Official Punjab Board Solutions for Class 7 Computer: Hindi Medium Chapter 03 स्टोरेज डिवाइसेज़
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 03 स्टोरेज डिवाइसेज़ tailored for Class 7 learners. Utilizing these Computer answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Punjab Board evaluations.
Chapter-wise Solutions for Computer: Hindi Medium Chapter 03 स्टोरेज डिवाइसेज़
Access the complete solution PDF for Class 7 Computer below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
1. रिक्त स्थान भरो
Question 1: प्राइमरी मैमरी को ……………. भी कहा जाता है।
(क) इंटरनल मैमरी
(ख) एक्सटरनल मैमरी
(ग) फिजीकल मैमरी
(घ) ऑग्ज़ीलियरी मैमरी
Answer:
(क) इंटरनल मैमरी
Exam Tips:
a) प्राइमरी मैमरी = मुख्य मैमरी = इंटरनल मैमरी।
Question 2: ……………. मैमरी रीड ओनली मैमरी नहीं होती।
(क) ROM
(ख) PROM
(ग) EPROM
(घ) RAM
Answer:
(घ) RAM
Exam Tips:
a) ROM, PROM, EPROM रीड ओनली हैं, जबकि RAM में पढ़ना और लिखना दोनों संभव है।
Question 3: ……………. एक पोर्टेबल स्टोरेज डिवाइस नहीं है।
(क) एक्सटरनल हार्ड डिस्क
(ख) पेन ड्राइव
(ग) हार्ड डिस्क ड्राइव
(घ) मैमरी कार्ड
Answer:
(ग) हार्ड डिस्क ड्राइव
Exam Tips:
a) हार्ड डिस्क कंप्यूटर के अंदर लगी रहती है, इसलिए पोर्टेबल नहीं है।
Question 4: मैमरी के छोटे-छोटे भागों को ……………. कहते हैं।
(क) सैल
(ख) एरिया
(ग) इंटरसैक्शन
(घ) कोई नहीं
Answer:
(क) सैल
Exam Tips:
a) मैमरी बहुत छोटे-छोटे भागों से बनी होती है, जिन्हें सैल कहते हैं।
Question 5: USB का ……………. अर्थ है।
(क) यूनिफ़ार्म सर्विस बस
(ख) यूनिवर्सल सीरियल बस
(ग) यूनिवर्सल स्टेटस बस
(घ) यूनिफ़ार्म सीरियल बस
Answer:
(ख) यूनिवर्सल सीरियल बस
Exam Tips:
a) USB = Universal Serial Bus। संक्षिप्त नामों के पूरे रूप याद करें।
2. सही या ग़लत बताएँ
Question 1: आम तौर पर फ्लॉपी 3.5" की होती है तथा इसमें 1.44 MB डाटा स्टोर होता है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) 3.5 इंच तथा 1.44 MB – ये दोनों तथ्य याद रखें।
Question 2: कॉम्पैक्ट डिस्क (CD) एक पोर्टेबल डिस्क होती है जिसमें 650-700 MB तक डाटा स्टोर करने की क्षमता होती है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) CD की क्षमता 650-700 MB होती है।
Question 3: पर्सनल कंप्यूटर की हार्ड डिस्क की स्टोरेज क्षमता 20 GB से 500 GB तक होती है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) कथन को ध्यान से पढ़कर सही या ग़लत तय करें।
Question 4: DVD की स्टोरेज क्षमता CD के मुकाबले कम है।
Answer:
ग़लत
Exam Tips:
a) DVD की क्षमता CD से कई गुना अधिक होती है।
Question 5: CD/DVD के चमकीले पेन पर पेन या पेंसिल से लिखना चाहिए।
Answer:
ग़लत
Exam Tips:
a) CD/DVD की चमकीली सतह पर कभी पेन या पेंसिल से नहीं लिखना चाहिए।
3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न
Question 1: प्राइमरी मैमरी की किस्मों के नाम बताओ।
Answer:
प्राइमरी मैमरी दो प्रकार की होती है –
1. RAM
2. ROM
Exam Tips:
a) दोनों के पूरे नाम भी लिख सकते हैं: Random Access Memory तथा Read Only Memory।
Question 2: किन्हीं चार सैकेंडरी मैमरी के नाम बताओ।
Answer:
1. हार्ड डिस्क
2. फ्लॉपी डिस्क
3. सी० डी०
4. डी० वी० डी०
Exam Tips:
a) किन्हीं चार नाम लिखना पर्याप्त है।
Question 3: CD/DVD प्रयोग करते समय प्रयोग होने वाली सावधानियों के बारे में बताएँ।
Answer:
CD/DVD प्रयोग करते समय निम्न बातों का ध्यान रखें –
1. सी० डी० को हमेशा कवर में रखें।
2. इसके चमकदार हिस्से को न छुएँ।
3. इस पर तीखे पेन की सहायता से न लिखें।
4. सी० डी० को धूप तथा ज़्यादा तापमान में न रखें।
5. सी० डी० को मरोड़ें नहीं।
6. सी० डी० को हमेशा मुलायम कपड़े से साफ करें।
7. सी० डी० को धूल-मिट्टी से बचाकर रखें।
Exam Tips:
a) कम से कम 4-5 सावधानियाँ क्रम से लिखें।
b) "कवर में रखना" और "चमकदार हिस्से को न छूना" अवश्य लिखें।
Question 4: मैमरी की मुख्य दो श्रेणियों के नाम लिखो।
Answer:
मैमरी दो प्रकार की होती है –
1. प्राइमरी मैमरी
2. सैकेंडरी मैमरी
Exam Tips:
a) प्राइमरी = मुख्य (RAM, ROM), सैकेंडरी = सहायक (डिस्क आदि)।
Question 5: पेन ड्राइव क्या होती है?
Answer:
पेन ड्राइव एक सैकेंडरी स्टोरेज डिवाइस है जिसका प्रयोग डाटा को एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर तक पहुँचाने के लिए किया जाता है। यह एक पोर्टेबल स्टोरेज डिवाइस है।
Exam Tips:
a) उत्तर में "पोर्टेबल" शब्द ज़रूर लिखें।
बड़े उत्तर वाले प्रश्न
Question 1: मैमरी क्या है? इसके प्रयोग के बारे में बताओ।
Answer:
डाटा स्टोर करने की क्षमता वाले किसी भी माध्यम को मैमरी कहा जाता है। कंप्यूटर मैमरी एक इलैक्ट्रॉनिक स्पेस होता है, जो मैग्नेटिक, सिलिकॉन या ऑप्टिकल माध्यम से बना होता है। इसमें डाटा तथा निर्देश अस्थायी रूप में स्टोर किए जाते हैं। मैमरी बहुत छोटे-छोटे भागों से बनी होती है जिन्हें सैल कहते हैं।
मैमरी का प्रयोग: कंप्यूटर में डाटा स्टोर करने के लिए मैमरी का प्रयोग होता है। इसमें डाटा तथा निर्देश स्टोर करके रखे जाते हैं ताकि उन्हें प्रोसैस किया जा सके। कंप्यूटर डाटा को डिजिटल फ़ॉर्मेट में स्टोर करता है।
Exam Tips:
a) पहले परिभाषा, फिर प्रयोग – दो अलग हिस्सों में उत्तर लिखें।
b) "सैल" शब्द का उल्लेख करना न भूलें।
Question 2: मैमरी कार्ड क्या होता है? विस्तार से बताएँ।
Answer:
मैमरी कार्ड एक स्टोरेज मीडिया है। इसका प्रयोग डिजिटल कैमरा, हैंड हैल्ड कंप्यूटर, MP3 प्लेयर, फ़ोन, गेम, प्रिंटर आदि में किया जाता है। इनको फ्लैश मैमरी कार्ड भी कहा जाता है। इनका प्रयोग करने के लिए मैमरी कार्ड रीडर का प्रयोग किया जाता है। इनकी क्षमता विभिन्न होती है। इनमें किसी भी प्रकार का डाटा स्टोर किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) "फ्लैश मैमरी कार्ड" दूसरा नाम अवश्य लिखें।
b) प्रयोग वाले उपकरणों के कुछ उदाहरण दें।
Question 3: फ्लॉपी डिस्क क्या है? विस्तार से बताओ।
Answer:
फ्लॉपी डिस्क एक सैकेंडरी स्टोरेज उपकरण है। यह एक प्लास्टिक की डिस्क होती है। इसके अंदर गोलाकार डिस्क होती है जिसमें डाटा स्टोर होता है। इसकी भंडारण क्षमता 1.44 MB होती है। यह तीन आकार की होती है। बड़े आकार की फ्लॉपी का प्रयोग बंद हो गया है। आजकल सिर्फ 3.5 इंच की फ्लॉपी का प्रयोग होता है। इसका प्रयोग भी नाममात्र ही होता है। इसकी बहुत ज़्यादा सँभाल करनी पड़ती है। इसमें रखा डाटा जल्दी नष्ट हो जाता है।
Exam Tips:
a) क्षमता (1.44 MB) और आकार (3.5 इंच) अवश्य लिखें।
b) इसकी कमी (डाटा जल्दी नष्ट होना) भी लिखें।
Question 4: सी० डी० क्या होती है? इसकी किस्मों का वर्णन करें।
Answer:
CD-ROM का पूरा नाम Compact Disk Read Only Memory है। यह एक चमकदार डिस्क होती है। इसमें काफ़ी ज़्यादा मात्रा में डाटा स्टोर किया जा सकता है। इसकी एक सतह चमकदार होती है और डाटा इसी सतह पर स्टोर किया जाता है। डाटा स्टोर करने के लिए लेज़र लाइट का प्रयोग किया जाता है। लेज़र लाइट की सहायता से इसमें छोटे-छोटे पिट्स बनाए जाते हैं। इस डिस्क की भंडारण क्षमता 700 MB होती है। सी० डी० आमतौर पर दो प्रकार की होती है –
1. CD-R
2. CD-RW
CD-R का अर्थ है Compact Disk-Recordable। इस प्रकार की डिस्क में डाटा सिर्फ एक बार लिखा जाता है। उसे बार-बार पढ़ा जा सकता है, पर मिटाया नहीं जा सकता।
CD-RW का अर्थ है Compact Disk-ReWritable। इस प्रकार की डिस्क में डाटा लिखा तथा पढ़ा जा सकता है। इसका प्रयोग बार-बार किया जा सकता है।
सी० डी० का प्रयोग करते समय निम्न सावधानियाँ रखी जाती हैं –
1. इसे हमेशा कवर में रखें।
2. इसे मरोड़ें नहीं।
3. इसे मिट्टी, धूल आदि से बचाकर रखें।
4. सी० डी० को हमेशा मुलायम कपड़े से साफ़ करें।
5. सी० डी० को धूप से बचाकर रखें।
6. सी० डी० पर नुकीले पेन से न लिखें।
Exam Tips:
a) CD-R (एक बार लिखना) और CD-RW (बार-बार लिखना) का अंतर साफ़ लिखें।
b) क्षमता 700 MB और लेज़र का उल्लेख करें।
Question 5: एक्सटरनल हार्ड डिस्क ड्राइव क्या है? इसके लाभ लिखो।
Answer:
एक्सटरनल हार्ड डिस्क एक स्टोरेज डिवाइस है जिसका प्रयोग ज़्यादा डाटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है, ताकि उसे दूसरे कंप्यूटर तक आसानी से भेजा जा सके। यह एक पोर्टेबल स्टोरेज डिवाइस होता है। इसकी स्टोरेज क्षमता हार्ड डिस्क जैसी ही होती है। इसे कभी भी कंप्यूटर से हटाकर कहीं भी रखा जा सकता है। इसे कंप्यूटर से USB द्वारा जोड़ा जाता है। यह प्रयोग में काफ़ी आसान होती है। इसका प्रयोग अक्सर बैकअप लेने के लिए किया जाता है।
एक्सटरनल हार्ड डिस्क ड्राइव के लाभ –
1. यह पोर्टेबल होती है।
2. इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा सकता है।
3. यह प्लग एंड प्ले आधार पर कार्य करती है।
4. इसके द्वारा काफ़ी बैकअप लिया जा सकता है।
5. इसमें डाटा सुरक्षित रखा जा सकता है।
Exam Tips:
a) उत्तर दो हिस्सों में लिखें – परिचय और लाभ।
b) "USB से जुड़ना" और "बैकअप" का उल्लेख अवश्य करें।
Important Questions and Answers – खाली स्थान भरें
Question 1: ……………. का प्रयोग सूचना सँभालने में होता है।
(क) सीपीयू
(ख) की-बोर्ड
(ग) स्टोरेज (मैमरी)
(घ) माउस
Answer:
(ग) स्टोरेज (मैमरी)
Exam Tips:
a) सूचना को सँभालकर रखने का काम स्टोरेज/मैमरी का है।
Question 2: ……………. तथा ……………. मुख्य मैमरी की किस्में हैं।
(क) सी०डी०, डी०वी०डी०
(ख) RAM, ROM
(ग) प्राइमरी, सैकेंडरी
(घ) HDD, FDD
Answer:
(ख) RAM, ROM
Exam Tips:
a) मुख्य (प्राइमरी) मैमरी की दो किस्में RAM और ROM हैं।
Question 3: फ्लॉपी डिस्क ……………. की बनी होती है।
(क) लोहे
(ख) काँच
(ग) खड़िया
(घ) प्लास्टिक
Answer:
(घ) प्लास्टिक
Exam Tips:
a) फ्लॉपी डिस्क प्लास्टिक की बनी होती है।
Question 4: डी० वी० डी० की स्टोरेज क्षमता सी० डी० से ……………. होती है।
(क) कम
(ख) ज़्यादा
(ग) बराबर
(घ) ज़ीरो
Answer:
(ख) ज़्यादा
Exam Tips:
a) DVD में CD से कहीं अधिक डाटा आता है।
Question 5: डी० वी० डी० का अर्थ ……………. है।
(क) डिजिटल वर्क डिस्क
(ख) डिजिटल व्यू डिस्क
(ग) डिजिटल वर्सेटाइल डिस्क या डिजिटल वीडियो डिस्क
(घ) डिजिटल वर्ड डिस्क
Answer:
(ग) डिजिटल वर्सेटाइल डिस्क या डिजिटल वीडियो डिस्क
Exam Tips:
a) DVD = Digital Versatile Disc (या Digital Video Disc)।
सही या ग़लत बताएँ
Question 1: रैम तथा रोम सैकेंडरी मैमरी हैं।
Answer:
ग़लत
Exam Tips:
a) RAM और ROM प्राइमरी मैमरी हैं।
Question 2: सी० डी० की भंडारण क्षमता फ्लॉपी से ज़्यादा है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) CD लगभग 700 MB, फ्लॉपी केवल 1.44 MB।
Question 3: रीड ओनली सी० डी० पर सिर्फ एक बार लिखा जा सकता है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) कथन को ध्यान से पढ़कर सही या ग़लत तय करें।
Question 4: हार्ड डिस्क में चुंबकीय प्लेट होती है।
Answer:
सही
Exam Tips:
a) कथन को ध्यान से पढ़कर सही या ग़लत तय करें।
Question 5: सी० डी० का अर्थ है क्लोज़्ड डिस्क।
Answer:
ग़लत
Exam Tips:
a) CD का पूरा रूप Compact Disc है।
छोटे उत्तर वाले प्रश्न
Question 1: मैमरी क्या है?
Answer:
मैमरी एक इलैक्ट्रॉनिक चिप होती है जिसका प्रयोग कंप्यूटर पर सूचना सँभालने के लिए किया जाता है।
Exam Tips:
a) परिभाषा एक-दो वाक्यों में लिखें।
Question 2: प्रोसैसर क्या है?
Answer:
प्रोसैसर एक चिप होती है जो कंप्यूटर का सारा कार्य करती है। इसे कंप्यूटर का दिमाग़ भी कहते हैं।
Exam Tips:
a) "कंप्यूटर का दिमाग़" वाक्यांश अवश्य लिखें।
Question 3: बिट किसे कहते हैं?
Answer:
मैमरी की सबसे छोटी इकाई को बिट कहते हैं। इसमें बाइनरी का एक अंक (0 या 1) स्टोर होता है।
Exam Tips:
a) बिट = मैमरी की सबसे छोटी इकाई; 8 बिट = 1 बाइट।
Question 4: मैमरी कितने प्रकार की होती है?
Answer:
मैमरी दो प्रकार की होती है –
1. प्राइमरी मैमरी
2. सैकेंडरी मैमरी
Exam Tips:
a) दोनों प्रकारों के उदाहरण भी दे सकते हैं।
Question 5: प्राइमरी मैमरी क्या होती है?
Answer:
वह मैमरी जो प्रोसैसर के साथ पक्के तौर पर जुड़ी होती है, उसे प्राइमरी मैमरी कहते हैं।
Exam Tips:
a) प्राइमरी मैमरी के उदाहरण: RAM, ROM।
Question 6: मैमरी को मापने के कौन-कौन से यूनिट होते हैं?
Answer:
मैमरी के मुख्य यूनिट बिट तथा बाइट हैं। कंप्यूटर में किसी भी चीज़ को 0 और 1 में लिखा जाता है। मैमरी के यूनिट निम्न हैं –
1. बिट
2. 1 बाइट = 8 बिट्स
3. 1 किलोबाइट (KB) = 1024 बाइट
4. 1 मेगाबाइट (MB) = 1024 किलोबाइट
5. 1 गीगाबाइट (GB) = 1024 मेगाबाइट
6. 1 टेराबाइट (TB) = 1024 गीगाबाइट
Exam Tips:
a) इकाइयाँ छोटी से बड़ी के क्रम में लिखें।
b) हर इकाई 1024 गुना बड़ी होती है, यह याद रखें।
Question 7: ROM को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?
Answer:
ROM को निम्न भागों में बाँटा जा सकता है –
1. PROM (प्रोग्रामेबल रीड ओनली मैमरी)
2. EPROM (इरेज़ेबल प्रोग्रामेबल रीड ओनली मैमरी)
3. EEPROM (इलैक्ट्रिकली इरेज़ेबल प्रोग्रामेबल रीड ओनली मैमरी)
Exam Tips:
a) तीनों के पूरे नाम और संक्षिप्त रूप जोड़कर याद करें।
Free study material for Computer
Computer Class 7 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 03 स्टोरेज डिवाइसेज़
Official Punjab Board Solutions for Hindi Medium Chapter 03 स्टोरेज डिवाइसेज़
Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 03 स्टोरेज डिवाइसेज़. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 7 Computer, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Step-by-Step Explanations for Hindi Medium Chapter 03 स्टोरेज डिवाइसेज़
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 03 स्टोरेज डिवाइसेज़ concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Next Steps in Your Computer Revision
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 7 Computer.
FAQs
The complete and updated PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 3 स्टोरेज डिवाइसेज़ is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Computer are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 3 स्टोरेज डिवाइसेज़ as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Computer concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 3 स्टोरेज डिवाइसेज़ will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 7 Computer. You can access PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 3 स्टोरेज डिवाइसेज़ in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 3 स्टोरेज डिवाइसेज़ in printable PDF format for offline study on any device.