PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 15 माँ का लाल

Solutions for Class 7 Hindi: Hindi Medium Chapter 15 माँ का लाल

Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 15 माँ का लाल using the official curriculum guides for Class 7 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 7 Hindi Solutions: Hindi Medium Chapter 15 माँ का लाल

Access the complete solution PDF for Class 7 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

(क) भाषा-बोध

Question 1: इन मुहावरों के अर्थ लिखते हुए वाक्यों में प्रयोग करें: पहाड़ खोदना, पसीना-पसीना होना, तितर-बितर होना

Answer:

पहाड़ खोदना (कठिन काम करना) – आई०ए०एस० परीक्षा में प्रथम आना पहाड़ खोदने के समान है।
पसीना-पसीना होना (पसीने से तर हो जाना) – भयंकर गर्मी में ज़रा-सा बाज़ार जाते ही मैं पसीना-पसीना हो गया।
तितर-बितर होना (इधर-उधर बिखर जाना) – पुलिस ने आँसू गैस छोड़ी तो प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए।

Exam Tips:

a) पहले मुहावरे का अर्थ लिखें, फिर उसका वाक्य बनाएँ।
b) वाक्य में मुहावरे का प्रयोग अर्थ के अनुसार ही होना चाहिए।

 

Question 2: दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखें: सौदा, जेल, आदमी, साहस, सभापति, संग्राम, ख़बर, खुद, शत्रु, संकट, बलिदान

Answer:

शब्दपर्यायवाची
सौदाव्यवहार, क्रय-विक्रय
जेलकारागार, बन्दीगृह
आदमीमनुष्य, मानव
साहसहिम्मत, बहादुरी
सभापतिअध्यक्ष, प्रधान
संग्रामयुद्ध, लड़ाई
ख़बरसमाचार, सूचना
खुदस्वयं, अपने आप
शत्रुदुश्मन, अरि
संकटविपत्ति, मुसीबत
बलिदानन्योछावर होना, कुर्बानी

Exam Tips:

a) पर्यायवाची शब्द का अर्थ मूल शब्द के समान होना चाहिए।
b) प्रत्येक शब्द के दो पर्यायवाची अवश्य लिखें।

 

Question 3: प्रयोगात्मक प्रश्न: इन समासों का विग्रह करके समास का नाम लिखें: सेनापति, पढ़ी-लिखी, रसोईघर, पुलिस कर्मी, दोपहर, हाथ-मुँह

Answer:

समस्त पदविग्रहसमास
सेनापतिसेना का पतितत्पुरुष समास
पढ़ी-लिखीपढ़ी और लिखीद्वंद्व समास
रसोईघररसोई के लिए घरतत्पुरुष समास
पुलिस कर्मीपुलिस का कर्मीतत्पुरुष समास
दोपहरदो पहरों का समाहारद्विगु समास
हाथ-मुँहहाथ और मुँहद्वंद्व समास

Exam Tips:

a) जिस समास में पहला पद संख्यावाचक हो, वह द्विगु समास होता है।
b) "और" से जुड़ने वाले पदों का विग्रह द्वंद्व समास होता है।
c) कारक चिह्न (का, के, की, के लिए) वाले विग्रह में तत्पुरुष समास होता है।

 

(ख) विचार-बोध

1. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें

Question 1: माधव ने अपनी माँ को क्या समाचार सुनाया?

Answer:

माधव ने अपनी माँ को बताया कि गाँधी जी और सब नेता कल, आठ अगस्त की रात को बंबई में गिरफ़्तार कर लिए गए।

Exam Tips:

a) "आठ अगस्त" और "बंबई" का उल्लेख करें।

 

Question 2: उसकी माँ ने उस समाचार के प्रति क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की?

Answer:

माधव की माँ ने कहा कि यह तो होता ही रहता है। वे महात्मा हैं, कभी जेल में, कभी बाहर। वे जो चाहें करें और जहाँ चाहें रहें, सब ठीक है।

Exam Tips:

a) माँ की उदासीन प्रतिक्रिया को अपने शब्दों में लिखें।

 

Question 3: सोहनलाल को घर पहुँचने में कठिनाई क्यों हुई?

Answer:

सोहनलाल को घर पहुँचने में कठिनाई इसलिए हुई क्योंकि किसी ने अफ़वाह उड़ा दी थी कि रेलगाड़ी उड़ा दी जाएगी। इसलिए उन्हें लारी से आना पड़ा।

Exam Tips:

a) "अफ़वाह" शब्द उत्तर में अवश्य लिखें।

 

Question 4: माधव ने सभापति से क्या कहा?

Answer:

माधव ने सभापति से कहा कि वे कल सभा में कह रहे थे कि महात्मा जी "करो या मरो" का नारा देकर जेल चले गए। क्या वह भी कुछ कर सकता है?

Exam Tips:

a) माधव के प्रश्न को ठीक से लिखें।

 

Question 5: सभापति ने माधव को क्या काम सौंपा?

Answer:

सभापति ने माधव को यह काम सौंपा कि यदि पुलिस वाले या फ़ौजी इधर आएँ तो वह उन्हें सूचना दे और उनके बारे में किसी को पता न लगने दे।

Exam Tips:

a) काम के दोनों भाग – सूचना देना और गोपनीयता – लिखें।

 

Question 6: छोटा आदमी भी बड़े काम में सहयोग दे सकता है, इसकी पुष्टि में कौन-सा किस्सा सुनाया?

Answer:

छोटा आदमी भी बड़े काम में सहयोग दे सकता है, इसकी पुष्टि में सभापति ने भगवान राम के लंका जाने के लिए समुद्र पर पुल बनने में गिलहरियों के सहयोग का किस्सा सुनाया था।

Exam Tips:

a) "गिलहरी" और "समुद्र पर पुल" दोनों का उल्लेख करें।

 

Question 7: फ़ौजी गाँव के लोगों से क्या पूछता है?

Answer:

फ़ौजी गाँव के लोगों से तोड़-फोड़ में लगे लोगों के ठिकाने तथा उनकी सहायता करने वालों के बारे में पूछता है।

Exam Tips:

a) ठिकाने और सहायता करने वाले – दोनों बातें लिखें।

 

Question 8: तोड़-फोड़ करने वालों की मदद करने वालों में माधव का नाम किसने बताया?

Answer:

माधव का नाम गाँव के एक दूसरे आदमी ने बताया था।

Exam Tips:

a) उत्तर संक्षिप्त और सीधा लिखें।

 

Question 9: माधव ने फ़ौजी को क्या कहा?

Answer:

माधव ने फ़ौजी से कहा कि उस आदमी ने जो कहा वह ठीक है और वह खुद भी यह बात बताने वाला था। परन्तु गाँव को बचाने के लिए वह अपनी जान दे सकता है, किसी का नाम नहीं बताएगा।

Exam Tips:

a) माधव की दृढ़ता को उत्तर में स्पष्ट करें।

 

Question 10: सभापति ने क्या कहकर माधव की प्रशंसा की?

Answer:

सभापति ने माधव को गाँव को बचाने वाला ही नहीं, बल्कि देश को स्वतंत्र कराने में योगदान देने वाला भी बताया। उसके कारण गाँव तो बच गया, परन्तु हमने उसे खो दिया।

Exam Tips:

a) प्रशंसा के दोनों भाग – गाँव और देश – लिखें।

 

2. इन पंक्तियों के भाव स्पष्ट करें

Question (क): "देश संकट में है, हम लोग भी कुछ करना चाहते हैं।" यह किसने और क्यों कहा?

Answer:

यह शब्द माधव ने रात के पहले पहर में मैदान में एकत्र अपने साथी बालकों से कहे थे। उसने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि अंग्रेज़ी सरकार ने देश के नेताओं को बन्दी बना लिया था और देश को आज़ाद कराना था।

Exam Tips:

a) "किसने" और "क्यों" दोनों का उत्तर दें।

 

Question (ख): "गाँव तो बच गया पर इस गाँव में जो सबसे अच्छी चीज़ थी, उसे हम खो बैठे।" यह किसने और कब कहा?

Answer:

यह शब्द सभापति ने आज़ादी मिलने के बाद गाँव की सभा में माधव के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहे थे।

Exam Tips:

a) वक्ता और अवसर – दोनों लिखें।

 

Question (ग): माधव के चरित्र की कोई दो विशेषताएँ इस एकांकी को पढ़कर लिखें।

Answer:

माधव देशभक्त और आत्मबलिदानी है। उसे गाँधी जी का गिरफ़्तार होना अच्छा नहीं लगता। वह स्वतंत्रता सेनानियों की सहायता करता है। जब फ़ौजी उससे उनके गुप्त ठिकाने जानना चाहते हैं, तो वह विष खाकर अपने प्राण दे देता है।

Exam Tips:

a) चरित्र की विशेषता के साथ एकांकी की कोई घटना भी लिखें।

 

योग्यता विस्तार

Question 1: माधव के समान ही ऐसे कई वीर हुए हैं जिन्होंने छोटी आयु में ही अपने देश के लिए प्राण न्योछावर कर दिए। उनके नाम पता करो तथा पुस्तकालय से पुस्तकें लेकर पढ़ो।

Answer:

अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से विद्यार्थी स्वयं करें।

Exam Tips:

a) पुस्तकालय या अध्यापक की सहायता से जानकारी इकट्ठी करें।

 

Question 2: आज देश आज़ाद हो चुका है। हम सब स्वतन्त्र भारत के नागरिक हैं। परन्तु फिर भी कई आन्तरिक और बाह्य शत्रु हमारे देश में सक्रिय हैं। कक्षा में चर्चा करो।

Answer:

अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से विद्यार्थी स्वयं करें।

Exam Tips:

a) कक्षा की चर्चा में अपने विचार स्पष्ट रूप से रखें।

 

Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उचित विकल्प चुनकर लिखिए

Question 1: 'माँ का लाल' किस प्रकार की विधा है?
(क) एकांकी
(ख) नाटक
(ग) कहानी
(घ) रेखाचित्र

Answer:

(क) एकांकी

Exam Tips:

a) यह पाठ संवादों और दृश्यों में लिखा गया है।

 

Question 2: 'माँ का लाल' एकांकी में किसके बलिदान की बात कही गई है?
(क) फ़ौजी
(ख) पुलिस
(ग) एक बालक
(घ) अध्यापक

Answer:

(ग) एक बालक

Exam Tips:

a) बलिदान करने वाला पात्र माधव है।

 

Question 3: गाँधी जी को कब बंदी बना लिया गया था?
(क) पाँच अगस्त
(ख) सात अगस्त
(ग) आठ अगस्त
(घ) दो अगस्त

Answer:

(ग) आठ अगस्त

Exam Tips:

a) तिथि का संबंध पाठ के पहले दृश्य से है।

 

Question 4: रमा के पुत्र की आयु कितनी थी?
(क) 14 वर्ष
(ख) 15 वर्ष
(ग) 16 वर्ष
(घ) 13 वर्ष

Answer:

(ख) 15 वर्ष

Exam Tips:

a) सही विकल्प चुनकर पूरा उत्तर लिखें।

 

Question 5: रमा के पुत्र का क्या नाम था?
(क) माधव
(ख) राघव
(ग) रोहन
(घ) सोहन

Answer:

(क) माधव

Exam Tips:

a) पाठ का मुख्य पात्र माधव है।

 

2. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित विकल्पों से कीजिए

Question 1: माधव के पिता …………….. पसीना-पसीना होकर आए।
(क) रोहन लाल
(ख) सोहनलाल
(ग) गोपाल राम
(घ) राघवराम

Answer:

(ख) सोहनलाल

Exam Tips:

a) वाक्य में नाम भरकर पूरा वाक्य पढ़ें।

 

Question 2: सोहनलाल रेलगाड़ी की बजाए …………… से आए थे।
(क) कार से
(ख) साइकिल से
(ग) लॉरी से
(घ) रिक्शा से

Answer:

(ग) लॉरी से

Exam Tips:

a) रेलगाड़ी उड़ाने की अफ़वाह के कारण वे लारी से आए।

 

Question 3: पार्टी दफ़्तर पर …………… झंडा लगा हुआ था।
(क) तिरंगा
(ख) चरखा
(ग) अंग्रेज़ों
(घ) मुग़लों

Answer:

(क) तिरंगा

Exam Tips:

a) स्वतंत्रता संग्राम के प्रसंग को ध्यान में रखें।

 

Question 4: सभापति ने माधव को लड़कों का ……… बना दिया।
(क) भाई
(ख) नेता
(ग) सेवक
(घ) मालिक

Answer:

(ख) नेता

Exam Tips:

a) सभापति ने माधव पर विश्वास किया था।

 

Question 5: मंच पर गाँधी जी और …………… के चित्र थे।
(क) माधव
(ख) राघव
(ग) सोहनलाल
(घ) रमा

Answer:

(क) माधव

Exam Tips:

a) यह प्रसंग अंतिम दृश्य का है।

 

3. दिए गए शब्द का सही अर्थ से मिलान कीजिए

Question 1: सौदा:
सामान / सौगंध / शृंगार

Answer:

सामान

Exam Tips:

a) शब्दार्थ याद रखें: सौदा = सामान।

 

Question 2: पहर:
4 घण्टे का / 3 घण्टे का / 5 घण्टे का

Answer:

3 घण्टे का

Exam Tips:

a) दिन-रात के आठ पहर होते हैं, इसलिए एक पहर 3 घण्टे का होता है।

 

Question 3: बुकनी:
चूर्ण / फूँकनी / बुर्का

Answer:

चूर्ण

Exam Tips:

a) बुकनी का अर्थ पिसा हुआ चूर्ण है।

 

Question 4: नमक हराम:
स्वामी भक्त / स्वामी से धोखेबाज़ी / नमक खाने वाला

Answer:

स्वामी से धोखेबाज़ी

Exam Tips:

a) "नमक हलाल" का अर्थ स्वामी भक्त है, इसका उलटा नमक हराम।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 7 Hindi Hindi Medium Chapter 15 माँ का लाल

Accessing Hindi Medium Chapter 15 माँ का लाल Solutions

Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 15 माँ का लाल. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 7 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Concept-Driven Answers for Class 7 Hindi

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 15 माँ का लाल concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Maximizing Study Efficiency

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 7 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 15 माँ का लाल for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 15 माँ का लाल is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Hindi are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Hindi Punjab Board solutions for Class 7 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 15 माँ का लाल as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 7 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 15 माँ का लाल will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 15 माँ का लाल in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 7 Hindi. You can access PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 15 माँ का लाल in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Punjab Board solutions for Class 7 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 15 माँ का लाल in printable PDF format for offline study on any device.