Download Punjab Board Solutions for Class 6 Hindi Hindi Medium Chapter 25 बाल लीला
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 25 बाल लीला tailored for Class 6 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Punjab Board evaluations.
Access Punjab Board Solutions and Answers
Access the complete solution PDF for Class 6 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
भाषा-बोध
Question 1: पाठ में आए कठिन शब्दों के अर्थ लिखिए।
Answer:
| शब्द | अर्थ |
|---|---|
| गुसैयाँ | स्वामी, मालिक |
| रिसैयाँ | क्रोध करना, रूठना |
| छैयाँ | अधीन |
| रूठहिं | रूठना |
| पठायो | भेजना |
| तासौं | उससे |
| छींका | रस्सी, तार आदि से बनी झोली, जिसे छत से लटकाकर उसमें खाने-पीने की चीज़ें रखते हैं |
| दुहैयाँ | दुहाई देकर |
| दाउँ | दाँव देना |
| भोर | सुबह, प्रातः |
| बरबस | ज़बरदस्ती |
| मोतै | मुझसे |
| बिहँसि | हँसकर |
| बहियन | बाँहें |
| लकुटि | लाठी |
| कमरिया | कंबल |
| ग्वैया | साथी ग्वाले |
Exam Tips:
a) पद के कठिन शब्दों के अर्थ याद रखने से भावार्थ समझना आसान हो जाता है।
b) "बरबस" और "रिसैयाँ" जैसे शब्द परीक्षा में अर्थ के रूप में पूछे जा सकते हैं।
Question 2: निम्न शब्दों के हिन्दी रूप लिखो: करत, हमते, गैया, मैया, पाछे, कछु, मोतै, माखन
Answer:
| शब्द | हिन्दी रूप |
|---|---|
| करत | करते हो |
| हमते | हमसे |
| मोतै | मुझसे |
| गैया | गाय |
| मैया | माँ |
| माखन | मक्खन |
| पाछे | पीछे |
| केहि | किसे |
| कछु | कुछ |
| बैर | वैर |
Exam Tips:
a) ब्रजभाषा के शब्दों को खड़ी बोली के रूप में लिखने का अभ्यास करें।
b) "ते" और "तै" वाले शब्दों का अर्थ "से" होता है।
विचार-बोध (क)
Question 1: श्रीकृष्ण क्यों गुस्से हो जाते हैं?
Answer:
खेल में श्रीदामा से हार जाने पर श्रीकृष्ण गुस्से में आ जाते हैं।
Exam Tips:
a) उत्तर एक वाक्य में लिखें: कारण "खेल में हार जाना" है।
Question 2: कृष्ण के क्रोध करने पर ग्वाल सखा क्या जवाब देते हैं?
Answer:
कृष्ण के क्रोध करने पर ग्वाल सखा उन्हें फटकारते हैं। वे कहते हैं कि हम उसके साथ नहीं खेलेंगे जो बात-बात पर रूठ जाता है। इसलिए तुम भी वहीं जाकर बैठ जाओ जहाँ बाकी सब ग्वाले बैठे हैं।
Exam Tips:
a) उत्तर में ग्वालों के खेलने से मना करने की बात ज़रूर लिखें।
Question 3: खेल में कौन जीतता है?
Answer:
खेल में श्रीकृष्ण के सखा श्रीदामा जीतते हैं।
Exam Tips:
a) नाम स्पष्ट लिखें: श्रीदामा।
Question 4: कृष्ण ने मक्खन न खाने की कौन-कौन सी दलीलें दीं?
Answer:
मक्खन न खाने के पक्ष में श्रीकृष्ण कहते हैं कि वे तो सुबह से शाम तक गौओं को चराने गए हुए थे। माँ ने मक्खन का छींका इतनी ऊँचाई पर लटका रखा है कि वे अपने छोटे-छोटे हाथों से उस तक कैसे पहुँच सकते हैं।
Exam Tips:
a) उत्तर में दोनों दलीलें लिखें: दिन भर गायें चराना और छोटे हाथों का छींके तक न पहुँचना।
Question 5: कृष्ण की कौन-सी बात सुनकर माता ने हँसकर उसे गले लगा लिया?
Answer:
कृष्ण ने कहा कि माँ, यह अपनी लाठी और कंबल वापस ले लो, तुमने मुझे बहुत नाच नचाया है। उनकी ऐसी बाल-सुलभ चंचलता भरी बातें सुनकर यशोदा हँस पड़ीं और उन्हें गले से लगा लिया।
Exam Tips:
a) "लाठी और कंबल लौटाने" वाली बात का उल्लेख अवश्य करें।
b) यह प्रश्न दूसरे पद पर आधारित है।
विचार-बोध (ख)
Question 1: कृष्ण के क्रोधित होने पर ग्वाल सखा क्या कहते हैं?
Answer:
कृष्ण के क्रोधित होने पर ग्वाल सखा कहते हैं कि खेल में कोई बड़ा-छोटा नहीं होता। श्रीदामा के जीत जाने पर तुम गुस्सा क्यों करते हो? जो खेल-खेल में रूठ जाता है, उसके साथ क्या खेलना! जाओ, तुम भी वहीं बैठे रहो जहाँ सब ग्वाले बैठे हैं।
Exam Tips:
a) "खेल में कोई बड़ा-छोटा नहीं" वाली बात उत्तर का मुख्य बिंदु है।
Question 2: सूरदास के इन पदों में बाल-मन की किन-किन भावनाओं को अंकित किया गया है?
Answer:
सूरदास के इन पदों में बाल-मन की चंचल मुद्राओं का चित्रण किया गया है। बालक का खेल में हारकर रूठना, रूठकर बैठ जाना, फिर अपने आप मान जाना, चालाकी से बहाने बनाना और गुस्सा दिखाना जैसी भावनाएँ इनमें दिखाई गई हैं।
Exam Tips:
a) उत्तर में कम से कम तीन भावनाओं के नाम लिखें।
b) प्रश्न चार-पाँच अंकों का हो तो दोनों पदों के उदाहरण दें।
बहुवैकल्पिक प्रश्न
Question 1: हार जाने पर श्रीदामा से कौन गुस्सा हो जाते हैं?
(क) श्रीकृष्ण
(ख) बलराम
(ग) घनश्याम
(घ) श्रीदामा
Answer:
(क) श्रीकृष्ण
Exam Tips:
a) सभी विकल्प पढ़कर पाठ के आधार पर उत्तर चुनें।
Question 2: ग्वालों के अनुसार खेल में क्या नहीं होता?
(क) छोटा
(ख) बड़ा
(ग) बड़ा-छोटा
(घ) शून्य
Answer:
(ग) बड़ा-छोटा
Exam Tips:
a) सभी विकल्प पढ़कर पाठ के आधार पर उत्तर चुनें।
Question 3: श्रीकृष्ण ग्वालों की शिकायत किससे करते हैं?
(क) पिता जी से
(ख) माता यशोदा से
(ग) श्रीदामा से
(घ) गोपाला से
Answer:
(ख) माता यशोदा से
Exam Tips:
a) सभी विकल्प पढ़कर पाठ के आधार पर उत्तर चुनें।
Question 4: श्रीकृष्ण क्या न खाने की ज़िद करते हैं?
(क) मक्खन
(ख) गुड़
(ग) मिश्री
(घ) मेवा
Answer:
(क) मक्खन
Exam Tips:
a) सभी विकल्प पढ़कर पाठ के आधार पर उत्तर चुनें।
Question 5: खेल में सब कैसे होते हैं?
(क) बराबर
(ख) असमान
(ग) ज़्यादा-कम बराबर
(घ) कुछ नहीं
Answer:
(क) बराबर
Exam Tips:
a) सभी विकल्प पढ़कर पाठ के आधार पर उत्तर चुनें।
Free study material for Hindi
Step-by-Step Textbook Answers: Class 6 Hindi Hindi Medium Chapter 25 बाल लीला
Chapter Exercise Answers for Class 6 Hindi
Review comprehensive exercise answers for Class 6 Hindi Hindi Medium Chapter 25 बाल लीला. Fully updated to match current Punjab Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Detailed Answer Guides for Hindi Medium Chapter 25 बाल लीला
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 6 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.
Complete Preparation Kit for Class 6 Exams
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Hindi Medium Chapter 25 बाल लीला with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 25 बाल लीला is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Hindi are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 25 बाल लीला as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 25 बाल लीला will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 6 Hindi. You can access PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 25 बाल लीला in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 25 बाल लीला in printable PDF format for offline study on any device.