Solutions for Class 5 EVS: Hindi Medium Chapter 16 समूह और सुख
Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 16 समूह और सुख using the official curriculum guides for Class 5 EVS. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Practice Class 5 EVS Solutions: Hindi Medium Chapter 16 समूह और सुख
View or download the dedicated Hindi Medium Chapter 16 समूह और सुख solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for EVS.
पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न
Question 1: किसी ऐसी घटना का वर्णन करें जब आपके किसी पड़ोसी ने आपकी या फिर अपने किसी पड़ोसी की सहायता की हो।
Answer:
हमारे पड़ोस में एक बुजुर्ग महिला अकेली रहती थीं। सब उन्हें नानी कहते थे। एक दिन उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई। मेरे माता-पिता ने डॉक्टर को बुलाकर उन्हें दिखाया और उनके घर रहकर उनकी देखभाल की। उन्होंने नानी जी के लिए खाना बनाया, फल दिए और चाय आदि बनाकर दी। दो दिन में नानी जी ठीक हो गईं।
Exam Tips:
a) घटना में बताएँ कि किसने, किसकी और कैसे सहायता की।
b) अंत में परिणाम (नानी जी ठीक हो गईं) ज़रूर लिखें।
Question 2: मनुष्य को इकट्ठे रहने से क्या-क्या लाभ होते हैं ?
Answer:
मनुष्य गाँव, शहर और कस्बों में इकट्ठे रहते हैं। पास-पड़ोस में रहने से वे एक-दूसरे के दुख में सहायता कर सकते हैं और ज़रूरत पड़ने पर दूसरों से सहायता माँग सकते हैं। साथ रहने से सुरक्षा का एहसास भी होता है। कोई आपदा या खतरा आने पर सब मिल-जुलकर उसका सामना कर सकते हैं।
Exam Tips:
a) तीन लाभ अलग-अलग पंक्तियों में लिखें: सहायता, सुरक्षा, मिलकर खतरे का सामना।
Question 3: आपके पड़ोस में आपको कौन-सा परिवार सबसे अच्छा लगता है और क्यों ?
Answer:
हमारे पड़ोस में एक पति-पत्नी का परिवार रहता है। दोनों स्कूल में पढ़ाते हैं। पड़ोस में किसी को भी कोई परेशानी हो तो वे तुरंत सहायता के लिए पहुँच जाते हैं। उनके घर से कोई भिखारी भी भूखा नहीं लौटता। वे बहुत मीठी भाषा बोलते हैं और आस-पड़ोस के बच्चों को मुफ़्त पढ़ा भी देते हैं।
Exam Tips:
a) "क्यों" का उत्तर परिवार के गुणों (सहायता, मीठी बोली, मुफ़्त पढ़ाना) के रूप में दें।
Question 4: आपके मुहल्ले या गाँव में कौन-कौन से सार्वजनिक स्थान हैं और लोग इनका प्रयोग किस-किस कार्य के लिए करते हैं ? (उदाहरण के लिए धर्मशाला, धार्मिक स्थान, बारात घर आदि)
Answer:
हमारे गाँव में एक "कम्युनिटी हॉल" है। उसका प्रयोग शादी-विवाह के समय तथा गाँव में मनाए जाने वाले अन्य पर्व-त्योहारों पर किया जाता है।
Exam Tips:
a) स्थान का नाम और उसका उपयोग – दोनों बातें लिखें।
b) अपने गाँव/मुहल्ले के स्थानों (स्कूल, पार्क, मंदिर आदि) के नाम भी लिख सकते हैं।
Question 5: खाली स्थान भरो (अकेला, गर्मी-सर्दी, कच्चे घर, एम्बुलेंस, बीमारियाँ):
1. मनुष्य ............ नहीं रह सकता।
2. वर्षा के मौसम में ............ ढह सकते हैं।
3. मरीज़ को अस्पताल ............ में ले जाया जाता है।
4. बाढ़ के बाद ............ फैल जाती है।
5. घर हमें ............ से बचाते हैं।
Answer:
1. अकेला
2. कच्चे घर
3. एम्बुलेंस
4. बीमारियाँ
5. गर्मी-सर्दी
Exam Tips:
a) दिए गए कोष्ठक के शब्दों में से ही उत्तर चुनें।
b) वाक्य में शब्द भरकर एक बार पूरा वाक्य पढ़ें।
Question 6: सही कथन पर सही और गलत कथन पर गलत का लिखें:
(क) इकट्ठे रहने से सुरक्षा का एहसास नहीं होता है।
(ख) सार्वजनिक इमारतें सामाजिक वर्गों के लिए बनाई जाती हैं।
(ग) घर को प्राकृतिक आपदाओं से नहीं बचाया जा सकता।
(घ) पड़ोस के परिवार दुख-सुख में मदद करते हैं।
(ङ) शहद की मक्खियाँ झुण्ड में रहती हैं।
Answer:
(क) गलत
(ख) सही
(ग) गलत
(घ) सही
(ङ) गलत
Exam Tips:
a) (क) और (ग) में "नहीं" शब्द वाले कथनों को ध्यान से पढ़ें।
b) अपने उत्तर की पुष्टि पाठ से कर लें।
Question 7: बाढ़ आने पर लोगों को कौन-कौन सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ?
Answer:
बाढ़ आने पर लोगों के घर टूट जाते हैं, जानवर मर जाते हैं और फ़सलें खराब हो जाती हैं। घर का सामान बह जाता है। बीमारियाँ फैलती हैं और दवाइयों की कमी हो जाती है। जब तक पानी नीचे नहीं उतरता, लोगों के रहने की भी समस्या बनी रहती है।
Exam Tips:
a) कम से कम चार कठिनाइयाँ बिंदुवार लिखें।
b) घर, फ़सल, बीमारी और दवाई – इन मुख्य बातों को न भूलें।
Question 8: मनुष्य अपने रहने के लिए घर क्यों बनाता है ?
Answer:
घर मनुष्य को सुरक्षा देता है। यह उसे वर्षा, आँधी, तूफ़ान, गर्मी और सर्दी से बचाता है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए वह एक-दूसरे के आस-पास घर बनाकर कस्बों, कॉलोनियों और गाँवों में रहता है।
Exam Tips:
a) "सुरक्षा" और "मौसम से बचाव" – ये दो मुख्य बातें हैं।
Question 9: कौन-कौन से कीट बस्तियाँ बनाकर रहते हैं ?
Answer:
चींटियाँ, दीमक, मधुमक्खियाँ और ततैया आदि कीट बस्तियाँ बनाकर रहते हैं।
Exam Tips:
a) कम से कम तीन कीटों के नाम लिखें।
Question 10: एम्बुलेंस क्या होती है ?
Answer:
एम्बुलेंस एक वाहन है जो पेट्रोल या डीज़ल से चलता है। इसके अंदर खुली जगह होती है जिसमें प्राथमिक उपचार से कुछ अधिक सुविधाएँ होती हैं। इसका प्रयोग रोगी को अस्पताल ले जाने के लिए किया जाता है।
Exam Tips:
a) एम्बुलेंस का उपयोग (रोगी को अस्पताल पहुँचाना) अवश्य लिखें।
महत्त्वपूर्ण प्रश्न
1. ठीक पर / लगाएँ
Question 1: मनुष्य एक ............ जीव है। (क) सामाजिक (ख) कोई भी (ग) क्रूर (घ) कोई नहीं।
Answer:
(क) सामाजिक
Exam Tips:
a) मनुष्य मिल-जुलकर रहता है, इसलिए वह सामाजिक प्राणी है।
Question 2: ठीक कथन चुनें: (क) इकट्ठे रहना सुरक्षित है (ख) श्रमिक मधुमक्खी फूलों से परागकण लाती है। (ग) बाढ़ आने से फसल नष्ट हो जाती है। (घ) सभी ठीक।
Answer:
(घ) सभी ठीक।
Exam Tips:
a) जब सभी कथन सही हों तो "सभी ठीक" चुनें।
Question 3: यदि कोई बच्चा रोगी हो तो उसे तुरन्त ............ से इलाज करवाना चाहिए। (क) डाकिये (ख) अध्यापक (ग) मोची (घ) डॉक्टर।
Answer:
(घ) डॉक्टर।
Exam Tips:
a) रोग का इलाज डॉक्टर ही कर सकता है।
2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें
Question 1: अमनदीप स्कूल क्यों नहीं आया था ?
Answer:
क्योंकि उसके दादा जी का स्वर्गवास हो गया था।
Exam Tips:
a) उत्तर "क्योंकि" से शुरू करें।
Question 2: मधुमक्खियों के कितने प्रकार हैं ?
Answer:
मधुमक्खियाँ तीन प्रकार की होती हैं – रानी, नर (ड्रोन) और श्रमिक।
Exam Tips:
a) तीनों प्रकारों के नाम लिखें।
3. रिक्त स्थान भरो
Question 1: रिक्त स्थान भरो:
(i) अमनदीप स्कूल नहीं आया क्योंकि उसके दादा जी का ............ हो गया था।
(ii) मनुष्य एक ............ प्राणी (जीव) है।
(iii) अपने लोगों के साथ रहना ............ होता है।
(iv) ............ मक्खी तथा ड्रोन केवल प्रजनन करते हैं।
(v) मधुमक्खी जैसे कीट ............ में रहते हैं।
Answer:
(i) स्वर्गवास
(ii) सामाजिक
(iii) लाभदायक
(iv) रानी
(v) कॉलोनियों
Exam Tips:
a) पूरा वाक्य पढ़कर शब्द की जाँच करें।
4. ठीक/गलत
Question 1: ठीक/गलत लिखें:
(i) दीमक कॉलोनियों में रहती है।
(ii) एक साथ रहना लाभदायक है।
(iii) एक श्रमिक मधुमक्खी अपने छत्ते को बचाने के लिए अपनी जान न्योछावर कर देती है।
Answer:
(i) ठीक
(ii) ठीक
(iii) ठीक
Exam Tips:
a) दीमक, चींटी और मधुमक्खी कॉलोनियों में रहते हैं।
5. मिलान करें
Question 1: मिलान करें: 1. अस्पताल 2. प्राकृतिक आपदा 3. भूकंप 4. घर (विकल्प: क. इमारतों का टूटना, ख. सुरक्षा, ग. एम्बुलेंस, घ. बाढ़)
Answer:
| कॉलम A | कॉलम B |
|---|---|
| 1. अस्पताल | (ग) एम्बुलेंस |
| 2. प्राकृतिक आपदा | (घ) बाढ़ |
| 3. भूकंप | (क) इमारतों का टूटना |
| 4. घर | (ख) सुरक्षा |
Exam Tips:
a) पहले आसान जोड़े मिलाएँ, फिर बाकी बचे हुए।
6. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें
Question 1: मधुमक्खियों के बारे में आप क्या जानते हैं ?
Answer:
मधुमक्खियाँ कॉलोनियों में रहती हैं। ये तीन प्रकार की होती हैं – रानी मक्खी, ड्रोन मक्खी और श्रमिक मक्खी। श्रमिक मक्खियाँ अलग-अलग काम करती हैं: वे फूलों से परागकण इकट्ठा करती हैं, छत्ता और मोम बनाती हैं। रानी मक्खी और ड्रोन का काम संतान उत्पन्न करना होता है। खतरा आने पर श्रमिक मक्खी दुश्मन को डंक मारती है और अपनी जान न्योछावर कर देती है।
Exam Tips:
a) तीनों प्रकार और उनके काम अलग-अलग लिखें।
b) 5-6 वाक्यों की सीमा में उत्तर रखें।
Question 2: आपके पड़ोस में कौन-कौन से सार्वजनिक स्थान हैं तथा उनका कौन से कार्यों के लिए प्रयोग होता है ?
Answer:
| सार्वजनिक स्थान | जिस कार्य के लिए प्रयोग होता है |
|---|---|
| अस्पताल | रोगियों के इलाज के लिए |
| स्कूल | बच्चे पढ़ते हैं |
| बस स्टैंड | अन्य स्थानों पर जाने के लिए |
| पार्क | बच्चे खेलते हैं, बड़े सैर करते हैं |
Exam Tips:
a) उत्तर तालिका के रूप में लिखें।
b) अपने आस-पास के स्थान चुनें।
Free study material for EVS
EVS Class 5 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 16 समूह और सुख
Accessing Hindi Medium Chapter 16 समूह और सुख Solutions
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 16 समूह और सुख tailored for Class 5 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for EVS.
Concept-Driven Answers for Class 5 EVS
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 16 समूह और सुख concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Maximizing Study Efficiency
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 5 EVS.
FAQs
The complete and updated PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 16 समूह और सुख is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 5 EVS are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 16 समूह और सुख as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the EVS concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 16 समूह और सुख will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 5 EVS. You can access PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 16 समूह और सुख in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 16 समूह और सुख in printable PDF format for offline study on any device.