट स्क्रीन पर दिखाई देना शुरू होता है, उस समय लगाई जाने वाली एनिमेशन एंट्रेंस किस्म की एनिमेशन कहलाती है। इसका मुख्य उद्देश्य ऑब्जेक्ट को गतिमान रूप से स्लाइड पर लाना होता है। उदाहरण: किसी ऑब्जेक्ट का स्लाइड पर मूव करते हुए दाखिल होना।
2. प्रभाव (Emphasis) – इस एनिमेशन का प्रयोग किसी ऑब्जेक्ट की ओर दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए किया जाता है। यह एनिमेशन ऑब्जेक्ट के स्लाइड में दाखिल होने के बाद दिखाई देती है। उदाहरण: दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए ऑब्जेक्ट का आकार बड़ा करना, रंग बदलना या उसे कोई अन्य गति देना।
3. एग्ज़िट (Exit) – इस एनिमेशन का प्रयोग ऑब्जेक्ट के स्लाइड से बाहर जाते समय किया जाता है। जब यूज़र चाहता है कि उसका ऑब्जेक्ट दर्शकों को दिखना बंद हो जाए, तो उसे गतिमान रूप से स्लाइड से बाहर किया जा सकता है। उदाहरण: ऑब्जेक्ट का स्लाइड से बाहर जाते समय Zoom होते हुए या Fade होते हुए गायब हो जाना।
4. मोशन पाथ (Motion Path) – इस एनिमेशन का प्रयोग किसी ऑब्जेक्ट को स्लाइड पर अपने अनुसार घुमाने के लिए किया जाता है। इसमें ऑब्जेक्ट के लिए एक रास्ता निर्धारित कर दिया जाता है और वह ऑब्जेक्ट उसी रास्ते पर चलता हुआ स्लाइड में दिखाई देता है। उदाहरण: एक ऑब्जेक्ट का दाईं से बाईं ओर चले जाना।

Exam Tips:

a) पहले एनिमेशन की परिभाषा, फिर चारों किस्में लिखें।
b) हर किस्म के साथ एक उदाहरण ज़रूर दें।
c) चारों के अंग्रेज़ी नाम – Entrance, Emphasis, Exit, Motion Path – याद रखें।

 

Question 2: पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन को पीडीएफ में कैसे सेव करोगे?

Answer:

किसी भी प्रेजेंटेशन को पीडीएफ के रूप में सेव करने के स्टेप ये हैं:
1. File पर क्लिक करो।
2. Save As… विकल्प पर क्लिक करो। (Save As डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा।)
3. इस डायलॉग बॉक्स में फाइल का नाम तथा उसे सेव करने की लोकेशन का चुनाव करो।
4. Save As Type ड्रॉप-डाउन लिस्ट में से .PDF विकल्प का चुनाव करो।
5. Save बटन पर क्लिक करो। (पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन को .pdf रूप में सेव कर देगा।)

Exam Tips:

a) Save As Type में .PDF चुनना सबसे ज़रूरी स्टेप है।
b) सभी पाँच स्टेप क्रम से लिखें।

 

Question 3: पावर प्वाइंट में स्लाइड ट्रांजिशन कैसे लागू की जाती है?

Answer:

प्रेजेंटेशन में ट्रांजिशन इफेक्ट लागू करने के लिए ये स्टेप प्रयोग किए जाते हैं:
1. उस स्लाइड पर क्लिक करो या उसे सिलेक्ट करो जिस पर ट्रांजिशन लागू करनी है।
2. Transitions टैब में Transition to This Slide ग्रुप में से अपनी इच्छा के अनुसार ट्रांजिशन इफेक्ट का चुनाव करो।
3. आवश्यकता के अनुसार अन्य विकल्प, जैसे इफेक्ट ऑप्शन, साउंड तथा समय अवधि का भी चुनाव करो।
4. ट्रांजिशन की दिखावट देखने के लिए Preview बटन पर क्लिक करो।
5. अगर आप प्रेजेंटेशन की सारी स्लाइडों पर ट्रांजिशन लगाना चाहते हैं तो Timing ग्रुप में से Apply to All पर क्लिक करो।

Exam Tips:

a) Apply to All सभी स्लाइडों पर एक साथ ट्रांजिशन लगाता है।
b) Transition to This Slide ग्रुप का नाम अवश्य लिखें।

 

Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरें

Question 1: टाइमिंग इफेक्ट में कौन-कौन से इफेक्ट होते हैं?
(क) अवधि
(ख) देरी का समय
(ग) दोनों ही
(घ) कोई भी नहीं

Answer:

(ग) दोनों ही

Exam Tips:

a) Timing में Duration (अवधि) और Delay (देरी) दोनों होते हैं।

 

Question 2: प्रेजेंटेशन को किस फॉर्मेट में सेव किया जा सकता है?
(क) PDF
(ख) वीडियो
(ग) स्लाइड शो
(घ) उपरोक्त सभी

Answer:

(घ) उपरोक्त सभी

Exam Tips:

a) प्रेजेंटेशन PDF, वीडियो, तस्वीरों और स्लाइड शो – सभी रूपों में सेव हो सकती है।

 

पूरे नाम लिखो

Question 1: पूरे नाम लिखो:
1. WMF
2. EMF

Answer:

1. WMF – Windows Meta File
2. EMF – Enhanced Windows Meta File

Exam Tips:

a) पूरे नाम अंग्रेज़ी में लिखें।

 

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

Question 1: पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन को किन रूपों में सेव किया जा सकता है?

Answer:

पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन को इन रूपों में सेव किया जा सकता है:
1. पीडीएफ
2. वीडियो
3. तस्वीरें
4. पावर प्वाइंट शो

Exam Tips:

a) चारों रूपों के नाम सूची बनाकर लिखें।

 

Question 2: पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन को कौन-कौन से पिक्चर फॉर्मेट में सेव किया जा सकता है?

Answer:

पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन को GIF, JPEG, PNG, TIFF, BMP, WMF तथा EMF पिक्चर फॉर्मेट में सेव किया जा सकता है।

Exam Tips:

a) सातों फॉर्मेट के नाम लिखें।

 

Punjab Board Solutions for Class 8 Computer Hindi Medium Chapter 06 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-3)

Chapter Exercise Answers for Class 8 Computer

Review comprehensive exercise answers for Class 8 Computer Hindi Medium Chapter 06 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-3). Fully updated to match current Punjab Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Detailed Answer Guides for Hindi Medium Chapter 06 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-3)

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 06 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-3) concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Complete Preparation Kit for Class 8 Exams

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 8 Computer.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 6 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-3) for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 6 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-3) is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Computer are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Computer Punjab Board solutions for Class 8 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 6 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-3) as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Computer concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 8 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 6 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-3) will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 6 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-3) in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 8 Computer. You can access PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 6 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-3) in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Computer Punjab Board solutions for Class 8 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 8th Class Computer Solutions Chapter 6 माइक्रोसॉफ्ट पावर पवाइंट (भाग-3) in printable PDF format for offline study on any device.