Download Punjab Board Solutions for Class 7 Home Science Hindi Medium Chapter 05 घर की सफ़ाई
Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 05 घर की सफ़ाई using the official curriculum guides for Class 7 Home Science. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Access Punjab Board Solutions and Answers
Navigate directly to the solved Home Science textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Question 1: घर की सफ़ाई के दो महत्त्व बताइए।
Answer:
1. स्वच्छता और सुन्दरता बनी रहती है।
2. स्वास्थ्य अच्छा रहता है, क्योंकि रोग फैलाने वाले कीटाणु पनपते नहीं।
Exam Tips:
a) दो महत्त्व ही लिखें, एक सुन्दरता का और एक स्वास्थ्य का।
Question 2: ऋतु के अनुसार सफ़ाई किसे कहते हैं?
Answer:
ऋतु बदलने पर घर की जो विशेष सफ़ाई की जाती है, उसे ऋतु के अनुसार सफ़ाई कहते हैं। हमारे देश में प्रायः वर्षा ऋतु के बाद दशहरे या दीपावली के समय यह सफ़ाई की जाती है।
Exam Tips:
a) इसे वार्षिक सफ़ाई भी कहा जाता है।
b) दीपावली से पहले की सफ़ाई इसका उदाहरण है।
Question 3: शीशे को साफ़ करने के लिए क्या प्रयोग करना चाहिए?
Answer:
शीशे को गीले अख़बार या पतंग वाले काग़ज़ से साफ़ करना चाहिए।
Exam Tips:
a) दोनों वस्तुओं के नाम लिखें।
लघूत्तर प्रश्न
Question 1: शौचघर और गुसलखाने में फ़िनाइल क्यों छिड़की जाती है?
Answer:
शौचघर और गुसलखाने को प्रतिदिन फ़िनाइल से धोना चाहिए और उनमें खुली हवा आनी चाहिए। ऐसा न करने पर ये मक्खी-मच्छरों के घर बन जाते हैं, जिससे अनेक बीमारियाँ फैल सकती हैं।
Exam Tips:
a) कारण में "कीटाणु नष्ट करना" और "बीमारियों से बचाव" अवश्य लिखें।
Question 2: सफ़ाई करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
Answer:
सफ़ाई करते समय ये बातें ध्यान में रखनी चाहिएँ:
1. कमरे का फ़र्श और रोज़ काम आने वाले बर्तन प्रतिदिन साफ़ करने चाहिएँ।
2. रसोई, गुसलखाना और नालियाँ रोज़ साफ़ करनी चाहिएँ।
3. साप्ताहिक सफ़ाई में दरी और फ़र्नीचर बाहर निकालकर झाड़ने चाहिएँ, दीवारों से जाले उतारने चाहिएँ और कपड़ों को धूप लगानी चाहिए।
4. रोज़ प्रयोग होने वाले पर्दे, चादरें आदि साफ़ रखने चाहिएँ।
5. शौचघर और नालियों में फ़िनाइल का पानी डालना चाहिए।
6. ऋतु के अनुसार सफ़ाई में दीवारें और फ़र्श झाड़कर लीप-पोत लेने चाहिएँ या उनकी मरम्मत करवा लेनी चाहिए।
7. दरवाज़ों और खिड़कियों पर पेंट करवा लेना चाहिए।
Exam Tips:
a) उत्तर को दैनिक, साप्ताहिक और वार्षिक सफ़ाई के क्रम में लिखें।
b) बिन्दुवार लिखने से अंक अच्छे मिलते हैं।
Question 3: साप्ताहिक सफ़ाई के अन्तर्गत क्या-क्या करना चाहिए?
Answer:
साप्ताहिक सफ़ाई में ये कार्य करने चाहिएँ:
1. बिस्तरों को सप्ताह में एक बार धूप में अवश्य सुखाना चाहिए।
2. घर के सामान और फ़र्नीचर को धूप लगानी चाहिए।
3. कमरे, आँगन और सीढ़ियाँ धोकर साफ़ करने चाहिएँ।
4. कमरे धोने से पहले फ़र्नीचर बाहर निकालकर दीवारों के जाले अच्छी तरह साफ़ कर लेने चाहिएँ।
5. अलमारियों का सामान निकालकर उन्हें साफ़ करना चाहिए और सामान उचित जगह पर लगा देना चाहिए।
6. फ़र्श पर दरी बिछी हो तो उसे बाहर निकालकर झाड़ना चाहिए और फ़र्श को धोकर गीले कपड़े से पोंछना चाहिए।
7. बिजली के बल्ब और शेड साफ़ करने चाहिएँ।
8. नालियों में फ़िनाइल छिड़कनी चाहिए ताकि कीटाणु नष्ट हो जाएँ।
9. शौचघर में फ़िनाइल और कभी-कभी चूने का पानी छिड़कना चाहिए।
Exam Tips:
a) कम से कम छः-सात मुख्य कार्य लिखें।
b) जाले उतारना, धूप लगाना और फ़िनाइल डालना अवश्य लिखें।
निबन्धात्मक प्रश्न
Question 1: दैनिक सफ़ाई क्यों ज़रूरी है और घर की सफ़ाई कैसे करनी चाहिए?
Answer:
दैनिक सफ़ाई वह सफ़ाई है जो घर में प्रतिदिन की जाती है। गृहिणी का मुख्य कर्त्तव्य है कि वह उठने-बैठने, पढ़ने-लिखने और सोने के कमरे, रसोई, आँगन, स्नानघर, बरामदे और शौचालय की रोज़ सफ़ाई करे। इसके अन्तर्गत इधर-उधर बिखरी वस्तुओं को ठीक से रखना, फ़र्नीचर की झाड़-पोंछ, फ़र्श पर झाड़ू और गीला पोंछा लगाना आदि कार्य आते हैं। आज के व्यस्त और नौकरीपेशा जीवन में गृहिणियों के लिए घर के हर भाग की रोज़ पूरी सफ़ाई करना कठिन होता है, फिर भी जो हिस्से रोज़ इस्तेमाल होते हैं, उनकी सफ़ाई रोज़ ज़रूर होनी चाहिए।
Exam Tips:
a) दैनिक सफ़ाई की परिभाषा से उत्तर शुरू करें।
b) सफ़ाई के कार्यों की सूची बनाकर लिखें।
Question 2: ऋतु के अनुसार विशेष सफ़ाई का क्या मतलब है?
Answer:
हमारे देश में प्रायः वर्षा ऋतु समाप्त होने पर, दशहरे या दीपावली के समय, पूरे घर की वार्षिक सफ़ाई की जाती है। इसमें पुताई, पॉलिश आदि करवाई जाती है, जिससे घर की सुन्दरता बढ़ती है और रोग फैलाने वाले कीटाणु भी नष्ट हो जाते हैं। इसलिए स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष में एक बार घर की पूरी सफ़ाई ज़रूरी है।
Exam Tips:
a) उत्तर में "वर्ष में एक बार" और "पुताई-पॉलिश" शब्द अवश्य लिखें।
b) सफ़ाई के दोनों लाभ, सुन्दरता और स्वास्थ्य, बताएँ।
अति छोटे उत्तर वाले प्रश्न
Question 1: सफ़ाई क्यों ज़रूरी है?
Answer:
अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने और घर को आकर्षक बनाने के लिए सफ़ाई ज़रूरी है।
Exam Tips:
a) स्वास्थ्य और आकर्षण, दोनों कारण लिखें।
Question 2: शारीरिक सफ़ाई से क्या तात्पर्य है?
Answer:
शरीर के विभिन्न अंगों की नियमित सफ़ाई और नियमित अच्छी आदतें अपनाना शारीरिक सफ़ाई कहलाता है।
Exam Tips:
a) नहाना, दाँत साफ़ करना, नाखून काटना जैसे उदाहरण दें।
Question 3: दैनिक सफ़ाई से क्या अभिप्राय है?
Answer:
प्रतिदिन की जाने वाली सफ़ाई को दैनिक सफ़ाई कहते हैं।
Exam Tips:
a) उत्तर एक वाक्य में लिखें।
Question 4: दैनिक सफ़ाई के अन्तर्गत किन स्थानों की सफ़ाई आवश्यक है?
Answer:
उठने-बैठने और सोने के कमरे, स्नानघर, शौचालय, रसोई, आँगन और बरामदे की सफ़ाई प्रतिदिन आवश्यक है।
Exam Tips:
a) सभी स्थानों के नाम गिनाएँ।
Question 5: सामयिक सफ़ाई क्या होती है?
Answer:
ऋतु के अनुसार काम आने वाली वस्तुओं की सफ़ाई करके उन्हें ठीक से रखना सामयिक सफ़ाई है, जैसे सर्दी और गर्मी के कपड़े सँभालना और अनाज का संरक्षण।
Exam Tips:
a) सर्दी-गर्मी के कपड़ों का उदाहरण अवश्य दें।
Question 6: आकस्मिक सफ़ाई किसे कहते हैं?
Answer:
अचानक ज़रूरत पड़ने पर की जाने वाली घर की सफ़ाई को आकस्मिक सफ़ाई कहते हैं, जैसे विवाह या मेहमानों के आने पर।
Exam Tips:
a) उदाहरण के साथ उत्तर लिखें।
छोटे उत्तर वाले प्रश्न
Question 1: वातावरण की सफ़ाई को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?
Answer:
वातावरण की सफ़ाई को सामान्यतः छः भागों में बाँटा जा सकता है:
1. दैनिक सफ़ाई
2. साप्ताहिक सफ़ाई
3. मासिक सफ़ाई
4. सामयिक सफ़ाई
5. वार्षिक सफ़ाई
6. आकस्मिक सफ़ाई
Exam Tips:
a) छहों भागों के नाम क्रम से याद रखें।
Question 2: दैनिक सफ़ाई के अन्तर्गत क्या-क्या कार्य करने होते हैं?
Answer:
दैनिक सफ़ाई में ये कार्य ज़रूर करने होते हैं:
1. सभी कमरों के फ़र्श, खिड़कियों, दरवाज़ों और मेज़-कुर्सियों की झाड़-पोंछ करना।
2. घर में रखे कूड़ेदान आदि की सफ़ाई करना।
3. शौचालय और स्नानघर की सफ़ाई करना।
4. रसोई के बर्तनों की सफ़ाई और रख-रखाव करना।
Exam Tips:
a) चारों कार्य बिन्दुवार लिखें।
Question 3: घर में गन्दगी होने के प्रमुख कारण क्या हैं?
Answer:
1. प्राकृतिक कारण: धूल के कण, वर्षा और बाढ़ के पानी के साथ आने वाली गन्दगी, मकड़ी के जाले, पक्षियों और अन्य जीवों द्वारा फैलाई गन्दगी।
2. मानव विकार: मल-मूत्र, कफ, थूक, पसीना और बालों का झड़ना।
3. घरेलू कार्य: अनाज की सफ़ाई से निकला कूड़ा, फल-सब्ज़ियों के छिलके, बर्तनों और कपड़ों की धुलाई का गन्दा पानी, साबुन का झाग, मैल, माँड़, रद्दी काग़ज़, सिलाई की कतरनें, रूई आदि।
Exam Tips:
a) तीनों वर्ग (प्राकृतिक, मानव, घरेलू) अलग-अलग लिखें।
b) हर वर्ग का एक-एक उदाहरण दें।
बड़े उत्तर वाले प्रश्न
Question 1: घर की सफ़ाई कितने प्रकार की होती है? वर्णन कीजिए।
Answer:
घर की सफ़ाई मुख्य रूप से चार प्रकार की होती है: दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक।
1. दैनिक सफ़ाई: दैनिक सफ़ाई वह सफ़ाई है जो घर में प्रतिदिन की जाती है। गृहिणी का मुख्य कर्त्तव्य है कि वह उठने-बैठने, पढ़ने-लिखने और सोने के कमरे, रसोई, आँगन, स्नानघर, बरामदे और शौचालय की रोज़ सफ़ाई करे। इसके अन्तर्गत इधर-उधर बिखरी वस्तुओं को ठीक से रखना, फ़र्नीचर की झाड़-पोंछ, फ़र्श पर झाड़ू और गीला पोंछा लगाना आदि कार्य आते हैं। आज के व्यस्त और नौकरीपेशा जीवन में गृहिणियों के लिए घर के हर भाग की रोज़ पूरी सफ़ाई करना कठिन होता है, फिर भी जो हिस्से रोज़ इस्तेमाल होते हैं, उनकी सफ़ाई रोज़ ज़रूर होनी चाहिए।
2. साप्ताहिक सफ़ाई: गृहिणी के पास अनेक काम होते हैं, इसलिए एक दिन में पूरे घर की सफ़ाई सम्भव नहीं होती। जो वस्तुएँ रोज़ साफ़ नहीं हो पातीं, उन्हें सप्ताह में या पन्द्रह दिन में एक बार अवश्य साफ़ करना चाहिए, नहीं तो दीवारों और छतों पर जाले जम जाते हैं। दरवाज़ों-खिड़कियों के शीशे और फ़र्नीचर की सफ़ाई, बिस्तर झाड़ना और धूप लगाना, अलमारियों की सफ़ाई तथा दरी-कालीन झाड़ना और धूप लगाना सप्ताह में एक बार किया जाना चाहिए।
3. मासिक सफ़ाई: जिन कमरों या वस्तुओं की सफ़ाई सप्ताह में न हो सके, उन्हें महीने में एक बार अवश्य साफ़ करना चाहिए। महीने भर की खाद्य-सामग्री एक साथ खरीदी जाती है, इसलिए भण्डारघर को झाड़-पोंछकर ही उसमें सामग्री रखनी चाहिए। टीन के डिब्बे साफ़ करके और धूप दिखाकर उनमें सामान भरना चाहिए। अनाज, दालों, अचार, मुरब्बे और मसालों को धूप लगानी चाहिए तथा अलमारी के जाले और बल्बों के शेड भी साफ़ करने चाहिएँ।
4. वार्षिक सफ़ाई: वर्ष में एक बार पूरे घर की पूर्ण सफ़ाई वार्षिक सफ़ाई है। इसमें घर की पुताई, टूटी जगहों की मरम्मत, दरवाज़ों-खिड़कियों और चौखटों की मरम्मत व रोगन, फ़र्नीचर की मरम्मत, वार्निश और पॉलिश आदि आते हैं। कमरों से सामान हटाकर चूना, पेंट या डिस्टेम्पर करवाया जाता है, पुताई के बाद फ़र्श रगड़कर धोया जाता है, दाग-धब्बे हटाए जाते हैं और सफ़ाई के बाद सामान दोबारा व्यवस्थित किया जाता है। रज़ाई-गद्दों की रूई धुनवाना भी वर्ष में एक बार किया जाता है। हमारे देश में यह प्रायः वर्षा ऋतु के बाद दशहरे या दीपावली के समय होती है। इससे घर की सुन्दरता बढ़ती है और कीटाणु नष्ट होते हैं।
Exam Tips:
a) चारों प्रकारों के शीर्ष अलग-अलग लिखें।
b) हर प्रकार के साथ उसके मुख्य कार्य गिनाएँ।
c) उत्तर लम्बा है, इसलिए बिन्दुवार लिखें।
एक शब्द में उत्तर दें
Question 1: घर की सफ़ाई के प्रबन्ध को कितने मुख्य भागों में बाँट सकते हैं?
Answer:
चार भागों में: दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक।
Exam Tips:
a) चारों भागों के नाम भी लिख दें।
Question 2: शौचघर तथा नालियों में ……… का पानी डालना चाहिए।
Answer:
फ़िनाइल।
Exam Tips:
a) रिक्त स्थान में केवल एक शब्द लिखें।
Question 3: साप्ताहिक सफ़ाई में ……… की भी सफ़ाई की जाती है।
Answer:
दीवारों पर लगे जालों की।
Exam Tips:
a) जाले उतारना साप्ताहिक सफ़ाई का भाग है।
Question 4: घर में गन्दगी का एक प्राकृतिक कारण बताइए।
Answer:
मकड़ी का जाला (या धूल के कण)।
Exam Tips:
a) एक ही कारण लिखना पर्याप्त है।
Question 5: दीवाली के समय की जाने वाली सफ़ाई कौन-सी है?
Answer:
वार्षिक सफ़ाई।
Exam Tips:
a) दशहरा-दीपावली पर यही सफ़ाई की जाती है।
Free study material for Home Science
Punjab Board Solutions for Class 7 Home Science Hindi Medium Chapter 05 घर की सफ़ाई
Textbook Solutions for Class 7 Home Science Hindi Medium Chapter 05 घर की सफ़ाई
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 05 घर की सफ़ाई tailored for Class 7 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for Home Science.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 7 Home Science module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 7 Home Science.
FAQs
The complete and updated PSEB 7th Class Home Science Solutions Chapter 5 घर की सफ़ाई is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Home Science are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 7th Class Home Science Solutions Chapter 5 घर की सफ़ाई as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Home Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 7th Class Home Science Solutions Chapter 5 घर की सफ़ाई will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 7 Home Science. You can access PSEB 7th Class Home Science Solutions Chapter 5 घर की सफ़ाई in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 7th Class Home Science Solutions Chapter 5 घर की सफ़ाई in printable PDF format for offline study on any device.