Solutions for Class 6 Hindi: Hindi Medium Chapter 19 वायुयान के जन्मदाता: विल्बर राइट और ओरविल राइट
Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 19 वायुयान के जन्मदाता: विल्बर राइट और ओरविल राइट using the official curriculum guides for Class 6 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Practice Class 6 Hindi Solutions: Hindi Medium Chapter 19 वायुयान के जन्मदाता: विल्बर राइट और ओरविल राइट
View or download the dedicated Hindi Medium Chapter 19 वायुयान के जन्मदाता: विल्बर राइट और ओरविल राइट solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
भाषा-बोध
Question 1: पाठ में आए इन शब्दों के अर्थ लिखें: ओझल, आविष्कार, परीक्षण
Answer:
ओझल = दिखाई न देना
आविष्कार = खोज
परीक्षण = प्रयोग
(अन्य कठिन शब्दों के अर्थ पाठ के आरम्भ में दिए गए हैं।)
Exam Tips:
a) शब्दार्थ पाठ के शुरू में दिए गए हैं, उन्हें भी पढ़ लें।
b) शब्द और उसका अर्थ याद रखने के लिए उन्हें अपने वाक्य में प्रयोग करें।
Question 2: निम्नलिखित मुहावरों/लोकोक्तियों के वाक्य बनाओ: जान से हाथ धोना, मन में ठान लेना, धक्का लगना, जहाँ चाह वहाँ राह, आवश्यकता आविष्कार की जननी है
Answer:
1. जान से हाथ धोना (मारे जाना) – देश की रक्षा करते हुए कई सैनिकों को जान से हाथ धोना पड़ा।
2. मन में ठान लेना (प्रण कर लेना) – इस बार कक्षा में प्रथम आने की मैंने मन में ठान ली है।
3. धक्का लगना (दुःख पहुँचना) – आपके साथ इतनी बड़ी दुर्घटना घट गई, यह सुनकर मुझे बहुत धक्का लगा।
4. जहाँ चाह वहाँ राह (इरादा पक्का हो तो रास्ता मिल ही जाता है) – तुम परीक्षा की तैयारी करो, सफलता अवश्य मिलेगी, क्योंकि जहाँ चाह वहाँ राह।
5. आवश्यकता आविष्कार की जननी है (ज़रूरत हो तो साधन बन ही जाते हैं) – जब मनुष्य ने घूमना-फिरना शुरू किया तो पहिए का आविष्कार हुआ। सच है, आवश्यकता आविष्कार की जननी है।
Exam Tips:
a) पहले मुहावरे का अर्थ समझें, फिर उसी अर्थ के अनुसार वाक्य बनाएँ।
b) वाक्य में मुहावरे को ज्यों-का-त्यों लिखें, केवल क्रिया का रूप बदल सकता है।
Question 3: निम्नलिखित के विपरीत शब्द लिखो: नज़दीक, नियंत्रित, खुश, ऊँचा, सफलता, मृत्यु, मशहूर, शुरू, थोड़ा
Answer:
| शब्द | विपरीत शब्द |
|---|---|
| नज़दीक | दूर |
| नियंत्रित | अनियंत्रित |
| खुश | नाराज़ |
| ऊँचा | नीचा |
| सफलता | असफलता |
| मृत्यु | जीवन |
| मशहूर | बदनाम |
| शुरू | खत्म |
| थोड़ा | ज़्यादा |
Exam Tips:
a) विपरीत शब्द ऐसा शब्द होता है जिसका अर्थ दिए गए शब्द से उलटा हो।
b) "अ" या "अन" लगाकर भी कई विपरीत शब्द बनते हैं, जैसे नियंत्रित – अनियंत्रित।
Question 4: इन वाक्यों में बताएँ कि क्रिया अकर्मक है अथवा सकर्मक: (1) सभी जहाज़ में बैठने की कल्पना ज़रूर करते हैं। (2) कई आविष्कारकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। (3) हम इक्कीसवीं सदी में रह रहे हैं। (4) वे बार-बार वैसा खिलौना बनाते। (5) इनके पिता इनके लिए एक खिलौना लाए।
Answer:
(1) सकर्मक
(2) अकर्मक
(3) अकर्मक
(4) सकर्मक
(5) सकर्मक
Exam Tips:
a) जिस क्रिया का फल कर्म पर पड़ता है, वह सकर्मक है; "क्या" या "किसे" पूछने पर उत्तर मिले तो क्रिया सकर्मक होती है।
b) जिस क्रिया के साथ कर्म नहीं होता, वह अकर्मक कहलाती है।
Question 5: निम्नलिखित शब्दों को सही अक्षर लगाकर पूरा करें: देख-र, क-पना, अ-रीका, -लौना, सा-कि-, -काश, प्र-ग, गला-ड-, -रीक्षण
Answer:
देख-र = देखकर
क-पना = कल्पना
अ-रीका = अमरीका
-लौना = खिलौना
सा-कि- = साइकिल
-काश = आकाश
प्र-ग = प्रयोग
गला-ड-र = गलाइडर
-रीक्षण = परीक्षण
Exam Tips:
a) शब्द पूरा करने के बाद उसे पूरा पढ़कर देखें कि वह अर्थपूर्ण है या नहीं।
b) ये शब्द पाठ में आए हैं, इसलिए पाठ से भी मिलान कर सकते हैं।
विचार-बोध (क)
Question 1: वायुयान के आविष्कार से पहले लोग उड़ने के बारे में क्या कल्पनाएँ करते थे ?
Answer:
वायुयान के आविष्कार से पहले लोग पक्षियों के समान आकाश में उड़ने की कल्पनाएँ करते थे।
Exam Tips:
a) उत्तर में "पक्षियों की तरह उड़ना" बात अवश्य लिखें।
Question 2: जब राइट ब्रदर्स के पिता उनके लिए उड़ने वाला खिलौना लाए तो उनके मन में क्या प्रतिक्रिया हुई ?
Answer:
उड़ने वाला खिलौना पाकर उनके मन में विचार आया कि जब यह इतना छोटा-सा खिलौना छत तक उड़ सकता है तो कोई बड़ी चीज़ भी ज़रूर आकाश में उड़ सकती है।
Exam Tips:
a) खिलौने के छत तक उड़ने और उससे मिली प्रेरणा, दोनों बातें लिखें।
Question 3: बचपन में राइट ब्रदर्स को किस तरह का शौक था ?
Answer:
बचपन में राइट ब्रदर्स को तरह-तरह की मशीनों से जूझने का शौक था।
Exam Tips:
a) उत्तर संक्षेप में एक वाक्य में लिखा जा सकता है।
Question 4: वायुयान को बनाने व उड़ाने के अलावा राइट ब्रदर्स ने और क्या-क्या काम किए ?
Answer:
वायुयान बनाने और पतंग उड़ाने के अतिरिक्त राइट ब्रदर्स ने अखबार छापने तथा साइकिल बनाने का भी काम किया।
Exam Tips:
a) अखबार छापना और साइकिल बनाना, दोनों कामों का उल्लेख करें।
Question 5: राइट ब्रदर्स ने सबसे पहली उड़ान कब भरी ? इस उड़ान को कितने लोगों ने देखा ?
Answer:
राइट ब्रदर्स ने पहली उड़ान 17 दिसम्बर, सन् 1903 को भरी। इस उड़ान को केवल पाँच लोगों ने देखा।
Exam Tips:
a) तिथि (17 दिसम्बर, 1903) और संख्या (पाँच) दोनों याद रखें।
b) प्रश्न के दो भाग हैं, इसलिए उत्तर में दोनों के उत्तर दें।
Question 6: विल्बर की मृत्यु के बाद ओरविल ने एरोनोटिकल लेबोरटरी क्यों खोली ?
Answer:
विल्बर की मृत्यु के पश्चात् उसके भाई ओरविल ने वायुयान बनाने का कार्य जारी रखा और हवाई जहाज़ के तकनीकी विकास के लिए एरोनोटिकल लेबोरेटरी खोली।
Exam Tips:
a) कारण स्पष्ट लिखें: भाई का कार्य जारी रखना और तकनीकी विकास करना।
विचार-बोध (ख)
Question 1: राइट ब्रदर्स के लिए असफलताएँ केवल सफलता तक पहुँचने की सीढ़ियाँ थीं, कैसे ?
Answer:
राइट ब्रदर्स के लिए असफलताएँ निराशा का कारण नहीं थीं, बल्कि सफलता तक पहुँचने की सीढ़ियाँ थीं, क्योंकि इसी प्रयास में उन्होंने एक इंजन वाला यान तैयार कर लिया।
Exam Tips:
a) उत्तर में बताएँ कि उन्होंने हार नहीं मानी और अंत में यान बनाया।
Question 2: वायुयान के आविष्कार में राइट ब्रदर्स की अनुपम देन है। स्पष्ट करें।
Answer:
वायुयान के आविष्कार में राइट ब्रदर्स की देन अनुपम है। यह उन्हीं के प्रयासों का फल है कि हम आज आकाश में उड़ सकते हैं और मीलों की दूरियाँ घण्टों में तय कर सकते हैं।
Exam Tips:
a) आज की सुविधा (कम समय में लंबी दूरी) को उनकी देन से जोड़कर लिखें।
आत्म-बोध
Question 1: (1) आप सपने देखिए और उन सपनों को पूरा करने में निरन्तर लगे रहिए। (2) क्या आपका कोई सपना है ? आप उस सपने को कैसे साकार करेंगे ? (3) असफलताएँ भी आपको ढेर सारी सीख देकर जाती हैं। असफल होने पर निराश मत होइए। (4) राइट ब्रदर्स के जीवन से प्रेरणा लेते हुए आप भी जीवन में कुछ रचनात्मक कार्य करने की कोशिश करें।
Answer:
विद्यार्थी स्वयं करें।
Exam Tips:
a) अपने सपने और उसे पूरा करने की योजना अपने शब्दों में लिखें।
b) राइट ब्रदर्स की तरह असफलता से सीखने और हार न मानने की बात ध्यान में रखें।
बहुवैकल्पिक प्रश्न
Question 1: वायुयान का आविष्कार किसने किया ? (क) राइट ब्रदर्स ने (ख) डेविड ब्रदर्स ने (ग) पेन ब्रदर्स ने (घ) किम ब्रदर्स ने
Answer:
(क) राइट ब्रदर्स ने
Exam Tips:
a) सभी विकल्प ध्यान से पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) पाठ के तथ्य (तिथि, संख्या, कार्य) याद रखने से ऐसे प्रश्न आसान हो जाते हैं।
Question 2: राइट ब्रदर्स ने सबसे पहली उड़ान कब भरी ? (क) 1901 में (ख) 1902 में (ग) 1903 में (घ) 1904 में
Answer:
(ग) 1903 में
Exam Tips:
a) सभी विकल्प ध्यान से पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) पाठ के तथ्य (तिथि, संख्या, कार्य) याद रखने से ऐसे प्रश्न आसान हो जाते हैं।
Question 3: बचपन में राइट ब्रदर्स को किस तरह का शौक था ? (क) कुश्ती का (ख) मशीनों से जूझने का (ग) वायुयान बनाने का (घ) पढ़ने का
Answer:
(ख) मशीनों से जूझने का
Exam Tips:
a) सभी विकल्प ध्यान से पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) पाठ के तथ्य (तिथि, संख्या, कार्य) याद रखने से ऐसे प्रश्न आसान हो जाते हैं।
Question 4: सबसे पहली उड़ान को कितने लोगों ने देखा ? (क) दो (ख) तीन (ग) चार (घ) पाँच
Answer:
(घ) पाँच
Exam Tips:
a) सभी विकल्प ध्यान से पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) पाठ के तथ्य (तिथि, संख्या, कार्य) याद रखने से ऐसे प्रश्न आसान हो जाते हैं।
Question 5: राइट ब्रदर्स ने अन्य क्या कार्य किए ? (क) अखबार छापना (ख) साइकिल बनाना (ग) साइकिल बेचना (घ) ये तीनों
Answer:
(घ) ये तीनों
Exam Tips:
a) सभी विकल्प ध्यान से पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) पाठ के तथ्य (तिथि, संख्या, कार्य) याद रखने से ऐसे प्रश्न आसान हो जाते हैं।
Free study material for Hindi
Step-by-Step Textbook Answers: Class 6 Hindi Hindi Medium Chapter 19 वायुयान के जन्मदाता: विल्बर राइट और ओरविल राइट
Textbook Solutions for Class 6 Hindi Hindi Medium Chapter 19 वायुयान के जन्मदाता: विल्बर राइट और ओरविल राइट
Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 19 वायुयान के जन्मदाता: विल्बर राइट और ओरविल राइट. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 6 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 19 वायुयान के जन्मदाता: विल्बर राइट और ओरविल राइट concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 6 Hindi.
FAQs
The complete and updated PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 19 वायुयान के जन्मदाता : विल्बर राइट और ओरविल राइट is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Hindi are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 19 वायुयान के जन्मदाता : विल्बर राइट और ओरविल राइट as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 19 वायुयान के जन्मदाता : विल्बर राइट और ओरविल राइट will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 6 Hindi. You can access PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 19 वायुयान के जन्मदाता : विल्बर राइट और ओरविल राइट in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 19 वायुयान के जन्मदाता : विल्बर राइट और ओरविल राइट in printable PDF format for offline study on any device.