PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 23 खेत से प्लेट तक

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 5 EVS Hindi Medium Chapter 23 खेत से प्लेट तक

Review structured textbook solutions for Class 5 EVS Hindi Medium Chapter 23 खेत से प्लेट तक. Built according to Punjab Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Download Hindi Medium Chapter 23 खेत से प्लेट तक Textbook Solutions PDF

Navigate directly to the solved EVS textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न-उत्तर

पृष्ठ 166

Question 1: नाना जी के बताने के अनुसार पहले-पहल खेत की जुताई कैसे की जाती थी?

Answer:

पहले-पहल खेत की जुताई बैलों की सहायता से की जाती थी।

Exam Tips:

a) उत्तर में "बैलों" का नाम अवश्य लिखें।

 

Question 2: आजकल बिजाई के लिए खेत की तैयारी कैसे की जाती है?

Answer:

आजकल खेत की तैयारी के लिए ट्रैक्टर का प्रयोग किया जाता है। हल को ट्रैक्टर के साथ जोड़कर खेत की जुताई की जाती है। फिर सुहागे तथा कराहे आदि की सहायता से मिट्टी के ढेले तोड़े जाते हैं और खेत को समतल किया जाता है।

Exam Tips:

a) क्रम से लिखें – जुताई, ढेले तोड़ना, फिर समतल करना।
b) औज़ारों के नाम (हल, सुहागा, कराहा) अवश्य लिखें।

 

Question 3: अन्य कौन-सी फसलें पनीरी लगाकर उगाई जाती हैं, उनके नाम लिखें।

Answer:

टमाटर और बैंगन।

Exam Tips:

a) पनीरी वाली फसलों में पहले पौध तैयार की जाती है, फिर उसे खेत में लगाया जाता है।

 

Question 4: कोई पाँच फसलों के नाम लिखें जो खेतों में बीजों के द्वारा उगाई जाती हैं।

Answer:

गेहूँ, बरसीम, कपास, चने, मक्की, सूर्यमुखी।

Exam Tips:

a) केवल पाँच नाम माँगे गए हैं, इनमें से कोई पाँच लिखें।

 

Question 5: एक फसल का नाम लिखें जिसको बहुत अधिक पानी की आवश्यकता होती है।

Answer:

धान।

Exam Tips:

a) धान खरीफ की फसल है और इसे सबसे अधिक पानी चाहिए।

 

Question 6: फसलों की सिंचाई क्यों की जाती है?

Answer:

पौधों की वृद्धि तथा फलने-फूलने के लिए फसलों की सिंचाई की जाती है।

Exam Tips:

a) उत्तर में "वृद्धि" शब्द अवश्य लिखें।

 

पृष्ठ 168

Question 7: क्या फसलों की सिंचाई के कुछ और साधन भी हैं? अध्यापक की सहायता से पता करें।

Answer:

वर्षा, कुआँ, तालाब, नदियाँ, फव्वारा सिंचाई और ड्रिप सिंचाई।

Exam Tips:

a) प्राकृतिक साधन (वर्षा, नदी) और मानव-निर्मित साधन (कुआँ, फव्वारा, ड्रिप) में अंतर समझें।

 

Question 8: कृषि कार्यों में प्रयोग किए जाने वाले औज़ारों (ट्रैक्टर, हल, कराह, सुहागा, बीजपोर) के चित्र नाम सहित दिए गए हैं। इन औज़ारों का प्रयोग किन कामों के लिए किया जाता है, लिखो।

Answer:

ट्रैक्टर – इसके साथ कई यंत्र जोड़कर खेत की तैयारी की जाती है और भार भी ढोया जाता है।
हल – इससे खेत की जुताई की जाती है।
कराह – इससे खेत को समतल किया जाता है।
सुहागा – इससे खेत में मिट्टी के ढेले तोड़े जाते हैं।
बीजपोर – इससे बीज पोरे द्वारा मिट्टी में बोए जाते हैं।

Exam Tips:

a) हर औज़ार का नाम और उसका काम अलग पंक्ति में लिखें।
b) कराह और सुहागे के कामों में भ्रम न करें – कराह समतल करता है, सुहागा ढेले तोड़ता है।

 

पृष्ठ 169

Question 9: रिक्त स्थान भरें (हानिकारक, खाद, नदीन, कीटनाशक, नदीन नाशक):
(क) फसल को कीट मुक्त रखने के लिए ………… का छिड़काव किया जाता है।
(ख) फसल को नदीनों से बचाने के लिए ………… का छिड़काव किया जाता है।
(ग) खेत में पोषक तत्त्वों की पूर्ति के लिए ………… डाली जाती है।
(घ) फसल के साथ-साथ कुछ ………… भी उग आते हैं।
(ङ) कीटनाशक मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए ………… हैं।

Answer:

(क) कीटनाशक
(ख) नदीन नाशक
(ग) खाद
(घ) नदीन
(ङ) हानिकारक

Exam Tips:

a) कीटनाशक कीड़ों के लिए और नदीन नाशक अनचाहे पौधों के लिए होता है – दोनों में अंतर याद रखें।
b) दिए गए शब्दों में से ही उत्तर चुनें।

 

पृष्ठ 171

Question 10: क्रिया – समाचार-पत्रों में से कृषि से संबंधित चित्र इकट्ठे करके स्क्रैप बुक पर लगाएँ।

Answer:

स्वयं करें।

Exam Tips:

a) कृषि से जुड़े चित्र (खेत, फसल, औज़ार) चुनकर साफ़-सुथरे ढंग से चिपकाएँ।

 

Question 11: फसल को काटने और दाने निकालने की प्रक्रिया के बारे में लिखें।

Answer:

जब फसल पक जाती है तो उसे दरांती से काटकर गट्ठर बाँधे जाते हैं और एक स्थान पर इकट्ठा किए जाते हैं। फिर छड़ाई की मशीन से दाने और भूसी को अलग कर लिया जाता है।

Exam Tips:

a) क्रम लिखें – कटाई, गट्ठर बाँधना, फिर दाने अलग करना।
b) "दरांती" और "भूसी" शब्द अवश्य लिखें।

 

Question 12: पुराने समय में भूसे से दाने कैसे अलग किए जाते थे?

Answer:

फसल काटकर गट्ठर बाँधे जाते थे और उन्हें पक्की जगह पर रखा जाता था। फिर बैलों की सहायता से गहाई करके दाने निकाले जाते थे।

Exam Tips:

a) पुराने समय की विधि में बैलों की भूमिका ज़रूर लिखें।

 

Question 13: कम्बाइन ने किसान का काम कैसे सरल कर दिया?

Answer:

कम्बाइन फसल को काटने के साथ-साथ दाने भी अलग कर देती है। इससे किसान का काम सरल हो गया है और समय की भी बचत होती है।

Exam Tips:

a) दो लाभ लिखें – काम सरल होना और समय की बचत।

 

पृष्ठ 173

Question 14: आपके घरों में गेहूँ के आटे से क्या-क्या पकवान बनाए जाते हैं?

Answer:

हलवा, सूजी की खीर, सेवियाँ, दलिया तथा भुना हुआ गेहूँ गुड़ के साथ खाया जाता है।

Exam Tips:

a) अपने घर में बनने वाले पकवानों के नाम भी जोड़ सकते हैं।

 

Question 15: आपके घरों में गेहूँ के आटे के अतिरिक्त और किस आटे से रोटी बनती है? यह किस ऋतु में बनाई जाती है?

Answer:

मक्की के आटे और बाजरे के आटे की रोटी सर्दियों में बनती है। नवरात्रों में दडऊ (कुट्टू) के आटे का प्रयोग होता है।

Exam Tips:

a) आटे के साथ उसकी ऋतु या अवसर भी लिखें।

 

Question 16: अपने घर में किसी विशेष अवसर पर या किसी त्योहार पर बनाए जाने वाले पकवानों के बारे में लिखें।

Answer:

संक्रांति वाले दिन हलवा, बसंत पर पीले चावल, लोहड़ी और माघी के अवसर पर सरसों का साग तथा गन्ने के रस की खीर और कंजक वाले दिन पूरी-हलवा बनाया जाता है।

Exam Tips:

a) त्योहार का नाम और उस पर बनने वाला पकवान जोड़ी में लिखें।

 

Question 17: फसल के पकने की खुशी में पंजाब में कौन-सा त्योहार मनाया जाता है? उसके बारे में संक्षेप में लिखें।

Answer:

फसल के पकने की खुशी में बैसाखी का त्योहार मनाया जाता है। इस अवसर पर फसल की कटाई शुरू होती है और कई स्थानों पर मेले लगते हैं। सभी खुशी मनाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं तथा गिद्दा और भंगड़ा डालते हैं।

Exam Tips:

a) त्योहार का नाम, कारण और मनाने के ढंग – तीनों बातें लिखें।

 

Question 18: चावल से कौन-कौन से पकवान बनाए जा सकते हैं?

Answer:

मीठे चावल, खीर, पुलाव, डोसा, इडली आदि।

Exam Tips:

a) कम से कम तीन पकवानों के नाम लिखें।

 

महत्त्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. सही उत्तर चुनें

Question 1: रबी की फसलें हैं
(क) गेहूँ
(ख) सरसों
(ग) चने
(घ) सभी

Answer:

(ग) चने

Exam Tips:

a) रबी की फसलें अक्तूबर में बोकर अप्रैल में काटी जाती हैं।

 

Question 2: खरीफ फसलें हैं
(क) धान
(ख) मक्की
(ग) दोनों
(घ) कोई नहीं

Answer:

(घ) कोई नहीं

Exam Tips:

a) जाँच लें कि दिए गए विकल्प किस बात का समर्थन करते हैं।

 

Question 3: घरों में गेहूँ के अलावा सर्दी में और किस अनाज से रोटी बनती है?
(क) ज्वार
(ख) मक्का
(ग) चावल
(घ) उपरोक्त में कोई नहीं

Answer:

(ख) मक्का

Exam Tips:

a) सर्दियों में मक्की की रोटी के साथ सरसों का साग खाया जाता है।

 

Question 4: फसल पकने की खुशी में पंजाब में कौन-सा त्योहार मनाया जाता है?
(क) दीवाली
(ख) राखी
(ग) दशहरा
(घ) बैसाखी

Answer:

(घ) बैसाखी

Exam Tips:

a) बैसाखी पर रबी की फसल की कटाई शुरू होती है।

 

Question 5: ………… डालने से फसलों की पैदावार बढ़ती है।
(क) मिट्टी
(ख) खाद
(ग) पत्थर
(घ) कूड़ा

Answer:

(ख) खाद

Exam Tips:

a) खाद खेत में पोषक तत्त्वों की पूर्ति करती है।

 

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

Question 1: रबी फसलों के नाम बताओ।

Answer:

गेहूँ, सरसों, चना।

Exam Tips:

a) तीन नाम लिखना पर्याप्त है।

 

Question 2: रबी फसलें कब बोई जाती हैं?

Answer:

रबी फसलें अक्तूबर में बोई जाती हैं और अप्रैल में काटी जाती हैं।

Exam Tips:

a) बिजाई और कटाई – दोनों के महीने याद रखें।

 

Question 3: खरीफ फसलें कब बोई जाती हैं?

Answer:

खरीफ फसलों की बिजाई जून-जुलाई में होती है और कटाई सितम्बर-अक्तूबर में होती है।

Exam Tips:

a) रबी और खरीफ के समय में भ्रम न करें।

 

3. रिक्त स्थान भरें

Question 1: ………… की फसलें अप्रैल माह में काट ली जाती हैं।

Answer:

रबी

Exam Tips:

a) अप्रैल में कटने वाली फसलें रबी की होती हैं।

 

Question 2: धान ………… की फसल है।

Answer:

खरीफ

Exam Tips:

a) धान जून-जुलाई में बोया जाता है।

 

Question 3: ………… की सहायता से मिट्टी के ढेले तोड़े जाते हैं।

Answer:

सुहागा

Exam Tips:

a) सुहागा ढेले तोड़ता है, कराह खेत समतल करता है।

 

Question 4: कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को ………… कृषि की सलाह दी है।

Answer:

आर्गेनिक

Exam Tips:

a) आर्गेनिक कृषि में रासायनिक खाद-कीटनाशकों का प्रयोग नहीं होता।

 

4. ठीक/गलत

Question 1: कीटनाशक मनुष्यों के लिए हानिकारक है।

Answer:

ठीक

Exam Tips:

a) कीटनाशक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।

 

Question 2: घास, बथुआ, चौलाई आदि नदीन हैं।

Answer:

ठीक

Exam Tips:

a) नदीन वे अनचाहे पौधे हैं जो फसल के साथ उग आते हैं।

 

Question 3: जब धरती के नीचे पानी समाप्त हो जाएगा तो धरती बंजर हो जाएगी।

Answer:

ठीक

Exam Tips:

a) पानी का सोच-समझकर प्रयोग करना चाहिए।

 

Question 4: कराहा से भूमि को समतल किया जाता है।

Answer:

ठीक

Exam Tips:

a) कराह का काम खेत को समतल करना है।

 

5. मिलान करें

Question 1: मिलान करें:
(i) धान   (क) नदीन
(ii) कराहा   (ख) रबी
(iii) घास   (ग) खरीफ
(iv) गेहूँ   (घ) मिट्टी को समतल करना

Answer:

(i) – (ग)
(ii) – (घ)
(iii) – (क)
(iv) – (ख)

Exam Tips:

a) पहले वे जोड़े मिलाएँ जिनके बारे में आप निश्चित हैं।

 

EVS Class 5 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 23 खेत से प्लेट तक

Textbook Solutions for Class 5 EVS Hindi Medium Chapter 23 खेत से प्लेट तक

Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 23 खेत से प्लेट तक. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 5 EVS, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 5 EVS text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 5 EVS.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 23 खेत से प्लेट तक for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 23 खेत से प्लेट तक is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 5 EVS are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the EVS Punjab Board solutions for Class 5 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 23 खेत से प्लेट तक as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the EVS concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 5 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 23 खेत से प्लेट तक will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 23 खेत से प्लेट तक in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 5 EVS. You can access PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 23 खेत से प्लेट तक in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the EVS Punjab Board solutions for Class 5 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 23 खेत से प्लेट तक in printable PDF format for offline study on any device.