PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 29 धारणीय आर्थिक विकास, आर्थिक विकास का वातावरण पर प्रभाव तथा ग्लोबल वार्मिंग

Official Punjab Board Solutions for Class 12 Economics: Hindi Medium Chapter 29 धारणीय आर्थिक विकास, आर्थिक विकास का वातावरण पर प्रभाव तथा ग्लोबल वार्मिंग

Review structured textbook solutions for Class 12 Economics Hindi Medium Chapter 29 धारणीय आर्थिक विकास, आर्थिक विकास का वातावरण पर प्रभाव तथा ग्लोबल वार्मिंग. Built according to Punjab Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Chapter-wise Solutions for Economics: Hindi Medium Chapter 29 धारणीय आर्थिक विकास, आर्थिक विकास का वातावरण पर प्रभाव तथा ग्लोबल वार्मिंग

Navigate directly to the solved Economics textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

Question 1: चिरकालीन विकास की परिभाषा दीजिए।

Answer:

चिरकालीन विकास वह प्रक्रिया है, जिसमें आर्थिक विकास द्वारा न केवल वर्तमान पीढ़ी की, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों की भी लम्बे समय तक की आवश्यकताओं की अधिकतम पूर्ति की जाती है।

Exam Tips:

a) परिभाषा में "वर्तमान तथा भावी पीढ़ी" दोनों का उल्लेख अवश्य करें।
b) उत्तर एक-दो वाक्यों में ही लिखें।

 

Question 2: हरित शुद्ध राष्ट्रीय आय की धारणा को स्पष्ट करो।

Answer:

हरित शुद्ध राष्ट्रीय आय = शुद्ध राष्ट्रीय आय − प्राकृतिक पूंजी की घिसावट।
शुद्ध राष्ट्रीय आय: एक देश के निवासियों द्वारा उत्पादित अंतिम वस्तुओं तथा सेवाओं के बाज़ार मूल्य को शुद्ध राष्ट्रीय आय कहा जाता है।
प्राकृतिक पूंजी की घिसावट: प्राकृतिक साधनों में कमी + वातावरण की अधोगति।

Exam Tips:

a) पहले सूत्र लिखें, फिर उसके दोनों पदों को अलग-अलग समझाएँ।
b) यह धारणा चिरकालीन विकास के माप से जुड़ी है, इसका उल्लेख करें।

 

Question 3: साधनों की सीमित उपलब्धता से क्या अभिप्राय है?

Answer:

साधनों की सीमित उपलब्धता से अभिप्राय है कि प्राकृतिक साधनों (भूमि, जल, खनिज, वन आदि) की मात्रा आवश्यकता से कम पाई जाती है। इसलिए आर्थिक विकास के लिए सीमित साधनों के उचित प्रयोग का चयन करने की समस्या उत्पन्न होती है।

Exam Tips:

a) भूमि, जल, खनिज और वन जैसे उदाहरण अवश्य दें।
b) "चयन की समस्या" का उल्लेख करना न भूलें।

 

Question 4: भारत में वनों की स्थिति का वर्णन कीजिए।

Answer:

सन् 2011 के आँकड़ों के अनुसार भारत में लगभग 67.6 मिलियन हेक्टेयर भूमि पर वन थे, जो कुल क्षेत्रफल का लगभग 20% है। देश के वातावरण को संतुलित रखने के लिए कुल क्षेत्रफल के 33% भाग पर वन होने चाहिए।

Exam Tips:

a) 20% और 33% के आँकड़े साथ-साथ लिखें ताकि कमी स्पष्ट हो।
b) वर्ष (2011) लिखना न भूलें।

 

Question 5: वातावरण की अधोगति से क्या अभिप्राय है?

Answer:

वातावरण की अधोगति से अभिप्राय है जल, भूमि, खनिज तथा जलवायु का दुरुपयोग होना, जिससे देश की भूमि बंजर हो जाती है और कृषि तथा औद्योगिक विकास रुक जाता है।

Exam Tips:

a) चार तत्त्व याद रखें: जल, भूमि, खनिज और जलवायु।
b) परिणाम (भूमि का बंजर होना) भी लिखें।

 

Question 6: औद्योगिक प्रदूषण से क्या अभिप्राय है?

Answer:

औद्योगिक विकास के परिणामस्वरूप जल, वायु, शोर, भूमि तथा मौसम की अधोगति को औद्योगिक प्रदूषण कहा जाता है।

Exam Tips:

a) उद्योगों को कारण के रूप में अवश्य लिखें।
b) जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण के नाम गिना सकते हैं।

 

Question 7: कथन सही है या गलत? एक अर्थव्यवस्था की वास्तविक आय में इस प्रकार वृद्धि होना, जिससे पर्यावरण संरक्षण तथा जीवन की गुणवत्ता बनी रहे और न केवल वर्तमान पीढ़ी बल्कि भावी पीढ़ी को भी अधिकतम लाभ प्राप्त हो, चिरकालीन विकास कहलाता है।

Answer:

सही।

Exam Tips:

a) पूरा कथन ध्यान से पढ़ें; यह चिरकालीन विकास की सही परिभाषा है।
b) केवल "सही" या "गलत" लिखना पर्याप्त है।

 

Question 8: धारणीय विकास का अर्थ है ………
(a) प्राकृतिक साधनों का कुशल प्रयोग
(b) भावी पीढ़ी के जीवन की गुणवत्ता बनी रहे
(c) प्रदूषण में वृद्धि न हो
(d) उपरोक्त सभी।

Answer:

(d) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) तीनों विकल्प धारणीय विकास की विशेषताएँ हैं, इसलिए (d) सही है।
b) बहुविकल्पी प्रश्न में विकल्प का अक्षर तथा उत्तर दोनों लिखें।

 

Question 9: हरित शुद्ध राष्ट्रीय आय = शुद्ध राष्ट्रीय आय (−) ………

Answer:

प्राकृतिक पूंजी की घिसावट।

Exam Tips:

a) सूत्र को शब्दशः याद रखें।

 

Question 10: विशुद्ध बचतें (Genuine Savings) = बचत की दर (−) मनुष्य निर्मित पूंजी की घिसावट (−) ………

Answer:

प्राकृतिक पूंजी की घिसावट।

Exam Tips:

a) इस सूत्र में दो घिसावटें घटाई जाती हैं: मनुष्य निर्मित तथा प्राकृतिक पूंजी की।

 

Question 11: भूमि की अधोगति से क्या अभिप्राय है?

Answer:

मिट्टी के कटाव तथा पानी के जमाव के कारण भूमि के उपजाऊपन की क्षति को भूमि की अधोगति कहते हैं।

Exam Tips:

a) कटाव और जल-जमाव, दोनों कारण लिखें।

 

Question 12: आर्थिक वृद्धि (Economic Growth) से क्या अभिप्राय है?

Answer:

आर्थिक वृद्धि से अभिप्राय है दीर्घकाल में प्रति व्यक्ति वास्तविक आय में वृद्धि होना।

Exam Tips:

a) "दीर्घकाल" और "प्रति व्यक्ति वास्तविक आय" शब्द अवश्य लिखें।
b) आर्थिक वृद्धि में कल्याण का पक्ष शामिल नहीं होता, यह आर्थिक विकास से इसका अंतर है।

 

Question 13: आर्थिक विकास (Economic Development) से क्या अभिप्राय है?

Answer:

आर्थिक विकास से अभिप्राय है दीर्घकाल में प्रति व्यक्ति वास्तविक आय और आर्थिक कल्याण में वृद्धि होना।

Exam Tips:

a) आर्थिक वृद्धि से अंतर दिखाने के लिए "आर्थिक कल्याण" शब्द जोड़ें।

 

Question 14: चिरकालीन विकास (Sustainable Development) से क्या अभिप्राय है?

Answer:

चिरकालीन विकास का अर्थ है प्रति व्यक्ति आय तथा आर्थिक कल्याण में वृद्धि के साथ-साथ भविष्य की पीढ़ी के आर्थिक कल्याण को बनाए रखना।

Exam Tips:

a) वर्तमान और भविष्य, दोनों पीढ़ियों का उल्लेख करें।

 

Question 15: कथन सही है या गलत? जीवन की गुणवत्ता का अर्थ लोगों के स्वास्थ्य तथा शिक्षा के जीवन से होता है।

Answer:

सही।

Exam Tips:

a) जीवन की गुणवत्ता में स्वास्थ्य और शिक्षा मुख्य तत्त्व हैं।

 

Question 16: कथन सही है या गलत? वायु प्रदूषण का अर्थ है वायु में जीवन के लिए ज़रूरी तत्त्वों में प्रदूषण।

Answer:

सही।

Exam Tips:

a) वायु प्रदूषण में वायु की प्राकृतिक संरचना बिगड़ जाती है, इसे ध्यान में रखें।

 

II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

Question 1: चिरकालीन विकास से क्या अभिप्राय है?

Answer:

धारणीय आर्थिक विकास (Sustainable Economic Development) की धारणा का प्रयोग पहली बार 1987 में ब्रंटलैंड रिपोर्ट (Brundtland Report) में किया गया। इस सम्बन्ध में विकास तथा पर्यावरण के लिए विश्व कमीशन (World Commission on Environment and Development) की स्थापना की गई थी।
इस कमीशन के अनुसार विकास की प्रक्रिया का सम्बन्ध वर्तमान की अल्पकालीन आवश्यकताओं से नहीं, बल्कि लम्बे समय के आर्थिक विकास से है।
रॉबर्ट रिपीटो के शब्दों में, "धारणीय विकास एक ऐसी विकास नीति है, जो प्राकृतिक तथा मानवीय साधनों, वित्तीय तथा भौतिक भण्डारों का प्रबन्ध इस प्रकार करती है कि दीर्घकाल में धन तथा भलाई में वृद्धि हो।"

Exam Tips:

a) 1987 की ब्रंटलैंड रिपोर्ट का उल्लेख अंक दिलाता है।
b) रॉबर्ट रिपीटो की परिभाषा उद्धरण-चिह्नों में लिखें।

 

Question 2: पर्यावरण की अधोगति (Environment Degradation) से क्या अभिप्राय है?

Answer:

स्वतन्त्रता के पश्चात् भारत में आर्थिक विकास के लिए कृषि उत्पादन तथा उद्योगों का विकास किया गया, ताकि बढ़ती जनसंख्या की आवश्यकताएँ पूरी हो सकें। परन्तु मशीनीकरण पर अधिक ज़ोर तथा खनिज पदार्थों के बिना सोचे-समझे प्रयोग से पर्यावरण की अधोगति बढ़ी है। पर्यावरण की अधोगति से अभिप्राय जल, भूमि, खनिज तथा जलवायु का दुरुपयोग होना है, जिससे देश की भूमि बंजर हो जाती है।

Exam Tips:

a) पहले अर्थ, फिर कारण (मशीनीकरण और खनिजों का अधिक प्रयोग) लिखें।

 

Question 3: वायु प्रदूषण से क्या अभिप्राय है?

Answer:

वायु में मुख्य रूप से लगभग 21% ऑक्सीजन तथा 78% नाइट्रोजन होती है, शेष में कार्बन डाइऑक्साइड आदि गैसें होती हैं। उद्योगों के विकास से वायु में सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड तथा कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी गैसें मिल जाती हैं। इनसे टी०बी०, दमा, खाँसी आदि बीमारियाँ फैलती हैं। इसे वायु प्रदूषण कहा जाता है।

Exam Tips:

a) उद्योगों से निकलने वाली हानिकारक गैसों के नाम लिखें।
b) बीमारियों का उल्लेख करना न भूलें।

 

Question 4: जल प्रदूषण से क्या अभिप्राय है?

Answer:

उद्योगों के विकास से रासायनिक कूड़ा-कर्कट तथा गन्दा जल निकलता है, जिसे नदियों, झीलों तथा नहरों में छोड़ दिया जाता है। इससे ज़हरीले पदार्थ तथा हानिकारक धातुओं के कण पानी में मिल जाते हैं। यह पानी पीने के लिए प्रयोग किया जाता है, जिससे बीमारियाँ फैलती हैं। इसे जल प्रदूषण कहा जाता है।

Exam Tips:

a) स्रोत (उद्योगों का कचरा) और प्रभाव (बीमारियाँ) दोनों लिखें।

 

Question 5: ध्वनि प्रदूषण से क्या अभिप्राय है?

Answer:

उद्योगों में मशीनों के चलने से शोर उत्पन्न होता है, जिससे मज़दूरों की सुनने की शक्ति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। मशीनों से निकलने वाला धुआँ तथा कण भी बहुत-सी बीमारियों को जन्म देते हैं, जैसे टी०बी०, दमा, ब्लड प्रैशर तथा मानसिक तनाव। इसे ध्वनि प्रदूषण कहा जाता है।

Exam Tips:

a) मज़दूरों की सुनने की शक्ति पर प्रभाव का उल्लेख अवश्य करें।

 

III. लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

Question 1: धारणीय विकास के मुख्य लक्षण बताओ।

Answer:

धारणीय विकास एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओं की पूर्ति इस ढंग से की जाती है कि भविष्य की पीढ़ी भी अपनी आवश्यकताएँ आसानी से पूरी कर सके। इसके मुख्य लक्षण हैं:
1. लम्बे समय तक प्रति व्यक्ति आय तथा आर्थिक भलाई में वृद्धि हो।
2. प्राकृतिक साधनों का प्रयोग वर्तमान में आवश्यकता से अधिक न किया जाए।
3. भविष्य की पीढ़ी अपनी आवश्यकताएँ आसानी से पूरी कर सके।
4. प्रदूषण के बिना अच्छा जीवन स्तर बना रहे।

Exam Tips:

a) पहले एक पंक्ति में अर्थ लिखें, फिर बिन्दुवार लक्षण।
b) प्रत्येक लक्षण को एक वाक्य में लिखें।

 

Question 2: धारणीय आर्थिक विकास का माप कैसे किया जाता है?

Answer:

धारणीय आर्थिक विकास का माप दो धारणाओं से किया जाता है:
1. हरित शुद्ध राष्ट्रीय आय (Green Net National Income): हरित शुद्ध राष्ट्रीय आय = शुद्ध राष्ट्रीय आय (−) प्राकृतिक साधनों का प्रयोग (−) पर्यावरण अधोगति।
2. वास्तविक बचत (Genuine Savings): वास्तविक बचत = बचत की दर (−) मनुष्य द्वारा उत्पादित पूंजी की घिसावट (−) प्राकृतिक साधनों का प्रयोग (−) पर्यावरण अधोगति।

Exam Tips:

a) दोनों सूत्र अलग-अलग पंक्तियों में स्पष्ट लिखें।
b) सूत्र में चिह्न (−) सही लगाएँ।

 

Question 3: भारत में साधनों की प्राप्ति का वर्णन करो।

Answer:

कहा जाता है कि भारत एक अमीर देश है, परन्तु इसके लोग गरीब हैं। भारत में साधन काफ़ी मात्रा में हैं। लोहा तथा कोयला अधिक मात्रा में हैं, परन्तु पेट्रोल, तेल तथा कुछ अन्य खनिजों की कमी है। जल साधनों की कोई कमी नहीं है और क्षेत्रफल भी विशाल है। मानवीय साधन बहुत अधिक हैं, परन्तु इनका उचित ढंग से प्रयोग नहीं किया गया। वन साधनों की कमी है: प्रत्येक देश में 33% भाग पर वन होने चाहिए, परन्तु भारत में केवल 20% भाग पर वन हैं। 54% भूमि पर कृषि नहीं की जाती। भू-क्षरण, सेम और बाढ़ जैसी समस्याएँ हैं। उद्योगों के विकास से औद्योगिक प्रदूषण की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। इस प्रकार साधन पर्याप्त हैं, परन्तु उनका उचित प्रयोग नहीं हुआ।

Exam Tips:

a) साधनों की प्रचुरता और उनके अनुचित प्रयोग, दोनों पक्ष लिखें।
b) आँकड़े (20%, 33%, 54%) अवश्य दें।

 

Question 4: भारत में प्राकृतिक साधनों पर नोट लिखो।

Answer:

भारत में प्राकृतिक साधन निम्नलिखित हैं:
1. भूमि साधन: भारत का भौगोलिक क्षेत्र 329 मिलियन हेक्टेयर है, जिसमें से 46% भाग पर कृषि उत्पादन होता है।
2. जल साधन: भारत में जल साधन काफ़ी मात्रा में हैं। पूरे वर्ष बहने वाली नदियाँ हैं, परन्तु जल साधनों के लगभग 38% भाग का ही प्रयोग किया जाता है।
3. वन: भारत में कुल क्षेत्र के 20% भाग पर वन हैं।
4. खनिज: भारत में लोहा तथा कोयला काफ़ी मात्रा में हैं, परन्तु ताँबा, जिंक, निकल, सल्फर तथा पेट्रोल आदि कम मात्रा में मिलते हैं।

Exam Tips:

a) चारों साधनों के शीर्षक अलग-अलग लिखें।
b) प्रत्येक साधन के साथ एक आँकड़ा या उदाहरण दें।

 

Question 5: पर्यावरण की अधोगति से क्या अभिप्राय है?

Answer:

स्वतन्त्रता के पश्चात् कृषि उत्पादन तथा उद्योगों का विकास इतनी तेज़ी से किया गया कि भूमि बंजर हो गई, खनिज पदार्थों का दुरुपयोग हुआ, वायु तथा जल प्रदूषित हो गए तथा कृषि उत्पादन के कारण क्षार और सेम की समस्याएँ उत्पन्न हुईं। इसे पर्यावरण की अधोगति कहा जाता है।

Exam Tips:

a) स्वतन्त्रता के बाद हुए तेज़ विकास को कारण के रूप में लिखें।
b) भूमि, जल और वायु पर प्रभाव को अलग से गिनाएँ।

 

Question 6: कृषि उत्पादन द्वारा भूमि की अधोगति कैसे हुई है?

Answer:

भारत में स्वतन्त्रता के पश्चात् बढ़ती जनसंख्या की आवश्यकता पूरी करने के लिए कृषि उत्पादन बढ़ाया गया और वनों की कटाई करके खेती की गई, जिससे भूमि की अधोगति हुई। भारत का कुल क्षेत्रफल 329 मिलियन हेक्टेयर है, जिसमें से 144 मिलियन हेक्टेयर भूमि भू-कटाव की शिकार हुई है। 30 मिलियन हेक्टेयर भूमि क्षारीयता (काला शोरा), सेम तथा भू-कटाव के कारण खराब हो गई है। इस प्रकार लगभग 54% भाग की अधोगति हो चुकी है, जिसमें सुधार की आवश्यकता है।

Exam Tips:

a) 144 और 30 मिलियन हेक्टेयर के आँकड़े याद रखें।
b) वनों की कटाई को कारण के रूप में लिखें।

 

Question 7: प्रदूषण की किस्में बताएँ।

Answer:

प्रदूषण की मुख्य किस्में निम्नलिखित हैं:
1. वायु प्रदूषण: वायु में मुख्य रूप से लगभग 21% ऑक्सीजन तथा 78% नाइट्रोजन होती है। उद्योगों के विकास से वायु में सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड तथा कार्बन मोनोऑक्साइड गैसें मिल जाती हैं, जिनसे टी०बी०, दमा, खाँसी आदि बीमारियाँ फैलती हैं।
2. जल प्रदूषण: उद्योगों का रासायनिक कूड़ा-कर्कट तथा गन्दा जल नदियों, झीलों और नहरों में छोड़ा जाता है। इससे ज़हरीले पदार्थ तथा हानिकारक धातुओं के कण पानी में मिल जाते हैं और पीने वालों में बीमारियाँ फैलती हैं।
3. ध्वनि प्रदूषण: उद्योगों में मशीनों के चलने से उत्पन्न शोर मज़दूरों की सुनने की शक्ति पर बुरा प्रभाव डालता है। मशीनों का धुआँ तथा कण टी०बी०, दमा, ब्लड प्रैशर तथा मानसिक तनाव जैसी बीमारियाँ पैदा करते हैं।

Exam Tips:

a) तीनों किस्मों के शीर्षक अलग से लिखें।
b) प्रत्येक किस्म के साथ उसका स्रोत और प्रभाव बताएँ।

 

IV. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)

Question 1: धारणीय आर्थिक विकास से क्या अभिप्राय है? इसकी मुख्य विशेषताएँ बताओ। इसका माप कैसे किया जाता है? (What is sustainable Economic Growth? Explain the main features of sustainable Economic Growth. How is it measured?)

Answer:

धारणीय आर्थिक विकास का अर्थ: धारणीय आर्थिक विकास की धारणा का प्रयोग पहली बार 1987 में ब्रंटलैंड रिपोर्ट में किया गया। इस सम्बन्ध में विकास तथा पर्यावरण के लिए विश्व कमीशन की स्थापना की गई थी। कमीशन के अनुसार विकास की प्रक्रिया का सम्बन्ध वर्तमान की अल्पकालीन आवश्यकताओं से नहीं, बल्कि लम्बे समय के आर्थिक विकास से है। वर्तमान लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भूमि, जल, खनिज पदार्थों तथा वनों का प्रयोग लापरवाही से न किया जाए, ताकि भविष्य के लोगों की आवश्यकताओं की अवहेलना न हो और पर्यावरण का दुरुपयोग न हो। पर्यावरण में भूमि तथा मौसम ही नहीं, जानवर, पशु-पक्षी, पौधे, जंगल आदि भी शामिल हैं। इस प्रकार धारणीय विकास का अर्थ है कि आर्थिक विकास से वर्तमान तथा भावी पीढ़ियाँ अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। रॉबर्ट रिपीटो के शब्दों में, "धारणीय विकास एक ऐसी विकास नीति है, जो प्राकृतिक तथा मानवीय साधनों, वित्तीय तथा भौतिक भण्डारों का प्रबन्ध इस प्रकार करती है कि दीर्घकाल में धन तथा भलाई में वृद्धि हो।"
धारणीय आर्थिक विकास की विशेषताएँ:
1. प्रति व्यक्ति आय तथा आर्थिक भलाई में धारणीय वृद्धि।
2. प्राकृतिक साधनों का आवश्यकता से अधिक प्रयोग न किया जाए।
3. वर्तमान पीढ़ी प्राकृतिक साधनों का प्रयोग इस प्रकार करे कि भविष्य की पीढ़ी की आवश्यकताओं के लिए साधनों की कमी न हो।
4. साधनों का प्रयोग इस प्रकार हो कि जल, वायु तथा ध्वनि प्रदूषण न बढ़े। आर्थिक विकास से प्रदूषण की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिससे वर्तमान तथा भावी पीढ़ियों की जीवन गुणवत्ता पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
5. इसमें वातावरण की सुरक्षा पर अधिक ज़ोर दिया गया है।
6. इसमें संरचनात्मक, तकनीकी तथा संस्थागत परिवर्तन पर अधिक ज़ोर नहीं दिया गया।
7. धारणीय विकास का अर्थ जीवन गुणवत्ता का विकास है। अच्छी जीवन गुणवत्ता से अभिप्राय अच्छा स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा, शुद्ध वातावरण, शुद्ध जल-वायु तथा अच्छी सामाजिक सुरक्षा से है।
धारणीय विकास के सूचक तथा शर्तें: प्रति व्यक्ति आय तथा जीवन गुणवत्ता का विकास; प्राकृतिक साधनों का वातावरण के अनुकूल सदुपयोग; ग्रामीण जीवन का सर्वपक्षीय विकास तथा आधुनिक सुविधाओं (पानी, बिजली, टी०वी०, टेलीफोन आदि) में वृद्धि; कृषि में कीटनाशकों तथा रासायनिक खादों का कम प्रयोग; उद्योगों द्वारा जल, वायु तथा ध्वनि प्रदूषण में कमी।
धारणीय आर्थिक विकास की माप विधि: इसका माप दो समष्टि धारणाओं द्वारा किया जा सकता है:
1. हरित शुद्ध राष्ट्रीय आय (Green Net National Income): हरित शुद्ध राष्ट्रीय आय = शुद्ध राष्ट्रीय आय (−) प्राकृतिक पूंजी की घिसावट। शुद्ध राष्ट्रीय आय देश में अंतिम वस्तुओं तथा सेवाओं के एक वर्ष के उत्पादन का शुद्ध मूल्य है। प्राकृतिक पूंजी का अर्थ प्राकृतिक साधन तथा वातावरण का योग है, और इसकी घिसावट का अर्थ है इन साधनों के प्रयोग से मूल्य में कमी।
2. वास्तविक बचत (Genuine Savings): वास्तविक बचत = बचत की दर (−) मनुष्य द्वारा बनाई पूंजी की घिसावट (−) प्राकृतिक पूंजी की घिसावट। वास्तविक बचत अधिक होने का अर्थ है चिरकालीन विकास की अधिक दर। यहाँ बचत की दर आय में से उपभोग खर्च घटाने के बाद बची राशि है; मनुष्य द्वारा बनाई पूंजी की घिसावट मशीनों तथा औज़ारों की घिसावट है; और प्राकृतिक पूंजी की घिसावट प्राकृतिक साधनों तथा वातावरण के निरन्तर प्रयोग से मूल्य में हुई हानि है।

Exam Tips:

a) उत्तर को तीन भागों में बाँटें: अर्थ, विशेषताएँ, माप।
b) दोनों माप-सूत्र (हरित शुद्ध राष्ट्रीय आय तथा वास्तविक बचत) अवश्य लिखें।
c) विशेषताओं को अंक देकर बिन्दुवार लिखें।

 

Question 2: साधनों की सीमित उपलब्धता से क्या अभिप्राय है? भारत में साधनों की प्राप्ति का वर्णन कीजिए। (What do you mean by Limited Availability of Resources? Explain the availability of Resources in India.)

Answer:

प्रो० लुईस के अनुसार, "किसी देश में साधनों की मात्रा उस देश के आर्थिक विकास की मात्रा तथा सीमा का निर्धारण करती है।" अल्पविकसित देशों का विकास उस देश में उपलब्ध साधनों पर निर्भर करता है। प्राकृतिक साधनों में भूमि, जल, खनिज पदार्थ, वन, मौसम आदि शामिल हैं। मनुष्यों को कुछ साधनों का ज्ञान होता है, परन्तु कुछ साधन प्रकृति की गोद में छिपे होते हैं, जिन्हें खोजने की आवश्यकता होती है। भूमि, जल, मछलियाँ, वन आदि साधनों का पुनर्निर्माण होता रहता है, परन्तु खनिज, पेट्रोल आदि समाप्त हो जाने वाले साधन हैं। इस प्रकार प्रत्येक देश में साधनों की उपलब्धता सीमित होती है, और आर्थिक विकास के लिए उनके उचित प्रयोग की आवश्यकता होती है।
साधन विकास के निर्देशक सिद्धान्त:
1. साधनों का प्रयोग इस प्रकार हो कि दुरुपयोग कम-से-कम हो।
2. पूर्ण निर्मित साधनों तथा नष्ट होने योग्य साधनों का अच्छे ढंग से प्रयोग किया जाए।
3. साधनों से बहुपक्षीय उद्देश्यों की पूर्ति की जाए, जैसे डैमों से बिजली, सिंचाई तथा बाढ़ नियंत्रण।
4. उद्योग साधनों की प्राप्ति के स्थानों पर लगाकर उत्पादन लागत घटाई जाए।
5. शक्ति की पूर्ति बढ़ाकर अन्य साधनों का उत्तम प्रयोग किया जाए।
भारत में प्राकृतिक साधन:
1. भूमि साधन: भारत का भौगोलिक क्षेत्रफल 329 मिलियन हेक्टेयर है, जिसमें से 306 मिलियन हेक्टेयर के आँकड़े उपलब्ध हैं। बंजर भूमि, वन क्षेत्र, चरागाहें तथा बेकार भूमि को छोड़ने पर कृषि योग्य भूमि 141 मिलियन हेक्टेयर रह जाती है, जो कुल भूमि का 46% है। शेष 54% भूमि पर कृषि नहीं होती, इसलिए सरकार को उचित नीति बनाने की आवश्यकता है।
2. वन साधन: भारत में लगभग 69 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र पर वन हैं, जो कुल क्षेत्रफल का लगभग 20% है, जबकि 33% क्षेत्र पर वन होने चाहिए। वन बढ़ने के बजाय कम होते जा रहे हैं। प्रत्येक वर्ष 1.3 से 1.5 मिलियन हेक्टेयर भूमि पर वन काटे जाते हैं, और इस लकड़ी का प्रयोग टीक, बोर्ड, प्लाई आदि उद्योगों में होता है। सरकार ने 2015 में वन नीति बनाई है, जिसमें 33% क्षेत्र पर वन बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
3. जल साधन: भारत में जल साधन काफ़ी मात्रा में हैं। प्रो० बी० एस० नाग तथा जी० एन० कठपालिया के अनुमान के अनुसार 1974 से 2005 तक लगभग 4000 घन किलोमीटर वर्षा हुई। इसमें से लगभग 2150 घन किलोमीटर जल नदियों में चला जाता है और लगभग 700 घन किलोमीटर जल भाप बनकर वायुमण्डल में उड़ जाता है। भारत में पूरे वर्ष बहने वाली नदियाँ हैं, जिन पर डैम बनाए गए हैं। सिंचाई नहरों, टैंकों तथा ट्यूबवेलों द्वारा की जाती है, और नदियों की सफ़ाई की ओर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।
4. मछली पालन: भारत मछली पालन में विश्व में तीसरा स्थान रखता है। समुद्र के किनारे रहने वाले लगभग एक मिलियन मछुआरे मछलियों से अपना जीवन-निर्वाह करते हैं। मछली उत्पादन 1951 में 0.7 मिलियन टन था, जो 2017-18 में बढ़कर लगभग 9.9 मिलियन टन हो गया। फिर भी एशिया में भारत का हिस्सा 9% है, जबकि जापान का 43% है।
5. खनिज साधन: भारत में कोयला तथा लोहा काफ़ी मात्रा में हैं, परन्तु ताँबा, जिंक, निकल, सल्फर, पेट्रोल आदि की कमी है। भारत में कोयले की खानें बहुत गहराई पर हैं, इसलिए कोयला निकालने की लागत बहुत अधिक आती है। 1994 में सरकार ने नई खनिज नीति घोषित की, जिसके अनुसार खनिज पदार्थ निजी क्षेत्र तथा विदेशी निवेशकों को सौंपने की योजना है। दसवीं योजना में खनिज साधनों को निजी क्षेत्र में विकसित करने का कार्यक्रम था।
भारत में साधनों को देखकर कहा जा सकता है कि साधन सीमित मात्रा में हैं, और उनके प्रयोग के लिए उचित नीति की आवश्यकता है।

Exam Tips:

a) पहले अर्थ और प्रो० लुईस का कथन लिखें, फिर भारत के साधन।
b) भूमि, वन, जल, मछली पालन और खनिज, पाँचों साधनों के शीर्षक अलग-अलग लिखें।
c) आँकड़े (329, 46%, 54%, 20%, 33%) याद रखकर लिखें।

 

Question 3: पर्यावरण की अधोगति (Environmental Degradation) से क्या अभिप्राय है? भारत में साधनों की अधोगति पर प्रकाश डालें। (What is meant by Environment Degradation? Discuss its effects on degradation of Resources in India.)

Answer:

स्वतन्त्रता के पश्चात् भारत में आर्थिक विकास के लिए कृषि उत्पादन तथा उद्योगों का विकास किया गया, ताकि बढ़ती जनसंख्या की आवश्यकताएँ पूरी हों। परन्तु मशीनीकरण पर अधिक ज़ोर तथा खनिज पदार्थों के बिना सोचे-समझे प्रयोग से पर्यावरण की अधोगति बढ़ी है। पर्यावरण की अधोगति से अभिप्राय जल, भूमि, खनिज तथा जलवायु का दुरुपयोग होना है, जिससे देश की भूमि बंजर हो जाती है।
भारत में साधनों की अधोगति:
1. कृषि तथा भूमि अधोगति: कृषि उत्पादन मंत्रालय के अनुसार भारत में भूमि अधोगति तथा भू-क्षरण (Soil Erosion) की समस्या गम्भीर हो चुकी है। बाढ़ और आँधी जैसे मौसमी उपद्रवों से भूमि की ऊपरी परत के हट जाने को भू-क्षरण कहा जाता है। कुल भौगोलिक क्षेत्र 329 मिलियन हेक्टेयर में से 144 मिलियन हेक्टेयर भूमि भू-अपरदन की शिकार हो चुकी है। 30 मिलियन हेक्टेयर भूमि भू-कटाव, क्षारीयता (काला शोरा) तथा सेम के कारण खराब हो गई है। इस प्रकार कुल भूमि के लगभग 54% भाग की अधोगति हो चुकी है। इसके अतिरिक्त सरकार ने चरागाहों की देखरेख पर ध्यान नहीं दिया, जिससे 11 मिलियन हेक्टेयर चरागाह क्षेत्र बंजर भूमि बन गया।
2. वनों की कटाई तथा भूमि अधोगति: भूमि अधोगति के कारणों में वनों की कटाई सबसे महत्त्वपूर्ण है। 1951 से 1972 तक वनों के अधीन 34 लाख हेक्टेयर भूमि पर कटाई की गई। इस क्षेत्र में से 72% पर कृषि तथा 17% पर उद्योग, सड़कें, यातायात, संचार, डैम आदि बनाए गए। इसकी ज़िम्मेदारी राज्य सरकारों तथा वन विभाग की है, जिन्होंने वनों की देखरेख पर ध्यान नहीं दिया।
3. जल संसाधन अधोगति: भारत को जल साधनों से भरपूर देश कहा जाता है। वनों की बेरहमी से कटाई के कारण वर्षा के पानी का अधिक भाग समुद्र में चला जाता है। भारत में लगभग 250 मिलियन लोग बाढ़-ग्रस्त क्षेत्रों में रहते हैं। बाढ़ से प्रभावित विश्व के 70% लोग भारत तथा बांग्लादेश में रहते हैं। बाढ़ों से वार्षिक 12000 से 18000 करोड़ रुपये की हानि होती है। पंजाब तथा हरियाणा में सेम की समस्या से हज़ारों एकड़ भूमि बेकार हो गई है, और शोरे की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। सरकार ने जल संसाधनों के प्रयोग के लिए उचित नीति नहीं बनाई।
4. खनन तथा पर्यावरण समस्याएँ: भारत ने खानों से खनिजों का अधिक प्रयोग किया, परन्तु पर्यावरण की ओर ध्यान नहीं दिया। इससे भूमि, जल, वन तथा वायु की अधोगति बढ़ी है:
(i) खानों के मालिकों ने कृषि भूमि पर सड़कें, रेलें, नहरें तथा नगर बना दिए।
(ii) खनिजों की धूल से वायु प्रदूषण बढ़ा और कृषि उत्पादकता घटी।
(iii) कोयले की खानों में आग लगने से जान-माल की हानि के अतिरिक्त लाखों हेक्टेयर भूमि बेकार हो गई।
(iv) वर्षा का पानी खानों से निकलकर नदियों तथा टैंकों में प्रदूषण पैदा करता है।
(v) इसके कारण जंगलों की कटाई होती है और भू-कटाव की समस्या उत्पन्न होती है।
(vi) खानों में काम करने वालों को दमा तथा अन्य बीमारियाँ लग जाती हैं।
इसलिए भारत को अमेरिका की तरह खानों सम्बन्धी कानून बनाकर उचित नीति द्वारा खानों का सदुपयोग करना चाहिए।

Exam Tips:

a) पहले पर्यावरण अधोगति का अर्थ लिखें, फिर चारों क्षेत्र (भूमि, वन, जल, खनन) क्रम से।
b) प्रत्येक क्षेत्र का शीर्षक रेखांकित करें।
c) भू-क्षरण की परिभाषा और 144/30 मिलियन हेक्टेयर के आँकड़े अवश्य दें।

 

Question 4: भारत में पर्यावरण अधोगति के कारण बताओ। वातावरण को कैसे बचाया जा सकता है? (What are the causes of degradation of Environment in India? How can Environment be saved?)

Answer:

पर्यावरण अधोगति के मुख्य कारण:
1. जनसंख्या की वृद्धि: भारत में 1951 में जनसंख्या 36 करोड़ थी, जो 2011 में 121 करोड़ हो गई। जनसंख्या की आवश्यकताएँ पूरी करने के लिए उद्योगों तथा कृषि के विकास से साधनों की अधोगति हुई है।
2. औद्योगीकरण में वृद्धि: उद्योगों के विकास से जल, वायु तथा ध्वनि प्रदूषण बढ़ा है और बीमारियाँ बढ़ी हैं।
3. शहरीकरण की ओर झुकाव: गाँवों के लोग शहरों में रहने आ गए हैं। उन्हें सुविधाएँ देना एक समस्या बन गया है, जिससे साधनों की अधोगति बढ़ी है।
4. कृषि उत्पादन में वृद्धि: लोगों की आवश्यकताएँ पूरी करने के लिए कृषि उत्पादकता बढ़ाई गई। नई कृषि नीति के अनुसार रासायनिक खाद तथा कीटनाशकों का अधिक प्रयोग हुआ, जिससे प्रदूषण बढ़ा।
5. निर्धनता: निर्धनता के कारण लोग जलाने के लिए लकड़ी तथा गोबर के उपलों का प्रयोग करते हैं, जिससे प्राकृतिक पूंजी की अधोगति हुई है।
6. यातायात के साधनों का कम विकास: सड़कों का विस्तार उतनी तेज़ी से नहीं हुआ, जितनी तेज़ी से वाहनों (स्कूटर, कारों) की संख्या बढ़ी है।
पर्यावरण के बचाव के उपाय:
1. जनसंख्या पर नियंत्रण: तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण करने से पर्यावरण की अधोगति रोकी जा सकती है।
2. सामाजिक चेतना: लोगों में हवा, पानी, खनिज तथा प्रदूषण के बारे में जागरूकता पैदा की जाए। प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण की शुद्धता में योगदान दे सकता है।
3. वन लगाना: पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए वनों का विस्तार किया जाए।
4. कृषि प्रदूषण पर रोक: रासायनिक खादों का कम प्रयोग किया जाए और वृक्ष लगाकर भू-अपरदन की समस्या घटाई जाए।
5. औद्योगिक प्रदूषण पर रोक: उद्योगों से जल, वायु तथा ध्वनि प्रदूषण फैलता है। भारत सरकार ने अधिक प्रदूषण फैलाने वाले 17 उद्योगों की सूची तैयार की है। नए उद्योग स्थापित करते समय प्रदूषण-मापदण्ड निर्धारित किए जाने चाहिए।
6. जल प्रबन्ध: लोगों को पीने का शुद्ध जल देने के लिए जल प्रदूषण रोकना आवश्यक है, जिससे सभी के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इस प्रकार रहन-सहन में सुधार करके पर्यावरण की अधोगति रोकी जा सकती है। विश्व बैंक के अनुसार भारत को पर्यावरण की अधोगति ठीक करने के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 5.7% व्यय करना पड़ रहा है।

Exam Tips:

a) उत्तर दो भागों में लिखें: कारण और उपाय।
b) जनसंख्या के आँकड़े (36 करोड़ से 121 करोड़) लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।
c) प्रत्येक उपाय को कारण से जोड़कर लिखें।

 

Question 5: ग्लोबल वार्मिंग से क्या अभिप्राय है? ग्लोबल वार्मिंग के कारण तथा प्रभाव स्पष्ट करो। (What is Global Warming? Discuss its causes and effects?)

Answer:

ग्लोबल वार्मिंग का अर्थ: ग्लोबल वार्मिंग अथवा वैश्विक तापन का अर्थ है विश्व भर में वातावरण की बढ़ती गर्मी। जब से औद्योगिक क्रान्ति हुई है, तब से विश्व का तापमान बढ़ रहा है। 20वीं शताब्दी के मध्य से अब तक तापमान में जितनी वृद्धि हुई है, उतनी पिछले 150 वर्षों में नहीं देखी गई। अमरीका के वैज्ञानिकों का विचार है कि विश्व के तापमान में और भी वृद्धि हो सकती है। वैश्विक तापन का मुख्य कारण मानवीय गतिविधियों से वातावरण में ग्रीन हाउस गैसों की मात्रा बढ़ना है। इनमें मुख्य रूप से कार्बन डाइऑक्साइड (CO2), मीथेन (CH4), नाइट्रस ऑक्साइड (N2O), ओज़ोन (O3), क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFCs) आदि गैसें शामिल हैं। साधारण लोग समझते हैं कि इससे अभी संसार को कोई खतरा नहीं है, परन्तु यह धारणा ठीक नहीं है। बढ़ते तापमान को न रोका गया तो इसके घातक परिणाम हो सकते हैं।
ग्लोबल वार्मिंग के कारण:
1. जंगलों की कटाई (Deforestation): यह ग्लोबल वार्मिंग का सबसे बड़ा कारण है। आधुनिकीकरण के कारण पेड़ काटे जा रहे हैं, गाँव शहरों में बदल रहे हैं और हर खाली जगह पर इमारत, कारखाना या कमाई का अन्य साधन बनाया जा रहा है। इमारतें बनाने तथा खाना पकाने आदि में लकड़ी का बड़े स्तर पर प्रयोग होता है। अमरीका तथा ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में, जहाँ जंगल अधिक हैं, जंगलों में अपने आप आग लग जाती है, जिसे बुझाने में सरकार को बहुत मेहनत करनी पड़ती है।
2. उद्योगों का विकास (Growth of Industries): औद्योगिक क्रान्ति के बाद विश्व में बड़े पैमाने पर उद्योग बढ़े हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ा है। कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन, ओज़ोन आदि ग्रीन हाउस गैसों की वृद्धि से विश्व का तापमान तेज़ी से बढ़ रहा है।
3. मोटर वाहनों का विकास (Growth of Automobiles): आर्थिक विकास के साथ लोगों की आय तेज़ी से बढ़ी है, जिससे मोटर वाहनों का प्रयोग बढ़ा है। इससे विश्व में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ी है और तापमान में वृद्धि हुई है।
4. वातावरण में गैसों का बढ़ना (Growth of Gases in Atmosphere): कुछ वैज्ञानिकों का विचार है कि ज्वालामुखी विस्फोट से भी गैसें बढ़ी हैं। विस्फोट के समय कार्बन डाइऑक्साइड का प्रवाह होता है, जो ग्लोबल वार्मिंग बढ़ाता है।
5. मानव क्रियाओं का विकास (Growth of Human Activities): घरों में एयरकण्डीशनर, फ्रिज, कोल्ड स्टोर आदि का अधिक प्रयोग होने लगा है, जिनसे ग्रीन हाउस प्रभाव पैदा होता है अर्थात् ज़हरीली गैसें निकलती हैं और तापमान बढ़ता है। जनसंख्या में वृद्धि के कारण अधिक अनाज पैदा करने के लिए आधुनिक खादों तथा कीटनाशकों के प्रयोग से भी प्रदूषण बढ़ता है, और प्रदूषण फैलने से भी ग्लोबल वार्मिंग हो रही है।
ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव:
1. ग्लेशियरों का पिघलना (Melting of Glaciers): तापमान बढ़ने से ग्लेशियर पिघलते हैं और उनका आकार घटता है। उत्तराखण्ड में 8 फ़रवरी 2021 को ग्लेशियर पिघलने से बाढ़ की स्थिति बनी, जिसमें बहुत-से लोगों की मृत्यु हुई और बहुत-से लापता हो गए।
2. बढ़ता समुद्री जलस्तर (Rising Sea Level): ग्लेशियरों के पिघलने से मिला जल सागरों में पहुँचता है, जिससे समुद्री जलस्तर बढ़ता है। इससे समुद्री तटों पर बसे शहरों में बाढ़ का खतरा बन जाता है।
3. नदियों में बाढ़ (Floods in Rivers): हमारी कई नदियाँ ग्लेशियरों से निकलती हैं। इन नदियों में जल का प्रवाह बढ़ने से बाढ़ आती है, जिससे बहुत-से शहरों और गाँवों को भारी हानि उठानी पड़ती है।
4. कृषि पर प्रभाव (Effect on Agriculture): ग्लोबल वार्मिंग के कारण कभी गर्म तेज़ हवाएँ चलती हैं और कभी अधिक वर्षा होती है, जिससे कृषि उत्पादन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। मछली उद्योग को भी नुकसान होता है।
5. मानव तथा जानवरों पर बुरा प्रभाव (Bad Effect on Living Beings): मनुष्यों को बहुत-सी बीमारियों का सामना करना पड़ता है, और पशु-पक्षियों की अनेक प्रजातियाँ लुप्त हो रही हैं। इसलिए ग्लोबल वार्मिंग की ओर ध्यान देना आवश्यक है।

Exam Tips:

a) अर्थ, कारण और प्रभाव तीनों भाग अलग-अलग शीर्षकों के साथ लिखें।
b) ग्रीन हाउस गैसों (CO2, CH4, N2O, O3, CFCs) के नाम अवश्य लिखें।
c) उत्तराखण्ड (8 फ़रवरी 2021) का उदाहरण देने से उत्तर मज़बूत होता है।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 12 Economics Hindi Medium Chapter 29 धारणीय आर्थिक विकास, आर्थिक विकास का वातावरण पर प्रभाव तथा ग्लोबल वार्मिंग

Official Punjab Board Solutions for Hindi Medium Chapter 29 धारणीय आर्थिक विकास, आर्थिक विकास का वातावरण पर प्रभाव तथा ग्लोबल वार्मिंग

Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 29 धारणीय आर्थिक विकास, आर्थिक विकास का वातावरण पर प्रभाव तथा ग्लोबल वार्मिंग tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for Economics.

Step-by-Step Explanations for Hindi Medium Chapter 29 धारणीय आर्थिक विकास, आर्थिक विकास का वातावरण पर प्रभाव तथा ग्लोबल वार्मिंग

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 29 धारणीय आर्थिक विकास, आर्थिक विकास का वातावरण पर प्रभाव तथा ग्लोबल वार्मिंग concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Next Steps in Your Economics Revision

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 12 Economics.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 29 धारणीय आर्थिक विकास, आर्थिक विकास का वातावरण पर प्रभाव तथा ग्लोबल वार्मिंग for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 29 धारणीय आर्थिक विकास, आर्थिक विकास का वातावरण पर प्रभाव तथा ग्लोबल वार्मिंग is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Economics are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Economics Punjab Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 29 धारणीय आर्थिक विकास, आर्थिक विकास का वातावरण पर प्रभाव तथा ग्लोबल वार्मिंग as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Economics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 29 धारणीय आर्थिक विकास, आर्थिक विकास का वातावरण पर प्रभाव तथा ग्लोबल वार्मिंग will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 29 धारणीय आर्थिक विकास, आर्थिक विकास का वातावरण पर प्रभाव तथा ग्लोबल वार्मिंग in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Economics. You can access PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 29 धारणीय आर्थिक विकास, आर्थिक विकास का वातावरण पर प्रभाव तथा ग्लोबल वार्मिंग in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Economics Punjab Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 29 धारणीय आर्थिक विकास, आर्थिक विकास का वातावरण पर प्रभाव तथा ग्लोबल वार्मिंग in printable PDF format for offline study on any device.