PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 8 पेड़ की कहानी

Solutions for Class 6 Hindi: Hindi Medium Chapter 08 पेड़ की कहानी

Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 08 पेड़ की कहानी tailored for Class 6 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Punjab Board evaluations.

Practice Class 6 Hindi Solutions: Hindi Medium Chapter 08 पेड़ की कहानी

Access the complete solution PDF for Class 6 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

भाषा-बोध

Question 1: पाठ में आए इन शब्दों के अर्थ समझिए:

Answer:

शब्दअर्थ
मिथ्या-कथनझूठ बोलना
हलाहलएक प्रकार का विष
निवारणदूर करना
निरंतरलगातार
द्वेषवैर भाव
बखानकहना
ज्योतिरोशनी, प्रकाश
तृप्त करनासंतुष्ट करना
अनुकरणअनुसार कार्य करना
पतझड़वह ऋतु जिसमें पत्ते झड़ जाते हैं
औषधिदवाई
सर्वत्रसब जगह
आत्मकथाअपनी कहानी

Exam Tips:

a) शब्दों के अर्थ याद करके उन्हें अपने वाक्यों में प्रयोग करने का अभ्यास करें।
b) पतझड़ और वसन्त ऋतु का अंतर समझ लें।

 

Question 2: वाक्यों में प्रयोग करो: प्रकृति, प्राणवायु, झुण्ड, पंक्तियों, प्रहार

Answer:

प्रकृति – प्रकृति परिवर्तनशील है।
प्राणवायु – वृक्ष हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं।
झुण्ड – पशुओं का झुण्ड सारी फसल नष्ट कर गया।
पंक्तियों – सभी छात्र पंक्तियों में खड़े थे।
प्रहार – निःशस्त्र पर प्रहार करना उचित नहीं।

Exam Tips:

a) वाक्य में शब्द का अर्थ स्पष्ट होना चाहिए।
b) वाक्य छोटे और शुद्ध लिखें।

 

Question 3: मुहावरों तथा लोकोक्तियों का वाक्यों में इस प्रकार प्रयोग करें कि अर्थ स्पष्ट हो जाए: आँखों का तारा, चोली-दामन का साथ, डींग हाँकना, अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना

Answer:

आँखों का तारा – मोहन अपने माता-पिता की आँखों का तारा है।
चोली-दामन का साथ – प्रीतम और सुरेन्द्र का चोली-दामन का साथ है।
डींग हाँकना – डींग हाँकने वाला व्यक्ति अपमानित होता है।
अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना – मूर्ख व्यक्ति ही अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनते हैं, सज्जन कभी स्वयं अपनी प्रशंसा नहीं करते।

Exam Tips:

a) पहले मुहावरे का अर्थ समझें, फिर वाक्य बनाएँ।
b) "आँखों का तारा" का अर्थ है बहुत प्यारा; "डींग हाँकना" का अर्थ है बढ़ा-चढ़ाकर बोलना।

 

Question 4: शुद्ध रूप लिखो: 1. तिपत 2. दवेष 3. जयोति 4. नीवारण 5. आकसीजन 6. आशरय 7. प्राणीयों 8. सवादिष्ट 9. जामून 10. खीड़कियाँ

Answer:

अशुद्ध रूपशुद्ध रूप
तिपततृप्त
दवेषद्वेष
जयोतिज्योति
नीवारणनिवारण
आकसीजनऑक्सीजन
आशरयआश्रय
प्राणीयोंप्राणियों
सवादिष्टस्वादिष्ट
जामूनजामुन
खीड़कियाँखिड़कियाँ

Exam Tips:

a) संयुक्ताक्षरों (तृ, द्व, ज्य, श्र, स्व) को ध्यान से लिखें।
b) "प्राणियों" में छोटी "ि" की मात्रा लगती है।

 

Question 5: समानार्थक लिखिए: 1. ज्योति 2. हलाहल 3. निवारण 4. मज़बूती 5. परिचित 6. विशाल 7. नीरस 8. असंख्य 9. उपजाऊ 10. मूर्च्छित

Answer:

शब्दसमानार्थक
ज्योतिप्रकाश
हलाहलविष
निवारणहटाना
मज़बूतीदृढ़ता
परिचितजाना-पहचाना
विशालबड़ा
नीरसरसहीन
असंख्यअनगिनत
उपजाऊउर्वर
मूर्च्छितबेहोश

Exam Tips:

a) समानार्थक शब्द का अर्थ दिए गए शब्द के समान होना चाहिए।
b) एक शब्द के कई समानार्थक हो सकते हैं।

 

निम्न वाक्यों में संज्ञा शब्द छाँटकर लिखो और बताओ कि यह किस प्रकार की संज्ञा है

Question 1: मैं नन्हें से बीज के रूप में धरती के गर्भ में छिपा रहता हूँ।

Answer:

बीज – जातिवाचक संज्ञा; धरती – व्यक्तिवाचक संज्ञा

Exam Tips:

a) जिससे किसी जाति या समूह का बोध हो, वह जातिवाचक संज्ञा है।
b) किसी विशेष नाम से व्यक्तिवाचक संज्ञा पहचानें।

 

Question 2: मैं विशाल वृक्ष का रूप धारण कर लेता हूँ।

Answer:

वृक्ष – जातिवाचक संज्ञा

Exam Tips:

a) जिससे किसी जाति या समूह का बोध हो, वह जातिवाचक संज्ञा है।
b) किसी विशेष नाम से व्यक्तिवाचक संज्ञा पहचानें।

 

Question 3: नगर के बाज़ार में आप फल देखते हैं।

Answer:

नगर – जातिवाचक संज्ञा
बाज़ार – जातिवाचक संज्ञा
फल – जातिवाचक संज्ञा

Exam Tips:

a) जिससे किसी जाति या समूह का बोध हो, वह जातिवाचक संज्ञा है।
b) किसी विशेष नाम से व्यक्तिवाचक संज्ञा पहचानें।

 

Question 4: पीपल, नीम, वट, चीड़ आदि मेरे असंख्य भाई हैं।

Answer:

पीपल, नीम, वट, चीड़ – व्यक्तिवाचक संज्ञा; भाई – जातिवाचक संज्ञा

Exam Tips:

a) जिससे किसी जाति या समूह का बोध हो, वह जातिवाचक संज्ञा है।
b) किसी विशेष नाम से व्यक्तिवाचक संज्ञा पहचानें।

 

Question 5: वेद, पुराण मेरी महिमा गाते हैं।

Answer:

वेद, पुराण – जातिवाचक संज्ञा

Exam Tips:

a) जिससे किसी जाति या समूह का बोध हो, वह जातिवाचक संज्ञा है।
b) किसी विशेष नाम से व्यक्तिवाचक संज्ञा पहचानें।

 

अन्य अभ्यास

Question 1: विपरीत शब्द लिखो: 1. जीव 2. रस 3. निर्माण 4. नगर 5. विशाल 6. भूमि 7. हलाहल 8. पतझड़

Answer:

शब्दविपरीत शब्द
जीवअजीव
रसनीरस
निर्माणध्वंस
नगरग्राम
विशाललघु
भूमिआकाश
हलाहलअमृत
पतझड़वसन्त

Exam Tips:

a) विपरीत शब्द का अर्थ दिए गए शब्द से उलटा होता है।
b) "नीरस" में "नी" उपसर्ग जुड़ा है।

 

Question 2: वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखो: अपना स्वयं लिखा हुआ जीवन चरित्र, फल खाने वाला, जीवन देने वाला, सब में रहने वाला।

Answer:

अपना स्वयं लिखा हुआ जीवन चरित्र – आत्मकथा
फल खाने वाला – फलाहारी
जीवन देने वाला – जीवनदाता
सब में रहने वाला – सर्वव्यापी

Exam Tips:

a) पूरे वाक्यांश का भाव एक शब्द में लिखें।
b) "आत्मकथा" और "जीवनी" का अंतर याद रखें: अपनी कहानी स्वयं लिखें तो आत्मकथा।

 

Question 3: भाववाचक संज्ञा व सर्वनाम छाँटो:
(1) 'वृक्ष' सचमुच मेरा नाम आपको सुहावना लगता है।
(2) लक्ष्मण के मूर्च्छित होने पर मैंने ही उनके प्राण बचाये थे।
(3) बुराई का बदला भलाई से देना मेरे जीवन का लक्ष्य है।
(4) हरियाली मेरी आँखों को ज्योति देती है और मन को प्रसन्नता।

Answer:

(1) सर्वनाम – मेरा, आपको; भाववाचक संज्ञा – सुहावना
(2) सर्वनाम – मैंने, उनके; भाववाचक संज्ञा – मूर्च्छित
(3) सर्वनाम – मेरे; भाववाचक संज्ञा – बुराई, भलाई
(4) सर्वनाम – मेरी; भाववाचक संज्ञा – हरियाली, प्रसन्नता

Exam Tips:

a) सर्वनाम संज्ञा के स्थान पर आता है (मैं, मेरा, आप, उन)।
b) भाव, गुण या दशा के नाम को भाववाचक संज्ञा कहते हैं।

 

विचार-बोध

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

Question 1: पेड़ किस रूप में धरती में छिपा रहता है?

Answer:

पेड़ नन्हें से बीज के रूप में धरती में छिपा रहता है।

Exam Tips:

a) उत्तर में "बीज" शब्द अवश्य लिखें।

 

Question 2: पेड़ कैसे पनपता है?

Answer:

पेड़ जल, लवण, रसायन आदि का भोजन पाकर पनपता है।

Exam Tips:

a) भोजन की सभी चीज़ें – जल, लवण, रसायन – लिखें।

 

Question 3: पेड़ किसके जीवन का आधार बनते हैं?

Answer:

पेड़ सभी प्राणियों के जीवन का आधार बनते हैं।

Exam Tips:

a) "प्राणियों" शब्द का प्रयोग करें।

 

Question 4: पेड़ का स्वभाव प्राणी जगत् से किस प्रकार मिलता-जुलता है?

Answer:

पेड़ का जीवन भी प्राणी जगत् की तरह सजीव है। वह भी साँस लेता है, खिलता-मुरझाता है और उस पर भी प्रकृति का प्रभाव पड़ता है।

Exam Tips:

a) साँस लेना, खिलना-मुरझाना और प्रकृति का प्रभाव – तीनों बातें लिखें।

 

Question 5: पेड़ के अंग कौन-कौन से हैं?

Answer:

जड़, पत्ते, तना, फल, फूल और लकड़ी – ये सब पेड़ के अंग हैं।

Exam Tips:

a) सभी अंगों के नाम क्रम से लिखें।

 

Question 6: प्राणी जगत् का जीवनदाता कौन है?

Answer:

प्राणी जगत् का जीवनदाता पेड़ है।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य में लिखें।

 

Question 7: वायुमण्डल में कौन-कौन सी गैसें मिली होती हैं?

Answer:

वायुमण्डल में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड गैसें मिली होती हैं।

Exam Tips:

a) दोनों गैसों के नाम लिखें।

 

Question 8: पेड़ के पत्ते हवा में क्या छोड़ते हैं?

Answer:

पेड़ के पत्ते हवा में प्राणवायु (ऑक्सीजन) छोड़ते हैं।

Exam Tips:

a) ऑक्सीजन का दूसरा नाम प्राणवायु है।

 

Question 9: वर्षा का जल किस प्रकार उपयोगी होता है?

Answer:

पेड़ों के पत्ते हवा में वाष्प-कण छोड़ते हैं, जो हवा को ठण्डा करते हैं। इससे वर्षा लाने में सहायता मिलती है। वर्षा के जल से प्राणियों को जीवन मिलता है।

Exam Tips:

a) पेड़ों, वाष्प-कणों और वर्षा का संबंध क्रम से समझाएँ।

 

Question 10: लक्ष्मण को प्राण दान कैसे मिला था?

Answer:

लक्ष्मण को संजीवनी बूटी द्वारा प्राण-दान मिला था।

Exam Tips:

a) "संजीवनी बूटी" का नाम अवश्य लिखें।

 

Question 11: कुनीन किस प्रकार प्राप्त होती है?

Answer:

कुनीन सिनकोना नामक एक वृक्ष से प्राप्त होती है। यह भयंकर रोगों से जीवन की रक्षा करती है।

Exam Tips:

a) वृक्ष का नाम "सिनकोना" याद रखें।

 

(ख)

Question 1: पेड़ किस प्रकार शिव का अनुसरण करते हैं?

Answer:

जिस प्रकार भगवान शिव ने विश्व के कल्याण के लिए समुद्र मंथन से निकले भयंकर हलाहल को स्वयं पी लिया था, उसी प्रकार पेड़ भी विश्व के कल्याण के लिए भयंकर दूषित वायु को स्वयं ग्रहण कर लेते हैं और हमें स्वच्छ जीवनदायी वायु प्रदान करके हमारा भला करते हैं।

Exam Tips:

a) शिव और हलाहल की घटना का उल्लेख करें।
b) पेड़ दूषित वायु लेकर स्वच्छ वायु देते हैं – यह तुलना स्पष्ट लिखें।

 

Question 2: पेड़ हमें परोपकार का पाठ कैसे पढ़ाते हैं?

Answer:

पेड़ सदा परोपकार ही करते हैं। यदि कोई लकड़हारा अपनी कुल्हाड़ी से उन्हें काटता है, तो भी वे उसे लकड़ियाँ देकर उसके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बच्चे उन्हें पत्थर मारते हैं, तो भी वे बदले में उन्हें मीठे-मीठे फल देते हैं। पेड़ अपने फूलों की सुगन्ध से सारा वातावरण महकाते हैं। इस प्रकार वे हर कदम पर हमें परोपकार का पाठ पढ़ाते हैं।

Exam Tips:

a) लकड़हारे और पत्थर मारने वाले बच्चों के उदाहरण अवश्य दें।
b) अंत में निष्कर्ष वाक्य लिखें।

 

आत्म-बोध

Question 1: (1) अपने घर आँगन को पेड़-पौधों से सजाओ।
(2) एक गमले में तुलसी का पौधा लगाओ और उसकी देखभाल करो।
(3) पेड़ों के समान परोपकारी बनो।
(4) पेड़ों के समान गुणकारी बनो।

Answer:

विद्यार्थी उपर्युक्त कार्यों के लिए स्वयं प्रयास करें।

Exam Tips:

a) ये क्रियात्मक कार्य हैं; इन्हें स्वयं करके देखें।
b) पौधों को नियमित पानी दें और उनकी देखभाल करें।

 

बहुवैकल्पिक प्रश्न

Question 1: पेड़ की कहानी किस विधा की रचना है?
(क) आत्मकथा
(ख) आत्म कहानी
(ग) आत्म रचना
(घ) जीवनी

Answer:

(क) आत्मकथा

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) पाठ में आई बातों से उत्तर का मिलान करें।

 

Question 2: वृक्ष प्राणी मात्र को क्या देते हैं?
(क) फल
(ख) छाया
(ग) जीवन
(घ) पानी

Answer:

(ग) जीवन

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) पाठ में आई बातों से उत्तर का मिलान करें।

 

Question 3: वृक्ष प्राणियों के जीवन हेतु कौन-सी गैस छोड़ते हैं?
(क) ऑक्सीजन
(ख) कार्बन डाइऑक्साइड
(ग) बोनासाइड
(घ) क्लोरो-फ्लोरो

Answer:

(क) ऑक्सीजन

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) पाठ में आई बातों से उत्तर का मिलान करें।

 

Question 4: पेड़ किस रूप में धरती में छिपा रहता है?
(क) नन्हें
(ख) मुन्ने
(ग) बीज
(घ) जड़

Answer:

(ग) बीज

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) पाठ में आई बातों से उत्तर का मिलान करें।

 

Question 5: लक्ष्मण को प्राण दान किससे मिला?
(क) संजीवनी बूटी से
(ख) बूटी से
(ग) घूटी से
(घ) घुट्टी से

Answer:

(क) संजीवनी बूटी से

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) पाठ में आई बातों से उत्तर का मिलान करें।

 

Question 6: निम्नलिखित में कौन-सा शब्द जातिवाचक संज्ञा नहीं है?
(क) नगर
(ख) बाजार
(ग) फल
(घ) पीपल

Answer:

(घ) पीपल

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) पाठ में आई बातों से उत्तर का मिलान करें।

 

Question 7: निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा का उदाहरण है?
(क) भाई
(ख) वृक्ष
(ग) नीम
(घ) बीज

Answer:

(ग) नीम

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) पाठ में आई बातों से उत्तर का मिलान करें।

 

Question 8: निम्नलिखित में कौन-सा शब्द भाववाचक संज्ञा का उदाहरण नहीं है?
(क) सुहावना
(ख) हरियाली
(ग) बुराई
(घ) धरती

Answer:

(घ) धरती

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) पाठ में आई बातों से उत्तर का मिलान करें।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 6 Hindi Hindi Medium Chapter 08 पेड़ की कहानी

Accessing Hindi Medium Chapter 08 पेड़ की कहानी Solutions

Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 08 पेड़ की कहानी tailored for Class 6 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for Hindi.

Concept-Driven Answers for Class 6 Hindi

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 6 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.

Maximizing Study Efficiency

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 6 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 8 पेड़ की कहानी for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 8 पेड़ की कहानी is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Hindi are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Hindi Punjab Board solutions for Class 6 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 8 पेड़ की कहानी as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 6 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 8 पेड़ की कहानी will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 8 पेड़ की कहानी in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 6 Hindi. You can access PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 8 पेड़ की कहानी in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Punjab Board solutions for Class 6 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 8 पेड़ की कहानी in printable PDF format for offline study on any device.