PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 3 भोजन पकाने के कारण

Official Punjab Board Solutions for Class 6 Home Science: Hindi Medium Chapter 03 भोजन पकाने के कारण

Review structured textbook solutions for Class 6 Home Science Hindi Medium Chapter 03 भोजन पकाने के कारण. Built according to Punjab Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Chapter-wise Solutions for Home Science: Hindi Medium Chapter 03 भोजन पकाने के कारण

View or download the dedicated Hindi Medium Chapter 03 भोजन पकाने के कारण solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Home Science.

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न

Question 1: भोजन पकाने की सबसे सरल विधि कौन-सी है ?

Answer:

उबालना।

Exam Tips:

a) उबालना सबसे सरल और पुरानी विधि है।

 

Question 2: कौन-सा विटामिन पकाने से नष्ट हो जाता है ?

Answer:

विटामिन 'सी' (यह गर्मी से नष्ट होता है और पानी में घुल भी जाता है)।

Exam Tips:

a) खट्टे फल और कच्ची सब्जियाँ विटामिन 'सी' देती हैं, इन्हें अधिक न पकाएँ।

 

Question 3: कौन-सा विटामिन भोजन पकाने पर कम नष्ट होता है ?

Answer:

विटामिन 'ए', क्योंकि यह जल में नहीं घुलता (वसा में घुलनशील है)।

Exam Tips:

a) विटामिन 'ए' वसा में घुलनशील है।

 

Question 4: भोजन पकाने का प्रमुख कारण क्या है ?

Answer:

भोजन को सरलता से पचने योग्य और स्वादिष्ट बनाना।

Exam Tips:

a) पचने योग्य बनाना ही मुख्य कारण है।

 

Question 5: शुष्क सेंक से भोजन पकाने की दो विधियों के नाम लिखो।

Answer:

भूनना तथा बेक करना।

Exam Tips:

a) शुष्क सेंक में पानी या घी का प्रयोग नहीं होता।

 

Question 6: घी से पकाने की किसी एक विधि का नाम लिखो।

Answer:

तलना।

Exam Tips:

a) पूरी, पकौड़े तलकर बनाए जाते हैं।

 

Question 7: शकरकन्दी आमतौर पर किस विधि से पकाकर खाई जाती है ?

Answer:

भूनकर।

Exam Tips:

a) शकरकन्दी को सीधे आँच पर भूना जाता है।

 

Question 8: पकाने से भोजन हानिरहित कैसे हो जाता है ?

Answer:

पकाने की गर्मी से भोजन में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और सूक्ष्म जीव मर जाते हैं।

Exam Tips:

a) बैक्टीरिया शब्द का उल्लेख करें।

 

Question 9: गीले सेंक से पकाने के किसी एक तरीके का नाम लिखो।

Answer:

भाप से पकाना (उबालना भी)।

Exam Tips:

a) गीले सेंक में पानी या भाप का प्रयोग होता है।

 

Question 10: बेकिंग से पकने वाले दो खाद्य पदार्थों के नाम लिखो।

Answer:

केक तथा बिस्कुट (डबलरोटी, पेस्ट्री भी)।

Exam Tips:

a) बेकिंग ओवन में होती है।

 

लघूत्तर प्रश्न

Question 1: खाना क्यों पकाया जाता है ?

Answer:

खाना स्वादिष्ट और सुपाच्य (आसानी से पचने योग्य) बनाने के लिए पकाया जाता है। पकाने से हानिकारक कीटाणु भी मर जाते हैं और भोजन अधिक समय तक सुरक्षित रहता है।

Exam Tips:

a) कम-से-कम दो कारण लिखें: स्वाद और पाचन।

 

Question 2: पके हुए तथा कच्चे भोजन में क्या अन्तर है ?

Answer:

पका भोजनकच्चा भोजन
1. पका हुआ भोजन नर्म हो जाता है, इसलिए चबाने और पचाने में आसान होता है।1. कच्चा भोजन सख्त होता है, इसलिए चबाना और पचाना कठिन होता है।
2. पके भोजन का रंग, रूप, स्वाद और सुगन्ध अच्छे हो जाते हैं।2. बिना पकाए भोजन देखने और खाने में प्रायः अच्छा नहीं लगता।
3. पकाने की गर्मी से अनेक हानिकारक कीटाणु मर जाते हैं।3. कच्चे भोजन में हानिकारक कीटाणु हो सकते हैं, जो स्वास्थ्य को हानि पहुँचाते हैं।
4. एक ही वस्तु को अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है।4. भोजन एक ही रूप में खाने से जल्दी मन भर जाता है।
5. पकाने से भोजन को अधिक देर तक सुरक्षित रखा जा सकता है।5. कच्चा भोजन जल्दी खराब हो जाता है।

Exam Tips:

a) तालिका बनाकर उत्तर लिखना अच्छा रहता है।

 

Question 3: उबालने तथा तलने के दोष लिखो।

Answer:

उबालने के दोष –
1. पानी को तेज़ी से उबालने पर वह जल्दी सूख जाता है और अधिक ईंधन लगता है।
2. इस विधि से कठोर पदार्थ देर से पकते हैं।
3. कुछ घुलनशील पोषक तत्त्व पानी में घुल जाते हैं और पानी फेंकने पर नष्ट हो जाते हैं।
तलने के दोष –
1. अधिक तलने-भूनने से कुछ पौष्टिक तत्त्व (विशेषकर विटामिन) नष्ट हो जाते हैं।
2. भोजन गरिष्ठ (भारी) हो जाता है।
3. भोजन देर से पचने के कारण कभी-कभी पाचन बिगड़ जाता है।

Exam Tips:

a) दोनों विधियों के दोष अलग-अलग शीर्षक के नीचे लिखें।

 

Question 4: बेक करने तथा भूनने में क्या अन्तर हैं ?

Answer:

बेकिंगभूनना
1. इसमें पदार्थ को बन्द गर्म भट्ठी (ओवन) में गर्म हवा की ऊष्मा से पकाया जाता है।1. इसमें पदार्थ को सीधे आग पर, या थोड़ी चिकनाई लगाकर बर्तन में अथवा गर्म बालू में सेंका जाता है।
2. इसमें भोजन आग के सीधे सम्पर्क में नहीं आता।2. प्रत्यक्ष भूनने में भोजन आग के सीधे सम्पर्क में आता है।
3. इसमें भट्ठी का ताप एक-सा बना रहना चाहिए।3. इसमें आँच प्रायः धीमी या मध्यम रखी जाती है, ताकि भोजन जले नहीं।
4. इससे केक, पावरोटी, बिस्कुट, पेस्ट्री आदि बनाए जाते हैं।4. इससे आलू, बैंगन, भुट्टे, मांस, चपाती आदि बनाए जाते हैं; चना, मूँगफली जैसे दाने कड़ाही में बालू में भूने जाते हैं।

Exam Tips:

a) तालिका के रूप में कम-से-कम तीन अन्तर लिखें।

 

Question 5: कौन-कौन से भोज्य पदार्थों को भूना जा सकता है ?

Answer:

निम्नलिखित भोज्य पदार्थों को भूना जा सकता है –
1. आलू
2. बैंगन
3. मांस के टुकड़े
4. मुर्गा
5. मक्का के भुट्टे
6. चपाती
7. मछली
8. चना, मूँगफली जैसे दाने

Exam Tips:

a) सीधे आँच पर भूने जाने वाले उदाहरण: आलू, बैंगन, भुट्टा।

 

निबन्धात्मक प्रश्न

Question 1: भोजन पकाते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए ?

Answer:

भोजन पकाते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए –
1. पकाते समय ताप (आँच) एक-सा रहना चाहिए।
2. भाप से पकाते समय पानी वाला बर्तन भोजन वाले बर्तन के हिसाब से न बहुत बड़ा हो और न ही उसमें पूरा फिट हो, ताकि भाप को जगह मिले।
3. भोजन के बर्तन को बन्द करना हो तो उसके मुँह पर चिकना कागज़ लगाकर बन्द करना चाहिए।
4. पानी के बर्तन को कसकर बन्द करना चाहिए, ताकि भाप व्यर्थ न जाए।

Exam Tips:

a) चारों बिन्दु अलग-अलग पंक्तियों में लिखें।

 

Question 2: जिस पानी में भोजन पकाया जाए उसे फेंकना क्यों नहीं चाहिए ? भाप द्वारा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष पकाने में अन्तर स्पष्ट करें।

Answer:

जिस पानी में भोजन पकाया जाए उसे इसलिए नहीं फेंकना चाहिए कि उसमें खनिज लवण और पानी में घुलनशील विटामिन घुल जाते हैं। पानी फेंकने पर ये पौष्टिक तत्त्व नष्ट हो जाते हैं।
भाप द्वारा भोजन पकाना – इस विधि में भोजन उबलते पानी से निकली भाप से पकाया जाता है। यह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष दोनों प्रकार से हो सकता है।
1. प्रत्यक्ष विधि –
(i) जलरहित पकाना – जिन सब्जियों में स्वाभाविक जल होता है, उनका अपना जल ही उन्हें पका देता है। इसमें भोजन धीमी आँच पर पकाया जाता है।
(ii) बफाना – देगची या भगौने में पानी उबालकर उसके मुँह पर कपड़ा बाँधते हैं, उस पर भोज्य वस्तु रखकर ढक देते हैं और भाप से पकाते हैं।
(iii) विशेष बर्तन – ढक्कन वाले इस बर्तन में जालीदार थाली लगी रहती है। इस पर रखकर सब्जी, मांस, इडली आदि भाप से पकाए जाते हैं।
2. अप्रत्यक्ष विधि – इसमें बन्द बर्तन में थोड़े पानी के साथ खाद्य सामग्री रखी जाती है। ढक्कन इतना कसकर लगाया जाता है कि भाप बाहर न निकले और भोजन उसी भाप के दबाव से पक जाए। इसके लिए प्रेशर कुकर का प्रयोग भी किया जाता है। प्रेशर कुकर में भोजन पकाने से ईंधन और समय की बचत होती है तथा पोषक तत्त्व कम नष्ट होते हैं।

Exam Tips:

a) पहले पानी न फेंकने का कारण लिखें, फिर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष विधि अलग-अलग।
b) बफाना और प्रेशर कुकर के उदाहरण अवश्य दें।

 

Question 3: किन भोजन पदार्थों को बिना पकाए खाया नहीं जा सकता ? सूची बनाइए।

Answer:

कई भोज्य पदार्थ ऐसे हैं जिन्हें कच्चा नहीं खाया जा सकता। इसके कारण हो सकते हैं – वे कठोर होते हैं, उनमें अच्छी सुगन्ध नहीं होती, देखने में अच्छे नहीं लगते और कच्चे रूप में पचाना कठिन होता है।
बिना पकाए न खाए जा सकने वाले पदार्थ: अनाज, दालें, मांस, मछली, अण्डा तथा कई प्रकार की सब्जियाँ (जैसे आलू, अरबी)।

Exam Tips:

a) कारण और सूची, दोनों लिखें।

 

Question 4: तलने से क्या भाव है ?

Answer:

तलना – इस विधि में खूब गर्म घी या तेल में भोज्य पदार्थ को पकाया जाता है। तलने के लिए आग तेज़ होनी चाहिए। तलना दो प्रकार से होता है –
1. गहरा तलना (अधिक चिकनाई में) – बर्तन गहरा होना चाहिए और उसमें पर्याप्त घी या तेल होना चाहिए। तेल अच्छी तरह गर्म हो जाने पर खाद्य सामग्री उसमें डाली जाती है। पूरी, पकौड़े इसी प्रकार तले जाते हैं।
2. उथला तलना – इसमें चपटे बर्तन में कम घी या तेल लेते हैं, ताकि वस्तु बर्तन से चिपके नहीं। आग मध्यम रखी जाती है। आलू की टिक्की, आमलेट, परांठे आदि इसी विधि से बनते हैं।
तलने से भोजन स्वादिष्ट और आकर्षक बनता है, पर तली चीज़ें देर से पचती हैं और अधिक ताप पर कुछ विटामिन नष्ट हो जाते हैं।

Exam Tips:

a) तलने के दोनों प्रकार उदाहरण सहित लिखें।

 

अति छोटे उत्तर वाले प्रश्न

Question 1: भोजन पकाने की सर्वोत्तम विधि कौन-सी है ?

Answer:

भाप द्वारा पकाना।

Exam Tips:

a) इसमें पोषक तत्त्व सबसे कम नष्ट होते हैं।

 

Question 2: भाप द्वारा भोजन पकाने की विधि सर्वोत्तम विधि क्यों मानी जाती है ?

Answer:

क्योंकि इस विधि में भोजन के पोषक तत्त्व बहुत कम नष्ट होते हैं और भोजन हल्का व शीघ्र पचने वाला होता है।

Exam Tips:

a) 'पोषक तत्त्व सुरक्षित' और 'सुपाच्य' दोनों कारण लिखें।

 

Question 3: विटामिन 'सी' भोजन पकाने पर नष्ट क्यों हो जाता है ?

Answer:

क्योंकि यह जल में घुलनशील होता है तथा गर्मी से भी नष्ट हो जाता है।

Exam Tips:

a) जल में घुलने और ताप से नष्ट होने, दोनों कारण लिखें।

 

Question 4: मक्खन को अधिक गर्म क्यों नहीं करना चाहिए ?

Answer:

अधिक गर्म करने पर मक्खन का कुछ विटामिन 'ए' नष्ट हो जाता है और उसका स्वाद भी बिगड़ जाता है।

Exam Tips:

a) तेज़ आँच पर घी-मक्खन न जलाएँ।

 

Question 5: भारतीय शैली में भोजन के अन्त में क्या परोसा जाता है ?

Answer:

मीठी चीज़ें (स्वीट डिश)।

Exam Tips:

a) भारतीय शैली में मीठा अन्त में परोसा जाता है।

 

Question 6: भोजन परोसने की तीन विधियाँ कौन-कौन सी हैं ?

Answer:

1. भारतीय शैली
2. विदेशी शैली
3. बुफे भोज

Exam Tips:

a) तीनों के नाम क्रम से लिखें।

 

Question 7: यथासम्भव एक ही धातु के बर्तनों में भोजन क्यों परोसना चाहिए ?

Answer:

क्योंकि एकरूपता होने से भोजन की सजावट आकर्षक लगती है।

Exam Tips:

a) एकरूपता से परोसने का ढंग सुन्दर लगता है।

 

Question 8: बुफे विधि प्रायः कहाँ प्रयोग में लाई जाती है ?

Answer:

शादी, पार्टियों, सामूहिक भोज आदि अवसरों पर।

Exam Tips:

a) बुफे में लोग स्वयं भोजन परोसकर लेते हैं।

 

Question 9: सेकने की विधि द्वारा भोजन पकाने के लाभ तथा हानि क्या हैं ?

Answer:

लाभ – भोज्य पदार्थ स्वादिष्ट रहता है और उसके पोषक तत्त्व सुरक्षित रहते हैं।
हानि – यह महँगी विधि है और इसमें अधिक सावधानी की आवश्यकता होती है।

Exam Tips:

a) लाभ और हानि अलग-अलग लिखें।

 

Question 10: चावल पकाते समय चावलों में कितना पानी डालना चाहिए ?

Answer:

उतना ही पानी जितना चावल सोख लें, ताकि पानी फेंकना न पड़े।

Exam Tips:

a) चावल का पानी फेंकने से घुलनशील विटामिन और खनिज निकल जाते हैं।

 

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

Question 1: उबालना और धीमे ताप पर पकाने में क्या अन्तर है ?

Answer:

उबालनाधीमे ताप पर पकाना (स्ट्यू)
1. भोजन अपेक्षाकृत जल्दी पकता है।1. भोजन देर से पकता है।
2. ईंधन कम खर्च होता है।2. ईंधन अधिक खर्च होता है।
3. इसमें भोजन अधिक ताप (100°C या 212°F) पर पकाया जाता है।3. इसमें भोजन कम ताप (लगभग 90°C) पर पकाया जाता है।
4. इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है।4. इसमें पानी कम होता है; पानी छोड़ने वाले पदार्थ में पानी बिल्कुल नहीं डाला जाता।
5. पोषक तत्त्व, रंग और गन्ध पानी में घुल जाते हैं।5. स्वाद, सुगन्ध और पोषक तत्त्व सुरक्षित रहते हैं।

Exam Tips:

a) तालिका में कम-से-कम तीन अन्तर लिखें।

 

Question 2: गहरा तलना से क्या भाव है ?

Answer:

जिस बर्तन में खाद्य पदार्थ तलना हो, वह गहरा होना चाहिए और उसमें पर्याप्त मात्रा में घी या तेल होना चाहिए। इस विधि में तेज़ आँच पर खाद्य पदार्थ गर्म घी या तेल में पकता है। घी या तेल अच्छी तरह गर्म हो जाने पर ही खाद्य सामग्री उसमें डाली जाती है।

Exam Tips:

a) पूरी और पकौड़े गहरे तलने के उदाहरण हैं।

 

Question 3: अप्रत्यक्ष भूनना के बारे में लिखें।

Answer:

अप्रत्यक्ष भूनना – इस विधि में किसी माध्यम को गर्म करके उसकी गर्मी से भोज्य पदार्थ को भूना जाता है। चना, मटर, मूँगफली, मक्का, गेहूँ को गर्म बालू में भूना जाता है। टोस्टर में डबलरोटी के टुकड़े भी इसी विधि से सेंके जाते हैं।

Exam Tips:

a) गर्म रेत वाले उदाहरण अवश्य दें।

 

Question 4: बफाना से क्या भाव है ?

Answer:

बफाना – इस विधि में देगची या भगौने में पानी उबाला जाता है, उसके मुँह पर कपड़ा बाँधकर भोज्य वस्तु उस पर रखी जाती है और ढक दी जाती है। भोजन भाप से पकता है।

Exam Tips:

a) इडली और ढोकला बफाकर बनाए जाते हैं।

 

Question 5: तलने से क्या भाव है ?

Answer:

तलना – इस विधि में भोज्य पदार्थ को खूब गर्म घी या तेल में पकाया जाता है। तलने के लिए आग तेज़ होनी चाहिए।

Exam Tips:

a) तलना घी या तेल में पकाने की विधि है।

 

Question 6: उबालने के लाभ लिखें।

Answer:

उबालने के लाभ –
1. उबाला हुआ भोजन आसानी से पचने योग्य होता है।
2. यह विधि सरल और कम खर्चीली है।
3. यदि पकाने का पानी भोजन में ही प्रयोग कर लिया जाए तो पोषक तत्त्व नष्ट नहीं होते।
4. प्रेशर कुकर में उबालने से समय और ईंधन की बचत होती है।

Exam Tips:

a) सरल, सस्ती और सुपाच्य, ये तीन बातें अवश्य लिखें।

 

Question 7: तलने के लाभ लिखें।

Answer:

तलने के लाभ –
1. तला हुआ भोजन अधिक स्वादिष्ट हो जाता है।
2. भोज्य पदार्थ में वसा जुड़ जाने से उसकी कैलोरी (ऊर्जा) बढ़ जाती है।
3. तले पदार्थ जल्दी खराब नहीं होते।

Exam Tips:

a) स्वाद और अधिक ऊर्जा, ये दो लाभ मुख्य हैं।

 

बड़े उत्तर वाले प्रश्न

Question 1: भोजन पकाने की विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए।

Answer:

भोजन पकाने की प्रमुख विधियाँ हैं – 1. उबालना, 2. तलना, 3. भूनना, 4. भाप से पकाना, 5. सेकना, 6. धीमी आँच पर पकाना (स्ट्यू करना)।
1. उबालना – यह सबसे प्राचीन, सरल और साधारण विधि है। इसमें पानी की गर्मी से भोजन पकता है। पानी उबलने (100°C या 212°F) के बाद आँच धीमी कर देनी चाहिए ताकि ताप एक-सा बना रहे। दाल, चावल, मांस, सब्जी आदि इसी विधि से पकाए जाते हैं। पोषक तत्त्व, रंग और गन्ध पानी में घुल जाते हैं, इसलिए दाल-चावल में उतना ही पानी डालना चाहिए कि पकने पर फेंकना न पड़े।
2. तलना – इसमें खूब गर्म घी या तेल में भोजन पकाया जाता है। यह दो प्रकार का होता है – (1) गहरा तलना, जिसमें गहरे बर्तन में अधिक घी या तेल लेकर तेज़ आँच पर तलते हैं, जैसे पूरी, पकौड़े; (2) उथला तलना, जिसमें चपटे बर्तन में कम घी या तेल और मध्यम आँच पर आलू की टिक्की, आमलेट, परांठे बनाते हैं। तलने से भोजन स्वादिष्ट व आकर्षक बनता है, पर देर से पचता है और अधिक ताप से कुछ विटामिन नष्ट हो जाते हैं।
3. भूनना – इसमें भोजन अग्नि के सीधे सम्पर्क में आता है। इसके तीन प्रकार हैं – (1) प्रत्यक्ष भूनना: भोज्य वस्तु सीधे आग पर रखकर घुमा-घुमाकर भूनी जाती है, जैसे आलू, बैंगन, मांस के टुकड़े, भुट्टे, चपाती। (2) अप्रत्यक्ष भूनना: किसी माध्यम को गर्म करके उसकी गर्मी से भूनना, जैसे गर्म बालू में चना, मटर, मूँगफली, मक्का, गेहूँ भूनना और टोस्टर में डबलरोटी सेंकना। (3) पात्र में भूनना: भोज्य पदार्थ को बर्तन में डालकर, थोड़ी चिकनाई के साथ आग पर भूनना।
4. भाप द्वारा पकाना – इसमें भोजन उबलते पानी की भाप से पकता है। प्रत्यक्ष विधि में जलरहित पकाना, बफाना और जालीदार थाली वाले बर्तन में पकाना (जैसे इडली) आता है। अप्रत्यक्ष विधि में बन्द बर्तन या प्रेशर कुकर में थोड़े पानी के साथ भाप के दबाव से भोजन पकाया जाता है।
5. सेकना – इसमें भोज्य पदार्थ तपी हुई भट्ठी या तन्दूर (ओवन) में शुष्क गर्मी से पकाए जाते हैं। इसकी दो विधियाँ हैं – (1) सीधे ताप पर सेकना: रोटी और पापड़ को धीमे ताप पर सेंका जाता है। (2) बेकिंग: ओवन में गर्म हवा चारों ओर घूमती रहती है। इससे तन्दूरी रोटी, पावरोटी, पेस्ट्री, केक, बिस्कुट आदि बनाए जाते हैं। ओवन पहले से गर्म करके ही भोजन रखना चाहिए, उसका ताप एक-सा रहना चाहिए और बर्तन में थोड़ी चिकनाई लगानी चाहिए ताकि पकने पर भोजन आसानी से निकल सके।
6. धीमी आँच पर पकाना (स्ट्यू करना) – इसमें भोज्य पदार्थ बन्द बर्तन में, कम पानी के साथ, धीमी आँच पर धीरे-धीरे पकाए जाते हैं। पानी छोड़ने वाले पदार्थों में पानी नहीं डाला जाता। पानी का ताप लगभग 90°C रहता है। ढक्कन कसकर बन्द रखना चाहिए ताकि भाप बाहर न निकले। इसमें स्वाद, सुगन्ध और पोषक तत्त्व सुरक्षित रहते हैं। मांस, साग, सब्जी तथा फल का स्ट्यू इसी विधि से बनता है।

Exam Tips:

a) छह विधियों के नाम पहले सूची में लिखें, फिर प्रत्येक का उदाहरण सहित वर्णन करें।
b) तालिका: उबालना (दाल-चावल), तलना (पूरी), भूनना (भुट्टा), भाप (इडली), बेकिंग (केक)।

 

एक शब्द में उत्तर दें

Question 1: पकाया हुआ भोजन ……… पच जाता है।

Answer:

आसानी से।

Exam Tips:

a) पकाने से भोजन नर्म और सुपाच्य हो जाता है।

 

Question 2: भोजन को कितने ढंगों द्वारा पकाया जाता है ?

Answer:

तीन ढंगों से – शुष्क सेंक से, गीले सेंक से तथा घी/तेल में।

Exam Tips:

a) तीनों ढंग उदाहरण सहित याद रखें।

 

Question 3: भोजन पकाने का सस्ता तथा सरल ढंग बताएँ।

Answer:

उबालना।

Exam Tips:

a) उबालना सरल, सस्ती और साधारण विधि है।

 

Question 4: बेक करके क्या पकाया जाता है, एक का नाम बताएँ।

Answer:

केक।

Exam Tips:

a) बिस्कुट, पावरोटी और पेस्ट्री भी बेक होती हैं।

 

Question 5: उथला तलना विधि द्वारा पकाए जाने वाले एक पदार्थ का नाम लिखें।

Answer:

आलू की टिक्की।

Exam Tips:

a) परांठे और आमलेट भी इसी विधि से बनते हैं।

 

Question 6: भोजन तलने का एक दोष बताएँ।

Answer:

तला हुआ भोजन देर से पचता है।

Exam Tips:

a) तलने से कुछ विटामिन नष्ट भी हो जाते हैं।

 

Question 7: भोजन को अधिक घी में पकाने के तरीके को क्या कहते हैं ?

Answer:

तलना।

Exam Tips:

a) अधिक घी में तलना गहरा तलना कहलाता है।

 

Question 8: टोस्टर में डबलरोटी को भूनना, भूनने की कैसी विधि है ?

Answer:

अप्रत्यक्ष भूनना।

Exam Tips:

a) इसमें गर्म माध्यम की ऊष्मा से सेंका जाता है।

 

Question 9: स्ट्यू करते समय पानी का तापमान कितना होता है ?

Answer:

लगभग 90°C।

Exam Tips:

a) उबालने (100°C) से कम ताप पर स्ट्यू किया जाता है।

 

Punjab Board Solutions for Class 6 Home Science Hindi Medium Chapter 03 भोजन पकाने के कारण

Textbook Solutions for Class 6 Home Science Hindi Medium Chapter 03 भोजन पकाने के कारण

Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 03 भोजन पकाने के कारण. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 6 Home Science, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 03 भोजन पकाने के कारण concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Effective Self-Study and Homework Assistance

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Hindi Medium Chapter 03 भोजन पकाने के कारण with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 3 भोजन पकाने के कारण for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 3 भोजन पकाने के कारण is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Home Science are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Home Science Punjab Board solutions for Class 6 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 3 भोजन पकाने के कारण as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Home Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 6 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 3 भोजन पकाने के कारण will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 3 भोजन पकाने के कारण in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 6 Home Science. You can access PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 3 भोजन पकाने के कारण in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Home Science Punjab Board solutions for Class 6 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 6th Class Home Science Solutions Chapter 3 भोजन पकाने के कारण in printable PDF format for offline study on any device.