Official Punjab Board Solutions for Class 12 Economics: Hindi Medium Chapter 04 राष्ट्रीय आय की अवधारणाएं
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 04 राष्ट्रीय आय की अवधारणाएं tailored for Class 12 learners. Utilizing these Economics answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Punjab Board evaluations.
Chapter-wise Solutions for Economics: Hindi Medium Chapter 04 राष्ट्रीय आय की अवधारणाएं
Access the complete solution PDF for Class 12 Economics below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)
Question 1: साधन आय से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
उत्पादन के साधनों को उनकी सेवाओं के बदले लगान, मज़दूरी, ब्याज तथा लाभ के रूप में जो आय मिलती है, उसे साधन आय कहते हैं।
Exam Tips:
a) साधन आय के चारों रूप – लगान, मज़दूरी, ब्याज, लाभ – अवश्य लिखें।
Question 2: हस्तान्तरण आय (Transfer Payments) से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
हस्तान्तरण भुगतान वे भुगतान हैं जो बदले में कोई सेवा लिए बिना दिए जाते हैं, जैसे बुढ़ापा पेंशन तथा बेरोज़गारी भत्ता।
Exam Tips:
a) उदाहरण (बुढ़ापा पेंशन, बेरोज़गारी भत्ता) लिखने से उत्तर पूरा माना जाता है।
Question 3: घरेलू साधन आय को परिभाषित करो।
Answer:
किसी देश की घरेलू सीमा के अन्दर उत्पादन के साधनों को उनकी सेवाओं के बदले जो आय प्राप्त होती है, उसे घरेलू साधन आय कहते हैं।
Exam Tips:
a) "घरेलू सीमा के अन्दर" वाक्यांश परिभाषा का मुख्य भाग है।
Question 4: बाज़ार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNPMP) को परिभाषित करो।
Answer:
एक वर्ष में किसी देश में उत्पादित वस्तुओं तथा सेवाओं के बाज़ार मूल्य को बाज़ार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद कहते हैं। इसमें विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय भी शामिल होती है।
Exam Tips:
a) सूत्र याद रखें: GNPMP = GDPMP + NFYA।
Question 5: बाज़ार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNPMP) को परिभाषित करो।
Answer:
बाज़ार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद में से यदि मशीनों की घिसावट घटा दी जाए, तो बाज़ार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद प्राप्त होता है।
Exam Tips:
a) सूत्र: NNPMP = GNPMP – घिसावट।
Question 6: साधन लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP at Factor Cost) को परिभाषित करो।
Answer:
उत्पादन के साधनों को सेवाओं के बदले लगान, मज़दूरी, ब्याज तथा लाभ के रूप में मिलने वाली आय के योग को साधन लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद कहते हैं। इसमें मशीनों की घिसावट का मूल्य भी शामिल होता है।
Exam Tips:
a) याद रखें कि "सकल" होने के कारण इसमें घिसावट शामिल रहती है।
Question 7: साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNP at Factor Cost) को परिभाषित करो।
अथवा
राष्ट्रीय आय से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
एक वर्ष में उत्पादन के साधनों द्वारा लगान, मज़दूरी, ब्याज तथा लाभ के रूप में प्राप्त आय के योग में से यदि मशीनों की घिसावट घटा दी जाए, तो साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद प्राप्त होता है। इसी को राष्ट्रीय आय कहते हैं।
Exam Tips:
a) NNPFC और राष्ट्रीय आय एक ही चीज़ हैं, यह स्पष्ट लिखें।
Question 8: घरेलू साधन आय में क्या शामिल किया जाए जिससे राष्ट्रीय आय प्राप्त हो जाती है ?
Answer:
घरेलू साधन आय देश के निवासियों द्वारा देश की घरेलू सीमा के अन्दर प्राप्त की गई आय है। इसमें विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय जोड़ने पर राष्ट्रीय आय प्राप्त हो जाती है।
Exam Tips:
a) सूत्र: राष्ट्रीय आय = घरेलू साधन आय + NFYA।
Question 9: घरेलू साधन आय, राष्ट्रीय आय से अधिक कब होती है ?
Answer:
घरेलू साधन आय में उत्पादन के साधनों को मिलने वाले लगान, मज़दूरी, ब्याज तथा लाभ शामिल होते हैं। इसमें विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय जोड़ने पर राष्ट्रीय आय मिलती है। इसलिए घरेलू साधन आय, राष्ट्रीय आय से अधिक तब होगी जब विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय ऋणात्मक हो।
Exam Tips:
a) अन्त में स्पष्ट शर्त लिखें – NFYA ऋणात्मक हो।
Question 10: सकल घरेलू उत्पाद, सकल राष्ट्रीय उत्पाद के समान कब होता है ?
Answer:
देश की घरेलू सीमा में एक वर्ष में उत्पादित वस्तुओं तथा सेवाओं के योग को सकल घरेलू उत्पाद कहते हैं। इसमें विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय जोड़ने पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद मिलता है। अतः दोनों तब समान होते हैं जब विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय शून्य हो।
Exam Tips:
a) शर्त – NFYA = 0 – अवश्य लिखें।
Question 11: घरेलू साधन आय, राष्ट्रीय आय से अधिक कब होती है ?
Answer:
जब विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय ऋणात्मक होती है, तब घरेलू साधन आय, राष्ट्रीय आय से अधिक होती है।
Exam Tips:
a) यह एक वाक्य का उत्तर है; अनावश्यक विस्तार न करें।
Question 12: हरे सकल घरेलू उत्पाद (Green GNP) से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
जब सकल राष्ट्रीय उत्पाद में वृद्धि से निर्धनता तथा प्रदूषण नहीं फैलता और यह वृद्धि प्राकृतिक वातावरण के दुरुपयोग के बिना होती है तथा विकास के लाभों का समान वितरण करती है, तो अर्थशास्त्री इसे हरा सकल घरेलू उत्पाद (Green GNP) कहते हैं।
Exam Tips:
a) तीन बातें लिखें – निर्धनता व प्रदूषण न बढ़ना, वातावरण का दुरुपयोग न होना, लाभों का समान वितरण।
Question 13: कौन सी मदें हैं जो सकल राष्ट्रीय उत्पाद (G.N.P.) में से बाहर निकाली जाती हैं ?
Answer:
निम्नलिखित मदें सकल राष्ट्रीय उत्पाद में शामिल नहीं की जातीं :
1. घर की गृहिणी द्वारा घर का काम करना
2. पिता का अपने पुत्र को पढ़ाना
3. गैर-कानूनी क्रियाएं (तस्करी, जुआ आदि)
Exam Tips:
a) ये सभी क्रियाएं बाज़ार में नहीं बिकतीं या गैर-कानूनी हैं – कारण संक्षेप में जोड़ सकते हैं।
Question 14: गैर-बाज़ार क्रियाओं का अर्थ स्पष्ट करो।
Answer:
गैर-बाज़ार क्रियाओं में वे सेवाएं आती हैं जो बाज़ार में बिकने के लिए नहीं आतीं।
Exam Tips:
a) "बाज़ार में बिकने के लिए नहीं आतीं" – यही परिभाषा का सार है।
Question 15: आराम (Leisure) को सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) में शामिल नहीं किया जाता है। कारण बताओ।
Answer:
आराम को सकल राष्ट्रीय उत्पाद में शामिल नहीं किया जाता, क्योंकि –
(i) आराम द्वारा आय का सृजन नहीं होता।
(ii) ऐसी क्रिया के मूल्य का माप नहीं किया जा सकता।
Exam Tips:
a) दोनों कारण अलग-अलग क्रमांक देकर लिखें।
Question 16: क्या निम्नलिखित क्रियाओं को राष्ट्रीय आय में शामिल किया जाता है ? कारण बताओ।
(i) लॉटरी द्वारा ईनाम प्राप्त करना।
(ii) नई कार की खरीद।
Answer:
(i) लॉटरी द्वारा ईनाम प्राप्त करना – इसे राष्ट्रीय आय में शामिल नहीं किया जाता, क्योंकि इससे मूल्य में कोई वृद्धि नहीं होती।
(ii) नई कार की खरीद – इसे राष्ट्रीय आय में शामिल किया जाता है।
Exam Tips:
a) शामिल न करने वाली मद के साथ कारण अवश्य दें।
Question 17: क्या निम्नलिखित क्रियाओं को राष्ट्रीय आय में शामिल किया जाता है ? कारण बताओ।
(i) स्वयं-उपभोग के लिए रखा उत्पादन।
(ii) बुढ़ापा पेंशन।
Answer:
(i) स्वयं-उपभोग के लिए रखा उत्पादन – इसे राष्ट्रीय आय में शामिल किया जाता है।
(ii) बुढ़ापा पेंशन – इसे राष्ट्रीय आय में शामिल नहीं किया जाता, क्योंकि इससे मूल्य में कोई वृद्धि नहीं होती।
Exam Tips:
a) पेंशन एक हस्तान्तरण भुगतान है – यह उदाहरण लिख सकते हैं।
Question 18: क्या निम्नलिखित आय को राष्ट्रीय आय में शामिल किया जाता है ?
(i) विदेशी बैंक द्वारा भारत में से प्राप्त आय।
(ii) शेयरों की बिक्री से आय।
Answer:
(i) विदेशी बैंक द्वारा भारत में से प्राप्त आय – इसे भारत की राष्ट्रीय आय में शामिल किया जाता है, क्योंकि यह शाखा भारत में स्थित है।
(ii) शेयरों की बिक्री से आय – इसे राष्ट्रीय आय में शामिल नहीं किया जाता, क्योंकि शेयरों की बिक्री से वस्तुओं तथा सेवाओं का उत्पादन नहीं होता।
Exam Tips:
a) हर भाग में "शामिल / नहीं" पहले लिखें, फिर कारण।
Question 19: राष्ट्रीय आय तथा घरेलू आय में अन्तर बताओ।
Answer:
घरेलू आय देश के साधारण निवासियों द्वारा देश की घरेलू सीमा के अन्दर प्राप्त साधन आय (लगान, मज़दूरी, ब्याज तथा लाभ) का योग है। इसमें विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय जोड़ने पर राष्ट्रीय आय प्राप्त होती है।
राष्ट्रीय आय = घरेलू आय + विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय
Exam Tips:
a) अन्तर का आधार NFYA है – इसे उत्तर में स्पष्ट रखें।
Question 20: चालू कीमतों पर राष्ट्रीय आय तथा स्थिर कीमतों पर राष्ट्रीय आय में अन्तर बताओ।
Answer:
जब राष्ट्रीय आय का माप प्रचलित (चालू) कीमतों पर किया जाता है, तो उसे चालू कीमतों पर राष्ट्रीय आय कहते हैं। जब राष्ट्रीय आय का माप स्थिर कीमतों पर किया जाता है, तो उसे वास्तविक आय कहते हैं।
Exam Tips:
a) चालू कीमत = मौद्रिक आय; स्थिर कीमत = वास्तविक आय।
Question 21: सकल राष्ट्रीय उत्पादन के बढ़े मूल्य को घटाने (GNP Deflator) से क्या उद्देश्य है ?
Answer:
चालू कीमतों पर सकल राष्ट्रीय उत्पादन को वास्तविक कीमतों (आधार वर्ष की कीमतों) में बदलने को सकल राष्ट्रीय उत्पादन के बढ़े मूल्य को घटाना (GNP Deflator) कहते हैं।
GNP Deflator = \( \dfrac{\text{Nominal GNP}}{\text{Real GNP}} \times 100 \)
Exam Tips:
a) सूत्र को अंश और हर के सही क्रम में लिखें।
Question 22: परिभाषित करो
(a) मौद्रिक सकल राष्ट्रीय उत्पाद
(b) वास्तविक सकल राष्ट्रीय उत्पाद।
Answer:
(a) मौद्रिक सकल राष्ट्रीय उत्पाद (Nominal GNP) – यदि सकल राष्ट्रीय उत्पाद का माप चालू बाज़ार कीमतों पर किया जाए, तो उसे मौद्रिक सकल राष्ट्रीय उत्पाद कहते हैं।
(b) वास्तविक सकल राष्ट्रीय उत्पाद (Real GNP) – यदि सकल राष्ट्रीय उत्पाद को स्थिर कीमतों पर मापा जाए, तो उसे वास्तविक सकल राष्ट्रीय उत्पाद कहते हैं।
Exam Tips:
a) दोनों में कीमतों का आधार (चालू / स्थिर) ही मुख्य अन्तर है।
Question 23: घिसावट (Depreciation) से क्या अभिप्राय है ?
अथवा
स्थिर पूंजी के उपभोग से क्या अभिप्राय है ? इसके मुख्य अंश बताओ।
Answer:
घिसावट को स्थिर पूंजी का उपभोग भी कहा जाता है। जब स्थिर पूंजी का प्रयोग किया जाता है, तो उसके मूल्य में जो कमी आती है, उसे घिसावट कहते हैं। घिसावट में शामिल हैं –
1. साधारण टूट-फूट से होने वाली घिसाई
2. नई तकनीकों के आविष्कार से पुरानी मशीनों का प्रयोग न होना
3. मशीनों का खराब होना
Exam Tips:
a) "अथवा" वाले भाग में तीनों अंश अलग पंक्तियों में लिखें।
Question 24: अंतिम वस्तुओं तथा मध्यवर्ती वस्तुओं में क्या अन्तर होता है ? उदाहरण सहित स्पष्ट करो।
Answer:
मध्यवर्ती वस्तुएं (Intermediate Goods) – वे वस्तुएं जिनका प्रयोग अन्य वस्तुओं के उत्पादन के लिए अथवा पुनः बिक्री के लिए किया जाता है।
अन्तिम वस्तुएं (Final Goods) – वे वस्तुएं जो अन्तिम उपभोग अथवा निवेश के लिए प्रयोग की जाती हैं।
उदाहरण – होटल वाले के लिए आटा मध्यवर्ती वस्तु है, जबकि परिवारों के लिए आटा अन्तिम वस्तु है।
Exam Tips:
a) उदाहरण में दिखाएं कि एक ही वस्तु प्रयोग के अनुसार मध्यवर्ती या अन्तिम हो सकती है।
Question 25: शुद्ध राष्ट्रीय व्यय योग्य आय से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
एक वर्ष में किसी देश के साधारण निवासियों द्वारा प्राप्त साधन आय के योग को राष्ट्रीय आय कहते हैं। राष्ट्रीय आय में यदि शेष विश्व से प्राप्त शुद्ध चालू हस्तान्तरण शामिल कर लिए जाएं, तो उसे शुद्ध राष्ट्रीय व्यय योग्य आय कहते हैं।
Exam Tips:
a) सूत्र की दिशा याद रखें – जोड़ा जाता है शेष विश्व से शुद्ध चालू हस्तान्तरण।
Question 26: बाज़ार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद तथा राष्ट्रीय व्यय योग्य आय में अन्तर बताओ।
Answer:
राष्ट्रीय व्यय योग्य आय किसी देश के साधारण निवासियों को एक वर्ष में सभी साधनों से प्राप्त वह आय है जिसे वे उपभोग अथवा बचत में लगा सकते हैं। बाज़ार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद में शेष विश्व से अन्य चालू हस्तान्तरण जोड़ने पर राष्ट्रीय व्यय योग्य आय प्राप्त होती है।
National Disposable Income = NNPMP + Other Current Transfers from the rest of the World
अथवा
Gross National Disposable Income = GNPMP + Other Current Transfers from the rest of the World
Exam Tips:
a) दोनों सूत्र (शुद्ध तथा सकल) लिखने से पूरे अंक मिलते हैं।
Question 27: निजी आय (Private Income) से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
निजी क्षेत्र को सभी साधनों से जो कुल आय प्राप्त होती है, उसमें चालू हस्तान्तरण आय भी शामिल करने पर उसके योग को निजी आय कहते हैं।
निजी आय = (i) शुद्ध घरेलू उत्पाद से प्राप्त निजी क्षेत्र की आय + (ii) विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय + (iii) राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज + (iv) सरकार से प्राप्त चालू हस्तान्तरण + (v) शेष विश्व से प्राप्त चालू हस्तान्तरण
Exam Tips:
a) सूत्र के पाँचों अंश क्रम से लिखें।
Question 28: चालू हस्तान्तरण तथा पूंजी हस्तान्तरण से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
चालू हस्तान्तरण (Current Transfers) – वह हस्तान्तरण जो अदा करने वाला अपनी चालू आय में से उपभोग व्यय के लिए लोगों को देता है।
पूंजी हस्तान्तरण (Capital Transfers) – वह हस्तान्तरण जो अदा करने वाला अपने धन अथवा बचत में से, प्राप्त करने वाले के धन अथवा बचत के लिए देता है।
Exam Tips:
a) अन्तर का आधार है – भुगतान आय में से हुआ या धन/बचत में से।
Question 29: व्यक्तिगत आय (Personal Income) से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
व्यक्तिगत आय वह आय है जो व्यक्तियों द्वारा सभी स्रोतों से साधन आय के रूप में अथवा चालू हस्तान्तरण के रूप में प्राप्त की जाती है।
Exam Tips:
a) साधन आय और चालू हस्तान्तरण – दोनों रूपों का उल्लेख करें।
Question 30: निजी आय तथा व्यक्तिगत आय में अन्तर बताओ।
Answer:
व्यक्तिगत आय = निजी आय – निगम कर – निगम बचत (निगमों के अवितरित लाभ)।
इससे स्पष्ट है कि निजी आय एक बड़ी धारणा है, जबकि व्यक्तिगत आय उसका भाग है। निजी आय में से निगम कर तथा निगम बचत घटाने पर व्यक्तिगत आय प्राप्त होती है।
Exam Tips:
a) सूत्र लिखकर "निजी आय बड़ी, व्यक्तिगत आय छोटी" अवश्य बताएं।
Question 31: वह नागरिक जो एक देश में रहते हैं और उनके हित उस देश से जुड़े होते हैं, को ……… कहते हैं।
(क) विदेशी नागरिक
(ख) प्रवासी नागरिक
(ग) साधारण नागरिक
(घ) कोई भी नहीं।
Answer:
(ग) साधारण नागरिक।
Exam Tips:
a) साधारण निवासी की धारणा राष्ट्रीय आय के माप का आधार है।
Question 32: अप्रत्यक्ष कर और आर्थिक सहायता के अन्तर को …….. कहते हैं।
(क) सकल अप्रत्यक्ष कर
(ख) प्रत्यक्ष कर
(ग) शुद्ध अप्रत्यक्ष कर
(घ) कोई भी नहीं।
Answer:
(ग) शुद्ध अप्रत्यक्ष कर।
Exam Tips:
a) NIT = अप्रत्यक्ष कर – सब्सिडी।
Question 33: उपभोग के लिए अन्तिम वस्तुओं के उपभोग को ………. कहते हैं।
(क) निवेश व्यय
(ख) उपभोग व्यय
(ग) राष्ट्रीय आय
(घ) कोई भी नहीं।
Answer:
(ख) उपभोग व्यय।
Exam Tips:
a) निवेश व्यय में पूंजीगत वस्तुओं की खरीद आती है, उपभोग व्यय में नहीं।
Question 34: अप्रत्यक्ष कर तथा आर्थिक सहायता के अन्तर को …………. कहते हैं।
Answer:
शुद्ध अप्रत्यक्ष कर।
Exam Tips:
a) संक्षिप्त रूप NIT याद रखें।
Question 35: व्यक्तियों को सभी स्रोतों से असल में प्राप्त आय और हस्तान्तरण भुगतान के योग को ……….. कहते हैं।
Answer:
निजी आय।
Exam Tips:
a) अपनी पाठ्यपुस्तक की परिभाषा से मिलान कर लें।
Question 36: वह भुगतान जो बिना किसी सेवा के प्रदान किए जाते हैं, को ….. कहते हैं।
Answer:
हस्तान्तरण भुगतान।
Exam Tips:
a) उदाहरण – पेंशन, बेरोज़गारी भत्ता।
Question 37: बाज़ार कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद (GDPMP) में ……….. जोड़ा जाए तो बाज़ार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद प्राप्त होता है।
(क) घिसावट
(ख) शुद्ध अप्रत्यक्ष कर
(ग) विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय
(घ) कोई भी नहीं।
Answer:
(ग) विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय।
Exam Tips:
a) GNPMP = GDPMP + NFYA।
Question 38: बाज़ार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNPMP) – ………… = बाज़ार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNPMP)।
Answer:
घिसावट।
Exam Tips:
a) सकल से शुद्ध बनाने के लिए घिसावट घटाई जाती है।
Question 39: बाज़ार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNPMP) – ………….. = साधन लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNPFC)
Answer:
शुद्ध अप्रत्यक्ष कर।
Exam Tips:
a) बाज़ार कीमत से साधन लागत पर जाने के लिए NIT घटाते हैं।
Question 40: बाज़ार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNPMP) – ………….. = साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNPFC) अथवा राष्ट्रीय आय (National Income)
Answer:
शुद्ध अप्रत्यक्ष कर।
Exam Tips:
a) NNPFC ही राष्ट्रीय आय है।
Question 41: साधन लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNPFC) – ……….. = राष्ट्रीय आय (National Income)
Answer:
घिसावट।
Exam Tips:
a) सकल से शुद्ध के लिए घिसावट घटाई जाती है।
Question 42: निजी आय – निगम कर – निगमों को आबंटित लाभ (अवितरित लाभ) = ……….
Answer:
व्यक्तिगत आय।
Exam Tips:
a) निगम कर और निगम बचत घटाने पर व्यक्तिगत आय मिलती है।
Question 43: वे वस्तुएं जिनका प्रयोग और वस्तुओं के उत्पादन अथवा पुनः बिक्री के लिए किया जाता है, ………….. कहलाती हैं।
Answer:
मध्यवर्ती वस्तुएं।
Exam Tips:
a) ये राष्ट्रीय आय की गणना में अलग से नहीं जोड़ी जातीं।
Question 44: वे वस्तुएं जिनका प्रयोग अन्तिम उपभोग अथवा निवेश के लिए किया जाता है, …….. कहलाती हैं।
Answer:
अन्तिम वस्तुएं।
Exam Tips:
a) अन्तिम वस्तुओं का मूल्य ही राष्ट्रीय उत्पाद में गिना जाता है।
II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)
Question 1: साधन आय से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
उत्पादन के साधनों को उत्पादन प्रक्रिया में सेवाएं प्रदान करने के बदले लगान, मज़दूरी, ब्याज तथा लाभ के रूप में जो आय प्राप्त होती है, उसे साधन आय कहते हैं।
Exam Tips:
a) चारों रूप (लगान, मज़दूरी, ब्याज, लाभ) लिखें।
Question 2: हस्तान्तरण आय (Transfer Payments) से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
हस्तान्तरण भुगतान वे भुगतान हैं जो बिना कोई सेवा प्रदान किए दिए जाते हैं। ये एक-तरफा भुगतान होते हैं, जैसे बुढ़ापा पेंशन, बेरोज़गारी भत्ता आदि।
Exam Tips:
a) "एक-तरफा भुगतान" शब्द उत्तर को पूरा करता है।
Question 3: घरेलू साधन आय को परिभाषित करो।
Answer:
किसी देश के घरेलू क्षेत्र में उत्पादन के साधनों को उनकी सेवाओं के बदले जो आय प्राप्त होती है, उसे घरेलू साधन आय कहते हैं।
Exam Tips:
a) परिभाषा में "घरेलू क्षेत्र" शब्द ज़रूर रखें।
Question 4: बाज़ार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पादन (GNPMP) को परिभाषित करो।
Answer:
एक वर्ष में किसी देश में उत्पादित वस्तुओं तथा सेवाओं के बाज़ार मूल्य को बाज़ार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद कहते हैं। इसमें विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय भी शामिल होती है।
Exam Tips:
a) NFYA का उल्लेख करना न भूलें।
Question 5: बाज़ार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNPMP) को परिभाषित करो।
Answer:
एक वर्ष में किसी देश में उत्पादित वस्तुओं तथा सेवाओं के बाज़ार मूल्य के योग को बाज़ार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद कहते हैं। इसमें से मशीनों की घिसावट घटा दी जाए, तो उसे बाज़ार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNPMP) कहते हैं।
NNPMP = GNPMP – Depreciation
Exam Tips:
a) उत्तर के अन्त में सूत्र ज़रूर लिखें।
Question 6: साधन लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP at Factor Cost) को परिभाषित करो।
Answer:
उत्पादन के साधनों को सेवाएं प्रदान करने के बदले लगान, मज़दूरी, ब्याज तथा लाभ के रूप में मिलने वाली आय का योग साधन लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद कहलाता है। इसमें मशीनों की घिसावट का मूल्य भी शामिल होता है।
Exam Tips:
a) सकल = घिसावट सहित।
Question 7: साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पादन (NNP at Factor Cost) को परिभाषित करो।
अथवा
राष्ट्रीय आय से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
एक वर्ष में उत्पादन के साधनों द्वारा लगान, मज़दूरी, ब्याज तथा लाभ के रूप में प्राप्त आय के योग में से यदि मशीनों की घिसावट घटा दी जाए, तो उसे साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (राष्ट्रीय आय) कहते हैं।
Exam Tips:
a) NNPFC = राष्ट्रीय आय – इसका उल्लेख करें।
Question 8: घरेलू साधन आय में क्या शामिल किया जाए जिससे राष्ट्रीय आय प्राप्त हो जाए ?
Answer:
घरेलू साधन आय देश के निवासियों द्वारा देश की घरेलू सीमा के अन्दर प्राप्त की गई आय है। इसमें विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय शामिल करने पर राष्ट्रीय आय प्राप्त हो जाती है।
Exam Tips:
a) उत्तर: विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय।
Question 9: घरेलू साधन आय, राष्ट्रीय आय से अधिक कब होती है ?
Answer:
घरेलू साधन आय में उत्पादन के साधनों द्वारा प्राप्त लगान, मज़दूरी, ब्याज तथा लाभ शामिल होते हैं। इसमें विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय जोड़ने पर राष्ट्रीय आय बनती है। घरेलू साधन आय, राष्ट्रीय आय से तब अधिक होती है जब विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय ऋणात्मक हो।
Exam Tips:
a) ऋणात्मक NFYA की स्थिति स्पष्ट लिखें।
Question 10: क्या निम्नलिखित क्रियाओं को राष्ट्रीय आय में शामिल किया जाता है ? कारण बताओ।
(i) लॉटरी द्वारा ईनाम प्राप्त करना।
(ii) नई कार की खरीद।
Answer:
(i) लॉटरी द्वारा ईनाम प्राप्त करना – इसे राष्ट्रीय आय में शामिल नहीं किया जाता, क्योंकि इससे मूल्य में कोई वृद्धि नहीं होती।
(ii) नई कार की खरीद – इसे राष्ट्रीय आय में शामिल किया जाता है।
Exam Tips:
a) कारण सहित उत्तर लिखें।
Question 11: क्या निम्नलिखित क्रियाओं को राष्ट्रीय आय में शामिल किया जाता है ? कारण बताओ।
(i) स्वयं-उपभोग के लिए रखा उत्पादन
(ii) बुढ़ापा पेंशन।
Answer:
(i) स्वयं-उपभोग के लिए रखा उत्पादन – इसे राष्ट्रीय आय में शामिल किया जाता है।
(ii) बुढ़ापा पेंशन – इसे राष्ट्रीय आय में शामिल नहीं किया जाता, क्योंकि इससे मूल्य में कोई वृद्धि नहीं होती।
Exam Tips:
a) पेंशन हस्तान्तरण भुगतान है, इसलिए बाहर रहती है।
Question 12: घिसावट (Depreciation) से क्या अभिप्राय है ?
अथवा
स्थिर पूंजी के उपभोग से क्या अभिप्राय है ? इसके मुख्य अंश बताओ।
Answer:
घिसावट को स्थिर पूंजी का उपभोग भी कहते हैं। स्थिर पूंजी के प्रयोग से उसके मूल्य में जो कमी आती है, उसे घिसावट कहते हैं। इसमें शामिल हैं –
1. साधारण टूट-फूट से होने वाली घिसाई
2. नई तकनीकों के आविष्कार से पुरानी मशीनों का प्रयोग न होना
3. मशीनों का खराब होना
Exam Tips:
a) तीनों अंश बिन्दुवार लिखें।
Question 13: अंतिम वस्तुओं तथा मध्यवर्ती वस्तुओं में क्या अन्तर होता है ? उदाहरण सहित स्पष्ट करो।
Answer:
मध्यवर्ती वस्तुएं (Intermediate Goods) – वे वस्तुएं जिनका प्रयोग अन्य वस्तुओं के उत्पादन अथवा पुनः बिक्री के लिए किया जाता है।
अन्तिम वस्तुएं (Final Goods) – वे वस्तुएं जो अन्तिम उपभोग अथवा निवेश के लिए प्रयोग होती हैं।
उदाहरण – होटल वाले के लिए आटा मध्यवर्ती वस्तु है तथा परिवारों के लिए आटा अन्तिम वस्तु है।
Exam Tips:
a) उदाहरण अवश्य दें, प्रश्न में इसकी माँग की गई है।
Question 14: शुद्ध राष्ट्रीय व्यय योग्य आय से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
एक वर्ष में किसी देश के साधारण निवासियों द्वारा प्राप्त साधन आय का योग राष्ट्रीय आय कहलाता है। राष्ट्रीय आय में यदि शेष विश्व से प्राप्त शुद्ध चालू हस्तान्तरण शामिल कर लिए जाएं, तो उसे शुद्ध राष्ट्रीय व्यय योग्य आय कहते हैं।
Exam Tips:
a) राष्ट्रीय आय + शेष विश्व से शुद्ध चालू हस्तान्तरण – यह सूत्र लिखें।
Question 15: निजी आय (Private Income) से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
निजी क्षेत्र को सभी साधनों से जो कुल आय प्राप्त होती है, उसमें चालू हस्तान्तरण आय भी शामिल करने पर उसके योग को निजी आय कहते हैं।
निजी आय = (i) शुद्ध घरेलू उत्पाद से प्राप्त निजी क्षेत्र की आय + (ii) विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय + (iii) राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज + (iv) सरकार से प्राप्त चालू हस्तान्तरण + (v) शेष विश्व से प्राप्त चालू हस्तान्तरण
Exam Tips:
a) पाँचों अंश याद रखें।
Question 16: चालू हस्तान्तरण तथा पूंजी हस्तान्तरण से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
चालू हस्तान्तरण (Current Transfers) – वह हस्तान्तरण जो अदा करने वाला अपनी चालू आय में से उपभोग व्यय के लिए लोगों को देता है।
पूंजी हस्तान्तरण (Capital Transfers) – वह हस्तान्तरण जो अदा करने वाला अपने धन अथवा बचत में से, प्राप्त करने वाले के धन अथवा बचत के लिए देता है।
Exam Tips:
a) दोनों की परिभाषाएं अलग-अलग पंक्ति में लिखें।
Question 17: व्यक्तिगत आय (Personal Income) से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
व्यक्तिगत आय वह आय है जो व्यक्तियों द्वारा सभी स्रोतों से साधन आय के रूप में अथवा चालू हस्तान्तरण के रूप में प्राप्त की जाती है।
Exam Tips:
a) साधन आय + चालू हस्तान्तरण।
Question 18: निजी आय तथा व्यक्तिगत आय में अन्तर बताओ।
Answer:
व्यक्तिगत आय = निजी आय – निगम कर – निगम बचत (निगमों के अवितरित लाभ)। इससे स्पष्ट है कि निजी आय बड़ी धारणा है और व्यक्तिगत आय उसका भाग है। निजी आय में से निगम कर तथा निगम बचत घटाकर व्यक्तिगत आय प्राप्त की जाती है।
Exam Tips:
a) सूत्र के साथ उत्तर लिखें।
Question 19: व्यक्तिगत व्यय योग्य आय से क्या अभिप्राय है ?
अथवा
व्यक्तिगत व्यय योग्य आय तथा व्यक्तिगत आय में अन्तर बताओ।
Answer:
व्यक्तिगत व्यय योग्य आय वह आय है जिसे देश के व्यक्ति तथा परिवार उपभोग पर व्यय कर सकते हैं अथवा बचा सकते हैं। निजी व्यय योग्य आय तथा निजी आय में अन्तर इस प्रकार है –
व्यक्तिगत व्यय योग्य आय = व्यक्तिगत आय – व्यक्तिगत प्रत्यक्ष कर – सरकारी प्रबन्धकीय विभागों की फीस तथा जुर्माने
Exam Tips:
a) सूत्र में घटाई जाने वाली दोनों मदें (प्रत्यक्ष कर, फीस व जुर्माने) लिखें।
Question 20: बाज़ार कीमतों पर कुल घरेलू उत्पाद से क्या अभिप्राय है ?
Answer:
एक वर्ष में किसी देश के साधारण निवासियों द्वारा जो अन्तिम वस्तुएं तथा सेवाएं प्रदान की जाती हैं, उनके बाज़ार मूल्य को बाज़ार कीमतों पर कुल घरेलू उत्पाद (GDP at Market Price) कहते हैं।
Exam Tips:
a) "अन्तिम वस्तुएं" शब्द का प्रयोग करें।
III. लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)
Question 1: साधन आय के अंश बताओ।
Answer:
साधन आय के अंश इस प्रकार हैं –
1. कर्मचारियों का मेहनताना – उद्यमियों द्वारा कर्मचारियों को नकद मज़दूरी, वेतन अथवा बोनस के रूप में दिया गया मेहनताना तथा सामाजिक सुरक्षा योजना में उनके योगदान को कर्मचारियों का मेहनताना कहते हैं। इसे साधन आय में शामिल किया जाता है।
2. प्रचालन बेशी – इसमें जायदाद से आय तथा उद्यमवृत्ति से आय शामिल हैं, अर्थात् लगान, ब्याज तथा लाभ। (लाभ = लाभांश + निगम कर + अवितरित लाभ)
3. मिश्रित आय – निजी इकाइयों द्वारा प्राप्त लाभ तथा स्वयं-नियोजित व्यक्तियों की आय को मिश्रित आय कहते हैं।
इन तीनों के जोड़ से साधन आय प्राप्त होती है।
Exam Tips:
a) तीनों अंशों के शीर्षक अलग से रेखांकित करें।
b) प्रचालन बेशी में लगान, ब्याज, लाभ – तीनों लिखें।
Question 2: घरेलू साधन आय के अंश बताओ। राष्ट्रीय आय प्राप्त करने के लिए इसमें क्या शामिल किया जाता है तथा क्यों ?
Answer:
एक वर्ष में किसी देश की घरेलू सीमा में साधनों की आय के योग को घरेलू साधन आय कहते हैं।
घरेलू साधन आय = (1) कर्मचारियों का मेहनताना + (2) प्रचालन बेशी + (3) मिश्रित आय
राष्ट्रीय आय प्राप्त करने के लिए घरेलू साधन आय में विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय जोड़ी जाती है।
राष्ट्रीय आय = घरेलू साधन आय + विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय
विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय = विदेशियों द्वारा देश में से प्राप्त साधन आय – देश के साधारण निवासियों द्वारा विदेशों से प्राप्त साधन आय
Exam Tips:
a) "क्यों" वाले भाग में लिखें कि राष्ट्रीय आय साधारण निवासियों की आय का माप है।
Question 3: बाज़ार कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद तथा साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद में अन्तर बताओ।
Answer:
साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNPFC) = बाज़ार कीमत पर सकल घरेलू उत्पाद (GDPMP) – घिसावट – शुद्ध अप्रत्यक्ष कर + विदेशों से शुद्ध साधन आय।
| अन्तर का आधार | बाज़ार कीमत पर सकल घरेलू उत्पाद (GDPMP) | साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNPFC) |
|---|---|---|
| 1. घिसावट | इसमें स्थिर पूंजी की घिसावट शामिल होती है। | इसमें घिसावट शामिल नहीं होती। |
| 2. शुद्ध अप्रत्यक्ष कर | इसमें शुद्ध अप्रत्यक्ष कर (अप्रत्यक्ष कर – सब्सिडी) शामिल होते हैं। | इसमें शुद्ध अप्रत्यक्ष कर शामिल नहीं होते। |
| 3. विदेशों से शुद्ध साधन आय | इसमें विदेशों से शुद्ध साधन आय शामिल नहीं होती। | इसमें विदेशों से शुद्ध साधन आय शामिल होती है। |
Exam Tips:
a) अन्तर तालिका के रूप में तीनों आधारों पर लिखें।
Question 4: साधन लागत पर सकल घरेलू उत्पाद तथा बाज़ार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद में अन्तर बताओ।
Answer:
साधन लागत पर सकल घरेलू उत्पाद (GDPFC) = बाज़ार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNPMP) + घिसावट – शुद्ध अप्रत्यक्ष कर – विदेशों से शुद्ध साधन आय।
| अन्तर का आधार | बाज़ार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNPMP) | साधन लागत पर सकल घरेलू उत्पाद (GDPFC) |
|---|---|---|
| 1. घिसावट | इसमें घिसावट शामिल नहीं होती। | इसमें घिसावट शामिल होती है। |
| 2. शुद्ध अप्रत्यक्ष कर | इसमें शुद्ध अप्रत्यक्ष कर शामिल होते हैं। | इसमें शुद्ध अप्रत्यक्ष कर शामिल नहीं होते। |
| 3. विदेशों से शुद्ध साधन आय | इसमें विदेशों से शुद्ध साधन आय शामिल होती है। | इसमें विदेशों से शुद्ध साधन आय शामिल नहीं होती। |
Exam Tips:
a) सूत्र ध्यान से लिखें – घिसावट जोड़ी जाती है, NIT व NFYA घटाए जाते हैं।
Question 5: शुद्ध राष्ट्रीय व्यय योग्य आय तथा बाज़ार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद में अन्तर बताओ।
Answer:
शुद्ध राष्ट्रीय व्यय योग्य आय (NDI) = बाज़ार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNPMP) + शेष विश्व से चालू हस्तान्तरण
सकल राष्ट्रीय व्यय योग्य आय (Gross National Disposable Income) = बाज़ार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNPMP) + शेष विश्व से शुद्ध चालू हस्तान्तरण
Exam Tips:
a) अन्तर केवल शेष विश्व से प्राप्त चालू हस्तान्तरण का है।
Question 6: व्यक्तिगत व्यय योग्य आय तथा राष्ट्रीय व्यय योग्य आय में अन्तर बताओ।
Answer:
| व्यक्तिगत व्यय योग्य आय | राष्ट्रीय व्यय योग्य आय |
|---|---|
| 1. यह देश के व्यक्तियों तथा परिवारों की व्यय योग्य आय होती है। | 1. यह पूरे देश की व्यय योग्य आय होती है। |
| 2. व्यक्तिगत व्यय योग्य आय = व्यक्तिगत उपभोग + व्यक्तिगत बचतें। | 2. राष्ट्रीय व्यय योग्य आय = बाज़ार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद + शेष विश्व से शुद्ध चालू हस्तान्तरण (उपहार, उपभोग की वस्तुएं, फ़ौजी सामान तथा नकद मुद्रा)। |
Exam Tips:
a) दोनों का क्षेत्र अलग है – व्यक्ति/परिवार बनाम पूरा देश।
Question 7: राष्ट्रीय आय तथा निजी आय में अन्तर बताओ।
Answer:
| अन्तर का आधार | राष्ट्रीय आय | निजी आय |
|---|---|---|
| (1) क्षेत्र | इसमें सार्वजनिक क्षेत्र तथा निजी क्षेत्र दोनों से प्राप्त आय शामिल होती है। | इसमें केवल निजी क्षेत्र से प्राप्त आय शामिल होती है। |
| (2) राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज | राष्ट्रीय आय में राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज शामिल नहीं किया जाता। | निजी आय में राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज शामिल किया जाता है। |
| (3) हस्तान्तरण आय | राष्ट्रीय आय में किसी प्रकार की हस्तान्तरण आय शामिल नहीं होती; इसमें केवल साधन आय जोड़ी जाती है। | निजी आय में सरकार से प्राप्त चालू हस्तान्तरण तथा शेष विश्व से प्राप्त चालू हस्तान्तरण जोड़े जाते हैं; इसमें साधन आय भी जोड़ी जाती है। |
Exam Tips:
a) तीनों अन्तर तालिका में लिखने से उत्तर स्पष्ट रहता है।
Question 8: राष्ट्रीय आय तथा व्यक्तिगत आय में अन्तर बताओ।
Answer:
| अन्तर का आधार | राष्ट्रीय आय (National Income) | व्यक्तिगत आय (Personal Income) |
|---|---|---|
| (1) हस्तान्तरण आय | राष्ट्रीय आय में केवल साधन आय शामिल की जाती है, हस्तान्तरण आय नहीं। | व्यक्तिगत आय में साधन आय तथा हस्तान्तरण आय दोनों शामिल होती हैं। |
| (2) राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज | इसे राष्ट्रीय आय में शामिल नहीं किया जाता। | इसे व्यक्तिगत आय में शामिल किया जाता है। |
| (3) निगम कर तथा बचतें | निगम कर तथा बचतों को राष्ट्रीय आय में शामिल किया जाता है। | निगम कर तथा बचतों को व्यक्तिगत आय में शामिल नहीं किया जाता। |
| (4) सरकारी क्षेत्र की आय | सरकारी क्षेत्र में काम करके उद्योगों से प्राप्त आय को राष्ट्रीय आय में शामिल किया जाता है। | सरकारी क्षेत्र की आय को व्यक्तिगत आय में शामिल नहीं किया जाता। |
Exam Tips:
a) चारों अन्तरों में निगम कर व सरकारी क्षेत्र की आय वाला बिन्दु अवश्य लिखें।
Question 9: व्यक्तिगत आय तथा व्यय योग्य आय में अन्तर बताओ।
Answer:
व्यक्तिगत आय – व्यक्तियों तथा परिवारों को मिलने वाली साधन आय तथा हस्तान्तरण आय का योग व्यक्तिगत आय कहलाता है। यह व्यय योग्य आय से बड़ी धारणा है।
व्यय योग्य आय – आय कर, हाउस टैक्स जैसे प्रत्यक्ष निजी कर तथा सरकारी प्रबन्धकीय विभागों की फीस व जुर्माने चुकाने के बाद व्यक्तियों तथा परिवारों के पास जो आय बच जाती है, उसे व्यय योग्य आय कहते हैं। इसका उपभोग किया जा सकता है अथवा बचत की जा सकती है।
व्यय योग्य आय = व्यक्तिगत आय – प्रत्यक्ष कर – सरकारी प्रबन्धकीय विभागों की फीस तथा जुर्माने
Exam Tips:
a) सूत्र के साथ बताएं कि व्यक्तिगत आय बड़ी और व्यय योग्य आय छोटी धारणा है।
Question 10: वे तीन धारणाएं बताओ जो सकल तथा शुद्ध, बाज़ार कीमत तथा साधन लागत, घरेलू तथा राष्ट्रीय धारणाओं में अन्तर स्पष्ट करती हैं।
Answer:
1. घिसावट (Depreciation) – सकल तथा शुद्ध आय का अन्तर घिसावट से स्पष्ट होता है। सकल आय अथवा उत्पाद = शुद्ध आय अथवा उत्पाद + घिसावट।
2. शुद्ध अप्रत्यक्ष कर (Net Indirect Taxes) – बाज़ार कीमत तथा साधन लागत पर राष्ट्रीय आय की धारणाएं शुद्ध अप्रत्यक्ष करों से जुड़ी होती हैं। शुद्ध अप्रत्यक्ष कर = अप्रत्यक्ष कर – सब्सिडी। साधन लागत पर आय = बाज़ार कीमत पर आय – शुद्ध अप्रत्यक्ष कर।
3. विदेशों से शुद्ध साधन आय (Net Factor Income from Abroad) – घरेलू तथा राष्ट्रीय आय की धारणाओं का सम्बन्ध विदेशों से शुद्ध साधन आय द्वारा स्थापित होता है। घरेलू आय = राष्ट्रीय आय – विदेशों से शुद्ध साधन आय।
Exam Tips:
a) तीनों धारणाओं के साथ एक-एक सूत्र लिखें।
Question 11: राष्ट्रीय प्रयोज्य आय से क्या अभिप्राय है ?
अथवा
राष्ट्रीय प्रयोज्य आय तथा राष्ट्रीय आय में अन्तर बताओ।
Answer:
राष्ट्रीय प्रयोज्य आय (National Disposable Income) से अभिप्राय उस शुद्ध आय से है जो देश को खर्च करने के लिए उपलब्ध होती है।
राष्ट्रीय प्रयोज्य आय = राष्ट्रीय आय + शुद्ध अप्रत्यक्ष कर + शेष विश्व से शुद्ध चालू हस्तान्तरण
राष्ट्रीय आय से अभिप्राय साधन लागत पर शुद्ध घरेलू आय तथा विदेशों से शुद्ध साधन आय के योग से है। इस प्रकार दोनों का अन्तर –
राष्ट्रीय आय = राष्ट्रीय प्रयोज्य आय – शुद्ध अप्रत्यक्ष कर – शेष विश्व से शुद्ध चालू हस्तान्तरण
Exam Tips:
a) दोनों भाग (अर्थ तथा अन्तर) अलग-अलग लिखें।
Question 12: सकल प्रयोज्य आय तथा शुद्ध प्रयोज्य आय में क्या अन्तर है ?
Answer:
सकल प्रयोज्य आय वह आय है जो देश के निवासियों को सभी स्रोतों से उपभोग तथा बचत के लिए प्राप्त होती है। इसमें अर्थव्यवस्था की घिसावट लागत (जिसे पुनः स्थापन लागत भी कहते हैं) शामिल होती है।
सकल प्रयोज्य आय में से घिसावट (पुनः स्थापन) लागत घटा दी जाए, तो उसे शुद्ध प्रयोज्य आय कहते हैं।
शुद्ध प्रयोज्य आय = सकल प्रयोज्य आय – घिसावट लागत
Exam Tips:
a) अन्तर का मुख्य बिन्दु घिसावट लागत है।
IV. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)
Question 1: राष्ट्रीय आय अथवा उत्पादन की विभिन्न धारणाएं कौन-कौन सी हैं ? इनके सम्बन्ध को स्पष्ट करो।
(What are the different concepts of National Product or Income ? Show their relationship.)
Answer:
राष्ट्रीय आय अथवा उत्पादन की मुख्य धारणाएं ये हैं –
1. बाज़ार कीमत पर सकल घरेलू उत्पाद (GDPMP)
2. बाज़ार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNPMP)
3. बाज़ार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNPMP)
4. बाज़ार कीमत पर शुद्ध घरेलू उत्पाद (NDPMP)
5. साधन लागत पर शुद्ध घरेलू उत्पाद अथवा घरेलू साधन आय (NDPFC)
6. साधन लागत पर सकल घरेलू उत्पाद अथवा सकल घरेलू आय (GDPFC)
7. साधन लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद अथवा सकल राष्ट्रीय आय (GNPFC)
8. साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद अथवा राष्ट्रीय आय (NNPFC)
9. सकल राष्ट्रीय व्यय योग्य आय (Gross Disposable National Income)
10. शुद्ध राष्ट्रीय व्यय योग्य आय (Net Disposable National Income)
इनके अतिरिक्त कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण धारणाएं –
11. निजी क्षेत्र को घरेलू उत्पादन से प्राप्त साधन आय
12. निजी आय (Private Income)
13. व्यक्तिगत आय (Personal Income)
14. व्यक्तिगत व्यय योग्य आय (Personal Disposable Income)
इन धारणाओं का आपसी सम्बन्ध इस प्रकार है –
1. बाज़ार कीमत पर सकल घरेलू उत्पाद (GDPMP) – देश की घरेलू सीमा में उत्पादित अन्तिम वस्तुओं तथा सेवाओं का बाज़ार कीमत पर मूल्य।
2. GNPMP = GDPMP + विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय (NFYA)
3. NNPMP = GNPMP – घिसावट (Depreciation)
4. NDPMP = NNPMP – NFYA
5. NDPFC = NDPMP – शुद्ध अप्रत्यक्ष कर (NIT)
6. GDPFC = NDPFC + घिसावट
7. GNPFC = GDPFC + NFYA
8. NNPFC (राष्ट्रीय आय) = GNPFC – घिसावट
9. सकल राष्ट्रीय व्यय योग्य आय (GDNI) = GNPMP + शेष विश्व से चालू हस्तान्तरण
10. शुद्ध राष्ट्रीय व्यय योग्य आय (NDNI) = GDNI – घिसावट
अन्य धारणाएं साधन लागत पर शुद्ध घरेलू उत्पाद (NDPFC) से आरम्भ होती हैं –
1. निजी क्षेत्र को घरेलू उत्पादन से प्राप्त साधन आय = NDPFC – सरकारी क्षेत्र को घरेलू उत्पादन से प्राप्त साधन आय (सरकारी क्षेत्र की आय = गैर-विभागीय उद्यमों की बचतें + विभागीय उद्यमों की सम्पत्ति तथा उद्यमवृत्ति से आय)
2. निजी आय = निजी क्षेत्र को घरेलू उत्पादन से प्राप्त साधन आय + विदेशों से शुद्ध साधन आय + सरकारी क्षेत्र से हस्तान्तरण आय + शेष विश्व से प्राप्त चालू हस्तान्तरण + राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज
3. व्यक्तिगत आय = निजी आय – निगम कर – निगम बचतें (निगमों के अवितरित लाभ)
4. व्यक्तिगत व्यय योग्य आय = व्यक्तिगत आय – व्यक्तिगत प्रत्यक्ष कर – सरकारी प्रबन्धकीय विभागों की प्राप्तियां (फीस तथा जुर्माने)
Exam Tips:
a) धारणाओं को क्रम संख्या सहित लिखें और हर धारणा के साथ उसका सूत्र दें।
b) रेखाचित्र बना सकें तो सम्बन्ध का उत्तर और स्पष्ट हो जाता है।
Question 2: निम्नलिखित धारणाओं में अन्तर बताओ –
(i) GDPMP and GNPMP
(ii) GDPMP and NNPMP
(iii) GDP at FC and NNP at MP
(iv) GNP at FC and NNP at FC
(v) GDP and NNP
(vi) GNP at FC and GNP at MP
(vii) GNP at MP and NDP at FC
(viii) GDP at MP and NNP at FC.
Answer:
बाज़ार कीमत पर सकल घरेलू उत्पाद (GDPMP) – एक वर्ष में देश की घरेलू सीमा में उत्पादित अन्तिम वस्तुओं तथा सेवाओं के बाज़ार मूल्य को GDPMP कहते हैं। यदि केवल GDP दिया हो, तो उसका अभिप्राय बाज़ार कीमत पर होता है।
बाज़ार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNPMP) – GDPMP में विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय (NFYA) जोड़ने पर GNPMP प्राप्त होता है। यदि केवल GNP दिया हो, तो वह बाज़ार कीमत पर होता है।
(i) GNPMP = GDPMP (+) NFYA
(ii) NNPMP = GDPMP (+) NFYA (–) घिसावट
(iii) GDPFC = NNPMP (+) घिसावट (–) NFYA (–) शुद्ध अप्रत्यक्ष कर
(iv) NNPFC = GNPFC (–) घिसावट
(v) GDP = NNP (+) घिसावट (–) NFYA
(vi) GNPFC = GNPMP (–) शुद्ध अप्रत्यक्ष कर
(vii) NDPFC = GNPMP (–) घिसावट (–) NFYA (–) शुद्ध अप्रत्यक्ष कर
(viii) NNPFC = GDPMP (–) घिसावट (–) शुद्ध अप्रत्यक्ष कर (+) NFYA
Exam Tips:
a) हर जोड़े का सूत्र अलग पंक्ति में लिखें; जोड़ने और घटाने के चिह्न ध्यान से लगाएं।
Question 3: भारत की अर्थव्यवस्था के 1982-83 के आंकड़े चालू कीमतों के अनुसार दिए गए हैं। इनसे ज्ञात करो –
(i) NNPFC (ii) NNPMP (iii) GNPMP (iv) GDPMP (v) GNPFC (vi) NDPMP (vii) GDPFC
| मद | Rs. करोड़ |
|---|---|
| 1. साधन लागत पर शुद्ध घरेलू उत्पाद (NDPFC) | 1,33,151 |
| 2. घिसावट (Depreciation) | 11,242 |
| 3. शुद्ध अप्रत्यक्ष कर (Net Indirect Taxes) | 19,183 |
| 4. विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय (NFYA) | (–) 681 |
Answer:
बेकरमैन के चित्र (रेखाचित्र 2) के अनुसार –
(i) NNPFC = NDPFC + NFYA = 1,33,151 + (–681) = Rs. 1,32,470 करोड़
(ii) NNPMP = NNPFC + NIT = 1,32,470 + 19,183 = Rs. 1,51,653 करोड़
(iii) GNPMP = NNPMP + घिसावट = 1,51,653 + 11,242 = Rs. 1,62,895 करोड़
(iv) GDPMP = GNPMP – NFYA = 1,62,895 – (–681) = Rs. 1,63,576 करोड़
(v) GNPFC = GNPMP – NIT = 1,62,895 – 19,183 = Rs. 1,43,712 करोड़
(vi) NDPMP = GDPMP – घिसावट = 1,63,576 – 11,242 = Rs. 1,52,334 करोड़
(vii) GDPFC = GDPMP – NIT = 1,63,576 – 19,183 = Rs. 1,44,393 करोड़
Exam Tips:
a) बेकरमैन के चित्र (रेखाचित्र 2) के अनुसार तीर नीचे हो तो घटाएं, ऊपर हो तो जोड़ें।
b) हर चरण में पिछले चरण का उत्तर आगे प्रयोग करें।
Question 4: निम्नलिखित आंकड़ों द्वारा ज्ञात करो –
(a) बाज़ार कीमत पर सकल घरेलू उत्पाद (GDPMP)
(b) साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNPFC)
| मद | Rs. करोड़ |
|---|---|
| 1. बाज़ार कीमत पर शुद्ध घरेलू उत्पाद | 74905 |
| 2. सरकारी क्षेत्र को घरेलू उत्पाद से आय | 1972 |
| 3. परिवारों को चालू हस्तान्तरण | 2305 |
| 4. घिसावट | 4486 |
| 5. विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय | (–) 232 |
| 6. शुद्ध अप्रत्यक्ष कर | 8344 |
Answer:
बेकरमैन का चित्र बनाकर –
(a) GDPMP = NDPMP + घिसावट = 74905 + 4486 = Rs. 79391 करोड़
(b) NNPFC = NDPMP (–) NIT (+) NFYA = 74905 – 8344 + (–232) = Rs. 66329 करोड़
Exam Tips:
a) प्रश्न में दिए गए अनावश्यक आंकड़े (जैसे सरकारी क्षेत्र की आय) सूत्र में प्रयोग नहीं होते।
V. संख्यात्मक प्रश्न (Numericals)
Question 1: निम्नलिखित आंकड़ों से शुद्ध घरेलू उत्पाद (NDP) ज्ञात करो –
| मद | Rs. करोड़ |
|---|---|
| (1) बाज़ार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद | 97503 |
| (2) विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय | (–) 201 |
| (3) शुद्ध अप्रत्यक्ष कर | 10,576 |
| (4) स्थिर पूंजी का उपभोग | 5,699 |
Answer:
बेकरमैन के चित्र (रेखाचित्र 3) के अनुसार, जहाँ D = घिसावट, NIT = शुद्ध अप्रत्यक्ष कर, NFYA = विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय –
बाज़ार कीमत पर शुद्ध घरेलू उत्पाद = GNPMP (–) NFYA (–) घिसावट
= 97503 (–) (–201) (–) 5699
= 97503 + 201 – 5699 = Rs. 92005 करोड़
Exam Tips:
a) जब NFYA ऋणात्मक हो, तो उसे घटाने पर संख्या बढ़ती है – चिह्न सावधानी से लगाएं।
Question 2: एक काल्पनिक अर्थव्यवस्था का बाज़ार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद Rs. 1,20,000 करोड़ है। यदि देश का पूंजी भण्डार Rs. 3,00,000 करोड़ है तथा इसकी वार्षिक घिसावट 20% है। अप्रत्यक्ष कर Rs. 30,000 करोड़ तथा सब्सिडी Rs. 15,000 करोड़ है। राष्ट्रीय आय कितनी होगी ?
Answer:
राष्ट्रीय आय (NNPFC) = GNPMP – घिसावट – शुद्ध अप्रत्यक्ष कर
GNPMP = Rs. 1,20,000 करोड़
घिसावट = 3,00,000 × 20/100 = Rs. 60,000 करोड़
शुद्ध अप्रत्यक्ष कर = 30,000 – 15,000 = Rs. 15,000 करोड़
राष्ट्रीय आय = 1,20,000 – 60,000 – 15,000 = Rs. 45,000 करोड़
Exam Tips:
a) पहले घिसावट (पूंजी भण्डार का 20%) और शुद्ध अप्रत्यक्ष कर अलग से निकालें।
Question 3: निम्नलिखित आंकड़ों से निजी आय ज्ञात करो।
| मद | Rs. करोड़ |
|---|---|
| (i) सरकारी प्रबन्धकीय विभागों से चालू हस्तान्तरण | 18 |
| (ii) गैर-विभागीय सरकारी उद्यमों की बचतें | 1 |
| (iii) साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNPFC) | 473 |
| (iv) विदेशों से शुद्ध साधन आय | (–) 7 |
| (v) सरकारी प्रबन्धकीय उद्यमों को जायदाद तथा उद्यमवृत्ति से आय | 9 |
| (vi) शेष विश्व से शुद्ध चालू हस्तान्तरण | 4 |
| (vii) राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज | 28 |
Answer:
निजी आय = NNPFC (–) गैर-विभागीय सरकारी उद्यमों की बचतें (–) सरकारी प्रबन्धकीय उद्यमों को जायदाद तथा उद्यमवृत्ति से आय (+) सरकारी प्रबन्धकीय विभागों से चालू हस्तान्तरण (+) शेष विश्व से शुद्ध चालू हस्तान्तरण (+) राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज
निजी आय = 473 – 1 – 9 + 18 + 4 + 28 = Rs. 513 करोड़
नोट – विदेशों से शुद्ध साधन आय साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद में पहले से शामिल होती है।
Exam Tips:
a) NNPFC में NFYA पहले से शामिल होती है, उसे अलग से न जोड़ें।
Question 4: निम्नलिखित आंकड़ों से निजी आय ज्ञात करो।
| मद | Rs. करोड़ |
|---|---|
| (i) विदेशों से शुद्ध साधन आय | (–) 20 |
| (ii) निजी क्षेत्र को घरेलू उत्पाद से प्राप्त आय | 500 |
| (iii) सरकारी प्रबन्धकीय विभागों से शुद्ध चालू हस्तान्तरण | 40 |
| (iv) शेष विश्व से प्राप्त शुद्ध चालू हस्तान्तरण | 60 |
| (v) राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज | 50 |
Answer:
निजी आय = निजी क्षेत्र को घरेलू उत्पाद से प्राप्त आय (+) सरकारी प्रबन्धकीय विभागों से शुद्ध चालू हस्तान्तरण (+) विदेशों से शुद्ध साधन आय (+) राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज (+) शेष विश्व से प्राप्त शुद्ध चालू हस्तान्तरण
निजी आय = 500 + 40 + (–20) + 60 + 50 = Rs. 630 करोड़
Exam Tips:
a) पाँचों मदों को सूत्र में रखते समय ऋणात्मक NFYA का चिह्न न भूलें।
Question 5: निम्नलिखित आंकड़ों से ज्ञात करो – (i) निजी आय (ii) व्यक्तिगत आय (iii) व्यक्तिगत व्यय योग्य आय
| मद | Rs. करोड़ |
|---|---|
| (i) राष्ट्रीय आय | 5000 |
| (ii) निगम कर | 100 |
| (iii) निगम बचतें | 200 |
| (iv) व्यक्तिगत प्रत्यक्ष कर | 50 |
| (v) विभागीय उद्यमों को सम्पत्ति तथा उद्यमवृत्ति से आय | 70 |
| (vi) गैर-विभागीय सरकारी उद्यमों की बचतें | 60 |
| (vii) सरकारी क्षेत्र से हस्तान्तरण आय | 55 |
| (viii) शेष विश्व से प्राप्त चालू हस्तान्तरण | 25 |
| (ix) राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज | 20 |
| (x) सरकारी प्रबन्धकीय विभागों की प्राप्तियां | 10 |
Answer:
निजी आय = राष्ट्रीय आय (–) विभागीय उद्यमों की सम्पत्ति तथा उद्यमवृत्ति से आय (–) गैर-विभागीय उद्यमों की बचतें + सरकारी क्षेत्र से हस्तान्तरण आय + शेष विश्व से प्राप्त चालू हस्तान्तरण + राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज
(i) निजी आय = 5000 – 70 – 60 + 55 + 25 + 20 = Rs. 4970 करोड़
(ii) व्यक्तिगत आय = निजी आय – निगम कर – निगम बचतें = 4970 – 100 – 200 = Rs. 4670 करोड़
(iii) व्यक्तिगत व्यय योग्य आय = व्यक्तिगत आय (–) व्यक्तिगत प्रत्यक्ष कर (–) सरकारी प्रबन्धकीय विभागों की प्राप्तियां = 4670 – 50 – 10 = Rs. 4610 करोड़
Exam Tips:
a) तीनों भाग क्रम से हल करें, क्योंकि हर भाग पिछले भाग के उत्तर पर आधारित है।
Question 6: निम्नलिखित आंकड़ों से व्यक्तिगत आय ज्ञात करो –
| मद | Rs. करोड़ |
|---|---|
| (i) निजी क्षेत्र को घरेलू उत्पादन से प्राप्त साधन आय | 270 |
| (ii) राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज | 5 |
| (iii) सरकारी क्षेत्र से प्राप्त हस्तान्तरण | 10 |
| (iv) शेष संसार से प्राप्त चालू हस्तान्तरण | 8 |
| (v) निगम कर | 10 |
| (vi) निगमों के अवितरित लाभ | 2 |
Answer:
व्यक्तिगत आय = निजी क्षेत्र को घरेलू उत्पादन से प्राप्त साधन आय + राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज + सरकारी क्षेत्र से प्राप्त हस्तान्तरण + शेष विश्व से प्राप्त चालू हस्तान्तरण – निगम कर – निगमों के अवितरित लाभ
व्यक्तिगत आय = 270 + 5 + 10 + 8 – 10 – 2 = Rs. 281 करोड़
Exam Tips:
a) घटाई जाने वाली मदें केवल निगम कर और निगमों के अवितरित लाभ हैं।
Question 7: व्यक्तिगत आय (Personal Income) ज्ञात करो यदि –
| मद | Rs. करोड़ |
|---|---|
| (i) निजी आय | 300 |
| (ii) प्रत्यक्ष कर | 50 |
| (iii) राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज | 20 |
| (iv) निगम कर | 20 |
| (v) निगमों के अवितरित लाभ | 50 |
Answer:
व्यक्तिगत आय = निजी आय (–) निगम कर – निगमों के अवितरित लाभ
व्यक्तिगत आय = 300 – 20 – 50 = Rs. 230 करोड़
Exam Tips:
a) जो मदें सूत्र में नहीं आतीं (प्रत्यक्ष कर, राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज), उन्हें छोड़ दें।
Question 8: निम्नलिखित आंकड़ों से व्यक्तिगत व्यय योग्य आय ज्ञात करो –
| मद | Rs. करोड़ |
|---|---|
| (i) निजी आय | 200 |
| (ii) निगम कर | 20 |
| (iii) निगमों की बचतें | 30 |
| (iv) प्रत्यक्ष कर | 10 |
| (v) सरकारी प्रबन्धकीय विभागों की प्राप्तियां | 5 |
Answer:
व्यक्तिगत व्यय योग्य आय = निजी आय (–) निगम कर (–) निगमों की बचतें (–) प्रत्यक्ष कर (–) सरकारी प्रबन्धकीय विभागों की प्राप्तियां
= 200 – 20 – 30 – 10 – 5 = Rs. 135 करोड़
Exam Tips:
a) चारों मदें (निगम कर, निगम बचतें, प्रत्यक्ष कर, सरकारी प्राप्तियां) निजी आय में से घटाई जाती हैं।
Question 9: निम्नलिखित आंकड़ों से व्यक्तिगत व्यय योग्य आय ज्ञात करो –
| मद | Rs. करोड़ |
|---|---|
| (i) निजी आय | 500 |
| (ii) राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज | 50 |
| (iii) प्रत्यक्ष कर | 20 |
| (iv) निगम कर | 15 |
| (v) निगमों के अवितरित लाभ | 5 |
| (vi) सरकारी प्रबन्धकीय विभागों की प्राप्तियां | 2 |
Answer:
व्यक्तिगत व्यय योग्य आय = निजी आय (–) निगम कर (–) निगमों के अवितरित लाभ (–) प्रत्यक्ष कर (–) सरकारी प्रबन्धकीय विभागों की प्राप्तियां
= 500 – 15 – 5 – 20 – 2 = Rs. 458 करोड़
Exam Tips:
a) राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज निजी आय में पहले से शामिल है, इसे दोबारा न घटाएं या जोड़ें।
Question 10: निम्नलिखित आंकड़ों से ज्ञात करो – (a) व्यक्तिगत आय (Personal Income) (b) व्यक्तिगत व्यय योग्य आय (Personal Disposable Income)
| मद | Rs. करोड़ |
|---|---|
| (i) राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज | 1500 |
| (ii) विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय | 500 |
| (iii) सरकार से प्राप्त चालू हस्तान्तरण | 800 |
| (iv) निगम कर | 1000 |
| (v) निगम बचतें | 2000 |
| (vi) प्रत्यक्ष कर | 300 |
| (vii) निजी आय | 45000 |
Answer:
(a) व्यक्तिगत आय = निजी आय (–) निगम कर (–) निगम बचतें = 45000 – 1000 – 2000 = Rs. 42000 करोड़
(b) व्यक्तिगत व्यय योग्य आय = व्यक्तिगत आय – प्रत्यक्ष कर = 42000 – 300 = Rs. 41700 करोड़
Exam Tips:
a) पहले व्यक्तिगत आय निकालें, फिर उसी में से प्रत्यक्ष कर घटाएं।
Question 11: निम्नलिखित आंकड़ों से सकल राष्ट्रीय प्रयोज्य आय तथा शुद्ध राष्ट्रीय प्रयोज्य आय ज्ञात करें –
| मद | Rs. करोड़ |
|---|---|
| (i) राष्ट्रीय आय | 2000 |
| (ii) शेष विश्व से निवल (शुद्ध) चालू हस्तान्तरण | 200 |
| (iii) स्थायी (अचल) पूंजी का उपभोग | 100 |
| (iv) विदेशों से निवल (शुद्ध) साधन आय | (–) 50 |
| (v) निवल (शुद्ध) अप्रत्यक्ष कर | 250 |
Answer:
सकल राष्ट्रीय प्रयोज्य आय = राष्ट्रीय आय + शेष विश्व से निवल चालू हस्तान्तरण + स्थायी पूंजी का उपभोग + निवल अप्रत्यक्ष कर = 2000 + 200 + 100 + 250 = Rs. 2550 करोड़
शुद्ध राष्ट्रीय प्रयोज्य आय = सकल राष्ट्रीय प्रयोज्य आय – स्थायी पूंजी का उपभोग = 2550 – 100 = Rs. 2450 करोड़
Exam Tips:
a) सकल में घिसावट जुड़ती है, शुद्ध में घिसावट घटाई जाती है।
Question 12: निम्नलिखित आंकड़ों से शुद्ध राष्ट्रीय व्यय योग्य आय (NNDI) ज्ञात करो –
| मद | Rs. करोड़ |
|---|---|
| (i) GNP at MP | 100 |
| (ii) शेष विश्व से प्राप्त शुद्ध चालू हस्तान्तरण | 50 |
| (iii) घिसावट | 20 |
Answer:
NNDI = बाज़ार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद + शेष विश्व से प्राप्त शुद्ध चालू हस्तान्तरण – घिसावट
= 100 + 50 – 20 = Rs. 130 करोड़
Exam Tips:
a) यहाँ GNP बाज़ार कीमत पर दिया है, इसलिए NIT नहीं जोड़ा जाता।
Question 13: निम्नलिखित आंकड़ों द्वारा शुद्ध राष्ट्रीय व्यय योग्य आय (NNDI) ज्ञात करो –
| मद | Rs. करोड़ |
|---|---|
| (i) साधन लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNPFC) | 800 |
| (ii) शेष विश्व से प्राप्त शुद्ध चालू हस्तान्तरण | 50 |
| (iii) शुद्ध अप्रत्यक्ष कर | 70 |
| (iv) स्थिर पूंजी का उपभोग | 60 |
| (v) विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय | (–) 10 |
Answer:
NNDI = GNPFC + शुद्ध अप्रत्यक्ष कर + शेष विश्व से प्राप्त शुद्ध चालू हस्तान्तरण – स्थिर पूंजी का उपभोग (घिसावट)
= 800 + 70 + 50 – 60 = Rs. 860 करोड़
Exam Tips:
a) GNP साधन लागत पर है, इसलिए NIT जोड़ना आवश्यक है।
Question 14: निम्नलिखित आंकड़ों से सकल राष्ट्रीय व्यय योग्य आय (GNDI) ज्ञात करो –
| मद | Rs. करोड़ |
|---|---|
| (i) राष्ट्रीय आय (NNP at FC) | 2000 |
| (ii) शेष विश्व से प्राप्त शुद्ध चालू हस्तान्तरण | 200 |
| (iii) स्थिर पूंजी का उपभोग अथवा घिसावट | 100 |
| (iv) विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय | (–) 50 |
| (v) शुद्ध अप्रत्यक्ष कर | 250 |
Answer:
GNDI = राष्ट्रीय आय (NNPFC) + शुद्ध अप्रत्यक्ष कर + स्थिर पूंजी का उपभोग + शेष विश्व से प्राप्त शुद्ध चालू हस्तान्तरण
= 2000 + 250 + 100 + 200 = Rs. 2550 करोड़
Exam Tips:
a) यहाँ राष्ट्रीय आय (NNPFC) से शुरू करते हैं, इसलिए घिसावट और NIT दोनों जोड़ें।
Question 15: राष्ट्रीय आय तथा शुद्ध राष्ट्रीय व्यय योग्य आय में अन्तर बताओ।
| मद | Rs. करोड़ |
|---|---|
| (i) राष्ट्रीय आय | 1864292 |
| (ii) शुद्ध अप्रत्यक्ष कर | 202036 |
| (iii) बाज़ार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद | 2066328 |
| (iv) शेष विश्व से प्राप्त शुद्ध चालू हस्तान्तरण | 57821 |
Answer:
शुद्ध राष्ट्रीय व्यय योग्य आय = राष्ट्रीय आय + शुद्ध अप्रत्यक्ष कर + शेष विश्व से प्राप्त शुद्ध चालू हस्तान्तरण
उदाहरण –
शुद्ध राष्ट्रीय व्यय योग्य आय = 1864292 + 202036 + 57821 = Rs. 21,24,149 करोड़
अथवा
शुद्ध राष्ट्रीय व्यय योग्य आय = बाज़ार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद + शेष विश्व से प्राप्त शुद्ध चालू हस्तान्तरण = 2066328 + 57821 = Rs. 21,24,149 करोड़
Exam Tips:
a) उत्तर में सूत्र और उदाहरण – दोनों दें, और दोनों विधियों से एक ही मान आने की पुष्टि करें।
Question 16: राष्ट्रीय आय तथा राष्ट्रीय उत्पाद की धारणाओं के सम्बन्ध को स्पष्ट करो।
Answer:
राष्ट्रीय आय तथा राष्ट्रीय उत्पाद की धारणाओं का सम्बन्ध बेकरमैन के चार्ट (रेखाचित्र) की सहायता से स्पष्ट किया जा सकता है। इस चार्ट में –
D = घिसावट (Depreciation)
NIT = शुद्ध अप्रत्यक्ष कर (Net Indirect Taxes = अप्रत्यक्ष कर – सब्सिडी)
NFYA = विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय
↓ जब तीर नीचे को जाता है, तो घटाओ।
↑ जब तीर ऊपर को जाता है, तो जोड़ो।
शेष विश्व से प्राप्त चालू हस्तान्तरण (Other Current Transfers from the rest of the World) = उपहार, उपभोग की वस्तुएं, फ़ौजी सामान, नकदी
चार्ट के अनुसार – GDPMP से GNPMP (+NFYA); GNPMP से NNPMP (–D) तथा GNPFC (–NIT); NNPMP से NDPMP (–NFYA) तथा NNPFC (–NIT); NDPMP से NDPFC (–NIT); NDPFC से NNPFC (+NFYA) तथा GDPFC (+D); GDPFC से GNPFC (+NFYA)।
नोट – इस चार्ट की सहायता से राष्ट्रीय आय तथा राष्ट्रीय उत्पाद की धारणाओं का माप आसानी से किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) चार्ट में तीर की दिशा (ऊपर = जोड़ो, नीचे = घटाओ) का नियम अवश्य लिखें।
b) परीक्षा में बेकरमैन का चार्ट बनाकर उत्तर देना अच्छा रहता है।
Question 17: निजी आय तथा व्यक्तिगत आय की धारणाओं के सम्बन्ध को स्पष्ट करो।
Answer:
निजी आय तथा व्यक्तिगत आय का सम्बन्ध निम्नलिखित चार्ट के क्रम से स्पष्ट होता है –
साधन लागत पर शुद्ध घरेलू उत्पाद (NDPFC) दो भागों में बँटता है – निजी क्षेत्र को घरेलू उत्पादन से प्राप्त साधन आय, तथा सरकारी क्षेत्र को घरेलू उत्पादन से प्राप्त साधन आय (इसके अंश – 1. गैर-विभागीय उद्यमों की बचत, 2. विभागीय उद्यमों को सम्पत्ति तथा उद्यमवृत्ति से आय)।
निजी क्षेत्र की साधन आय में जोड़ो – 1. विदेशों से शुद्ध साधन आय, 2. सरकारी क्षेत्र से चालू हस्तान्तरण, 3. राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज, 4. शेष विश्व से प्राप्त चालू हस्तान्तरण। इससे निजी आय (Private Income) प्राप्त होती है।
निजी आय में से घटाओ – 1. निगम कर, 2. निगमों के अवितरित लाभ अथवा बचतें। इससे व्यक्तिगत आय (Personal Income) प्राप्त होती है।
व्यक्तिगत आय में से घटाओ – 1. प्रत्यक्ष कर, 2. सरकारी प्रबन्धकीय विभागों की प्राप्तियां। इससे व्यक्तिगत व्यय योग्य आय प्राप्त होती है, जो व्यक्तिगत उपभोग तथा व्यक्तिगत बचत में बँटती है।
नोट – इस चार्ट की सहायता से निजी आय तथा व्यक्तिगत आय का माप आसानी से किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) चार्ट के तीनों चरण – जोड़ना, घटाना, फिर घटाना – क्रम से लिखें।
Free study material for Economics
Economics Class 12 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 04 राष्ट्रीय आय की अवधारणाएं
Official Punjab Board Solutions for Hindi Medium Chapter 04 राष्ट्रीय आय की अवधारणाएं
Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 04 राष्ट्रीय आय की अवधारणाएं. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 Economics, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Step-by-Step Explanations for Hindi Medium Chapter 04 राष्ट्रीय आय की अवधारणाएं
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Economics text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Next Steps in Your Economics Revision
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 12 Economics.
FAQs
The complete and updated PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 4 राष्ट्रीय आय की अवधारणाएं is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Economics are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 4 राष्ट्रीय आय की अवधारणाएं as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Economics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 4 राष्ट्रीय आय की अवधारणाएं will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Economics. You can access PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 4 राष्ट्रीय आय की अवधारणाएं in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 4 राष्ट्रीय आय की अवधारणाएं in printable PDF format for offline study on any device.