Solutions for Class 7 Science: Hindi Medium Chapter 05 अम्ल, क्षारक और लवण
Review structured textbook solutions for Class 7 Science Hindi Medium Chapter 05 अम्ल, क्षारक और लवण. Built according to Punjab Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Practice Class 7 Science Solutions: Hindi Medium Chapter 05 अम्ल, क्षारक और लवण
View or download the dedicated Hindi Medium Chapter 05 अम्ल, क्षारक और लवण solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Science.
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
Question 1: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(i) अम्ल स्वाद में ........... होते हैं।
(ii) लिटमस तथा हल्दी का रस ........... सूचक हैं।
(iii) फ़िनॉल्फथेलीन अम्लीय घोल (विलयन) में ........... है।
(iv) एक अम्ल और एक ........... में प्रतिक्रिया को उदासीनीकरण प्रतिक्रिया कहा जाता है।
(v) चींटी के डंक में ........... अम्ल होता है।
(vi) पेट में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के अतिरिक्त निष्कासन को ........... कहते हैं।
(vii) दूधिया मैग्नीशियम ........... की स्थिति में प्रयुक्त होता है।
Answer:
(i) खट्टे
(ii) प्राकृतिक
(iii) रंगहीन रहता है (गुलाबी रंग केवल क्षारीय घोल में आता है)
(iv) क्षारक
(v) फार्मिक
(vi) ऐसिडिटी (बदहज़मी)
(vii) अपाचन (बदहज़मी)
Exam Tips:
a) फ़िनॉल्फथेलीन अम्ल में रंगहीन तथा क्षार में गुलाबी होता है – इसे याद रखें।
b) दूधिया मैग्नीशियम (मिल्क ऑफ मैग्नीशिया) एक ऐंटैसिड है।
2. मिलान कीजिए
Question 1: कॉलम ‘क’ के शब्दों का कॉलम ‘ख’ के शब्दों से मिलान कीजिए:
(i) लाल लिटमस को नीले रंग में बदल देता है
(ii) नीले लिटमस को लाल रंग में बदल देता है
(iii) एक अम्ल तथा एक क्षारक के बीच प्रतिक्रिया
(iv) फार्मिक अम्ल होता है
(v) कैलामाइन
कॉलम ‘ख’: (क) उदासीनीकरण (ख) जिंक कार्बोनेट (ग) क्षारीय घोल (घ) अम्लीय घोल (ङ) चींटी का डंक
Answer:
| कॉलम ‘क’ | कॉलम ‘ख’ |
|---|---|
| (i) लाल लिटमस को नीले रंग में बदल देता है | (ग) क्षारीय घोल |
| (ii) नीले लिटमस को लाल रंग में बदल देता है | (घ) अम्लीय घोल |
| (iii) एक अम्ल तथा एक क्षारक के बीच प्रतिक्रिया | (क) उदासीनीकरण |
| (iv) फार्मिक अम्ल होता है | (ङ) चींटी का डंक |
| (v) कैलामाइन | (ख) जिंक कार्बोनेट |
Exam Tips:
a) क्षार लाल लिटमस को नीला करता है, अम्ल नीले को लाल।
b) कैलामाइन (जिंक कार्बोनेट) चींटी के डंक पर लगाया जाता है।
3. सही विकल्प चुनें
Question 1: सिरके में होता है-
(क) ऐसिटिक अम्ल
(ख) लैक्टिक अम्ल
(ग) साइट्रिक अम्ल
(घ) टार्टरिक अम्ल
Answer:
(क) ऐसिटिक अम्ल
Exam Tips:
a) सिरके का अम्ल ऐसिटिक अम्ल है।
Question 2: इमली में होता है-
(क) ऐसीटिक अम्ल
(ख) लैक्टिक अम्ल
(ग) साइट्रिक अम्ल
(घ) टार्टरिक अम्ल
Answer:
(घ) टार्टरिक अम्ल
Exam Tips:
a) इमली – टार्टरिक अम्ल, नींबू-संतरा – साइट्रिक अम्ल, दही – लैक्टिक अम्ल।
Question 3: प्राकृतिक सूचक का उदाहरण है-
(क) लिटमस
(ख) हल्दी का रस
(ग) चाइना गुलाब की पंखड़ियाँ
(घ) उपर्युक्त सभी
Answer:
(घ) उपर्युक्त सभी
Exam Tips:
a) तीनों पदार्थ पौधों से मिलते हैं, इसलिए तीनों प्राकृतिक सूचक हैं।
Question 4: एसिटिक घोल में लिटमस का रंग होता है-
(क) जामुनी
(ख) नीला
(ग) लाल
(घ) गुलाबी
Answer:
(ग) लाल
Exam Tips:
a) अम्लीय घोल में लिटमस लाल हो जाता है।
Question 5: आंवले में होता है-
(क) एसकॉर्बिक अम्ल
(ख) अनबुझा चूना
(ग) कैलेमाइन
(घ) उपर्युक्त सभी
Answer:
(क) एसकॉर्बिक अम्ल
Exam Tips:
a) आंवला विटामिन C (ऐसकॉर्बिक अम्ल) से भरपूर होता है।
4. सही या गलत
Question 1: सही या गलत लिखिए:
(i) इमली में साइट्रिक अम्ल होता है।
(ii) चींटी के डंक में ऑक्जैलिक अम्ल होता है।
(iii) हल्दी का रस क्षारीय घोल में भूरा लाल रंग देता है।
(iv) सोडियम हाइड्रॉक्साइड नीले लिटमस को लाल कर देता है।
(v) अम्लीय मिट्टी के उपचार के लिए जैविक पदार्थ प्रयुक्त होता है।
Answer:
(i) गलत (इमली में टार्टरिक अम्ल होता है)
(ii) गलत (चींटी के डंक में फार्मिक अम्ल होता है)
(iii) सही
(iv) गलत (यह लाल लिटमस को नीला करता है)
(v) गलत (अम्लीय मिट्टी के लिए बुझा चूना प्रयुक्त होता है)
Exam Tips:
a) गलत कथन को सही रूप में भी लिखने की आदत डालें।
b) अम्लीय मिट्टी में चूना और क्षारीय मिट्टी में जैविक पदार्थ डाला जाता है।
5. अति लघूत्तर प्रश्न
Question 1: हमारे आमाशय में कौन-सा अम्ल निकलता है?
Answer:
हमारे आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल निकलता है।
Exam Tips:
a) यह अम्ल भोजन पचाने में सहायक है।
Question 2: कोई दो ऐंटैसिड्स के नाम लिखो।
Answer:
1. मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड
2. बेकिंग सोडा
Exam Tips:
a) ऐंटैसिड हल्के क्षारक होते हैं।
Question 3: चींटी के डंक के उपचार के लिए किन पदार्थों का प्रयोग होता है?
Answer:
चींटी के डंक के उपचार के लिए कैलामाइन का घोल या बेकिंग सोडा प्रयोग किया जाता है।
Exam Tips:
a) चींटी के डंक में फार्मिक अम्ल होता है, जिसे क्षारक उदासीन करता है।
Question 4: कोई दो साइट्रिक फलों के नाम लिखो।
Answer:
1. संतरा
2. नींबू
3. अंगूर
Exam Tips:
a) साइट्रिक फलों में साइट्रिक अम्ल होता है।
Question 5: अम्लीय उत्पादों के उपचार की क्या आवश्यकता है?
Answer:
फैक्टरियों के अपशिष्ट स्वाभाविक रूप से अम्लीय होते हैं। यदि उन्हें बिना उपचार के सीधे ही फेंक दिया जाए, तो वे जल-जीवन को हानि पहुँचा सकते हैं। उन्हें बेअसर करने के लिए ऐसे कूड़े में कुछ क्षारीय पदार्थ मिलाया जाता है।
Exam Tips:
a) "जल-जीवन को हानि" और "क्षारीय पदार्थ मिलाना" – दोनों बातें लिखें।
6. लघूत्तर प्रश्न
Question 1: लिटमस का घोल किस स्रोत से प्राप्त किया जाता है? इस घोल का क्या प्रयोग होता है?
Answer:
लिटमस का घोल प्रकृति में मिलने वाले लाइकेन पौधे से प्राप्त होता है। लिटमस के घोल में डुबोई गई कागज़ की पट्टी को लिटमस पेपर तथा घोल को लिटमस घोल कहा जाता है। यह आम तौर पर नीले या लाल रंग में मिलता है।
नीला लिटमस अम्लीय घोल में डालने पर लाल रंग में बदल जाता है तथा लाल लिटमस क्षारीय घोल में डालने पर नीला हो जाता है।
Exam Tips:
a) स्रोत (लाइकेन) और प्रयोग (अम्ल-क्षार की पहचान) – दोनों भाग लिखें।
b) नीले और लाल लिटमस के रंग-परिवर्तन अलग-अलग लिखें।
Question 2: क्या आसुत जल अम्लीय, क्षारीय या उदासीन होता है? उदाहरण सहित समझाएँ।
Answer:
आसुत जल उदासीन होता है। इसकी पुष्टि लिटमस से की जाती है। नीले तथा लाल दोनों लिटमस पत्रों पर आसुत जल का कोई प्रभाव नहीं पड़ता और उनके रंग में कोई परिवर्तन नहीं होता।
Exam Tips:
a) "रंग में कोई परिवर्तन नहीं" – यह वाक्य अवश्य लिखें।
Question 3: उदासीनीकरण प्रक्रिया को उदाहरण सहित समझाएँ।
Answer:
किसी अम्ल तथा क्षारक के बीच होने वाली प्रतिक्रिया उदासीनीकरण प्रक्रिया कहलाती है। इसमें ऊर्जा निर्मुक्त होने के साथ-साथ लवण और जल उत्पाद के रूप में बनते हैं।
अम्ल + क्षारक → लवण + जल + ऊष्मा (ऊर्जा)
उदाहरण – हाइड्रोक्लोरिक ऐसिड + सोडियम हाइड्रॉक्साइड → सोडियम क्लोराइड + जल + ऊर्जा
प्रयोग – एक परखनली का चौथा भाग हल्के हाइड्रोक्लोरिक ऐसिड से भरो। इसमें फ़िनॉल्फथेलीन घोल की 2-3 बूँदें मिलाओ और रंग देखो। अब ड्रॉपर की सहायता से सोडियम हाइड्रॉक्साइड (क्षार) का घोल बूँद-बूँद करके डालो और परखनली को धीरे-धीरे हिलाते रहो, जब तक हल्का गुलाबी रंग न आ जाए। अब इसमें हल्के हाइड्रोक्लोरिक ऐसिड की एक-एक बूँद डालो। आप देखेंगे कि घोल का रंग दोबारा गायब (रंगहीन) हो जाता है।
इससे स्पष्ट होता है कि जब तक घोल क्षारीय होता है, फ़िनॉल्फथेलीन का रंग गुलाबी रहता है और जब घोल अम्लीय हो जाता है, तब वह रंगहीन हो जाता है। अम्ल में क्षार का घोल मिलाने से दोनों एक-दूसरे से क्रिया करके घोल को उदासीन कर देते हैं, अर्थात् अम्ल और क्षार दोनों का स्वभाव समाप्त हो जाता है और लवण तथा जल बनते हैं। इस प्रतिक्रिया को उदासीनीकरण कहते हैं।
Exam Tips:
a) परिभाषा, समीकरण और उदाहरण – तीनों लिखें।
b) प्रयोग में रंग-परिवर्तन (रंगहीन → गुलाबी → रंगहीन) क्रम से लिखें।
Question 4: किन्हीं दो सामान्य अम्लों तथा दो सामान्य क्षारों के नाम लिखें।
Answer:
सामान्य अम्ल – 1. हाइड्रोक्लोरिक ऐसिड, 2. सल्फ्यूरिक ऐसिड
सामान्य क्षार – 1. सोडियम हाइड्रॉक्साइड, 2. कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड
Exam Tips:
a) अम्ल और क्षार के नाम अलग-अलग शीर्षक के नीचे लिखें।
Question 5: सूचक किसे कहते हैं? इसकी किस्मों के नाम लिखो तथा प्रत्येक के उदाहरण लिखें।
Answer:
सूचक – पदार्थों के वे घोल जो अम्ल, क्षारक तथा उदासीन पदार्थों से क्रिया करके भिन्न-भिन्न रंग बदलते हैं, सूचक कहलाते हैं।
सूचक की किस्में – सूचक की दो किस्में हैं:
1. प्राकृतिक सूचक – ये वे सूचक हैं जो पौधों से प्राप्त किए जाते हैं, जैसे लिटमस, हल्दी, चाइना रोज़ की पत्तियाँ।
2. संश्लिष्ट सूचक – ये वे सूचक हैं जो प्रयोगशाला में तैयार किए जाते हैं, जैसे फ़िनॉल्फथेलीन तथा मिथाइल ऑरेंज आदि।
Exam Tips:
a) पहले परिभाषा, फिर दोनों किस्में और उनके उदाहरण लिखें।
7. निबंधात्मक प्रश्न
Question 1: अम्ल और क्षारों में अंतर लिखें।
Answer:
| अम्ल | क्षार |
|---|---|
| (i) यह स्वाद में खट्टे होते हैं। | (i) यह स्वाद में कड़वे होते हैं। |
| (ii) यह नीले लिटमस के विलयन को लाल रंग में बदल देते हैं। | (ii) यह लाल लिटमस विलयन को नीले रंग में बदल देते हैं। |
| (iii) यह स्पर्श करने पर साबुन जैसे चिकने नहीं होते। | (iii) यह स्पर्श करने पर साबुन जैसे चिकने होते हैं। |
| (iv) यह फ़िनॉल्फथेलीन के घोल को कोई रंग नहीं देते। | (iv) यह फ़िनॉल्फथेलीन के विलयन (घोल) का रंग गुलाबी बना देते हैं। |
| (v) यह क्षारकों से क्रिया करके लवण, जल तथा ऊष्मा (ऊर्जा) उत्पन्न करते हैं। | (v) यह अम्लों को उदासीन करके लवण, जल तथा ऊष्मा पैदा करते हैं। |
Exam Tips:
a) अंतर लिखते समय तालिका बनाना सबसे अच्छा रहता है।
b) स्वाद, लिटमस, स्पर्श और फ़िनॉल्फथेलीन – चारों बिंदु अवश्य लिखें।
Question 2: सिरका, इमली, साइट्रिक फल तथा दही में मिलने वाले अम्लों के नाम लिखें।
Answer:
| पदार्थ | अम्ल का नाम |
|---|---|
| 1. सिरका | ऐसीटिक अम्ल |
| 2. इमली | टार्टरिक अम्ल |
| 3. साइट्रिक फल | साइट्रिक अम्ल |
| 4. दही | लैक्टिक अम्ल |
Exam Tips:
a) पदार्थ और अम्ल की जोड़ी बनाकर याद करें।
Question 3: आपको तीन भिन्न-भिन्न बोतलों में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, सोडियम हाइड्रॉक्साइड तथा जल दिया गया है। आप कैसे पता करेंगे कि किस बोतल में कौन-सा पदार्थ है?
Answer:
(1) तीन परखनलियाँ लो। प्रत्येक बोतल से घोल की कुछ बूँदें अलग-अलग परखनली में डालो। अब हर परखनली में फ़िनॉल्फथेलीन घोल की तीन-तीन बूँदें डालो। जिस परखनली में गुलाबी रंग बन जाता है, उसमें क्षारक (सोडियम हाइड्रॉक्साइड) है। बाकी दोनों परखनलियों में रंग नहीं बदलेगा।
(2) परखनलियों को धोकर उनमें पहले की तरह प्रत्येक घोल की 5-5 बूँदें अलग-अलग डालो। अब हर परखनली में नीले लिटमस की दो-दो बूँदें डालो। जिस परखनली में नीला लिटमस लाल हो जाता है, उसमें अम्ल (हाइड्रोक्लोरिक ऐसिड) है।
(3) अब पता चल गया कि तीसरी परखनली में जल है, जिस पर लाल या नीले लिटमस का कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
इस प्रकार हम पता लगा सकते हैं कि किस बोतल में कौन-सा पदार्थ है।
Exam Tips:
a) पहले क्षारक की पहचान (फ़िनॉल्फथेलीन), फिर अम्ल की पहचान (लिटमस) – इस क्रम में लिखें।
b) अंत में जल की पहचान का निष्कर्ष लिखें।
सोचें तथा उत्तर दें (पृष्ठ 52)
Question 1: क्षारीय घोल में फ़िनॉल्फथेलीन डालने से इसका रंग कैसा हो जाएगा?
Answer:
क्षारीय घोल में फ़िनॉल्फथेलीन डालने से इसका रंग गुलाबी हो जाता है।
Exam Tips:
a) अम्ल में यह रंगहीन रहता है – यह भी याद रखें।
Question 2: उदासीनीकरण के उत्पादों के नाम बताएँ।
Answer:
उदासीनीकरण प्रक्रिया में लवण तथा जल उत्पाद के रूप में बनते हैं।
Exam Tips:
a) साथ में ऊष्मा (ऊर्जा) भी निकलती है।
महत्त्वपूर्ण प्रश्न
1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
Question 1: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(क) आंवले में भरपूर मात्रा में ........... होता है।
(ख) अपचन दूर करने के लिए ........... का प्रयोग किया जाता है।
(ग) मिट्टी की अम्लीयता का उपचार ........... डालने से किया जाता है।
(घ) ........... फ़िनॉल्फथेलीन के घोल से क्रिया करके उसका रंग गुलाबी बना देता है।
(ङ) उदासीनीकरण की प्रक्रिया में ........... तथा ........... उत्पाद के रूप में उत्पन्न होते हैं।
Answer:
(क) ऐसकॉर्बिक ऐसिड
(ख) ऐंटैसिड
(ग) बुझा हुआ चूना
(घ) क्षारक
(ङ) लवण, जल
Exam Tips:
a) अपचन में क्षारीय ऐंटैसिड, अम्लीय मिट्टी में बुझा चूना – यह जोड़ी याद रखें।
2. मिलान कीजिए
Question 1: कॉलम A के शब्दों का कॉलम B के शब्दों से मिलान कीजिए:
(i) आँवले (ii) अपचन (iii) सिरका (iv) मिट्टी की अम्लीयता का उपचार
कॉलम B: (क) ऐसीटिक ऐसिड (ख) बुझा हुआ चूना (ग) मिल्क ऑफ मैग्नीशिया (घ) ऐसकॉर्बिक ऐसिड
Answer:
| कॉलम A | कॉलम B |
|---|---|
| (i) आँवले | (घ) ऐसकॉर्बिक ऐसिड |
| (ii) अपचन | (ग) मिल्क ऑफ मैग्नीशिया |
| (iii) सिरका | (क) ऐसीटिक ऐसिड |
| (iv) मिट्टी की अम्लीयता का उपचार | (ख) बुझा हुआ चूना |
Exam Tips:
a) जो जोड़ी निश्चित हो, पहले उसे मिलाएँ।
3. सही विकल्प चुनें
Question 1: दही का स्वाद खट्टा है, इसलिए यह है-
(क) क्षारकीय
(ख) अम्लीय
(ग) लवणीय
(घ) इनमें से कोई भी नहीं
Answer:
(ख) अम्लीय
Exam Tips:
a) खट्टा स्वाद अम्लों की पहचान है।
Question 2: क्षारक स्वाद में होते हैं-
(क) खट्टे
(ख) नमकीन
(ग) कड़वे
(घ) न खट्टे न मीठे
Answer:
(ग) कड़वे
Exam Tips:
a) क्षारक कड़वे और छूने पर साबुन जैसे चिकने होते हैं।
Question 3: सिरके में पाया जाने वाला अम्ल है-
(क) फार्मिक अम्ल
(ख) सिट्रिक अम्ल
(ग) ऐसीटिक अम्ल
(घ) लैक्टिक अम्ल
Answer:
(ग) ऐसीटिक अम्ल
Exam Tips:
a) फार्मिक अम्ल चींटी के डंक में होता है, सिरके में नहीं।
Question 4: दही में उपस्थित अम्ल का नाम है-
(क) ऐसीटिक अम्ल
(ख) फार्मिक अम्ल
(ग) सिट्रिक अम्ल
(घ) लैक्टिक अम्ल
Answer:
(घ) लैक्टिक अम्ल
Exam Tips:
a) दूध के खट्टा होने से लैक्टिक अम्ल बनता है।
Question 5: चूने के पानी में कौन-सा क्षारक पाया जाता है?
(क) कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड
(ख) सोडियम हाइड्रॉक्साइड
(ग) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड
(घ) इनमें से कोई भी
Answer:
(क) कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड
Exam Tips:
a) चूने का पानी = कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड का जलीय घोल।
Question 6: अम्लीय विलयन-
(क) लाल लिटमस पत्र को नीला कर देता है
(ख) नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है
(ग) न नीले लिटमस पत्र को लाल तथा न लाल लिटमस पत्र को नीला करता है
(घ) इनमें से कोई भी
Answer:
(ख) नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है
Exam Tips:
a) अम्ल नीले लिटमस को लाल करता है।
4. सही या गलत
Question 1: निम्नलिखित कथन ठीक हैं या गलत, बताएँ:
(क) नाइट्रिक अम्ल लाल लिटमस को नीला कर देता है।
(ख) सोडियम हाइड्रॉक्साइड नीले लिटमस को लाल कर देता है।
(ग) सोडियम हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एक-दूसरे को उदासीन करके लवण और जल बनाते हैं।
(घ) सूचक वह पदार्थ है, जो अम्लीय और क्षारकीय विलयनों में भिन्न रंग दिखाता है।
(च) दंत क्षय, क्षार की उपस्थिति के कारण होता है।
Answer:
(क) गलत (अम्ल नीले लिटमस को लाल करता है)
(ख) गलत (क्षार लाल लिटमस को नीला करता है)
(ग) ठीक
(घ) ठीक
(च) गलत (दंत क्षय अम्ल के कारण होता है)
Exam Tips:
a) गलत कथन का कारण भी संक्षेप में लिखें।
अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: रासायनिक प्रकृति के आधार पर विभिन्न पदार्थों के नाम लिखिए।
Answer:
अम्ल, क्षारक, उदासीन।
Exam Tips:
a) तीनों वर्ग लिखें।
Question 2: कुछ पदार्थों के नाम लिखें, जिनमें प्राकृतिक अम्ल होते हैं।
Answer:
दही, नींबू का रस, संतरे का रस, सिरका।
Exam Tips:
a) कम से कम तीन उदाहरण लिखें।
Question 3: क्षारकीय प्रकृति के कुछ पदार्थों के नाम लिखें।
Answer:
धावन सोडा, बेकिंग सोडा।
Exam Tips:
a) चूने का पानी और साबुन भी क्षारकीय हैं।
Question 4: उस पदार्थ का नाम लिखो, जो रासायनिक यौगिकों की प्रकृति का परीक्षण करता है?
Answer:
सूचक।
Exam Tips:
a) अम्ल-क्षार की जाँच सूचक से होती है।
Question 5: किन्हीं तीन प्राकृतिक सूचकों के नाम लिखिए।
Answer:
हल्दी, लिटमस, गुड़हल की पंखुड़ियाँ।
Exam Tips:
a) प्राकृतिक सूचक पौधों से मिलते हैं।
Question 6: दही में पाया जाने वाला अम्ल कौन-सा है?
Answer:
लैक्टिक अम्ल।
Exam Tips:
a) दही – लैक्टिक अम्ल।
Question 7: ऐसिटिक अम्ल का साधारण नाम क्या है?
Answer:
सिरका।
Exam Tips:
a) सिरके में ऐसिटिक अम्ल होता है।
Question 8: आँवला किस अम्ल से भरपूर है?
Answer:
ऐसकॉर्बिक अम्ल।
Exam Tips:
a) ऐसकॉर्बिक अम्ल = विटामिन C।
Question 9: चूने का पानी क्या है?
Answer:
कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड (क्षारक)।
Exam Tips:
a) यह एक क्षारक है।
Question 10: साबुन बनाने के लिए किस क्षारक का उपयोग किया जाता है?
Answer:
सोडियम हाइड्रॉक्साइड।
Exam Tips:
a) सोडियम हाइड्रॉक्साइड को कॉस्टिक सोडा भी कहते हैं।
Question 11: अमोनियम हाइड्रॉक्साइड का क्या उपयोग है?
Answer:
खिड़कियाँ साफ़ करने के लिए मार्जक (क्लीनर) के रूप में।
Exam Tips:
a) इसका उपयोग सफ़ाई में होता है।
Question 12: लिटमस कहाँ से प्राप्त होता है?
Answer:
लिटमस लाइकेन से प्राप्त होता है।
Exam Tips:
a) लाइकेन एक प्राकृतिक पौधा-समूह है।
Question 13: उदासीन पदार्थ कौन-से हैं?
Answer:
उदासीन पदार्थ – वे पदार्थ जो नीले या लाल लिटमस का रंग नहीं बदलते, उदासीन पदार्थ कहलाते हैं।
Exam Tips:
a) उदाहरण के रूप में जल या शक्कर का घोल लिख सकते हैं।
लघु उत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: क्षारकों के गुण लिखें।
Answer:
1. क्षारक स्वाद में कड़वे होते हैं।
2. सभी क्षारक स्पर्श करने पर साबुन जैसे चिकने लगते हैं।
3. क्षारक लाल लिटमस को नीला कर देते हैं।
4. क्षारक फ़िनॉल्फथेलीन विलयन के साथ गुलाबी रंग देते हैं।
Exam Tips:
a) चारों गुण क्रमवार बिंदुओं में लिखें।
Question 2: अम्लों के गुण लिखिए।
Answer:
1. अम्ल स्वाद में खट्टे होते हैं।
2. ये नीले लिटमस को लाल कर देते हैं।
3. अम्लों में हाइड्रोजन परमाणु होता है।
4. अम्ल क्षारक के साथ क्रिया करके लवण और जल उत्पन्न करते हैं।
Exam Tips:
a) अम्ल और क्षार के गुणों को आपस में न मिलाएँ।
Question 3: सूचक क्या है? एक सूचक का नाम लिखें।
Answer:
सूचक – वे रसायन अथवा पदार्थ, जो अम्ल और क्षारक में भिन्न-भिन्न रंग दें, अम्ल-क्षारक सूचक कहलाते हैं। उदाहरण – लिटमस।
Exam Tips:
a) परिभाषा के साथ एक उदाहरण अवश्य लिखें।
Question 4: उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है?
Answer:
किसी अम्ल की किसी क्षारक के साथ क्रिया होने पर लवण और जल उत्पन्न होने की अभिक्रिया को उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं।
Exam Tips:
a) उत्पाद – लवण और जल।
Question 5: लवण कैसे बनते हैं?
Answer:
लवण अम्ल और क्षारक के परस्पर क्रिया करने के पश्चात् बनने वाला उत्पाद है।
उदाहरण – हाइड्रोक्लोरिक ऐसिड + सोडियम हाइड्रॉक्साइड → सोडियम क्लोराइड (लवण) + जल
Exam Tips:
a) समीकरण या उदाहरण साथ में लिखें।
Question 6: आपको तीन द्रव दिए गए हैं, जिनमें से एक हाइड्रोक्लोरिक अम्ल है, दूसरा सोडियम हाइड्रॉक्साइड और तीसरा शक्कर का विलयन है। आप हल्दी को सूचक के रूप में उपयोग करके उनकी पहचान कैसे करेंगे?
Answer:
हल्दी एक प्राकृतिक सूचक है। हल्दी पाउडर से हल्दी की पट्टियाँ बनाई जाती हैं। यह क्षारक के साथ लाल रंग देती है, जबकि अम्ल और उदासीन विलयन पर इसका कोई प्रभाव नहीं होता। सबसे पहले क्षारक को पहचानेंगे: हल्दी की पट्टी पर जिस द्रव को डालने से वह लाल हो जाए, वह सोडियम हाइड्रॉक्साइड है। अब इस लाल पट्टी पर बाकी दो द्रवों में से एक की कुछ बूँदें डालें। यदि पीला रंग वापस आ जाए, तो वह द्रव अम्ल है; नहीं तो वह शक्कर का घोल है।
Exam Tips:
a) हल्दी केवल क्षारक में लाल होती है – इसी से पहचान शुरू करें।
b) पीला रंग लौटना अम्ल की पहचान है।
Question 7: नीले लिटमस पत्र को एक विलयन में डुबोया गया। यह नीला ही रहता है। विलयन की प्रकृति क्या है? समझाइए।
Answer:
अम्ल नीले लिटमस को लाल कर देते हैं। यहाँ लिटमस का रंग नहीं बदला है, इसलिए दिया हुआ विलयन अम्ल नहीं है। विलयन क्षारक या उदासीन हो सकता है।
Exam Tips:
a) केवल नीले लिटमस से क्षारक और उदासीन में अंतर नहीं हो सकता।
Question 8: समझाइए, ऐसा क्यों होता है-
(क) जब आप अतिअम्लता से पीड़ित होते हैं, तो प्रतिअम्ल की गोली लेते हैं।
(ख) जब चींटी काटती है, तो त्वचा पर कैलेमाइन का विलयन लगाया जाता है।
(ग) कारखाने के अपशिष्ट को जलाशयों में बहाने से पहले उसे उदासीन किया जाता है।
Answer:
(क) अतिअम्लता में अम्ल को उदासीन करने के लिए प्रति-अम्ल (मिल्क ऑफ मैग्नीशिया) की गोली ली जाती है, क्योंकि इसमें मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड होता है, जो अम्ल को उदासीन कर देता है।
(ख) चींटी के डंक में फार्मिक अम्ल होता है। उसे उदासीन करने के लिए कैलेमाइन विलयन (जिंक कार्बोनेट) लगाया जाता है।
(ग) कारखानों के अपशिष्ट आमतौर पर अम्लीय होते हैं। उन्हें उदासीन करना आवश्यक है, नहीं तो वे जलीय जीवन को नुकसान पहुँचाते हैं। इसलिए क्षारकीय पदार्थों से उन्हें उदासीन किया जाता है।
Exam Tips:
a) तीनों भागों के उत्तर अलग-अलग लिखें।
b) हर भाग में अम्ल और क्षारक का नाम स्पष्ट लिखें।
दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: हमारे दैनिक जीवन में उदासीनीकरण के क्या-क्या उपयोग हैं? विस्तार सहित समझाओ।
Answer:
(i) ऐंटैसिड्स के रूप में – पेट में हाइड्रोक्लोरिक ऐसिड बनता है, जो भोजन पचाने में सहायक है। इसकी मात्रा अधिक होने पर बदहज़मी, पेट दर्द और जलन होती है, जिसे ऐसिडिटी कहते हैं। इस अम्ल को उदासीन करने के लिए हल्के क्षारक का प्रयोग किया जाता है ताकि दर्द से राहत मिले। ऐसे पदार्थ ऐंटैसिड कहलाते हैं, जैसे मिल्क ऑफ मैग्नीशिया (मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड), बेकिंग सोडा आदि।
(ii) कीटों के डंक के उपचार में – शहद की मक्खियाँ, चींटियाँ आदि जब डंक मारती हैं तो शरीर में फार्मिक ऐसिड छोड़ देती हैं। इसे बेकिंग सोडा या कैलेमाइन विलयन जैसे हल्के क्षारक से उदासीन करके इसका प्रभाव कम किया जा सकता है।
(iii) मिट्टी की अम्लीयता तथा क्षारकीयता के उपचार में – रासायनिक खादों का अधिक प्रयोग मिट्टी को अम्लीय बना देता है। पौधों की सही वृद्धि के लिए मिट्टी उदासीन होनी चाहिए। इसलिए मिट्टी की जाँच करके उसका उपचार चूने (कैल्शियम ऑक्साइड) या बुझे चूने (कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड) से किया जाता है। यदि मिट्टी क्षारकीय है, तो उसमें जैविक पदार्थ मिलाया जाता है, जो अम्ल छोड़कर क्षारक को उदासीन कर देता है।
(iv) कारखानों के अपशिष्ट के उपचार में – कारखानों के अपशिष्ट स्वाभाविक रूप से अम्लीय होते हैं। इन्हें सीधे फेंकने से जल-जीवन को हानि पहुँचती है, इसलिए उनमें क्षारक मिलाकर उन्हें उदासीन किया जाता है।
Exam Tips:
a) चारों उपयोग शीर्षक देकर अलग-अलग लिखें।
b) हर उपयोग में अम्ल और उसे उदासीन करने वाले क्षारक का नाम लिखें।
c) उत्तर में उदाहरण – मिल्क ऑफ मैग्नीशिया, बेकिंग सोडा, बुझा चूना – ज़रूर लिखें।
Free study material for Science
Science Class 7 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 05 अम्ल, क्षारक और लवण
Chapter Exercise Answers for Class 7 Science
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 05 अम्ल, क्षारक और लवण tailored for Class 7 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for Science.
Detailed Answer Guides for Hindi Medium Chapter 05 अम्ल, क्षारक और लवण
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 7 Science text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Complete Preparation Kit for Class 7 Exams
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 7 Science.
FAQs
The complete and updated PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 5 अम्ल, क्षारक और लवण is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Science are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 5 अम्ल, क्षारक और लवण as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 5 अम्ल, क्षारक और लवण will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 7 Science. You can access PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 5 अम्ल, क्षारक और लवण in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 5 अम्ल, क्षारक और लवण in printable PDF format for offline study on any device.