Step-by-Step Textbook Solutions for Class 7 Hindi Hindi Medium Chapter 13 नमन देश के जवानों को
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 13 नमन देश के जवानों को tailored for Class 7 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Punjab Board evaluations.
Download Hindi Medium Chapter 13 नमन देश के जवानों को Textbook Solutions PDF
Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
(क) भाषा-बोध
Question 1: शब्दार्थ
Answer:
| शब्द | अर्थ |
|---|---|
| इच्छा | आकांक्षा |
| व्यवधान | रुकावटें |
| जज़्बा | जोश |
| अहसान | उपकार |
| रणभूमि | युद्ध का मैदान |
| कारनामे | कार्य |
Exam Tips:
a) पाठ में आए कठिन शब्दों के अर्थ याद रखें।
b) शब्दार्थ वाक्यों में प्रयोग करके अभ्यास करें।
Question 2: इन मुहावरों के अर्थ समझते हुए वाक्यों में प्रयोग करें: खाक में मिलाना (नष्ट करना), सर झुकाना (सम्मान करना/नमन करना/अधीनता स्वीकार करना), अपना आज मिटाना (अपने सुख-दुख की परवाह न करना), छठी का दूध याद दिलाना (बहुत घबरा जाना, बहुत कष्ट होना), माथा चमकना (नाम रोशन करना), फर्ज़ निभाना (कर्त्तव्य पूरा करना)
Answer:
खाक में मिलाना – जापान में आई सुनामी ने अनेक शहरों को खाक में मिला दिया।
सर झुकाना – हमें अपने से बड़ों के सामने सर झुकाना चाहिए।
अपना आज मिटाना – अपना आज मिटाकर दुखियों की सेवा करना परोपकार है।
छठी का दूध याद दिलाना – भारतीय सेना के आक्रमण ने शत्रु को छठी का दूध याद दिला दिया।
माथा चमकना – आद्या ने कक्षा में प्रथम स्थान पाकर माता-पिता का माथा चमका दिया।
फर्ज़ निभाना – हमें पूरी ईमानदारी से अपना फर्ज़ निभाना चाहिए।
Exam Tips:
a) मुहावरे का अर्थ समझकर ही वाक्य बनाएँ।
b) वाक्य छोटे और स्पष्ट रखें।
(ख) विचार-बोध
1. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें
Question 1: इस कविता में किन्हें नमन किया गया है?
Answer:
इस कविता में भारत के वीर सैनिकों को नमन किया गया है।
Exam Tips:
a) उत्तर में "वीर सैनिक/जवान" शब्द अवश्य लिखें।
Question 2: देश के जवान सीमाओं की रक्षा कैसे करते हैं?
Answer:
देश के जवान सीमाओं पर डटकर रक्षा करते हैं और दुश्मनों को मार भगाते हैं।
Exam Tips:
a) "डटकर" और "मार भगाना" दोनों बातें लिखें।
Question 3: वे चुनौती के रूप में किन्हें स्वीकार करते हैं?
Answer:
वे पहाड़, नदी, रेगिस्तान, खाई, समुद्र और जंगल जैसी हर जगह आने वाली बाधाओं और कठिनाइयों को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हैं।
Exam Tips:
a) सभी बाधाओं के नाम क्रम से लिखें।
Question 4: भारत के उज्ज्वल कल के लिए वे क्या करते हैं?
Answer:
भारत के उज्ज्वल कल के लिए वे अपना आज कुर्बान कर देते हैं।
Exam Tips:
a) "आज कुर्बान करना" वाक्यांश अवश्य लिखें।
Question 5: उन्हें कौन-कौन से पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है?
Answer:
उन्हें परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।
Exam Tips:
a) तीनों पुरस्कारों के नाम याद रखें।
2. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें
Question 1: "चुनौती ही स्वीकारते हैं वो व्यवधानों को" – इस काव्य पंक्ति का अर्थ स्पष्ट करें।
Answer:
इस पंक्ति में कवि कहता है कि भारत के वीर सैनिकों के सामने जो भी चुनौती आती है, उसे वे स्वीकार करते हैं और बहादुरी से उसका मुकाबला करते हैं। अपने कर्त्तव्य के मार्ग में आने वाली सभी बाधाओं को पार करके वे अपना लक्ष्य प्राप्त कर लेते हैं। उन्हें रोकने की शक्ति किसी में नहीं होती। वे जो सोचते हैं, उसे करके दिखाते हैं।
Exam Tips:
a) पंक्ति का भाव अपने शब्दों में लिखें।
b) चार-पाँच वाक्यों की सीमा का ध्यान रखें।
Question 2: सप्रसंग व्याख्या करें: "भारत के उज्ज्वल … परवानों को"
Answer:
प्रसंग: यह पद्यांश "नमन देश के जवानों को" कविता से लिया गया है। इसमें कवि ने देश के वीर सैनिकों की वंदना की है।
सरलार्थ: कवि सैनिकों की प्रशंसा करते हुए कहता है कि वे भारत का भविष्य श्रेष्ठ बनाने के लिए अपना आज समाप्त कर देते हैं। वे युद्ध क्षेत्र से कभी पीठ दिखाकर नहीं भागते। ऐसे वीरों के उपकारों को हम भला क्यों न याद रखें? हम देश के जवानों, सपूतों और पतंगे के समान बलिदान देने वाले वीरों को नमन करते हैं।
Exam Tips:
a) व्याख्या में प्रसंग और सरलार्थ दोनों लिखें।
b) प्रसंग में कविता का नाम अवश्य लिखें।
3. विपरीत शब्द लिखें
Question 3: सपूत, शत्रु, अनजान, आज
Answer:
| शब्द | विपरीत शब्द |
|---|---|
| सपूत | कपूत |
| शत्रु | मित्र |
| अनजान | परिचित |
| आज | कल |
Exam Tips:
a) विपरीत शब्द का अर्थ उलटा होना चाहिए।
4. इन शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखें
Question 4: सपूत, सीमा, दुश्मन, अरमान, व्यवधान, पहाड़, रेगिस्तान, समुद्र, जंगल
Answer:
| शब्द | पर्यायवाची शब्द |
|---|---|
| सपूत | सुपुत्र, सुतनय |
| सीमा | सरहद, हद |
| दुश्मन | शत्रु, वैरी |
| अरमान | इच्छा, कामना |
| व्यवधान | बाधा, रुकावट |
| पहाड़ | पर्वत, गिरि |
| रेगिस्तान | मरुस्थल, मरुभूमि |
| समुद्र | जलधि, सागर |
| जंगल | वन, अरण्य |
Exam Tips:
a) एक शब्द के कई पर्यायवाची हो सकते हैं।
b) पर्यायवाची शब्द याद करने के लिए उनका वाक्यों में प्रयोग करें।
5. प्रयोगात्मक व्याकरण
Question 5: प्रयोगात्मक व्याकरण: "त्" से बनने वाली संधि (उत् + ज्वल, उत् + चारण, तत् + लीन)
Answer:
(1) उत् + ज्वल = उज्ज्वल (त् को ज्) – यदि "त्" के बाद "ज्" हो तो "त्" को "ज्" हो जाता है। अन्य उदाहरण: सत् + जन = सज्जन।
(2) उत् + चारण = उच्चारण (त् को च्) – यदि "त्" के बाद "च" हो तो "त्" को "च्" हो जाता है। अन्य उदाहरण: सत् + चरित्र = सच्चरित्र।
(3) तत् + लीन = तल्लीन (त् को ल्) – यदि "त्" के बाद "ल" हो तो "त्" को "ल्" हो जाता है। अन्य उदाहरण: उत् + लेख = उल्लेख।
Exam Tips:
a) संधि करते समय "त्" के बाद आने वाले वर्ण को देखें।
b) तीनों नियम उदाहरणों सहित याद रखें।
6. बे- उपसर्ग
Question 6: "बेमिसाल" शब्द "बे + मिसाल" से बना है, जिसका अर्थ है जिसका कोई उदाहरण न हो। इसी प्रकार "बे" लगाकर नए शब्द बनाएँ और उनके अर्थ भी लिखें: बे + कसूर, बे + रोज़गार, बे + रोक-टोक, बे + बुनियाद
Answer:
| शब्द | नया शब्द | अर्थ |
|---|---|---|
| बे + कसूर | बेकसूर | निर्दोष, बिना किसी कसूर के |
| बे + रोज़गार | बेरोज़गार | बेकार, बिना किसी रोज़गार के |
| बे + रोक-टोक | बेरोकटोक | बिना किसी रुकावट के |
| बे + बुनियाद | बेबुनियाद (निर्मूल) | बिना किसी बुनियाद के |
Exam Tips:
a) "बे" का अर्थ "बिना" होता है।
(ग) रचना-बोध
Question 1: वीर जवान पर काव्य-पंक्तियाँ लिखें। अथवा वीर जवान पर दस वाक्य लिखें।
Answer:
भारत माता की आन-शान के रक्षक सदा से ही वीर जवान रहे हैं। एक समय था जब वे तलवारों, तीरों और भालों से देश की सीमा की रक्षा करते थे। अब वे यही काम तोपों, बंदूकों और टैंकों से करते हैं। वीर जवान अपने जीवन की परवाह किए बिना देशवासियों की जान की रक्षा करते हैं। उनका जीवन बहुत कठोर परिस्थितियों से गुज़रता है। वे हिमालय की बर्फ़, रेगिस्तान की तपती रेत और समुद्र की गहराइयों में रहने की हिम्मत रखते हैं। अपने घर और प्रियजनों से सैकड़ों-हज़ारों किलोमीटर दूर रहकर वे अपने कर्त्तव्य का पालन करते हैं। उनका जीवन हर समय कष्टों से घिरा रहता है, फिर भी वे हँसते हुए मौत को ठोकर पर रखते हैं। सारे देशवासी उनके सदा कृतज्ञ रहते हैं। उन्हीं के कारण हम सुख से जीवन जी पाते हैं।
Exam Tips:
a) अनुच्छेद में सैनिकों के साहस और त्याग का उल्लेख करें।
b) वाक्य सरल और क्रमबद्ध लिखें।
Question 2: सीमाओं पर लगाए जाने वाले नारे लिखें।
Answer:
(क) भारत माता की जय
(ख) हर-हर महादेव
(ग) जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल
(घ) जय भवानी
(ङ) वंदे मातरम्
Exam Tips:
a) नारे सही रूप में लिखें।
Question 3: युद्ध के अतिरिक्त अन्य कौन-सी स्थितियों में वीर जवानों की सहायता ली जाती है? लिखें।
Answer:
बाढ़, तूफ़ान और किसी भी प्राकृतिक आपदा में, देश के भीतर सरकार-विरोधी समस्याओं के समय तथा मित्र देशों/संयुक्त राष्ट्र (यू०एन०ओ०) की सहायता के लिए वीर जवानों की मदद ली जाती है।
Exam Tips:
a) आपदा और शांति-सेना – दोनों स्थितियाँ लिखें।
Important Questions and Answers
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उचित विकल्प चुनकर लिखिए
Question 1: "नमन देश के जवानों को" कविता में कवि ने किसे नमन किया है?
(क) वीर जवानों को; (ख) नेताओं को; (ग) नदियों को; (घ) शत्रुओं को
Answer:
(क) वीर जवानों को
Exam Tips:
a) कविता का मूल भाव याद रखें।
Question 2: सैनिक किसके सम्मान में सैल्यूट करते हैं?
(क) नौजवानों; (ख) तिरंगे; (ग) नेताओं; (घ) विद्यालयों
Answer:
(ख) तिरंगे
Exam Tips:
a) तिरंगे को सैल्यूट करना सैनिकों का सम्मान-भाव दिखाता है।
Question 3: सैनिक भारत के सुनहरे भविष्य के लिए अपना क्या मिटा देते हैं?
(क) घर; (ख) पुत्र; (ग) पुत्री; (घ) आज
Answer:
(घ) आज
Exam Tips:
a) "अपना आज मिटाना" का अर्थ है अपने सुख की परवाह न करना।
Question 4: सैनिक अपनी वीरता से दुश्मनों को क्या याद दिलाते हैं?
(क) छठी का दूध; (ख) दसवीं का दूध; (ग) सातवीं का दूध; (घ) पाँचवीं का दूध
Answer:
(क) छठी का दूध
Exam Tips:
a) "छठी का दूध याद दिलाना" मुहावरे का अर्थ याद रखें।
Question 5: वीर चक्र किन्हें दिया जाता है?
(क) शत्रुओं को; (ख) सैनिकों को; (ग) विद्यार्थियों को; (घ) अध्यापकों को
Answer:
(ख) सैनिकों को
Exam Tips:
a) वीर चक्र वीरता के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार है।
2. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित विकल्पों से कीजिए
Question 1: कवि ने ………… की वीरता का गुणगान किया है।
(क) शत्रुओं; (ख) बालकों; (ग) सैनिकों; (घ) अध्यापकों
Answer:
(ग) सैनिकों
Exam Tips:
a) वाक्य का भाव समझकर उचित विकल्प चुनें।
Question 2: डटे हैं जो देश की …………………।
(क) दहलीज; (ख) सीमाओं पर; (ग) राजधानी; (घ) बाहरी जगह
Answer:
(ख) सीमाओं पर
Exam Tips:
a) वाक्य का भाव समझकर उचित विकल्प चुनें।
Question 3: सैनिक युद्ध क्षेत्र में कभी ………… नहीं दिखाते।
(क) पीठ; (ख) दाँत; (ग) मुख; (घ) सिर
Answer:
(क) पीठ
Exam Tips:
a) वाक्य का भाव समझकर उचित विकल्प चुनें।
Question 4: वीर सैनिक अपने मरने की ……… नहीं करते।
(क) पूजा; (ख) परवाह; (ग) वंदना; (घ) अर्चना
Answer:
(ख) परवाह
Exam Tips:
a) वाक्य का भाव समझकर उचित विकल्प चुनें।
Question 5: वीर सैनिक बाधाओं को पार कर अपना ………… प्राप्त करते हैं।
(क) लक्ष्य; (ख) घर; (ग) स्कूल; (घ) जिला
Answer:
(क) लक्ष्य
Exam Tips:
a) वाक्य का भाव समझकर उचित विकल्प चुनें।
3. दिए गए शब्द का सही अर्थ से मिलान कीजिए
Question 1: परवाना: पतंगा / पतंग / पलंग
Answer:
पतंगा
Exam Tips:
a) शब्द का प्रसंग के अनुसार अर्थ चुनें।
Question 2: बंदगी: बंदा / सलाम / बंदा गाएगा
Answer:
सलाम
Exam Tips:
a) शब्द का प्रसंग के अनुसार अर्थ चुनें।
Question 3: बलिदान: बलि का दान / बलि देना / कुर्बानी
Answer:
कुर्बानी
Exam Tips:
a) शब्द का प्रसंग के अनुसार अर्थ चुनें।
Question 4: वीरचक्र: पुरस्कार का नाम / वीर का चक्र / वीरों का चक्र
Answer:
पुरस्कार का नाम
Exam Tips:
a) शब्द का प्रसंग के अनुसार अर्थ चुनें।
Free study material for Hindi
Hindi Class 7 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 13 नमन देश के जवानों को
Accessing Hindi Medium Chapter 13 नमन देश के जवानों को Solutions
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 13 नमन देश के जवानों को tailored for Class 7 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for Hindi.
Concept-Driven Answers for Class 7 Hindi
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 7 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Maximizing Study Efficiency
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 7 Hindi.
FAQs
The complete and updated PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 13 नमन देश के जवानों को is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Hindi are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 13 नमन देश के जवानों को as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 13 नमन देश के जवानों को will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 7 Hindi. You can access PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 13 नमन देश के जवानों को in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 13 नमन देश के जवानों को in printable PDF format for offline study on any device.