Step-by-Step Textbook Solutions for Class 6 Hindi Hindi Medium Chapter 06 दृढ़ निश्चयी सुशीला
Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 06 दृढ़ निश्चयी सुशीला using the official curriculum guides for Class 6 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Download Hindi Medium Chapter 06 दृढ़ निश्चयी सुशीला Textbook Solutions PDF
View or download the dedicated Hindi Medium Chapter 06 दृढ़ निश्चयी सुशीला solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
भाषा-बोध
Question 1: शब्दार्थ: नीचे दिए शब्दों के अर्थ लिखिए — दुर्भाग्य, उम्र, कतई, दृढ़, मुक्त, दलील, ननिहाल, सजगता।
Answer:
दुर्भाग्य = बुरी किस्मत
उम्र = आयु
कतई = बिलकुल
दृढ़ = मजबूत
मुक्त = स्वतंत्र
दलील = तर्क
ननिहाल = नाना-नानी का घर
सजगता = सावधानी
Exam Tips:
a) शब्दों के अर्थ याद करने के लिए उन्हें अपने वाक्यों में प्रयोग करके देखें।
b) परीक्षा में पर्यायवाची शब्दों के रूप में भी ऐसे अर्थ पूछे जा सकते हैं।
Question 2: इन मुहावरों को अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए — हाथ पीले करना, पैरों तले की ज़मीन खिसक जाना, टस से मस न होना, दबाव बनाना।
Answer:
हाथ पीले करना (शादी करना): सुशीला की माता छोटी उम्र में ही उसके हाथ पीले कर देना चाहती थी।
पैरों तले की ज़मीन खिसक जाना (होश उड़ जाना, बहुत घबरा जाना): शादी की ख़बर सुनकर सुशीला के पैरों तले की ज़मीन ही खिसक गई।
टस से मस न होना (दृढ़ रहना, अनुनय-विनय का कुछ प्रभाव न होना): इतने अत्याचारों को सह कर भी सुशीला अपने इरादे से टस से मस न हुई।
दबाव बनाना (मजबूर करना): शादी के लिए सुशीला पर दबाव बनाया गया।
Exam Tips:
a) मुहावरे का वाक्य ऐसा बनाएँ जिससे उसका अर्थ स्पष्ट हो जाए।
b) मुहावरे को वाक्य में शब्दशः लिखें, उसके शब्द न बदलें।
Question 3: इन शब्दों में अक्षरों के क्रम को ठीक करते हुए शब्द लिखिए — (1) निलहान (2) खलरिक (3) साखिक (4) कयला (5) सुलरास (6) रीदबिरा (7) अकक्षधी (8) प्रनसशा (9) ददम (10) वदबा (11) धअराप (12) रोसहमा (13) नमहमोन (14) तावीर (15) यरिपच।
Answer:
1. निलहान = ननिहाल
2. खलरिक = लिखकर
3. साखिक = खिसक
4. कयला = लायक
5. सुलरास = ससुराल
6. रीदबिरा = बिरादरी
7. अकक्षधी = अधीक्षक
8. प्रनसशा = प्रशंसा
9. ददम = मदद
10. वदबा = दबाव
11. धअराप = अपराध
12. रोसहमा = समारोह
13. नमहमोन = मनमोहन
14. तावीर = वीरता
15. यरिपच = परिचय
Exam Tips:
a) बिखरे अक्षरों में मात्राओं और संयुक्ताक्षरों पर विशेष ध्यान दें।
b) बने शब्द को पाठ के संदर्भ से मिलाकर जाँच लें।
Question 4: विपरीत शब्द लिखिए — (1) मुक्त (2) जल्दी (3) लायक (4) राजी (5) विश्वास (6) विचलित (7) ऊपर (8) अन्याय (9) निर्भीक।
Answer:
1. मुक्त = आबद्ध
2. जल्दी = देरी
3. लायक = नालायक
4. राजी = नाराजी
5. विश्वास = अविश्वास
6. विचलित = अविचलित
7. ऊपर = नीचे
8. अन्याय = न्याय
9. निर्भीक = कायर
Exam Tips:
a) कई विपरीत शब्द 'अ', 'ना' आदि उपसर्ग जोड़कर बनते हैं।
b) विपरीत शब्दों की जोड़ियाँ बनाकर याद करें।
Question 5: इन शब्दों को उनके सही स्थान पर लिखिए: कक्षा, निर्भीकता, सुशीला, माँ, हनुमनपुरा, प्रधानमन्त्री, सजगता, नाना, नई दिल्ली, वीरता, मनमोहन सिंह, बहादुरी।
Answer:
| व्यक्तिवाचक संज्ञा | जातिवाचक संज्ञा | भाववाचक संज्ञा |
|---|---|---|
| सुशीला | कक्षा | निर्भीकता |
| हनुमनपुरा | माँ | सजगता |
| नई दिल्ली | प्रधानमन्त्री | वीरता |
| मनमोहन सिंह | नाना | बहादुरी |
Exam Tips:
a) व्यक्ति, स्थान या वस्तु के विशेष नाम व्यक्तिवाचक संज्ञा होते हैं।
b) गुण, दशा या भाव को बताने वाले शब्द भाववाचक संज्ञा होते हैं।
Question 6: उपयुक्त सर्वनाम लगाकर वाक्य पूरे कीजिए — (क) ……… पिता का देहान्त हो चुका था। (ख) ……… अपनी माँ से इसका विरोध किया। (ग) ……… ताया ने हिम्मत दिलायी। (घ) ……… खूब मन लगाकर पढ़ती थी। (ङ) ……… स्वयं भी अधिकारियों से बात की।
Answer:
(क) उसके
(ख) उसने
(ग) उसके
(घ) वह
(ङ) उसने
Exam Tips:
a) सर्वनाम संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होता है; यहाँ सब वाक्य सुशीला के बारे में हैं।
b) कर्ता के साथ 'ने' लगे तो 'उसने' और संबंध बताना हो तो 'उसके' लिखें।
विचार-बोध
Question 1: सुशीला कहाँ की रहने वाली थी ?
Answer:
सुशीला राजस्थान के टोंक जिले के हनुमनपुरा गाँव की रहने वाली थी।
Exam Tips:
a) उत्तर में स्थान का पूरा नाम (गाँव, जिला, राज्य) लिखें।
Question 2: सुशीला ननिहाल क्यों रहती थी ?
Answer:
सुशीला के पिता का देहान्त हो गया था। इसलिए वह अपनी माता के साथ ननिहाल में रहती थी।
Exam Tips:
a) कारण बताने वाले प्रश्न का उत्तर 'क्योंकि' या 'इसलिए' के साथ लिखें।
Question 3: उसकी माँ और नाना सुशीला की शादी क्यों जल्दी कर देना चाहते थे ?
Answer:
वे सुशीला की शादी जल्दी करके लड़की की ज़िम्मेदारी से मुक्त होना चाहते थे।
Exam Tips:
a) उत्तर संक्षिप्त और सीधा लिखें।
Question 4: सुशीला ने अपनी शादी का विरोध क्यों किया ?
Answer:
सुशीला अभी नाबालिग थी। वह इतनी छोटी आयु में विवाह नहीं करना चाहती थी, इसीलिए उसने अपनी शादी का विरोध किया।
Exam Tips:
a) 'नाबालिग' शब्द का प्रयोग उत्तर को पूरा बनाता है।
Question 5: बाल-विवाह का विरोध करने पर सुशीला को क्या-क्या अत्याचार सहने पड़े?
Answer:
बाल-विवाह का विरोध करने पर सुशीला को बहुत अत्याचार सहने पड़े। उसे भूखा-प्यासा रखा गया और मारा-पीटा भी गया।
Exam Tips:
a) प्रश्न में 'क्या-क्या' है, इसलिए सभी अत्याचारों का उल्लेख करें।
Question 6: सुशीला घर से भाग कर किसके घर गयी और उसने उसकी क्या सहायता की ?
Answer:
सुशीला घर से भाग कर अपने ताया जी के घर गयी। उन्होंने उसकी बात सुनकर उसे पुलिस अधीक्षक तथा राजस्थान के मुख्यमन्त्री को पत्र लिखकर इस शादी को रुकवाने के लिए कहा। उन्होंने स्वयं भी प्रशासन के उच्च अधिकारियों से इस मामले में बात की।
Exam Tips:
a) उत्तर के दोनों भाग लिखें: किसके घर गई और क्या सहायता मिली।
Question 7: सुशीला का विवाह किस प्रकार रुका ?
Answer:
पुलिस के हस्तक्षेप के कारण सुशीला का विवाह रुका।
Exam Tips:
a) एक वाक्य का सीधा उत्तर पर्याप्त है।
Question 8: सुशीला को किस-किस ने सम्मानित किया और क्यों ?
Answer:
अन्याय का बहादुरी से सामना करने तथा अपने पक्के इरादे पर डटे रहने के कारण सुशीला को उसके स्कूल तथा जिले में सम्मानित किया गया।
Exam Tips:
a) सम्मान करने वालों और सम्मान के कारण, दोनों को लिखें।
Question 9: सुशीला के चरित्र से आपको क्या शिक्षा मिलती है ? लिखिए।
Answer:
सुशीला के चरित्र से हमें शिक्षा मिलती है कि अन्याय के आगे झुकना नहीं चाहिए, बहादुरी से उसका सामना करना चाहिए।
Exam Tips:
a) चरित्र-संबंधी प्रश्न में पात्र के गुण बताकर शिक्षा लिखें।
रचना-बोध
Question 1: यदि आप सुशीला की जगह होते तो इस समस्या का कैसे सामना करते ? लिखिए।
Answer:
यदि हम सुशीला की जगह होते तो पहले अपनी माँ और नाना जी को समझाते कि बाल-विवाह कानूनी अपराध है। अभी हमें पढ़ाई करनी है, पढ़-लिख कर अपने पैरों पर खड़े होना है और अच्छी नौकरी करनी है; उसके बाद ही शादी की बात सोची जा सकती है। यदि वे इस आग्रह को न मानते और अपनी ज़िद पर अड़े रहते तो हम कानून का सहारा लेते, लेकिन किसी भी अवस्था में बाल-विवाह नहीं करते।
Exam Tips:
a) अपने विचार तर्क के साथ क्रम से लिखें: पहले समझाना, फिर कानून का सहारा।
b) बाल-विवाह कानूनी अपराध है, यह बात उत्तर में अवश्य लिखें।
बहुवैकल्पिक प्रश्न
Question 1: सुशीला कहाँ रहती थी ? (क) ननिहाल (ख) ससुराल (ग) नौनिहाल (घ) बेसुराल
Answer:
(क) ननिहाल
Exam Tips:
a) विकल्पों को ध्यान से पढ़कर ही सही उत्तर चुनें।
Question 2: सुशीला ने शादी रुकवाने के लिए किसको पत्र लिखा ? (क) मुख्यमंत्री को (ख) प्रधानमंत्री को (ग) रक्षामंत्री को (घ) गृहमंत्री को
Answer:
(क) मुख्यमंत्री को
Exam Tips:
a) विकल्पों को ध्यान से पढ़कर ही सही उत्तर चुनें।
Question 3: सुशीला को कौन-सा पुरस्कार मिला ? (क) राष्ट्रीय (ख) वीरता (ग) राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार (घ) पद्मभूषण पुरस्कार
Answer:
(ग) राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार
Exam Tips:
a) विकल्पों को ध्यान से पढ़कर ही सही उत्तर चुनें।
Question 4: निम्नलिखित में से संज्ञा शब्द चुनें : (क) कक्षा (ख) वह (ग) वे (घ) उनका
Answer:
(क) कक्षा
Exam Tips:
a) विकल्पों को ध्यान से पढ़कर ही सही उत्तर चुनें।
Question 5: निम्नलिखित में कौन सा शब्द जातिवाचक संज्ञा का उदाहरण है ? (क) वीरता (ख) बहादुरी (ग) प्रधानमंत्री (घ) मनमोहन सिंह
Answer:
(ग) प्रधानमंत्री
Exam Tips:
a) विकल्पों को ध्यान से पढ़कर ही सही उत्तर चुनें।
Question 6: निम्न में से कौन-सा शब्द भाववाचक का उदाहरण है ? (क) वीरता (ख) सुशीला (ग) नई दिल्ली (घ) वे
Answer:
(क) वीरता
Exam Tips:
a) विकल्पों को ध्यान से पढ़कर ही सही उत्तर चुनें।
Free study material for Hindi
Hindi Class 6 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 06 दृढ़ निश्चयी सुशीला
Official Punjab Board Solutions for Hindi Medium Chapter 06 दृढ़ निश्चयी सुशीला
Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 06 दृढ़ निश्चयी सुशीला. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 6 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Step-by-Step Explanations for Hindi Medium Chapter 06 दृढ़ निश्चयी सुशीला
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 6 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Next Steps in Your Hindi Revision
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 6 Hindi.
FAQs
The complete and updated PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 6 दृढ़ निश्चयी सुशीला is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Hindi are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 6 दृढ़ निश्चयी सुशीला as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 6 दृढ़ निश्चयी सुशीला will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 6 Hindi. You can access PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 6 दृढ़ निश्चयी सुशीला in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 6 दृढ़ निश्चयी सुशीला in printable PDF format for offline study on any device.