PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 4 कार्निवल का चक्कर

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 7 Hindi Hindi Medium Chapter 04 कार्निवल का चक्कर

Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 04 कार्निवल का चक्कर using the official curriculum guides for Class 7 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Download Hindi Medium Chapter 04 कार्निवल का चक्कर Textbook Solutions PDF

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

(क) भाषा-बोध

Question 1: शब्दार्थ लिखें: कार्निवल, नवरत्न, स्पर्श, नवग्रह, तोड़, पगार, तरकारी, पुनर्जीवित, मरुस्थल का जहाज़, शुल्क, पेय, विस्फारित, हूटर, कैमल राइडिंग, ऊहापोह, उधेड़बुन

Answer:

शब्दअर्थ
कार्निवलमेला, आनन्दोत्सव
नवरत्ननौ रत्नों से बनी वस्तु
स्पर्शछूना
नवग्रहनौ ग्रह – सूर्य, चन्द्रमा, मंगल, बुध, शुक्र, बृहस्पति, शनि, राहु, केतु
तोड़बचाव
पगारवेतन
तरकारीसब्ज़ी
पुनर्जीवितदुबारा जीवित करना
मरुस्थल का जहाज़ऊँट
शुल्कफ़ीस
पेयपीने का पदार्थ
विस्फारितअच्छी तरह से खोला हुआ
हूटरचेतावनी सूचक ध्वनि यंत्र
कैमल राइडिंगऊँट की सवारी
ऊहापोहदुविधा
उधेड़बुनसोच-विचार

Exam Tips:

a) पाठ में शब्द जिस प्रसंग में आया है, उसे ध्यान में रखकर अर्थ याद करें।
b) "मरुस्थल का जहाज़" का अर्थ ऊँट है, यह सदा याद रखें।

 

Question 2: लिंग बदलो: लाला, बाबू, नाई, पंडित, चौधरी, गुरु, माली, धोबी, सुनार, ग्वाला, नौकर

Answer:

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
लालाललाइन
बाबूबबुआइन
नाईनाइन
पंडितपंडिताइन
चौधरीचौधरानी
गुरुगुरुआइन
मालीमालिन
धोबीधोबिन
सुनारसुनारिन
ग्वालाग्वालिन
नौकरनौकरानी

Exam Tips:

a) स्त्रीलिंग बनाते समय प्रायः "इन", "आइन" या "आनी" प्रत्यय लगते हैं।
b) हर शब्द का रूप अलग-अलग याद कर लें।

 

Question 3: इन शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखें: विदेशी, विद्वान, महंगा, प्रवेश, नई

Answer:

शब्दविपरीत शब्द
विदेशीदेशी
विद्वानमूर्ख
महंगासस्ता
प्रवेशनिकास
नईपुरानी

Exam Tips:

a) विपरीत शब्द सदा उसी शब्द-भेद (संज्ञा/विशेषण) का होना चाहिए।
b) "विद्वान" का विलोम "मूर्ख" लिखें।

 

Question 4: इन शब्दों के शुद्ध रूप लिखें: इस्कूटर, सन्नाटा, पटरोल, कारनीवल, विसफारित, जूनिवरसिटी, कमकपी, टिककीयाँ, बुद्दी

Answer:

अशुद्धशुद्ध
इस्कूटरस्कूटर
सन्नाटासन्नाटा
पटरोलपैट्रोल
कारनीवलकार्निवल
विसफारितविस्फारित
जूनिवरसिटीयूनिवर्सिटी
कमकपीकँपकँपी
टिककीयाँटिक्कियाँ
बुद्दीबुद्धि

Exam Tips:

a) "सन्नाटा" पहले से शुद्ध है, उसे वैसा ही लिखें।
b) संयुक्ताक्षर (स्कूटर, टिक्कियाँ, बुद्धि) ध्यान से लिखें।

 

Question 5: इन शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखें: पगार, आसमान, आग, पवन, घोड़ा

Answer:

शब्दपर्यायवाची शब्द
पगारवेतन, पारिश्रमिक, तनख्वाह
आसमानगगन, आकाश, नभ
आगपावक, अनल, बह्नि
पवनसमीर, वायु, हवा
घोड़ाअश्व, तुरंग, हय

Exam Tips:

a) हर शब्द के कम से कम दो-तीन पर्याय लिखें।
b) पर्याय शब्दों के बीच अल्प विराम (,) लगाएँ।

 

Question 6: निम्नलिखित मुहावरों, लोकोक्तियों के अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग करें: उकता जाना, हाथ पसारना, अक्ल घास चरने जाना, टेढ़ी खीर होना, कान पर जूँ न रेंगना, आँखें तरेरना, दुम दबाकर भागना, हवा से बातें करना, चेहरे पर चमक आना

Answer:

1. उकता जाना (तंग होना) – मनजीत की फ़ालतू बातें सुन-सुनकर सिमरन उकता गई।
2. हाथ पसारना (माँगना) – कौशल्या के पास बहुत कुछ है, फिर भी वह भाई के आगे हमेशा हाथ पसारती रहती है।
3. अक्ल घास चरने जाना (समझ न आना) – हरदीप को कितना भी समझा लो, वह नहीं समझता, उसकी तो अक्ल घास चरने गई है।
4. टेढ़ी खीर होना (बहुत कठिन कार्य) – एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ना बच्चों का खेल नहीं, टेढ़ी खीर है।
5. कान पर जूँ न रेंगना (कोई असर न होना) – रेहाना को कितना भी डाँट लो, उसके कान पर जूँ भी नहीं रेंगती।
6. आँखें तरेरना (क्रोध से देखना) – कक्षा में शोर सुनकर अध्यापक ने जैसे ही आँखें तरेरीं, कक्षा में सन्नाटा छा गया।
7. दुम दबाकर भागना (चुपचाप चले जाना) – मुख्याध्यापक को आते देख राम और श्याम लड़ना छोड़कर दुम दबाकर भाग गए।
8. हवा से बातें करना (तेज़ भागना) – राणा प्रताप का घोड़ा चेतक संकेत मिलते ही हवा से बातें करने लगता था।
9. चेहरे पर चमक आना (प्रसन्न होना) – लॉटरी निकलने का समाचार सुनते ही सुरेन्द्र के चेहरे पर चमक आ गई।

Exam Tips:

a) पहले मुहावरे का अर्थ कोष्ठक में लिखें, फिर वाक्य बनाएँ।
b) वाक्य ऐसा हो कि उससे मुहावरे का अर्थ साफ़ समझ आए।

 

(ख) विचार-बोध

1. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें

Question 1: लेखक बच्चों को कहाँ घुमाने ले गए?

Answer:

लेखक बच्चों को कार्निवल घुमाने ले गए।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य में, सीधे लिखें।

 

Question 2: लेखक ने अपने आप को अमीर क्यों समझा?

Answer:

लेखक को वेतन मिले अभी दो-चार दिन ही हुए थे और उसने अभी तक किसी का उधार नहीं चुकाया था, इसलिए उसने अपने आप को अमीर समझा।

Exam Tips:

a) "वेतन मिलना" और "उधार न चुकाना" – दोनों कारण लिखें।

 

Question 3: कार्निवल घूमना टेढ़ी खीर क्यों था?

Answer:

कार्निवल घूमना टेढ़ी खीर इसलिए था क्योंकि वहाँ बहुत रुपए खर्च हो जाते हैं और वह महँगा स्थान होता है।

Exam Tips:

a) "टेढ़ी खीर" मुहावरे का अर्थ (कठिन कार्य) याद रखें।

 

Question 4: बच्चों ने अपने पिता के आगे क्या-क्या फ़रमाइशें रखीं?

Answer:

बच्चों ने पिता से बर्गर, गोलगप्पे, कोल्ड ड्रिंक और टिक्की खिलाने तथा झूला झुलवाने के लिए कहा।

Exam Tips:

a) सभी फ़रमाइशों के नाम क्रम से लिखें।

 

Question 5: गोलगप्पे खाते हुए लेखक का श्वास क्या सुनकर अटक गया?

Answer:

गोलगप्पे खाते हुए लेखक का श्वास यह सुनकर अटक गया कि एक गोलगप्पे का मूल्य पाँच रुपये है।

Exam Tips:

a) गोलगप्पे के दाम (पाँच रुपये) का उल्लेख अवश्य करें।

 

Question 6: टिक्की खाते हुए लेखक को क्या याद आ गया?

Answer:

टिक्की खाते हुए लेखक को नई-नई शादी के समय कचौरी के साथ खाई हुई टिक्कियाँ याद आ गईं।

Exam Tips:

a) "नई-नई शादी" का उल्लेख करें।

 

2. इन प्रश्नों के उत्तर चार-पाँच वाक्यों में लिखें

Question 7: झूले वाली घटना को अपने शब्दों में लिखें।

Answer:

बच्चों ने झूला झूलने के लिए कहा तो लेखक अकड़ते हुए झूले वाले के पास गया और रौब से पाँच टिकट माँगे। जब झूले वाले ने पाँच टिकटों के चार सौ रुपये बताए, तो वह धम्म से नीचे गिर गया। उसके चेहरे पर हवाइयाँ उड़ने लगीं और सिर चकराने लगा। आस-पास के लोग कहने लगे कि दौरा पड़ गया है, कोई बोला मिर्गी है, तो किसी ने हृदयघात बताया। तब लेखक ने काँपते हाथों से अपने परिवार की ओर संकेत किया और लोग उसे उसके बच्चों के पास छोड़ गए।

Exam Tips:

a) घटना क्रम से लिखें: माँग, दाम, गिरना, लोगों की बातें, परिवार के पास पहुँचना।
b) चार-पाँच वाक्यों की सीमा में उत्तर पूरा करें।

 

Question 8: इस पाठ में लेखक ने महँगाई पर व्यंग्य के बाण छोड़े हैं। कोई एक उदाहरण लिखें।

Answer:

लेखक बच्चों को कार्निवल घुमाने ले गया, पर वहाँ कोल्ड ड्रिंक बहुत महँगी थी, इसलिए वह उन्हें पिला न सका। बच्चों को बहलाने के लिए उसने कह दिया कि घर चलकर बादाम-नींबू का शीतल पेय पिलाएँगे। पर मन-ही-मन वह सोचने लगा कि वादा नाहक कर लिया, क्योंकि नींबू दो सौ रुपये किलो और बादाम पाँच सौ रुपये किलो हैं। इस प्रकार लेखक ने महँगाई पर व्यंग्य किया है।

Exam Tips:

a) व्यंग्य का एक ही उदाहरण चुनकर उसे पूरा समझाएँ।
b) नींबू और बादाम के दामों का उल्लेख उदाहरण को मज़बूत बनाता है।

 

Question 9: क्या आप कहीं घूमने गए हैं? यदि हाँ, तो अपने शब्दों में लिखें कि वहाँ आपने क्या-क्या देखा? क्या खाया? क्या आनन्द लिया?

Answer:

मैं अपने माता-पिता और छोटे भाई हरप्रीत के साथ जालन्धर में लगी "भारत-दर्शन" प्रदर्शनी देखने गई थी। वहाँ हमने भारत के अलग-अलग प्रदेशों की सांस्कृतिक झलक देखी। कहीं गुजरात, उत्तराखंड, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि के दर्शनीय स्थलों के चित्र सहित विवरण थे, तो कहीं धरती के स्वर्ग कश्मीर का नज़ारा था। इससे मुझे विभिन्न प्रान्तों के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का पता चला। वहाँ इन प्रदेशों के फ़ूड स्टाल भी थे, जहाँ हमने गुजराती ढोकला और तमिलनाडु का डोसा खाया। बंगाल के रसगुल्ले ने तो हमारा मन मोह लिया। हमने झूले झूलने और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने का आनन्द भी लिया।

Exam Tips:

a) अपने अनुभव के अनुसार स्थान बदलकर लिख सकते हैं।
b) देखा, खाया और आनन्द – तीनों बातें अलग-अलग लिखें।

 

(ग) रचना-बोध

Question 1: नगरपालिका/नगर निगम/पंचायत के प्रधान को अपने गाँव/शहर की सड़कों की स्थिति बताते हुए उनकी मुरम्मत करवाने के लिए पत्र लिखें।

Answer:

बलवन्त सिंह संधू,
सचिव, नागरिक रक्षा सभा,
रेलवे रोड, जालन्धर शहर।
दिनांक 25 जुलाई, 20…
सेवा में,
अध्यक्ष,
नगर निगम,
जालन्धर।
महोदय,
निवेदन यह है कि जालन्धर शहर की सभी मुख्य सड़कों की हालत बहुत बुरी हो गई है। जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। कई स्थानों पर सड़क की जगह केवल मिट्टी और गिट्टियाँ दिखाई देती हैं। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास तो बहुत बुरा हाल है। आए दिन इनसे टकराकर वाहन टूटते हैं और लोगों को चोट लगती रहती है। वर्षा में तथा रात के समय दशा और भी दुखदायी हो जाती है, क्योंकि इन खतरों का पता ही नहीं चलता और दुर्घटना हो जाती है।
आपसे प्रार्थना है कि शीघ्र ही इनकी मुरम्मत करवाने की कृपा करें।
धन्यवाद,
भवदीय,
बलवन्त सिंह संधू
सचिव, नागरिक रक्षा सभा।

Exam Tips:

a) पत्र में प्रेषक का पता, दिनांक, पाने वाले का पद, विषय/निवेदन और अंत में भवदीय – सब क्रम से लिखें।
b) गाँव का प्रधान हो तो "अध्यक्ष, नगर निगम" की जगह उचित पद लिखें।
c) भाषा विनम्र रखें।

 

Question 2: बढ़ती हुई महँगाई विषय पर अपने विचार लिखें।

Answer:

आजकल बढ़ती हुई महँगाई ने लोगों का जीना कठिन कर दिया है। आम आदमी रोज़ की चीज़ों के बढ़ते दामों से परेशान है और उसे घर चलाना मुश्किल लग रहा है। दूध, सब्ज़ियों, अन्न, दालों, पैट्रोल, गैस, डीज़ल आदि सबके दाम आकाश छू रहे हैं। जमाखोरों, काला बाज़ारियों और भ्रष्ट लोगों पर लगाम नहीं कसी जा रही। अनाज सड़ रहा है, पर भूखों को नहीं मिलता, क्योंकि वितरण प्रणाली दोषपूर्ण है। हर तरफ़ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। अमीर वर्ग मौज उड़ा रहा है, जबकि मध्यम वर्ग और गरीब पिस रहे हैं। इससे असन्तोष बढ़ेगा। इसलिए सरकार को जागकर महँगाई रोकने के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए।

Exam Tips:

a) महँगाई के कारण और परिणाम दोनों लिखें।
b) अंत में सुझाव अवश्य दें।
c) दूध, अन्न, पैट्रोल जैसे उदाहरण उत्तर को ठोस बनाते हैं।

 

महत्त्वपूर्ण प्रश्न – 1. उचित विकल्प चुनकर लिखिए

Question 1: "कार्निवल का चक्कर" किस प्रकार का लेख है?
(क) कहानी
(ख) नाटक
(ग) व्यंग्यात्मक
(घ) चित्रात्मक

Answer:

(ग) व्यंग्यात्मक

Exam Tips:

a) पाठ महँगाई पर चोट करता है, इसलिए यह व्यंग्य है।

 

Question 2: किसके छूने से लेखक चौंक गया था?
(क) पत्नी के
(ख) बेटे के
(ग) बेटी के
(घ) माँ के

Answer:

(क) पत्नी के

Exam Tips:

a) अखबार पढ़ते समय पत्नी के छूने से लेखक चौंका था।

 

Question 3: स्कूटर कैसे चला?
(क) किक मारने से
(ख) धक्का मारने से
(ग) गिराने से
(घ) फूँक मारने से

Answer:

(ख) धक्का मारने से

Exam Tips:

a) किक से स्कूटर नहीं चला था, बच्चों के धक्के से चला।

 

Question 4: लेखक ने स्कूटर स्टैंड वाले को कितने रुपये दिए?
(क) दस रुपये
(ख) बीस रुपये
(ग) तीस रुपये
(घ) पंद्रह रुपये

Answer:

(क) दस रुपये

Exam Tips:

a) प्रवेश शुल्क (बीस रुपये प्रति व्यक्ति) से स्टैंड के पैसे को न मिलाएँ।

 

Question 5: कार्निवल में प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क कितना था?
(क) दस रुपए
(ख) बीस रुपये
(ग) पंद्रह रुपए
(घ) तीस रुपए

Answer:

(ख) बीस रुपये

Exam Tips:

a) बीस रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल सौ रुपये लगे।

 

Question 6: लेखक ने गोलगप्पे वाले को ……….. दिए।
(क) 100 रुपए
(ख) पचास रुपए
(ग) पचहत्तर रुपए
(घ) अस्सी रुपए

Answer:

(ख) पचास रुपए

Exam Tips:

a) गोलगप्पे वाले को पचहत्तर की जगह पचास रुपये दिए गए थे।

 

Question 7: पाँच के चार सौ रुपए सुनकर लेखक ………………
(क) नाचने लगा
(ख) दौड़ने लगा
(ग) धम्म से गिर गया
(घ) कोई नहीं

Answer:

(ग) धम्म से गिर गया

Exam Tips:

a) झूले के दाम सुनकर लेखक धम्म से नीचे गिर गया था।

 

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित विकल्पों से कीजिए

Question 8: बेटी ने ……. वाला कोल्ड ड्रिंक पीने की ज़िद की थी।
(क) गांगुली वाला
(ख) सचिन वाला
(ग) गावस्कर वाला
(घ) कपिल वाला

Answer:

(ख) सचिन वाला

Exam Tips:

a) पाठ में बेटी सचिन वाला कोल्ड ड्रिंक माँगती है।

 

Question 9: लेखक ने टिक्कियों का भुगतान …………………… रुपए किया था।
(क) दो सौ पचास
(ख) तीन सौ पचास
(ग) पाँच सौ
(घ) चार सौ

Answer:

(क) दो सौ पचास

Exam Tips:

a) पाँच प्लेट टिक्कियों का भुगतान दो सौ पचास रुपये था।

 

Question 10: लेखक ने मुन्नू को घर चलकर ……… का शीतल पेय पीने को कहा।
(क) शिकंजी
(ख) संतरे
(ग) बादाम नींबू
(घ) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(ग) बादाम नींबू

Exam Tips:

a) इसी वादे पर लेखक ने बादाम-नींबू की महँगाई का व्यंग्य किया है।

 

3. दिए गए शब्द के सही अर्थ से मिलान कीजिए

Question 11: पचहत्तर:
(क) 85
(ख) 75
(ग) 74

Answer:

(ख) 75

Exam Tips:

a) पचहत्तर का अंक 75 होता है।

 

Question 12: ऊहापोह:
(क) दुविधा
(ख) देनदारी

Answer:

(क) दुविधा

Exam Tips:

a) "ऊहापोह" का अर्थ सोच-विचार वाली दुविधा है।

 

Question 13: पगार:
(क) परिवर्तन
(ख) परिक्रमा
(ग) पारिश्रमिक

Answer:

(ग) पारिश्रमिक

Exam Tips:

a) पगार का अर्थ वेतन या पारिश्रमिक होता है।

 

Question 14: पेय:
(क) खाने का पदार्थ
(ख) सोने की जगह
(ग) पीने का पदार्थ

Answer:

(ग) पीने का पदार्थ

Exam Tips:

a) "पेय" शब्द "पीने" से जुड़ा है।

 

Free Punjab Board Textbook Explanations: Class 7 Hindi Hindi Medium Chapter 04 कार्निवल का चक्कर

Textbook Solutions for Class 7 Hindi Hindi Medium Chapter 04 कार्निवल का चक्कर

Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 04 कार्निवल का चक्कर tailored for Class 7 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for Hindi.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 04 कार्निवल का चक्कर concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Effective Self-Study and Homework Assistance

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Hindi Medium Chapter 04 कार्निवल का चक्कर with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 4 कार्निवल का चक्कर for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 4 कार्निवल का चक्कर is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Hindi are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Hindi Punjab Board solutions for Class 7 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 4 कार्निवल का चक्कर as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 7 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 4 कार्निवल का चक्कर will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 4 कार्निवल का चक्कर in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 7 Hindi. You can access PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 4 कार्निवल का चक्कर in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Punjab Board solutions for Class 7 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 4 कार्निवल का चक्कर in printable PDF format for offline study on any device.