PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 10 बढ़े चलो, बढ़े चलो

Solutions for Class 7 Hindi: Hindi Medium Chapter 10 बढ़े चलो, बढ़े चलो

Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 10 बढ़े चलो, बढ़े चलो using the official curriculum guides for Class 7 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 7 Hindi Solutions: Hindi Medium Chapter 10 बढ़े चलो, बढ़े चलो

View or download the dedicated Hindi Medium Chapter 10 बढ़े चलो, बढ़े चलो solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.

बढ़े चलो, बढ़े चलो अभ्यास

Question 1: इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखिए: (क) कवि किन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है? (बालकों को, युवाओं को, देशवासियों को, स्वतन्त्रता सेनानियों को)

Answer:

कवि स्वतन्त्रता सेनानियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।

Exam Tips:

a) दिए गए चार विकल्पों में से केवल सही विकल्प चुनकर लिखिए।
b) कविता में आज़ादी की लड़ाई का वर्णन है, इसलिए संबोधित लोग सेनानी हैं।

 

Question 2: (ख) कवि अस्त्र-शस्त्र के बिना लड़ने का सुझाव क्यों देता है?

Answer:

कवि गांधीवादी विचारों का समर्थक है, इसलिए वह बिना अस्त्र-शस्त्र के लड़ने का सुझाव देता है। सत्य, अहिंसा और प्रेम गांधी जी के शस्त्र थे।

Exam Tips:

a) उत्तर में "गांधी जी" और "सत्य, अहिंसा, प्रेम" का उल्लेख अवश्य कीजिए।

 

Question 3: (ग) यह कविता देश के आज़ाद होने से पहले लिखी गई थी अथवा बाद में?

Answer:

"बढ़े चलो, बढ़े चलो" कविता देश के आज़ाद होने से पहले लिखी गई थी।

Exam Tips:

a) कविता में स्वतन्त्रता पाने का संघर्ष है, इसी से उसका रचना-काल समझा जा सकता है।

 

Question 4: इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखिए: (क) कवि अपने पाठकों को मशाल बनकर जलने की प्रेरणा क्यों देता है?

Answer:

कवि स्वतन्त्रता सेनानियों को मशाल बनकर जलने की प्रेरणा इसलिए देता है कि आज़ादी के रास्ते का अन्धकार दूर हो सके। मशाल की तरह जलने वाला व्यक्ति दूसरों को राह दिखाता है और सबकी प्रेरणा का स्रोत बन जाता है। उसे देखकर देश के अन्य लोग भी कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकते हैं।

Exam Tips:

a) मशाल का भाव "रास्ता दिखाने वाला" और "प्रेरणा देने वाला" समझाइए।
b) उत्तर चार-पाँच वाक्यों में ही रखिए।

 

Question 5: (ख) "जिये चलो, मरे चलो" – कवि जीवन और मृत्यु को साथ लेकर चलता है, क्यों?

Answer:

स्वतन्त्रता प्राप्त करने का मार्ग बहुत कठिन होता है। इस मार्ग पर जीवन भी है और मरण भी। आज़ादी का मिलना जीवन है और उसके लिए कुर्बान हो जाना मरण है। संघर्ष के मार्ग पर बढ़ता हुआ वीर जीवन-मरण की परवाह नहीं करता। वह जीता भी है और देश के लिए मरने को भी तैयार रहता है।

Exam Tips:

a) जीवन और मरण दोनों को देश-प्रेम के संदर्भ में जोड़कर समझाइए।

 

Question 6: (ग) कविता का सार लिखिए।

Answer:

"बढ़े चलो, बढ़े चलो" कविता श्री सोहन लाल द्विवेदी की देश की स्वतन्त्रता से पहले की रचना है। यह कविता देश-भक्ति से भरी हुई है और इसमें स्वतन्त्रता सेनानियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई है। कवि कहता है कि हाथ में कोई शस्त्र न हो और खाने-पीने को भी कुछ न हो, तब भी आज़ादी के मार्ग पर बढ़ते चलो। मार्ग की बड़ी से बड़ी बाधा को पार करो और कभी झुको नहीं। आज़ादी के लिए अपने रक्त की एक-एक बूँद देकर युगों की गुलामी की ज़ंजीरें तोड़ दो। कभी भयभीत मत हो और सदा आगे बढ़ते रहो।

Exam Tips:

a) सार में कवि का नाम, कविता का मूल संदेश और प्रेरणा – तीनों बातें लिखिए।
b) सार अपने शब्दों में और संक्षेप में लिखिए।

 

Question 7: इन शब्दों के अर्थ लिखते हुए वाक्यों में प्रयोग कीजिए: समक्ष, कालकूट, सुधा, फाग, अशेष।

Answer:

शब्दअर्थवाक्य
समक्षसामनेव्यक्ति को हमेशा अपने समक्ष ऊँचा आदर्श रखना चाहिए।
कालकूटतेज़ ज़हरआज़ादी पाने के लिए व्यक्ति को कालकूट भी पीना पड़ता है।
सुधाअमृतस्वतन्त्रता सेनानी बलिदान को सुधा समझकर पी जाते हैं।
फागहोलीसैनिकों का काम ही रक्त से फाग खेलना है।
अशेषसम्पूर्णआज़ादी के लिए अपना अशेष रक्त अर्पित कर दो।

Exam Tips:

a) वाक्य ऐसा बनाइए जिससे शब्द का अर्थ स्पष्ट हो।
b) "सुधा" और "कालकूट" परस्पर विपरीत शब्द हैं; दोनों को साथ याद रखिए।

 

Question 8: विपरीतार्थक शब्द लिखिए: स्वतन्त्रता, मरण, कालकूट।

Answer:

शब्दविपरीतार्थक शब्द
स्वतन्त्रतापरतन्त्रता
मरणजीवन
कालकूटसुधा

Exam Tips:

a) "स्व" का विलोम "पर" होने से स्वतन्त्रता का विलोम परतन्त्रता बनता है।

 

Question 9: इन क्रियाओं से संज्ञा शब्द बनाइए: रुकना, झुकना, जलना, निखरना, बिखरना।

Answer:

क्रियासंज्ञा
रुकनारुकावट
झुकनाझुकाव
जलनाजलन
निखरनानिखार
बिखरनाबिखराव

Exam Tips:

a) क्रिया के धातु-रूप में आवट, आव, अन आदि प्रत्यय जुड़ने से संज्ञा बनती है।

 

Question 10: इन शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए: वस्त्र, शिखर, अटूट, राग, मशाल, मिसाल, नीर।

Answer:

शब्दपर्यायवाची शब्द
वस्त्रकपड़ा, पट, चीर
शिखरचोटी, शृंग
अटूटमज़बूत, अभंगुर
रागसुर, प्रेम
मशालमुराड़ा, लौ
मिसालउदाहरण, नमूना
नीरजल, पानी, वारि

Exam Tips:

a) "राग" के कई अर्थ हैं; यहाँ संगीत और प्रेम वाले अर्थ के पर्याय दिए गए हैं।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 7 Hindi Hindi Medium Chapter 10 बढ़े चलो, बढ़े चलो

Chapter Exercise Answers for Class 7 Hindi

Review comprehensive exercise answers for Class 7 Hindi Hindi Medium Chapter 10 बढ़े चलो, बढ़े चलो. Fully updated to match current Punjab Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Detailed Answer Guides for Hindi Medium Chapter 10 बढ़े चलो, बढ़े चलो

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 10 बढ़े चलो, बढ़े चलो concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Complete Preparation Kit for Class 7 Exams

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 7 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 10 बढ़े चलो, बढ़े चलो for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 10 बढ़े चलो, बढ़े चलो is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Hindi are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Hindi Punjab Board solutions for Class 7 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 10 बढ़े चलो, बढ़े चलो as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 7 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 10 बढ़े चलो, बढ़े चलो will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 10 बढ़े चलो, बढ़े चलो in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 7 Hindi. You can access PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 10 बढ़े चलो, बढ़े चलो in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Punjab Board solutions for Class 7 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 10 बढ़े चलो, बढ़े चलो in printable PDF format for offline study on any device.