PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 31 रिश्ते

Solutions for Class 11 Hindi: Hindi Medium Chapter 31 रिश्ते

Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 31 रिश्ते tailored for Class 11 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Punjab Board evaluations.

Practice Class 11 Hindi Solutions: Hindi Medium Chapter 31 रिश्ते

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-उत्तर

Question 1: ड्राइवर बस धीमी गति से क्यों चला रहा था ?

Answer:

ड्राइवर की नौकरी का वह अन्तिम दिन था और सफ़र पूरा होते ही उसे रिटायर हो जाना था। इस रास्ते से उसका एक रिश्ता बन चुका था, इसलिए वह अधिक-से-अधिक समय इस पर बिताना चाहता था। इसी कारण वह बस धीमी गति से चला रहा था।

Exam Tips:

a) उत्तर में "अन्तिम दिन" और "रास्ते से रिश्ता" दोनों कारण लिखें।

 

Question 2: सवारियों की झल्लाहट का क्या कारण था ? स्पष्ट करें ।

Answer:

ड्राइवर बस बहुत धीमी चला रहा था, जिससे सवारियाँ झल्ला उठीं। उन्हें आगे भी जाना था। बीस-तीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से वे परेशान हो गई थीं।

Exam Tips:

a) झल्लाहट का कारण "धीमी रफ़्तार" और सवारियों की "आगे जाने की जल्दी" बताएँ।

 

Question 3: रिश्ते लघुकथा मानवीय संवेदना की कहानी है, स्पष्ट करें ।

Answer:

यह लघुकथा मानवीय सम्बन्धों की भावमयता पर आधारित है। मनुष्य केवल मनुष्यों से ही नहीं, पेड़-पौधों और रास्तों से भी रिश्ता जोड़ लेता है। ड्राइवर सरूप सिंह भी जिस रास्ते पर रोज़ बस चलाता है, उससे लगाव कर बैठता है। उसकी नौकरी का आज अन्तिम दिन है, इसलिए वह रास्ते के साथ अधिक देर तक जुड़े रहने के लिए बस धीरे-धीरे चलाता है। वर्षों पुराना यह रिश्ता आज टूटने वाला है, क्योंकि रिटायर होने के बाद वह इस रास्ते पर बस लेकर नहीं आएगा।

Exam Tips:

a) "मनुष्य का प्रकृति और रास्तों से रिश्ता" वाला भाव अवश्य लिखें।
b) अन्त में सरूप सिंह की भावुकता का उल्लेख करें।

 

Question 4: सरूप सिंह का चरित्र-चित्रण लगभग साठ शब्दों में करें ।

Answer:

सरूप सिंह एक बस ड्राइवर है। वह जिस रास्ते से रोज़ गुज़रता है, उससे उसे गहरा लगाव हो गया है। नौकरी के अन्तिम दिन वह रास्ते के साथ अधिक समय बिताने के लिए बस धीमी चलाता है। सवारियाँ परेशान थीं, फिर भी वह उनसे मिठास से बात करता है। उसने बताया कि उसकी बस का कभी एक्सीडेंट नहीं हुआ, जो उसकी कार्यकुशलता दर्शाता है। वह भावुक भी है।

Exam Tips:

a) उत्तर साठ शब्दों के आसपास रखें।
b) भावुकता, मधुर व्यवहार और कार्यकुशलता – ये तीन गुण अवश्य लिखें।

 

Question 5: सप्रसंग व्याख्या करें: "बात यह है कि इस रास्ते से मेरा तीस सालों का रिश्ता है। आज मैं यहाँ आखिरी बार बस चला रहा हूँ। बस के मुकाम पर पहुँचते ही मैं रिटायर हो जाऊँगा। इसलिए ………."

Answer:

प्रसंग : ये पंक्तियाँ अशोक भाटिया की लघुकथा "रिश्ते" से ली गई हैं। इनमें ड्राइवर सरूप सिंह सवारियों को बस धीमी चलाने का कारण बता रहा है।
व्याख्या : बस धीमी चलने से सवारियाँ उत्तेजित हो उठती हैं। उन्हें शान्त करते हुए सरूप सिंह आँसुओं से भीगा चेहरा घुमाकर कहता है कि इस रास्ते से उसका तीस वर्षों का नाता है। आज वह अन्तिम बार इस पर बस चला रहा है और मंज़िल पर पहुँचते ही रिटायर हो जाएगा। भावुकता के कारण वह बात पूरी नहीं कर पाता। वह कहना चाहता था कि इसी रिश्ते की वजह से वह बस धीमी चला रहा है।

Exam Tips:

a) व्याख्या में पहले प्रसंग, फिर भावार्थ लिखें।
b) पाठ की ये पंक्तियाँ पढ़कर उनका भाव अपने शब्दों में लिखें।

 

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: 'रिश्ते' लघुकथा किसकी रचना है ?

Answer:

अशोक भाटिया।

Exam Tips:

a) लेखक का पूरा नाम लिखें।

 

Question 2: ड्राइवर का क्या नाम था ?

Answer:

ड्राइवर का नाम सरूप सिंह था।

Exam Tips:

a) नाम की वर्तनी सही लिखें।

 

Question 3: सरूप सिंह का सड़क से कितना पुराना संबंध था ?

Answer:

तीस साल पुराना संबंध था।

Exam Tips:

a) संख्या शब्दों में लिखें।

 

Question 4: रिटायर होने वाले दिन सरूप सिंह ……… पर अधिक देर तक बना रहता है।

Answer:

रास्ते।

Exam Tips:

a) रिक्त स्थान में केवल एक शब्द लिखें।

 

Question 5: रास्ते से सरूप सिंह ने क्या बना लिया था ?

Answer:

एक रिश्ता।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्यांश में दें।

 

Question 6: मंजिल पर पहुँचने पर सरूप सिंह का रास्ते से ………. छूट जाना था।

Answer:

संबंध।

Exam Tips:

a) रिक्त स्थान में केवल एक शब्द लिखें।

 

Question 7: 'रिश्ते' लघुकथा किस बात पर आधारित है ?

Answer:

मानवीय संबंधों की भावमयता पर।

Exam Tips:

a) "मानवीय संबंध" शब्द ज़रूर लिखें।

 

Question 8: मानव मानव के अतिरिक्त किस-से रिश्ता रखता है ?

Answer:

समस्त प्रकृति से।

Exam Tips:

a) पेड़-पौधे, रास्ते आदि का उदाहरण भी दे सकते हैं।

 

Question 9: सरूप सिंह पेशे से क्या था ?

Answer:

बस ड्राइवर।

Exam Tips:

a) उत्तर संक्षिप्त रखें।

 

Question 10: सरूप सिंह कितने वर्षों की सेवा के बाद रिटायर हो रहा था ?

Answer:

तीस वर्षों की सेवा के बाद।

Exam Tips:

a) संख्या के साथ "वर्ष" लिखना न भूलें।

 

Question 11: सरूप सिंह बस धीरे-धीरे क्यों चला रहा था ?

Answer:

क्योंकि वह आज रिटायर होने वाला था।

Exam Tips:

a) कारण "क्योंकि" से शुरू करके लिखें।

 

Question 12: बस की सवारियाँ क्यों नाराज थीं ?

Answer:

बस की धीमी रफ्तार से।

Exam Tips:

a) उत्तर में "धीमी रफ़्तार" अवश्य हो।

 

Question 13: सरूप सिंह क्यों रोने लगता है ?

Answer:

अपनी मजबूरी बताते हुए भावुक होने के कारण।

Exam Tips:

a) भावुकता का उल्लेख करें।

 

Question 14: सरूप सिंह किस प्रकार सवारियों से बातें कर रहा था ?

Answer:

बड़ी मिठास से।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्यांश में दें।

 

Question 15: लघुकथा में 'मुकाम' शब्द का क्या अर्थ है ?

Answer:

अन्तिम मंजिल।

Exam Tips:

a) कठिन शब्दों के अर्थ याद रखें: मुकाम = मंज़िल।

 

बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर

Question 1: रिश्ते लघु कथा किन संबंधों पर आधारित है ? (क) मानवीय (ख) अमानवीय (ग) प्रेम (घ) विरह।

Answer:

(क) मानवीय

Exam Tips:

a) विकल्प का अक्षर और उत्तर दोनों लिखें।

 

Question 2: ड्राइवर का सड़क से कितने साल पुराना रिश्ता था ? (क) 20 (ख) 30 (ग) 40 (घ) 50.

Answer:

(ख) 30

Exam Tips:

a) पाठ के अनुसार तीस वर्ष का रिश्ता था।

 

Question 3: मानव का मानव के साथ-साथ किससे रिश्ता होता है ? (क) प्रकृति से (ख) जल से (ग) थल से (घ) गगन से।

Answer:

(क) प्रकृति से

Exam Tips:

a) विकल्प का अक्षर और उत्तर दोनों लिखें।

 

Hindi Class 11 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 31 रिश्ते

Accessing Hindi Medium Chapter 31 रिश्ते Solutions

Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 31 रिश्ते. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 11 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Concept-Driven Answers for Class 11 Hindi

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 11 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Maximizing Study Efficiency

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 31 रिश्ते for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 31 रिश्ते is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Hindi Punjab Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 31 रिश्ते as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 31 रिश्ते will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 31 रिश्ते in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 31 रिश्ते in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Punjab Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 31 रिश्ते in printable PDF format for offline study on any device.