PSEB 3rd Class EVS Solutions Chapter 16 पंखुडी का संदेश

Solutions for Class 3 EVS: Hindi Medium Chapter 16 पंखुडी का संदेश

Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 16 पंखुडी का संदेश tailored for Class 3 learners. Utilizing these EVS answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Punjab Board evaluations.

Practice Class 3 EVS Solutions: Hindi Medium Chapter 16 पंखुडी का संदेश

View or download the dedicated Hindi Medium Chapter 16 पंखुडी का संदेश solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for EVS.

पाठ्य-पुस्तक की क्रियाएँ (पृष्ठ 103-105)

Question 1: बच्चो ! डाकिए के पास कई तरह की चिट्ठियाँ होती हैं। अध्यापक की सहायता से चित्रों में दी गई चिट्ठियों के नाम रिक्त स्थानों में भरो।

Answer:

1. अंतर्देशीय पत्र
2. पोस्टकार्ड
3. पार्सल
4. रजिस्टर्ड पत्र

Exam Tips:

a) चित्रों के क्रम के अनुसार नाम लिखो।
b) पोस्टकार्ड खुला होता है, अंतर्देशीय पत्र बंद होता है।

 

Question 2: नीचे दर्शाए गए संचार साधनों को पहचानो तथा उन चित्रों के आगे उनके नाम लिखो।

Answer:

1. टी० वी०
2. उपग्रह
3. कम्प्यूटर

Exam Tips:

a) हर चित्र को ध्यान से देखकर उसके सामने सही नाम लिखो।

 

Question 3: रिक्त स्थान में उस साधन का नाम भरो: मुझे ………… कहते हैं। मेरे द्वारा संसार के कोने-कोने में संदेश तुरंत ही पहुँच जाते हैं। मेरे द्वारा बहुत-सी बातें की जा सकती हैं, जबकि चिट्ठी द्वारा सीमित बातचीत की जाती है। परन्तु अब मेरा उपयोग कम होता जा रहा है।

Answer:

टैलीफोन।

Exam Tips:

a) टैलीफोन से दो लोग सीधे बातचीत कर सकते हैं।
b) चिट्ठी में केवल थोड़ी-सी बात लिखी जा सकती है।

 

Question 4: रिक्त स्थान में उस साधन का नाम भरो: मुझे ………… कहते हैं। मेरे द्वारा जब चाहें, जहाँ चाहें बातचीत की जा सकती है। मैं लिखित पत्र (चिट्ठी) भी तुरंत भेज देता हूँ। पत्र लिखने के लिए किसी कागज़ या पैन की ज़रूरत नहीं होती। लोग आम तौर पर मुझे अपनी जेब में रखते हैं।

Answer:

मोबाइल फोन।

Exam Tips:

a) मोबाइल फोन को जेब में रखकर कहीं भी ले जाया जा सकता है।

 

Question 5: रिक्त स्थान में उस साधन का नाम भरो: मुझे ………… कहते हैं। मेरे द्वारा लिखे पत्रों की नकल दूसरी तरफ तुरंत प्राप्त की जा सकती है।

Answer:

फैक्स मशीन।

Exam Tips:

a) फैक्स मशीन पत्र की हू-ब-हू नकल दूसरी जगह भेज देती है।

 

Question 6: रिक्त स्थान में उस साधन का नाम भरो: मैं ………… हूँ। मुझे लिखने के लिए किसी कागज़ या पैन की ज़रूरत नहीं होती। आजकल आपके स्कूलों में संदेश मेरे द्वारा तुरंत पहुँच जाते हैं। मेरा पूरा नाम इलैक्ट्रानिक मेल है, जिसे ई-मेल भी कहा जाता है। मुझे कम्प्यूटर द्वारा भेजा जाता है।

Answer:

ई-मेल।

Exam Tips:

a) ई-मेल का पूरा नाम इलैक्ट्रानिक मेल है।
b) ई-मेल कम्प्यूटर या मोबाइल से इंटरनेट द्वारा भेजी जाती है।

 

Question 7: रिक्त स्थान में उस साधन का नाम भरो: मैं ………… हूँ। मेरा उपयोग आजकल बंद हो गया है। पुराने समय में मुझे ज़रूरी ख़बरें जल्दी पहुँचाने के लिए प्रयोग किया जाता था। गाँव में मेरे प्राप्त होने को प्रायः बुरी बात का संदेश मान लिया जाता था।

Answer:

टेलीग्राम (तार)।

Exam Tips:

a) पुराने समय में ज़रूरी ख़बरें टेलीग्राम से भेजी जाती थीं।
b) आज टेलीग्राम की जगह फोन और ई-मेल ने ले ली है।

 

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न-अभ्यास (पृष्ठ 107-108)

Question 1: रिक्त स्थान भरो: (फैक्स, टेलीग्राम (तार), दूत, खतरनाक)
(क) पुराने समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पर संदेश भेजने के लिए ………… भेजे जाते थे।
(ख) गाँवों में ………… का प्राप्त होना बुरी ख़बर का संदेश माना जाता था।
(ग) ………… द्वारा लिखे हुए पत्रों की नकल दूसरी तरफ तुरंत प्राप्त की जा सकती है।
(घ) स्कूटर, मोटर साइकिल या कार चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करना ………… सिद्ध हो सकता है।

Answer:

(क) दूत
(ख) टेलीग्राम
(ग) फैक्स
(घ) खतरनाक

Exam Tips:

a) पुराने समय में संदेश दूत ले जाते थे।
b) वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग कभी न करो; इससे दुर्घटना हो सकती है।

 

Question 2: सही (सही) या गलत (गलत) का निशान लगाओ:
(क) लोग आम तौर पर मोबाइल फोन को जेब में रखते हैं।
(ख) उपग्रह एक संचार साधन नहीं है।
(ग) डाकिया चिट्ठियाँ पहुँचाने का काम करता है।

Answer:

(क) सही
(ख) गलत
(ग) सही

Exam Tips:

a) उपग्रह टी० वी० और फोन के संकेत पहुँचाता है, इसलिए वह संचार साधन है।

 

Question 3: संचार से क्या भाव है ?

Answer:

संचार से भाव है संदेश भेजना तथा प्राप्त करना।

Exam Tips:

a) याद रखो: संचार में संदेश भेजना और प्राप्त करना, दोनों शामिल हैं।

 

Question 4: लोक संचार साधन क्या होते हैं ? इन साधनों के कुछ उदाहरण दो।

Answer:

रेडियो, टेलीविज़न, समाचार पत्र, पत्रिकाएँ, उपग्रह आदि लोक संचार साधन हैं।

Exam Tips:

a) कम से कम तीन उदाहरण लिखो: रेडियो, टेलीविज़न, समाचार पत्र।

 

Question 5: ई-मेल से क्या भाव है ? यह किस तरह संदेश का संचार करती है ?

Answer:

ई-मेल एक प्रकार का पत्र है, जिसे कम्प्यूटर पर टाइप करके भेजा जाता है। इसे इंटरनेट द्वारा कम्प्यूटर या मोबाइल के माध्यम से भेजा जाता है।

Exam Tips:

a) ई-मेल के लिए इंटरनेट और कम्प्यूटर या मोबाइल चाहिए।
b) ई-मेल में कागज़ या डाकिए की ज़रूरत नहीं होती।

 

Question 6: दिमागी कसरत: संचार के आधुनिक साधन तथा संचार के पुरातन साधन चित्र (मकड़ी-जाल) में भरो।

Answer:

संचार के आधुनिक साधन: रेडियो, टेलीविज़न, उपग्रह, पत्रिका, समाचार पत्र, फोन।
संचार के पुरातन साधन: पोस्ट-कार्ड, टेलीग्राम, ढोल बजाकर सूचित करना, कबूतर, दूत, चिट्ठी।

Exam Tips:

a) आधुनिक साधन आज भी प्रयोग में हैं, पुरातन साधन अब कम या बंद हो गए हैं।

 

EVS Class 3 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 16 पंखुडी का संदेश

Chapter Exercise Answers for Class 3 EVS

Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 16 पंखुडी का संदेश tailored for Class 3 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for EVS.

Detailed Answer Guides for Hindi Medium Chapter 16 पंखुडी का संदेश

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 3 EVS module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.

Complete Preparation Kit for Class 3 Exams

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Hindi Medium Chapter 16 पंखुडी का संदेश with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 3rd Class EVS Solutions Chapter 16 पंखुडी का संदेश for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 3rd Class EVS Solutions Chapter 16 पंखुडी का संदेश is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 3 EVS are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the EVS Punjab Board solutions for Class 3 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 3rd Class EVS Solutions Chapter 16 पंखुडी का संदेश as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the EVS concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 3 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 3rd Class EVS Solutions Chapter 16 पंखुडी का संदेश will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 3rd Class EVS Solutions Chapter 16 पंखुडी का संदेश in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 3 EVS. You can access PSEB 3rd Class EVS Solutions Chapter 16 पंखुडी का संदेश in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the EVS Punjab Board solutions for Class 3 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 3rd Class EVS Solutions Chapter 16 पंखुडी का संदेश in printable PDF format for offline study on any device.