PSEB 12th Class Hindi Solutions Chapter 15 सच्ची वीरता

Solutions for Class 12 Hindi: Hindi Medium Chapter 15 सच्ची वीरता

Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 15 सच्ची वीरता using the official curriculum guides for Class 12 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 12 Hindi Solutions: Hindi Medium Chapter 15 सच्ची वीरता

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

(क) लगभग 60 शब्दों में उत्तर दो

Question 1: सच्चे वीर पुरुष का स्वभाव कैसा होता है?

Answer:

सच्चा वीर पुरुष धीर, गम्भीर और स्वतन्त्र होता है। उसके मन की गम्भीरता और शान्ति समुद्र की तरह विशाल तथा आकाश की तरह स्थिर और अचल होती है। वह कभी चंचल नहीं होता। वह सत्वगुण रूपी क्षीरसागर में ऐसा डूबा रहता है कि दुनिया को उसकी खबर तक नहीं होती।

Exam Tips:

a) उत्तर में धीर, गम्भीर और स्वतन्त्र – तीनों गुण अवश्य लिखें।
b) समुद्र और आकाश की उपमाएँ लिखने से उत्तर प्रभावशाली बनता है।

 

Question 2: ‘वीर पुरुष का दिल सबका दिल हो जाता है’ लेखक पूर्ण सिंह की इस उक्ति का क्या भाव है?

Answer:

इस पंक्ति का भाव यह है कि वीर पुरुष चाहे सामने न आए, फिर भी अपने प्रेम से लोगों के दिलों पर राज करता है। इसी कारण उसका दिल सबका दिल बन जाता है। उसका मन सबका मन हो जाता है, अर्थात् वह जैसा सोचता और करता है, सब लोग भी वैसा ही सोचने और करने लगते हैं।

Exam Tips:

a) “दिल पर राज करना” भाव को स्पष्ट लिखें।
b) उत्तर को लगभग 60 शब्दों में ही समाप्त करें।

 

(ख) लगभग 150 शब्दों में उत्तर दो

Question 3: ‘सच्ची वीरता’ निबन्ध का सार अपने शब्दों में लिखें।

Answer:

‘सच्ची वीरता’ अध्यापक पूर्ण सिंह का विचारात्मक निबन्ध है। इसमें लेखक ने सिद्ध किया है कि वीरता मनुष्य का सर्वश्रेष्ठ गुण है और इसका क्षेत्र बहुत व्यापक है। केवल रणभूमि में प्राण देने वाले ही नहीं, किसी पवित्र आदर्श या कार्य के लिए जीवन समर्पित करने वाले भी सच्चे वीर हैं। वीर किसी बाहरी प्रेरणा से नहीं बनते, वे अपनी अन्तः प्रेरणा से स्वयं अपना निर्माण करते हैं।
सच्चे वीर धीर, गम्भीर और स्वतन्त्र होते हैं। जिनका मन सात्विक वृत्तियों के सागर में डूब जाता है, वे ही सच्चे वीर, साधु और महात्मा हैं। सोने के सिंहासन पर बैठने वाले शासक सच्चे वीर नहीं, क्योंकि वे दूसरों का शोषण करके महान् बने हैं और अपने पापों से सदा काँपते रहते हैं। बादशाह शरीर पर शासन करता है, जबकि वीर लोगों के दिलों पर शासन करता है।
वीर पेड़ की तरह चुपचाप भीतर से अपना विकास करता है और अपने कारनामों की चिन्ता या चर्चा नहीं करता। उसका जीवन परोपकार के लिए होता है। अन्त में लेखक कहता है कि हमें भी दिखावे और बनावटी जीवन को छोड़कर अपने भीतर के गुणों का विकास करना चाहिए, तभी हम सच्चे वीर बन सकते हैं।

Exam Tips:

a) सार में लेखक का मुख्य विचार – वीरता का व्यापक क्षेत्र – अवश्य लिखें।
b) वीर और शासक का अन्तर तथा पेड़ का उदाहरण सार में शामिल करें।
c) उत्तर लगभग 150 शब्दों में, क्रम से लिखें।

 

Question 4: जापान के ओशियो की वीरता का उदाहरण प्रस्तुत निबन्ध के आधार पर लिखो।

Answer:

ओशियो जापान के एक छोटे-से गाँव की झोंपड़ी में रहता था। वह अनुभवी और ज्ञानी, स्थिर और धीर स्वभाव का था तथा अपने ही विचारों में डूबा रहता था। लोग उसे साधारण आदमी समझते थे। दो-तीन साल फसलें न होने से देश में अकाल पड़ा तो लाचार लोग उसके पास मदद माँगने आए और वह तैयार हो गया।
वह पहले अमीर और भद्र पुरुषों के पास गया। उन्होंने वादा तो किया, पर निभाया नहीं। तब ओशियो ने अपने कपड़े और किताबें बेचकर जो धन मिला, वह किसानों में बाँट दिया, परन्तु इससे भी काम न बना। फिर उसने लोगों को विद्रोह के लिए तैयार किया और बादशाह के महल की ओर कूच किया।
सिपाही गोली चलाना चाहते थे, पर बादशाह ने उन्हें रोक दिया। ओशियो किले में पहुँचा और सरदार उसे पकड़कर बादशाह के पास ले गया। ओशियो ने माँग की कि अन्न से भरे राजकीय भण्डार ग़रीबों के लिए खोल दिए जाएँ। उसकी वाणी में दैवी शक्ति थी, इसलिए बादशाह ने भण्डार खोलने और अन्न ग़रीबों में बाँटने का आदेश दे दिया। इस प्रकार ओशियो ने जिस कार्य का बीड़ा उठाया था, उसे पूरा कर दिखाया।

Exam Tips:

a) घटना को क्रम से लिखें: अकाल, मदद की माँग, विद्रोह, भण्डार खुलना।
b) अन्त में लिखें कि ओशियो ने निःस्वार्थ भाव से ग़रीबों की रक्षा की।

 

Question 5: ‘सच्चे वीर पुरुष मुसीबत को मखौल समझते हैं।’ ईसा मसीह, मीराबाई और गुरु नानक देव जी के जीवन से उदाहरण देते हुए प्रस्तुत निबन्ध के आधार पर स्पष्ट करें।

Answer:

संसार जिसे मुसीबत समझता है, सच्चे वीर उसे मज़ाक समझते हैं। ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया, उनसे भारी सलीब उठवाई गई, वे गिरते, घायल होते और कभी बेहोश भी हो जाते थे। कोई पत्थर या ढेला मारता, कोई थूकता, फिर भी उनका दिल नहीं डिगा। उन्होंने उस मुसीबत को मज़ाक ही समझा।
इसी प्रकार राणा जी ने मीराबाई को ज़हर के प्याले से डराना चाहा, पर मीरा उसे अमृत समझकर पी गईं। उन्हें शेर और हाथी के सामने डाला गया, पर वे डरी नहीं। प्रेम में मस्त हाथी और शेर ने देवी के चरणों की धूल को माथे से लगाया और अपनी राह ली। वीर आगे नहीं, पीछे जाते हैं, भीतर ध्यान करते हैं, मारते नहीं, मरते हैं।
बाबर के सिपाहियों ने जब गुरु नानक देव जी को बेगार में पकड़कर उनके सिर पर बोझ रख दिया और कहा कि चलो, तो वे चल पड़े। वे न डरे, न घबराए, बल्कि मर्दाना से बोले कि सारंगी बजाओ, हम गाते हैं। भीड़ में सारंगी बजती रही और गुरु जी गाते रहे। इस प्रकार वे उस मुसीबत को मुसीबत नहीं, मज़ाक समझते थे।

Exam Tips:

a) तीनों महापुरुषों के उदाहरण अलग-अलग अनुच्छेद में लिखें।
b) पहली पंक्ति में मुख्य कथन को अपने शब्दों में दोहराएँ।

 

(ग) सप्रसंग व्याख्या करें

Question 6: “सच है, सच्चे वीरों की नींद आसानी से नहीं खुलती। वे सत्व गुण के क्षीर समुद्र में ऐसे डूबे रहते हैं कि उनको दुनिया की खबर ही नहीं होती।”

Answer:

प्रसंग: ये पंक्तियाँ अध्यापक पूर्ण सिंह के निबन्ध ‘सच्ची वीरता’ से ली गई हैं। इनमें लेखक ने कुम्भकरण की गाढ़ी नींद को वीरता का चिह्न बताया है।
व्याख्या: लेखक कुम्भकरण की गहरी नींद को वीरता का चिह्न बताते हुए कहते हैं कि वीरों की नींद आसानी से नहीं खुलती, क्योंकि वे सात्विक प्रवृत्तियों के दूध के सागर में ऐसे डूबे रहते हैं कि उन्हें दीन-दुनिया की खबर ही नहीं रहती। अर्थात् वे सदा अपने में ही मस्त रहते हैं।

Exam Tips:

a) पहले प्रसंग (पाठ, लेखक, विषय) लिखें, फिर व्याख्या।
b) व्याख्या में पंक्तियों का भाव अपने शब्दों में स्पष्ट करें।

 

Question 7: “कायर पुरुष कहते हैं – ‘आगे बढ़े चलो।’ वीर कहते हैं – ‘पीछे हट चलो।’ कायर कहते हैं – ‘उठाओ तलवार।’ वीर कहते हैं – ‘सिर आगे करो।’”

Answer:

प्रसंग: ये पंक्तियाँ अध्यापक पूर्ण सिंह के निबन्ध ‘सच्ची वीरता’ से ली गई हैं। इनमें लेखक वीर और कायर पुरुष की तुलना करता हुआ बताता है कि कायर दिखावे के लिए आगे बढ़ने की बात करता है।
व्याख्या: लेखक के अनुसार कायर पुरुष ‘आगे बढ़े चलो’ कहते हैं, पर उनका यह कहना दिखावे और नाम के लिए होता है। वीर ‘पीछे हट चलो’ कहते हैं, जो जीवन की तुच्छता या नश्वरता की ओर संकेत करता है। कायर ‘तलवार उठाओ’ कहते हैं, यह भी दिखावा है, जबकि वीर ‘सिर आगे करो’ कहते हैं, जो उनकी आत्म-त्याग की भावना को दर्शाता है।

Exam Tips:

a) पहले प्रसंग (पाठ, लेखक, विषय) लिखें, फिर व्याख्या।
b) व्याख्या में पंक्तियों का भाव अपने शब्दों में स्पष्ट करें।

 

Question 8: “मगर वाह रे प्रेम! मस्त हाथी और शेर ने देवी के चरणों की धूल को अपने मस्तक पर मला और अपना रास्ता लिया। इसके वास्ते वीर पुरुष आगे नहीं पीछे जाते हैं, भीतर ध्यान करते हैं, मारते नहीं, मरते हैं।”

Answer:

प्रसंग: ये पंक्तियाँ अध्यापक पूर्ण सिंह के निबन्ध ‘सच्ची वीरता’ से ली गई हैं। इनमें लेखक कृष्ण-भक्त मीराबाई की प्रेम-भावना का उदाहरण देकर सच्चे वीर की विशेषताएँ बताता है।
व्याख्या: लेखक वीरों द्वारा मुसीबत को मज़ाक समझने की बात मीराबाई के उदाहरण से समझाता है। मीरा को डराने के लिए राणा जी ने विष का प्याला भेजा, जिसे वे अमृत समझकर पी गईं। उन्हें शेर और हाथी के सामने किया गया, पर उनके सच्चे प्रेम के आगे मस्त हाथी और शेर ने उनके चरणों की धूल माथे पर मली और अपना रास्ता लिया। इसीलिए वीर पुरुष आगे नहीं, पीछे जाते हैं, अपने हृदय के भीतर ध्यान करते हैं और किसी को मारते नहीं, स्वयं मरते हैं।

Exam Tips:

a) पहले प्रसंग (पाठ, लेखक, विषय) लिखें, फिर व्याख्या।
b) व्याख्या में पंक्तियों का भाव अपने शब्दों में स्पष्ट करें।

 

Question 9: “पेड़ तो ज़मीन से रस ग्रहण करने में लगा रहता है। उसे ख्याल ही नहीं होता कि मुझ में कितने फल या फूल लगेंगे और कब लगेंगे।”

Answer:

प्रसंग: ये पंक्तियाँ अध्यापक पूर्ण सिंह के निबन्ध ‘सच्ची वीरता’ से ली गई हैं। इनमें लेखक पेड़ का उदाहरण देकर समझाता है कि वीर अपने कारनामों को दिनचर्या में शामिल नहीं करते।
व्याख्या: लेखक कहता है कि वीर भीतर ही भीतर बढ़ते हैं और सत्य के भाव पर स्थिर रहते हैं। यह बात वह पेड़ के उदाहरण से स्पष्ट करता है। पेड़ धरती से रस ग्रहण करने में लगा रहता है और उसे यह सोच नहीं होती कि उसमें कितने फल-फूल लगेंगे और कब खिलेंगे। उसका काम तो अपने आपको सत्य में टिकाए रखना है।

Exam Tips:

a) पहले प्रसंग (पाठ, लेखक, विषय) लिखें, फिर व्याख्या।
b) व्याख्या में पंक्तियों का भाव अपने शब्दों में स्पष्ट करें।

 

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: ‘सच्ची वीरता’ शीर्षक निबन्ध किसके द्वारा रचित है?

Answer:

सरदार (अध्यापक) पूर्ण सिंह।

Exam Tips:

a) लेखक का पूरा नाम – पूर्ण सिंह – लिखें।

 

Question 2: सरदार पूर्ण सिंह के जन्म और मृत्यु के वर्ष लिखिए।

Answer:

जन्म – सन् 1881 ई०, मृत्यु – सन् 1931 ई०।

Exam Tips:

a) दोनों वर्ष अलग-अलग स्पष्ट लिखें।

 

Question 3: सरदार पूर्ण सिंह के द्वारा रचित चार अन्य निबन्धों के नाम लिखिए।

Answer:

आचरण की सभ्यता, मज़दूरी और प्रेम, सच्ची वीरता, नयनों की गंगा।

Exam Tips:

a) चारों निबन्धों के नाम याद रखें।

 

Question 4: सच्चे वीरों की दो विशेषताएँ लिखिए।

Answer:

सच्चे वीर धीर, वीर, गम्भीर और स्वतन्त्र होते हैं।

Exam Tips:

a) उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखें।

 

Question 5: सच्चे वीरों का व्यक्तित्व कैसा होता है?

Answer:

दिव्य।

Exam Tips:

a) उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखें।

 

Question 6: शासकों/सम्राटों को सच्चा वीर क्यों नहीं मान सकते?

Answer:

वे दूसरों के शोषण से महान् बनते हैं और अपने पापों के कारण सदा काँपते रहते हैं।

Exam Tips:

a) शोषण और पाप से भय – दोनों कारण लिखें।

 

Question 7: सच्चा वीर क्या त्यागने में एक पल भी नहीं व्यतीत करते?

Answer:

अपने जीवन का बलिदान।

Exam Tips:

a) उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखें।

 

Question 8: सच्चे वीरों का जीवन किस भाव से सदा भरा रहता है?

Answer:

परोपकार के भाव से।

Exam Tips:

a) उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखें।

 

Question 9: महात्मा बुद्ध सच्चे वीर क्यों माने जाते हैं?

Answer:

उन्होंने जीवन के गूढ़ तत्व और सत्य की खोज के लिए ऐश्वर्य का त्याग कर दिया था।

Exam Tips:

a) “त्याग” और “सत्य की खोज” – ये दो बातें लिखें।

 

Question 10: वीर पुरुष किस का प्रतिनिधि होता है?

Answer:

वीर पुरुष समाज का प्रतिनिधि होता है।

Exam Tips:

a) उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखें।

 

Question 11: कोई व्यक्ति वास्तव में वीर किस प्रकार बनता है?

Answer:

वह अपनी अन्तः प्रेरणा से अपना निर्माण स्वयं करता है।

Exam Tips:

a) उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखें।

 

Question 12: स्वभाव से वीर पुरुष कैसे होते हैं?

Answer:

स्वभाव से वीर पुरुष धीर-गम्भीर और आडम्बर से रहित होते हैं।

Exam Tips:

a) उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखें।

 

Question 13: सच्चे वीर अपने वीरत्व को कब प्रकट करते हैं?

Answer:

सच्चे वीर उचित समय आने पर ही अपने वीरत्व को प्रकट करते हैं।

Exam Tips:

a) उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखें।

 

Question 14: सच्चा वीर बनने के लिए क्या करना चाहिए?

Answer:

सच्चा वीर बनने के लिए हमें अपने भीतर के गुणों का विकास करना चाहिए।

Exam Tips:

a) उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखें।

 

वाक्य पूरे कीजिए

Question 15: सच्चे वीर पुरुष धीर, गम्भीर और ………… होते हैं।

Answer:

आज़ाद।

Exam Tips:

a) पाठ में आए शब्द को ही रिक्त स्थान में लिखें।

 

Question 16: वीरता एक प्रकार का ………… या ………… प्रेरणा है।

Answer:

इलहाम, दैवी।

Exam Tips:

a) पाठ में आए शब्द को ही रिक्त स्थान में लिखें।

 

Question 17: वे ………… के वृक्षों की तरह जीवन के अरण्य में खुद-ब-खुद पैदा होते हैं।

Answer:

देवदार।

Exam Tips:

a) पाठ में आए शब्द को ही रिक्त स्थान में लिखें।

 

हाँ-नहीं में उत्तर दीजिए

Question 18: वीरों का स्वभाव सदा छिपे रहने का नहीं होता।

Answer:

हाँ।

Exam Tips:

a) कथन को ध्यान से पढ़कर केवल “हाँ” या “नहीं” लिखें।

 

Question 19: आकाश उनके ऊपर बादल के छाते नहीं लगाता।

Answer:

नहीं।

Exam Tips:

a) कथन को ध्यान से पढ़कर केवल “हाँ” या “नहीं” लिखें।

 

Question 20: सच्चे वीरों की नींद आसानी से नहीं खुलती।

Answer:

हाँ।

Exam Tips:

a) कथन को ध्यान से पढ़कर केवल “हाँ” या “नहीं” लिखें।

 

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

Question 1: ‘सच्ची वीरता’ किस विधा की रचना है?
(क) निबन्ध
(ख) कहानी
(ग) उपन्यास
(घ) कविता

Answer:

(क) निबन्ध

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर ही सही उत्तर चुनें।

 

Question 2: अध्यापक पूर्ण सिंह के निबन्धों का आधार क्या है?
(क) मानवीय दृष्टि
(ख) आध्यात्मिक चेतना
(ग) ये दोनों
(घ) कोई नहीं

Answer:

(ग) ये दोनों

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर ही सही उत्तर चुनें।

 

Question 3: अध्यापक पूर्ण सिंह किसकी पवित्रता को अधिक महत्त्व देते थे?
(क) मानव के आचरण
(ख) मानवता
(ग) बुद्धि कौशल
(घ) मेहनत

Answer:

(क) मानव के आचरण

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर ही सही उत्तर चुनें।

 

Question 4: ‘सच्ची वीरता’ कैसा निबन्ध है?
(क) संवेदनशील
(ख) विचारात्मक
(ग) विवेचनात्मक
(घ) संवादात्मक

Answer:

(ख) विचारात्मक

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर ही सही उत्तर चुनें।

 

Question 5: लेखक के अनुसार मनुष्य का सर्वश्रेष्ठ गुण है
(क) वीरता
(ख) न्याय
(ग) कर्म
(घ) सत्य

Answer:

(क) वीरता

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर ही सही उत्तर चुनें।

 

सच्ची वीरता गद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या

Question 1: पाठ्य-पुस्तक में दिए गए गद्यांश को पढ़कर व्याख्या कीजिए, जो “सच्चे वीर पुरुष धीर, गम्भीर और आज़ाद होते हैं” से आरम्भ होता है।

Answer:

प्रसंग: ये पंक्तियाँ अध्यापक पूर्ण सिंह द्वारा रचित निबन्ध ‘सच्ची वीरता’ से ली गई हैं। इनमें लेखक ने वीरता के व्यापक क्षेत्र का उल्लेख करते हुए सच्चे वीर के स्वरूप पर प्रकाश डाला है।
व्याख्या: सच्चे वीर पुरुष स्वभाव से धीर, गम्भीर और स्वतन्त्र होते हैं। उनके मन की गम्भीरता और शान्ति की तुलना समुद्र की विशालता और गहराई से तथा आकाश की स्थिरता और अचलता से की जाती है। सच्चे वीर कभी चंचल नहीं होते। भाव यह है कि वीर पुरुष स्वभाव से दृढ़ होते हैं।
विशेष: 1. सच्चे वीरों के गुणों का उल्लेख है। 2. भाषा सरल, भावपूर्ण तथा शैली व्याख्यात्मक है।

Exam Tips:

a) पहले प्रसंग (पाठ, लेखक, विषय) लिखें, फिर व्याख्या।
b) व्याख्या में पंक्तियों का भाव अपने शब्दों में स्पष्ट करें।

 

Question 2: पाठ्य-पुस्तक में दिए गए गद्यांश को पढ़कर व्याख्या कीजिए, जो “सत्वगुण के समुद्र में जिनका अन्तः करण निमग्न हो गया” से आरम्भ होता है।

Answer:

प्रसंग: यह अवतरण अध्यापक पूर्ण सिंह द्वारा रचित निबन्ध ‘सच्ची वीरता’ से लिया गया है। इसमें लेखक ने वीरता के व्यापक क्षेत्र का वर्णन किया है।
व्याख्या: लेखक सच्चे वीरों की परिभाषा देते हुए कहते हैं कि सात्विक गुणों के सागर में जिनका हृदय डूब जाता है, वे ही महात्मा, साधु और वीर हैं। ऐसे वीर अपने तुच्छ सांसारिक जीवन का त्याग करके ऐसा दिव्य जीवन पाते हैं कि संसार के सभी कठिन मार्ग उनके लिए सुगम हो जाते हैं। भाव यह है कि सच्चा वीर साधनामय जीवन से ईश्वरीय रूप पा लेता है और उसके लिए सब कार्य सरल हो जाते हैं।
विशेष: 1. सच्चे वीर दिव्य गुणों से सम्पन्न होते हैं। 2. भाषा तत्सम प्रधान, भावपूर्ण तथा शैली विचार प्रधान है।

Exam Tips:

a) पहले प्रसंग (पाठ, लेखक, विषय) लिखें, फिर व्याख्या।
b) व्याख्या में पंक्तियों का भाव अपने शब्दों में स्पष्ट करें।

 

Question 3: पाठ्य-पुस्तक में दिए गए गद्यांश को पढ़कर व्याख्या कीजिए, जो “आकाश उनके ऊपर बादलों के छाते लगाता है” से आरम्भ होता है।

Answer:

प्रसंग: ये पंक्तियाँ अध्यापक पूर्ण सिंह द्वारा रचित निबन्ध ‘सच्ची वीरता’ से ली गई हैं। इनमें लेखक ने सच्ची वीरता की विशेषताओं का वर्णन किया है।
व्याख्या: लेखक का कथन है कि सात्विक जीवन बिताने वाले पुरुष ही सच्चे वीर होते हैं। प्रकृति भी उनकी पूजा करती है। आकाश उनके सिर पर बादलों के छाते तानता है और प्रकृति उनके सुन्दर मस्तक पर राजतिलक लगाती है। हमारे असली और सच्चे राजा पवित्र आचरण वाले ऐसे वीर पुरुष ही हैं। हीरे-लाल से जड़े सोने-चाँदी के सिंहासनों पर बैठने वाले, ग़रीब किसानों की कमाई पर पलने वाले शासकों को लोगों ने अपनी मूर्खता से वीर बना रखा है। लेखक ऐसे लोगों को वीरों की श्रेणी में नहीं रखता। ज़री, मखमल और गहनों से लदे ये मांस के पुतले अपने कुकर्मों के कारण सदा डर से काँपते रहते हैं। ये लोगों के हृदयों पर शासन नहीं करते; दुनिया के राजाओं का बल केवल लोगों के शरीर तक पहुँचता है, जबकि सच्चे वीर अपने सद्गुणों से सबको मोह लेते हैं।
विशेष: 1. सच्चे वीर अपनी वीरता से सबका सम्मान पाते हैं और आकर्षण का केन्द्र बने रहते हैं। 2. भाषा तत्सम-तद्भव शब्दों से युक्त तथा शैली भावपूर्ण है।

Exam Tips:

a) पहले प्रसंग (पाठ, लेखक, विषय) लिखें, फिर व्याख्या।
b) व्याख्या में पंक्तियों का भाव अपने शब्दों में स्पष्ट करें।

 

Question 4: पाठ्य-पुस्तक में दिए गए गद्यांश को पढ़कर व्याख्या कीजिए, जो “वीरता का विकास नाना प्रकार से होता है” से आरम्भ होता है।

Answer:

प्रसंग: ये पंक्तियाँ अध्यापक पूर्ण सिंह द्वारा रचित निबन्ध ‘सच्ची वीरता’ से ली गई हैं। इनमें लेखक ने वीरता के व्यापक क्षेत्र का परिचय दिया है।
व्याख्या: लेखक कहता है कि वीरता का विकास अनेक रूपों में होता है। कभी यह युद्धभूमि में बलिदान, खून बहाने और तलवार-तोप के सामने निडरता से जान की बाज़ी लगाने के रूप में दिखती है। कभी प्रेम के मैदान में यह अपनी विजय का झण्डा लहराती है। कभी साहित्य और संगीत में इसका चमत्कार दिखाई देता है। कभी बुद्ध जैसे राजा सब कुछ त्यागकर वैरागी बन जाते हैं और जीवन के गूढ़ रहस्य तथा सत्य की खोज में वीरता दिखाते हैं। लेखक के अनुसार वीरता सहज गुण नहीं, बल्कि एक प्रकार की दैवी प्रेरणा है।
विशेष: 1. लेखक ने वीरता के विविध क्षेत्रों पर प्रकाश डाला है; इसका सम्बन्ध केवल युद्ध से नहीं है। 2. भाषा सहज, सरल, भावपूर्ण तथा शैली विचारात्मक है।

Exam Tips:

a) पहले प्रसंग (पाठ, लेखक, विषय) लिखें, फिर व्याख्या।
b) व्याख्या में पंक्तियों का भाव अपने शब्दों में स्पष्ट करें।

 

Question 5: पाठ्य-पुस्तक में दिए गए गद्यांश को पढ़कर व्याख्या कीजिए, जो “वीरता देशकाल के अनुसार संसार में जब कभी प्रकट हुई” से आरम्भ होता है।

Answer:

प्रसंग: ये पंक्तियाँ अध्यापक पूर्ण सिंह द्वारा रचित निबन्ध ‘सच्ची वीरता’ से ली गई हैं। इनमें लेखक ने वीरता के व्यापक क्षेत्र का परिचय दिया है।
व्याख्या: लेखक वीरता के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहता है कि परिस्थितियों की आवश्यकता के अनुसार वीरता जब भी प्रकट हुई, वह एक नया रूप लेकर आई। उसे देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। उन वीरों की स्तुति में और कुछ न बन पड़ा, तो श्रद्धा से भरकर उन्होंने उनके आगे सिर झुका दिया।
विशेष: 1. वीरता का उदय देश की आवश्यकता के अनुसार होता है; सच्चे वीरों के आगे लोग श्रद्धा से नतमस्तक हो जाते हैं। 2. भाषा सहज, सरल, भावपूर्ण तथा शैली विचारात्मक है।

Exam Tips:

a) पहले प्रसंग (पाठ, लेखक, विषय) लिखें, फिर व्याख्या।
b) व्याख्या में पंक्तियों का भाव अपने शब्दों में स्पष्ट करें।

 

Question 6: पाठ्य-पुस्तक में दिए गए गद्यांश को पढ़कर व्याख्या कीजिए, जो “वीरों के बनाने के कारखाने कायम नहीं हो सकते” से आरम्भ होता है।

Answer:

प्रसंग: यह गद्यावतरण अध्यापक पूर्ण सिंह द्वारा रचित निबन्ध ‘सच्ची वीरता’ से लिया गया है। इसमें लेखक ने वीरता की विशेषताओं का वर्णन किया है।
व्याख्या: लेखक स्पष्ट करता है कि वीरों का उदय स्वाभाविक रूप से होता है; उन्हें बनाने के कारखाने नहीं खोले जा सकते। सच्चे वीरों की तुलना देवदार के वृक्षों से की जा सकती है, जो जंगल में स्वयं पैदा होते हैं और बिना किसी के पानी दिए, बिना किसी के हाथ लगाए अपने आप फलते-फूलते हैं। उसी प्रकार वीर भी बिना किसी की सहायता के अपना मार्ग स्वयं बनाते हैं। उनका जीवन भीतर ही भीतर पनपता है और वे आडम्बर से मुक्त होते हैं। आवश्यकता पड़ने पर वे अचानक दुनिया के मैदान में आ खड़े होते हैं। जैसे हीरे-जवाहरात की खानों की ऊपरी सतह पर कुछ दिखाई नहीं देता, वैसे ही वीर का जीवन भी बाहर से कठिनाई से ही दिखाई देता है।
विशेष: 1. सच्चे वीर आत्म-निर्भर होते हैं और आडम्बर से दूर रहकर आन्तरिक गुणों के विकास पर बल देते हैं। 2. भाषा सहज, सरल, प्रवाहपूर्ण तथा शैली विश्लेषणात्मक है।

Exam Tips:

a) पहले प्रसंग (पाठ, लेखक, विषय) लिखें, फिर व्याख्या।
b) व्याख्या में पंक्तियों का भाव अपने शब्दों में स्पष्ट करें।

 

Question 7: पाठ्य-पुस्तक में दिए गए गद्यांश को पढ़कर व्याख्या कीजिए, जो “इस वास्ते वीर पुरुष आगे नहीं, पीछे जाते हैं” से आरम्भ होता है।

Answer:

प्रसंग: यह गद्यावतरण द्विवेदीयुगीन लेखक पूर्ण सिंह के निबन्ध ‘सच्ची वीरता’ से लिया गया है। इसमें लेखक ने सच्चे वीर के स्वभाव पर प्रकाश डाला है।
व्याख्या: धीर, गम्भीर और स्वतन्त्र प्रकृति के वीरों का स्वभाव साधारण लोगों से भिन्न होता है। ईश्वरीय प्रेम में डूबे वीर पुरुष आगे बढ़ने की अपेक्षा पीछे हटते हैं, अर्थात् त्याग और बलिदान के पथ पर चलते हैं। वे योगी की भाँति आत्मलीन रहते हैं और किसी को मारते नहीं, स्वयं मरते हैं। वीर का स्वभाव टीन के बर्तन की तरह नहीं होता, जो झट गरम और झट ठण्डा हो जाता है; वह सदा अडिग और गम्भीर रहता है। सदियों तक नीचे आग जलती रहे तो भी वह गरम नहीं होता और बर्फ जमती रहे तो भी उसकी वाणी ठण्डी नहीं पड़ती। उसकी वाणी का प्रभाव संसार में लम्बे समय तक बना रहता है।
विशेष: 1. वीर पुरुष के आन्तरिक गुणों का उल्लेख है। 2. भाषा सहज, सरल, प्रवाहपूर्ण तथा शैली विश्लेषणात्मक है।

Exam Tips:

a) पहले प्रसंग (पाठ, लेखक, विषय) लिखें, फिर व्याख्या।
b) व्याख्या में पंक्तियों का भाव अपने शब्दों में स्पष्ट करें।

 

Question 8: पाठ्य-पुस्तक में दिए गए गद्यांश को पढ़कर व्याख्या कीजिए, जो “प्यारे, अन्दर के केन्द्र की ओर अपनी चाल उल्टो” से आरम्भ होता है।

Answer:

प्रसंग: ये पंक्तियाँ अध्यापक पूर्ण सिंह द्वारा लिखित निबन्ध ‘सच्ची वीरता’ से ली गई हैं। इनमें स्पष्ट किया गया है कि सच्चे वीर वे हैं जो आडम्बरपूर्ण जीवन छोड़कर मानसिक और आत्मिक विकास पर ध्यान देते हैं।
व्याख्या: लेखक वीरता के पथ पर बढ़ने वालों से कहता है कि यदि वीर बनना चाहते हो तो भीतरी गुणों के विकास पर बल दो, क्योंकि वीरता का सम्बन्ध मन की दृढ़ता और इच्छा-शक्ति से है। बनावटी और दिखावटी जीवन की चंचलता में अपना बहुमूल्य जीवन नष्ट मत करो। यदि स्वयं वीर नहीं बन सकते तो वीरों के अनुयायी बनो, और यदि वीरता के असाधारण कार्य नहीं कर सकते तो धीरे-धीरे अपने भीतर वीरता के गुण जमा करो। अभिप्राय यह है कि दूसरे वीरों का अनुसरण करके भी हम अपने भीतर वीरता के गुण विकसित कर सकते हैं।
विशेष: 1. मन की दृढ़ता से वीरता के गुणों का विकास होता है। 2. भाषा तत्सम प्रधान, सरल तथा शैली उद्बोधनात्मक है।

Exam Tips:

a) पहले प्रसंग (पाठ, लेखक, विषय) लिखें, फिर व्याख्या।
b) व्याख्या में पंक्तियों का भाव अपने शब्दों में स्पष्ट करें।

 

Question 9: पाठ्य-पुस्तक में दिए गए गद्यांश को पढ़कर व्याख्या कीजिए, जो “टीन के बर्तन का स्वभाव छोड़कर अपने जीवन के केन्द्र में निवास करो” से आरम्भ होता है।

Answer:

प्रसंग: ये पंक्तियाँ अध्यापक पूर्ण सिंह द्वारा रचित निबन्ध ‘सच्ची वीरता’ से ली गई हैं। इनमें लेखक ने वीरता के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला है।
व्याख्या: लेखक पाठकों से कहता है कि टीन के बर्तन के खोखले और आडम्बरपूर्ण स्वभाव को छोड़कर अपने जीवन के केन्द्र में निवास करो और सच्चाई की ठोस चट्टानों पर दृढ़ता से खड़े हो जाओ। अपने जीवन को दूसरों के हित के लिए अर्पित कर दो, ताकि उसे बचाने की कोशिश में थोड़ा-सा भी समय नष्ट न हो। बाहरी सत्ता को छोड़कर जीवन की भीतरी तहों में उतरो, तभी नए रंग खुलेंगे। भाव यह है कि जीवन के विकास के लिए चरित्र-बल चाहिए, और उसके लिए अपने भीतर के गुणों का विकास करना आवश्यक है।
विशेष: 1. धीरता, गम्भीरता और दृढ़ता अपनाने की प्रेरणा दी गई है। 2. भाषा सहज, सरल तथा शैली उद्बोधनात्मक है।

Exam Tips:

a) पहले प्रसंग (पाठ, लेखक, विषय) लिखें, फिर व्याख्या।
b) व्याख्या में पंक्तियों का भाव अपने शब्दों में स्पष्ट करें।

 

Question 10: पाठ्य-पुस्तक में दिए गए गद्यांश को पढ़कर व्याख्या कीजिए, जो “पेड़ तो ज़मीन से रस ग्रहण करने में लगा रहता है” से आरम्भ होता है।

Answer:

प्रसंग: ये पंक्तियाँ अध्यापक पूर्ण सिंह द्वारा रचित निबन्ध ‘सच्ची वीरता’ से ली गई हैं। इनमें सच्ची वीरता की विशेषताएँ बताई गई हैं।
व्याख्या: लेखक का कथन है कि वीर अपनी वीरता का बखान नहीं करते। वह पेड़ का उदाहरण देता है कि पेड़ सदा धरती से रस ग्रहण करके हरा-भरा रहता है और उसे यह विचार कभी नहीं आता कि उस पर कितने फल-फूल लगेंगे और कब लगेंगे। उसी प्रकार वीर भी अपने वीरतापूर्ण कार्य करता रहता है, पर उनके विषय में सोचता नहीं।
विशेष: सच्चे वीर प्रचार-प्रसार से दूर रहकर निःस्वार्थ भाव से अपना कार्य करते रहते हैं।

Exam Tips:

a) पहले प्रसंग (पाठ, लेखक, विषय) लिखें, फिर व्याख्या।
b) व्याख्या में पंक्तियों का भाव अपने शब्दों में स्पष्ट करें।

 

Question 11: पाठ्य-पुस्तक में दिए गए गद्यांश को पढ़कर व्याख्या कीजिए, जो “सच है, सच्चे वीरों की नींद आसानी से नहीं खुलती” से आरम्भ होता है।

Answer:

प्रसंग: ये पंक्तियाँ अध्यापक पूर्ण सिंह द्वारा रचित निबन्ध ‘सच्ची वीरता’ से ली गई हैं। इनमें लेखक ने सच्चे वीरों के गुणों का वर्णन किया है।
व्याख्या: लेखक कहता है कि सच्चे वीर निश्चिन्त भाव से सोते हैं। उनकी नींद आसानी से नहीं खुलती, क्योंकि उनका अन्तःकरण सदा निर्मल होता है। वे सत्वगुण रूपी क्षीरसागर में ऐसे डूबे रहते हैं कि उन्हें दीन-दुनिया की कोई खबर नहीं रहती। उनकी नींद भी उन्हीं की तरह मस्ती से भरी होती है।
विशेष: सच्चे वीर गहरी नींद में चिन्तामुक्त होकर सोते हैं।

Exam Tips:

a) पहले प्रसंग (पाठ, लेखक, विषय) लिखें, फिर व्याख्या।
b) व्याख्या में पंक्तियों का भाव अपने शब्दों में स्पष्ट करें।

 

Hindi Class 12 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 15 सच्ची वीरता

Accessing Hindi Medium Chapter 15 सच्ची वीरता Solutions

Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 15 सच्ची वीरता. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Concept-Driven Answers for Class 12 Hindi

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 15 सच्ची वीरता concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Maximizing Study Efficiency

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 12 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 12th Class Hindi Solutions Chapter 15 सच्ची वीरता for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 12th Class Hindi Solutions Chapter 15 सच्ची वीरता is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Hindi Punjab Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 12th Class Hindi Solutions Chapter 15 सच्ची वीरता as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 12th Class Hindi Solutions Chapter 15 सच्ची वीरता will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 12th Class Hindi Solutions Chapter 15 सच्ची वीरता in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access PSEB 12th Class Hindi Solutions Chapter 15 सच्ची वीरता in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Punjab Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 12th Class Hindi Solutions Chapter 15 सच्ची वीरता in printable PDF format for offline study on any device.