PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 10 चौराहे का दीया

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 3 Hindi Hindi Medium Chapter 10 चौराहे का दीया

Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 10 चौराहे का दीया using the official curriculum guides for Class 3 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Download Hindi Medium Chapter 10 चौराहे का दीया Textbook Solutions PDF

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

I. बताओ

Question 1: दीवाली के दिन बच्चों को किन वस्तुओं का चाव अधिक रहता है ?

Answer:

दीवाली के दिन बच्चों को फल और मिठाइयाँ खाने का चाव अधिक रहता है।

Exam Tips:

a) उत्तर पूरे वाक्य में लिखें।
b) "मिठाइयाँ" की वर्तनी ध्यान से लिखें।

 

Question 2: दादी माँ मिठाई और फल खाने को क्यों मना करती थी ?

Answer:

दादी माँ मिठाई और फल पूजा के लिए मँगवाती थीं। इसलिए पूजा से पहले वे बच्चों को इन्हें खाने से मना करती थीं।

Exam Tips:

a) उत्तर में "पूजा से पहले" वाली बात ज़रूर लिखें।

 

Question 3: दादी माँ ने कहाँ-कहाँ दीए जलाने का आदेश दिया ?

Answer:

दादी माँ ने बच्चों को आदेश दिया कि एक दीया मन्दिर में, एक गुरुद्वारे में और एक दीया चौराहे पर जलाकर रख आना।

Exam Tips:

a) तीनों स्थानों के नाम क्रम से लिखें।
b) "चौराहे" शब्द की वर्तनी याद रखें।

 

Question 4: चौराहे पर दीया जलाना लेखक को बेकार क्यों लगता ?

Answer:

लेखक को लगता था कि चौराहे पर रखा दीया हवा के हल्के झोंके से बुझ जाएगा या किसी वाहन अथवा राहगीर की ठोकर से टूट जाएगा। इसलिए उसे वहाँ दीया जलाना बेकार लगता था।

Exam Tips:

a) उत्तर में दीया बुझने और टूटने, दोनों कारण लिखें।

 

Question 5: दादी माँ के अनुसार चौराहे पर दीया जलाना क्यों जरूरी है ?

Answer:

दादी माँ के अनुसार चौराहे पर दीया जलाना सबसे ज़रूरी है, क्योंकि इससे भटकने वाले मुसाफ़िरों को अपनी मंज़िल मिल सकती है।

Exam Tips:

a) "मुसाफ़िर" और "मंज़िल" शब्दों की वर्तनी पर ध्यान दें।

 

II. इन विशेष शब्दों के अर्थ समझते हुए वाक्य बनाओ

Question 1: इन मुहावरों के अर्थ समझते हुए वाक्य बनाओ: (i) मुँह से लार टपकना = किसी वस्तु को देखकर खाने की इच्छा होना (ii) उत्साह काफूर होना = हौसला ढह जाना (iii) जीभ पर ताला लगना = मन को काबू में रखना (iv) ऊब जाना = काम में मन न लगना (v) सिरदर्द लगना = झंझट लगना

Answer:

(i) मुँह से लार टपकना – पके अंगूरों के गुच्छे देखकर लोमड़ी के मुँह से लार टपकने लगी।
(ii) उत्साह काफूर होना – वर्षा से मैदान गीला हो जाने के कारण हमारे खिलाड़ियों का मैच जीतने का सारा उत्साह काफूर हो गया।
(iii) जीभ पर ताला लगना – फल खाने के इच्छुक बच्चे शाम तक जीभ पर ताला लगाए रखते।
(iv) ऊब जाना – मोहन जल्दी ही अपने काम से ऊब गया।
(v) सिरदर्द लगना – चौराहे पर दीया जलाकर रखना बच्चों को सिरदर्द लगता।

Exam Tips:

a) पहले मुहावरे का अर्थ समझें, फिर उसी अर्थ में वाक्य बनाएँ।
b) वाक्य के अंत में पूर्णविराम (।) लगाएँ।

 

III. पढ़ो, समझो और लिखो

Question 1: एकवचन से बने बहुवचन रूपों को पढ़ो और लिखो: मिठाई, दादी, दीया, बच्चा, टोकरा, चौराहा, डिब्बा

Answer:

मिठाई – मिठाइयाँ – मिठाइयों
दादी – दादियाँ – दादियों
दीया – दीये – दीयों
बच्चा – बच्चे – बच्चों
टोकरा – टोकरे – टोकरों
चौराहा – चौराहे – चौराहों
डिब्बा – डिब्बे – डिब्बों

Exam Tips:

a) आ से अंत होने वाले शब्दों का बहुवचन प्रायः "ए" से बनता है।
b) इ/ई से अंत होने वाले शब्दों में "याँ" जुड़ता है।

 

IV. वाक्य बनाओ

Question 1: इन शब्दों से वाक्य बनाओ: मन्दिर, गुरुद्वारा, महक, नालायक, विचलित, ज्योति।

Answer:

(i) मन्दिर – हम शाम को मन्दिर जाते हैं।
(ii) गुरुद्वारा – हमारे घर के पास ही गुरुद्वारा है।
(iii) महक – फूलों की महक अच्छी लगती है।
(iv) नालायक – नालायक बच्चों का मन शरारतों में खूब लगता है। अथवा दिनेश की गिनती नालायक बच्चों में होती है।
(v) विचलित – कितनी भी मुश्किलें आएँ, वीर कभी विचलित नहीं होते।
(vi) ज्योति – मन्दिर में पवित्र ज्योति जल रही है।

Exam Tips:

a) वाक्य छोटे और स्पष्ट रखें।
b) शब्द का सही अर्थ ध्यान में रखकर वाक्य बनाएँ।

 

V. 'ना' और 'अ' अक्षर लगाकर विपरीत शब्द बनाओ

Question 1: 'ना' और 'अ' लगाकर विपरीत शब्द बनाओ: ना + लायक, ना + समझ, अ + ज्ञान, अ + धर्म

Answer:

(i) ना + लायक = नालायक
(ii) ना + समझ = नासमझ
(iii) अ + ज्ञान = अज्ञान
(iv) अ + धर्म = अधर्म

Exam Tips:

a) "ना" और "अ" उपसर्ग लगने पर शब्द का अर्थ उलट जाता है।

 

VI. विपरीत शब्द ढूँढ़कर लिखो

Question 1: दिए गए शब्दों के विपरीत शब्द ढूँढ़कर लिखो: दिन, सुबह, बेकार, रोना, अंधकार, एक, हार, सवाल

Answer:

(i) दिन = रात
(ii) अंधकार = प्रकाश
(iii) सुबह = शाम
(iv) एक = अनेक
(v) बेकार = ज़रूरी
(vi) हार = जीत
(vii) रोना = हँसना
(viii) सवाल = जवाब

Exam Tips:

a) विपरीतार्थक शब्द का अर्थ दिए गए शब्द के उलट होता है।
b) जोड़ियाँ याद करने के लिए बार-बार लिखकर अभ्यास करें।

 

VII. शब्द के अर्थ को समझते हुए वाक्य बनाओ

Question 1: शब्द-जोड़ों के अर्थ समझते हुए वाक्य बनाओ: दीया = दीपक, दिया = देना, दिन = दिवस, दीन = असहाय, हंस = एक पक्षी, हँस = हँसना, जान = प्राण, जान = पता लगना, मान = इज़्ज़त, मान = मान जाना, खोया = दूध से बनी मिठाई, खोया = गुम हो जाना, मिल = कारखाना, मिल = मिलना, मील = दूरी मापने का पैमाना

Answer:

(i) दीया = दीपक – हमने चौराहे पर दीया जलाया।
दिया = देना – दादी माँ ने गरीबों को दान दिया।
(ii) दिन = दिवस – मेरा आज का दिन अच्छा रहा।
दीन = असहाय – दीन-दुखियों की सेवा करो।
(iii) हंस = एक पक्षी – तालाब में हंस तैर रहे हैं।
हँस = हँसना – वे भिखारी पर हँस रहे थे।
(iv) जान = प्राण – मोहन और सोहन जान बचाकर भागे।
जान = पता लगना – मैं आपके सारे भेद जान गया हूँ।
(v) मान = इज़्ज़त – वह मेरा बहुत मान करता है।
मान = मान जाना – वह मेरी बात मान गया।
(vi) खोया = दूध से बनी मिठाई – मुझे खोया बहुत भाता है।
खोया = गुम हो जाना – मेरा खोया हुआ पेन कल मुझे मिल गया।
(vii) मिल = कारखाना – मेरे पिता जी एक मिल में काम करते हैं।
मिल = मिलना – मुझे मेरी पुस्तक मिल नहीं रही।
मील = दूरी मापने का पैमाना – मुझे पाँच मील पैदल चलना पड़ा।

Exam Tips:

a) समान दिखने वाले शब्दों के अर्थ अलग होते हैं, इसलिए वाक्य में अर्थ स्पष्ट रखें।
b) हंस (पक्षी) और हँस (हँसना) की वर्तनी में अंतर याद रखें।

 

VIII. शब्दों का मिलान करो

Question 1: दिए गए शब्दों का मिलान करो: बच्चा, बूढ़ा, मुस्कराना, भोला, महकना

Answer:

(i) बच्चा = बचपन
(ii) बूढ़ा = बुढ़ापा
(iii) मुस्कराना = मुस्कराहट
(iv) भोला = भोलापन
(v) महकना = महक

Exam Tips:

a) ये शब्द भाववाचक संज्ञा बनाने के उदाहरण हैं।

 

IX. एक शब्द लिखो

Question 1: इन वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखो: (i) जहाँ चार राह मिलते हों (ii) सिक्खों का पूजा का स्थान (iii) हिन्दुओं का पूजा का स्थान (iv) मुसलमानों का पूजा का स्थान (v) ईसाइयों का पूजा का स्थान

Answer:

(i) जहाँ चार राह मिलते हों = चौराहा
(ii) सिक्खों का पूजा का स्थान = गुरुद्वारा
(iii) हिन्दुओं का पूजा का स्थान = मन्दिर
(iv) मुसलमानों का पूजा का स्थान = मस्जिद
(v) ईसाइयों का पूजा का स्थान = गिरजाघर

Exam Tips:

a) अनेक शब्दों की जगह एक शब्द लिखने से भाषा संक्षिप्त बनती है।
b) पूजा-स्थलों के नाम याद कर लें।

 

Hindi Class 3 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 10 चौराहे का दीया

Chapter Exercise Answers for Class 3 Hindi

Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 10 चौराहे का दीया tailored for Class 3 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for Hindi.

Detailed Answer Guides for Hindi Medium Chapter 10 चौराहे का दीया

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 3 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Complete Preparation Kit for Class 3 Exams

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 3 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 10 चौराहे का दीया for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 10 चौराहे का दीया is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 3 Hindi are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Hindi Punjab Board solutions for Class 3 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 10 चौराहे का दीया as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 3 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 10 चौराहे का दीया will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 10 चौराहे का दीया in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 3 Hindi. You can access PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 10 चौराहे का दीया in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Punjab Board solutions for Class 3 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 10 चौराहे का दीया in printable PDF format for offline study on any device.