PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 7 स्काऊटिंग और गाइडिंग

Solutions for Class 7 Physical Education: Hindi Medium Chapter 07 स्काऊटिंग और गाइडिंग

Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 07 स्काऊटिंग और गाइडिंग tailored for Class 7 learners. Utilizing these Physical Education answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Punjab Board evaluations.

Practice Class 7 Physical Education Solutions: Hindi Medium Chapter 07 स्काऊटिंग और गाइडिंग

Navigate directly to the solved Physical Education textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

Question 1: स्काऊटिंग और गाइडिंग के क्या लाभ हैं? विस्तार से लिखो।

Answer:

स्काऊटिंग और गाइडिंग के मुख्य लाभ इस प्रकार हैं:
1. ये बच्चों को प्रसन्न, शक्तिशाली, निष्ठावान, देश-भक्त और जनसहायक बनाती हैं।
2. बच्चों के मन से घृणा, ऊँच-नीच, जाति-पाति और ईर्ष्या की भावना दूर होती है।
3. बच्चों को 'न कोई वैरी, न ही बेगाना' की शिक्षा मिलती है।
4. स्काऊटिंग रैलियों से बच्चों को दूसरे प्रान्त और दूसरे देश के लोगों से प्यार करने की प्रेरणा मिलती है।
5. भूकम्प, बाढ़, तूफान, बीमारी या किसी अन्य कठिनाई के समय स्काऊट दुखियों की सहायता करके उनका दुःख कम करते हैं।
6. बच्चे नियमों के अनुसार रहना, बड़ों-छोटों का सम्मान करना और सेवा-भाव सीखते हैं।
7. इनसे बच्चे अच्छे नागरिक बनते हैं।
8. बच्चे हर कठिनाई का साहस से सामना करना और हर स्थिति में प्रसन्न रहना सीखते हैं।

Exam Tips:

a) उत्तर को आठ-दस बिन्दुओं में क्रमबद्ध लिखें।
b) 'न कोई वैरी, न ही बेगाना' और सेवा-भाव का उल्लेख अवश्य करें।

 

Question 2: स्काऊटिंग और गाइडिंग के प्रण हमें क्या शिक्षा देते हैं? संक्षेप में वर्णन करो।

Answer:

किसी भी संस्था में प्रवेश करते समय एक विशेष प्रण लेना पड़ता है; पुलिस और सेना के जवान भी प्रण लेते हैं। स्काऊटिंग और गाइडिंग में यह प्रण लिया जाता है:
"मैं परमात्मा को साक्षी मानकर प्रण करता हूँ कि मैं (1) परमात्मा और देश के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने तथा (2) दूसरों की सहायता करने और स्काऊट नियमों का पालन करने में अधिक-से-अधिक ज़ोर लगाऊँगा।"
यह प्रण हमें ये शिक्षाएँ देता है:
(1) परमात्मा में विश्वास रखना; इस प्रण को लेने वाला नास्तिक नहीं होता।
(2) देश-भक्ति और कर्त्तव्य-पालन की भावना।
(3) सेवा-भाव: व्यक्ति हर ज़रूरतमन्द की सहायता करके प्रसन्नता अनुभव करता है।
(4) बचपन से नियमों के अनुसार जीवन जीना। हर संस्था के कुछ नियम होते हैं और उनका पालन करना सबका कर्त्तव्य है; नियमबद्ध जीवन जीने वाले सुखी रहते हैं।
(5) आदर्शवादी बनने और उन्नति करने की प्रेरणा; ऐसे प्रणों पर चलने वाले अच्छे नागरिक बनते हैं और उनसे विश्व-शान्ति की आशा की जा सकती है।

Exam Tips:

a) प्रण के शब्द पहले लिखें, फिर उससे मिलने वाली शिक्षाएँ क्रम से लिखें।
b) परमात्मा, देश और दूसरों के प्रति कर्त्तव्य, ये तीन मुख्य बातें हैं।

 

Question 3: स्काऊट नियमों की विस्तारपूर्वक व्याख्या करो।

Answer:

नियमों के बिना कोई संस्था नहीं चल सकती। स्काऊटिंग के नियम ये हैं:
1. स्काऊट की आन विश्वसनीय होती है: वह सदा सत्य बोलता है और अच्छे काम करके विश्वास तथा सम्मान प्राप्त करता है।
2. स्काऊट निष्ठावान होता है: वह अपने मित्रों, नेताओं और देश से कभी विश्वासघात नहीं करता।
3. स्काऊट आस्तिक, देश-भक्त और जन-सेवक होता है: वह परमात्मा को मानता है, संविधान का पालन करता है, देश की शान के विरुद्ध कुछ नहीं सुनता और ज़रूरतमन्दों की सहायता करता है। दिन में एक अच्छा काम करने की याद के लिए वह सवेरे अपने गले के रूमाल में गाँठ लगा लेता है।
4. स्काऊट सबका मित्र और भाई होता है: उसमें जाति, धर्म, नस्ल या ऊँच-नीच का भेदभाव नहीं होता। सब स्काऊट मिलकर बैठते, काम करते और भोजन पकाकर खाते हैं।
5. स्काऊट मीठा बोलने वाला होता है: वह प्यार से बोलकर दूसरों का दिल जीत लेता है।
6. स्काऊट जीव-जन्तुओं का मित्र होता है: वह किसी पशु-पक्षी को हानि नहीं पहुँचाता।
7. स्काऊट अनुशासित और आज्ञाकारी होता है: वह नियमों का पालन करता है और बड़ों का आदेश प्रसन्नता से मानता है।
8. स्काऊट बहादुर होता है: दुःख में घबराता नहीं और कठिनाई का साहस से सामना करता है।
9. स्काऊट संयमी होता है: वह अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति में संयम रखता है।
10. स्काऊट मन, वचन और कर्म से शुद्ध होता है: वह किसी की निन्दा नहीं करता और संकट में पूरी शक्ति से मानवता की सहायता करता है।

Exam Tips:

a) दसों नियम क्रम से लिखें और हर नियम के साथ एक पंक्ति की व्याख्या दें।
b) 'रूमाल में गाँठ' वाली बात लिखना न भूलें।

 

Question 4: स्काऊटिंग में स्काऊट की क्या महत्ता है? वर्णन करो।

Answer:

स्काऊटिंग एक जन-आन्दोलन है जो बच्चों को देश-भक्त, आज्ञाकारी और स्वस्थ बनाता है। यह उनके मन से ऊँच-नीच, जाति-पाति और ईर्ष्या निकालकर उन्हें अच्छा नागरिक बनाता है और 'न कोई वैरी, न ही बेगाना' का उद्देश्य देता है।
स्काऊटिंग से बच्चे एक-दूसरे के मित्र बनते हैं, जिससे अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध अच्छे होते हैं और विश्व में शान्ति रहती है। बच्चे सेवक, परोपकारी और दानी बनते हैं; मेलों में सेवा करते हैं तथा बाढ़, भूकम्प और बीमारी से पीड़ित गरीबों और अनाथों की हर प्रकार से मदद करते हैं। युद्ध में घायलों की सेवा के लिए भी वे तैयार रहते हैं।
इससे देश के प्रति सम्मान बढ़ता है और हाथ से काम करने का गुण पैदा होता है। स्कूल में पढ़ते हुए स्काऊट हाथ का काम करके पैसे कमाकर फीस, पुस्तकों और ज़रूरी वस्तुओं पर खर्च कर सकते हैं। स्काऊटिंग बच्चों का सर्वपक्षीय विकास करती है, मार्ग-दर्शक का काम करती है और अनुशासन स्वयं पैदा कर देती है।

Exam Tips:

a) सेवा, अन्तर्राष्ट्रीय मित्रता और स्वावलम्बन, ये तीन बिन्दु अवश्य लिखें।

 

Question 5: "स्काऊटिंग शिक्षा से बच्चे का चौमुखी विकास होता है।" अपने विचार दीजिए।

Answer:

स्काऊटिंग बच्चों को प्रसन्न, शक्तिशाली, देश-भक्त, आज्ञाकारी और जनसहायक बनाती है। यह उनके मन से घृणा, जाति-पाति और ऊँच-नीच की भावना दूर करती है।
स्काऊट रैलियों से अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध मज़बूत होते हैं और बच्चे परोपकारी, सेवक और दानी बनते हैं। वे मेलों तथा कठिनाई के समय लोगों की सेवा करते हैं।
बच्चे स्काऊट मास्टर, अफसरों और माता-पिता का आदेश हँसते हुए मानते हैं और छोटों के प्रति भी स्नेह रखते हैं। देश के प्रति प्यार बढ़ता है और हाथ से परिश्रम करके वे पुस्तकें, कापियाँ आदि खरीद लेते हैं।
कठिनाइयों से सफलतापूर्वक निकलने का ढंग आता है, हीन-भावना दूर होती है, अनुशासन और आत्म-निर्भरता आती है तथा अच्छे नागरिक के गुण पैदा होते हैं। इस प्रकार स्काऊटिंग से बच्चे का शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास होता है।

Exam Tips:

a) शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक, पाँचों पक्षों का नाम अन्त में लिखें।

 

Question 6: स्काऊट का आदर्श है 'तैयार'। स्पष्ट करो।

Answer:

स्काऊट परोपकारी, सेवक और सहायक होते हैं। कठिनाई, भूकम्प, तूफान, बाढ़, आँधी और बीमारी के समय वे दुखियों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। वे बड़ों की आज्ञा मानने के लिए तत्पर रहते हैं और अपना काम अपने हाथ से करने से जी नहीं चुराते। रास्ता भूले या माता-पिता से बिछुड़े बच्चों और ज़रूरतमन्दों की सहायता के लिए वे हर समय तैयार रहते हैं और हर कार्य तत्परता से करते हैं।

Exam Tips:

a) स्काऊट के आदर्श-वाक्य 'तैयार' (Be Prepared) के साथ दो-तीन उदाहरण दें।

 

Question 7: "स्काऊट एक अच्छा नागरिक होता है।" व्याख्या करो।

Answer:

जो गुण एक अच्छे नागरिक में होने चाहिए, वे स्काऊट को बचपन से सिखाए जाते हैं। अच्छे नागरिक ही देश का नाम रोशन करते हैं।
स्काऊट परमात्मा में विश्वास का प्रण लेता है, जिससे उसका धार्मिक विकास होता है, और देश-सेवा का भी प्रण लेता है। उसे बड़ों का सम्मान करना, उनके आदेश प्रसन्नता से मानना और साथियों से प्यार करना सिखाया जाता है। कैम्पों में विभिन्न प्रान्तों के बच्चे मिल-जुलकर रहते हैं, जिससे राष्ट्रीय एकता की भावना आती है, और सम्मेलनों से विश्व-बन्धुत्व की भावना पैदा होती है।
उसे हर कठिनाई का सामना साहस से करना और हाथ से काम करना सिखाया जाता है, जिससे वह स्वावलम्बी बनता है। संकट, बाढ़, तूफान या बीमारी के समय मानवता की सेवा करना, भूले-भटकों को रास्ता दिखाना और बूढ़ों व बच्चों की सेवा करना उसका कर्त्तव्य है।
सहानुभूति, देश-प्रेम, साहस, अनुशासन, नम्रता और आत्म-निर्भरता जैसे गुणों के कारण स्काऊट एक आदर्श नागरिक होता है।

Exam Tips:

a) अच्छे नागरिक के गुणों (अनुशासन, देश-सेवा, एकता) को स्काऊट-प्रशिक्षण से जोड़कर लिखें।

 

Question 8: स्काऊट लहर को आरम्भ करने के लिए लॉर्ड बेडन पावल की क्या देन है?

Answer:

स्काऊट आन्दोलन के जन्मदाता लॉर्ड बेडन पावल थे। उन्होंने सेना का उच्च पद छोड़कर अपना सारा ध्यान इस आन्दोलन पर लगा दिया।
उन्होंने पहला व्यावहारिक प्रयोग 1907 में ब्रिटेन के ब्राउन-सी टापू पर लड़कों की एक छोटी टोली के साथ किया। लड़कों ने इस शिविर में बहुत रुचि दिखाई। 1908 में उन्होंने 'स्काऊटिंग फॉर बॉयज़' (Scouting for Boys) पुस्तक प्रकाशित की और 'दी स्काऊट' नाम का साप्ताहिक पत्र भी निकाला। इससे आन्दोलन का खूब प्रचार हुआ। 1909 में लन्दन के क्रिस्टल पैलेस में स्काऊटों की बड़ी रैली हुई, जिसमें हज़ारों स्काऊटों ने भाग लिया; दर्शकों ने उनके हुनर और कर्त्तव्य-पालन की प्रशंसा की और अपने बच्चों को भी इसमें भेजना शुरू किया। इस प्रकार आन्दोलन सारे संसार में फैल गया।
छोटे बच्चों की रुचि देखकर उन्होंने 7 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कबिंग शुरू की और इस पर 'दी वुल्फ कब हैंडबुक' (The Wolf Cub Handbook) लिखी। बड़ी आयु के रोवर्ज़ के लिए रोवरिंग शुरू की और 'रोवरिंग टू सक्सेस' (Rovering to Success) पुस्तक लिखी। लड़कियों के लिए गाइडिंग भी उन्हीं के प्रयासों से शुरू हुई, और लेडी बेडन पावल को चीफ गाइड बनाया गया। उनकी मेहनत और मार्ग-दर्शन से यह आन्दोलन संसार में बहुत सफल हुआ।

Exam Tips:

a) 1907 (ब्राउन-सी), 1908 (पुस्तक), 1909 (क्रिस्टल पैलेस रैली), ये वर्ष याद रखें।
b) तीनों पुस्तकों के नाम अवश्य लिखें।

 

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: स्काऊटिंग आन्दोलन का जन्म-दाता कौन था?

Answer:

लॉर्ड बेडन पावल।

Exam Tips:

a) पूरा नाम 'लॉर्ड बेडन पावल' लिखें।

 

Question 2: स्काऊटिंग आन्दोलन सबसे पहले कहाँ शुरू हुआ?

Answer:

ब्रिटेन में।

Exam Tips:

a) पहला शिविर ब्राउन-सी टापू पर लगा था।

 

Question 3: सर्वप्रथम स्काऊटिंग शिक्षा कैम्प कहाँ लगा?

Answer:

ब्राउन-सी टापू (ब्रिटेन) में, सन् 1907 में।

Exam Tips:

a) स्थान के साथ वर्ष 1907 भी लिखें।

 

Question 4: सबसे पहले लड़कियों की स्काऊटिंग (गाइडिंग) की इन्चार्ज़ कौन थी?

Answer:

लेडी बेडन पावल (चीफ गाइड)।

Exam Tips:

a) गाइडिंग लड़कियों के लिए है, स्काऊटिंग लड़कों के लिए।

 

Question 5: भारत के स्काऊटों की रैली दिल्ली में कब हुई?

Answer:

सन् 1937 में।

Exam Tips:

a) वर्ष सही याद रखें: 1937।

 

Question 6: स्काऊटों को विशेषतया क्या सिखाया जाता है?

Answer:

अच्छे गुण, जैसे अनुशासन, सेवा और देश-भक्ति।

Exam Tips:

a) गुणों के एक-दो उदाहरण जोड़ दें।

 

Question 7: एक स्काऊट दूसरे स्काऊट को मिलते समय क्या करता है?

Answer:

तीन उँगलियों से सैल्यूट करता है।

Exam Tips:

a) तीन उँगलियाँ प्रण के तीन भागों की प्रतीक हैं।

 

Question 8: एक स्काऊट के लिए किन बातों का पालन करना आवश्यक है?

Answer:

स्काऊट नियमों का।

Exam Tips:

a) कुल दस नियम होते हैं।

 

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

Question 1: स्काऊटिंग आन्दोलन का प्रवर्तक कौन था? सर्वप्रथम स्काऊटिंग आन्दोलन कहाँ आरम्भ हुआ?

Answer:

स्काऊटिंग आन्दोलन के प्रवर्तक लॉर्ड बेडन पावल थे। उन्होंने ब्रिटेन में यह आन्दोलन आरम्भ किया और सर्वप्रथम स्काऊटिंग कैम्प 1907 में ब्रिटेन के टापू ब्राउन-सी पर लगाया।

Exam Tips:

a) व्यक्ति, देश, स्थान और वर्ष, चारों तथ्य लिखें।

 

Question 2: बेडन पावल ने कौन-सी पुस्तकें लिखीं?

Answer:

बेडन पावल ने 'स्काऊटिंग फॉर बॉयज़', 'दी वुल्फ कब हैंडबुक' और 'रोवरिंग टू सक्सेस' नामक पुस्तकें लिखीं।

Exam Tips:

a) हर पुस्तक किस वर्ग (स्काऊट, कब, रोवर) के लिए है, यह भी जोड़ सकते हैं।

 

Question 3: स्काऊटिंग रैलियों के क्या लाभ हैं?

Answer:

स्काऊटिंग रैलियों से एक प्रान्त के बच्चों को दूसरे प्रान्त के बच्चों से मिलने और प्यार करने का अवसर मिलता है, और एक देश के बच्चों को दूसरे देश के बच्चों से मिलने का। इस प्रकार ईर्ष्या, रंग और नस्ल के भेदभाव दूर होते हैं। स्काऊटिंग रैलियाँ विश्व-शान्ति की ओर एक प्रशंसनीय कदम हैं।

Exam Tips:

a) राष्ट्रीय एकता और विश्व-शान्ति का उल्लेख करें।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 7 Physical Education Hindi Medium Chapter 07 स्काऊटिंग और गाइडिंग

Textbook Solutions for Class 7 Physical Education Hindi Medium Chapter 07 स्काऊटिंग और गाइडिंग

Review comprehensive exercise answers for Class 7 Physical Education Hindi Medium Chapter 07 स्काऊटिंग और गाइडिंग. Fully updated to match current Punjab Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 07 स्काऊटिंग और गाइडिंग concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Effective Self-Study and Homework Assistance

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Hindi Medium Chapter 07 स्काऊटिंग और गाइडिंग with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 7 स्काऊटिंग और गाइडिंग for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 7 स्काऊटिंग और गाइडिंग is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Physical Education are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Physical Education Punjab Board solutions for Class 7 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 7 स्काऊटिंग और गाइडिंग as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Physical Education concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 7 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 7 स्काऊटिंग और गाइडिंग will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 7 स्काऊटिंग और गाइडिंग in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 7 Physical Education. You can access PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 7 स्काऊटिंग और गाइडिंग in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Physical Education Punjab Board solutions for Class 7 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 7 स्काऊटिंग और गाइडिंग in printable PDF format for offline study on any device.