Official Punjab Board Solutions for Class 6 Hindi: Hindi Medium Chapter 21 साथी हाथ बढ़ाना
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 21 साथी हाथ बढ़ाना tailored for Class 6 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Punjab Board evaluations.
Chapter-wise Solutions for Hindi: Hindi Medium Chapter 21 साथी हाथ बढ़ाना
Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
भाषा-बोध
Question 1: शब्दार्थ: पौलादी, लेख, गैरों, दरिया, मंजिल, नेक, खातिर, ज़र्रा
Answer:
| शब्द | अर्थ |
|---|---|
| पौलादी | बहुत मज़बूत |
| लेख | भाग्य |
| गैरों | दूसरे, अन्य |
| दरिया | नदी |
| मंजिल | लक्ष्य |
| नेक | अच्छा |
| खातिर | के लिए |
| ज़र्रा | कण |
Exam Tips:
a) अर्थ याद करते समय शब्द को पाठ में प्रयोग के साथ पढ़ें।
b) "लेख" का अर्थ यहाँ "भाग्य" है, लिखावट नहीं।
Question 2: नीचे लिखे मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्य बनाओ: 1. हाथों-हाथ लगाना 2. हाथ साफ करना 3. राई का पहाड़ बनाना 4. एक और एक ग्यारह होना 5. सीस झुकाना
Answer:
| मुहावरा | अर्थ | वाक्य |
|---|---|---|
| हाथों-हाथ लगाना | साथ देना | हाथों-हाथ लगाने का ही यह फल है कि इतना बड़ा कार्य आसानी से हो गया। |
| हाथ साफ करना | चोरी करना | हमारे पड़ोसी शादी में दिल्ली गए थे कि पीछे से चोर घर पर हाथ साफ कर गए। |
| राई का पहाड़ बनाना | छोटी-सी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना | तुम भी क्या छोटी-सी बात को राई का पहाड़ बना देती हो। |
| एक और एक ग्यारह होना | एकता से मज़बूत होना | मोहन, तुम भी मेरे साथ चलो, क्योंकि तुम्हें पता है कि एक और एक ग्यारह होते हैं। |
| सीस झुकाना | नमन करना | मेहनती व्यक्ति के आगे तो पर्वत भी सीस झुकाते हैं। |
Exam Tips:
a) मुहावरे का अर्थ लिखकर उसी अर्थ में वाक्य बनाएँ।
b) वाक्य में मुहावरे का शब्द-रूप बदल सकता है (जैसे "बना देती हो")।
Question 3: पर्यायवाची शब्द लिखो: 1. साथी 2. सागर 3. सीस 4. बाँट 5. चट्टान 6. कतरा 7. दरिया
Answer:
| शब्द | पर्यायवाची |
|---|---|
| साथी | मित्र |
| सागर | समुद्र |
| सीस | सिर |
| बाँट | भाग |
| चट्टान | शिला |
| कतरा | बूँद |
| दरिया | नदी |
Exam Tips:
a) पर्यायवाची शब्द समान अर्थ वाले होते हैं; उन्हें जोड़ियों में याद करें।
Question 4: क्रिया शब्द चुनो (पाठ्यपुस्तक में दी गई चारों पंक्तियों में से):
Answer:
(1) जाएगा, बोझ उठाना
(2) छोड़ा, झुकाया
(3) मिलना, बनना
(4) मिलाना, बस में करना
Exam Tips:
a) क्रिया वह शब्द है जो काम का होना या करना बताए।
b) प्रत्येक पंक्ति को ध्यान से पढ़कर काम बताने वाले शब्द छाँटें।
Question 5: वचन बदलकर वाक्य बनाओ: 1. बाँह 2. सीना 3. राह 4. मंज़िल 5. चट्टान
Answer:
(1) बाँह = बाँहें – भारतीय सैनिकों की बाँहें फ़ौलादी हैं।
(2) सीना = सीने – वीर सैनिक सीने पर गोलियाँ खाते हैं।
(3) राह = राहें – जीवन की राहें आसान नहीं होतीं।
(4) मंज़िल = मंज़िलें – राम के मकान की चार मंज़िलें हैं।
(5) चट्टान = चट्टानें – भूकंप से अनेक चट्टानें गिर गईं।
Exam Tips:
a) एकवचन से बहुवचन बनाते समय अंतिम मात्रा/रूप का बदलाव देखें (बाँह → बाँहें, सीना → सीने)।
b) वाक्य में नया वचन-रूप अवश्य प्रयोग करें।
Question 6: उपयुक्त शब्द भरकर वाक्य पूरा करो: (1) ……… मिलकर रहना चाहिए। (सर्वनाम) (2) विविध सुमनों से मिलकर ……… बनती है। (संज्ञा) (3) नदी सागर में ……… हैं। (क्रिया) (4) और (5) के वाक्य पाठ्यपुस्तक में देखें – (4) विशेषण, (5) सर्वनाम।
Answer:
(1) हमें
(2) माला
(3) गिरती
(4) फौलादी
(5) अपनी, अपना
Exam Tips:
a) कोष्ठक में दिया व्याकरण-भेद (सर्वनाम, संज्ञा, क्रिया, विशेषण) उत्तर का संकेत देता है।
b) भरने के बाद पूरा वाक्य पढ़कर जाँच लें।
Question 7: विपरीत शब्द लिखो: 1. एक 2. मेहनती 3. गैर 4. नेक 5. फौलादी
Answer:
(1) एक = अनेक
(2) मेहनती = आलसी
(3) गैर = अपना
(4) नेक = बद
(5) फौलादी = कागज़ी
Exam Tips:
a) विपरीत शब्द उलटे अर्थ वाले होते हैं; जोड़ी बनाकर याद करें।
विचार-बोध (क)
Question 1: सागर ने रास्ता क्यों छोड़ा?
Answer:
मनुष्य के पक्के इरादे को देखकर सागर ने रास्ता छोड़ा।
Exam Tips:
a) उत्तर में "पक्के इरादे" या "मिलकर परिश्रम" का उल्लेख करें।
Question 2: मेहनत से हम क्या-क्या कर सकते हैं?
Answer:
मेहनत से हम असम्भव को भी सम्भव कर सकते हैं। हम पहाड़ों में भी मार्ग बना सकते हैं।
Exam Tips:
a) दो बातें लिखें: असम्भव को सम्भव करना और पहाड़ों में रास्ता बनाना।
Question 3: दरिया कैसे बनता है?
Answer:
बूँद-बूँद से दरिया बनता है।
Exam Tips:
a) "बूँद-बूँद मिलकर" – यही मुख्य बिंदु है।
Question 4: भाग्य की रेखा कैसे बनती है?
Answer:
भाग्य की रेखा मेहनत से बनती है।
Exam Tips:
a) कविता की पंक्ति "मेहनत अपने लेख की रेखा" याद रखें।
Question 5: "कल गैरों की खातिर" में गैरों का क्या अर्थ है?
Answer:
गैरों से अर्थ अंग्रेज़ों से है।
Exam Tips:
a) कविता के संदर्भ (स्वतंत्रता से पहले की स्थिति) को ध्यान में रखें।
विचार-बोध (ख)
Question 1: मेहनत के महत्त्व पर पाँच वाक्य लिखें।
Answer:
1. मेहनत के बल पर हम पर्वतों में भी रास्ता बना सकते हैं।
2. मेहनत से हम असम्भव को भी सम्भव बना सकते हैं।
3. मेहनत ही सफलता की कुंजी है।
4. मेहनती व्यक्ति आत्मविश्वासी होता है।
5. मेहनती व्यक्ति का सर्वत्र सम्मान होता है।
Exam Tips:
a) पाँच अलग-अलग, छोटे और स्पष्ट वाक्य लिखें।
b) हर वाक्य में मेहनत से मिलने वाला एक लाभ बताएँ।
Question 2: "एक से मिले एक तो इंसां बस में कर ले किस्मत" पंक्ति का भावार्थ लिखो।
Answer:
इस पंक्ति का अर्थ है कि यदि सभी व्यक्ति मिल जाएँ तो वे अपनी किस्मत को भी बदल सकते हैं।
Exam Tips:
a) भावार्थ में एकता की शक्ति का उल्लेख करें।
Question 3: दरिया की क्या विशेषता है?
Answer:
दरिया की विशेषता है कि वह अपने रास्ते में आने वाली हर बाधा को तोड़कर आगे बढ़ता जाता है।
Exam Tips:
a) "बाधाओं को पार करके आगे बढ़ना" – यह मुख्य विशेषता है।
Question 4: इस कविता से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
Answer:
इस कविता से हमें शिक्षा मिलती है कि मिलकर काम करने से हम सारी बाधाओं पर विजय पा सकते हैं। इसलिए हमें मिलजुलकर काम करना चाहिए।
Exam Tips:
a) शिक्षा के रूप में "मिलजुलकर काम करना" अवश्य लिखें।
बहुवैकल्पिक प्रश्न
Question 1: भाग्य की रेखा किससे बनती है?
(क) मेहनत से
(ख) धन से
(ग) तन से
(घ) बल से
Answer:
(क) मेहनत से
Exam Tips:
a) कविता में मेहनत को ही भाग्य की रेखा कहा गया है।
Question 2: "कल गैरों की खातिर" में गैरों का क्या अर्थ है?
(क) दूसरे
(ख) अन्य
(ग) अंग्रेज़
(घ) यूनानी
Answer:
(ग) अंग्रेज़
Exam Tips:
a) यहाँ "गैर" का संदर्भ अंग्रेज़ों से है।
Question 3: इस कविता से क्या शिक्षा मिलती है?
(क) मिलजुलकर काम करना
(ख) दूर-दूर रहना
(ग) पास-पास रहना
(घ) आगे बढ़ना
Answer:
(क) मिलजुलकर काम करना
Exam Tips:
a) कविता का केंद्रीय संदेश एकता और सहयोग है।
Question 4: मेहनत वालों के आगे किसने रास्ता छोड़ा?
(क) सागर ने
(ख) लोगों ने
(ग) राजाओं ने
(घ) दुनिया ने
Answer:
(क) सागर ने
Exam Tips:
a) कविता में सागर के रास्ता छोड़ने की बात आती है।
Question 5: मेहनती लोगों के आगे किसको अपना सिर झुकाना पड़ा?
(क) लोगों को
(ख) दानवों को
(ग) पर्वत को
(घ) नदियों को
Answer:
(ग) पर्वत को
Exam Tips:
a) पर्वत ने सीस झुकाया – कविता का भाव याद करें।
Question 6: निम्नलिखित में से "साथी" का पर्याय है:
(क) मित्र
(ख) चित्र
(ग) पित्र
(घ) पिता
Answer:
(क) मित्र
Exam Tips:
a) "साथी" और "मित्र" समान अर्थ वाले शब्द हैं।
Question 7: निम्नलिखित में "कतरा" का पर्याय है:
(क) बूँद
(ख) मूँद
(ग) गूँद
(घ) इंद
Answer:
(क) बूँद
Exam Tips:
a) "कतरा" का अर्थ बूँद है।
Free study material for Hindi
Punjab Board Solutions for Class 6 Hindi Hindi Medium Chapter 21 साथी हाथ बढ़ाना
Textbook Solutions for Class 6 Hindi Hindi Medium Chapter 21 साथी हाथ बढ़ाना
Review comprehensive exercise answers for Class 6 Hindi Hindi Medium Chapter 21 साथी हाथ बढ़ाना. Fully updated to match current Punjab Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 6 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 6 Hindi.
FAQs
The complete and updated PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 21 साथी हाथ बढ़ाना is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Hindi are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 21 साथी हाथ बढ़ाना as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 21 साथी हाथ बढ़ाना will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 6 Hindi. You can access PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 21 साथी हाथ बढ़ाना in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 21 साथी हाथ बढ़ाना in printable PDF format for offline study on any device.