Download Punjab Board Solutions for Class 7 Hindi Hindi Medium Chapter 08 मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र
Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 08 मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र using the official curriculum guides for Class 7 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Access Punjab Board Solutions and Answers
Access the complete solution PDF for Class 7 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
(क) भाषा-बोध
Question 1: शब्दार्थ
Answer:
| शब्द | अर्थ |
|---|---|
| उपहार | भेंट, इनाम |
| हर्षित | प्रसन्न, खुश |
| चार चाँद लगाना | मान बढ़ाना |
| बल्लियों उछलना | बहुत प्रसन्न होना |
| निकट | नज़दीक |
| लिफ्ट | ऊपर-नीचे लाने-ले जाने वाला बिजली से चलने वाला वाहन |
| अपाहिज | अपंग |
| स्वचालित | अपने आप काम करने वाला |
| वातानुकूलित | हवा को तापमान के अनुकूल बनाया हुआ |
| विस्फोटक सामग्री | धमाका करने वाली वस्तु |
| दण्डनीय अपराध | दण्ड देने योग्य अपराध |
| उद्घोषणा | सूचना देना, घोषणा करना |
| भूमिगत | ज़मीन के नीचे |
Exam Tips:
a) शब्दों के अर्थ याद रखें, ये वाक्य-प्रयोग में काम आते हैं।
Question 2: निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ स्पष्ट करते हुए उन्हें वाक्यों में प्रयोग करें: दिल बल्लियों उछलना, दंग रह जाना, खुशी से झूम उठना, मन बहलाना
Answer:
1. दिल बल्लियों उछलना (बहुत खुश होना) – परीक्षा में प्रथम स्थान आने पर मनमोहन सिंह का दिल बल्लियों उछलने लगा।
2. दंग रह जाना (हैरान होना) – भूमिगत प्लेटफार्म पर स्वचालित सीढ़ियों से उतरते हुए सुजान सिंह दंग रह गया कि ये अपने आप कैसे नीचे पहुँचा देती हैं।
3. खुशी से झूम उठना (बहुत प्रसन्न होना) – सचिन के शतक बनाते ही दर्शक खुशी से झूम उठे।
4. मन बहलाना (दिल खुश करना) – सोहन ने रोते हुए बच्चे को चॉकलेट देकर उसका मन बहला दिया।
Exam Tips:
a) पहले मुहावरे का अर्थ लिखें, फिर उसका वाक्य बनाएँ।
b) वाक्य ऐसा हो जिससे मुहावरे का अर्थ साफ़ समझ आए।
Question 3: नीचे लिखे शब्दों में अक्षरों को उचित क्रम में रखकर सार्थक शब्द बनाएँ: गालरेड़ी, नुशाअसन, लासफा, पहाउर, ममसंरंगर, प्लेफाटर्म, लीजबि, टवसजा, अरोधनु, पआराध, किललाला, वानुकूतलिता, जापंब, लतारगा, भूतगमि, कानिस, रीजाकान, अबाजू
Answer:
गालरेड़ी = रेलगाड़ी
नुशाअसन = अनुशासन
लासफा = फासला
पहाउर = उपहार
ममसंरंगर = संगमरमर
प्लेफाटर्म = प्लेटफार्म
लीजबि = बिजली
टवसजा = सजावट
अरोधनु = अनुरोध
पआराध = अपराध
किललाला = लालकिला
वानुकूतलिता = वातानुकूलित
जापंब = पंजाब
लतारगा = लगातार
भूतगमि = भूमिगत
कानिस = निकास
रीजाकान = जानकारी
अबाजू = अजूबा
Exam Tips:
a) अक्षरों को बदल-बदलकर पहले मात्राओं वाले अक्षर पहचानें।
b) शब्द पाठ से जुड़े हैं, इसलिए पाठ के शब्द याद करने से मदद मिलती है।
Question 5: बहुवचन रूप लिखें: खेल, वृद्ध, स्टेशन, पंक्ति, सीढ़ी, खिड़की
Answer:
| एकवचन | बहुवचन |
|---|---|
| खेल | खेलों |
| वृद्ध | वृद्धों |
| स्टेशन | स्टेशनों |
| पंक्ति | पंक्तियाँ |
| सीढ़ी | सीढ़ियाँ |
| खिड़की | खिड़कियाँ |
Exam Tips:
a) "-ई" और "-इ" वाले स्त्रीलिंग शब्दों का बहुवचन प्रायः "-याँ" से बनता है।
Question 6: अति + आधुनिक = अत्याधुनिक, स्वचालित = स्व + चालित। इसी प्रकार अन्य शब्द बनाएँ: अति + ……… = अत्यावश्यक; अति + ……… = ………; स्व + ……… = स्वदेश; स्व + रक्षा = ………
Answer:
अति + आवश्यक = अत्यावश्यक
अति + रिक्त = अतिरिक्त
स्व + देश = स्वदेश
स्व + रक्षा = स्वरक्षा
Exam Tips:
a) "अति" के बाद स्वर आने पर "ति" का "त्य" हो जाता है, जैसे अति + आवश्यक = अत्यावश्यक।
Question 7: असीमित शब्द में "अ" लगाकर विपरीत शब्द बना है। इसी प्रकार अन्य विपरीत शब्द बनाएँ: अ + सुविधा, अ + सहयोग, अ + ……… = असुर, अ + ……… = अभिन्न
Answer:
अ + सुविधा = असुविधा
अ + सहयोग = असहयोग
अ + सुर = असुर
अ + भिन्न = अभिन्न
Exam Tips:
a) "अ" उपसर्ग लगाने से शब्द का अर्थ उलटा हो जाता है।
Question 8: निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित पदों में कारक बताएँ:
1. भास्कर रेलगाड़ी देखने के लिए प्लेटफार्म के किनारे पर जा पहुँचा।
2. आज हम सभी मैट्रो रेल के द्वारा जाएँगे।
3. प्रतिभा खिड़की वाली सीट पर बैठ गयी।
4. सभी स्वचालित सीढ़ियों के द्वारा भूमिगत प्लेटफार्म पर पहुँच गए।
5. गुरुजी ने बच्चों को बड़े प्यार से समझाया।
6. हमने राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया।
Answer:
1. सम्प्रदान कारक
2. करण कारक
3. अधिकरण कारक
4. करण कारक
5. कर्ता कारक
6. अधिकरण कारक
Exam Tips:
a) कारक पहचानने के लिए विभक्ति (ने, को, के लिए, के द्वारा, में, पर) देखें।
(ख) विचार-बोध
1. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें
Question 1: गुरुजी ने बच्चों को क्या वचन दिया था?
Answer:
गुरु जी ने बच्चों को वचन दिया था कि यदि वे राष्ट्रीय खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे तो उन्हें मैट्रो रेल की सैर करवाएँगे।
Exam Tips:
a) "प्रथम स्थान" और "मैट्रो रेल की सैर" – दोनों बातें लिखें।
Question 2: कैसे पता चला कि ये बच्चे पंजाब से आए हैं?
Answer:
उन बच्चों ने "पंजाब" छपे हुए नीले रंग के ट्रैक-सूट पहने हुए थे।
Exam Tips:
a) ट्रैक-सूट का रंग और उस पर छपा नाम – दोनों लिखें।
Question 3: मैट्रो रेल की पटरी कहाँ-कहाँ बिछाई जाती है?
Answer:
मैट्रो रेल की पटरी ज़मीन पर, सड़क पर पुल बनाकर तथा ज़मीन के नीचे सुरंग खोदकर बिछाई जाती है।
Exam Tips:
a) तीनों स्थान क्रम से लिखें।
Question 4: लिफ्ट का प्रयोग किन लोगों के लिए किया जाता है?
Answer:
लिफ्ट का प्रयोग वृद्धों, बीमारों तथा अपाहिजों को पहिया-कुर्सी सहित ले जाने के लिए किया जाता है।
Exam Tips:
a) तीन प्रकार के लोगों के नाम लिखें।
Question 5: स्टेशन पहुँचने पर बच्चे क्या देखकर हैरान हो गए?
Answer:
स्टेशन पहुँचने पर बच्चे स्टेशन की साफ़-सफ़ाई और सजावट देखकर हैरान हो गए।
Exam Tips:
a) "साफ़-सफ़ाई" और "सजावट" शब्द उत्तर में आने चाहिए।
Question 6: स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा-जाँच कैसे की जाती है?
Answer:
स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा-जाँच सुरक्षा-यंत्र में से निकलने से होती है। यह यंत्र किसी के पास विस्फोटक सामग्री होने पर अपने आप विशेष ध्वनि निकालकर चेतावनी दे देता है।
Exam Tips:
a) यंत्र के चेतावनी देने की बात ज़रूर लिखें।
Question 7: स्वचालित प्रवेश-द्वार किस प्रकार कार्य करता है?
Answer:
स्वचालित प्रवेश-द्वार टोकन, स्मार्ट कार्ड अथवा पर्यटक कार्ड मशीन के निकट लाने से स्वयं खुल जाता है।
Exam Tips:
a) तीनों प्रकार के कार्ड/टोकन के नाम लिखें।
Question 8: स्मार्ट-कार्ड का क्या उपयोग है?
Answer:
स्मार्ट-कार्ड रोज़ाना यात्रा करने वालों को रोज़ टोकन खरीदने में लगने वाले समय से बचाता है।
Exam Tips:
a) "रोज़ाना यात्रा करने वाले" का उल्लेख करें।
Question 9: पर्यटक-कार्ड द्वारा कितने दिन तक यात्रा कर सकते हैं?
Answer:
पर्यटक-कार्ड द्वारा उतने दिनों तक यात्रा कर सकते हैं, जितने दिनों के लिए वह बनवाया गया हो।
Exam Tips:
a) उत्तर में दिनों की निश्चित संख्या न लिखें, पाठ के अनुसार उत्तर दें।
Question 10: गाड़ी की प्रतीक्षा करते समय कौन-से रंग की पट्टी से आगे नहीं जाना चाहिए?
Answer:
गाड़ी की प्रतीक्षा करते समय प्लेटफार्म पर बनी पीली पट्टी से आगे नहीं जाना चाहिए।
Exam Tips:
a) उत्तर: पीली पट्टी।
Question 11: प्लेटफार्म पर हमें क्या-क्या नहीं करना चाहिए?
Answer:
प्लेटफार्म पर हमें थूकना नहीं चाहिए, गंदगी नहीं फैलानी चाहिए और कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए।
Exam Tips:
a) तीनों निषिद्ध बातें अलग-अलग लिखें।
Question 12: मैट्रो गाड़ी की खिड़कियाँ क्यों नहीं खुलतीं?
Answer:
मैट्रो रेल पूरी तरह वातानुकूलित है। इसलिए इसकी खिड़कियाँ स्थायी रूप से बंद रहती हैं और नहीं खुलतीं।
Exam Tips:
a) कारण "वातानुकूलित" शब्द के साथ लिखें।
Question 13: इलैक्ट्रॉनिक सूचना पट्ट पर क्या सूचनाएँ दी जाती हैं?
Answer:
इलैक्ट्रॉनिक सूचना पट्ट पर लगातार आने वाले स्टेशनों की जानकारी हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दी जाती है।
Exam Tips:
a) "हिन्दी और अंग्रेज़ी" दोनों भाषाओं का उल्लेख करें।
2. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें
Question 1: मैट्रो स्टेशन आम स्टेशन से किस प्रकार भिन्न है?
Answer:
मैट्रो स्टेशन आम स्टेशनों के समान नहीं होते। ये ज़मीन पर, सड़क पर पुल बनाकर तथा ज़मीन के नीचे सुरंग खोदकर भी बनाए जाते हैं। इन स्टेशनों पर बहुत साफ़-सफ़ाई और सजावट होती है। जगह-जगह यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सहायता के लिए सुरक्षा-कर्मी तैनात रहते हैं। स्टेशन पर रेस्तराँ, कॉफ़ी शॉप, बुक शॉप, ए०टी०एम० आदि की सुविधाएँ भी उपलब्ध होती हैं।
Exam Tips:
a) स्थान, सफ़ाई, सुरक्षा और सुविधाएँ – चारों बातें क्रम से लिखें।
Question 2: टोकन, स्मार्ट कार्ड और पर्यटक-कार्ड में क्या अन्तर है?
Answer:
टोकन एक यात्रा के लिए प्रत्येक यात्री को दिया जाता है। रोज़ाना यात्रा करने वाले स्मार्ट कार्ड लेते हैं, जिसे स्वचालित प्रवेश-द्वार की मशीन के पास लाने पर द्वार खुल जाता है और यात्रा के अनुसार उसमें से किराया भी कट जाता है। इससे यात्रियों को प्रतिदिन टोकन खरीदने में समय नहीं गँवाना पड़ता। पर्यटक-कार्ड पर्यटकों की सुविधा के अनुसार बनाया जाता है।
Exam Tips:
a) तीनों का अलग-अलग उपयोग बताएँ।
Question 3: मैट्रो गाड़ी के स्वचालित द्वार से जाने और निकलने में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
Answer:
मैट्रो रेल के स्वचालित द्वार से प्रवेश करते समय पहले गाड़ी से उतरने वाले लोगों को उतरने देना चाहिए। उसके बाद पंक्ति बनाकर एक-एक करके अंदर जाना चाहिए। द्वार को हाथों से नहीं पकड़ना चाहिए और न ही उसके सामने खड़ा होना चाहिए। निकलते समय जब गाड़ी प्लेटफार्म पर रुक जाए और द्वार अपने आप पूरा खुल जाए, तभी एक-एक करके उतरना चाहिए। धक्का-मुक्की करके बाहर नहीं निकलना चाहिए।
Exam Tips:
a) चढ़ने और उतरने के नियम अलग-अलग लिखें।
b) "पंक्ति" और "धक्का-मुक्की न करना" ज़रूर लिखें।
Question 4: भूमिगत प्लेटफार्म से आप क्या समझते हैं?
Answer:
भूमिगत प्लेटफार्म ज़मीन खोदकर ज़मीन के नीचे सुरंग बनाकर बनाया जाता है। जिन क्षेत्रों में मैट्रो रेल ज़मीन के अंदर सुरंग में चलती है, वहाँ के प्लेटफार्म भी ज़मीन के अंदर ही बने होते हैं। इन प्लेटफार्मों पर पहुँचने और वहाँ से स्टेशन पर आने के लिए स्वचालित सीढ़ियों, लिफ्टों तथा सामान्य सीढ़ियों का प्रबंध होता है।
Exam Tips:
a) "भूमिगत" का अर्थ (ज़मीन के नीचे) पहले लिखें।
Question 5: मैट्रो रेल यात्रा का अनुभव डायरी में लिखें।
Answer:
मैंने भी मैट्रो रेल में राजीव चौक से विश्वविद्यालय तक यात्रा की थी। यह सारा मार्ग भूमि के नीचे है। राजीव चौक स्टेशन से स्वचालित सीढ़ियों द्वारा भूमिगत प्लेटफार्म पर पहुँचकर मुझे यह मैट्रो मिली थी। वातानुकूलित मैट्रो में बैठना पाँच सितारा होटल के वातावरण जैसा आनंद दे रहा था। मैट्रो की गति विमान जैसी लग रही थी। घंटों की यात्रा मिनटों में पूरी हो गई थी।
Exam Tips:
a) डायरी में तारीख़ और दिन अवश्य लिखें।
b) अनुभव प्रथम पुरुष ("मैं") में लिखें।
(ग) रचना-बोध
Question 1: अपनी सहेली/मित्र को पत्र लिखो जिसमें मैट्रो यात्रा का वर्णन किया गया हो।
Answer:
56, सराभा नगर,
लुधियाना।
दिनांक 25 अप्रैल, 20……
प्रिय सखी मनप्रीत,
सस्नेह नमस्ते।
मैं पिछले दिनों अपने मामा जी के विवाह में दिल्ली गई हुई थी, इसलिए तुम्हारे पत्र का उत्तर नहीं दे सकी। यहाँ आकर देखा तो तुम्हारा एक और पत्र मेरी प्रतीक्षा कर रहा था। मैं बिलकुल ठीक हूँ, चिंता मत करना। दिल्ली में विवाह अच्छी तरह संपन्न हो गया। वहाँ मुझे मैट्रो रेल में यात्रा करने का अवसर मिला, बहुत मज़ा आया। तुम होती तो और भी आनंद आता। मैट्रो के स्टेशन सड़क पर पुल बनाकर ऊपर तथा ज़मीन के नीचे भी हैं। स्टेशन और प्लेटफार्म बड़े साफ़-सुथरे थे। मैट्रो पूरी तरह वातानुकूलित थी और उसके दरवाज़े अपने आप खुलते-बंद होते थे। मेरी यात्रा पुलों पर हवा में और ज़मीन के नीचे बनी सुरंगों में हुई। सुरंग में अँधेरा हो जाता था, पर पुलों पर खिड़की से बहुत अच्छे नज़ारे दिखाई देते थे, जैसे हम उड़ते चले जा रहे हों। तुम भी कभी दिल्ली जाओ तो मैट्रो का आनंद अवश्य लेना।
तुम्हारी अभिन्न सखी,
जसप्रीत
Exam Tips:
a) पत्र में पता, दिनांक, संबोधन, अभिवादन और अंत में अपना नाम अवश्य लिखें।
b) पत्र की भाषा सरल और आत्मीय रखें।
महत्त्वपूर्ण प्रश्न
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उचित विकल्प चुनकर लिखिए
Question 1: पंजाब की कौन-सी टीम राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने गई थी?
(क) योग टीम
(ख) सांस्कृतिक टीम
(ग) जिमनास्टिक टीम
(घ) क्रिकेट टीम
Answer:
(क) योग टीम
Exam Tips:
a) सभी विकल्प ध्यान से पढ़कर पाठ के आधार पर उत्तर चुनें।
Question 2: पंजाब की योग टीम के कोच का क्या नाम था?
(क) अजीत सिंह
(ख) गुरु श्री सुरेन्द्र मोहन
(ग) दिलीप सिंह
(घ) मंगत सिंह
Answer:
(ख) गुरु श्री सुरेन्द्र मोहन
Exam Tips:
a) सभी विकल्प ध्यान से पढ़कर पाठ के आधार पर उत्तर चुनें।
Question 3: योग टीम कहाँ ठहरी हुई थी?
(क) झलकारीबाई राजकीय उच्चतर विद्यालय
(ख) अशोका होटल
(ग) गोकुल विद्यालय
(घ) डी०ए०वी० विद्यालय
Answer:
(क) झलकारीबाई राजकीय उच्चतर विद्यालय
Exam Tips:
a) सभी विकल्प ध्यान से पढ़कर पाठ के आधार पर उत्तर चुनें।
Question 4: पंजाब की योग टीम प्रतियोगिता में किस स्थान पर आई थी?
(क) द्वितीय
(ख) प्रथम
(ग) आखिरी
(घ) चतुर्थ
Answer:
(ख) प्रथम
Exam Tips:
a) सभी विकल्प ध्यान से पढ़कर पाठ के आधार पर उत्तर चुनें।
Question 5: सभी खिलाड़ियों ने मैट्रो का सफ़र किस रंग के ट्रैक सूट में किया था?
(क) गुलाबी रंग
(ख) हरे रंग
(ग) पीले रंग
(घ) नीले रंग
Answer:
(घ) नीले रंग
Exam Tips:
a) सभी विकल्प ध्यान से पढ़कर पाठ के आधार पर उत्तर चुनें।
2. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित विकल्पों से कीजिए
Question 1: खिलाड़ियों ने मैट्रो की यात्रा ………… स्टेशन से शुरू की।
(क) राजीव चौक
(ख) चाँदनी चौक
(ग) कन्हैया नगर
(घ) गोपाल गंज
Answer:
(ग) कन्हैया नगर
Exam Tips:
a) सभी विकल्प ध्यान से पढ़कर पाठ के आधार पर उत्तर चुनें।
Question 2: गाड़ी की प्रतीक्षा करते समय किसी को भी ………. पट्टी पार करने की आज्ञा नहीं थी।
(क) पीली
(ख) नीली
(ग) हरी
(घ) गुलाबी
Answer:
(क) पीली
Exam Tips:
a) सभी विकल्प ध्यान से पढ़कर पाठ के आधार पर उत्तर चुनें।
Question 3: …………. को लग रहा था जैसे विमान में बैठे हों।
(क) किरन
(ख) राजीव
(ग) विवेक
(घ) संतोष
Answer:
(ख) राजीव
Exam Tips:
a) सभी विकल्प ध्यान से पढ़कर पाठ के आधार पर उत्तर चुनें।
Question 4: ………… को वह स्थान सुरंग जैसा लगा।
(क) सिमरन
(ख) किरन
(ग) विवेक
(घ) राजीव
Answer:
(क) सिमरन
Exam Tips:
a) सभी विकल्प ध्यान से पढ़कर पाठ के आधार पर उत्तर चुनें।
Question 5: मैट्रो स्टेशन पर टोकन एक यात्रा के लिए ………. को दिया जाता है।
(क) अध्यापक
(ख) नौकर
(ग) मालिक
(घ) प्रतियात्री
Answer:
(घ) प्रतियात्री
Exam Tips:
a) सभी विकल्प ध्यान से पढ़कर पाठ के आधार पर उत्तर चुनें।
3. दिए गए शब्द का सही अर्थ से मिलान कीजिए
Question 1: "स्वचालित" का सही अर्थ चुनिए:
(क) अपने-आप चलने वाली
(ख) सूत से बनी
(ग) संगमरमर से बनी
Answer:
अपने-आप चलने वाली
Exam Tips:
a) अर्थ चुनने से पहले शब्द का पाठ में प्रयोग याद करें।
Question 2: "सूचना पट्ट" का सही अर्थ चुनिए:
(क) पट्टियाँ
(ख) सूचना लगाने या बताने का स्थान
(ग) सूचना की पट्टी
Answer:
सूचना लगाने या बताने का स्थान
Exam Tips:
a) अर्थ चुनने से पहले शब्द का पाठ में प्रयोग याद करें।
Question 3: "गति" का सही अर्थ चुनिए:
(क) गत
(ख) गंतव्य
(ग) चाल
Answer:
चाल
Exam Tips:
a) अर्थ चुनने से पहले शब्द का पाठ में प्रयोग याद करें।
Question 4: "नज़ारे" का सही अर्थ चुनिए:
(क) नज़र
(ख) असर
(ग) दृश्य
Answer:
दृश्य
Exam Tips:
a) अर्थ चुनने से पहले शब्द का पाठ में प्रयोग याद करें।
Free study material for Hindi
Punjab Board Solutions for Class 7 Hindi Hindi Medium Chapter 08 मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र
Textbook Solutions for Class 7 Hindi Hindi Medium Chapter 08 मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र
Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 08 मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 7 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 7 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 7 Hindi.
FAQs
The complete and updated PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 8 मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Hindi are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 8 मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 8 मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 7 Hindi. You can access PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 8 मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 8 मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र in printable PDF format for offline study on any device.