PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 13 अभावी तथा अधिक मांग को ठीक करने के लिए उपाय

Solutions for Class 12 Economics: Hindi Medium Chapter 13 अभावी तथा अधिक मांग को ठीक करने के लिए उपाय

Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 13 अभावी तथा अधिक मांग को ठीक करने के लिए उपाय tailored for Class 12 learners. Utilizing these Economics answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Punjab Board evaluations.

Practice Class 12 Economics Solutions: Hindi Medium Chapter 13 अभावी तथा अधिक मांग को ठीक करने के लिए उपाय

Access the complete solution PDF for Class 12 Economics below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

Question 1: राजकोषीय नीति से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

राजकोषीय नीति से अभिप्राय सरकार की आय तथा व्यय नीति से है।

Exam Tips:

a) उत्तर में "आय" और "व्यय" दोनों शब्द लिखें।

 

Question 2: राजकोषीय नीति के मुख्य औज़ार (Instruments) कौन-कौन से हैं ?

Answer:

(A) सरकार की आय से सम्बन्धित औज़ार – कर, सार्वजनिक ऋण, घाटे की वित्त व्यवस्था।
(B) सरकार के व्यय से सम्बन्धित औज़ार – सार्वजनिक निर्माण (सड़कें, नहरें आदि), सार्वजनिक कल्याण (शिक्षा), देश की सुरक्षा तथा अनुशासन, आर्थिक सहायता।

Exam Tips:

a) औज़ारों को आय और व्यय – दो वर्गों में बाँटकर लिखें।

 

Question 3: अधिक मांग में कमी के लिए राजकोषीय नीति का प्रयोग कैसे किया जाता है ? कोई एक उपाय बताओ।
अथवा
स्फीतिक अन्तराल को घटाने के लिए कोई दो राजकोषीय उपाय बताओ।

Answer:

करों में वृद्धि – सरकार को प्रत्यक्ष कर अधिक लगाने चाहिए। इससे लोगों की आय तथा खरीद शक्ति कम हो जाती है और अधिक मांग (स्फीतिक अन्तराल) की समस्या हल होती है।

Exam Tips:

a) "अथवा" वाले रूप में दो उपाय माँगे जाएँ तो सार्वजनिक व्यय में कमी का उपाय भी लिखें।

 

Question 4: अभावी मांग में वृद्धि के लिए राजकोषीय नीति का कोई एक उपाय बताओ।
अथवा
अस्फीतिक अन्तराल में कमी के लिए कोई एक राजकोषीय उपाय बताओ।

Answer:

करों में कमी – अभावी मांग में वृद्धि के लिए करों में कमी करनी चाहिए। इससे मांग में वृद्धि होगी और अस्फीतिक अन्तराल में कमी आएगी।

Exam Tips:

a) अभावी मांग में कर घटते हैं, अधिक मांग में कर बढ़ते हैं – दोनों में भेद याद रखें।

 

Question 5: मौद्रिक नीति से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

मौद्रिक नीति वह नीति है जिसका सम्बन्ध मौद्रिक अधिकारियों द्वारा
(a) मुद्रा की पूर्ति,
(b) ब्याज की दर और
(c) मुद्रा की उपलब्धता को प्रभावित करने से है। अर्थात् मौद्रिक नीति वह उपाय है जो अर्थव्यवस्था में नकद मुद्रा तथा उधार मुद्रा को नियन्त्रित करते हैं।

Exam Tips:

a) मुद्रा की पूर्ति, ब्याज की दर और मुद्रा की उपलब्धता – तीनों बिन्दु लिखें।

 

Question 6: मौद्रिक नीति के कोई एक उपाय को स्पष्ट करो।

Answer:

बैंक दर – बैंक दर वह दर है जिस पर किसी देश का केन्द्रीय बैंक व्यापारिक बैंकों को उधार देता है।
खुले बाज़ार की नीति – इसका अर्थ है बाज़ार में केन्द्रीय बैंक द्वारा प्रतिभूतियों को खरीदना तथा बेचना।

Exam Tips:

a) प्रश्न में एक उपाय माँगा हो तो उनमें से किसी एक की परिभाषा लिखना पर्याप्त है।

 

Question 7: अधिक मांग के लिए मौद्रिक नीति का कोई एक उपाय बताओ।
अथवा
स्फीतिक अन्तराल में कमी के लिए मौद्रिक नीति का कोई एक उपकरण बताओ।

Answer:

बैंक दर में वृद्धि – बैंक दर बढ़ाई जाती है ताकि बाज़ार में ब्याज की दर बढ़ जाए और लोग कम उधार लें।

Exam Tips:

a) अधिक मांग में बैंक दर बढ़ती है – यह सम्बन्ध याद रखें।

 

Question 8: अभावी मांग के लिए मौद्रिक नीति का कोई एक उपाय बताओ।
अथवा
अस्फीतिक अन्तर के समय मौद्रिक नीति का कोई एक उपकरण बताओ।

Answer:

बैंक दर में कमी – अभावी मांग के समय बैंक दर में कमी की जाती है।

Exam Tips:

a) अधिक मांग वाले उत्तर के विपरीत यहाँ बैंक दर घटाई जाती है।

 

Question 9: नकद रिज़र्व अनुपात (Cash Reserve Ratio) से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

नकद रिज़र्व अनुपात से अभिप्राय उस राशि से है जो व्यापारिक बैंकों को अपनी जमा राशि का निश्चित प्रतिशत हिस्सा केन्द्रीय बैंक के पास नकदी के रूप में रखनी पड़ती है।

Exam Tips:

a) "जमा राशि का निश्चित प्रतिशत" और "केन्द्रीय बैंक के पास" – ये शब्द अवश्य लिखें।

 

Question 10: उधार की सीमान्त शर्तें (Marginal Requirements of Loans) से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

उधार की सीमान्त शर्तों का अर्थ है – उधार लेने के लिए गिरवी रखी जाने वाली वस्तु की प्रचलित कीमत तथा दिए जाने वाले ऋण की मात्रा का अन्तर।

Exam Tips:

a) अन्तर = वस्तु की कीमत − दिया गया ऋण, यह सूत्र याद रखें।

 

Question 11: सस्ती मुद्रा नीति से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

सस्ती मुद्रा नीति वह स्थिति है जिसमें लोगों को कम ब्याज की दर पर आसानी से मुद्रा प्राप्त हो जाती है।

Exam Tips:

a) "कम ब्याज" और "आसानी से उधार" – दोनों बातें लिखें।

 

Question 12: महँगी मौद्रिक नीति से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

महँगी मौद्रिक नीति वह स्थिति है जिसमें ब्याज की दर अधिक होती है और ऋण आसानी से प्राप्त नहीं किया जा सकता। इस नीति का उद्देश्य लोगों के व्यय को घटाना होता है ताकि मुद्रा स्फीति की समस्या हल की जा सके।

Exam Tips:

a) सस्ती और महँगी मौद्रिक नीति का भेद साथ-साथ याद करें।

 

Question 13: प्रत्यक्ष कर से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

प्रत्यक्ष कर वे कर हैं जो जिन व्यक्तियों पर लगाए जाते हैं, कर का भार भी उन्हीं को सहन करना पड़ता है।

Exam Tips:

a) "जिस पर लगे, वही भार उठाए" – यही प्रत्यक्ष कर की पहचान है।

 

Question 14: अप्रत्यक्ष कर से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

अप्रत्यक्ष कर वह कर है जो लगाया एक व्यक्ति पर जाता है, परन्तु उसका भार किसी अन्य व्यक्ति को सहन करना पड़ता है।

Exam Tips:

a) प्रत्यक्ष कर से तुलना करके उत्तर लिखें।

 

Question 15: वह कर जो जिन व्यक्तियों पर लगाए जाते हैं उनको ही कर का भार सहन करना पड़ता है, ………… कहलाता है।
(क) प्रत्यक्ष कर
(ख) अप्रत्यक्ष कर
(ग) प्रगतिशील कर
(घ) उपरोक्त सभी।

Answer:

(क) प्रत्यक्ष कर।

Exam Tips:

a) बहुविकल्पीय प्रश्न में विकल्प का अक्षर और पूरा उत्तर दोनों लिखें।

 

Question 16: वह कर जो लगाए एक व्यक्ति पर जाते हैं परन्तु कर का भार दूसरे व्यक्तियों को सहन करना पड़ता है, ………… कहलाता है।
(क) प्रत्यक्ष कर
(ख) अप्रत्यक्ष कर
(ग) प्रगतिशील कर
(घ) प्रतिगामी कर।

Answer:

(ख) अप्रत्यक्ष कर।

Exam Tips:

a) "भार दूसरे पर जाए" – इसी से अप्रत्यक्ष कर पहचानें।

 

Question 17: व्यापारिक चक्रों की चार अवस्थाएँ (क) खुशहाली, (ख) सुस्ती, (ग) मन्दी, (घ) ……… हैं।

Answer:

पुनः चेतना।

Exam Tips:

a) चारों अवस्थाओं का क्रम याद रखें: खुशहाली, सुस्ती, मन्दी, पुनः चेतना।

 

Question 18: वह दर जो केन्द्रीय बैंक, व्यापारिक बैंकों को उधार देते समय प्राप्त करता है, ………… कहलाती है।

Answer:

बैंक दर।

Exam Tips:

a) खाली स्थान भरने वाले प्रश्न में एक शब्द का उत्तर पर्याप्त है।

 

Question 19: घाटे की वित्त व्यवस्था से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

जब सरकार उधार लेकर अथवा नए नोट छापकर सार्वजनिक व्यय करती है तो इसे घाटे की वित्त व्यवस्था कहते हैं।

Exam Tips:

a) "उधार लेना" और "नए नोट छापना" – दोनों रूप लिखें।

 

Question 20: किसी व्यापारिक बैंक की जमा राशि का वह न्यूनतम भाग जो केन्द्रीय बैंक के पास जमा रखना पड़ता है, ……………… कहलाता है।

Answer:

नकद रिज़र्व अनुपात (न्यूनतम नकद निधि अनुपात)।

Exam Tips:

a) इसका अंग्रेज़ी नाम Cash Reserve Ratio भी याद रखें।

 

Question 21: वह नीति जिसके द्वारा देश की सरकार और केन्द्रीय बैंक अर्थव्यवस्था में आर्थिक स्थिरता लाने के लिए मुद्रा और ब्याज दर को नियन्त्रित करते हैं, ………… कहलाती है।

Answer:

मौद्रिक नीति।

Exam Tips:

a) मुद्रा और ब्याज दर का नियन्त्रण मौद्रिक नीति से जुड़ा है।

 

Question 22: निश्चित उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आमदन, व्यय और ऋण सम्बन्धी नीति को ……………… कहते हैं।
(क) मौद्रिक नीति
(ख) राजकोषीय नीति
(ग) वित्त नीति
(घ) कोई भी नहीं।

Answer:

(ख) राजकोषीय नीति।

Exam Tips:

a) आमदन, व्यय और ऋण – ये राजकोषीय नीति के क्षेत्र हैं।

 

Question 23: सही या गलत लिखें:
मन्दीकाल और तेज़ीकाल की स्थिति को व्यापारिक चक्र कहा जाता है।

Answer:

सही।

Exam Tips:

a) True/False वाले प्रश्न में केवल "सही" या "गलत" लिखें।

 

Question 24: सही या गलत लिखें:
देश का केन्द्रीय बैंक, व्यापारिक बैंकों को उधार देते समय जो ब्याज की दर प्राप्त करता है उसको बैंक दर कहते हैं।

Answer:

सही।

Exam Tips:

a) बैंक दर की परिभाषा याद रखें।

 

II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

Question 1: राजकोषीय नीति से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

राजकोषीय नीति से अभिप्राय सरकार की आय तथा व्यय की नीति से है। यह नीति अधिक मांग तथा अभावी मांग की समस्याओं का हल करने के लिए अपनाई जाती है। इस प्रकार सरकार के निश्चित उद्देश्य प्राप्त करने के लिए आमदन (कर) तथा व्यय की नीति को राजकोषीय नीति कहा जाता है।

Exam Tips:

a) परिभाषा के साथ इसका उद्देश्य (मांग की समस्याओं का हल) भी लिखें।

 

Question 2: राजकोषीय नीति के मुख्य औज़ार (Instruments) कौन-कौन से हैं ?

Answer:

(A) सरकार की आय के औज़ार – कर, सार्वजनिक ऋण, घाटे की वित्त व्यवस्था।
(B) सरकार के व्यय से सम्बन्धित औज़ार – सार्वजनिक निर्माण (सड़कें, नहरें आदि), सार्वजनिक कल्याण (शिक्षा), देश की सुरक्षा तथा अनुशासन, आर्थिक सहायता।

Exam Tips:

a) आय और व्यय के औज़ार अलग-अलग शीर्षक देकर लिखें।

 

Question 3: अधिक मांग में कमी के लिए राजकोषीय नीति का प्रयोग कैसे किया जाता है ? कोई दो उपाय बताओ।
अथवा
स्फीतिक अन्तराल को घटाने के लिए कोई दो राजकोषीय उपाय बताओ।

Answer:

1. करों में वृद्धि – सरकार को प्रत्यक्ष कर अधिक लगाने चाहिए। इससे लोगों की आय तथा खरीद शक्ति कम हो जाती है और अधिक मांग अथवा स्फीतिक अन्तराल की समस्या हल होती है।
2. सार्वजनिक व्यय में कमी – सरकार को सेहत, शिक्षा तथा आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली सहायता पर कम व्यय करना चाहिए। इससे स्फीतिक अन्तराल कम हो जाता है।

Exam Tips:

a) दो उपाय माँगे हों तो दोनों को अलग-अलग क्रमांक देकर लिखें।
b) हर उपाय के साथ उसका प्रभाव (मांग में कमी) अवश्य लिखें।

 

Question 4: मौद्रिक नीति से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

मौद्रिक नीति वह नीति है जिसका सम्बन्ध मौद्रिक अधिकारियों द्वारा
(a) मुद्रा की पूर्ति,
(b) ब्याज की दर और
(c) मुद्रा की उपलब्धता को प्रभावित करने से है। अर्थात् मौद्रिक नीति वह उपाय है जो अर्थव्यवस्था में नकद मुद्रा तथा उधार मुद्रा को नियन्त्रित करते हैं।

Exam Tips:

a) तीनों बिन्दु (पूर्ति, ब्याज दर, उपलब्धता) अलग पंक्तियों में लिखें।

 

Question 5: मौद्रिक नीति के कोई दो उपायों को स्पष्ट करो।

Answer:

बैंक दर – बैंक दर वह दर है जिस पर किसी देश का केन्द्रीय बैंक व्यापारिक बैंकों को उधार देता है। बैंक दर बढ़ने से ब्याज की दर बढ़ जाती है तथा उधार निर्माण कम हो जाता है।
खुले बाज़ार की नीति – इसका अर्थ है बाज़ार में केन्द्रीय बैंक द्वारा प्रतिभूतियों को खरीदना तथा बेचना। जब साख निर्माण करना होता है तो केन्द्रीय बैंक प्रतिभूतियाँ खरीदता है।

Exam Tips:

a) पहले अर्थ लिखें, फिर उसका उधार पर प्रभाव बताएँ।

 

Question 6: अधिक मांग के लिए मौद्रिक नीति के कोई दो उपाय बताओ।
अथवा
स्फीतिक अन्तराल में कमी के लिए मौद्रिक नीति के कोई दो उपकरण बताओ।

Answer:

1. बैंक दर में वृद्धि – बैंक दर बढ़ाई जाती है ताकि बाज़ार में ब्याज की दर बढ़ जाए और लोग कम उधार लें।
2. खुले बाज़ार की नीति – खुले बाज़ार में सरकार (केन्द्रीय बैंक) प्रतिभूतियाँ बेचती है। लोग बैंकों से पैसे लेकर प्रतिभूतियाँ खरीद लेते हैं, जिससे स्फीतिक अन्तराल तथा अधिक मांग कम हो जाती है।

Exam Tips:

a) अधिक मांग में बैंक दर बढ़ती है और प्रतिभूतियाँ बेची जाती हैं।

 

Question 7: अभावी मांग तथा मौद्रिक नीति के कोई दो उपाय बताओ।
अथवा
अस्फीतिक अन्तर के समय मौद्रिक नीति के कोई दो उपकरण बताओ।

Answer:

1. बैंक दर में कमी – अभावी मांग के समय बैंक दर घटाई जाती है। ब्याज की दर कम हो जाती है तथा उधार मुद्रा की मांग बढ़ती है।
2. खुले बाज़ार की नीति – केन्द्रीय बैंक खुले बाज़ार में प्रतिभूतियाँ खरीदता है। इससे अर्थव्यवस्था की कार्य शक्ति में वृद्धि होती है।

Exam Tips:

a) अभावी मांग में बैंक दर घटती है और प्रतिभूतियाँ खरीदी जाती हैं।

 

Question 8: नकद रिज़र्व अनुपात (Cash Reserve Ratio) से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

नकद रिज़र्व अनुपात से अभिप्राय उस राशि से है जो व्यापारिक बैंकों को अपनी जमा राशि का निश्चित प्रतिशत हिस्सा केन्द्रीय बैंक के पास नकदी के रूप में रखनी पड़ती है। नकद रिज़र्व अनुपात देश के केन्द्रीय बैंक द्वारा निश्चित किया जाता है।

Exam Tips:

a) अन्त में यह भी लिखें कि इसे केन्द्रीय बैंक निश्चित करता है।

 

III. लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

Question 1: व्यापारिक चक्रों से क्या अभिप्राय है ? व्यापारिक चक्रों की मुख्य अवस्थाएँ बताओ।
अथवा
चक्रीय परिवर्तनों की अवस्थाओं को स्पष्ट करो।

Answer:

व्यापारिक चक्र एक अर्थव्यवस्था में अच्छे समय तथा बुरे समय की स्थिति है। अभावी मांग तथा अधिक मांग के परिणामस्वरूप किसी देश में आमदन, उत्पादन तथा रोज़गार में जो उतार-चढ़ाव आते हैं, उन्हें चक्रीय परिवर्तन अथवा व्यापारिक चक्र कहते हैं। व्यापारिक चक्रों की चार अवस्थाएँ होती हैं –
1. प्रथम अवस्था (खुशहाली) – इस स्थिति में आमदन, रोज़गार, व्यय, बचत, निवेश और लाभ में वृद्धि होती है।
2. द्वितीय अवस्था (सुस्ती) – कुछ उद्योगों में आय, रोज़गार और उत्पादन घटता है, जिसका प्रभाव अन्य क्षेत्रों पर पड़ता है।
3. तीसरी अवस्था (मन्दी) – इस स्थिति में आमदन तथा रोज़गार बहुत कम हो जाते हैं और स्थिति बुरी होती है।
4. चौथी अवस्था (पुनः चेतना) – इस स्थिति में रोज़गार बढ़ने लगता है और आर्थिक गति में वृद्धि होने लगती है।

Exam Tips:

a) पहले अर्थ लिखें, फिर चारों अवस्थाएँ क्रम से लिखें।
b) हर अवस्था के साथ आय और रोज़गार की स्थिति बताना न भूलें।

 

Question 2: सरकारी क्षेत्र से अर्थव्यवस्था (अधिक मांग की समस्या) पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

Answer:

सरकारी क्षेत्र का महत्त्व प्रो० केन्ज़ ने स्पष्ट किया था। जब सरकार व्यय करती है तो अभावी मांग दूर की जा सकती है और कर लगाकर सरकार अधिक मांग की समस्या का हल करती है। सरकार के योगदान के कारण अर्थव्यवस्था पर निम्नलिखित प्रभाव पड़ते हैं –
1. कर (Taxes) – सरकार लोगों पर कर लगाती है। प्रत्यक्ष कर लगाने से लोगों की व्यय योग्य आय कम हो जाती है और अप्रत्यक्ष करों से लोगों की खरीद शक्ति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस प्रकार करों में वृद्धि तथा कमी करके सरकार अधिक मांग तथा अभावी मांग की समस्या का हल करती है।
2. सार्वजनिक व्यय (Public Expenditure) – सरकार द्वारा प्राप्त आय को लोगों की भलाई पर व्यय किया जाता है। सरकार लोक निर्माण कार्यों, सड़कों, नहरों, पुलों आदि पर व्यय करती है तथा हस्तांतरण भुगतान, बुढ़ापा पैन्शन आदि देती है। इससे लोगों की खरीद शक्ति बढ़ती है।
3. सार्वजनिक ऋण (Public Debt) – जब देश में अधिक मांग की स्थिति होती है तो सरकार लोगों से ऋण लेती है। इससे लोगों की खरीद शक्ति कम हो जाती है।
4. घाटे की वित्त व्यवस्था (Deficit Financing) – अभावी मांग के समय सरकार घाटे की वित्त व्यवस्था का प्रयोग करती है। इससे लोगों की मौद्रिक आय में वृद्धि होती है और मांग बढ़ जाती है।

Exam Tips:

a) चारों बिन्दु (कर, सार्वजनिक व्यय, सार्वजनिक ऋण, घाटे की वित्त व्यवस्था) क्रम से लिखें।
b) प्रत्येक बिन्दु में अधिक मांग और अभावी मांग पर अलग-अलग प्रभाव बताएँ।

 

Question 3: उधार नियन्त्रण के विभिन्न ढंगों का संक्षेप में वर्णन करो।
अथवा
बैंक दर नीति तथा खुले बाज़ार की नीति उधार की उपलब्धता को कैसे प्रभावित करती है ?

Answer:

मौद्रिक नीति वह नीति है जिसमें मुद्रा की पूर्ति, मुद्रा की लागत (ब्याज की दर) तथा मुद्रा की उपलब्धता को उधार (नियन्त्रण) द्वारा आवश्यक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रभावित किया जाता है। मौद्रिक नीति के मुख्य औज़ार निम्नलिखित हैं –
1. बैंक दर (Bank Rate) – बैंक दर वह दर है जो देश का केन्द्रीय बैंक व्यापारिक बैंकों को उधार देते समय ब्याज के रूप में प्राप्त करता है।
2. खुले बाज़ार की नीति (Open Market Operations) – इस नीति में देश का केन्द्रीय बैंक खुले बाज़ार में प्रतिभूतियों की खरीद-बेच करता है। जब प्रतिभूतियाँ बेची जाती हैं तो लोगों का पैसा केन्द्रीय बैंक के पास चला जाता है, लोगों की खरीद शक्ति कम हो जाती है और व्यापारिक बैंकों की उधार देने की शक्ति भी घट जाती है।
3. नकद रिज़र्व अनुपात (Cash Reserve Ratio) – केन्द्रीय बैंक के आदेश के अनुसार व्यापारिक बैंकों को अपनी जमा राशि का कुछ भाग केन्द्रीय बैंक के पास नकद रखना पड़ता है, जिसे नकद रिज़र्व अनुपात कहते हैं। इसमें वृद्धि करके उधार घटाया जाता है और इसे घटाकर उधार बढ़ाया जाता है।
4. तरलता अनुपात (Liquidity Ratio) – केन्द्रीय बैंक के आदेश के अनुसार व्यापारिक बैंकों को जमा राशि का कुछ भाग अपने पास नकद रखना पड़ता है, जिसे तरलता अनुपात कहते हैं। इसमें वृद्धि करके उधार निर्माण को घटाया जाता है।
5. सीमान्त आवश्यकता (Marginal Requirement) – केन्द्रीय बैंक दिए जाने वाले उधार की कटौती निर्धारित करता है। Rs. 100 की वस्तु गिरवी रखकर बैंक Rs. 80 का उधार दे तो 100 − 80 = Rs. 20 अर्थात् 20% सीमान्त आवश्यकता होगी। इसमें परिवर्तन करके उधार को प्रभावित किया जा सकता है।

Exam Tips:

a) पाँचों औज़ारों के नाम अलग शीर्षक के रूप में लिखें।
b) अंग्रेज़ी नाम कोष्ठक में लिखने से उत्तर अच्छा लगता है।

 

Question 4: राजकोषीय नीति से क्या अभिप्राय है ? राजकोषीय नीति में सार्वजनिक व्यय तथा आय द्वारा (i) अधिक मांग (ii) अभावी मांग को कैसे नियन्त्रित किया जाता है ?

Answer:

राजकोषीय नीति का अर्थ सरकार की आय तथा व्यय की नीति से है। प्रो० डाल्टन के अनुसार, "सरकार के निश्चित उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए, व्यय तथा उधार सम्बन्धी नीति को राजकोषीय नीति कहते हैं।" इस नीति से अधिक मांग तथा अभावी मांग की स्थिति का हल किया जाता है।
1. अधिक मांग के दौरान राजकोषीय नीति –
कर नीति – करों में वृद्धि करनी चाहिए ताकि लोगों की मांग में कमी हो सके।
व्यय नीति – सरकार को सार्वजनिक कार्यों, भलाई कार्यों तथा हस्तान्तरण भुगतान पर कम व्यय करना चाहिए।
घाटे की वित्त व्यवस्था – ऐसे समय घाटे की वित्त व्यवस्था घटाकर मुद्रा की पूर्ति में कमी करनी चाहिए।
ऋण नीति – सरकार को लोगों से उधार लेना चाहिए, जिससे मांग में कमी हो जाएगी।
2. अभावी मांग के दौरान राजकोषीय नीति –
करों में कमी – अभावी मांग के समय सरकार को कर घटा देने चाहिए। इससे लोगों की मांग में वृद्धि हो जाती है।
व्यय में वृद्धि – अभावी मांग के समय सरकार को व्यय अधिक करना चाहिए।
घाटे की वित्त व्यवस्था – सरकार को घाटे की वित्त व्यवस्था अपनाकर मुद्रा की पूर्ति में वृद्धि करनी चाहिए।
सार्वजनिक ऋण की वापसी – सरकार को ऋण वापस करने चाहिए। इससे मांग में वृद्धि हो जाएगी।

Exam Tips:

a) पहले परिभाषा (डाल्टन का कथन सहित) लिखें, फिर दोनों स्थितियाँ अलग-अलग शीर्षक में।
b) अधिक मांग और अभावी मांग के उपाय एक-दूसरे के विपरीत होते हैं।

 

Question 5: अधिक मांग से क्या अभिप्राय है ? अधिक मांग को ठीक करने के लिए दो राजकोषीय उपाय बताओ।

Answer:

अधिक मांग वह स्थिति है जो पूर्ण रोज़गार की स्थिति में कुल पूर्ति से कुल मांग के अधिक होने के कारण उत्पन्न होती है। इस स्थिति में कुल मांग का स्तर पूर्ण रोज़गार के लिए कुल पूर्ति से अधिक हो जाता है। इसे ठीक करने के लिए राजकोषीय नीति के दो उपाय निम्नलिखित हैं –
1. करों में वृद्धि – अधिक मांग की स्थिति में सरकार को करों में वृद्धि करनी चाहिए। नए कर लगाने चाहिए तथा पुराने करों की दर बढ़ानी चाहिए। इसके परिणामस्वरूप लोगों की व्ययोग्य आय कम होगी, मांग घटेगी और अधिक मांग की समस्या हल हो जाएगी।
2. सार्वजनिक व्यय में कमी – सरकार को सार्वजनिक व्यय में कमी करनी चाहिए। इसके परिणामस्वरूप लोगों की आय कम होगी और उनकी मांग में कमी आएगी।

Exam Tips:

a) अर्थ में "पूर्ण रोज़गार के स्तर पर कुल मांग > कुल पूर्ति" अवश्य लिखें।

 

Question 6: अधिक मांग तथा अभावी मांग का हल कैसे किया जाता है ?

Answer:

अधिक मांग (Excess Demand) – यह ऐसी स्थिति है जो पूर्ण रोज़गार के स्तर पर कुल पूर्ति से अधिक मांग को प्रकट करती है। इसका हल इस प्रकार किया जा सकता है –
1. राजकोषीय नीति –
सरकार को करों में वृद्धि करनी चाहिए।
सार्वजनिक कार्यों तथा हस्तान्तरण भुगतान के रूप में सार्वजनिक व्यय घटा देना चाहिए।
सार्वजनिक ऋण अधिक लेना चाहिए।
2. मौद्रिक नीति –
बैंक दर में वृद्धि करके ब्याज की दर बढ़ानी चाहिए ताकि उधार निर्माण कम हो।
खुले बाज़ार में प्रतिभूतियाँ बेचनी चाहिए।
नकद रिज़र्व अनुपात में वृद्धि करनी चाहिए।
उधार की सीमान्त शर्तों में वृद्धि करनी चाहिए।
अभावी मांग (Deficient Demand) – यह ऐसी स्थिति है जिसमें पूर्ण रोज़गार के स्तर पर कुल पूर्ति से कुल मांग कम होती है। इसका हल इस प्रकार करना चाहिए –
1. राजकोषीय नीति – इसका प्रयोग अधिक मांग के विपरीत करना चाहिए –
कर घटाने चाहिए।
सार्वजनिक व्यय बढ़ाना चाहिए।
ऋण की वापसी करनी चाहिए।
2. मौद्रिक नीति –
बैंक दर घटानी चाहिए।
खुले बाज़ार में प्रतिभूतियाँ खरीदनी चाहिए।
नकद रिज़र्व अनुपात घटा देना चाहिए।
उधार की शर्तें नरम करनी चाहिए।

Exam Tips:

a) उत्तर को अधिक मांग और अभावी मांग – दो भागों में, प्रत्येक में राजकोषीय व मौद्रिक नीति के साथ लिखें।

 

Question 7: कोई चार उपाय बताओ जिनके द्वारा अभावी मांग की स्थिति को ठीक किया जा सकता है ?
अथवा
अस्फीतिक अन्तर का हल करने के लिए कोई चार उपाय बताओ।

Answer:

अभावी मांग वह स्थिति है जिसमें पूर्ण रोज़गार के स्तर पर कुल पूर्ति से कुल मांग कम होती है। इस स्थिति को अस्फीतिक अन्तर कहा जाता है। इसका हल करने के चार उपाय इस प्रकार हैं –
1. करों में कमी – प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष करों में कमी करनी चाहिए। इससे लोगों की खरीद शक्ति में वृद्धि होगी।
2. सार्वजनिक व्यय में वृद्धि – सरकार को सार्वजनिक कार्यों पर अधिक व्यय करना चाहिए तथा निवेश में वृद्धि करके रोज़गार बढ़ाना चाहिए।
3. बैंक दर में कमी – बैंक दर घटानी चाहिए। इससे ब्याज की दर घट जाती है, लोग अधिक उधार लेते हैं और मांग में वृद्धि होती है।
4. नकद रिज़र्व अनुपात में कमी – केन्द्रीय बैंक को नकद रिज़र्व अनुपात घटा देना चाहिए। इसके परिणामस्वरूप व्यापारिक बैंक अधिक उधार दे पाते हैं और मांग में वृद्धि होती है।

Exam Tips:

a) चार उपायों में राजकोषीय व मौद्रिक नीति के उपाय मिलाकर लिखें।

 

Question 8: कोई चार उपाय बताओ, जिनके द्वारा अधिक मांग की समस्या का हल किया जा सकता है ?
अथवा
स्फीतिक अन्तर को हल करने के लिए कोई चार उपाय बताओ।

Answer:

अधिक मांग वह स्थिति है जिसमें पूर्ण रोज़गार के स्तर पर कुल पूर्ति से कुल मांग अधिक होती है। इस स्थिति को स्फीतिक अन्तर कहा जाता है। इसका हल इस प्रकार किया जा सकता है –
1. करों में वृद्धि – सरकार को प्रत्यक्ष कर तथा अप्रत्यक्ष कर बढ़ाने चाहिए।
2. सार्वजनिक व्यय में कमी – सरकार को सार्वजनिक कार्यों, सड़कों, नहरों, बिजली आदि पर व्यय कम करना चाहिए।
3. बैंक दर में वृद्धि – केन्द्रीय बैंक व्यापारिक बैंकों को उधार देते समय जो ब्याज प्राप्त करता है, उसे बैंक दर कहते हैं। इसमें वृद्धि करनी चाहिए।
4. नकद रिज़र्व अनुपात में वृद्धि – केन्द्रीय बैंक को नकद रिज़र्व अनुपात बढ़ाना चाहिए। इससे व्यापारिक बैंक कम उधार दे पाते हैं और मांग में कमी हो जाती है।

Exam Tips:

a) अधिक मांग के उपाय अभावी मांग के उपायों के बिल्कुल विपरीत होते हैं।

 

IV. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)

Question 1: राजकोषीय नीति से क्या अभिप्राय है ? राजकोषीय नीति के औज़ार बताओ। अभावी मांग तथा अधिक मांग के समय राजकोषीय नीति को स्पष्ट करो।
(What is Fiscal Policy ? Discuss the instruments of Fiscal Policy. Explain Fiscal Policy during deficient and Excess Demand.)
अथवा
राजकोषीय नीति द्वारा अस्फीतिक अन्तराल तथा स्फीतिक अन्तराल का हल कैसे किया जाता है ?
(How is the problem of Deflationary Gap and the Inflationary Gap be solved with Fiscal Policy ?)

Answer:

राजकोषीय नीति का अर्थ (Meaning of Fiscal Policy) – एक देश में निश्चित उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सरकार की आय, व्यय तथा ऋण सम्बन्धी नीति को राजकोषीय नीति कहा जाता है। इस प्रकार राजकोषीय नीति सरकार की आय तथा व्यय की नीति है, जिसके द्वारा अभावी मांग अथवा अधिक मांग की समस्याओं का हल किया जाता है।
राजकोषीय नीति के औज़ार (Instruments of Fiscal Policy) – इनका वर्गीकरण इस प्रकार है –
(A) सरकारी व्यय से सम्बन्धित औज़ार (Instruments related to Government Expenditure)
सार्वजनिक निर्माण के कार्य जैसे सड़कें, नहरें, पुल आदि का निर्माण करवाना।
लोक सेवाएँ जैसे शिक्षा, सेहत, बुढ़ापे में सहायता आदि पर व्यय।
उत्पादकों को उत्पादन बढ़ाने के लिए सब्सिडी देना।
देश की आन्तरिक तथा बाहरी सुरक्षा पर व्यय करना।
(B) सरकारी आय से सम्बन्धित औज़ार (Instruments related to Public Revenue)
कर – प्रत्येक देश की सरकार की आय का मुख्य स्रोत कर होते हैं। सरकार प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष कर लगाती है।
उधार – सरकार अपने व्यय को पूरा करने के लिए लोगों से उधार भी लेती है।
बजट नीति – सरकार द्वारा व्यय को पूरा करने के लिए घाटे की वित्त व्यवस्था अपनाई जाती है।
अभावी मांग अथवा अस्फीतिक अन्तराल के समय राजकोषीय नीति (Fiscal Policy during Deficient Demand or Deflationary Gap) –
1. करों में कमी – करों में कमी की जाए तो मांग में वृद्धि होगी और अस्फीतिक अन्तराल समाप्त हो जाएगा।
2. सरकारी व्यय में वृद्धि – सरकार को सार्वजनिक कार्यों पर व्यय बढ़ा देना चाहिए। इससे लोगों की आय में वृद्धि होगी और मांग बढ़ जाएगी।
3. घाटे की वित्त व्यवस्था – सरकार को घाटे की वित्त व्यवस्था अपनानी चाहिए। इससे कुल मांग में वृद्धि होगी।
4. सार्वजनिक ऋण – सरकार को नया ऋण नहीं लेना चाहिए, बल्कि पुराने ऋण वापस करने चाहिए। इससे मांग में वृद्धि की जा सकती है।
अधिक मांग अथवा स्फीतिक अन्तराल के समय राजकोषीय नीति (Fiscal Policy during Excess Demand & Inflationary Gap) –
1. करों में वृद्धि – सरकार को लोगों पर कर अधिक लगाने चाहिए। इससे लोगों की मांग में कमी हो जाएगी।
2. सरकारी व्यय में कमी – सरकार को मुद्रा स्फीति के समय अपना व्यय घटा देना चाहिए।
3. घाटे की वित्त व्यवस्था में कमी – ऐसी स्थिति में सरकार को घाटे की वित्त व्यवस्था नहीं अपनानी चाहिए।
4. सार्वजनिक ऋण – सरकार को लोगों से अधिक ऋण लेना चाहिए ताकि अधिक मांग में कमी आए और स्फीतिक अन्तर समाप्त हो सके।

Exam Tips:

a) उत्तर चार भागों में लिखें: अर्थ, औज़ार (आय व व्यय), अभावी मांग, अधिक मांग।
b) दोनों स्थितियों में चार-चार उपाय क्रमांक देकर लिखें।
c) अन्त में दोनों स्थितियों की संक्षिप्त तुलना से उत्तर पूरा लगता है।

 

Question 2: मौद्रिक नीति से क्या अभिप्राय है ? मौद्रिक नीति के औज़ार बताओ। अभावी मांग तथा अधिक मांग की समस्या को हल करने के लिए मौद्रिक नीति के योगदान को स्पष्ट करो।
(What is Monetary Policy ? Explain the instruments of Monetary Policy. How can Monetary Policy be used during Excess Demand & Deficient Demand ?)
अथवा
मौद्रिक नीति द्वारा अस्फीतिक अन्तराल तथा स्फीतिक अन्तराल का हल कैसे किया जा सकता है ?
(How can the problem of Deflationary Gap & Inflationary Gap be solved with Monetary Policy ?)

Answer:

मौद्रिक नीति का अर्थ (Meaning of Monetary Policy) – मौद्रिक नीति वह नीति है जिसके द्वारा किसी देश की सरकार केन्द्रीय बैंक के माध्यम से (i) मुद्रा की पूर्ति, (ii) मुद्रा की लागत अथवा ब्याज की दर तथा (iii) मुद्रा की उपलब्धता को प्रभावित करके स्थिरता प्राप्त करने का प्रयत्न करती है।
मौद्रिक नीति के औज़ार (Instruments of Monetary Policy) – इनका वर्गीकरण इस प्रकार है –
(A) मात्रात्मक औज़ार (Quantitative Instruments) – ये वे औज़ार हैं जिनके द्वारा उधार मुद्रा की कुल मात्रा को नियन्त्रित किया जाता है। इस उद्देश्य के लिए केन्द्रीय बैंक निम्नलिखित ढंगों का प्रयोग करता है –
1. बैंक दर (Bank Rate) – बैंक दर वह दर है जो केन्द्रीय बैंक व्यापारिक बैंकों को उधार देते समय ब्याज के रूप में प्राप्त करता है। बैंक दर बढ़ने से देश में ब्याज दर बढ़ जाती है, इसलिए उधार मुद्रा की मांग कम हो जाती है। जब केन्द्रीय बैंक बैंक दर घटा देता है तो बाज़ार में ब्याज की दर कम हो जाती है और उधार मुद्रा का विस्तार होता है।
2. खुले बाज़ार की नीति (Open Market Operations) – उधार नियन्त्रण के लिए केन्द्रीय बैंक खुले बाज़ार में प्रतिभूतियों (Securities) की खरीद-बेच करता है। जब केन्द्रीय बैंक प्रतिभूतियाँ बेचता है तो लोग उन्हें खरीद लेते हैं और व्यापारिक बैंकों की उधार देने की शक्ति घट जाती है। जब केन्द्रीय बैंक प्रतिभूतियाँ खरीदने लगता है तो बाज़ार में पैसा आता है और व्यापारिक बैंक अधिक उधार देने लगते हैं।
3. न्यूनतम नकद रिज़र्व अनुपात (Minimum Cash Reserve Ratio) – यह वह दर है जिसके अनुसार व्यापारिक बैंकों को अपनी जमा राशि का कुछ भाग केन्द्रीय बैंक के पास नकद के रूप में रखना आवश्यक होता है। यदि रिज़र्व अनुपात 10% से बढ़ाया जाता है तो व्यापारिक बैंक कम उधार दे सकते हैं। पहले वे Rs. 100 में से Rs. 90 उधार दे सकते थे, परन्तु अब कम उधार दे सकेंगे।
4. तरलता अनुपात (Liquidity Ratio) – प्रत्येक व्यापारिक बैंक को अपनी जमा राशि का कुछ प्रतिशत हिस्सा अपने पास नकदी अथवा प्रतिभूतियों के रूप में रखना अनिवार्य होता है। इसे तरलता अनुपात कहा जाता है। जब केन्द्रीय बैंक तरलता अनुपात बढ़ा देता है तो उधार मुद्रा का निर्माण कम होता है।
(B) गुणात्मक औज़ार (Qualitative Instruments) – ये औज़ार विशेष प्रकार के उधार को नियन्त्रित करते हैं –
1. सीमान्त आवश्यकता (Marginal Requirements) – उधार लेते समय जब कोई वस्तु गिरवी रखी जाती है, तो वस्तु की कीमत और उस पर दिए गए उधार का अन्तर सीमान्त आवश्यकता कहलाता है। जैसे Rs. 100 की वस्तु गिरवी रखकर Rs. 80 का उधार मिला तो उधार की सीमान्त आवश्यकता 20% है। इसमें वृद्धि करके उधार घटाया जा सकता है।
2. उधार का राशन (Rationing of Credit) – केन्द्रीय बैंक उधार दी जाने वाली राशि का कोटा निर्धारित कर देता है, इसे उधार का राशन कहा जाता है।
3. नैतिक दबाव (Moral Pressure) – केन्द्रीय बैंक व्यापारिक बैंकों पर दबाव डालकर उधार अधिक अथवा कम देने के लिए निवेदन करता है, जो व्यापारिक बैंकों के लिए आदेश के समान होता है।
अस्फीतिक अन्तर अथवा अभावी मांग के लिए मौद्रिक नीति (Monetary Policy for Deficient Demand or Deflationary Gap) –
बैंक दर घटा दी जाती है। इससे ब्याज की दर कम हो जाती है और उधार निर्माण में वृद्धि होती है।
खुले बाज़ार में केन्द्रीय बैंक प्रतिभूतियों की खरीद करता है। लोगों की खरीद शक्ति में वृद्धि होती है।
नकद रिज़र्व अनुपात को घटा दिया जाता है, इससे व्यापारिक बैंक अधिक उधार देने लगते हैं।
तरलता अनुपात को घटाया जाता है, जिससे व्यापारिक बैंकों की उधार देने की शक्ति बढ़ जाती है।
उधार की सीमान्त शर्तें नरम की जाती हैं।
उधार अधिक देने के लिए नैतिक प्रभाव का प्रयोग किया जाता है।
इस नीति को सस्ती मौद्रिक नीति (Cheap Monetary Policy) कहा जाता है।
स्फीतिक अन्तराल अथवा अधिक मांग के लिए मौद्रिक नीति (Monetary Policy for Excess Demand or Inflationary Gap) –
बैंक दर बढ़ा दी जाती है। इससे ब्याज की दर बढ़ जाती है।
खुले बाज़ार में केन्द्रीय बैंक प्रतिभूतियों को बेचने लगता है।
नकद रिज़र्व अनुपात में वृद्धि की जाती है। व्यापारिक बैंक कम उधार दे सकते हैं।
तरलता अनुपात में वृद्धि की जाती है। बैंक कम उधार देने लगते हैं।
सीमान्त शर्तें सख्त की जाती हैं।
उधार का राशन किया जाता है।
इस नीति को महँगी मौद्रिक नीति (Dear Monetary Policy) कहा जाता है।

Exam Tips:

a) उत्तर क्रम: अर्थ, मात्रात्मक औज़ार, गुणात्मक औज़ार, अभावी मांग की नीति, अधिक मांग की नीति।
b) सस्ती मौद्रिक नीति (अभावी मांग) और महँगी मौद्रिक नीति (अधिक मांग) के नाम अवश्य लिखें।
c) बैंक दर, CRR आदि के अंग्रेज़ी नाम कोष्ठक में देने से अंक सुरक्षित रहते हैं।

 

Economics Class 12 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 13 अभावी तथा अधिक मांग को ठीक करने के लिए उपाय

Official Punjab Board Solutions for Hindi Medium Chapter 13 अभावी तथा अधिक मांग को ठीक करने के लिए उपाय

Review comprehensive exercise answers for Class 12 Economics Hindi Medium Chapter 13 अभावी तथा अधिक मांग को ठीक करने के लिए उपाय. Fully updated to match current Punjab Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Step-by-Step Explanations for Hindi Medium Chapter 13 अभावी तथा अधिक मांग को ठीक करने के लिए उपाय

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Economics text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Next Steps in Your Economics Revision

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Hindi Medium Chapter 13 अभावी तथा अधिक मांग को ठीक करने के लिए उपाय with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 13 अभावी तथा अधिक मांग को ठीक करने के लिए उपाय for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 13 अभावी तथा अधिक मांग को ठीक करने के लिए उपाय is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Economics are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Economics Punjab Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 13 अभावी तथा अधिक मांग को ठीक करने के लिए उपाय as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Economics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 13 अभावी तथा अधिक मांग को ठीक करने के लिए उपाय will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 13 अभावी तथा अधिक मांग को ठीक करने के लिए उपाय in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Economics. You can access PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 13 अभावी तथा अधिक मांग को ठीक करने के लिए उपाय in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Economics Punjab Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 12th Class Economics Solutions Chapter 13 अभावी तथा अधिक मांग को ठीक करने के लिए उपाय in printable PDF format for offline study on any device.