PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 32 पंजाब की मानवीय शक्ति और भौतिक साधन

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 12 Economics Hindi Medium Chapter 32 पंजाब की मानवीय शक्ति और भौतिक साधन

Review structured textbook solutions for Class 12 Economics Hindi Medium Chapter 32 पंजाब की मानवीय शक्ति और भौतिक साधन. Built according to Punjab Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Download Hindi Medium Chapter 32 पंजाब की मानवीय शक्ति और भौतिक साधन Textbook Solutions PDF

View or download the dedicated Hindi Medium Chapter 32 पंजाब की मानवीय शक्ति और भौतिक साधन solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Economics.

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

Question 1: पंजाब में जनसंख्या के आकार में परिवर्तन का वर्णन करें।

Answer:

2011 की जनगणना के अनुसार पंजाब की जनसंख्या 2 करोड़ 77 लाख थी।

Exam Tips:

a) वर्ष (2011) और संख्या (277 लाख) दोनों लिखें।

 

Question 2: पंजाब में साक्षरता अनुपात पर टिप्पणी लिखें।

Answer:

2011 में पंजाब का साक्षरता अनुपात बढ़कर 75.8% हो गया। इसमें पुरुषों का साक्षरता अनुपात 81.5% तथा स्त्रियों का 71.3% है।

Exam Tips:

a) कुल, पुरुष और स्त्री साक्षरता के आँकड़े अलग-अलग लिखें।

 

Question 3: पंजाब की जनसंख्या के लिंग अनुपात का वर्णन करें।

Answer:

2011 में पंजाब में स्त्री-पुरुष अनुपात 895 (प्रति हज़ार पुरुषों पर स्त्रियाँ) था।

Exam Tips:

a) लिंग अनुपात प्रति हज़ार पुरुषों के पीछे स्त्रियों की संख्या होता है।

 

Question 4: पंजाब की वन सम्पत्ति के सम्बन्ध में क्या स्थिति है?

Answer:

पंजाब में वन सम्पत्ति की स्थिति संतोषजनक नहीं है।

Exam Tips:

a) एक वाक्य में सीधा उत्तर लिखें।

 

Question 5: पंजाब में शहरों, तहसीलों तथा गाँवों की संख्या बताएँ।

Answer:

पंजाब में 5 डिवीज़न, 22 जिले, 91 तहसीलें, 81 सब-तहसीलें, 150 विकास खण्ड, 74 शहर, 143 कस्बे तथा 12581 गाँव हैं।

Exam Tips:

a) संख्याएँ क्रम से और ठीक-ठीक याद रखें।

 

Question 6: पंजाब में ऊर्जा के जल साधनों की व्याख्या करें।

Answer:

जल विद्युत् – पंजाब में सतलुज, ब्यास तथा रावी तीन दरिया बहते हैं। इनके जल से विद्युत् उत्पन्न की जाती है।

Exam Tips:

a) तीनों दरियाओं के नाम अवश्य लिखें।

 

Question 7: पंजाब का क्षेत्रफल 50362 वर्ग किलोमीटर है। (सही/गलत)

Answer:

सही।

Exam Tips:

a) सही/गलत वाले प्रश्न में केवल "सही" या "गलत" लिखना पर्याप्त है।

 

Question 8: पंजाब में स्त्री-पुरुष लिंग अनुपात ……………. है।

Answer:

895.

Exam Tips:

a) यह आँकड़ा 2011 की जनगणना का है।

 

Question 9: पंजाब में जंगल सन्तोषजनक हैं। (सही/गलत)

Answer:

गलत।

Exam Tips:

a) पंजाब में वनों के अधीन क्षेत्र बहुत कम है, इसे याद रखें।

 

Question 10: पंजाब की जनसंख्या 2011 की जनगणना अनुसार …………………… थी।
(a) 267 लाख
(b) 277 लाख
(c) 287 लाख
(d) इनमें से कोई नहीं।

Answer:

(b) 277 लाख।

Exam Tips:

a) विकल्प का अक्षर और उसका मान दोनों लिखें।

 

Question 11: पंजाब के खनिज पदार्थों का वर्णन करो।

Answer:

पंजाब में कोई खनिज पदार्थ नहीं पाया जाता।

Exam Tips:

a) यह पंजाब के प्राकृतिक साधनों की एक बड़ी कमी है।

 

Question 12: पंजाब में जल बिजली और ताप बिजली ऊर्जा के मुख्य स्रोत हैं। (सही/गलत)

Answer:

सही।

Exam Tips:

a) पंजाब में बिजली के दो मुख्य साधन जल बिजली और ताप बिजली हैं।

 

Question 13: पंजाब में शक्ति के साधन ………………..
(a) भाखड़ा नंगल प्रोजैक्ट
(b) ब्यास प्रोजैक्ट
(c) आनंदपुर साहिब प्रोजैक्ट
(d) उपरोक्त सभी।

Answer:

(d) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) तीनों प्रोजैक्ट बिजली उत्पादन से जुड़े हैं, इसलिए "उपरोक्त सभी" सही है।

 

Question 14: पंजाब की मुख्य फसलें गेहूँ और चावल हैं। (सही/गलत)

Answer:

सही।

Exam Tips:

a) पंजाब को "भारत का अन्न भण्डार" भी कहा जाता है।

 

Question 15: पंजाब में अधिक कृषि उत्पादन का कारण बताएँ।

Answer:

पंजाब में कृषि के लिए उचित और उपयुक्त वातावरण का होना।

Exam Tips:

a) उत्तर एक पंक्ति में लिखें।

 

Question 16: पंजाब में वर्ष 2019-20 में प्रति व्यक्ति आय Rs. 166830 थी। (सही/गलत)

Answer:

सही।

Exam Tips:

a) वर्ष और राशि दोनों पर ध्यान दें।

 

II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

Question 1: पंजाब में जनसंख्या की वृद्धि के दो कारण बताएँ।

Answer:

पंजाब में जनसंख्या वृद्धि के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं–
1. ऊँची जन्म दर – पंजाब में जन्म दर ऊँची है, जो 19.9 प्रति हज़ार है। इस कारण जनसंख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है।
2. कम मृत्यु दर – एक हज़ार व्यक्तियों के पीछे जितने व्यक्तियों की एक वर्ष में मृत्यु होती है, उसे मृत्यु दर कहते हैं। पंजाब में मृत्यु दर लगातार घट रही है। इसके मुख्य कारण डॉक्टरी सुविधाओं में वृद्धि, अच्छी खुराक तथा विवाह की अधिक आयु आदि हैं। 1971 में मृत्यु दर 11.4 प्रति हज़ार थी, जो 2018-19 में घटकर 6 प्रति हज़ार रह गई। इस कारण जनसंख्या बढ़ रही है।

Exam Tips:

a) केवल दो कारण पूछे गए हैं – दोनों को अलग-अलग शीर्षक के साथ लिखें।
b) जन्म दर और मृत्यु दर की परिभाषा भी साथ में लिख दें।

 

Question 2: पंजाब में जनसंख्या के व्यवसाय का विवरण दें।

Answer:

पंजाब में जनसंख्या के व्यवसाय का विवरण इस प्रकार है–

व्यवसायउत्पादन प्रतिशत
(1) कृषि (प्राथमिक क्षेत्र)26.16
(2) उद्योग तथा निर्माण (गौण क्षेत्र)24.70
(3) टर्शरी (तृतीय) क्षेत्र49.14
कुल100%

Exam Tips:

a) उत्तर में तीनों क्षेत्रों का प्रतिशत तालिका बनाकर लिखें।
b) तीनों प्रतिशतों का योग 100 होना चाहिए – जाँच लें।

 

Question 3: पंजाब में वन सम्पत्ति की विशेषताएँ बताएँ।

Answer:

वन मनुष्य के लिए महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक साधन हैं। किसी राज्य की जलवायु, रोज़गार, वर्षा, बाढ़ नियन्त्रण आदि पर वनों का बहुत प्रभाव पड़ता है। एच० कालबर्ट के अनुसार, "पंजाब की खुशहाली बहुत हद तक वनों पर निर्भर करती है, क्योंकि ये भूमि के कटाव को रोकते हैं।" पंजाब में वन साधन बहुत कम हैं। 1966 में पंजाब के पुनर्गठन के कारण वनों वाला क्षेत्र हिमाचल प्रदेश का भाग बन गया, इसलिए पंजाब में वनों के अधीन क्षेत्र बहुत कम है। पंजाब में 3054 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वनों के अधीन है, जो कुल क्षेत्रफल का 5.7% भाग है।

Exam Tips:

a) वनों के अधीन क्षेत्र का आँकड़ा और प्रतिशत अवश्य लिखें।
b) वन कम होने का कारण (1966 का पुनर्गठन) लिखना न भूलें।

 

Question 4: पंजाब में स्त्री-पुरुष अनुपात पर रोशनी डालें।

Answer:

स्त्री-पुरुष अनुपात (प्रति हज़ार पुरुषों पर स्त्रियाँ) पंजाब में भारत की तुलना में कम है। इसका विवरण निम्नलिखित तालिका से स्पष्ट होता है–

वर्ष195119611971198119912011
भारत946942930934929940
पंजाब844854865879888895

Exam Tips:

a) तालिका बनाकर भारत और पंजाब के आँकड़ों की तुलना करें।
b) लिखें कि पंजाब का अनुपात हर वर्ष भारत से कम रहा है।

 

Question 5: पंजाब में वनों के दो प्रत्यक्ष लाभ बताएँ।

Answer:

प्रत्यक्ष लाभ (Direct Advantages) –
1. इमारती लकड़ी – पंजाब के वनों से शीशम, टाहली, आम, सफ़ेदा आदि कई प्रकार की इमारती लकड़ी मिलती है, जिसका प्रयोग फर्नीचर तथा इमारतें बनाने में होता है।
2. कच्चे माल की प्राप्ति – वनों से खेलों का सामान बनाने वाले उद्योग, काग़ज़ उद्योग आदि के लिए कच्चा माल मिलता है। इसके अतिरिक्त रंग-रोगन बनाने का कच्चा माल भी वनों से प्राप्त होता है।

Exam Tips:

a) प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ में अन्तर याद रखें – प्रत्यक्ष लाभ सीधे वस्तुओं के रूप में मिलते हैं।
b) दो लाभ पूछे हैं, इसलिए दो ही लाभ विस्तार से लिखें।

 

Question 6: पंजाब में वनों के दो अप्रत्यक्ष लाभ बताएँ।

Answer:

अप्रत्यक्ष लाभ (Indirect Advantages) – वनों के अप्रत्यक्ष लाभ इस प्रकार हैं–
1. वनों द्वारा बाढ़ की रोकथाम होती है, क्योंकि वन जल की रफ़्तार काफ़ी कम कर देते हैं।
2. वनों से भूमि के कटाव (Soil Erosion) की समस्या का हल होता है। पेड़ों की जड़ों में मिट्टी जकड़ी रहती है, इसलिए भूमि का कटाव नहीं होता।

Exam Tips:

a) अप्रत्यक्ष लाभ सीधे आमदनी नहीं देते, पर पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं।
b) Soil Erosion का अंग्रेज़ी शब्द साथ में लिखें।

 

III. लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

Question 1: पंजाब में जनसंख्या की वृद्धि के क्या कारण हैं?

Answer:

पंजाब में जनसंख्या वृद्धि के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं–
1. ऊँची जन्म दर – पंजाब में जन्म दर ऊँची है, जो 29.8 प्रति हज़ार है। इस कारण जनसंख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है।
2. कम मृत्यु दर – एक हज़ार व्यक्तियों के पीछे जितनों की मृत्यु होती है, उसे मृत्यु दर कहते हैं। पंजाब में मृत्यु दर लगातार घट रही है। इसके मुख्य कारण डॉक्टरी सुविधाओं में वृद्धि, अच्छी खुराक, विवाह की अधिक आयु आदि हैं। 1971 में मृत्यु दर 11.4 प्रति हज़ार थी, जो 2011 में घटकर 7.4 प्रति हज़ार रह गई।
3. अशिक्षा – पंजाब के 62.5% लोग गाँवों में रहते हैं। इनमें से अधिकतर लोग अशिक्षित तथा अज्ञानी हैं। वे छोटे परिवार का महत्त्व नहीं समझते, इसलिए परिवार नियोजन पर कम ध्यान देते हैं। पुत्र-प्राप्ति की इच्छा से भी परिवार बढ़ाया जाता है।
4. सर्वव्यापी विवाह – पंजाब में विवाह को सामाजिक, आर्थिक तथा धार्मिक दृष्टि से आवश्यक माना जाता है। बच्चों का पालन-पोषण करने में समर्थ न होने पर भी लोग विवाह करना पसन्द करते हैं।
5. गर्म जलवायु – पंजाब की जलवायु गर्म है, इसलिए लड़के-लड़कियाँ छोटी आयु में ही विवाह योग्य हो जाते हैं। इस कारण बच्चे अधिक होते हैं।

Exam Tips:

a) पाँचों कारणों को शीर्षक देकर क्रम से लिखें।
b) जन्म दर और मृत्यु दर के आँकड़े देने से उत्तर मज़बूत बनता है।

 

Question 2: पंजाब में जनसंख्या की सघनता पर टिप्पणी लिखें।

Answer:

जनसंख्या की सघनता का अर्थ है – राज्य में प्रति वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में रहने वाली जनसंख्या।
पंजाब में जनसंख्या की सघनता बढ़ रही है। 1961 में यह 221 थी, जो 2011 में बढ़कर 551 हो गई। पंजाब की सघनता भारत की सघनता से अधिक है। इसके मुख्य कारण इस प्रकार हैं–
1. भूमि की उपजाऊ शक्ति – जिस राज्य में भूमि अधिक उपजाऊ होती है, वर्षा ठीक मात्रा में ठीक समय पर होती है तथा सिंचाई की सुविधाएँ मिलती हैं, वहाँ जनसंख्या की सघनता अधिक होती है।
2. उद्योगों का विकास – औद्योगिक तथा व्यापारिक केन्द्रों में सघनता अधिक होती है, क्योंकि वहाँ रोज़गार के अधिक अवसर मिलते हैं।
3. सुरक्षा का वातावरण – जिन क्षेत्रों में सुख-शान्ति तथा जान-माल की सुरक्षा होती है, वहाँ सघनता अधिक पाई जाती है।
4. राजधानियाँ तथा धार्मिक स्थान – राजधानियों तथा धार्मिक स्थानों पर सघनता प्रायः अधिक होती है, क्योंकि श्रद्धालु धार्मिक स्थानों पर बस जाते हैं और राजधानियों में शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाएँ होने से लोग वहाँ रहना पसन्द करते हैं।

Exam Tips:

a) पहले सघनता की परिभाषा लिखें, फिर 1961 और 2011 के आँकड़े दें।
b) चारों कारणों को अलग-अलग अंक देकर लिखें।

 

Question 3: पंजाब में जनसंख्या के व्यावसायिक विभाजन को स्पष्ट करें।

Answer:

जनसंख्या के व्यावसायिक विभाजन से अभिप्राय यह है कि किसी राज्य के लोग अपनी आजीविका कमाने के लिए कौन-से कार्य करते हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार पंजाब की जनसंख्या 277 लाख है, जिसमें से 30% जनसंख्या कार्यशील है। व्यावसायिक विभाजन को तीन भागों में समझाया जा सकता है–
1. प्राथमिक क्षेत्र (Primary Sector) – इसमें कृषि तथा कृषि से सम्बन्धित सब कार्य शामिल हैं।
2. गौण क्षेत्र (Secondary Sector) – इसमें उद्योग, निर्माण आदि कार्य शामिल हैं।
3. तृतीय क्षेत्र (Tertiary Sector) – इसमें व्यापार, यातायात, बैंकिंग आदि सेवाएँ शामिल हैं।
पंजाब में जनसंख्या के व्यवसाय का विवरण इस प्रकार है–
कृषि – पंजाब की कार्यशील जनसंख्या का 56% भाग कृषि में लगा है। इससे 26.16% उत्पादन होता है।
उद्योग तथा निर्माण – पंजाब में औद्योगिक विकास बहुत कम हुआ है, जो राज्य की कम उन्नति का सूचक है। कार्यशील जनसंख्या का 18% भाग उद्योगों में लगा है। इससे 24.70% उत्पादन होता है।
सेवाएँ – जनसंख्या का 28% भाग व्यापार तथा यातायात में लगा है। इससे 49.14% उत्पादन होता है।

Exam Tips:

a) तीनों क्षेत्रों का अर्थ अलग-अलग लिखें।
b) हर क्षेत्र में लगी जनसंख्या का प्रतिशत और उसका उत्पादन प्रतिशत लिखें।

 

Question 4: पंजाब में जनसंख्या को रोकने के लिए उठाए गए पग बताएँ।

Answer:

पंजाब सरकार ने जनसंख्या को नियन्त्रित करने के लिए निम्नलिखित पग उठाए हैं–
स्वास्थ्य तथा डॉक्टरी सुविधाओं में वृद्धि – जनसंख्या कम करने के लिए पंजाब सरकार ने शिक्षा के प्रसार का कार्य आरम्भ किया है। परिवार नियोजन को सफल बनाने के लिए डॉक्टरी सुविधाओं का विस्तार किया गया है। गाँवों में डिस्पेंसरियाँ तथा छोटे अस्पताल स्थापित किए गए हैं। इस प्रकार लोगों को परिवार सीमित रखने के लिए प्रेरित किया जाता है।

Exam Tips:

a) शिक्षा के प्रसार और डॉक्टरी सुविधाओं – दोनों का उल्लेख करें।

 

Question 5: पंजाब की भौगोलिक स्थिति का वर्णन करें।

Answer:

पंजाब भारत का एक कृषि प्रधान राज्य है। इसका पुनर्गठन 1 नवम्बर, 1966 को किया गया। यह राज्य उत्तर में जम्मू-कश्मीर, दक्षिण में हरियाणा तथा राजस्थान से लगता है। इसके पूर्व में हिमाचल प्रदेश है तथा पश्चिम में पाकिस्तान का क्षेत्र है। यह उत्तरी अक्षांश 29° से 32° तथा पूर्वी देशान्तर 75° से 77° तक फैला हुआ है। कृषि तथा जलवायु के आधार पर इसे तीन भागों में बाँटा जा सकता है–
1. पहाड़ी क्षेत्र
2. मैदानी क्षेत्र
3. रेतीला क्षेत्र
पुनर्गठन के बाद पंजाब का क्षेत्रफल 50362 वर्ग किलोमीटर अथवा 5036 हज़ार हेक्टेयर है। यह भारत के कुल क्षेत्रफल का 1.5% भाग है। 2001 की जनगणना के अनुसार पंजाब की जनसंख्या 243.6 लाख थी। इसमें 5 डिवीज़न, 22 ज़िले, 90 तहसीलें, 81 सब-तहसीलें, 150 विकास खण्ड, 74 शहर, 143 कस्बे तथा 12581 गाँव हैं। पंजाब में मुख्य तीन दरिया – सतलुज, ब्यास तथा रावी बहते हैं। इनके अतिरिक्त घग्गर नदी भी जल का एक स्रोत है।

Exam Tips:

a) सीमाओं को चारों दिशाओं के क्रम से लिखें।
b) क्षेत्रफल, पुनर्गठन की तिथि और तीनों दरियाओं के नाम न भूलें।

 

Question 6: पंजाब में वन सम्पत्ति की विशेषताएँ बताएँ।

Answer:

वन मनुष्य के लिए महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक साधन हैं। किसी राज्य की जलवायु, रोज़गार, वर्षा, बाढ़ नियन्त्रण आदि पर वनों का बहुत प्रभाव पड़ता है। एच० कालबर्ट के अनुसार, "पंजाब की खुशहाली बहुत हद तक वनों पर निर्भर करती है, क्योंकि ये भूमि के कटाव को रोकते हैं।" 1966 में पंजाब के पुनर्गठन के कारण वनों वाला क्षेत्र हिमाचल प्रदेश का भाग बन गया, इसलिए पंजाब में वन बहुत कम हैं। इस समय 3054 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वनों के अधीन है, जो कुल क्षेत्रफल का 5.7% भाग है।
पंजाब में वन सम्पत्ति की विशेषताएँ (Features of Forest Wealth of Punjab) –
1. वनों के अधीन कम क्षेत्र – पंजाब के कुल क्षेत्रफल का केवल 5.7% भाग वनों के अधीन है। जलवायु को सन्तुलित रखने के लिए 33% क्षेत्र वनों के अधीन होना चाहिए, परन्तु वन कम होने के कारण पंजाब की जलवायु अर्ध-शुष्क है।
2. क्षेत्रीय असमानता – पंजाब में वनों का वितरण असमान है। अधिकतर वन होशियारपुर ज़िले में हैं, जो कुल वनों का 33% भाग है। रोपड़ में 23% क्षेत्र वनों के अधीन है, शेष ज़िलों में वन बहुत कम हैं।

Exam Tips:

a) विशेषताओं के साथ 33% के आदर्श अनुपात की तुलना ज़रूर लिखें।
b) होशियारपुर और रोपड़ ज़िलों के नाम और प्रतिशत लिखें।

 

Question 7: पंजाब सरकार की वन नीति पर नोट लिखें।

Answer:

पंजाब में भारत की स्वतन्त्रता से पूर्व वनों सम्बन्धी कोई नीति नहीं बनाई गई थी। स्वतन्त्रता के पश्चात् वन नीति पर विशेष ध्यान दिया गया। इसकी मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं–
1. वन क्षेत्र का विकास (Increase in Forest Area) – पंजाब का पुनर्गठन 1 नवम्बर, 1966 को हुआ। उस समय वनों के अधीन क्षेत्र 1872 वर्ग किलोमीटर था। इस समय लगभग 3054 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में वन हैं, जो कुल क्षेत्रफल का 5.7% भाग है।
2. नर्सरियों की स्थापना (Establishment of Nurseries) – पंजाब सरकार ने नर्सरियाँ स्थापित की हैं। इस समय लगभग 150 नर्सरियाँ हैं, जिनमें बीज लगाकर छोटे पौधे तैयार किए जाते हैं।
3. नए पेड़ लगाना (New Plantation) – सरकार ने "अधिक पेड़ लगाओ" (Grow More Trees) की नीति अपनाई है, जिसके अधीन लोगों को सरकारी नर्सरियों से बहुत कम कीमत पर पौधे दिए जाते हैं।
4. घास लगाना (Grass Plantation) – पंजाब के अर्ध-पहाड़ी क्षेत्रों में घास लगाई जाती है, ताकि भूमि के कटाव को रोका जा सके। वन सम्बन्धी खोज का कार्य पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में किया जाता है। अलग-अलग क्षेत्रों में वन लगाने के लिए सुझाव तथा प्रशिक्षण दिया जाता है। बारहवीं पंचवर्षीय योजना में वनों के विकास पर 5400 लाख रुपए व्यय किए गए। पंजाब में 3011 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वनों के अधीन है।

Exam Tips:

a) चारों बिन्दुओं को शीर्षक सहित अलग-अलग लिखें।
b) "Grow More Trees" नीति का नाम अवश्य लिखें।

 

Question 8: पंजाब में शक्ति साधनों के महत्त्व पर नोट लिखें।

Answer:

1. कृषि के लिए महत्त्व – पंजाब कृषि प्रधान राज्य है। कृषि उत्पादन अधिक होने के कारण इसे भारत का अन्न भण्डार कहा जाता है। कृषि के विकास के लिए बिजली का विकास बहुत महत्त्वपूर्ण है।
2. बहु-उद्देशीय योजनाएँ – पंजाब में बहु-उद्देशीय योजनाएँ स्थापित की गई हैं। इनसे बाढ़ की रोकथाम, भूमि की सुरक्षा, जल बिजली का उत्पादन आदि कई उद्देश्य पूरे होते हैं।
3. यातायात तथा संचार के लिए महत्त्व – बिजली का विकास यातायात तथा संचार के लिए भी महत्त्वपूर्ण है। पंजाब में टेलीविज़न, फ्रिज तथा डाक-तार विभाग में बिजली का प्रयोग होता है।
4. उद्योगों के लिए महत्त्व – पंजाब में उद्योगीकरण की बहुत आवश्यकता है। विशेषकर घरेलू तथा छोटे पैमाने के कृषि आधारित उद्योगों का विकास करना चाहिए। इस लक्ष्य के लिए बिजली का योगदान महत्त्वपूर्ण है।

Exam Tips:

a) चारों क्षेत्रों – कृषि, बहु-उद्देशीय योजनाएँ, यातायात, उद्योग – का उल्लेख करें।
b) "अन्न भण्डार" शब्द का प्रयोग अवश्य करें।

 

IV. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)

Question 1: पंजाब की जनसंख्या की विशेषताएँ बताएँ। (Explain the features of Population (Demographic features) of Punjab.)
अथवा
पंजाब की जनसंख्या पर विस्तारपूर्वक नोट लिखें। (Write a detailed note on the Population of Punjab.)

Answer:

पंजाब की जनसंख्या की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं–

1. जनसंख्या का आकार तथा वृद्धि (Size and Growth of Population) – पंजाब का पुनर्गठन भाषा के आधार पर 1 नवम्बर, 1966 को किया गया। पंजाब का क्षेत्रफल सारे भारत का 1.5% भाग है। 2011 में पंजाब की जनसंख्या बढ़कर 277 लाख हो गई। जनसंख्या वृद्धि के कारण निम्नलिखित हैं–

(i) पंजाब में जन्म दर बहुत अधिक है, जो इस समय 24.2 प्रति हज़ार है।
(ii) पंजाब में मृत्यु दर तेज़ी से कम हो रही है।
(iii) पंजाब की प्रति व्यक्ति आय अधिक होने से भी जनसंख्या बढ़ी है।
(iv) पंजाब के 62.5% लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। गाँव के लोग अशिक्षित तथा अज्ञानी होने के कारण जनसंख्या वृद्धि की दर अधिक है।

2. जन्म दर तथा मृत्यु दर (Birth Rate and Death Rate) – जनसंख्या की वृद्धि जन्म दर तथा मृत्यु दर पर निर्भर करती है। एक वर्ष में प्रति हज़ार व्यक्तियों के पीछे जितने बच्चे जन्म लेते हैं, उसे जन्म दर कहा जाता है तथा जितने व्यक्तियों की मृत्यु होती है, उसे मृत्यु दर कहते हैं। 1970 में पंजाब की जन्म दर 33.8 प्रति हज़ार थी, जो 2011 में घटकर 24.2 प्रति हज़ार रह गई। मृत्यु दर 1970 में 11.4 प्रति हज़ार थी, जो 2020-21 में घटकर 7.1 प्रति हज़ार रह गई। इस कारण जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हुई है।

3. जनसंख्या की सघनता (Density of Population) – एक वर्ग किलोमीटर में रहने वाली जनसंख्या को जनसंख्या की सघनता कहते हैं। पंजाब में 2011 की जनगणना के अनुसार सघनता 551 प्रति वर्ग किलोमीटर है। अलग-अलग ज़िलों में लुधियाना की सघनता 648 है, जो सब ज़िलों से अधिक है, तथा मुक्तसर की सघनता 252 है, जो सबसे कम है।

4. स्त्री-पुरुष अनुपात (Sex Ratio) – स्त्री-पुरुष अनुपात से अभिप्राय है कि प्रति हज़ार पुरुषों के पीछे कितनी स्त्रियाँ हैं। पंजाब में पुरुषों की तुलना में स्त्रियों का अनुपात कम है। इसका विवरण निम्नलिखित तालिका से स्पष्ट होता है–

वर्ष195119611971198119912011
भारत946942930934929940
पंजाब844854865879888895

तालिका से ज्ञात होता है कि पंजाब में स्त्री-पुरुष अनुपात भारत से कम है। इसलिए पंजाब सरकार ने गर्भावस्था के दौरान बच्चे के लिंग की जाँच पर प्रतिबन्ध लगा दिया है और इसके सम्बन्ध में कड़े कानून बनाए हैं।

5. औसत आयु (Average Age) – पंजाब में औसत आयु बढ़ रही है। 1991 की जनगणना के अनुसार पंजाब में औसत आयु 66 वर्ष आँकी गई थी। 2011 में पुरुषों की औसत आयु 71 वर्ष तथा स्त्रियों की 74 वर्ष होने का अनुमान है।

6. ग्रामीण तथा शहरी जनसंख्या (Rural and Urban Population) – 2011 की जनगणना के अनुसार पंजाब के 62.51% लोग गाँवों में तथा 37.49% लोग शहरों में रहते हैं। नवम् पंचवर्षीय योजना के ड्राफ्ट के अनुसार, राज्य के आर्थिक विकास के कारण ग्रामीण तथा शहरी खुशहाली बढ़ी है और शहरीकरण का रुझान तेज़ हुआ है। इसके मुख्य कारण हैं कि पंजाब में छोटे पैमाने के उद्योग विकसित हुए हैं और किसानों की आय बढ़ी है, इसलिए लोगों का रुझान शहरों की ओर बढ़ रहा है। जापान, अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा जैसे विकसित देशों में अधिकतर लोग शहरों में रहते हैं, परन्तु पंजाब कृषि प्रधान राज्य है, इसलिए यहाँ गाँवों में अधिक लोग रहते हैं।

7. साक्षरता अनुपात (Literacy Ratio) – साक्षरता अनुपात से अभिप्राय है कि किसी क्षेत्र में कितने प्रतिशत लोग शिक्षित हैं। किसी देश का आर्थिक विकास उसके साक्षरता अनुपात पर निर्भर करता है। 2011 की जनगणना के अनुसार पंजाब की 75.8% जनसंख्या शिक्षित है। इसमें पुरुषों का साक्षरता अनुपात अधिक है, क्योंकि 81.5% पुरुष शिक्षित हैं, जबकि 71.3% स्त्रियाँ साक्षर हैं। अन्य राज्यों से तुलना करने पर पंजाब साक्षरता में 10वें स्थान पर है, अर्थात् 10 राज्यों का साक्षरता अनुपात पंजाब से अधिक है। पंजाब में 72% शहरी जनसंख्या तथा 28% ग्रामीण जनसंख्या साक्षर है।

Exam Tips:

a) सातों विशेषताओं को क्रमांक और शीर्षक देकर लिखें।
b) स्त्री-पुरुष अनुपात की तालिका बनाएँ – इससे अंक पक्के होते हैं।
c) आँकड़े (277 लाख, 551, 895, 75.8%) याद रखें।

 

Question 2: पंजाब में ऊर्जा के मुख्य स्रोत कौन-कौन से हैं? पंजाब की मुख्य ऊर्जा परियोजनाओं पर प्रकाश डालें। (What are main two sources of Energy in Punjab? Explain the energy Projects of Punjab.)

Answer:

पंजाब की आर्थिक उन्नति के लिए शक्ति की बहुत आवश्यकता है। पंजाब में शक्ति का प्रति व्यक्ति उपभोग 684 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष है, जो भारत के प्रति व्यक्ति उपभोग से लगभग दो गुना है। पंजाब में शक्ति के मुख्य दो साधन हैं–

A. जल बिजली (Hydro Electricity)
B. ताप बिजली (Thermal Electricity)

पंजाब में बिजली के उत्पादन सामर्थ्य में बहुत वृद्धि हुई है। 1966-67 में बिजली का उत्पादन सामर्थ्य 2364 मैगावाट था। वर्ष 2020-21 में उत्पादन 45713 मिलियन किलोवाट घण्टे हो गया है। बिजली के साधनों का मुख्य विवरण इस प्रकार है–

A. जल बिजली (Hydro Electricity) – पंजाब में स्वतन्त्रता के पश्चात् विद्युत् उत्पादन के लिए निम्नलिखित परियोजनाएँ स्थापित की गईं। जल बिजली द्वारा 8415 kWh बिजली पैदा की जाती है।

1. भाखड़ा-नंगल प्रोजैक्ट (Bhakhra Nangal Project) – यह प्रोजैक्ट 1948 में आरम्भ किया गया था। यह भारत का सबसे बड़ा पन-बिजली प्रोजैक्ट है, जो पंजाब, राजस्थान, हरियाणा तथा दिल्ली के संयुक्त प्रयत्न से स्थापित किया गया। इसके बिजली घर कोटला, गंगूवाल तथा भाखड़ा डैम पर स्थित हैं। इस डैम की उत्पादन शक्ति 1258 मैगावाट है, जिसमें से पंजाब को 736 मैगावाट बिजली मिलती है।
2. ब्यास प्रोजैक्ट (Beas Project) – यह प्रोजैक्ट पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान का संयुक्त उपक्रम है। इसके दो भाग हैं – ब्यास यूनिट I तथा ब्यास यूनिट II। इन दोनों यूनिटों का अब विस्तार किया गया है। इस प्रोजैक्ट की उत्पादन सामर्थ्य में से पंजाब को 566 मैगावाट बिजली मिलती है।
3. शानन प्रोजैक्ट (Shanan Project) – यह पंजाब का सबसे पुराना बिजली घर है, जो जोगिन्द्र नगर में स्थित है। इसकी स्थापना 1932 में 10 करोड़ की लागत से की गई थी। इसकी उत्पादन सामर्थ्य 10 मैगावाट है।
4. मुकेरियाँ हाइडल प्रोजैक्ट (Mukerian Hydel Project) – यह प्रोजैक्ट तलवाड़ा के निकट मुकेरियाँ में स्थापित किया गया है। इस पर 357 करोड़ रुपए व्यय होने का अनुमान है। इसमें चार पावर हाउस बनाने तथा पावर हाउस में तीन इकाइयाँ लगाने की योजना है। इसके द्वितीय चरण पर कार्य हो रहा है। पूर्ण होने पर इसकी उत्पादन शक्ति 207 मैगावाट होने का अनुमान है।
5. आनन्दपुर साहिब हाइडल प्रोजैक्ट (Anandpur Sahib Hydel Project) – यह प्रोजैक्ट सतलुज नदी पर बनाया गया है। इसमें नंगल डैम से पानी लेकर बिजली बनाई जाती है। इस प्रोजैक्ट द्वारा 134 मैगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है।
6. अपर-बारी दोआब बिजली घर (Upper Bari Doab Power House) – यह बिजली घर मलिकपुर में बनाया गया है। इसकी दो यूनिट हैं। पहली यूनिट 1973 में पूर्ण हो गई थी, जिसकी उत्पादन शक्ति 45 मैगावाट है। दूसरी यूनिट पर काम चल रहा था।
7. थीन डैम (Thein Dam) – इस डैम को महाराजा रणजीत सिंह के नाम पर रणजीत सिंह सागर डैम भी कहा जाता है। यह माधोपुर में रावी नदी पर स्थित है। इस प्रोजैक्ट की चार यूनिट स्थापित की जानी थीं, जिनकी कुल उत्पादन शक्ति 600 मैगावाट होगी। इस पर 1.132 करोड़ रुपए व्यय होने की सम्भावना है।

B. ताप बिजली (Thermal Electricity) – ताप बिजली घरों में कोयले अथवा डीज़ल का प्रयोग करके बिजली पैदा की जाती है। पंजाब में ताप बिजली द्वारा 5204 मिलियन kWh बिजली पैदा की जाती है। ताप बिजली की स्थिति इस प्रकार है–

1. भटिण्डा ताप बिजली घर (Bathinda Thermal Plant) – भटिण्डा में गुरु नानक देव ताप बिजली घर का निर्माण 1974 में आरम्भ हुआ था। इसकी चार इकाइयाँ लगाई गईं, जिनकी कुल उत्पादन क्षमता 440 मैगावाट है। सातवीं योजना में इस बिजली घर की दो अन्य इकाइयाँ लगाने की अनुमति दी गई थी, जिनकी उत्पादन क्षमता 2748 मैगावाट होगी। यह यूनिट अब बन्द हो चुकी है।
2. रोपड़ थर्मल प्रोजैक्ट (Ropar Thermal Project) – यह थर्मल प्लांट रोपड़ में स्थापित किया गया है। इसकी पाँच इकाइयाँ लगाई गई हैं, जिनकी उत्पादन क्षमता 9224 मैगावाट है।

Exam Tips:

a) पहले दोनों स्रोतों (जल बिजली और ताप बिजली) के नाम लिखें, फिर परियोजनाएँ क्रम से।
b) भाखड़ा-नंगल जैसी बड़ी परियोजनाओं में पंजाब का हिस्सा (736 मैगावाट) ज़रूर लिखें।
c) परियोजनाओं के नाम अंग्रेज़ी शब्दों सहित लिखने से उत्तर प्रभावशाली बनता है।

 

Question 3: पंजाब की वन सम्पत्ति का विवरण दें। इसके महत्त्व को स्पष्ट करें। (Discuss the forest wealth of Punjab and Explain its Importance.)

Answer:

वन प्रकृति की निःशुल्क तथा महान् देन माने जाते हैं। प्रत्येक देश के विकास के लिए वनों का विकास महत्त्वपूर्ण है। वातावरण को ठीक रखने के लिए कुल भूमि का 33% भाग वनों के अधीन होना चाहिए, इससे जलवायु ठीक रहती है। पंजाब में वन साधनों की कमी है। पंजाब का कुल क्षेत्रफल 50,362 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें से 3050 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वनों के अधीन है, जो कुल क्षेत्रफल का लगभग 6% भाग है।

पंजाब की वन सम्पत्ति की स्थिति सन्तोषजनक नहीं है। पंजाब के वनों का 33% भाग होशियारपुर में पाया जाता है, जबकि जालन्धर, मानसा, संगरूर, कपूरथला आदि में वन बहुत कम हैं।

वनों का वर्गीकरण (Classification of Forests) – पंजाब में वनों का वर्गीकरण दो प्रकार से किया जा सकता है–

1. कानूनी आधार के अनुसार (According to Legal Status) – पंजाब सरकार ने कानून के आधार पर वनों की तीन श्रेणियाँ बनाई हैं–
(i) आरक्षित वन (Reserve Forest) – ये वे वन हैं जिन्हें सरकार की आज्ञा के बिना कोई नहीं काट सकता। पंजाब सरकार ने 44 वर्ग किलोमीटर भूमि में आरक्षित वन स्थापित किए हैं। ये वन जलवायु ठीक रखने तथा बाढ़ की रोकथाम के लिए आवश्यक हैं।
(ii) सुरक्षित वन (Protective Forest) – इन वनों से औद्योगिक लकड़ी मिलती है। ये वन विशेष शर्तों पर व्यक्तियों को ठेके पर दिए जाते हैं। 2020-21 में 2711 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सुरक्षित वन थे।
(iii) अवर्गीकृत वन (Unclassified Forest) – ये वन सरकार द्वारा निजी प्रयोग के लिए लकड़ी के रूप में आते हैं। सरकार इन वनों का ठेका देती है।

2. स्वामित्व के आधार पर (According to Ownership) – इस आधार पर वनों को दो भागों में बाँटा जाता है–
(i) सरकारी वन (State Forest) – ये वन सरकार के अधीन क्षेत्र में पाए जाते हैं। 1965-66 में 748 वर्ग किलोमीटर में सरकारी वन थे, जो 2020-21 में 3315 वर्ग किलोमीटर में पाए जाते हैं।
(ii) निजी वन (Private Forest) – निजी स्वामित्व के अधीन 1965-66 में 1124 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र था, जो 2020-21 में 166 वर्ग किलोमीटर रह गया है।

वनों की किस्में (Types of Forests) – वनों की मुख्य किस्में इस प्रकार हैं–

1. पहाड़ी वन – ये वन होशियारपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इनसे चीड़ की लकड़ी मिलती है, जो निर्माण कार्यों में प्रयोग होती है।
2. बाँस के वन – ये वन भी होशियारपुर क्षेत्र में स्थित हैं। इनसे बाँस की लकड़ी मिलती है।
3. शुष्क वन – इनमें बबूल, टाहली आदि के पेड़ आते हैं, जो शिवालिक पर्वत श्रेणी में पाए जाते हैं। इन्हें काँटेदार वन भी कहा जाता है।
4. फल वाले वन – ऐसे वन पंजाब में कम हैं। इनमें आम, अंगूर, अमरूद आदि फलों के पेड़ शामिल हैं। इनका कुछ भाग रोपड़ ज़िले में पाया जाता है।
5. अन्य वन – इनमें सफ़ेदा, शीशम, थोहर आदि शामिल हैं। ये वन पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर पाए जाते हैं।

वनों का महत्त्व अथवा लाभ (Importance or Advantages of Forest) – पंजाब में वनों से दो प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं–

A. प्रत्यक्ष लाभ (Direct Advantages)

1. इमारती लकड़ी – वनों से शीशम, टाहली, आम, सफ़ेदा आदि कई प्रकार की इमारती लकड़ी मिलती है, जो फर्नीचर तथा इमारतें बनाने में प्रयोग होती है।
2. कच्चे माल की प्राप्ति – वनों से खेलों का सामान बनाने वाले उद्योग, काग़ज़ उद्योग आदि को कच्चा माल मिलता है। रंग-रोगन बनाने का कच्चा माल भी वनों से प्राप्त होता है।
3. चारा – वनों से पशुओं के लिए चारा मिलता है। यह चारा हरी तथा सूखी घास और पत्तेदार झाड़ियों से प्राप्त होता है।
4. रोज़गार – वनों से लोगों को रोज़गार मिलता है। 2020-21 में लगभग 13068 लोगों को रोज़गार मिला। ये लोग ठेकेदारों के माध्यम से वनों की कटाई आदि कार्यों में लगे हैं। 1966-67 की तुलना में वनों द्वारा रोज़गार दो गुना हो गया है।
5. राज्य सरकार को आय – पंजाब सरकार को वनों से आय प्राप्त होती है। 2020-21 में वनों से 12 करोड़ 95 लाख रुपए की आय होने का अनुमान था।
6. वस्तुओं का उत्पादन – पंजाब के वनों से गोंद, कत्था, बाँस, गन्दा बिरोजा आदि कई वस्तुएँ बनाई जाती हैं। 2020-21 में 4 करोड़ 95 लाख रुपए की वस्तुएँ प्राप्त होने का अनुमान था।

B. अप्रत्यक्ष लाभ (Indirect Advantages)

1. वनों द्वारा बाढ़ की रोकथाम होती है, क्योंकि वन जल की रफ़्तार काफ़ी कम कर देते हैं।
2. वनों से भूमि के कटाव (Soil Erosion) की समस्या का हल होता है। पेड़ों की जड़ों में मिट्टी जकड़ी रहती है, इसलिए कटाव नहीं होता।
3. वन रेगिस्तान को बढ़ने से रोकते हैं। वनों के कारण रेत के टीले आगे नहीं बढ़ पाते।
4. वन जलवायु को अच्छा बनाने में सहायक हैं। वर्षा होने के कारण गर्मियों में मौसम ठण्डा रहता है तथा सर्दियों में वन शीत लहर को भी रोकते हैं।
5. वन तेज़ हवाओं, आँधी तथा तूफ़ान को रोकने में सहायक होते हैं। जे० एस० कोलिन्स के शब्दों में, "पेड़ पहाड़ों को थामते हैं, वर्षा तथा तूफ़ान को शान्त करते हैं, दरियाओं को सुचारु बनाते हैं, झरनों को बनाए रखते हैं और पक्षियों का पालन करते हैं।"

पंचवर्षीय योजनाओं में वनों का विकास – पाँचवीं पंचवर्षीय योजना में वनों पर 608 लाख रुपए खर्च किए गए। ग्यारहवीं योजना में वनों के विकास पर 2000 लाख रुपए खर्च किए गए। 2020-21 में वनों के विकास पर 1200 लाख रुपए खर्च किए गए।

Exam Tips:

a) वन सम्पत्ति, वर्गीकरण, किस्में और महत्त्व – इन चार भागों में उत्तर बाँटकर लिखें।
b) प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ अलग-अलग शीर्षक के नीचे लिखें।
c) 33% के आदर्श अनुपात और पंजाब के 6% की तुलना ज़रूर करें।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 12 Economics Hindi Medium Chapter 32 पंजाब की मानवीय शक्ति और भौतिक साधन

Official Punjab Board Solutions for Hindi Medium Chapter 32 पंजाब की मानवीय शक्ति और भौतिक साधन

Review comprehensive exercise answers for Class 12 Economics Hindi Medium Chapter 32 पंजाब की मानवीय शक्ति और भौतिक साधन. Fully updated to match current Punjab Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Step-by-Step Explanations for Hindi Medium Chapter 32 पंजाब की मानवीय शक्ति और भौतिक साधन

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 32 पंजाब की मानवीय शक्ति और भौतिक साधन concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Next Steps in Your Economics Revision

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 12 Economics.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 32 पंजाब की मानवीय शक्ति और भौतिक साधन for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 32 पंजाब की मानवीय शक्ति और भौतिक साधन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Economics are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Economics Punjab Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 32 पंजाब की मानवीय शक्ति और भौतिक साधन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Economics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 32 पंजाब की मानवीय शक्ति और भौतिक साधन will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 32 पंजाब की मानवीय शक्ति और भौतिक साधन in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Economics. You can access PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 32 पंजाब की मानवीय शक्ति और भौतिक साधन in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Economics Punjab Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 32 पंजाब की मानवीय शक्ति और भौतिक साधन in printable PDF format for offline study on any device.