Download Punjab Board Solutions for Class 7 Hindi Hindi Medium Chapter 14 बुद्धि बल
Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 14 बुद्धि बल using the official curriculum guides for Class 7 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Access Punjab Board Solutions and Answers
Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
(क) भाषा-बोध
Question 1: निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखें: सत्य, साहसी, जीवित, टेढ़ी खीर, अद्भुत, उपस्थित, छल, निगरानी, तैनात, स्वतंत्र, विश्वासघात, घोषणा, उपलक्ष्य, इजाज़त
Answer:
| शब्द | अर्थ |
|---|---|
| सत्य | सच |
| साहसी | हिम्मतवाला |
| जीवित | जिंदा |
| टेढ़ी खीर | कठिन कार्य |
| अद्भुत | अनोखा |
| उपस्थित | हाज़िर |
| छल | धोखा |
| निगरानी | देखरेख |
| तैनात | नियुक्त |
| स्वतंत्र | आज़ाद |
| विश्वासघात | धोखा |
| घोषणा | ऊँचे स्वर में दी गई सूचना |
| उपलक्ष्य | उद्देश्य, प्रयोजन |
| इजाज़त | आज्ञा |
Exam Tips:
a) शब्दार्थ याद करते समय समानार्थी शब्दों को साथ-साथ दोहराएँ।
b) "निगरानी" और "इजाज़त" की वर्तनी पर ध्यान दें।
Question 2: इन मुहावरों और लोकोक्तियों का अर्थ लिखते हुए वाक्य में प्रयोग करें: पहाड़ से टकराना, आग में कूदना, नाम होना, चंगुल में फँसना, चिकनी-चुपड़ी बातें, जाल में फँसाना, विचारों के पंखों पर उड़ना, धोखा देना, हवा से बातें करना, टेढ़ी खीर, एक और एक ग्यारह होना, घर का भेदी लंका ढाए, जैसे के साथ तैसा
Answer:
| मुहावरा | अर्थ | वाक्य-प्रयोग |
|---|---|---|
| पहाड़ से टकराना | शक्तिशाली से मुकाबला करना | दिलेर खाँ की सेना का शिवाजी की सेना से भिड़ना पहाड़ से टकराना था। |
| आग में कूदना | मुसीबत में पड़ना | भूकंप के समय घूमने निकलना आग में कूदने के समान है। |
| नाम होना | प्रसिद्ध होना | भ्रष्टाचार-विरोधी आंदोलन से अन्ना हजारे का सब जगह नाम हो गया। |
| चंगुल में फँसना | वश में आना | वन-कर्मियों ने बेहोशी का टीका लगाकर खूँखार शेर को अपने चंगुल में फँसा लिया। |
| चिकनी-चुपड़ी बातें | ललचाने वाली बातें | किसी की चिकनी-चुपड़ी बातों में नहीं आना चाहिए। |
| जाल में फँसाना | वश में करना | जयसिंह ने अपनी बातों से शिवाजी को जाल में फँसा लिया था। |
| विचारों के पंखों पर उड़ना | कल्पना करना | मनुष्य का मन विचारों के पंखों पर उड़कर न जाने कहाँ-कहाँ घूम आता है। |
| धोखा देना | छल करना, ठगना | कपटी मित्र सदा धोखा देता है। |
| हवा से बातें करना | तेज़ दौड़ना | महाराणा प्रताप का घोड़ा युद्धभूमि में हवा से बातें करता था। |
| टेढ़ी खीर | कठिन कार्य | आजकल पढ़े-लिखे लोगों के लिए भी सरकारी नौकरी पाना टेढ़ी खीर है। |
| एक और एक ग्यारह होना | एकता से शक्ति बढ़ना | गाँव वालों ने मिलकर डाकुओं का सामना किया तो एक और एक ग्यारह वाली बात सच हो गई। |
| घर का भेदी लंका ढाए | आपसी फूट का परिणाम बुरा होता है | भारत की एकता में सेंध लगाने वाले भारत में ही हैं, सच है कि घर का भेदी लंका ढाए। |
| जैसे के साथ तैसा | बुरे के साथ बुरा व्यवहार | छल करने वाले के साथ छल करना ही नीति है, क्योंकि जैसे के साथ तैसा व्यवहार करना चाहिए। |
Exam Tips:
a) पहले मुहावरे का अर्थ समझें, फिर उसी भाव का वाक्य बनाएँ।
b) मुहावरे के शब्द न बदलें; केवल क्रिया को वाक्य के अनुसार बदलें।
c) "घर का भेदी लंका ढाए" और "जैसे के साथ तैसा" लोकोक्तियाँ हैं।
Question 3: लिंग बदलें: टोकरा, चूहा, शेर, पहाड़
Answer:
| पुल्लिंग | स्त्रीलिंग |
|---|---|
| टोकरा | टोकरी |
| चूहा | चुहिया |
| शेर | शेरनी |
| पहाड़ | पहाड़ी |
Exam Tips:
a) "आ" वाले शब्दों में प्रायः "ई" लगाकर स्त्रीलिंग बनता है।
b) "चूहा" का स्त्रीलिंग "चुहिया" होता है, "चूही" नहीं।
Question 4: विपरीत शब्द लिखें: सत्य, जीवित, उपस्थित, बहादुर, विश्वास, स्वतंत्र, पसंद, इनाम, जीत, बंदी
Answer:
| शब्द | विपरीत शब्द |
|---|---|
| सत्य | असत्य |
| जीवित | मृत |
| उपस्थित | अनुपस्थित |
| बहादुर | कायर |
| विश्वास | अविश्वास |
| स्वतंत्र | परतंत्र |
| पसंद | नापसंद |
| इनाम | सज़ा |
| जीत | हार |
| बंदी | आज़ाद |
Exam Tips:
a) "अ", "अन्", "अ-वि", "ना" आदि उपसर्ग लगाकर भी विपरीत शब्द बनते हैं।
b) जोड़े में याद करें, जैसे जीवित-मृत, जीत-हार।
(ख) विचार-बोध
1. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें
Question 1: दिलेर खाँ ने औरंगज़ेब से शिवाजी को जीवित पकड़ने के लिए जयसिंह के किस गुण की ओर संकेत किया?
Answer:
दिलेर खाँ ने जयसिंह के हिंदू होने के गुण की ओर संकेत किया था। उसका मत था कि हिंदू होने के कारण शिवाजी जयसिंह पर भरोसा कर लेंगे।
Exam Tips:
a) उत्तर में "हिंदू होना" यही मुख्य बात लिखें।
Question 2: औरंगज़ेब ने जयसिंह के साथ दिलेर खाँ को क्यों भेजना चाहा?
Answer:
औरंगज़ेब चाहता था कि एक की बुद्धि और दूसरे का बल मिलकर काम करें। इसीलिए उसने जयसिंह के साथ दिलेर खाँ को भेजना चाहा।
Exam Tips:
a) पाठ के शीर्षक "बुद्धि बल" का संबंध इसी उत्तर से जोड़कर समझें।
Question 3: जयसिंह ने शिवाजी को क्या विश्वास दिलाया था?
Answer:
जयसिंह ने शिवाजी को विश्वास दिलाया था कि औरंगज़ेब उनका स्वागत एक राजा के समान करेगा।
Exam Tips:
a) "राजा के समान" वाक्यांश उत्तर में अवश्य लिखें।
Question 4: औरंगज़ेब ने शिवाजी को दरबार में देखकर क्या कहा?
Answer:
औरंगज़ेब ने शिवाजी को दरबार में देखकर उन्हें "पहाड़ी चूहा" कहा, जो रात को चोरी-चोरी उसके खज़ानों को कुतर डालता है।
Exam Tips:
a) यह औरंगज़ेब के छल और अपमानजनक व्यवहार को दिखाता है।
Question 5: जेल की कोठरी से बाहर निकलने के लिए शिवाजी ने मन में क्या सोचा?
Answer:
शिवाजी ने सोचा कि अपने जन्मदिन पर दान देने के बहाने फल-मिठाई आदि के टोकरे मँगवाए जाएँ, और उन्हीं टोकरों के सहारे कोठरी से बाहर निकला जाए।
Exam Tips:
a) उत्तर में "जन्मदिन", "दान" और "टोकरे" तीनों बातें लिखें।
2. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें
Question 1: दिलेर खाँ और औरंगज़ेब ने शिवाजी को जीवित पकड़ने के लिए क्या नीति अपनाई?
Answer:
दिलेर खाँ और औरंगज़ेब ने शिवाजी को जीवित पकड़ने के लिए छल की नीति अपनाई। उन्होंने एक हिंदू से हिंदू को पकड़वाने के लिए जयसिंह का सहारा लिया। जयसिंह ने शिवाजी को भरोसा दिलाया कि आगरा जाने पर औरंगज़ेब उनके साथ राजाओं जैसा व्यवहार करेगा। इस भरोसे पर शिवाजी आगरा चलने को तैयार हो गए।
Exam Tips:
a) उत्तर की शुरुआत "छल की नीति" से करें।
b) घटनाओं को क्रम से लिखें: जयसिंह का भरोसा, फिर आगरा-यात्रा।
Question 2: शिवाजी को किस प्रकार बंदी बनाया गया?
Answer:
जयसिंह के भरोसा दिलाने पर शिवाजी औरंगज़ेब के दरबार में आए। उन्हें देखते ही औरंगज़ेब ने उन्हें पहाड़ी चूहा और खज़ानों की चोरी करने वाला कहा। फिर उसने दिलेर खाँ से उन्हें बंदी बनवाकर आगरे के किले की कैदखाने में डलवा दिया।
Exam Tips:
a) बंदी बनाने का तरीका (छल) और स्थान (आगरे का किला) अवश्य लिखें।
Question 3: शिवाजी किस प्रकार जेल की कोठरी से भागे?
Answer:
शिवाजी का जन्मदिन अप्रैल में पड़ता है। उन्होंने जन्मदिन पर दान करने की इजाज़त माँगी, जो उन्हें मिल गई। वे बाहर से बड़े-बड़े टोकरों में फल, फूल, मिठाई, अन्न आदि मँगवाते और माँ भवानी की पूजा करके उन्हें बाहर पहरेदारों आदि में बँटवा देते। एक दिन वे स्वयं मिठाई के एक बड़े टोकरे में बैठकर जेल से बाहर आ गए और घोड़े पर सवार होकर अपने किले में पहुँच गए।
Exam Tips:
a) घटनाक्रम इस तरह लिखें: इजाज़त, दान, टोकरे, भागना।
b) शिवाजी की बुद्धिमानी की ओर संकेत करें।
बुद्धि बल – महत्त्वपूर्ण प्रश्न
1. उचित विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए
Question 1: किसके प्रयोग से बड़ी से बड़ी मुसीबत से पार पाया जा सकता है?
(क) बुद्धि
(ख) घड़ी
(ग) धातु
(घ) पारा
Answer:
(क) बुद्धि
Exam Tips:
a) पाठ का संदेश है कि बुद्धि के प्रयोग से बड़ी मुसीबत भी टल सकती है।
Question 2: दिलेर खाँ किसका सेनापति था?
(क) अकबर
(ख) जहाँगीर
(ग) औरंगज़ेब
(घ) शाहजहाँ
Answer:
(ग) औरंगज़ेब
Exam Tips:
a) दिलेर खाँ औरंगज़ेब का सेनापति था।
Question 3: शिवाजी को किस किले में कैद करके रखा गया था?
(क) आगरा
(ख) दिल्ली
(ग) राजस्थान
(घ) मथुरा
Answer:
(क) आगरा
Exam Tips:
a) शिवाजी को आगरे के किले में कैद किया गया।
Question 4: छत्रपति शिवाजी का जन्म किस महीने में हुआ था?
(क) मई
(ख) जून
(ग) जुलाई
(घ) अप्रैल
Answer:
(घ) अप्रैल
Exam Tips:
a) पाठ के अनुसार शिवाजी का जन्मदिन अप्रैल में पड़ता है।
Question 5: छत्रपति शिवाजी ने अपने जन्मदिन पर किस बात की इजाज़त माँगी थी?
(क) दान करने
(ख) भागने
(ग) घूमने जाने
(घ) कोई नहीं
Answer:
(क) दान करने
Exam Tips:
a) दान के बहाने ही शिवाजी ने बाहर से टोकरे मँगवाने की योजना बनाई।
2. उचित विकल्प से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
Question 1: औरंगज़ेब ने शिवाजी को पकड़ने के लिए ………… की नीति अपनाई।
(क) छल
(ख) गम
(ग) वीरता
(घ) पराक्रम
Answer:
(क) छल
Exam Tips:
a) पाठ में औरंगज़ेब की नीति को छल की नीति कहा गया है।
Question 2: शिवाजी किले से बाहर एक ………… की टोकरी में बैठकर निकले।
(क) मिठाई
(ख) फूलों
(ग) सब्ज़ी
(घ) फलों
Answer:
(क) मिठाई
Exam Tips:
a) पाठ के अनुसार शिवाजी मिठाई के बड़े टोकरे में बैठकर बाहर निकले।
Question 3: शिवाजी ………… के विश्वास दिलाने पर आगरा गए।
(क) शाइस्ता खाँ
(ख) दिलेर खाँ
(ग) जयसिंह
(घ) औरंगज़ेब
Answer:
(ग) जयसिंह
Exam Tips:
a) जयसिंह के भरोसे पर ही शिवाजी आगरा गए थे।
Question 4: किले के बाहर ………… तैयार था।
(क) एक तेज़ घोड़ा
(ख) एक तेज़ ऊँट
(ग) एक तेज़ घोड़ी
(घ) मोटर साइकिल
Answer:
(क) एक तेज़ घोड़ा
Exam Tips:
a) किले से कुछ दूरी पर एक तेज़ घोड़ा पहले से तैयार था।
Question 5: शिवाजी ने मुग़लों को उन्हीं की ………… नीति से मात देने की योजना बनाई।
(क) बल की
(ख) छल की
(ग) पराक्रम की
(घ) पौरुष की
Answer:
(ख) छल की
Exam Tips:
a) मुग़लों ने छल से पकड़ा था, इसलिए शिवाजी ने भी छल की नीति अपनाई।
3. दिए गए शब्द का सही अर्थ से मिलान कीजिए
Question 1: छल (विकल्प: छलका, धोखा, छाला)
Answer:
धोखा
Exam Tips:
a) "छल" और "धोखा" पर्यायवाची शब्द हैं।
Question 2: कोठरी (विकल्प: छोटा कमरा, बड़ा हॉल, बरामदा)
Answer:
छोटा कमरा
Exam Tips:
a) "कोठरी" से मिलता-जुलता शब्द "कोठा" भी है, पर अर्थ सही चुनें।
Question 3: प्रयोजन (विकल्प: प्रतियोजन, प्राण योजना, उद्देश्य)
Answer:
उद्देश्य
Exam Tips:
a) "प्रयोजन" और "उद्देश्य" का एक ही अर्थ है।
Question 4: मात देना (विकल्प: हरा देना, हरा रंग, माथा)
Answer:
हरा देना
Exam Tips:
a) "मात देना" एक मुहावरा है; इसका अर्थ है हराना।
Free study material for Hindi
Punjab Board Solutions for Class 7 Hindi Hindi Medium Chapter 14 बुद्धि बल
Accessing Hindi Medium Chapter 14 बुद्धि बल Solutions
Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 14 बुद्धि बल. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 7 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Concept-Driven Answers for Class 7 Hindi
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 14 बुद्धि बल concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Maximizing Study Efficiency
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 7 Hindi.
FAQs
The complete and updated PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 14 बुद्धि बल is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Hindi are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 14 बुद्धि बल as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 14 बुद्धि बल will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 7 Hindi. You can access PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 14 बुद्धि बल in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 14 बुद्धि बल in printable PDF format for offline study on any device.